गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सदस्यों का प्रदर्शन

हरिओम उपाध्याय  

लखनऊ। विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत के पहले दिन, बृहस्पतिवार को सुबह विधान मंडल के दोनों सदनों के समाजवादी पार्टी के सदस्य गेट नंबर एक से विधान भवन पहुंचे और उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, विधान परिषद में नेता विपक्षी दल अहमद हसन और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में सदस्यों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना देकर सरकार विरोधी नारे लगाए।

सपा सदस्य नारा लगा रहे थे- ‘‘काला क़ानून वापस लो। जबसे भाजपा सरकार आई है- कमर तोड़ महंगाई है। नया कृषि क़ानून वापस लो, वापस लो। महंगा डीज़ल, महंगी बिजली- भाजपा सरकार निकली नक़ली।’’ सपा सदस्यों ने हाथों में तख्तियां भी ले रखी थीं। सपा के विधान परिषद सदस्य रामवृक्ष यादव ने बताया कि कुछ सदस्य ट्रैक्टर से आए जिन्हें गेट पर पुलिस ने रोक दिया।विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत के पहले दिन सुबह बहुजन समाज पार्टी के निलंबित सदस्य भी विधान भवन पहुंचे। निलंबित सदस्य हरगोविंद भार्गव ने बताया, ‘‘हम किसान कानूनों और उत्तर प्रदेश की बदहाल क़ानून व्यवस्था के ख़िलाफ़ सदन में आए हैं, हम सरकार के विरोध में खड़े हैं। हमारी पार्टी ने अपनी नीतियों को भाजपा के पक्ष में रखा है लेकिन हम भाजपा के विरोध में हैं।’’ बसपा के निलंबित सदस्य असलम राइनी ने कहा, ‘‘विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर हम लोग अलग बैठने की माँग करेंगे।’’

10वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार 10वें दिन पेट्रोल डीजल के दाम में इजाफा कर दिया है। गुरुवार को ईंधन के दाम में 30-35 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई, जिसके बाद दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 89.88 रुपये पर पहुंच गई है और डीजल प्रति लीटर 80.27 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 96.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.32 रुपये लीटर हो गई है। पेट्रोल डीजल के दाम देश के कई शहरों में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुके हैं। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर साधा निशाना

पंकज कपूर 
हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामपुर रोड में आज कांग्रेस किसान मोर्चा की बैठक में पहुंचे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों के आंदोलन के साथ खड़ी रही है। कांग्रेस ने सरकार के रहते समय हमेशा किसान के हितों में काम किया, लेकिन प्रदेश की सरकार और केंद्र की सरकार ने किसान के हितों में लिये गए हर फैसले को बदलने का काम किया है। कांग्रेस के समय सार्वजनिक वितरण प्रणाली एफसीआई जैसे संस्था को काफी सुविधाएं दी गई थी, लेकिन इनके सरकारों ने उसको भी बदलने का काम किया है। कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के खिलाफ है इससे उपभोक्ता को भी परेशानी होगी, प्रधानमंत्री के कारपोरेट मित्रों अडानी और अंबानी के खजाने को भरने के लिए सरकार ने इस तरह का काला कानून बनाया है।

देश में कोरोना वायरस के 12,881 नए मामले

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 12,881 नए मामले सामने आने के साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,09,50,201 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,06,56,845 पर पहुंच गई।मंत्रालय के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन के भीतर संक्रमण से 101 लोगों की मौत होने के बाद, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,56,014 पर पहुंच गई। इसके मुताबिक, कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर कम होकर 1.42 फीसदी रह गई है जबकि संक्रमणमुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.32 फीसदी हो गई है। इलाज करवा रहे, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1.5 लाख से कम बनी हुई है।

पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी, यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

हल्द्वानी। हल्द्वानी में पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों को लेकर यूथ कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में आज प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल और स्कूटी को नैनीताल रोड में धक्का मारते हुए पेट्रोल पंप तक ले गए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस का कहना है कि पेट्रोल डीजल के लगातार दाम बढ़ते जा रहे हैं, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अच्छे दिनों का वादा किया था, लेकिन बेतहाशा बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम से आम खाने पीने चीजों में महंगाई हुई है, जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। यदि पेट्रोल डीजल के दामों में कमी नहीं आई तो यूथ कांग्रेस आगे भी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-186 (साल-02)
2. शुक्रवार, फरवरी 19, 2021
3. शक-1983, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी संवत 2077।

4. प्रातः 06:55, सूर्यास्त 06:15

5. न्‍यूनतम तापमान -07 डी.सै.,अधिकतम-25+ डी.सै.। घने कोहरे की संभावना बनी रहेगी।

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...