मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-191 (साल-02)
2. बुधवार, फरवरी 24, 2021
3. शक-1983, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि- त्रियोदशी, विक्रमी संवत 2077। 

4. प्रातः 06:50, सूर्यास्त 06:18।

5. न्‍यूनतम तापमान -07 डी.सै.,अधिकतम-25+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

14 सूत्रीय मांगों का मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार लगातार हो रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भागीदारी संकल्प मोर्चा के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं किसान बिल अध्यादेश को वापस नहीं लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय, व तहसील चायल पर 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला मुख्यालय पर सौंपा। जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा की प्रमुख मांगे नई कृषि नीति किसान विरोधी है। जो किसानों को गुलाम बनाने वाली है। ऐसे किसान विरोधी तीनों बिल वापस लिया जाएंं। पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतें तत्काल वापस ली जाएं। पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों की हत्या एवं उत्पीड़न पर रोक लगाया जाय,अन्य वर्गों की तरह पिछड़े वर्ग के छात्रों को भी छात्रवृत्ति प्रदान की जाएंं। पूरे देश में शिक्षा का पाठ्यक्रम एक समान किया जाएंं। बेरोजगार नव युवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएंं। किसानों को खाद बीज एवं कीटनाशक दवाएं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएं, सिंचाई व्यवस्था मुफ्त की जाए,छोटे व मझोले किसानों दुकानदारों व्यापारियों का कर्ज एवं बिजली का बिल माफ किया जाएं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा पिछड़ों का आरक्षण मेडिकल सहित सभी क्षेत्रों में शून्य कर दिया गया है। इसे तत्काल बहाल किया जाएंं। सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सरकारी संपत्तियों का निजीकरण करना बन्द करे, इससे राष्ट्र की अपूर्णनीय क्षति होगी, इसे तत्काल रोका जाएंं।बीजेपी सरकार भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले आवासीय बालिका विद्यालय कोइलहा कौशाम्बी के नाम से बने विद्यालय आदि के नामों को बदलना बंद करे। जो की महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाने वाली भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले के नाम का अपमान है। अतः हम सरकार से निवेदन करते हैं, कि विद्यालय का नाम शिक्षा की देवी माता सावित्री बाई फुले के नाम से पुनः रक्खा जाएंं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शिवभवन कुशवाहा, मंडल सचिव करन मौर्य, जिला संरक्षक नफीस अहमद, मनोज कुशवाहा, राजू कुशवाहा,भूपेंद्र प्रजापति,बुधराम प्रजापति, अरुण सिंह अर्कवंशी, पंचम लाल, राजकुमार मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंजीत सिंह  

अमेरिका से फिर किया प्रतिबंध हटाने का अनुरोध

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को अमेरिका से कारोबार और लोगों के बीच संपर्क पर रोक हटाने का आह्वान किया। अमेरिका के इस प्रतिबंध को ताइवान, हांगकांग, शिनजियांग और तिब्बत के इलाकों में चीन एक गैरजरूरी दखल मानता है। विदेश मंत्रालय के एक मंच से अमेरिका-चीन संबंधों पर वांग का यह बयान ऐसे वक्त में आया है। जब चीन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन पर उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उठाये गये टकराव पैदा करने वाले कदमों को वापस लेने का दबाव बना रहा है।इनमें कारोबार और प्रौद्योगिकी से संबंधित शिकायतें शामिल हैं जिनकी वजह से ट्रंप ने 2017 में चीन से आयातित वस्तुओं पर कर बढ़ा दिया था या चीनी प्रौद्योगिकी कंपनियों एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों के आदान-प्रदान पर प्रतिबंध लगा दिया था। ट्रंप ने ताइवान के साथ सैन्य एवं राजनयिक संबंधों को भी बढ़ाया, जिसे चीन अपना क्षेत्र बताता है। ट्रंप ने शिनजियांग में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार और हांगकांग में आजादी को दबाने का आरोप लगाते हुए चीनी अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगाया था। वांग ने ‘लैंटिंग फोरम में राजनयिकों, विशेषज्ञों और पत्रकारों से कहा, ” हम जानते हैं कि अमेरिका का नया प्रशासन अपनी विदेश नीति की समीक्षा और आकलन कर रहा है।इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिका के नीति निर्माता समय के साथ तालमेल बनाएंगे, दुनिया के रुख को देखेंगे, पक्षपातपूर्ण रवैया को छोड़ेंगे, गैर जरूरी संदेह नहीं करेंगे और चीन-अमेरिका संबंधों में बेहतर प्रगति सुनिश्चित करने के लिए चीन को लेकर पुरानी नीति पर लौटेंगे। राष्ट्रपति बाइडन ने भी चीन के साथ फिर से रिश्ते सुधारने और अमेरिकी कूटनीति में नरमी लाने पर जोर दिया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह चीन को लेकर अमेरिका की नीतियों में कोई बदलाव करेंगे या नहीं।

