रविवार, 21 फ़रवरी 2021

साल के अंत तक सब कुछ सामान्य होने की उम्मीद

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने देश में साल के अंत तक सब कुछ सामान्य होने की उम्मीद जताई है। उनका यह बयान ऐसे समय आया। जब अमेरिका में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेज किया जा रहा है। गौरतलब है, कि दुनिया में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा जूझने वाले अमेरिका में अब तक दो करोड़ 80 लाख से ज्यादा संक्रमित पाए गए और चार लाख 95 हजार से अधिक पीडि़तों की मौत हुई है। ऐसे में अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन का यह बयान लोगों को संतोष प्रदान कर सकता है। बाइडन ने शुक्रवार को मिशिगन स्थित फाइजर कंपनी के एक उत्पादन केंद्र का दौरा किया और वैक्सीन के उत्पादन में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन तेज टीकाकरण के लिए आपूर्ति बढ़ाने के रास्ते तलाश रहा है। एक सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति कहा, 'मेरा मानना है, कि इस साल के अंत तक हालात सामान्य हो जाएंगे। ईश्वर की कृपा से पिछले साल की तुलना में इस वर्ष क्रिसमस पर्व अलग रहेगा।' उन्होंने बताया, 'हमारे पास जुलाई के आखिर तक वैक्सीन की 60 करोड़ खुराक हो जाएगी। फिलहाल खराब मौसम रोड़ा बन रहा है। वैक्सीन की आपूर्ति की गति धीमी पड़ रही है।

हरियाणा: अधिकारी को रिश्वत लेते हुए किया सस्पेंड

राणा ओबराय 
दादरी। हरियाणा के दादरी जिला के झोझू कलां खंड के समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को सस्पेंड किया गया है। जिला उपायुक्त राजेश जोगपाल ने समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। आपको बता दें कि समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र सिंह का रिश्वत लेते विडियो वायरल हुआ था। जिस पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।

जन्म, सैफ-करीना के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी

बेबो ने दिया बेटे को जन्म, सैफ-करीना के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी
मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। करीना ने बेटे को जन्म दिया है। सैफ-करीना के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। उनके इस खबर के बाद फैंस में खुशी की लहर है। अगस्त 2020 में करीना-सैफ ने अपने दूसरे बच्चे के आने का ऐलान किया था।
बता दें कि करीना और सैफ का एक बेटा पहले से है। जिसका नाम तैमूर है। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। बात करें करीना कपूर खान के प्रोजेक्ट्स की तो उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के समय में भी काम किया है।

कौशाम्बी: निर्माण कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

कौशाम्बी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित जनपद में सिचाई एंव जल संसाधन विभाग की नहरों पर निर्मित क्षतिग्रस्त बी.आर.बी/डी.आर.बी के मरम्मत एंव पुर्नर्निमाण की परियोजना मुख्य अभियन्ता एंव सिचाई जल संसाधन विभाग उ.प्र द्वारा 1367.20 लाख की अनुमोदित परियोजना कार्यक्रम का रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कार्यालय में लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, विधायक मंझनपुर लालबहादुर, ने बताया कि इस परियोजना से सिचाई खण्ड कौशाम्बी द्वारा 234 कार्य सिचाई खण्ड फतेहपुर द्वारा 54 और निचली गंगा नहर प्रखण्ड फतेहपुर द्वारा 38 मरम्मत एंव पुर्नर्निमाण के कार्य सम्पादित किया जाना प्रस्तावित परियोजना के पूर्ण होने से जनपद कौशाम्बी के लगभग 375 राजस्व ग्राम लाभान्वित होगें। परियोजना का सुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा डॉ. महेन्द्र सिंह मंत्री जल शक्ति विभाग एंव बलदेव सिंह औलख राज्य मंत्री की उपस्थित में बीडियों कांनफेशिंग के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी, एंव जगदीश लाल अधिशाषी सिचाई खण्ड कौशाम्बी एंव सिचाई खण्ड के सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता उपस्थित रहे।
गणेश साहू 

