मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021

कर्नाटक में विस्फोट से 6 लोगों की मौत, जताया दुख

चिकबल्लापुर। कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले में पत्थर की एक खदान में रखी जिलेटिन की छड़ों में सोमवार देर रात विस्फोट के कारण छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कुछ लोग जिलेटिन की छड़ों को नष्ट करने का प्रयास कर रहे थे, तभी उनमें विस्फोट हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह विस्फोट के कारण लोगों की मौत से दुखी हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि मृतकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर चारों तरफ बिखरे हुए थे। पुलिस के अनुसार, घटना पेरेसांद्रा के पास हिरेनागावल्ली में हुई। गौरतलब है कि इसी तरह का एक धमाका 22 जनवरी को हुआ था जब शिवमोगा के हानासोडु गांव में जिलेटिन लदे एक ट्रक में विस्फोट हो गया था। इस विस्फोट में भी छह लोगों की मौत हुई थी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, “चिकबल्लापुर के हिरेनागावल्ली गांव के पास जिलेटिन विस्फोट के कारण छह लोगों की मौत स्तब्ध कर देने वाली है।” उन्होंने जिला प्रभारी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

कोरोना: छत्तीसगढ़ में लग सकता है 'लॉकडाउन'

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के बढ़ते आंकड़ों को चिंताजनक बताया है।लाॅक डाउन की तरफ बढ़ रहा छत्तीसगढ़

रायपुर। बीते एक सप्ताह के भीतर भारत में कोरोना ने तीसरी बार रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। इससे पहले दीवाली के बाद जिस तेजी से कोरोना ने पांव पसारा था, किसी हाहाकार से कम नहीं था। बमुश्किल देश उस मुसीबत से उबर पाया था कि अब सामने होली का त्यौहार है। और कोरोना ने फिर अपनी जद बढ़ाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र और केरल के बाद मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब के आंकड़ों को चिंताजनक बताया है।
विदित है। कि देश में इस वक्त दूसरे दौर का वैक्सीनेशन जारी है। इसके बाद जल्द ही तीसरे दौर का वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा, लेकिन कोरोना संक्रमित लोगों के बढ़ते आंकड़ों ने सरकार को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है।
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने दो टूक कह दिया है। कि यदि नियमों का पालन नहीं होगा, और संक्रमण की रफ्तार इसी तरह बनी रहेगी, तो प्रदेश में लाॅक डाउन लगाना मजबूरी हो जाएगी। इसकी शुरुआत प्रदेश के कुछ जिलों में हो भी चुकी है।
इसी तरह मध्यप्रदेश में भी बढ़ते आंकड़ों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने चिंता जाहिर की है। जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने समीक्षा की बात भी कही है। और संभावना व्यक्त की जा रही है। कि यदि संक्रमण की रफ्तार में निरंतरता बरकरार रही तो चेन तोड़ने के लिए लाॅक डाउन की ओर बढ़ा जा सकता है।

कोयला तस्करी केस: रुजिरा से सीबीआई ने की पूछताछ

कोलकाता। सीबीआई की एक टीम ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास पर उनकी पत्नी रुजिरा से कथित कोयला चोरी मामले में पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीबीआई की टीम के वहां पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने भतीजे एंव तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता में हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंची। ममता यहां केवल 10 मिनट ही रुकी थीं। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई दोपहर लगभग 12 बजे अभिषेक के आवास पहुंची और करीब एक घंटे उन्होंने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी के बीच दल दोपहर करीब सवा एक बजे करीब वहां से रवाना हुआ। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी ने सोमवार को सीबीआई के समन का जवाब देते हुए कहा कि कथित कोयला चोरी घोटाले में पूछताछ के लिए वह 23 फरवरी 2021 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

