सोमवार, 15 फ़रवरी 2021

इमरान नाकारा-नालायक, मोदी की बराबरी नहीं

इस्लामाबाद/ नई दिल्ली। किसी वक्त प्रधानमंत्री इमरान खान के पक्ष में नजर आने वाले पूर्व फौजी अफसर भी अब उनका सख्त विरोध करने लगे हैं। इमरान की विदेश नीति पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अमजद शोएब ने इमरान का नाकारा और नालायक तक कह दिया। हालांकि, इस पूर्व फौजी अफसर ने जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद का बचाव किया। अमजद शोएब पाकिस्तान के लिए जाना-पहचाना नाम है। वे मुल्क के लगभग हर न्यूज चैनल पर आर्मी और फॉरेन पॉलिसी के एक्सपर्ट के तौर पर नजर आते हैं। शोएब अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। इसके पहले तक वे खुले तौर पर इमरान और फौज का बचाव करते आए हैं। एक सवाल के जवाब में शोएब ने कहा- अमेरिका ने हाफिज सईद के सिर पर ईनाम घोषित किया। यहां अपना एजेंट रेमंड डेविस भेजा। उसके जरिए वो मुंबई हमले में हाफिज सईद की भूमिका के सबूत हासिल करना चाहते थे, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। दरअसल, हाफिज सईद का मामला भारत के दबाव में जिंदा रखा जाता है। सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए इस पूर्व फौजी अफसर ने कहा- पिछले साल अमेरिका ने शक के आधार पर हमारी हबीब बैंक के तमाम ट्रांजेक्शन पर रोक लगा दी। दिक्कत देश के अंदर है। हबीब बैंक और दूसरे संगठनों पर अमेरिका में कार्रवाई होती है, हमारे देश में क्यों नहीं। हमने किसी को सजा क्यों नहीं दी। हमने इतनी कोताहियां कीं, इसका कोई हिसाब भी नहीं दे सकता। शोएब ने इमरान का नाम लिए बिना खूब खरी-खोटी सुनाईं। एक सवाल के जवाब में कहा- सच्चाई ये है कि हुकूमत एक नाकारा और नालायक आदमी के हाथ में दे दी गई है। या ये कहें कि हुकूमत उसकी गुलाम बना दी गई है। पूरी दुनिया अपने मुल्क के लिए काम कर रही है और ये हुकूमत इस नालायक आदमी के लिए काम कर रही है। लोगों को यह यकीन दिलाने में लगा दिया गया है कि हमारा तो यही प्रधानमंत्री है। जो लीडर्स अपने मुल्क के लिए काम करते हैं। उनका पर्सनल एजेंडा या जाति नहीं होती। वो आने वाली पीढ़ियों के लिए कुछ करना चाहते हैं। हमारी डिप्लोमैसी फ्लॉप है। क्योंकि हमारे वजीर-ए-आजम को कुछ पता ही नहीं रहता। ऐसे आदमी की तुलना आप नरेंद्र मोदी से कैसे कर सकते हैं?

बर्ड फ्लू: सभी तरह के मांस की बिक्री पर लगाईं रोक

बदायूं। जिले में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने पक्षियों समेत सभी तरह की मांस की बिक्री पर रोक लगा दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बर्ड फ्लू का पहला मामला बदायूं के बिल्सी नगर में आया है। एक मुर्गे के नमूने की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। बिल्सी क्षेत्र के उप जिलाधिकारी राधेश्याम बहादुर सिंह ने सोमवार को बताया कि बिल्सी नगर के वार्ड संख्या तीन निवासी शादाब की मुर्गा-मीट शॉप से पशु चिकित्सा विभाग द्वारा लिये गये नमूनों की जांच कराई गई थी जिसमें एक मुर्गे में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।राधेश्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मुर्गा-मीट की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई है। उन्‍होंने बताया कि 1 किलोमीटर के दायरे में स्थित तक मुर्गे की दुकानों और पॉल्‍ट्री फार्म से नमूने लिए जा रहे हैं और 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र में आने वाली सभी दुकानों और पॉल्‍ट्री फार्मों पर सेनेटाइज़ेशन कराया जाएगा।

सेंसेक्स पहली बार 52,000 के पार, बनें रिकॉर्ड

मनोज सिंह ठाकुर   
मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स सोमवार को पहली बार 52,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 609.83 अंक यानी 1.18 प्रतिशत उछलकर 52,235.97 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 52,235.97 के रिकार्ड स्तर तक चला गया था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151.40 अंक यानी 1.0 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,314.70 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एक्सिस बैंक रहा। इसमें करीब 6 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी और कोटक बैंक में भी तेजी रही। दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें डा. रेडीज, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचयूएल और एशियन पेंट्स शामिल हैं। आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख (फंडामेंटल) नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ”एशिया के अन्य बाजारों खासकर जापान में तेजी का असर घरेलू बाजार पर पड़ा। जापान की अर्थव्यवस्था में पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर में सालाना आधार पर 12.7 प्रतिशत की वृद्धि की खबर से निक्की 225 पहली बार तीन दशक से भी अधिक समय में 30,000 अंक को पार कर गया है।” उन्होंने कहा कि दोपहर के कारोबार में तेजी बनी रही। सप्ताहांत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के नरम होने का असर बाजार पर पड़ा।