हापुड़ः थमने का नाम नहीं ले रहा तेज रफ्तार का कहर

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद के बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां तेज रफ्तार कार ने दो बाइक व एक कार में जोरदार टक्कर मारी वही दो लोग घायल हो गए हैं।आपको बता दें, कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे अंबेडकर मूर्ति के सामने तेज रफ्तार कार ने खड़ी बाइक व एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। वही तो लोगों को गंभीर चोटें भी आई है। वह इस सूचना पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया। वह चालक को गिरफ्तार कर थाने में लेकर पहुंच गई। दूसरी तरफ तेज रफ्तार का कहर जहां बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल युवकों को पुलिस की मदद से प्राथमिक उपचार दिलाया।

अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश किए जारी

राणा ओबराय 
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। शहरी संपदा विभाग के विशेष सचिव, यमुनानगर के उपायुक्त और हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव मुकुल कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा श्रीमती शरणदीप कौर बराड़ की प्रशिक्षण अवधि के दौरान कुरुक्षेत्र के उपायुक्त का कार्यभार भी सौंपा है।

कोरोना के बढ़ते कहर के बीच पुणे में स्कूल-काजेल बंद

मनोज सिंह ठाकुर 
 मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ा फैसला किया है। पुणे में एहतियाती कदम उठाते हुए सरकार ने फिलहाल स्‍कूल और कॉलेजों को एक बार फिर से बंद करने का फैसला किया है। इसके साथ ही एक बार फिर से कोचिंग सेंटर खोलने पर रोक लगा दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि अगर राज्य में मामले लगातार बढ़ते रहे, तो 12 घंटे का नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने जिले में कोरोना की स्थिति का आकलन करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद एहतियाती कदम उठाए गए हैं। महाराष्‍ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए होटल्स, रेस्टोरेंट और बार को अब रात में केवल 11 बजे तक ही खोलने की अनुमति दी गई है। पुणे में मायक्रो कॉन्टेंटमेंट फिर से शुरू करने की बात कही गई है। फिलहाल नाइट कर्फ्यू नहीं है लेकिन रात 11 बजे के बाद बेवजह घूमनेवालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुणे में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की बात कही गई है। इसके अलावा शादी समारोह, सम्‍मेलन और रैली में सिर्फ 200 लोगों को ही जाने की इजाजत दी गई है। यही नहीं सभी तरह कार्यक्रम के लिए पुलिस की लिखित अनुमति अनिवार्य कर दी गई है। नतीजे महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने राज्‍य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कहा कि अगर ये आंकड़े इसी तरह से आगे भी जारी रहे तो राज्‍य में नाइट कर्फ्यू भी लगाया जा सकता है।

हरियाणा: अधिकारी को रिश्वत लेते हुए किया सस्पेंड

राणा ओबराय 
दादरी। हरियाणा के दादरी जिला के झोझू कलां खंड के समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को सस्पेंड किया गया है। जिला उपायुक्त राजेश जोगपाल ने समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। आपको बता दें कि समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र सिंह का रिश्वत लेते विडियो वायरल हुआ था। जिस पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।

एसएसपी त्रिपाठी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

 बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने रविवार को थाना धूमनगंज में नवनिर्मित थाना प्रभारी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस सराहनीय कार्य को देखकर जिले के कप्तान सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने थाना प्रभारी अरुण चतुर्वेदी की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कार्यशैली अच्छी होने की वजह से क्षेत्र में पुलिस की लोकप्रियता बढ़ रही है। उम्मीद है, आगे भी आप ईमानदारी निष्ठा के साथ इसी तरह समाज की सेवा करते रहेंगे इस अवसर पर एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी व अन्य ऑफिसर मौजूद रहे।