रसायन फैक्ट्री में लगीं भीषण आग, 20 कर्मी घायल

भरूच। गुजरात के भरूच जिले में मंगलवार को एक रसायन फैक्ट्री में जबरदस्त धमाके के बाद भीषण आग लग गयी। जिससे कम से कम 20 कर्मी घायल हो गये। पुलिस निरीक्षक पी एच वसावा ने बताया कि यूनाइटेड फॉस्फोरस लिमिटेड की इकाई में आग देर रात करीब दो बजे लगी। झगड़िया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इस फैक्ट्री में दवाइयों में इस्तेमाल होने वाले रसायनों का उत्पादन होता है। अधिकारी ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि उसे घटनास्थल से काफी दूरी पर मौजूद लोगों ने भी सुना। उन्होंने बताया, ”घटना में कम से कम 20 कर्मी घायल हुए हैं। इनमें से आठ को भरूच और अंकलेश्वर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि 12 अन्य को शुरुआती इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी।” उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर दमकल की करीब 15 गाड़ियां भेजी गयीं और सुबह करीब साढ़े छह बजे आग पर काबू पा लिया गया।

स्वास्थ्यसेवा के लिए 4 मोर्चों पर काम कर रही सरकार

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा, कि उनकी सरकार देश में स्वास्थ्यसेवा के प्रति समग्र दृष्टिकोण अपना रही है। जिसके तहत केवल उपचार ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र के बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आवंटित किया गया। बजट अब असाधारण है और यह इस क्षेत्र के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने कहा, कि स्वास्थ्य सेवा को किफायती बनाने और इसकी सुलभता को अगले स्तर पर ले जाने की आवश्यकता है। जिसके लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सरकार चार मोर्चों पर एकसाथ काम कर रही है-बीमारी की रोकथाम एवं स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित करना, स्वास्थ्य सेवा संबंधी बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता एवं मात्रा में बढ़ोतरी और समस्याओं से पार पाने के लिए मिशन मोड में काम करना।

मायावती ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

हरिओम उपाध्याय  

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को देश में पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस की बढ़ती क़ीमतों पर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा है, कि महंगाई से त्रस्त जनता को सताना सर्वथा अनुचित है। मायावती ने ट्वीट कर कहा ‘देश में पेट्रोल-डीजल व रसोई-गैस जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में अनावश्यक ही अनवरत वृद्धि करके कोरोना प्रकोप, बेरोजगारी व महंगाई आदि से त्रस्त जनता को सताना सर्वथा गलत व अनुचित है।’ उन्होंने कहा ‘ इस जानलेवा कर वृद्धि के माध्यम से जनकल्याण के लिए धन जुटाए जाने का सरकार का तर्क कतई उचित नहीं।’

विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव

राणा ओबराय  
चंडीगढ़। हरियाणा में 27 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इसके बाद 28 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव आएगा। सोमवार को मौसम साफ रहा, जिस कारण से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। इससे दिन के समय गर्मी का अहसास हुआ।
इसके अलावा रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। शाम को दिन ढलने के साथ मौसम फिर से ठंडा हो गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस था।

देश में संक्रमण के 10,584 नए मामले सामने आएं

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 10,584 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,16,434 हो गई है। इनमें से 1.07 करोड़ से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 78 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,56,463 हो गई। आकंड़ों के अनुसार, कुल 1,07,12,665 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही, देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.24 प्रतिशत हो गई। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी 1,47,306 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। जो कुल मामलों का 1.34 प्रतिशत है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-191 (साल-02)
2. बुधवार, फरवरी 24, 2021
3. शक-1983, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि- त्रियोदशी, विक्रमी संवत 2077। 

4. प्रातः 06:50, सूर्यास्त 06:18।

5. न्‍यूनतम तापमान -07 डी.सै.,अधिकतम-25+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