सोमवार, 22 फ़रवरी 2021

बागपत: 1 दर्जन से अधिक दुकानदारों पर हमला

बागपत। सरेबाजार दुकानदारों में लाठी-डंडे चलें।
एक दर्जन से अधिक दुकानदार हुए गम्भीर रूप से घायल हुए। आने-जाने वाले लोग भी घायल हुए। बीच बाज़ार लाठी-डंडों से हुए संघर्ष में भगदड़ मची। ग्राहकों को लेकर दुकानदारों में संघर्ष हुआ। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। कवरेज कर रहे पत्रकारों पर भी जानलेवा हमला हुआ। 

चुनावी राज्य: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

असम। चुनावी राज्य असम के लिये सरकार का खजाना खोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने दशकों तक राज्य व पूर्वोत्तर की अनदेखी की।एक महीने में असम के अपने तीसरे दौरे में 3,222 करोड़ रुपये से ज्यादा की पेट्रोलियम क्षेत्र की तीन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करते हुए मोदी ने सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार और केंद्र द्वारा पिछले कुछ सालों में विकास के संतुलन के लिये उठाए गए कदमों का जिक्र किया।

वृंदावन कुंभ के दर्शन के लिए हवाई सेवा शुरू की गई

मथुरा। मथुरा में वृन्दावन कुंभ का आनन्द लेने के लिए प्राइवेट कम्पनी पारस एविएसन ने हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी गई है। जिसमें वृन्दावन परिक्रमा को भी शामिल किया गया है। कम्पनी के एमडी विशाल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि ”ज्वाय राइड” के नाम से शुरू की गई यह सेवा वृन्दावन से शुरू होकर वृन्दावन पर ही समाप्त होगी। इसके तहत वृन्दावन के सभी प्रमुख मन्दिरों को शामिल किया गया है।प्रेम मन्दिर से शुरू की गई सेवा के तहत परिक्रमा मार्ग को भी लिया गया है,लेकिन कंपनी का मुख्य फोकस वृन्दावन कुंभ होगा। जिसमें श्रद्धालु न केवल कुंभ को देख सकेंगे बल्कि नवनिर्मित देवरहा घाट, शाही स्नान एवं यमुना महारानी के दर्शन भी कर सकेंगे।

कौशाम्बी: 5 दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया

 रेंजर्स के प्रवेश व निपुण का पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ

कौशाम्बी। महामाया राजकीय महाविद्यालय में दिनांक 22 फरवरी 2021 से रोवर्स/ रेंजर्स के प्रवेश व निपुण का पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में किया गया। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हर्षवर्धन मिश्र की औपचारिक घोषणा के साथ हुआ शिविर का आरंभ प्रार्थना गीत, ध्वजारोहण व झंडा गीत के साथ किया गया।
सोमवार को रोवर /रेंजर प्रशिक्षुओं को प्रार्थना गीत, स्काउट गाइड प्रतिज्ञा एवं नियम के विषय में बताया गया साथ ही प्रशिक्षुओं को रोवर /रेंजर का उद्देश्य व कर्तव्य के विषय में बताया गया. प्रशिक्षण की शुरुआत प्राचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देकर किया गया। प्राचार्य  जी ने प्रशिक्षुओं को बताया कि रोवर /रेंजर का प्रथम कर्तव्य है कि राष्ट्र सेवा ,समाज सेवा तथा उत्तरदायित्व का बोध है। इसके लिए स्वयं में अनुशासित होना आवश्यक है। सोमवार के प्रशिक्षण  में पर्यावरण संरक्षण, गतिविधियां  काशी प्रांत द्वारा प्लास्टिक प्रबंधन व सप्राकृतिक वदन  विषय के अंतर्गत प्लास्टिक पर्यावरण के लिए वृक्ष की भूमिका के विषय के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए एकोबिक्स बनाएंगे का संकल्प लिया गया। शिविर का आयोजन रेंजर प्रभारी डॉ रीता दयाल और रोवर प्रभारी डॉ नीरज कुमार सिंह द्वारा कराया गया है। प्रशिक्षण श्याम बाबू द्वारा दिया गया इस अवसर डॉ अरविन्द कुमार ,डॉ अजय कुमार, डॉ स्वाति चौरसिया, डॉ भावना केशरवानी, डॉ नीलम बाजपेई उपस्थित रहे।  

हापुड़: युवक ने किशोरी पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

अतुल त्यागी
हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र में सोमवार रात बर्तन मांज रही किशोरी पर एक सिरफिरे युवक ने तेजाब फेंककर फरार हो गया। किशोरी को गंभीर हालत में मेरठ रैफर किया गया हैं। जानकारी के अनुसार सिम्भावली के एक गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में एक सिरफिरे ने रविवार रात घर में घुसकर उसकी 15 वर्षीय बेटी पर ज्वलनशील पदार्थ ड़ाल दिया। जिससे वह चिल्लाने लगी। पकड़े जानें.के डर से आरोपी फरार हो गया। किशोरी की चीखपुकार की आवाज सुनकर परिजन मौकें पर पहुंचे और किशोरी को सरकारी अस्पताल ले गए। जहां युवती की हालत गंभीरता को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया। घटना की सूचना मिलतें ही  सैकड़ों ग्रामीण थानें  पहुंचें,जहां आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर थानें का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी।

राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में चैंपियन बनें राजकुमार

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। क्रॉसबॉ वोटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 10 वीं राष्ट्रीय क्रॉसबॉ शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन प्रताप विहार स्थित लीलावती पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के राजकुमार को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। जिन्होंने 100 में से 95 अंक प्राप्त किएं।दसवीं क्रॉसबो शूटिंग चैंपियनशिप के आयोजक अध्यक्ष अनिल कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन अलग-अलग 10 कैटेगरी ओं में किया गया।जिसमें राजकुमार आयरन साहू, शुभम कर्दम, गोपीनाथ साहू, विशाल सिंह, कमलजीत सिंह, प्रदुमन सिंगज, आर्ची अग्रवाल, दीपिका, अलका में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जबकि ट्रॉफी पर कब्जा ओवरऑल चैंपियन उत्तर प्रदेश के राजकुमार ने किया। इस दौरान इस दौरान  दक्क्षा परिवार फाउंडेशन के चार खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की तरफ से हिस्सा लिया और मेडल प्राप्त किया जिसमें एक गोल्ड दो सिल्वर तथा एक ब्राउस प्राप्त किया। आयोजक अध्यक्ष अनिल कौशिक ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों में से अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिसके लिए क्रॉसबॉ शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा कैंप लगाकर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चैंपियनशिप में विशिष्ठ अतिथि के रूप में नरेंद्र शर्मा, प्रवीण अग्रवाल , नीरज कालरा, नीरज अरोरा, नवीन परासर, राजेन्द्र सिंह,सोनू बग्गा,संजीव शर्मा,राज खतीब,सतिंदर सिंह,रकम सिंह, अंश अनिल कौशिक आदि उपस्थित थे। रेफरी पैनल मे गोपी नाथ साहू, अलका,सुरेश कश्यप,सनी कश्यप,नरेंद्र सिंह,जमील अहमद,भागवत प्रसाद,राज कुमार गुपता, राजीव मुंडेलवाल, सचिन त्यागी, तुषार सिंह रहे।