हापुड़ः पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
हापुड़। जनपद के थाना गढ़मुक्तेश्वर एवं जनपदीय टीम-बी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कोरियर कम्पनी की गाड़ियों को लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए ब्लूडार्ट कोरियर कम्पनी के करोड़ों के सामान की रोकी डकैती, गैंग के 7 सदस्यों को किया गिरफ्तार जिनके कब्जे से घटना घटित करने में प्रयुक्त महिन्द्रा एक्सयूवी कार बरामद। राजेन्द्र दसांह पत्रु देवीराम निवासी नां. 1100 तुलसी दनकेतन थान। साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद की तहरीर पर एक मुकदमा  पंजीकृत कराया गया। ब्लूडाटट कम्पनी का माल लेकर
अपनी आयशर केन्ट्र DL 1LAB 2767 को लेकर दिल्ली से बरेली जा रहा था। थाना कस्ब बाबूगढ के पास हाईवे पर अज्ञात बदमाशों द्वार ब्लूडाटट कम्पनी की गाडी को अपने कब्जे में लेकर डाईवर को बदमाशों ने अपनी गाडी में डालकर ले गये। आगे चलकर थान क्षेत्र गढमक्तुेश्वर में हाईवे के पास मंडी रोड पर खडी गाडी क ताल तोडक कर गाडी में रखे सम्मान को इधऱ-उधऱ 
कर के  पलट रहे थे मौके पर एवां डाईवर को नहर के पास ग्राम अठसैनी के पास छोडकर भाग गये।
पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हापड़ द्वार जनपदीय टीम-बी व थान पुलिस की टीम गठित की गयी। अपर पुलिस  अधीक्षक  सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उक्त मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। घटन में प्रयुक्त महेन्द्र एक्सयूवी-300 कार नांं. DL 14 CE 7786 रांग लाल को बरामद किया गया है।
अभयुक्तगण का नाम पिता: 1. रितेश कुमार पत्रु स्व0 वकील ठाकुर उम्र करीब24 वर्ष म0न0139 शालीमार साउथ दिल्ली। 2.पंकज उर्फ राहुल पांचाल पत्रु ऋषिपाल पांचाल थान गोकुल पुरी दिल्ली...
3.महेन्द्र कुमार पत्रु विजय पाल सिह थान बसन्द्त कुंज साउथ दिल्ली... 4. मनीष कुमार पत्रु स्वः वकील ठाकुर निवासी  भागलपुर बिहार... 5. दीपक पत्रु स्व. अमर सिंह शिकारपुर, बुलंदशहर। 6. मोंटी पंचाल पुत्र राम पाल सिंह पंचायत निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद
राहुल गोस्वामी पुत्र, सतबीर सिंह, गोस्वामी निवासी लोनी गाजियाबाद।

