शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021

सीमा विवाद सुलझाने की कोशिश में 'भारत-चीन'

पालूराम  
नई दिल्ली/ बीजिंग। भारत और चीन की सेनाओं के वरिष्ठ कमांडर शनिवार को नये दौर की एक उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी तट से सैनिकों और सैन्य सोजोसामान को पीछे हटाने का काम पूरा होने के बाद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को दी। सूत्रों ने कहा कि कोर कमांडर-स्तरीय वार्ता पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के चीन की ओर मोल्दो सीमा बिंदु पर शुरू होगी।नौ महीने के गतिरोध के बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष ”चरणबद्ध तरीके से, समन्वित और सत्यापन योग्य” तरीके से पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी तटों से सैनिकों को पीछे हटायेंगे। सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया 10 फरवरी को शुरू हुई। सूत्रों ने कहा कि पैंगोंग झील क्षेत्रों में सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति के अनुसार संपन्न हुई।
श्रीराम 'निर्भयपुत्र'

कोहली का बड़ा खुलासा, मैं भी अवसादग्रस्त रहा हूँ

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने खुलासा किया कि 2014 में इंग्लैंड के खराब दौरे के दौरान वह अवसाद से जूझ रहे थे और लगातार असफलताओं के बाद उन्हें लग रहा था कि वह इस दुनिया में अकेले इंसान हैं। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी मार्क निकोल्स के साथ बातचीत में कोहली ने स्वीकार किया कि वह उस दौरे के दौरान अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजरे थे।कोहली से जब पूछा गया कि वह कभी अवसादग्रस्त रहे, ”हां, मेरे साथ ऐसा हुआ था। यह सोचकर अच्छा नहीं लगता था कि आप रन नहीं बना पा रहे हो और मुझे लगता है कि सभी बल्लेबाजों को किसी दौर में ऐसा महसूस होता है कि आपका किसी चीज पर कतई नियंत्रण नहीं है।

घोटाला: सीबीआई की बंगाल के चार जिलों में छापेमारी

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। सीबीआई ने कोयला घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के चार जिलों में 13 स्थानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने कहा कि पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान और कोलकाता में परिसरों की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि कोलकाता और बांकुड़ा में अमिया स्टील प्रा. लि, के परिसर पर और गिरोह के संदिग्ध सरगना अनूप मांझी के कथित सहयोगी जयदीप मंडल के परिसर पर भी छापेमारी की गई।सीबीआई ने मांझी उर्फ लाला, ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसीएल) के महाप्रबंधक अमित कुमार धर और जयेश चंद्र राय, ईसीएल के सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, कुनुस्तोरिया के क्षेत्र सुरक्षा निरीक्षक धनंजय राय एवं काजोर इलाके के सुरक्षा प्रभारी एवं एसएसआई देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ पिछले वर्ष नवंबर माह में प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप है कि काजोर एवं कुनुस्तोरिया इलाकों में ईसीएल की लीज पर ली गई खदानों से अवैध खनन तथा कोयले की चोरी में मांझी लिप्त है।

उन्नाव: मृत मिलीं किशोरियों का किया अंतिम संस्कार

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के असोहा इलाके के बबुरहा गांव के बाहर बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पायी गयीं दो किशोरियों का अंतिम संस्कार शुक्रवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कर दिया गया। असोहा थाना इलाके के बबुरहा गांव में बुधवार शाम खेतों में घास लेने गयीं तीन दलित किशोरियों के खेत पर संदिग्‍ध अवस्‍था में मिलने के बाद इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां चिकित्‍सकों ने कोमल (15) और काजल (14) को मृत घोषित किया था, जबकि तीसरी रोशनी (16) की हालत गंभीर देखकर उन्‍नाव अस्‍पताल ले जाया गया और बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया।पुलिस ने बताया कि कानपुर के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद दोनों किशोरियों के शवों को गांव लाया गया था। लेकिन प्रशासन के प्रयासों के बाद शवों की अंत्येष्टि नहीं हो पायी। शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे दोनों किशोरियों की अंत्येष्टि कर दी गयी। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर मौजूद थे। इसके अलावा मौके पर भारी पुलिस बलों को तैनात किया गया था। परिजनों की ओर से किसी भी तरह का कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है।

