बुधवार, 10 फ़रवरी 2021

म्यांमार के सशस्त्र समूह ने भारत में मांगी पनाह

म्यांमार/आइजोल। म्यांमार के सशस्त्र उग्रवादी समूह चिन नेशनल आर्मी (सीएनए) ने पड़ोसी देश में तख्तापलट के मद्देनजर भारत में अपने परिवारों के लिए शरण की गुहार लगाई है। मिजोरम के चंफाई जिला की उपायुक्त मारिया सी टी जुआली ने बताया कि चिन नेशनल फ्रंट (सीएनएफ) की सशस्त्र इकाई सीएनए ने 40 परिवारों के लिए शरण का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सीएनए ने फरकावन ग्राम परिषद के अध्यक्ष से इस बारे में बात की और उन्होंने चंफाई जिला प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया। जुआली ने कहा कि उन्होंने शीर्ष अधिकारियों को मामले की सूचना दी है। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने तख्तापलट के मद्देनजर म्यांमार से बड़ी संख्या में शरणार्थियों के आने की आशंका को लेकर एक अलर्ट जारी किया है। मिजोरम में म्यांमार से लगी 404 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा है।

जुआली द्वारा मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में सभी गांवों को इलाके में म्यांमार के शरणार्थियों के दिखने पर जिला प्रशासन को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि 1980 के दशक में सैन्य जुंटा के कारण म्यांमार के चिन समुदाय के हजारों सदस्य मिजोरम आ गए थे। पड़ोसी देश में लोकतंत्र बहाल होने पर कई लोग लौट गए थे लेकिन हजारों लोग अब भी राज्य में हैं। म्यांमार के चिन और भारत के मिजो, एक ही कुल और संस्कृति के हैं।

तुर्की का वर्ष 2023 में चंद्रमा पर पहुंचने का लक्ष्य

अंकारा। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने मंगलवार को देश के अगले 10 वर्ष के अंतरिक्ष कार्यक्रम की घोषणा की जिसमें चंद्र मिशन, तुर्की के अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने एवं अतंराष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली विकसित करने की महत्वकांक्षी योजना शामिल है।एर्दोआन की इस घोषणा को तुर्की की क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भूमिका बढ़ाने के उनके विचार के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रपति ने अंतरिक्ष कार्यक्रम की घोषणा टेलीविजन पर अपने संबोधन में की। एर्दोआन ने बताया कि उनकी योजना वर्ष 2023 में देश के गणराज्य बनने के 100 साल पूरे होने के अवसर पर चांद पर पहुंचने की है।

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में चंद्र मिशन अंतरराष्ट्रीय सहयोग से होगा’ जबकि दूसरे चरण में तुर्की के रॉकेट का इस्तेमाल किया जाएगा। राष्ट्रपति ने कहा हमारे राष्ट्रीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्राथमिक एवं सबसे अहम लक्ष्य होगा कि देश के गणराज्य बनने के 100वें साल में हम चांद पर पहुंचे। उन्होंने कहा ईश्वर की इच्छा से हम चांद पर जा रहे हैं।

असफलता के डर से बदलावों को रोक नहीं सकते

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को तीन कृषि सुधार कानूनों को ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के मकसद पर आधारित बताया। उन्होंने कहा कि पुरानी सोच से किसानों एवं खेती का भला नहीं होगा और असफलता के डर से बदलावों को रोका नहीं जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर 14 घंटे से अधिक चली चर्चा का उत्तर देते हुए कृषि सुधार कानूनों का डटकर बचाव किया। विपक्ष की भारी टोका टाकी, व्यवधान और बहिर्गमन के बीच प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर भी तीखे हमले किये और कहा, “सरकार आंदोलन कर रहे सभी किसान भाइयों का सम्मान एवं आदर करती है और हमेशा करेगी। सरकार के वरिष्ठ मंत्री लगातार सम्मान आदर के भाव से वार्ता कर रहे हैं। किसानों की शंकाओं को ढूंढने का गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं। अगर कोई कमी होगी और उससे किसानों को नुकसान हो रहा होगा तो सरकार उसे बदलने के लिए तैयार है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि कानूनों को बदलने में आखिर क्या जाता है। ये देश इसके नागरिकों का देश है। अगर लोग इससे सहमत नहीं हैं तो सरकार उसे बदल देगी। उन्होंने कहा कि सदन में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर कृषि कानूनों के ‘कलर’ पर खूब चर्चा की गयी। अच्छा होता कि ‘कंटेट’ और ‘इंटेंट’ पर बात होती तो आंदोलन करने वाले किसानों को दिशा मिलती। आंदोलन करने वालों के बीच जो गलतफहमी और अफवाहें फैलायी गयीं हैं, उनका जवाब मिल पाता।प्रधानमंत्री के इतना कहते ही कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी खड़े हो गये और अफवाह शब्द के प्रयाेग पर आपत्ति जताने लगे। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के भाषण में कई बार किसान आंदोलन को लेकर बहुत टोकाटाकी की। कांग्रेस के सदस्य भी टोकाटाकी करने लगे। अध्यक्ष ओम बिरला ने भी कांग्रेस सदस्यों को रोकने की कोशिश की। एक बार तो प्रधानमंत्री ने भी कहा, “प्लीज अधीररंजन जी अब ज्यादा हो रहा है। …हम आपका इतना आदर करते हैं …पर अब हद से ज्यादा हो रहा है।”

