गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021

राजस्थान के बाद एमपी में पेट्रोल 100 रुपए के पार

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 10वें दिन बढ़ोतरी के चलते राजस्थान के बाद गुरुवार को मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 34 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 32 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।इसके अलावा ब्रांडेड पेट्रोल, जिस पर अधिक कर लगाया जाता है, की कीमत महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुकी है।

विधानसभा में बजट सत्र के पहले विपक्ष का हंगामा

हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य में गुरूवार को शुरू हुये बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष ने गन्ना किसानों की समस्या, कानून व्यवस्था और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर जबरदस्त हंगामा किया और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण का बहिष्कार किया। वहीं विधानसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले से ही मुख्य विपक्षी दल सपा और कांग्रेस के सदस्यों के तेवर उग्र दिखे। सपा के कुछ सदस्य ट्रैक्टर पर बैठ कर आये थे जबकि कई के हाथ में गन्ना और पेट्रोल से भरी बोतलें थीं। कार्यवाही शुरू होने से पहले सपा और कांग्रेस के सदस्यों ने अलग अलग विधानभवन के मुख्य द्वार पर नारेबाजी की और तख्तियां लहरायीं।

पंजाब-हरियाणा में ट्रेन की पटरियों पर जमा किसान

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का रेल रोको अभियान जारी है। केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में ‘रेल रोको’ प्रदर्शन के तहत पंजाब और हरियाणा में बृहस्पतिवार को किसान कई जगहों पर ट्रेन की पटरियों के पास एकत्र हो गए हैं। एहतियात के तौर पर अधिकारी ट्रेनों को स्टेशनों पर रोक रहे हैं।किसान आंदोलन के प्रमुख संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के लिए दबाव बनाने को लेकर 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक ‘रेल रोको’ का आह्वान किया था। भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्रहान) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने बताया कि संगठन के सदस्य पंजाब के नाभा, मनसा, बरनाला, बठिंडा, फिरोजपुर, जालंधर और तरन तारन सहित 22 जगहों पर ट्रेन की पटरियां अवरुद्ध करेंगे।

ट्रेक्टर-ट्रालियां छोड़कर फरार हुए खनन माफिया

 जेसीबी और ट्रेक्टर-ट्रालियां छोड़कर फरार हुए खनन माफिया

संदीप मिश्र 

बरेली। क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले माफिया बेकाबू हो गये है। पुलिस-प्रशासन की शह पर बड़े पैमाने पर क्षेत्र की जमीन को खोखला किया जा रहा है। जंगलो में जेसीबी से धंदेबाज़ मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टर-ट्रालियों से ढो रहे है सूत्र बताते है कि धंदेबाज़ रात दिन खुदाई कर कई टन मिट्टी बेचकर अपनी जेबे भर रहे है। अधिकारियों की माने तो जरूरत के हिसाब से साथ ही खेत मालिको की सहमति से फावड़े से तीन फीट खनन किया जा सकता है लेकिन गांव में रात दिन गरज़ रही जेसीबी मशीनें मिट्टी खनन का खेतो को बंजर बना रही है खनन माफिया जमकर चांदी काट रहे है प्रशासनिक अफसरों की अनदेखी इस अवैध धंदे को और बड़ा रही है। बुधवार को एसडीएम राजेश चंद्र को सूचना मिली कि गांव मितापुर जागीर में शमशान भूमिनक समीप जेसीबी द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। तब एसडीएम ने पुलिस को आदेश किए तब कोतवाल ने मौके पर पुलिस को भेजा पर खनन माफियाओं को पुलिस के आने की पहले ही सूचना मिल जाने पर वे जेसीबी छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पुलिस को बड़े पैमाने पर जमीन में अवैध खनन के द्वारा बना हुआ गहरा गड्डा व एक जेसीबी मिल गयी लेकिन जेसीबी की चाबी न होने के कारण पुलिस को जेसीबी छोड़कर आना पड़ा। एसडीएम राजेश चंद्र ने बताया कि मामले में कोतवाल से जानकारी लेकर कार्यवाही की जाएगी।