कोचिंग नहीं, जीवन निर्माण का पथ-प्रदर्शक है ‘अभ्युदय’

हरिओम उपाध्याय  
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये तैयारी कर रहे युवाओं के सपने को साकार करने के लिये उनकी सरकार द्वारा शुरू की जा रही ‘अभ्युदय’ महज एक कोचिंग नहीं। बल्कि जीवन निर्माण का पथ-प्रदर्शक है।युवा पूरे मन से अपनी हौसलों की उड़ान भरें। सफलता के हर संसाधन सरकार मुहैया कराएगी। योगी ने सोमवार को ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ करते हुये कहा “ प्रदेश के युवा सपने देखें। इन सपनों को साकार करने के लिए कदम बढ़ाएं। सपना चाहे सिविल सेवा हो या नीट, जेईई, एनडीए और सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं का, सरकार सबके लिए बेहतरीन कोचिंग देगी। अब प्रदेश का एक भी युवा, स्तरीय गाइडेंस के अभाव में सफ़लता से वंचित नहीं रहेगा। ” उन्होने कहा कि प्रारंभ में मंडल स्तर पर शुरू ही रही ‘अभ्युदय कक्षाओं’ को समय के साथ परिष्कृत करते हुए जिलों तक विस्तार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि अभ्युदय कक्षाओं में देश-दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फैकल्टी उपलब्ध होगी। आईएएस, आईपीएस, आईएफएस (वन सेवा), पीएसीएस जैसी सेवाओं के लिए सफल हो चुके वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा। सिविल सेवा, नीट, जेईई, बैंकिंग, एनडीए, सीडीएस आदि के क्षेत्र में प्रतिष्ठित विशेषज्ञ शिक्षक भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत पांच लाख युवाओं ने पंजीयन कराया है, जिसमें ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर करीब 50 हजार का चयन ऑफलाइन कक्षाओं के लिए हुआ है। यह कक्षायें बसंत पंचमी से सभी 18 मण्डलों पर निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार चलेंगी जबकि शेष प्रतियोगी छात्र ऑनलाइन पोर्टल पर वर्चुअल कक्षाओं का लाभ उठा सकेंगे। ऑनलाइन पोर्टल पर वीडियो लेक्चर, स्टडी मैटेरियल और जिज्ञासा समाधान की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों से वर्चुअली जुड़े प्रतियोगी छात्रों को सफलता के मन्त्र भी दिए।

नेपाल को सांस्कृतिक जुड़ाव का हर लाभ मिलेगा

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। नेपाल जनता दल (एनजेडी) के अध्यक्ष हरि चरण शाह ने कहा है, कि भारत को अपनी विदेश नीति में नेपाल के लिए विशेष प्रावधान करने चाहिए और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए बराबरी का व्यवहार होना चाहिए। कहा, कि विशेष रूप से नेपाल के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के लिए भारत को अपनी विदेश नीति में विशेष प्रावधान करना चाहिए। अमित शाह ने कहा, “भारत और नेपाल प्राचीन समय से ही सांस्कृतिक रूप से जुड़े हुये हैं और हमारे बीच कालापानी और कुछ अन्य जगहों पर सीमा विवाद के अलावा अन्य तरह के कोई मतभेद नहीं हैं।” उन्होंने कहा, “नेपाल के लोग चाहते हैं, कि भारत में उनके प्रधानमंत्री के साथ वैसा ही व्यवहार हो जैसा अन्य लोकतांत्रिक देश के प्रमुख के साथ होता है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जैसे लांकतांत्रिक तरीके से चुने हुये नेता हैं।” उनका देश अपने पुराने दोस्त भारत से दरकार करता है। पिछले वर्ष मई में भारत और नेपाल के रिश्तों में उस समय खटास आ गई। जब नेपाल ने लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को अपने नये मानचित्र में दिखाया और इसे स्वीकृति दी।

'वसंत' देवी सरस्वती पूजन 'अध्यात्म'

'वसंत' देवी सरस्वती पूजन      'अध्यात्म'
 महामृत्युंजय मंत्र ("मृत्यु को जीतने वाला महान मंत्र") जिसे त्रयंबकम मंत्र भी कहा जाता है, यजुर्वेद के रूद्र अध्याय में, भगवान "शिव" की स्तुति हेतु, की गई एक वन्दना है। इस मंत्र में भगवान 'शिव' को 'मृत्यु को जीतने वाला' बताया गया है। यह गायत्री मंत्र के समकक्ष सनातन धर्म (हिंदू) का सबसे व्यापक रूप से प्रसिद्ध एवं उपयोग किए जाने वाला मंत्र है। सोमवार उपवास में 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप अत्यंत हितकारी माना गया है। मृत्यु पर विजय पर्याप्तता तल करने का मात्र एक यही साधन है।
 "त्रयंबकम् यजामहे सुगंधिम् पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव वंदनात मृत्युयोर्मुक्षीय मामृतातः नमः शिवाय्