इसके बादजूद शोरशराबा होने लगा तो मोदी ने कहा, “अध्यक्ष जी संसद में ये हो-हल्ला, ये आवाज, ये रुकावटें डालने का प्रयास, एक सोची समझी रणनीति के तहत हो रहा है। रणनीति ये है कि जो झूठ, अफवाहें फैलाई गई हैं, उसका पर्दाफाश हो जाएगा। इसलिए हो-हल्ला मचाने का खेल चल रहा है।”

18 फरवरी को होगा राष्ट्रव्यापी ‘रेल रोको’ अभियान

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करते हुए प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों ने 18 फरवरी को चार घंटे के राष्ट्रव्यापी ‘रेल रोको’ अभियान की बुधवार को घोषणा की। संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान में यह भी घोषणा है। बयान में कहा गया है, ”पूरे देश में 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक ‘रेल रोको’ अभियान चलाया जायेगा।” तीन कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर इस महीने के शुरू में उन्होंने तीन घंटे के लिए सड़कों को अवरुद्ध किया था। गौरतलब है कि दिल्ली की सीमाओं पर किसान पिछले कई महीनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

डीलर एसोसिएशन ने दी चेतावनी, मांगों पर अड़े

रामलीला मंच किला मैदान स्थित डीलर एसोसिएशन बक्सर ने नीतीश सरकार को चेतावनी देते हुए अपनी 6 मांगों पर अड़े। 
अविनाश श्रीवास्तव
डीलर एसोसिएशन, 6 मांगे की...
बिहार सरकार के पास लंबित 8 सूत्री मांग को पूरा करें। एक बराबर आवंटन करो। राज्य खाद्य निगम द्वारा कम आ माप तोल को समाप्त करो।
 जांच उद्योग बंद करो... पोस मशीन में चावल गेहूं चना एवं खाद सामग्री को शून्य करो।
पटना। प्रधानमंत्री खदान योजना की कमीशन राशि का भुगतान करो। पत्रकारों से बात करते हुए फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि बिहार सरकार अपनी मनमानी कर रही है। बार-बार सरकार की तरफ से कोई ना कोई जांच आती रहती है और ना तो डीलरों की कोई मांग पूरी की जाती है। डीलर का कहना है कि ना तो हमें वेतन मिलता है कमीशन और थोड़ी कमीशन से क्या होने वाला है। वही माना जाए तो एक मजदूर भी अगर कार्य करता है तो उसको उचित मजदूरी दी जाती है। यहां तो डीलर को केवल कमीशन के भरोसे ही रहना पड़ता है और इसमें जांच  का भी सामना करना पड़ता है। जिससे कि डीलरों में एक भय बना रहता है। डीलर एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ कितने प्रदर्शन किए कितने धरने दिए यह उनका 1981 से ही धरना चल रहा है। सरकारे आती रही, जाति रहे। किसी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेगति ना तो कमीशन बढ़ता है और ना ही वेतन मिलता है। सरकार मानदेय देने के लिए तैयार थी लेकिन वह भी नहीं हो पाया बस सरकार की तरफ से आश्वासन दिया जाता है कि आपकी मांगे मान ली जाएंगी और फिर भूल जाती है। इसी को लेकर 21वां बक्सर अंतर राज्य पूर्वांचल वार्षिक सम्मेलन हो रहा है। जिसमें कि विपक्ष के भी कई बड़े चेहरे हैं। कांग्रेसी विधायक बक्सर सदर संजय तिवारी और राजपुर विधानसभा विधायक विश्वनाथ राम भी शामिल है और तथा अन्य बड़े नेताओं की आने  की आशंका है। इस सम्मेलन को बड़ा बनाने में शायद, इसी बहाने सरकार इनकी मांगे मान लें।

किनारो से युद्धक वाहनों को वापस लाना शुरू हुआ

नई दिल्ली/ बीजिंग। भारत और चीन के बीच पिछले साल से चले आ रहे सीमा विवाद के बीच दोनों पक्षों ने पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी किनारे से टैंकों और इन्फैंट्री युद्धक वाहनों को वापस लाना शुरू कर दिया है। यह जानकारी बुधवार को इस डिसइंगेजमेंट योजना के संबंधित अधिकारियों ने दी। संबंध में अधिकारियों ने बताया, कि चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से इस बात का एलान करने के बाद कि बीजिंग ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से अपने सैनिकों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। लेकिन इन अहम रणनीतिक चोटियों पर सैनिक अभी भी मौजूद हैं। 

प्रधान ने अपने गुर्गों से शिकायतकर्ता को पिटवाया

सुल्तानपुर। मामला सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र के ग्राम के केवटली का है। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी प्रधान और उनके समर्थकों ने की अभद्रता और झड़प। अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर प्रधान उनके समर्थकों खिलाफ एफ आई आर दर्ज गिरफ्तारी की चल रही तैयारी। प्रधान की शिकायत करने पर समर्थकों ने तोड़ा शिकायतकर्ता का हाथ पैर। गंभीर स्थिति में शिकायतकर्ता अस्पताल में भर्ती। सूचना पर पहुंची बल्दीराय पुलिस के सिपाहियों से भी प्रधान समर्थकों की झड़प। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर मुकदमा दर्ज। पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी। बल्दीराय थाना क्षेत्र के केवटली गांव से जुड़ा मामला।