कई और शबनम के गले से दूर है फांसी का फंदा

संदीप मिश्र 
बरेली। प्रेम प्रसंग में परिजनों के मना करने से नाराज अमरोहा के गांव बावनखेड़ी की शबनम ने अपने ही परिवार के सात लोगों को कुल्हाड़ी से काट दिया था। इनमें एक मासूम भी शामिल था। ऐसे दुस्साहसिक और चर्चित हत्याकांड ने वर्ष 2008 में पूरे देश को हिला कर रख दिया था। हत्याकांड की मुख्य आरोपी शबनम को फांसी की सजा होनी वाली है। डेथ वारंट मिलने के बाद उसे फंदे पर लटका दिया जाएगा।अमरोहा जैसी शबनम बरेली जिले में भी हैं, जिन्होंने प्यार के लिए अपनों को ही मौत की नींद सुला दिया। किसी ने प्रेमी के लिए अपने पति को मौत के घाट उतार दिया, तो किसी ने बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर बेटी को काट डाला। यही नहीं प्रेमी के साथ बहन को देखने के बाद भाइयों ने बहन के खून से अपने हाथ लाल कर लिए।यहीं नहीं मां की ममता भी प्रेम प्रसंग पर भारी पड़ गई। प्रेमी के साथ जीने मरने की कसमे खाने वाली मां ने बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी। प्रेमी और दौलत के लिए फिरोजाबाद की एक महिला ने अपने शिक्षक पति को प्रेमी और सुपारी किलर के साथ मिलकर मार डाला। फिलहाल इन सभी हत्याओं के आरोपियों में से अधिकांश जेल में हैं, जहां वे अपने खूनी कारनामों को लेकर सींखचों के पीछे सजा के इंतजार करते हुए हर दिन दहशत में गुजार रहे हैं।

महिला ने प्रेमी के लिए कर दिया बेटी का कत्ल
सुभाषनगर के करेली निवासी उस्मान की पत्नी मुकीम का घर के पास रहने वाले कौसर से प्रेम संबंध थे। कौसर उनके घर आता जाता था। इसी बीच मुकीम की बेटी उस्मा से भी उसके प्रेम संबंध हो गए। वह कौसर से निकाह करने की जिद करने लगी। इस बात से नाराज मुकीम बानों ने प्रेमी संग मिलकर बेटी की हत्या कर दी और बताया कि डकैत उसके घर में घुस आए थे। लेकिन सच खुला और आज दोनों आरोपी जेल में  सजा काट रहे हैं।

नवाबगंज में बहन को प्रेमी के साथ देखना भाई को इतना महंगा पड़ गया की उसे जान से हाथ धोना पड़ा। लड़की और प्रेमी की बात उजागर न हो इसके लिए उसने प्रेमी संग मिलकर भाई की गला घोटकर हत्या कर उसे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दोनों को जेल भेज दिया। 

बेटी की हत्या के बाद घर में दफन किया शव

इज्जतनगर के आलोक नगर के रहने वाले रवि शर्मा की दो बेटियां थी। उन्होंने पत्नी की मौत के बाद दूसरा विवाह कर लिया। दूसरी पत्नी रितु से उसके प्रेमी के साथ अन्य लोग मिलने आते थे। इस बात का छोटी बेटी विरोध करती थी। इसपर रितु ने उसकी गला घोटकर हत्या कर शव को घर के अंदर ही दबा दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी महिला को जेल भेज दिया।

प्रेमी के लिए करवा दिया पति का कत्ल 
कर्मचारी नगर निवासी शिक्षक अवधेश सिंह की पत्नी विनीता का प्रेम संबंध था। उसने प्रेमी अंकित और हिस्ट्रीशीटर शेरा के साथ मिलकर पति की हत्या की और फिर पहले उसे जलाया और फिर बाद में फिरोजाबाद में दफन कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

कई लोगों ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने भाई, बहनों, पति समेत अन्य रिश्तेदारों का कत्ल किया है। उनके केस की सुनवाई चल रही है। सभी मामलों में मजबूत साक्ष्य हैं। 

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सदस्यों का प्रदर्शन

हरिओम उपाध्याय  

लखनऊ। विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत के पहले दिन, बृहस्पतिवार को सुबह विधान मंडल के दोनों सदनों के समाजवादी पार्टी के सदस्य गेट नंबर एक से विधान भवन पहुंचे और उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, विधान परिषद में नेता विपक्षी दल अहमद हसन और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में सदस्यों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना देकर सरकार विरोधी नारे लगाए।