लीड्स: 14 वर्षीय लड़के ने 5 महिलाओं से किया रेप

हवस का जुनून। 14 साल के लड़के ने 2 हफ्तों में 5 महिलाओं से किया रेप

लीड्स। यूनाइटेड किंगडम के लीड्स से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट ने एक 14 साल के नाबालिग को गिरफ्तार किया। इस लड़के ने बीते 2 हफ्ते के अंदर 5 महिलाओं के साथ रेप किया है। ये मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
सीआईडी ने खुलासा किया कि 14 साल के नाबालिग लड़के ने यूनाइटेड किंगडम के लीड्स में अलग-अलग जगहों पर 5 महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया। हालांकि आरोपी को पकड़ लिया गया है।
जांच के दौरान सीआईडी को पता चला कि अलग-अलग जगहों पर 5 महिलाओं के साथ रेप करने वाला शख्स एक ही है। पीड़ित महिलाओं ने आरोपी की जो पहचान बताई वो एक जैसी ही थी। इसके बाद सीआईडी ने आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान चलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में पुलिस ने पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोप है, कि शराब के पैग के लिए पानी लाने में देरी हुई तो युवक की आंख फोड़ डाली घटना वार्ड नंबर 5 आदर्श कॉलोनी की है। जहां एक बारात समारोह में यह सब हुआ। जानकारी के मुताबिक किच्छा पुलिस को दी गई तहरीर में मीना पत्नी मुन्ना निवासी वार्ड नंबर 5 आदर्श कॉलोनी ने शिकायती पत्र में कहा कि 17 फरवरी की रात को उनके इलाके में शादी समारोह था। और उसके बेटे किशन के दोस्त इस पार्टी में बतौर वेटर काम कर रहे थे। इस बीच किशन के दोस्तों ने उसे अच्छा पैसा देने का लालच देकर बारात में अपने साथ काम पर रख लिया बारात में काम करते समय बीच में किशन के दोस्त अंकित ने किशन को काम रोककर उसके लिए पानी लाने को कहा और किशन के पानी लाने में थोड़ा लेट होने पर नशे में धुत अंकित ने उसे गाली देनी शुरू कर दी यही नहीं उसकी आंख पर डंडा मारा तो आंख से खून आने लगा जिसे आनन-फानन में किच्छा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोप है, कि पीड़ित किशन को हमलावरों ने पुलिस से शिकायत करने पर झूठे आरोप में फंसाने की धमकी भी दी। किशन की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अंकित और मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आंदोलन: 1 मार्च को नेता टिकैत करेंगे संबोधित

गांधी पार्क में आएंगे किसान नेता राकेश टिकैत किसानों को करेंगे संबोधित

काशीपुर। कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उसी को लेकर 1 मार्च को रुद्रपुर में स्थित गांधी पार्क में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी पहुंचेंगे। उन्हीं के आने की तैयारियों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों तथा किसानों ने नवीन मंडी में मीटिंग का आयोजन किया है। बता दें कि उधम सिंह नगर के गांधी पार्क में 1 मार्च 2021 राष्ट्रीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत उधम सिंह नगर के गांधी पार्क में किसानों को संबोधित करेंगे। 1 मार्च को किसानों को एकत्रित करने को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नवीन मंडी समिति के गेस्ट हाउस में मीटिंग ली। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से राय मशवरा किया इस दौरान मीटिंग में उधम सिंह नगर के गांधी पार्क में किस प्रकार से किसानों को लेकर जाना है। उसको लेकर रणनीति तय की गई है। इस दौरान किसान यूनियन के जिला सचिव बलजिंदर सिंह संधू ने काशी क्रान्ति को बताया कि 1 मार्च को भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत उधम सिंह नगर के गांधी पार्क में किसानों को संबोधित करेंगे। उसी को लेकर रणनीति तय की गई है। उन्होंने बताया कि किसान नेता तथा किसान हर गांव गांव जाकर किसानों को रुद्रपुर जाने के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर के गांधी पार्क में लगभग एक लाख किसान भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अगली रणनीति गांधी पार्क की मीटिंग के बाद तय की जाएगी। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के कोषाध्यक्ष दलजीत सिंह रंधावा, भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष टीका सिंह सैनी, जिला उपाध्यक्ष बलकार सिंह फौजी, प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह चीमा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत सिंह चीमा, जिला सचिव बलबीर सिंह फौजी, ग्राम सभा अध्यक्ष रमेश पाल सिंह, जगदीश सिंह, रिंकू सिंह मिड्डा, किसान विकास क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा, सुभाष चौधरी, समेत तमाम किसान मौजूद रहे।

अनंतनाग में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़

अनंतनाग में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियें के छिपने के ठिकाने का भंडाफोड़ कर हथियारों एवं गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर स्थित पॉपुलर रेस्तरां मालिक के बेटे पर हुए हमले के साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद यह जखीरा बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि कृष्णा ढाबा हमले के साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के जंगल में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। उन्होंने बताया कि ठिकाने से बरामद हथियारों में तीन एके-56 राइफल दो चीन निर्मित पिस्तौल, दो ग्रेनेड, एक दूरबीन एके राइफल और पिस्तौल की मैगजीन और अपराध में संलिप्तता साबित करने वाली अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस ने बताया कि दुर्गानाग इलाके स्थित लोकप्रिय कृष्णा ढाबे के मालिक के बेटे पर बुधवार को हुए हमले के सिलसिले में शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