चिकित्सा अधिकारियों का हुआ सम्मान समारोह

सुल्तानपुर। सी. बी एन त्रिपाठी के कोरोनावायरस किए गए कार्यों के लिए चर्चा और सम्मान है। नवागत सीएमओ का भी  सम्मान किया गया। रामआसरे को राहत के बाद विदाई दी गई। पूर्व अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ... आर.पी. सिंह उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में जिले भर के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक, चिकित्सा अधिकारी सर्जन सहित अन्य विभागीय कर्नल उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में संबोधित करते हुए डॉ राधा बल्लभ एडिशनल सीएमओ ने बताया कि सुल्तानपुर जनपद में ऐसा सीएमओ न तो पहले आया था। ना आने वाले समय में भी होगा। डॉ. राधा ने बताया कि पूर्व सीएमओ सी बी एन त्रिपाठी स्वास्थ्य विभाग का नीलकंठ कहा जाता था। क्योंकि विभाग में आने वाले सभी प्रकार के संकटों को यह हलाहल विष की तरह से पान कर लिया जाता था। कोविद -19 कोरोना कॉल में स्वयं अत्यधिक श्रम करते हुए विभाग के अन्य लोगों को सुरक्षित रखा इतना ही नहीं स्वयं रातों को न सो कर अधीनस्थों को सुला देते थे। और स्वयं रातों रातों में ड्यूटी पर निकलकर कठिन श्रम करते थे। जिन्हें कभी भुला नहीं जा सकता है। कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा के सचिव डॉ आर के मिश्रा डॉ एसके गोयल और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ कौशल सहित राम ला तिवारी घनश्याम तिवारी ओमजी शुक्ला उपस्थित रहे।

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि दर्ज हुई

पेट्रोल, डीजल के दाम फिर बढ़े, 8 सत्रों के बाद टूटा कच्चा तेल
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में बुधवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई। दिल्ली में पेट्रोल 87.60 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में 94.12 रुपये प्रति लीटर हो गया है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लगातार आठ सत्रों की तेजी के बाद गिरावट आई है। हालांकि बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड 61 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल का भाव दिल्ली में 30 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 29 पैसे, और चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। वहीं डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे, मुंबई में 27 पैसे और चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव बढ़कर क्रमश: 87.60 रुपये, 88.92 रुपये, 94.12 रुपये और 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल की कीमतें भी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में बढ़कर क्रमश 77.73 रुपये, 81.31 रुपये, 84.63 रुपये और 82.90 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के अप्रैल डिलीवरी अनुबंध में बुधवार को बीते सत्र से 0.31 फीसदी की कमजोरी के साथ 61.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।
न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के मार्च अनुबंध में बीते सत्र से 0.22 फीसदी की नरमी के साथ 58.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

