भोपाल। मध्यप्रदेश के खरगोन में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। जहां प्रेमी सन्तोष ने अपनी विवाहित प्रेमिका छाया बाई को मार कर अपने नये घर में गड्ढा कर गाड़ दिया और ऊपर से सीमेंट का प्लास्टर कर दिया। यह घटना अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' के उस सीन की तरह लग रही है। जब नए बन रहेे थाने मेंं हीरो एक लाश को दबा देेेता है। छाया बाई कुछ दिनों से अपने पिता भायराम के यहां मोहनखेड़ी गांव में रह रही थी लेकिन 30 दिसम्बर को अचानक से वो पिता के घर से लापता हो गई। 3 जनवरी 2021 को परिजनों ने भीकनगांव थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई।
गुरुवार, 28 जनवरी 2021
हत्या करने की नियत से युवक को छत से ढ़केला
रायपुर। शराब पीलाने की बात पर झगड़ा होने पर एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति ने हत्या करने की नियत से छत से नीचे धक्का देकर गिरा दिया। इसके चलते गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कबीरनगर रायपुर वर्तमान में वंदना ग्लोबल सिलतरा निवासी रोहित सिंह 24 वर्ष ने धरसींवा थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 27 जनवरी को खाना खाने जेके टाउन सिलतरा गया था तभी लवलेश का कॉल आया कि वंदना ग्लोबल लेबर क्वाटर में 3.30 बजे के आसपास धनजी व पींटू कुमार कंचे के बीच छत के उपर शराब पीलाने की बात को लेकर झगड़ा होने पर धनजी यादव को हत्या करने की नियत से नीचे ढकेल दिया। गिरने की वजह से धनजी के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की वजह से उसे ओम मल्टिस्पेशलिस्ट अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका उसका उपचार चल रहा है। वहीं आरोपी पींटू कचे 28 वर्ष पिता तीरथ प्रसाद कचे निवासी मनगवा सोमारी बाजार रीवा मध्यप्रदेश के खिलाफ पुलिस ने धारा 307 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
15 सालों में सोने ने 7 गुना से अधिक रिटर्न दिया
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। लोग भारत को सोने की चिड़िया कहते थे। शुरूआत करने के लिए, सोने में निवेश करने का कोई सही या गलत समय नहीं है। सोना सभी निवेशक पोर्टफोलियो का एक हिस्सा है। इसका उपयोग विविधीकरण और रीबैलेंसिंग के उद्देश्य को पूरा करने के लिए किया जाता है। और, यह एक आकर्षक वस्तु भी है। एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड के एवीपी-रिसर्च- कमोडिटी एंड करेंसी, प्रथमेश माल्या के अनुसार, 2005 के बाद से, सोने ने सात गुना से अधिक रिटर्न दिया है। दूसरी ओर, बीएसई सेंसेक्स जैसे बेंचमार्क इंडेक्स ने लगभग पांच गुना रिटर्न दिया है। 2020 में ही, सोने ने 25 फीसदी का रिटर्न दिया है।
प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए लोग
रायगढ़। दक्षिण पूर्व रेलवे के ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन पर आज सैकड़ो लोगों ने रेल रोका आंदोलन का आगाज करते हुए रेल यातायात को प्रभावित कर दिया और नाराज लोग पटरियों पर बैठकर रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। ब्रजराजनगर के लोगों की नाराजगी का कारण यह था कि रेलवे ने यहां पूरी से हरिद्वार जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस एवं पूरी से जोधपुर जाने वाली एक्सप्रेस का ठहराव बंद कर दिया है। इन दोनों टे्रनों के ठहराव बंद करने से रेल यात्रियों पर खासा आक्रोश है और उन्होंने सुबह से रेल रोको आंदोलन शुरू करते हुए दोनों ट्रेनों का ठहराव फिर से शुरू करने की मांग की है।
रेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में रेल्वे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 0877और 0878 पूरी हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 02093 और 02094 पुरी जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन के पुन: प्रारम्भ होने के बाद इनका ठहराव ब्रजराजनगर स्टेशन से समाप्त कर देने की जानकारी ब्रजराजनगर के स्थानीय लोगो को मिलने पर आज 28 जनवरी को ब्रजराजनगर के लोग और अन्य राजनैतिक दलों द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल और रेल रोको आंदोलन की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन हरकत में आया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चूंकि सैकड़ो लोग रेलवे प्लेटफार्म में घुसकर नारेबाजी करते हुए पटरी पर बैठ गए जिसके चलते कई यात्री टे्रनों को झारसुगड़ा, राउरकेला, संबलपुर के अलावा बिलासपुर जोन के बिलासपुर, रायगढ़, चांपा स्टेशन पर खड़ी कर रेल आंदोलन के समाप्त होनें की प्रतीक्षा की जा रही है।