भारत-चीन के बीच 10वें दौर की हुई बातचीत

भारत-चीन के बीच 10वें दौर की वार्ता, पूर्वी लद्दाख से सैन्य वापसी पर हुई बात
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया को और विस्तार देने के लिये 10वें दौर की सैन्य वार्ता के दौरान भारत और चीन ने व्यापक चर्चा की। वार्ता करीब 16 घंटे चली। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की तरफ मोल्डो सीमा बिंदु पर कोर कमांडर स्तरीय वार्ता शनिवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई और रविवार तड़के दो बजे खत्म हुई।
सूत्रों ने कहा कि वार्ता के दौरान पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देप्सांग जैसे गतिरोध वाले बिंदुओं से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। वार्ता के बारे में हालांकि अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यह बातचीत दोनों सेनाओं के पैंगांग सो (झील) के उत्तरी व दक्षिणी किनारों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों से सैनिकों व हथियारों की वापसी के पूरा होने के दो दिन बाद हुई।
माना जा रहा है। कि भारत ने बातचीत के दौरान क्षेत्र में तनाव कम करने के लिये हॉट स्प्रिंग्स,गोगरा और देप्सांग जैसे इलाकों से वापसी प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया। सूत्रों ने शनिवार को कहा था। कि बातचीत के दौरान व्यापक प्राथमिकता क्षेत्र में तनाव में कमी लाने की है। भारत इस बात पर जोर देता रहा है। कि क्षेत्र में तनाव कम करने के लिये गतिरोध वाले सभी बिंदुओं से सैनिकों की वापसी जरूरी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 फरवरी को संसद में एक बयान में कहा था। कि भारत और चीन के बीच पैंगोंग झील क्षेत्र से सैनिकों को चरणबद्ध, समन्वित व प्रमाणिक तरीके से हटाने का समझौता हो गया है। उन्होंने कहा था। कि समझौते के अनुरूप चीन अपनी सेना की टुकड़ियों को हटाकर पैंगांग झील के उत्तरी किनारे में फिंगर आठ क्षेत्र की पूर्व दिशा की ओर ले जाएगा।
उन्होंने कहा था। कि भारत अपनी सैन्य टुकड़ियों को फिंगर तीन के पास अपने स्थायी शिविर धन सिंह थापा पोस्ट पर रखेगा। राजनाथ सिंह ने कहा था। कि इसी तरह का कदम पैंगांग झील के दक्षिणी तट क्षेत्र में उठाया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्षों के सैनिक समझौते के मुताबिक अपने ठिकानों पर वापसी की है। सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया 10 फरवरी को शुरू हुई थी।
शनिवार को हुई वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन कर रहे थे। जो लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर हैं। वहीं, चीनी पक्ष का नेतृत्व मेजर जनरल लिउ लिन कर रहे थे। जो चीनी सेना के दक्षिणी शिनजियांग सैन्य जिले के कमांडर हैं। संसद में दिये अपने बयान में रक्षा मंत्री ने कहा था कि इस पर सहमति बनी है। कि पैंगांग झील क्षेत्र में सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के 48 घंटे के भीतर दोनों पक्षों के वरिष्ठ कमांडरों की अगली बैठक अन्य सभी मुद्दों के समाधान के लिए बुलाई जाएगी।
इसके कुछ दिन बाद रक्षा मंत्रालय ने कहा था। कि देप्सांग, हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा समेत अन्य लंबित “समस्याओं को दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के बीच आगामी वार्ता में उठाया जाएगा। दोनों देशों के बीच पिछले साल पांच मई को पैंगांग झील क्षेत्र में हिंसक संघर्ष के बाद सैन्य गतिरोध शुरू हुआ था। और फिर हर रोज बदलते घटनाक्रम में दोनों पक्षों ने भारी संख्या में सैनिकों तथा घातक अस्त्र-शस्त्रों की तैनाती कर दी थी। दोनों पक्षों की बीच हालांकि गतिरोध दूर करने के लिये इस दौरान सैन्य व कूटनीतिक बातचीत का दौर भी जारी रहा।
पिछले साल चीनी सेना ने फिंगर 4 और फिंगर 8 के इलाके केबीच कुछ बंकर और अन्य ढांचे बना लिये थे। और भारतीय गश्ती दल को फिंगर 4 से आगे नहीं जाने दे रहे थे। जिसका भारतीय सेना ने कड़ा प्रतिरोध किया था। नौ दौर की सैन्य वार्ता में भारत ने विशेषकर पैंगांग झील के उत्तरी क्षेत्र में फिंगर 4 से फिंगर 8 तक के क्षेत्रों से चीनी सैनिकों की वापसी पर जोर दिया था।
वहीं, चीन ने पैंगांग झील के दक्षिणी छोर पर सामरिक महत्व की चोटियों से भारतीय सैनिकों की वापसी पर जोर दे रहा था। गतिरोध के लगभग पांच महीने बाद भारतीय सैनिकों ने कार्रवाई करते हुए पैंगोंग झील के दक्षिणी छोर क्षेत्र में मुखपारी, रेचिल ला और मगर हिल क्षेत्रों में सामरिक महत्व की कई पर्वत चोटियों पर तैनाती कर दी थी।