सोशल मीडिया तक बढ़ी 'टिकैत' की लोकप्रियता

जमीन से लेकर सोशल मीडिया तक बढ़ी टिकैत की लोकप्रियता
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में राकेश टिकैत एक उभरता हुआ चेहरा हैं। टिकैत आंदोलन को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से निकाल कर देश के दूसरे हिस्सों में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही दिनों में बढ़ती लोकप्रियता का टिकैत बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि जमीन से लेकर शोशल मीडिया तक टिकैत का नाम होने लगा है। लोगों में उनके प्रति संवेदना तो है। ही साथ ही टिकैत को भविष्य में किसानों का बड़ा नेता भी माना जा रहा है। इस महीने राकेश टिकैत उप्र, हरियाणा, मप्र से लेकर महाराष्ट्र तक में पंचायत करेंगे। चरखी दादरी, जींद, बागपत और कुरुक्षेत्र में राकेश टिकैत किसान पंचायत कर चुके हैं। लेकिन उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ चुकी है। आगामी दिनों में देश भर में होने वाली पंचायतों के लिए उनके पास फोन आना शुरू हो चुके हैं।
आगामी दिनों में होने वाली पंचायतों में लोग टिकैत को बुलाना चाहते हैं और यही कारण है। कि अभी तक सभी जगहों पर उनके द्वारा हामी नहीं भरी गई है। लेकिन अगले कुछ दिनों में टिकैत ने पंचायत में जाने का फैसला लिया है।
हाल ये हो गया है। कि अब राकेश टिकैत गाजीपुर बार्डर पर कम दिखाई दे रहे हैं। बल्कि किसान पंचायत में ज्यादा शिरकत कर रहे हैं।
अंदाजा इस बात से भी लगया जा सकता है। कि फरवरी के महीने में उनकी उप्र, मप्र, राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक में करीब दो दर्जन से अधिक किसान पंचायत होने वाली हैं। टिकैत इन पंचायतों के जरिए किसान आंदोलन को पूरे भारत का बनाना चाहते हैं।
राकेश टिकैत की हाल ही दिनों में किसानों में लोकप्रियता तो बढ़ी ही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी टिकैत के काफी फॉलोवर्स बढ़ चुके हैं।
दरअसल 27, 28 जनवरी की रात टिकैत की आंखों से गिरे आंसुओं ने किसान आंदोलन को मजबूती तो दी ही है। साथ ही उनकी लोकप्रियता पर भी इसका असर हुआ। जिसका जीता जागता उदाहरण शोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स बयां कर रहे हैं।
गणतंत्र दिवस के दिन के आस पास टिकैत के करीब 4 हजार फॉलोवर्स थे। लेकिन कुछ ही दिन पहले उनका ट्वीटर अकाउंट वेरिफाइड हुआ और फॉलोवर्स की संख्या करीब डेढ़ लाख हो गई। वहीं फेसबुक पेज की पोस्ट तो तीन करोड़ लोगों तक पहुंच चुकी है। यही वजह है। कि राकेश टिकैत पश्चिमी उप्र से निकलकर उत्तरी भारत के बड़े किसान नेता बनते जा रहे हैं।
टिकैत के प्रति जनता का प्यार देख, उनके सहयोगी को इंस्टाग्राम अकाउंट बनाना पड़ा जिसपर चंद दिनों में करीब 45 हजार फॉलोवर्स हो चुके हैं।
भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने आईएएनएस को बताया कि जिस वक्त ये आंदोलन शुरू हुआ था। उस वक्त करीब 3 से 4 हजार फॉलोवर्स थे। लेकिन अब उनके शोशल मीडिया पर लाखों लोग जुड़ चुके हैं। 
उन्होंने आगे बताया कि,करीब 10 दिन पहले ही इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। जिसपर करीब 45 हजार लोगों ने फॉलो कर चुके हैं।
हालांकि टिकैत का सोशल मीडिया अकाउंट इक्का दुक्का लोग ही संभालते हैं। बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए पहले के मुकाबले अब ज्यादा पोस्ट की जाती है। साथ ही उनके सोशल मीडिया अकाउंट से हर एक भाषण को लाइव प्रस्तुत किया जाने लगा है।
इसके अलावा राकेश टिकैत जहां भी शिरकत कर रहे हैं। लोग उनके साथ सेल्फी खिंचाने की होड़ लगाने लगते हैं।

यूपी सरकार ने आरक्षण प्रस्ताव को दी मंजूरी

यूपी सरकार ने आरक्षण प्रस्ताव को दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पंचायत में आरक्षण प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। यूपी कैबिनेट की बाई सकरुलेशन में 11 अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। योगी कैबिनेट ने पंचायतों के आरक्षण की नियमावली पर मुहर लगा दी है। इसके बाद जल्द ही शासनादेश जारी हो जाएगा। इसके जारी होते ही यह स्थिति साफ हो जाएगी कि कौन सा गांव अनारक्षित है। और कौन सा गांव किस जाति के लिए आरक्षित हुआ है। आरक्षण सूची जारी होने के बाद माना जा रहा है। कि चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर देगा।
प्रदेश में गांव की सरकार बनाने के लिए हाई कोर्ट की फटकार के बाद चुनाव की तैयारी है। इसके लिए 17 मार्च से पहले आरक्षण की सूची आनी थी। इस सूची के आने से पहले सरकार ने आज आरक्षण के प्रस्ताव में संशोधन किया। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने प्रस्ताव रखा था, अब कई जिलों में पंचायत सीटें प्रभावित होंगी।
योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने इसके साथ ही कौशाम्बी में निर्माणाधीन 15 सुइट गेस्ट हाउस से जुड़ा प्रस्ताव मंजूर किया है। गोरखपुर में एनेक्सी भवन के जीर्णोद्घार, सौंदर्यीकरण व रिमॉडलिंग से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। इस बैठक में न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स से जुड़े प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने नमामि गंगे विभाग के अंतर्गत यूपी अटल भूजल योजना के संचालन व क्रियान्वयन की प्रक्रिया व गाइडलाइंस को भी मंजूरी दी है।
यूपी विधि विरुद्घ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। सरकार ने यूपी लोक एवं निजी संपत्ति विरूपण निवारण विधेयक 2021 के साथ अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 60 वर्ष की आयु पर ग्रेच्युटी की सुविधा देने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी है। यूपी शैक्षिक संस्था (अध्यापक संवर्ग में आरक्षण) विधेयक 2021 पर सहमति जताने के साथ बाराबंकी में पूल्ड हाउसिंग योजना से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