 "वसंत पंचमी-सरस्वती पूजा"
वसंत पञ्चमी या श्रीपंचमी एक सनातन धर्म (हिंदुओं) का विशेष त्योहार माना जाता है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। यह पूजा पूर्वी भारत, पश्चिमोत्तर, उत्तर भारत के साथ अन्य कई देशों में भी  श्रद्धा भाव के साथ बड़े उल्लास से मनायी जाती है। इस दिन पीले वस्त्र धारण करते हैं। प्राचीन भारत और नेपाल में पूरे साल को जिन छह मौसमों में बाँटा जाता था उनमें वसंत लोगों का सबसे मनचाहा मौसम था। जब फूलों पर बहार आ जाती हैं, खेतों में सरसों का फूल मानो सोना-सा चमकने लगता हैं। जौ और गेहूं की बालियाँ खिलने लगतीं, आमों के पेड़ों पर मांजर आ जाता और हर तरफ़ रंग-बिरंगी तितलियां मँडराने लगतीं हैं। भर-भर तेज स्वर के साथ भंवरे भंवराने लगते। वसंत ऋतु का स्वागत करने के लिए माघ महीने के पाँचवे दिन एक बड़ा जश्न मनाया जाता हैं। बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा आराधना की जाती है।  कहीं-कहीं विष्णु भगवान एवं कामदेव की पूजा की जाती है। शास्त्रों में बसंत पंचमी को ऋषि पंचमी से उल्लेखित किया गया है, तो पुराणों-शास्त्रों तथा अनेक काव्यग्रंथों में भी अलग-अलग ढंग से इसका चित्रण मिलता है।
बसन्त पंचमी का दिन भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार समशीतोष्ण वातावरण के प्रारंभ होने का संकेत है। मकर सक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण प्रस्थान के बाद शरद ऋतु की समाप्ति होती है। 
हालांकि, विश्व में क्रियात्मक परिवर्तन ने मौसम चक्र को बिगाड़ दिया है। परंतु सूर्य के अनुसार होने वाले परिवर्तनों का उस पर कोई प्रभाव नहीं है। हमारी संस्कृति के अनुसार पर्वों का विभाजन मौसम के अनुसार ही होता है। इन पर्वो पर मन में उत्पन्न होने वाला उत्साह स्वप्रेरित होता है। सर्दी के बाद गर्मी और उसके बाद बरसात, फिर सर्दी का बदलता निर्धारित क्रम में बदलाव के साथ ही अन्न-धान व प्रसन्नता प्रदान करता है।
चंद्रमौलेश्वर शिवांशु  'निर्भयपुत्र'


विकेट दूसरे नंबर पर पहुंचने के बाद मांगी माफी

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। अश्विन ने भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंचने के बाद अपने सीनियर गेंदबाज से माफी मांगी। इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन बेहद ही खास मुकाम हासिल करने में कामयाब हुए हैं। अश्विन ने हरभजन सिंह का भारतीय जमीन पर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
अश्विन ने इंग्लैड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी बेहरतीन ऑफ स्पिन से बेन स्टोक्स को आउट करने के बाद हरभजन को पीछे छोड़ा। हरभजन सिंह के नाम भारत में 28.76 के औसत से 265 विकेट दर्ज हैं। धरेलू मैदान पर अश्विन ने 266 विकेट लिये है।
अश्विन ने कहा जब मैंने 2001 सीरीज में हरभजन को खेलते देखा था। तब मैंने यह सोचा थी। नहीं था। कि देश के लिए ऑफ स्पिनर के तौर पर खेलूंगा। मैं उस समय अपने राज्य के लिए खेल रहा था। और बल्लेबाजी में अपना करियर बनाना चाहता था। 
अनिल कुंबले से हैं पीछे
अभी तक 76 टेस्ट में 25.26 के शानदार औसत से कुल 391 विकेट चटकाने वाले 34 वर्षीय अश्विन को पहले इस उपलब्धि के बारे में पता नहीं था। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौरे में टीम के उनके साथी खिलाड़ी हरभजन की तरह गेंदबाजी करने पर उनका मजाक उड़ाते थे। 
अश्विन ने कहा उस उम्र के मेरे साथी खिलाड़ी मेरा मजाक उड़ाया करते थे, क्योंकि मैं भज्जू पा की तरह गेंदबाजी करता था। वैसे स्थिति से आने के बाद उनके रिकार्ड को तोड़ने के लिए आपको अविश्वसनीय रूप से विशेष होना चाहिए। मुझे इसके बारे में पता नहीं था। अब जब मुझे इसके बारे में पता है। तो मुझे खुशी हो रही है। माफ करें, भज्जू पा।
अश्विन ने 29 बार पांच विकेट झटकने का कारनामा किया और सात बार उन्होंने 10 विकेट चटकाये हैं। जिसमें एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 59 रन देकर सात विकेट और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 रन देकर 13 विकेट लेने का रहा है।
अश्विन ने घरेलू सरजमीं पर 266 विकेट 22.67 के औसत से चटकाये हैं। महान स्पिनर अनिल कुंबले भारत में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। जिन्होंने 24.88 के औसत से 350 विकेट लिये हैं।

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...