14 सूत्रीय मांगों का मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार लगातार हो रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भागीदारी संकल्प मोर्चा के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं किसान बिल अध्यादेश को वापस नहीं लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय, व तहसील चायल पर 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला मुख्यालय पर सौंपा। जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा की प्रमुख मांगे नई कृषि नीति किसान विरोधी है। जो किसानों को गुलाम बनाने वाली है। ऐसे किसान विरोधी तीनों बिल वापस लिया जाएंं। पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतें तत्काल वापस ली जाएं। पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों की हत्या एवं उत्पीड़न पर रोक लगाया जाय,अन्य वर्गों की तरह पिछड़े वर्ग के छात्रों को भी छात्रवृत्ति प्रदान की जाएंं। पूरे देश में शिक्षा का पाठ्यक्रम एक समान किया जाएंं। बेरोजगार नव युवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएंं। किसानों को खाद बीज एवं कीटनाशक दवाएं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएं, सिंचाई व्यवस्था मुफ्त की जाए,छोटे व मझोले किसानों दुकानदारों व्यापारियों का कर्ज एवं बिजली का बिल माफ किया जाएं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा पिछड़ों का आरक्षण मेडिकल सहित सभी क्षेत्रों में शून्य कर दिया गया है। इसे तत्काल बहाल किया जाएंं। सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सरकारी संपत्तियों का निजीकरण करना बन्द करे, इससे राष्ट्र की अपूर्णनीय क्षति होगी, इसे तत्काल रोका जाएंं।बीजेपी सरकार भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले आवासीय बालिका विद्यालय कोइलहा कौशाम्बी के नाम से बने विद्यालय आदि के नामों को बदलना बंद करे। जो की महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाने वाली भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले के नाम का अपमान है। अतः हम सरकार से निवेदन करते हैं, कि विद्यालय का नाम शिक्षा की देवी माता सावित्री बाई फुले के नाम से पुनः रक्खा जाएंं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शिवभवन कुशवाहा, मंडल सचिव करन मौर्य, जिला संरक्षक नफीस अहमद, मनोज कुशवाहा, राजू कुशवाहा,भूपेंद्र प्रजापति,बुधराम प्रजापति, अरुण सिंह अर्कवंशी, पंचम लाल, राजकुमार मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंजीत सिंह  

अमेरिका से फिर किया प्रतिबंध हटाने का अनुरोध

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को अमेरिका से कारोबार और लोगों के बीच संपर्क पर रोक हटाने का आह्वान किया। अमेरिका के इस प्रतिबंध को ताइवान, हांगकांग, शिनजियांग और तिब्बत के इलाकों में चीन एक गैरजरूरी दखल मानता है। विदेश मंत्रालय के एक मंच से अमेरिका-चीन संबंधों पर वांग का यह बयान ऐसे वक्त में आया है। जब चीन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन पर उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उठाये गये टकराव पैदा करने वाले कदमों को वापस लेने का दबाव बना रहा है।इनमें कारोबार और प्रौद्योगिकी से संबंधित शिकायतें शामिल हैं जिनकी वजह से ट्रंप ने 2017 में चीन से आयातित वस्तुओं पर कर बढ़ा दिया था या चीनी प्रौद्योगिकी कंपनियों एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों के आदान-प्रदान पर प्रतिबंध लगा दिया था। ट्रंप ने ताइवान के साथ सैन्य एवं राजनयिक संबंधों को भी बढ़ाया, जिसे चीन अपना क्षेत्र बताता है। ट्रंप ने शिनजियांग में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार और हांगकांग में आजादी को दबाने का आरोप लगाते हुए चीनी अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगाया था। वांग ने ‘लैंटिंग फोरम में राजनयिकों, विशेषज्ञों और पत्रकारों से कहा, ” हम जानते हैं कि अमेरिका का नया प्रशासन अपनी विदेश नीति की समीक्षा और आकलन कर रहा है।इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिका के नीति निर्माता समय के साथ तालमेल बनाएंगे, दुनिया के रुख को देखेंगे, पक्षपातपूर्ण रवैया को छोड़ेंगे, गैर जरूरी संदेह नहीं करेंगे और चीन-अमेरिका संबंधों में बेहतर प्रगति सुनिश्चित करने के लिए चीन को लेकर पुरानी नीति पर लौटेंगे। राष्ट्रपति बाइडन ने भी चीन के साथ फिर से रिश्ते सुधारने और अमेरिकी कूटनीति में नरमी लाने पर जोर दिया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह चीन को लेकर अमेरिका की नीतियों में कोई बदलाव करेंगे या नहीं।

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...