अभिनेत्री शिल्पा का सुझाव, लोगों का साथ देना चाहिए

हर कोई संघर्ष करता है। पर आपको पता नहीं रहता शिल्पा शेट्टी
मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने मंगलवार को सुझाव दिया कि हमें हमेशा लोगों का साथ देना चाहिए। क्योंकि हम उनकी लड़ाई और संघर्ष से अनजान हैं। शिल्पा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा "आप जिस किसी से भी मिलते हैं। वह एक ऐसी लड़ाई लड़ रहा होता है। जिसके बारे में आप कुछ नहीं जानते। हमेशा विनम्र, दयालु रहें।
उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास काफी तजुर्बा होता है। हमारे जीवन में काफी कुछ होता रहता है। लेकिन हम अपना केवल बहादुरी वाला भाग दिखाते हैं। अभी लड़ाई खुद से लड़ते हैं। और आगे बढ़ते हैं। बहुत से लोग जानते नहीं हैं कि हम क्या कर रहे हैं। इसी तरह, हम यह भी नहीं जान सकते हैं। कि अगला व्यक्ति क्या कर रहा है।
उन्होंने कहा किसी अपनों को खोना, काम का तनाव जीवन का दबाव या किसी भी तरह के व्यक्तिगत मुद्दे किसी व्यक्ति के दिमाग पर कहर ढा सकते हैं। शांति और सद्भाव बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है। कि हम सभी से मिलें। उसके सामने विनम्र तरीके से पेश आएं।

गौशाला निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

गौशाला निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

जालौन। कुठौंद विकास खण्ड क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम जुगराजपुरा व रंधीरपुर के ग्रामीणों ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए गौशाला निर्माण करवाये जाने की मांग उठाई। कुठौंद विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम जुगराजपुरा व रंधीरपुर निवासी ग्रामीण वी. पी. सिंह गौसेवा प्रमुख कुठौंद, मदनगोपाल सिंह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, पुष्पा देवी, नारायण सिंह चंदेल, अरविंद सिंह, सम्पत सिंह, बृजेश सिंह, वीरेन्द्र सिंह, योगेन्द्र सिंह, सौरभ सिंह, बालजीत, संतराम, तुलाराम, बृजभूषण सिंह, मुहर सिंह आदि ने कलेक्ट्रेट पहुंच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए बताया कि समूचा गांव गौशाला निर्माण के पक्ष में है। जिसके निर्माण के लिए भी पास हो चुका है। जहां पर पहुंचने के लिए रास्ता भी है।उस जगह पर किसी को कोई समस्या भी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि लेखपाल बृजेश श्रीवास्तव ने नया प्रस्ताव वह जमीन वन विभाग की है। जिसकी एनओसी लेने में बहुत समस्य लग जायेगा। गांव के लोग दोनों जगह पर गौशाला निर्माण के लिए तैयार है। बस गौशाला वापस नहीं जाना चाहिए इस लिए गौशाला निर्माण करवा कर ग्रामीणों की समस्याओं को हल किया जाये।

यूएई ने मंगल की कक्षा में पहुंचाया 'अंतरिक्षयान'

आबूधाबी। संयुक्त अरब अमीरात की अंतरिक्ष एजेंसी ने इतिहास रचते हुए पहली ही कोशिश में अपने अंतरिक्षयान को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचा दिया है। यूएई का होप यान करीब 120,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चक्‍कर लगा रहा है। मंगल के गुरुत्वाकर्षण बल के पकड़ में आने के लिए यूएई के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्षयान के इंजन को करीब 27 मिनट तक चालू रखा। इस ऐतिहासिक सफलता के अवसर पर दुबई के शासक मोहम्मद बिन राशिद बिन मखतूम और अबूधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भी स्पेस एजेंसी का दौरा कर वैज्ञानिकों का हौसला आफजाई किया। यूएई का होप यान अगले कुछ महीने तक मंग्रल ग्रह के वातावरण का अध्‍ययन करेगा। यूएई के इस मिशन का लक्ष्य मंगल ग्रह के पहले ग्लोबल मैप को तैयार करना भी है। ये मिशन इसलिए खास है क्योंकि इससे पहले के रोवर मंगल के चक्कर ऐसे काटते थे कि वह दिन के सीमित वक्त में ही उसके हर हिस्से को मॉनिटर कर पाते थे। इससे अलग होप का ऑर्बिट अंडाकार है जिसे पूरा करने में इस रोवर को 55 घंटे लगेंगे। इसकी वजह से यह मंगल के हिस्सों पर दिन और रात में ज्यादा समय के लिए नजर रख सकेगा। मंगल के एक साल में यह हर हिस्से पर पूरे दिन नजर रखेगा।वैज्ञानिकों के सामने सबसे ज्यादा खतरा इस अंतरिक्षयान की स्पीड थी। उन्हे डर था कि अगर वह तेजी से जाता है तो होप मंगल ग्रह से दूर निकल जाएगा और अगर होप धीमे जाता है तो वह मंगल ग्रह पर नष्‍ट हो जाएगा। हालांकि, यूएई के वैज्ञानिकों ने इन सबपर विजय पाते हुए अपने मिशन को सफलतापूर्वक मंगल की कक्षा में पहुंचा दिया। यूएई इस प्रोजेक्ट को अरब के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत के रूप में भी पेश करना चाहता है। उधर, वैज्ञानिकों का कहना है कि यूएई, अमेरिका और चीन के यान का मंगल तक पहुंचना दुनिया में बढ़ती रेस को दर्शाता है। उन्‍होंने कहा कि दुनिया की महाशक्तियां धरती के बाद अंतरिक्ष में अपना दबदबा स्‍थापित करना चाहती हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि एक महीने के अंदर तीन अंतरिक्ष यान का मंगल की कक्षा की ओर पहुंचना अप्रत्‍याशित है। इन सब यानों से हमारी मंगल ग्रह के बारे में जानकारी बढ़ेगी। अभी तक अमेरिका ही एकमात्र ऐसा देश है। जिसने मंगल पर सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान उतारा है और उसने यह कमाल आठ बार किया। नासा के दो लैंडर वहां संचालित हो रहे हैं, इनसाइट और क्यूरियोसिटी। छह अन्य अंतरिक्ष यान मंगल की कक्षा से लाल ग्रह की तस्वीरें ले रहे हैं, जिनमें अमेरिका से तीन, यूरोपीय देशों से दो और भारत से एक है। मंगल ग्रह के लिये चीन ने अंतिम प्रयास रूस के सहयोग से किया था, जो 2011 में नाकाम रहा था।