डीएम शंकर पाण्डेय ने लगवाया कोरोना का टीका

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। रविवार को जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने जिला संयुक्त चिकित्सालय संजयनगर पहुंचकर पूरे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने कोविड -19 वैक्सीन का टीका लगवाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पूरे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया और शालीनता से अपने आप को टीका लगवाने के उपरान्त मेडिकल स्टाफ को फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया। जिलाधिकारी को मेडिकल स्टाफ द्वारा कोविड -19 टीकाकरण रिकॉर्ड भी उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी एन के गुप्ता, डब्लूएचओ के डॉ. अभिषेक सहित तमाम अन्य मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।

दिल्ली-गाज़ियाबाद रूट पर शुरू हुईं लोकल ट्रेनें

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। गाज़ियाबाद से दिल्ली आने जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रविवार सुबह से गाज़ियाबाद-दिल्ली रूट पर 5 पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है।  कोरोना संक्रमण के कारण 11 महीने पहले लॉकडाउन की शुरुआत में ही गाज़ियाबाद में लोकल ट्रेनों की रफ्तार थम गई थी। आज से दिल्ली और पलवल के बीच सुबह दो ट्रेनें चली, जिनके लिए कोरोना प्रोटोकॉल से लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जा रही है। इन ट्रेनों को स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों का नाम दिया गया है। यात्रियों को इनके लिए स्पेशल टिकट लेना होगा। बइसके अलावा शकूरबस्ती दिल्ली, बरेली और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेनों का संचालन भी अपने वक्त के हिसाब से शुरू हो रहा है। करीब 11 महीने बाद लोगों के लिए यह राहत आई है। हालांकि, फिलहाल इन ट्रेनों के लिए ज्यादा भीड़ रेलवे स्टेशन पर नहीं है। मगर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पहले की तरह सब कुछ सामान्य हो जाएगा। यात्री ने बताया कि पहले बस का सफर काफी मुश्किल हो गया था अब ट्रेन चलेगी तो राहत होगी। पैसेंजर ट्रेन में सफर के लिए कोरोना से संबंधित नियमों का ध्यान रखना जरूरी होगा। प्रोटोकॉल नहीं मानने वाले लोगों पर कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है। जीआरपी और आरपीएफ के जवान ट्रेन के भीतर भी नजर रखेंगे। स्टेशन पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जाएगी और बिना मास्क के किसी को भी एंट्री नहीं होगी।

गाजियाबाद: यूपी गेट पर कम हो रहीं किसानों की भीड़

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। रविवार को गाज़ियाबाद में यूपी गेट पर चल रहे किसानों के धरना-प्रदर्शन में गिने चुने किसान ही नज़र है। हालांकि, यहाँ सड़क पर कब्जा कर बने टेंट अभी भी बदस्तूर लगे हुए हैं। मगर उनमें पंजाब के गांवों से भरकर लाए गए किसान नज़र नहीं आ रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि किसानों ने कृषि क़ानूनों को अब गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है और अब वे नेताओं की बात सुनना बंद कर नए क़ानूनों को अपने नफे नुकसान के हिसाब से देख रहे है। वहीं गाज़ियाबाद प्रशासन द्वारा सड़कों को रोक कर आम आदमी की परेशानियाँ बढ़ाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। दिल्ली-यूपी बार्डर अभी भी आम जनता के लिए बंद है और उसे अभी भी रोजी-रोटी कमाने के लिए लंबा और ट्रैफिक जाम से भरा सफर तय करना पड़ेगा। पंजाब के किसानों द्वारा यूपी गेट पर 28 नवंबर से शुरू किया गया धरना-प्रदर्शन अभी चल रहा है। यहाँ जनता की सुविधा के लिए बने फ्लाईओवर तथा उसकी सर्विस लेन पर पूरी तरह से उन किसानों का कब्जा है जो हर रोज दफ्तर जाकर 10-12 घंटे लगातार काम करने वाले आम आदमी का दुख दर्द न तो जानते हैं और न ही समझना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस भी आम जनता पर जुल्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी है। दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बार्डर पर कंटीले तार लगगकर बैरिकेड लगा रखे हैं। गाज़ियाबाद पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि यहां प्रदर्शनकारियों की संख्या एक हजार से कम है, मगर सुरक्षा-व्यवस्था पूर्व की भांति ही है। क्षेत्र को सात जोन और 13 सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। अर्धसैनिक बल तैनात है। खुफिया विभाग की टीम सक्रिय है। बम निरोधक दस्ता भी जांच-पड़ताल कर रही है। रविवार को पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह, यातायात पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आंदोलन स्थल पर डटे रहे। ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि धरनास्थल पर होने वाली हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं।