क्राइम ब्रांच ने 4 और लोगों को किया गिरफ्तार

रिंकू शर्मा हत्याकांड। क्राइम ब्रांच ने चार और लोगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 25 वर्षीय रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने दीन मोहम्मद (40), दिलशान (22), फैयाज (21) और फैजान (21) को गिरफ्तार किया है। ये सभी मंगोलपुरी के निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि शर्मा की हत्या के मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पीआरओ (दिल्ली पुलिस) अनिल मित्तल ने कहा कि साक्ष्यों की जांच करने और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के बाद मामले की जांच कर रही अपराध शाखा की टीम ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया जिसमें वे शर्मा पर हमला करते देखे गए थे। पुलिस ने कहा था। कि 10 फरवरी की रात शर्मा और आरोपी रोहिणी में एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे। और इस दौरान उनके बीच हुए झगड़े के बाद यह घटना हुई।

वाट्सएप की नई शर्तें मानने के लिए समयसीमा तय

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए जरूरी खबर, नई शर्तें मानने के लिए समयसीमा तय, उसके बाद

मॉस्को। लोकप्रिय मैसेंजर एप व्हाट्सएप ने अपनी नई शर्तों और नीतियों को स्वीकार करने के लिए 15 मई की समयसीमा तय की है। और इसे न मानने वाले यूजर्स इस अवधि के बाद संदेशों का आदान-प्रदान नहीं कर पायेंगे। टैक्क्रंच ने फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप के ईमेल के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
व्हाट्सऐप ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वह यूजर्स को अपनी गोपनीयता अपडेट की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने और उन्हें नयी शर्तों के अनुपालन के लिए पूछताछ की अनुमति देगा। ईमेल में कहा गया है। कि यदि यूजर्स शर्तों को स्वीकार नहीं करते हैं। तो वे कॉल और सूचनाएं प्राप्त कर सकेंगे, लेकिन संदेश प्राप्त करने अथवा भेजने के पात्र नहीं होंगे। व्हाट्सएप ने हाल ही में एक नयी नीति एवं शर्तो की घोषणा की है। जिसके तहत वह मूल कंपनी फेसबुक के साथ डाटा की साझेदारी कर सकती है।