ब्रजराजनगर के मुख्य स्टेशन प्रबंधक श्री मांडली से हमारे संवाददाता ने चर्चा की तो उन्होंने बताया कि बुधवार को जिला प्रशासन झारसुगड़ा ने जिला मुख्यालय में एक बैठक बुलाई थी जिसमे उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए झारसुगड़ा जाना पड़ा था बैठक शाम को साढ़े चार बजे शुरू हो गई लेकिन ये बैठक बेनतीजा रही। रेल रोको आंदोलन की जानकारी रेलवे के बड़े अधिकारियों को दी जा चुकी है और मौके पर जीआरपी, आरपीएफ की टीम पहुंच चुकी है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है चूंकि ब्रजराजनगर में दोनों ट्रेनों के ठहराव रद्द किए जाने से यात्रियों में बड़ी नाराजगी देखी जा रही है और इस रेलवे स्टेशन पर इन दोनों ट्रेनों के ठहराव के बाद एक्का-दुक्का एक्सपे्रस के अलावा पैसेंजर गाडिय़ां ही रूकती है। समाचार लिखे जाने तक रेल रोको आंदोलन जारी है और वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने के बाद आंदोलनकारियों से चर्चा की संभावना भी जताई जा रही है।
रेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में रेल्वे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 0877और 0878 पूरी हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 02093 और 02094 पुरी जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन के पुन: प्रारम्भ होने के बाद इनका ठहराव ब्रजराजनगर स्टेशन से समाप्त कर देने की जानकारी ब्रजराजनगर के स्थानीय लोगो को मिलने पर आज 28 जनवरी को ब्रजराजनगर के लोग और अन्य राजनैतिक दलों द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल और रेल रोको आंदोलन की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन हरकत में आया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चूंकि सैकड़ो लोग रेलवे प्लेटफार्म में घुसकर नारेबाजी करते हुए पटरी पर बैठ गए जिसके चलते कई यात्री टे्रनों को झारसुगड़ा, राउरकेला, संबलपुर के अलावा बिलासपुर जोन के बिलासपुर, रायगढ़, चांपा स्टेशन पर खड़ी कर रेल आंदोलन के समाप्त होनें की प्रतीक्षा की जा रही है।
ब्रजराजनगर के मुख्य स्टेशन प्रबंधक श्री मांडली से हमारे संवाददाता ने चर्चा की तो उन्होंने बताया कि बुधवार को जिला प्रशासन झारसुगड़ा ने जिला मुख्यालय में एक बैठक बुलाई थी जिसमे उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए झारसुगड़ा जाना पड़ा था बैठक शाम को साढ़े चार बजे शुरू हो गई लेकिन ये बैठक बेनतीजा रही। रेल रोको आंदोलन की जानकारी रेलवे के बड़े अधिकारियों को दी जा चुकी है और मौके पर जीआरपी, आरपीएफ की टीम पहुंच चुकी है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है चूंकि ब्रजराजनगर में दोनों ट्रेनों के ठहराव रद्द किए जाने से यात्रियों में बड़ी नाराजगी देखी जा रही है और इस रेलवे स्टेशन पर इन दोनों ट्रेनों के ठहराव के बाद एक्का-दुक्का एक्सपे्रस के अलावा पैसेंजर गाडिय़ां ही रूकती है। समाचार लिखे जाने तक रेल रोको आंदोलन जारी है और वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने के बाद आंदोलनकारियों से चर्चा की संभावना भी जताई जा रही है।
2 सालों तक 6 राज्यों में चुनाव लड़ेगी आप पार्टी
नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तारूढ आम आदमी पार्टी अब अपने विस्तार की रणनीतियों में लगी और इसी के तहत पार्टी ने अगले दो वर्षों में छह राज्यों में चुनाव लड़ने का मन बनाया है। आम आदमी पार्टी पहले ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है, जिसके बाद इन राज्यों में सत्तारूढ़ बीजेपी नेताओं के साथ आप नेताओं की जुबानी जंग भी पिछले दिनों देखने को मिली थी। पार्टी ने अब छह राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को यह मत्वपूर्ण घोषणा की, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अतिरिक्त गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात का नाम भी शामिल किया। आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी अगले दो वर्षों में इन राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिलचस्प यह है कि जिन छह राज्यों में आप के विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया है, उनमें से 5 में बीजेपी सत्तारूढ़ है।
भारत के चाबुक से पहली बार चीखा-चिल्लाया 'चीन'