अयोध्या: श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान

उमय सिंह साहू 

अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या विभाग कार्यलय साकेत निलयम के सभागार में महाविद्यालय विद्यार्थियों के लिए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए संघ के अयोध्या विभाग प्रचारक संजय ने कहा  कि 500 वर्षो के कठिन संघर्ष एवं लाखों के बलिदान के बाद यह सुअवसर हम सभी को प्राप्त हुआ है। भारत संस्कार प्रधान देश है, राम यहां पीढ़ियों से आस्था में व्याप्त हैं। मंदिर निर्माण सम्पूर्ण राष्ट्र एवं विश्व को आदर्श की प्रेरणा देता रहेगा। पीढ़ी दर पीढ़ी गौरवान्वित होगी।

कन्नौज: दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या की

कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के तहसीपुर गांव में सोमवार को दिनदहाड़े रंजिशन गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।घटनाक्रम के अनुसार ग्राम तहसीपुर निवासी निलेश कुमार पुत्र बालक राम सोमवार की सुबह न्यायालय में तारीख पर जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरो ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

नागर हवेली के सांसद मोहन ने की आत्महत्या

मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। दादर और नागर हवेली से निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर का शव सोमवार को मुंबई के एक होटल में मिला है। मोहन डेलकर ने मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके के एक होटल आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जो गुजराती भाषा में लिखा हुआ है।

पीडीपी में पूर्व सीएम महबूबा का जलवा बरकरार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को सोमवार को तीन साल के लिए सर्वसम्मति से फिर से पीडीपी अध्यक्ष चुना गया। पार्टी के एक प्रवक्ता ने चयन के बाद कहा कि मुफ्ती का नाम वरिष्ठ नेता गुलाम नबी लोन हंजूरा ने प्रस्तावित किया और खुर्शीद आलम ने इसका अनुमोदन किया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पीडीपी नेता अब्दुल रहमान वीरी पार्टी निर्वाचन बोर्ड के अध्यक्ष थे। प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू में पार्टी के निर्वाचन मंडल ने मुफ्ती को सर्वसम्मति से पुन: पार्टी प्रमुख चुना। वरिष्ठ नेता सुरिंदर चौधरी चुनाव के पीठासीन अधिकारी थे। उल्लेखनीय है कि मुफ्ती मोहम्मद सईद ने नेशनल कांफ्रेंस के क्षेत्रीय विकल्प के तौर पर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का वर्ष 1998 में गठन किया था।

उत्तराखंड: पहाड़ की बेटी ने यूरोप में किया कमाल

 पंकज कपूर 
लालकुआं। यूरोप में चल रही अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता से उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर सामने आई है। यहां 64 किलो वर्ग भार में नैनीताल जिले के मोटाहल्दू के गांव धनपुर की रहने वाली बॉक्सर लक्की राणा ने राज्य और देश का नाम रोशन करते हुए सिल्वर मेडल जीतने के साथ ही फाइनल में जगह बनाई है। बता दे, कि हल्दूचौड़ के स्कूल बस चालक देवेंद्र सिंह राणा की पुत्री लक्की राणा का चयन 16 से यूरोप के मोंटेनेग्रो में आयोजित यूथ मेन एंड वीमेन बाक्सिंग चैंपियनशिप मोंटेनेग्रो हुआ था। कोच भूपेश भट्ट के अनुसार रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में स्थित नेशनल बाक्सिंग एकेडमी में चयन प्रक्रिया 18 से 21 जनवरी तक चली थी। जिसमें लक्की ने भारतीय टीम में स्थान बनाया था। लक्की ने इंडिया यूथ वीमेन के चीफ कोच भास्कर चंद्र भट्ट की देखरेख में प्रशिक्षण लिया है। इधर 16 से 22 फरवरी तक मोंटोनेग्रो(यूरोप) में चली अंतरराष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लक्की राणा ने 64 किलो वर्ग भार में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतने के साथ ही फाइनल में जगह बनायी है। उनके इस उपलब्धि पर क्षेत्र वासियों ने खुशी का इजहार किया है।