गाजियाबाद में खुलें छठी से आठवीं तक के स्कूल

अश्वनी उपाध्याय    

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में आज छठी से लेकर आठवीं क्लास तक के बच्चों के लिए स्कूल खुल रहे हैं। देशव्यापी लॉकडाउन में स्कूलों के बंद होने के बाद अब लगभग 10 महीने बाद स्कूल खुलने जा रहे हैं। बता दें कि सरकारी और प्राइवेट सभी तरह के स्कूल आज से कोरोना वायरस सुरक्षा उपायों के साथ खुलेंगे। पहली से लेकर पांचवीं क्लास तक के बच्चों के लिए स्कूल 1 मार्च से खुलने हैं। इससे पहले नौवीं से लेकर बाहरवीं तक के बच्चों के लिए स्कूल 19 अक्टूबर से खुल चुके हैं। सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वो कोरोना वायरस गाइडलाइन्स का खास तौर पर ध्यान रखें। सभी स्कूलों के अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे छात्रों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करें। राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए मानक संचालन: ऑफलाइन क्लास लेने के लिए माता-पिता की रजामंदी चाहिए होगी। अगर बच्चा चाहे तो ऑनलाइन भी क्लास ले सकता है। स्कूलों के सभी सामान्य क्षेत्र जैसे कि पानी की टंकी, वॉशरूम, प्रयोगशाला और पुस्तकालय को स्कूलों के खोलने से पहले सैनेटाइज किया जाना चाहिए। डाक्टर और डॉक्टरों की टीम कॉल पर ही स्कूल में सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी। कक्षाओं और कर्मचारियों के कमरे की बैठने की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि हर समय उचित सामाजिक दूरी का पालन किया जाए। केवल 50 प्रतिशत छात्रों को ही एक दिन में कक्षाएं लेने की अनुमति दी जाएगी। स्कूलों को खेल गतिविधियों और सुबह की असेंबली जैसी घटनाओं का संचालन करने की अनुमति नहीं है। स्कूलों में कोविड -19 लक्षणों वाले छात्रों को तुरंत घर भेजा जाएगा। सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और छात्रों के लिए हर समय फेस मास्क पहनना जरूरी होगा। छात्रों को स्कूल में अपने मास्क का आदान-प्रदान करने की अनुमति नहीं है। कर्मचारियों और अन्य श्रमिकों के लिए दस्ताने, फेस कवर और हैंड वाश उपलब्ध होंगे। मिड डे मील स्वच्छता के साथ दिया जाएगा और सभी खाना बनाने वालों को स्कूलों को फिर से खोलने से पहले कोविड -19 परीक्षणों से गुजरना होगा और खाना बनाते समय फेस मास्क पहनना होगा।

कौशाम्बी: 7 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया

कौशाम्बी। सैनी क्षेत्र के बाबू सिंह डिग्री कॉलेज संयारा में राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मीठेपुर संयारा ग्राम के निर्वतमान प्रधान राजेंद्र कुमार पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य आर के सर ने इस योजना का परिचय लक्ष्य एवं उद्देश्य की चर्चा की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र सिंह परमार तथा अध्यापक प्रमोद सिंह अंगद गुप्ता, अंकित कुमार शर्मा, अतुल कुमार तिवारी, सुधाकर सिंह, दीपक कुमार, रुबीना शिवानी पटेल और विद्यार्थीगण लोग उपस्थित रहे।
नथन पटेल 

