मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021

मायावती ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

हरिओम उपाध्याय  

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को देश में पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस की बढ़ती क़ीमतों पर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा है, कि महंगाई से त्रस्त जनता को सताना सर्वथा अनुचित है। मायावती ने ट्वीट कर कहा ‘देश में पेट्रोल-डीजल व रसोई-गैस जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में अनावश्यक ही अनवरत वृद्धि करके कोरोना प्रकोप, बेरोजगारी व महंगाई आदि से त्रस्त जनता को सताना सर्वथा गलत व अनुचित है।’ उन्होंने कहा ‘ इस जानलेवा कर वृद्धि के माध्यम से जनकल्याण के लिए धन जुटाए जाने का सरकार का तर्क कतई उचित नहीं।’

विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव

राणा ओबराय  
चंडीगढ़। हरियाणा में 27 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इसके बाद 28 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव आएगा। सोमवार को मौसम साफ रहा, जिस कारण से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। इससे दिन के समय गर्मी का अहसास हुआ।
इसके अलावा रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। शाम को दिन ढलने के साथ मौसम फिर से ठंडा हो गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस था।

देश में संक्रमण के 10,584 नए मामले सामने आएं

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 10,584 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,16,434 हो गई है। इनमें से 1.07 करोड़ से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 78 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,56,463 हो गई। आकंड़ों के अनुसार, कुल 1,07,12,665 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही, देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.24 प्रतिशत हो गई। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी 1,47,306 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। जो कुल मामलों का 1.34 प्रतिशत है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-191 (साल-02)
2. बुधवार, फरवरी 24, 2021
3. शक-1983, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि- त्रियोदशी, विक्रमी संवत 2077। 

4. प्रातः 06:50, सूर्यास्त 06:18।

5. न्‍यूनतम तापमान -07 डी.सै.,अधिकतम-25+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

14 सूत्रीय मांगों का मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार लगातार हो रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भागीदारी संकल्प मोर्चा के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं किसान बिल अध्यादेश को वापस नहीं लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय, व तहसील चायल पर 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला मुख्यालय पर सौंपा। जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा की प्रमुख मांगे नई कृषि नीति किसान विरोधी है। जो किसानों को गुलाम बनाने वाली है। ऐसे किसान विरोधी तीनों बिल वापस लिया जाएंं। पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतें तत्काल वापस ली जाएं। पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों की हत्या एवं उत्पीड़न पर रोक लगाया जाय,अन्य वर्गों की तरह पिछड़े वर्ग के छात्रों को भी छात्रवृत्ति प्रदान की जाएंं। पूरे देश में शिक्षा का पाठ्यक्रम एक समान किया जाएंं। बेरोजगार नव युवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएंं। किसानों को खाद बीज एवं कीटनाशक दवाएं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएं, सिंचाई व्यवस्था मुफ्त की जाए,छोटे व मझोले किसानों दुकानदारों व्यापारियों का कर्ज एवं बिजली का बिल माफ किया जाएं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा पिछड़ों का आरक्षण मेडिकल सहित सभी क्षेत्रों में शून्य कर दिया गया है। इसे तत्काल बहाल किया जाएंं। सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सरकारी संपत्तियों का निजीकरण करना बन्द करे, इससे राष्ट्र की अपूर्णनीय क्षति होगी, इसे तत्काल रोका जाएंं।बीजेपी सरकार भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले आवासीय बालिका विद्यालय कोइलहा कौशाम्बी के नाम से बने विद्यालय आदि के नामों को बदलना बंद करे। जो की महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाने वाली भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले के नाम का अपमान है। अतः हम सरकार से निवेदन करते हैं, कि विद्यालय का नाम शिक्षा की देवी माता सावित्री बाई फुले के नाम से पुनः रक्खा जाएंं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शिवभवन कुशवाहा, मंडल सचिव करन मौर्य, जिला संरक्षक नफीस अहमद, मनोज कुशवाहा, राजू कुशवाहा,भूपेंद्र प्रजापति,बुधराम प्रजापति, अरुण सिंह अर्कवंशी, पंचम लाल, राजकुमार मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंजीत सिंह  

अमेरिका से फिर किया प्रतिबंध हटाने का अनुरोध

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को अमेरिका से कारोबार और लोगों के बीच संपर्क पर रोक हटाने का आह्वान किया। अमेरिका के इस प्रतिबंध को ताइवान, हांगकांग, शिनजियांग और तिब्बत के इलाकों में चीन एक गैरजरूरी दखल मानता है। विदेश मंत्रालय के एक मंच से अमेरिका-चीन संबंधों पर वांग का यह बयान ऐसे वक्त में आया है। जब चीन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन पर उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उठाये गये टकराव पैदा करने वाले कदमों को वापस लेने का दबाव बना रहा है।इनमें कारोबार और प्रौद्योगिकी से संबंधित शिकायतें शामिल हैं जिनकी वजह से ट्रंप ने 2017 में चीन से आयातित वस्तुओं पर कर बढ़ा दिया था या चीनी प्रौद्योगिकी कंपनियों एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों के आदान-प्रदान पर प्रतिबंध लगा दिया था। ट्रंप ने ताइवान के साथ सैन्य एवं राजनयिक संबंधों को भी बढ़ाया, जिसे चीन अपना क्षेत्र बताता है। ट्रंप ने शिनजियांग में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार और हांगकांग में आजादी को दबाने का आरोप लगाते हुए चीनी अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगाया था। वांग ने ‘लैंटिंग फोरम में राजनयिकों, विशेषज्ञों और पत्रकारों से कहा, ” हम जानते हैं कि अमेरिका का नया प्रशासन अपनी विदेश नीति की समीक्षा और आकलन कर रहा है।इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिका के नीति निर्माता समय के साथ तालमेल बनाएंगे, दुनिया के रुख को देखेंगे, पक्षपातपूर्ण रवैया को छोड़ेंगे, गैर जरूरी संदेह नहीं करेंगे और चीन-अमेरिका संबंधों में बेहतर प्रगति सुनिश्चित करने के लिए चीन को लेकर पुरानी नीति पर लौटेंगे। राष्ट्रपति बाइडन ने भी चीन के साथ फिर से रिश्ते सुधारने और अमेरिकी कूटनीति में नरमी लाने पर जोर दिया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह चीन को लेकर अमेरिका की नीतियों में कोई बदलाव करेंगे या नहीं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...