सपा सदस्य नारा लगा रहे थे- ‘‘काला क़ानून वापस लो। जबसे भाजपा सरकार आई है- कमर तोड़ महंगाई है। नया कृषि क़ानून वापस लो, वापस लो। महंगा डीज़ल, महंगी बिजली- भाजपा सरकार निकली नक़ली।’’ सपा सदस्यों ने हाथों में तख्तियां भी ले रखी थीं। सपा के विधान परिषद सदस्य रामवृक्ष यादव ने बताया कि कुछ सदस्य ट्रैक्टर से आए जिन्हें गेट पर पुलिस ने रोक दिया।विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत के पहले दिन सुबह बहुजन समाज पार्टी के निलंबित सदस्य भी विधान भवन पहुंचे। निलंबित सदस्य हरगोविंद भार्गव ने बताया, ‘‘हम किसान कानूनों और उत्तर प्रदेश की बदहाल क़ानून व्यवस्था के ख़िलाफ़ सदन में आए हैं, हम सरकार के विरोध में खड़े हैं। हमारी पार्टी ने अपनी नीतियों को भाजपा के पक्ष में रखा है लेकिन हम भाजपा के विरोध में हैं।’’ बसपा के निलंबित सदस्य असलम राइनी ने कहा, ‘‘विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर हम लोग अलग बैठने की माँग करेंगे।’’

10वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार 10वें दिन पेट्रोल डीजल के दाम में इजाफा कर दिया है। गुरुवार को ईंधन के दाम में 30-35 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई, जिसके बाद दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 89.88 रुपये पर पहुंच गई है और डीजल प्रति लीटर 80.27 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 96.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.32 रुपये लीटर हो गई है। पेट्रोल डीजल के दाम देश के कई शहरों में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुके हैं। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर साधा निशाना

पंकज कपूर 
हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामपुर रोड में आज कांग्रेस किसान मोर्चा की बैठक में पहुंचे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों के आंदोलन के साथ खड़ी रही है। कांग्रेस ने सरकार के रहते समय हमेशा किसान के हितों में काम किया, लेकिन प्रदेश की सरकार और केंद्र की सरकार ने किसान के हितों में लिये गए हर फैसले को बदलने का काम किया है। कांग्रेस के समय सार्वजनिक वितरण प्रणाली एफसीआई जैसे संस्था को काफी सुविधाएं दी गई थी, लेकिन इनके सरकारों ने उसको भी बदलने का काम किया है। कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के खिलाफ है इससे उपभोक्ता को भी परेशानी होगी, प्रधानमंत्री के कारपोरेट मित्रों अडानी और अंबानी के खजाने को भरने के लिए सरकार ने इस तरह का काला कानून बनाया है।

देश में कोरोना वायरस के 12,881 नए मामले

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 12,881 नए मामले सामने आने के साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,09,50,201 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,06,56,845 पर पहुंच गई।मंत्रालय के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन के भीतर संक्रमण से 101 लोगों की मौत होने के बाद, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,56,014 पर पहुंच गई। इसके मुताबिक, कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर कम होकर 1.42 फीसदी रह गई है जबकि संक्रमणमुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.32 फीसदी हो गई है। इलाज करवा रहे, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1.5 लाख से कम बनी हुई है।

पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी, यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

हल्द्वानी। हल्द्वानी में पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों को लेकर यूथ कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में आज प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल और स्कूटी को नैनीताल रोड में धक्का मारते हुए पेट्रोल पंप तक ले गए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस का कहना है कि पेट्रोल डीजल के लगातार दाम बढ़ते जा रहे हैं, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अच्छे दिनों का वादा किया था, लेकिन बेतहाशा बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम से आम खाने पीने चीजों में महंगाई हुई है, जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। यदि पेट्रोल डीजल के दामों में कमी नहीं आई तो यूथ कांग्रेस आगे भी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-186 (साल-02)
2. शुक्रवार, फरवरी 19, 2021
3. शक-1983, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी संवत 2077।

4. प्रातः 06:55, सूर्यास्त 06:15

5. न्‍यूनतम तापमान -07 डी.सै.,अधिकतम-25+ डी.सै.। घने कोहरे की संभावना बनी रहेगी।

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...