मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021
कोरोना: छत्तीसगढ़ में लग सकता है 'लॉकडाउन'
कोयला तस्करी केस: रुजिरा से सीबीआई ने की पूछताछ
कोलकाता। सीबीआई की एक टीम ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास पर उनकी पत्नी रुजिरा से कथित कोयला चोरी मामले में पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीबीआई की टीम के वहां पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने भतीजे एंव तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता में हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंची। ममता यहां केवल 10 मिनट ही रुकी थीं। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई दोपहर लगभग 12 बजे अभिषेक के आवास पहुंची और करीब एक घंटे उन्होंने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी के बीच दल दोपहर करीब सवा एक बजे करीब वहां से रवाना हुआ। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी ने सोमवार को सीबीआई के समन का जवाब देते हुए कहा कि कथित कोयला चोरी घोटाले में पूछताछ के लिए वह 23 फरवरी 2021 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक उपलब्ध रहेंगी।
रसायन फैक्ट्री में लगीं भीषण आग, 20 कर्मी घायल
भरूच। गुजरात के भरूच जिले में मंगलवार को एक रसायन फैक्ट्री में जबरदस्त धमाके के बाद भीषण आग लग गयी। जिससे कम से कम 20 कर्मी घायल हो गये। पुलिस निरीक्षक पी एच वसावा ने बताया कि यूनाइटेड फॉस्फोरस लिमिटेड की इकाई में आग देर रात करीब दो बजे लगी। झगड़िया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इस फैक्ट्री में दवाइयों में इस्तेमाल होने वाले रसायनों का उत्पादन होता है। अधिकारी ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि उसे घटनास्थल से काफी दूरी पर मौजूद लोगों ने भी सुना। उन्होंने बताया, ”घटना में कम से कम 20 कर्मी घायल हुए हैं। इनमें से आठ को भरूच और अंकलेश्वर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि 12 अन्य को शुरुआती इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी।” उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर दमकल की करीब 15 गाड़ियां भेजी गयीं और सुबह करीब साढ़े छह बजे आग पर काबू पा लिया गया।
स्वास्थ्यसेवा के लिए 4 मोर्चों पर काम कर रही सरकार
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा, कि उनकी सरकार देश में स्वास्थ्यसेवा के प्रति समग्र दृष्टिकोण अपना रही है। जिसके तहत केवल उपचार ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र के बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आवंटित किया गया। बजट अब असाधारण है और यह इस क्षेत्र के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने कहा, कि स्वास्थ्य सेवा को किफायती बनाने और इसकी सुलभता को अगले स्तर पर ले जाने की आवश्यकता है। जिसके लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सरकार चार मोर्चों पर एकसाथ काम कर रही है-बीमारी की रोकथाम एवं स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित करना, स्वास्थ्य सेवा संबंधी बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता एवं मात्रा में बढ़ोतरी और समस्याओं से पार पाने के लिए मिशन मोड में काम करना।
मायावती ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को देश में पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस की बढ़ती क़ीमतों पर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा है, कि महंगाई से त्रस्त जनता को सताना सर्वथा अनुचित है। मायावती ने ट्वीट कर कहा ‘देश में पेट्रोल-डीजल व रसोई-गैस जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में अनावश्यक ही अनवरत वृद्धि करके कोरोना प्रकोप, बेरोजगारी व महंगाई आदि से त्रस्त जनता को सताना सर्वथा गलत व अनुचित है।’ उन्होंने कहा ‘ इस जानलेवा कर वृद्धि के माध्यम से जनकल्याण के लिए धन जुटाए जाने का सरकार का तर्क कतई उचित नहीं।’
विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव
इसके अलावा रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। शाम को दिन ढलने के साथ मौसम फिर से ठंडा हो गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस था।
देश में संक्रमण के 10,584 नए मामले सामने आएं
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 10,584 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,16,434 हो गई है। इनमें से 1.07 करोड़ से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 78 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,56,463 हो गई। आकंड़ों के अनुसार, कुल 1,07,12,665 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही, देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.24 प्रतिशत हो गई। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी 1,47,306 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। जो कुल मामलों का 1.34 प्रतिशत है।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
1. अंक-191 (साल-02)
2. बुधवार, फरवरी 24, 2021
3. शक-1983, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि- त्रियोदशी, विक्रमी संवत 2077।
4. प्रातः 06:50, सूर्यास्त 06:18।
5. न्यूनतम तापमान -07 डी.सै.,अधिकतम-25+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@
संपर्क सूत्र :- +91935030275 (सर्वाधिकार सुरक्षित)
14 सूत्रीय मांगों का मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन
अमेरिका से फिर किया प्रतिबंध हटाने का अनुरोध
बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को अमेरिका से कारोबार और लोगों के बीच संपर्क पर रोक हटाने का आह्वान किया। अमेरिका के इस प्रतिबंध को ताइवान, हांगकांग, शिनजियांग और तिब्बत के इलाकों में चीन एक गैरजरूरी दखल मानता है। विदेश मंत्रालय के एक मंच से अमेरिका-चीन संबंधों पर वांग का यह बयान ऐसे वक्त में आया है। जब चीन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन पर उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उठाये गये टकराव पैदा करने वाले कदमों को वापस लेने का दबाव बना रहा है।इनमें कारोबार और प्रौद्योगिकी से संबंधित शिकायतें शामिल हैं जिनकी वजह से ट्रंप ने 2017 में चीन से आयातित वस्तुओं पर कर बढ़ा दिया था या चीनी प्रौद्योगिकी कंपनियों एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों के आदान-प्रदान पर प्रतिबंध लगा दिया था। ट्रंप ने ताइवान के साथ सैन्य एवं राजनयिक संबंधों को भी बढ़ाया, जिसे चीन अपना क्षेत्र बताता है। ट्रंप ने शिनजियांग में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार और हांगकांग में आजादी को दबाने का आरोप लगाते हुए चीनी अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगाया था। वांग ने ‘लैंटिंग फोरम में राजनयिकों, विशेषज्ञों और पत्रकारों से कहा, ” हम जानते हैं कि अमेरिका का नया प्रशासन अपनी विदेश नीति की समीक्षा और आकलन कर रहा है।इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिका के नीति निर्माता समय के साथ तालमेल बनाएंगे, दुनिया के रुख को देखेंगे, पक्षपातपूर्ण रवैया को छोड़ेंगे, गैर जरूरी संदेह नहीं करेंगे और चीन-अमेरिका संबंधों में बेहतर प्रगति सुनिश्चित करने के लिए चीन को लेकर पुरानी नीति पर लौटेंगे। राष्ट्रपति बाइडन ने भी चीन के साथ फिर से रिश्ते सुधारने और अमेरिकी कूटनीति में नरमी लाने पर जोर दिया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह चीन को लेकर अमेरिका की नीतियों में कोई बदलाव करेंगे या नहीं।
यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश
यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश संदीप मिश्र लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...