अमेठी में घर बनाएंगी स्‍मृति, जमीन का बैनामा

अमेठी में अपना घर बनाएंगी स्‍मृति ईरानी कल कराएंगी जमीन का बैनामा

अमेठी। केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद स्‍मृति ईरानी अमेठी में अपना घर बनाएंगी जिसके लिए जमीन का बैनामा (रजिस्‍ट्री) कराने वह सोमवार को एक दिन के अमेठी दौरे पर आ रही है।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमेठी से हराने के बाद स्‍मृति ईरानी ने क्षेत्र के लोगों से वादा किया था। कि वह अमेठी को रिमोट से नहीं चलाएंगी बल्कि यहां अपना घर बनाकर रहेंगी। इसी निमित्‍त स्मृति ईरानी सोमवार (22 फरवरी) को दोपहर 12 बजे अमेठी आएंगी और वह कलेक्‍ट्रेट परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय में जमीन का बैनामा कराएंगी। स्‍मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्‍ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री विमान से लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे आने के बाद सड़क मार्ग से दोपहर को गौरीगंज उप निबंधक कार्यालय में पहुचंकर उस जमीन की रजिस्ट्री कराएंगी, जहां उनका घर बनना है। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरपुर जायस में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। गुप्ता ने बताया कि स्मृति ईरानी रायबरेली जिले के सलोन क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापसी के लिए रवाना हो जाएंगी।

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, बीएसएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 श्रीनगर। पाकिस्तानी रेंजर्स ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित भारत की अग्रिम चौकियों एवं गांवों को निशाना बनाया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पाकिस्तान ने शनिवार रात करीब 10 बजकर 25 मिनट पर हीरानगर सेक्टर के बोबिया इलाके में सीमा चौकियों को निशाना बनाया, जिसका सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
उन्होंने बताया कि दोनों ओर से तड़के करीब चार बजकर 30 मिनट तक गोलीबारी जारी रही लेकिन भारतीय पक्ष को किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने कई दिनों की शांति के बाद संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को रात भूमिगत बंकरों में बितानी पड़ी है।

लापरवाही: विभाग ने शिकारियों को नहीं दीं सजा

वन विभाग की घोर लापरवाही- अफसर भूले अंतरराष्ट्रीय पैंगोलिन दिवस मनाना, मंत्री से शिकायत

रायपुर। रायपुर के वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी ने वन विभाग पर आरोप लगाते हुए वन मंत्री को पत्र लिखकर कहा है। कि वन विभाग वास्तव में पर्यटन विकास विभाग बन गया है। शिकारियों को सजा दिलवाने, वन तथा वन्य प्राणियों की रक्षा करने के अपने दायित्वों को पूरा करने की बजाय वन विभाग, पर्यटन के विकास पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। वन तथा वन्यजीवों के प्रति अपने दायित्व को भूल गया है।
इसका प्रमाण यह है। कि आईयूसीएन की लाल सूची में (खतरे में अस्तित्व) दर्ज तथा वन्य संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में दर्ज पैंगोलिन की रक्षा के लिए जागरूकता फैलाए जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय पेंगोलिन दिवस को मनाना वन विभाग भूल गया है। गौरतलब है। कि देश-विदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 20 फरवरी अर्थात फरवरी के तीसरे शनिवार को यह दिवस मनाया जा रहा है।
वन विभाग की घोर लापरवाही तथा नजरअंदाजी के कारण छत्तीसगढ़ पैंगोलिन (साल खपरी) के शिकार का गढ़ बन गया है। विगत कुछ वर्षों में शायद ऐसे कोई भी 15 दिन नहीं निकले होंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ से पैंगोलिन की तस्करी के समाचार नहीं प्रकाशित हुए हैं। शिकारियों और तस्करों के विरुद्ध कमजोर प्रकरण बनाने के कारण वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अनुसूचित एक के वन्यप्राणी जैसे पेंगोलिन के शिकार और अंगों की तस्करी के गैरजमानती अपराधों में भी दो-तीन दिनों में जमानत मिल जाती है। इससे अपराधियों के होसले बुलंद हैं।
चीन है पेंगोलिन का दुश्मन
पैंगोलिन की खाल की दक्षिण पूर्व एशिया के देशों विशेष रूप से चीन और वियतनाम में काफी डिमांड है। चीनी इसके मास को चाव से खाते हैं। इसकी परतदार खाल का इस्तेमाल शक्तिवर्धक दवाइयों, ड्रग्स, बुलट प्रूफ जैकेट, कपड़े और सजावट के सामान बनाने के लिए किया जाता है। ये केरोटिन की बनी होती है। यह खाल दूसरे जानवरों से बचाव में उसकी रक्षा भी करती है। ज्यादा डिमांड होने के चलते इसकी कीमत भी अच्छी मिलती है। रुपयों के लालच में पैंगोलिन की तस्करी भी बढ़ गई है।