एमपी: 19 वर्षीय युवती ने 3 बेटियों को दिया जन्म

इंदौर। इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में 19 साल की युवती ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया है। इनमें से एक नवजात बच्ची जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) की एक वरिष्ठ डॉक्टर ने सोमवार को यह जानकारी दी। एमवायएच की स्त्री रोग विशेषज्ञ सुमित्रा यादव ने बताया, “प्रसव पीड़ा से जूझ रही 19 साल की युवती अचानक अस्पताल में पहुंची थी और उसकी ओर से बताया गया था कि उसके गर्भ में जुड़वां बच्चे पल रहे हैं। लेकिन रविवार रात प्रसव कराया गया तो उसने करीब 15 मिनट के भीतर तीन लड़कियों को जन्म दिया।” सुमित्रा यादव ने बताया कि तीनों लड़कियों में से प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम है जो सामान्य नवजातों के मुकाबले काफी कम है। उन्होंने बताया, “महिला की गंभीर हालत को देखते हुए हमें तय समय से पहले उसका प्रसव कराना पड़ा।” सुमित्रा यादव ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों का दल जच्चा और उसकी तीनों बेटियों की सेहत पर लगातार निगाह रखे हुए है। स्त्री रोग विशेषज्ञ के मुताबिक इनमें से एक नवजात बच्ची की हालत बहुत ज्यादा गंभीर है और उसकी जान बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। जानकारों ने बताया कि गर्भावस्था की सामान्य अवधि के बाद पैदा होने वाले बच्चों का वजन आमतौर पर 2.5 से 3.5 किलोग्राम के बीच होता है।

बजट: विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा

हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2021-22 के लिये सोमवार को राज्य विधानसभा में प्रस्तुत बजट को लोक कल्याणकारी, विकासोन्मुख और सर्वसमाज के विकास को समर्पित बताते हुए कहा कि यह सर्व समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बजट पेश किये जाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह बजट लोक कल्याणकारी, विकासोन्मुख और सर्वसमाज के विकास को समर्पित है। ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के लोकतांत्रिक भावना से परिपूर्ण यह बजट सर्व समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

उन्नाव कांड: 8 ट्विटर यूजर्स के खिलाफ मामला दर्ज

उन्नाव। उन्नाव जिले में असोहा थाना इलाके के बबुरहा गांव में दलित लड़कियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के संबंध में झूठी एवं भ्रामक सूचना फैलाने के मामले में आठ ट्विटर खातों और इनके यूजर्स के खिलाफ रविवार शाम प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पाण्‍डेय ने बताया कि बबुरहा गांव में हुई घटना के मामले में आठ ऐसे ट्विटर खाते चिह्नित किए गये हैं। जिनके माध्यम से इस मामले में गलत एंव भ्रामक सूचना फैलाई गयी थी। उन्‍होंने बताया कि इन सभी ट्विटर खातों और इनके यूजर्स के खिलाफ सदर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। उन्‍होंने बताया कि जिन ट्विटर खातों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई हैं, उनमें निलिम दत्ता, मोजो स्‍टोरी, जनजागरण लाइव, सूरज कुमार बौध, विजय आम्बेडकर यूपी, अभय कुमार आजाद 97 और राहुल दिवाकर, नवाब सतपाल तंवर भीम सेना चीफ नामक ट्विटर खाते शामिल हैं।

हेराल्ड मामले में बढ़ीं सोनिया-राहुल की मुश्किलें

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...