आंदोलन: ट्विटर ने 500 अकाउंट पर लगाई रोक

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने बुधवार को कहा कि भारत सरकार द्वारा केवल भारत में ही कुछ आकउंट को बंद करने के आदेश के तहत उसने कुछ आकउंट पर रोक लगायी है। हालांकि, नागरिक समाज के कार्यकर्ताओं, राजनीतिज्ञों एवं मीडिया के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक नहीं किया है। क्योंकि ऐसा करने से अभिव्यक्ति की आजादी के मूल अधिकार का उल्लंघन होगा।ट्विटर ने जोर देकर कहा कि वह अपने उपयोगकर्ताओं की अभिव्यक्ति की आजादी का समर्थन करना जारी रखेगी और इसके लिए वह सक्रियता से भारतीय कानून के तहत विकल्पों पर विचार कर रही है जो ट्विटर एवं उपयोगकर्ताओं के खातों को प्रभावित करते हैं।उल्लेखनीय है कि सरकार ने ट्विटर से ऐसे कई आकउंट को बंद करने को कहा जिनसे कथित तौर पर देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर भ्रामक एवं भड़काऊ सूचनाएं साझा की जा रही हैं। सरकार ने आदेश का अनुपालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है। इस बारे में रुख स्पष्ट करने की मांग पर ट्विटर ने ब्लॉगपोस्ट में कहा कि नुकसानदेह सामग्री वाले हैशटैग कम नजर आए, इसके लिए उसने कदम उठाए हैं जिनमें ऐसे हैशटैग को ट्रेंड करने से रोकना एवं खोजने के दौरान इन्हें देखने की अनुशंसा नहीं करना शामिल है। ट्विटर ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी इन उपायों को लागू करने की जानकारी दे दी है। ट्विटर ने रेखांकित किया कि उसने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सभी आदेशों के तहत 500 से अधिक अकाउंट पर कार्रवाई की है। इनमें ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने पर अकाउंट को स्थायी रूप से बंद करने का कदम भी शामिल है। ट्विटर ने कहा, ” …  बुधवार को हमने अकाउंट को बंद करने के आदेश में चिह्नित अकाउंट के एक हिस्से पर हमारी देश में विषयवस्तु नीति के तहत केवल भारत में ही रोक लगाई है। ये अकाउंट भारत से बाहर उपलब्ध रहेंगे।” माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने उन अकाउंट की जानकारी नहीं दी जिनपर कार्रवाई की गई है। ट्विटर ने कहा कि उसने मीडिया संस्थानों, पत्रकारों, कार्यकर्ताओं एवं राजनेताओं के अकाउंट पर कार्रवाई नहीं की है क्योंकि, ”हम नहीं मानते कि जिस तरह की कार्रवाई के निर्देश हमे दिए गए हैं वह भारतीय कानून और अभिव्यक्ति की रक्षा करने के हमारे सिद्धांत के अनुरूप है।” कंपनी ने तर्क दिया कि ऐसा करना भारतीय कानून में मिले अभिव्यक्ति के अधिकार का उल्लंघन होगा।

एसएसपी ने अमावस्या के पर्व को लेकर बैठक की

बृजेश केसरवानी
 प्रयागराज। माघ मेला के तृतीय एंव सबसे मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या के अवसर पर एक दिन पूर्व सेही श्रद्वालुओं स्नानार्थियों का आवागमन प्रारम्भ हो गया हैं। इस दौरान श्रद्वालुओं/स्नानार्थियों के सुरक्षित सुगम आवागमन व संगम स्नान के लिये व्यापक पुलिस प्रबंध किये गये है। इस हेतु सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नागरिकपुलिस,यातायात पुलिस, घुड़सवार पुलिस, महिला पुलिस कर्मी, अग्निशमन दल, पीएसी के जवान, एटीएस के कमाण्डों व्यवस्थापित किये गये है। श्रद्वालुओं के सुरक्षित स्नान सम्पन्न कराने हेतु घाटों/जल में लगेहुयेजल पुलिस,एस.डी.आर.एफ/फ्लड कम्पनी के जवानों व गोताखोरों के द्वारा सर्तकता बरती जा रही हैं। सभी स्नानार्थियों से अनुरोध किया जा रहा है, कि सावधानी पूर्वक स्नान करें, किसी भी प्रकार के संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाये। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही हैं।मेले मे आने वाले स्नानार्थियों/श्रद्वालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो इस हेतु मेला क्षेत्र में ही पॉच स्थानों पर पार्किग की समुचित व्यवस्था की गयी है तथा यह प्रयास किया गया है, कि संगम स्नान हेतु आने वालों को स्नान घाट तक न्यूनतम पैदल न चलना पड़े इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज, पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी प्रयागराज ,माघ मेला पुलिसअधीक्षक डा.राजीव नारायण मिश्र लगातार मेला क्षेत्र में रहकर सभी व्यवस्थाये सुनिश्चित कर रहे। पब्लिक एड्रैस सिस्टम के माध्यम से लगातार अनुरोध किया गया की सभी श्रद्वालु /स्नानार्थी को कोविड-19 का संक्रमण रोकने एवं बचाव हेतु कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें, तथा मेले के स्वच्छता एंव सुरक्षा में हमारा सहयोग करे। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में ड्रोन के द्वारा भी लगातार मेला क्षेत्र/घाटों की निगरानी की जा रही हैं। माघ मेला के महापर्व मौनी अमावस्या को लेकरश्रद्वालुओंस्नानार्थियों में धर्म आस्था के प्रति काफी उत्साह देखने को पाया जा रहा है।