संकल्प के लिए काम करना सबका कर्तव्य: कोविंद

भेदभाव मुक्त समाज की गुरू रविदास के संकल्प के लिए काम करना सभी का कर्तव्य: कोविंद
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संत गुरू रविदास की समता-मूलक और भेदभाव-मुक्त समाज की संकल्पना को रेखांकित करते हुए रविवार को कहा कि ऐसे समाज एवं राष्ट्र के निर्माण के लिये संकल्पबद्ध होकर काम करना सभी देशवासियों का कर्तव्य है। जहां समाज में समता रहे और सभी लोगों की मूलभूत आवश्यकताएं पूरी हों।
‘श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ राष्ट्रीय अधिवेशन’ को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा गुरू रविदास जी ने समता-मूलक और भेदभाव-मुक्त सुखमय समाज की कल्पना की थी। ऐसे में सभी देशवासियों का यह कर्तव्य है। कि हम सभी ऐसे ही समाज एवं राष्ट्र के निर्माण के लिये संकल्पबद्ध होकर कार्य करें और संत रविदास के सच्चे साथी कहलाने के योग्य बनें।उन्होंने कहा कि अच्छा इंसान वह है। जो संवेदनशील है। समाज की मानवोचित मर्यादाओं का सम्मान तथा कायदे-कानून और संविधान का पालन करता है। कोविंद ने कहा कि हमारे संविधान के प्रमुख शिल्पी बाबासाहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने संत रविदास की संत-वाणी में व्यक्त अनेक आदर्शों को संवैधानिक स्वरूप प्रदान किया है।
राष्ट्रपति ने कहा कि संत रविदास ने अपनी करुणा और प्रेम की परिधि से समाज के किसी भी व्यक्ति या वर्ग को बाहर नहीं रखा था। उन्होंने कहा यदि ऐसे संत शिरोमणि रविदास को किसी विशेष समुदाय तक बांध कर रखा जाता है। तो, मेरे विचार से, ऐसा करना उनकी सर्व-समावेशी उदारता के अनुसार नहीं है।
गुरु रविदास के जीवन दर्शन, सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि संत की न कोई जाति होती है। न संप्रदाय और न ही कोई क्षेत्र बल्कि पूरी मानवता का कल्याण ही उनका कार्य क्षेत्र होता है । इसीलिए संत का आचरण सभी प्रकार के भेद-भाव तथा संकीर्णताओं से परे होता है।
उन्होंने कहा मुझे यह देखकर प्रसन्नता होती है। कि सामाजिक न्याय, स्वतन्त्रता, समता तथा बंधुता के हमारे संवैधानिक मूल्य भी उनके आदर्शों के अनुरूप ही हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास यह कामना करते थे। कि समाज में समता रहे तथा सभी लोगों की मूलभूत आवश्यकताएं पूरी हों। उन्होंने गुरु नानक और संत रविदास के सत्संग के अनेक विवरणों का उल्लेख भी किया।

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...