शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021

राणा ने भारत को प्रत्यर्पित करने का किया विरोध

मुंबई। मुंबई में 2008 में हुए आतंकवादी हमलों में मुख्य आरोपी पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा ने स्वयं को भारत प्रत्यर्पित किए जाने का विरोध करते हुए दलील दी है कि जिन अपराधों के लिये उसके प्रत्यर्पण की अपील की गई है। उनमें उसे पहले ही बरी किया जा चुका है। डेविड कोलमेन हेडली के बचपन के दोस्त राणा (59) को 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों में संलिप्तता के लिये भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर 10 जून को लास एंजिलिस से दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया था। मुंबई हमलों में छह अमेरिकी नागरिकों समेत कुल 166 लोगों की मौत हो गई थी। मुंबई आतंकवादी हमलों की साजिश रचने में लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी हेडली शामिल था। उसे इस मामले में सरकारी गवाह बनाया गया था और वह हमले में अपनी भूमिका के लिये फिलहाल अमेरिका की जेल में 35 साल के कारावास की सजा काट रहा है। राणा के वकीलों ने पिछले सप्ताह लास एंजिलिस की जिला अदालत में न्यायाधीश जैकलीन केलोनियन के समक्ष प्रत्यर्पण का विरोध करते हुए याचिका दायर की थी।

सिब्बल ने अधिक, 3 करोड़ रुपये का योगदान दिया

पालूराम  
नई दिल्ली। कांग्रेस को 2019-20 में 139 करोड़ रुपये से  अधिक का चंदा मिला था। पार्टी के सदस्यों की बात करें तो वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पार्टी कोष में सबसे अधिक तीन करोड़ रुपये का योगदान दिया। निर्वाचन आयोग ने 2019-20 में कांग्रेस को मिले चंदे से जुड़ी एक रिपोर्ट को सार्वजनिक किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आईटीसी’ और इससे जुड़ी कंपनियों ने 19 करोड़ रुपये से अधिक राशि चंदे में दी, जबकि ‘प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट’ ने 31 करोड़ रुपये का चंदा दिया। संबंधित कानूनों के प्रावधानों के तहत राजनीतिक दलों को लोगों, कंपनियों, इलेक्टोरल ट्रस्ट और संगठनों द्वारा दिये गये 20,000 रुपये से अधिक चंदे की जानकारी देनी होती है।

50 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन देगें

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ निर्णायक जंग जारी है। टीकाकरण के पहले फेज में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लग रहा है। मगर अब भी कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर 50 साल से अधिक उम्र के लोगों की बारी कब आएगी। इस बाबत सरकार ने कहा है कि जल्द ही 50 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। सरकार की योजना है कि वैक्सीन की आपूर्ति में वृद्धि होते ही कोरोना के खिलाफ 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाना शुरू किया जाएगा।
भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए टीकाकरण 3 फरवरी से शुरू हुआ। जब इनको वैक्सीन लग जाएगी तो फिर 50 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण बहुत जल्द हो जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसमें भी 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को प्राथिकता दी जा सकती है। बता दें कि भारत में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी।

प्रेमी के टुकड़े-टुकड़े कर लोगों और कुत्तों को खिलाएं

आबुधाबी। संयुक्त अरब अमीरात में एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड को जान से मार दिया और फिर इसके बाद उसने अपने प्रेमी के टुकड़े-टुकड़े कर कुछ लोगों और कुत्तों को खिला दिए। दरअसल इस महिला को ये पता चला था कि उसका बॉयफ्रेंड किसी और महिला से शादी करने का प्लान कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये कपल पिछले सात साल से एक दूसरे को डेट कर रहा था और दोनों मोरक्को में रहते थे। एक दिन इस शख्स ने इस महिला के घर पहुंचकर उसे बताया कि वो किसी दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है। इतना सुनने के बाद ये महिला अपना आपा खो बैठी और उसने अपने बॉयफ्रेंड का मर्डर कर दिया। इस महिला की उम्र 30 साल है और दोनों के बीच 10 साल का अंतर था। महिला ने इसके बाद अरब की एक पारंपरिक और लोकप्रिय डिश मैचबूश में इस शख्स के शरीर के कुछ हिस्सों को डालकर पका दिया। यूएई के अलावा ये डिश बहरीन देश में भी काफी मशहूर है और ये काफी हद तक बिरयानी की तरह ही होती है।

कोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस महिला ने ये डिश कुछ पाकिस्तानी कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को खाने के लिए दी थी। इसके बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड के बाकी शरीर के टुकड़ों को कुत्तों को खिला दिया। कुछ देर बाद इस शख्स का भाई उसे ढूंढता हुआ इस महिला के घर जा पहुंचा और उसे मिक्सर ब्लेंडर में अपने भाई का दांत मिला। इसके बाद उसे काफी शक हुआ तो उसने महिला से पूछताछ करनी शुरू कर दी। इस शख्स ने फिर पुलिस को इस मामले की सूचना दी और पुलिस के सामने इस महिला ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। इस महिला को एक मेंटल अस्पताल में भी ले जाया गया है ताकि ये पता लगाया जा सके कि इस महिला को कोई मानसिक समस्या तो नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

लोकभवन के सामने सामूहिक आत्मदाह की कोशिश

हरिओम उपाध्याय  
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के बीचों-बीच हजरतगंज में लोकभवन और विधानसभा के सामने शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्मदाह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने समय पर उन्हें रोक कर स्थिति को संभाल लिया। पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन बर्मा ने बताया कि हरदोई के धन्नूपुरवा के रहने वाले एक परिवार ने शुक्रवार को आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने एक व्यक्ति को खुद पर तेल डालता देखते ही उसे पकड़ लिया और अन्य को भी रोक दिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि परिवार के एक सदस्य ने जैसे ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। वे आग नहीं लगा सके और कोई जख्मी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि हरदोई के धन्नूपुरवा के निवासी राजाराम, उमेश यादव, वीरू यादव, उषा देवी, माया लोक भवन पहुंचे। यह सब एक ही परिवार के सदस्य हैं। इसमें से राजाराम ने तेल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय पर उन्हें रोक लिया।

उत्तराखंड: नैनीताल में सीजन का पहला हिमपात

देहरादून/नैनीताल। कड़ाके की ठंड के बीच सरोवर नगरी नैनीताल एवं पहाड़ों की रानी मसूरी में हुआ हिमपात। स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों के चेहरे खिले।
सरोवर नगरी नैनीताल में सीजन का पहला हिमपात। नैनीताल के उच्च पर्वतीय श्रृंखलाओं में देर रात हुआ हिमपात, मसूरी में भारी बर्फबारी, सड़क बर्फ के सफेद चादर से ढकी। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में पर्यटकों की आमद हुई शुरू। मौसम विभाग की सटीक बैठी भविष्यवाणी। पर्यावरण प्रेमियों और शहरवासियों को हिमपात का इन्तजार। खुला आसमान होने से बर्फबारी की संभावना कम दिख रही है। नैनीताल में बीते वर्ष 13 बार बर्फबारी देखने को मिली थी।हिमपात नहीं होने के कारण खेत खलियान को हो रहा था भारी नुकसान । किलबरी, हिमालय दर्शन, नयना पीक, स्नो व्यू आदि जगहों में हुआ है हिम्पात पर्यावरण प्रेमी पैदल ही निकल पड़े हैं बर्फबारी का आनंद उठाने।इधर पहाड़ो की रानी मसूरी मैं सुबह से भारी हिमपात का समाचार है मसूरी के निकटवर्ती छेत्र बुराँश खंडा, नाग टिब्बा ,धनोल्टी , सुरकण्डा देवी सहित पहाड़ो की रानी मसूरी में भारी हिमपात हुआ है जिसके चलते सुबह से ही सैलानियों का रुख मसूरी की तरफ हो रहा है। इधर सैलानियों की भारी आमद बढ़ने के चलते स्थानीय व्यवसायियों के चहरे दिखाई दे रही थी। उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देश-प्रदेश व उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

विपक्ष ने फिर उठाई कृषि कानून वापस लेने की मांग

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। राज्यसभा में शुक्रवार को विपक्ष ने एक बार फिर नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के मुद्दे पर सरकार को घेरा और इन कानूनों को वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने 26 जनवरी को लाल किले में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किए जाने की घटना की जांच कराए जाने पर भी बल दिया।शिवसेना नेता संजय राउत ने आरोप लगाया कि किसानों के आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है और किसानों के लिए खालिस्तानी, आतंकवादी जैसे शब्दों का उपयोग किया जा रहा है। राष्ट्रपति अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में आगे हो रही चर्चा में भाग लेते हुए राउत ने आरोप लगाया कि सरकार अपने आलोचकों को बदनाम करने का प्रयास करती है और किसान आंदोलन के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...