प्रयागराज: माघमेले में होगा मौनी अमावस्या का स्नान

 बृजेश केसरवानी
 प्रयागराज। माघमेले में कल मौनी अमावस्या का प्रमुख स्नान होगा जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के आने का सिलसिला आज से ही जारी हो गया है। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, प्रयागराज के शिविर में कोविड-19 व टीकाकरण जागरुकता अभियान के अंतर्गत आज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और पुरस्कार जीतकर विभाग के शिविर में अपनी उपस्थिति का आभास कराया। उप निदेशक आरिफ हुसैन रिजवी ने बताया कि पूरे प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आये लोगों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कोविड-19 व टीकाकरण जागरुकता के संबंध में सही उत्तर देने वाले दस विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ जारी हैं जिसमें कोई भी व्यक्ति सही उत्तर देकर पुरस्कार जीत सकता है। आज पुरस्कार प्राप्त करने वालों में धर्मेन्द्र कुमार, छोटे लाल यादव, राम भावन सिंह, प्रेमनारायण पाठक, राजवन पटेल, चन्द्रिका प्रसाद, दूधनाथ सिंह, घनश्याम व अजय कुमार शामिल हैं। श्री रिजवी ने यह भी बताया कि कोविड-19 से लड़ने के लिए बनाया गया टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और इसके बारे में किसी भी प्रकार की असुरक्षा महसूस होने पर चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों से संपर्क करके विस्तार से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बुधवार को सोनम सरोज एण्ड पार्टी जौनपुर, बैसवारी आल्हा मण्डल रायबरेली, अशोक कुमार लोकगीत बिरहा पार्टी जौनपुर और बिरहा लोकगीत पार्टी, वाराणसी के कलाकारों द्वारा रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इन कलाकारों को लखनऊ के सर्वेश श्रीवास्तव द्वारा तथा मो0 सलाम के नक्कारे के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। लखनऊ के अन्य कलाकार श्रुति गुप्ता, जीतेन्द्र कुमार राजपूत, मनोज मेहता, गीता शुक्ला, बबली भण्डारी, संध्या प्रजापति और शिखर पाण्डे द्वारा आकर्षक प्रस्तुति की गयी जिसका उपस्थित दर्शकों ने तालियाँ बजाकर भरपूर उत्साहवर्धन किया।

प्रयागराज में शिल्प मेले का हुआ भव्य उद्घाटन

बृजेश केसरवानी    
प्रयागराज। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र जनपद के सौजन्य से जन सहयोग एवं विकास संस्था सोराव प्रयागराज द्वारा 8 फरवरी से 21 फरवरी 2020 तक 14 दिवसीय शिल्प मेले का आयोजन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एन.सी.जेड़.सी.सी) निकट साईं मंदिर प्रयागराज पर किया गया है। शिल्प मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि महोदया महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं संस्था के संस्थापक अनूप श्रीवास्तव की उपस्थिति में महापौर ने दीप प्रज्वलित किया। मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहां की दूरदराज से आए हुए अपने उत्पादन के साथ हस्तशिल्पयो को उत्पादन के विक्रय के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म है। हस्तशिल्प यों के प्रयास हेतु संस्था जन सहयोग एवं विकास संस्था का प्रयास सराहनीय है।संस्था के संस्थापक अनूप श्रीवास्तव एवं संस्था के नफीस मलिक ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों को कम से कम रेट पर अच्छे उत्पादन उपलब्ध कराना है। जिसका लाभ सीधे तौर पर हस्तशिल्प यों को जाएगा जिससे आत्मनिर्भर बनेंगे। इसी का में पूछे जाने पर उन्होंने बताया शिल्प मेले में दक्ष शिल्पी ओ की लगभग 200 दुकाने बिक्री एवं प्रदर्शन हेतु लगाई गई है। जिसमें कोलकाता की साड़ी, गुजराती 5 वर्ष की चादर, कारपेट पैच वर्क की चादर, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, सौंदर्य उत्पादन, इंटीरियर्स, फर्नीचर, हेल्थ व फिटनेस प्रोडक्ट, लहंगा चुनरी, साड़ी व डिजाइनर सूट, लाख ज्वेलरी ,कड़ा कॉटन शर्ट, खादी कुर्ता, राजस्थानी व्यंजन, बेडशीट, फुलवारी जूती, मूंगा साड़ी, बनारस की साड़ी, आजमगढ़ का ब्लैक पॉटरी आदि बहुत सारे आइटम की दुकानें लगी है।

हापुड़ः समस्त ढाबों की गहनता से चेकिंग की गई

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
हापुड़। जिलाधिकारी जनपद के आदेशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी जनपद के निर्देशन में सुभाष चंद्र सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम हापुड़ एवं श्री विकास चौधरी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो धौलाना द्वारा समस्त स्टाफ सहित क्षेत्र 3 गढ़मुक्तेश्वर के गढ़ मेरठ रोड पर समस्त ढाबों की गहनता से चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कोई अवैध मदिरा बरामद नहीं हुई। ढाबा के मालिकों को निर्देशित किया गया कि ढाबों पर शराब न पिलाई जाए। हो रही जहरीली शराब कांड के बारे में एवं आबकारी की धारा 60 की सजा के बारे में उनको बताया गया। देसी शराब, विदेशी मदिरा एवं बियर की दुकानों नानपुर देवली, पोपई हिरन पूरा, बलवापुर एवम आलमनगर की चेकिंग की गई। स्टाक का सत्यापन किया गया, सही पाया गया। चेकिंग की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। यह जानकारी जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह द्वारा दी गई है।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...