हल्द्वानी: सीएम रावत से मिलें कई पंचायतों के ग्रामीण

पंकज कपूर 
हल्द्वानी। देवनगर,गुनियालेख, खुटियाखाल व सरना के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। हल्द्वानी में धारी कनिष्ठ प्रमुख कृपाल सिंह मेहता की अगुवाई में मुख्यमंत्री ग्रामीणों ने कई योजनाओं के लिए बजट स्वीकृत करने की मांग उठाई। इनमें ग्राम पंचायत बबियाड़ के बिरसिग्याॅ मोटर मार्ग का निर्माण,ग्राम पंचायत दुदुली से अम्दों तक मोटर मार्ग का निर्माण, ग्राम पंचायत बबियाड़ में बारात घर का निर्माण, जगियाजाला से मल्ली बबियाड़ तक सिंचाई पंपिंग योजना का निर्माण, ग्राम पंचायत सरना के जूनियर हाईस्कूल का उच्चीकरण व अक्सोडा मोटर मार्ग के निर्माण की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा खुटियाखाल से गैराखान मोटर मार्ग निर्माण। भुगाड से देवनगर पलड़ा पंम्पिग योजना का निर्माण,बबियाड़ से साननी हैडाखान मोटर मार्ग का निर्माण, बबियाड मोटर मार्ग का निर्माण, कर्नखा देवनगर मोटर मार्ग का निर्माण व गुनियालेख— मौना मोटर मार्ग के निर्माण की मांग भी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने रखी।
ज्ञापन देने वालों में धारी कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कृपाल सिंह मेहता व क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र टम्टा के अलावा कई अन्य ग्रामीण शामिल थे।

सीएम के फ्लीट के लिए पुलिस ने बंद किया बायपास

 पंकज कपूर

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय में आज होने वाले कार्यक्रम के कारण पुलिस ने तीन पानी बाईपास को पूरी तरह से बंद कर दिया है। मुख्यमंत्री के इस मार्ग से ही यूनिवर्सिटी जाने का प्लान है। ऐसे में पुलिस ने उनके पहुंचने से 15 मिनट पहले ही मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया। इससे हल्द्वानी जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

‘आत्मनिर्भर भारत’ की राष्ट्रीय नीति का अहम पड़ाव

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में एक अहम पड़ाव करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि यह पुरानी बेड़ियों को तोड़ने के साथ ही विद्यार्थियों को अपना सामर्थ्य दिखाने की पूरी आजादी देती है। विश्व भारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने इस विश्वविद्यालय में जो व्यवस्थाएं विकसित की थीं वह शिक्षा व्यवस्था को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त करने और आधुनिक बनाने का एक माध्यम थी।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ने अतीत में भारत के समृद्ध ज्ञान-विज्ञान को आगे बढ़ाने में देश को नेतृत्व दिया और अब विश्व भारती को भारत की विश्व कल्याण की भावना का एहसास दुनिया के देशों को कराने के लिए देश की शिक्षण संस्थाओं का नेतृत्व करना चाहिए।

भूमिका निभाएगी भारत-ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत साझेदारी कोविड ​​के बाद की दुनिया को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और भरोसा जताया कि दोनों देश चक्रीय अर्थव्यवस्था संबंधी समाधान खोजने का बीड़ा उठाएंगे। चक्रीय अर्थव्यवस्था से आशय एक ऐसी आर्थिक प्रणाली से है, जहां संसाधनों और अपशिष्ट का अधिकतम उपयोग हो और पर्यावरण संरक्षण पर पूरा जोर दिया जाए।उन्होंने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया की मजबूत साझेदारी कोविड के बाद की दुनिया को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मोदी ने जोर दिया, ”…और हमारे युवा, हमारे युवा इनोवेटर्स, हमारे स्टार्टअप, इस साझेदारी में सबसे आगे होंगे।” मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया चक्रीय अर्थव्यवस्था हैकाथॉन को संबोधित करते हुए कहा कि उपभोग आधारित आर्थिक मॉडल ने पृथ्वी पर बहुत अधिक दबाव डाला है।

कोरोना के 13,193 नए मामले, मृतक संख्या-97

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। देश में 19 दिनों के बाद कोविड-19 के 13,000 से ज्यादा नए मामले सामने आने के साथ ही शुक्रवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,09,63,394 हो गयी। जबकि 1,06,67,741 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कुल 13,193 मामले आए। संक्रमण से 97 और लोगों के दम तोड़ने से मृतकों की संख्या 1,56,111 हो गयी है। कुल 1,06,67,741 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जिससे ठीक होने की दर 97.30 प्रतिशत हो गयी है और मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है।देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.5 लाख से नीचे हैं। कुल 1,39,542 मरीजों का उपचार चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

कश्मीर: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादियों की मौत हो गयी। जबकि जम्मू कश्मीर पुलिस के एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गये और एक कांस्टेबल घायल हो गया।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने दक्षिणी कश्मीर में शोपियां जिले के बादिगाम गांव में संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-187 (साल-02)
2. शनिवार, फरवरी 20, 2021
3. शक-1983, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी संवत 2077।

4. प्रातः 06:55, सूर्यास्त 06:15।

5. न्‍यूनतम तापमान -07 डी.सै.,अधिकतम-25+ डी.सै.। घने कोहरे की संभावना बनी रहेगी।

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...