बीजिंग/ नई दिल्ली। चीन के साथ सीमा विवाद के बीच भारत सरकार के डिजिटल चाबुक से चीन की हालत पतली हो चली है। टिकटॉक और यूसी ब्राउजर समेत 100 अधिक चीनी एप पर सरकार के प्रतिबंध का खामियाजा चीन को आर्थिक संकट के रूप में नजर आने लगा है। हाल ही में भारत सरकार ने एक नोटिस जारी कर कहा कि टिकटॉक समेत कुल 59 चीनी एप्स पर लगे बैन को परमानेंट किया जा रहा है। इससे चीन की चिंता और बढ़ गई है। उसने WTO से मामले की शिकायत की है। हालाँकि चीनी ऐप पर बैन को लेकर भारत सरकार ने यह फैसला चीनी कंपनियों के जवाब से असंतुष्ट होकर लिया है। लेकिन इस कदम से एक बार फिर चीन तिलमिला गया है। उसने इस फैसले का विरोध किया है। हालाँकि जब से भारत सरकार ने टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप को बैन किया है, तब से ही ड्रैगन परेशान है। इन कंपनियों को भारत के बड़े पैमाने पर यूजर्स नहीं मिलने से काफी नुकसान हो रहा है। चीन की यही बौखलाहट अब ग्लोबल टाइम्स में देखने को मिल रही है। चीनी कंपनियों के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर ग्लोबल टाइम्स ने इसे भारत का बहाना और चाल बताया है। ग्लोबल टाइम्स ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार ने सीमा विवाद पर अपना गुस्सा उतारने के लिए यह कदम उठाया है। दूसरा घरेलू कंपनियों और भारतीय उत्पाद को जगह देने के लिए। एप पर प्रतिबंध लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान से होने से बौखलाए चीन ने कहा कि 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध रखने का भारत सरकार का निर्णय विश्व व्यापार संगठन के नियमों के खिलाफ है। इससे चीनी फर्मों को नुकसान होगा। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीनी कंपनियों को भारत सरकार से मुआवजे की मांग करनी चाहिए। ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में आरोप लगाया कि विदेशी कंपनियों के प्रोडक्ट पर बैन लगाने की भारत की पुरानी आदत है। उसने यह भी लिखा है कि अमेरिकी, जापानी और साउथ कोरियन कंपनियों को भारत की इस चाल का अनुभव है। चीन ने अपनी रिपोर्ट में इसे विश्व व्यापार संगठन की नीतियों का उल्लंघन तक बता दिया है। उसने दावा किया है कि भारत में विकसित सभी चीनी एप आधिकारिक और कानूनी रूप से पंजीकृत हैं। उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू करके भारत में प्रासंगिक बाजार का पोषण किया है। भारत उन्हें पूरी तरह से धकेल रहा है और उन्हें स्थानीय उत्पादों के साथ बदल रहा है। उसने आरोप लगाया है कि इसका भारत की आत्मनिर्भरता से कोई लेना-देना नहीं है, यह बस डकैती है। उधर भारत सरकार ने एक नोटिस जारी कर साफ कर दिया है कि टिकटॉक समेत चीन के अन्य एप पर लगी पाबंदी जारी रहेगी। सरकार ने सबसे पहले जून में चीन के 59 एप पर और फिर सितंबर में 118 अन्य एप पर रोक लगा दी थी। इनमें टिकटॉक और पबजी जैसे लोकप्रिय एप शामिल हैं। भारत सरकार ने इन एप्स के जरिए इकट्ठा किए जा रहे डेटा और उनके इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए थे। सरकार ने इस संबंध में इन एप्स की कंपनियों से सफाई मांगी थी, लेकिन कंपनियों ने जो जवाब दिए हैं, उससे सरकार संतुष्ट नहीं है, इसलिए यह कदम उठाया गया है।
राहुल गांधी ने किसानों को उकसाने का काम किया
पालूराम
नई दिल्ली। दिल्ली में किसानों के उपद्रव को लेकर जहां कांग्रेस ने सरकार और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया वहीं भाजपा ने किसान नेताओं के बयान, कांग्रेस नेताओं के ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों को उकसाने का काम किया।
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि यह पहली बार नहीं हो रहा है कि कांग्रेस इतनी घिनौनी राजनीति कर रही है। चुनावों में लगातार हार से बौखलाई कांग्रेस चाहती है कि लोगों की जान जाए, पुलिस बबर्रता हो ताकि उसे राजनीति का अवसर मिले। किसान आंदोलन में भी वह यही कर रही है।
भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जावडेकर ने कहा कि सभी तथ्य सबके सामने हैं। एक तरफ किसान नेताओं ने भड़काया तो दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं और यूथ कांग्रेस की ओर से हुड़दंगियों को सही ठहराया गया। एक इकाई ने तो लालकिले की फतह का संदेश दे दिया था। सभी जानते हैं कि एक युवा किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत हुई लेकिन कांग्रेस ने यह ट्वीट कर आग में घी डालने का काम किया कि पुलिस की गोली से उसकी जान गई।
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि यह पहली बार नहीं हो रहा है कि कांग्रेस इतनी घिनौनी राजनीति कर रही है। चुनावों में लगातार हार से बौखलाई कांग्रेस चाहती है कि लोगों की जान जाए, पुलिस बबर्रता हो ताकि उसे राजनीति का अवसर मिले। किसान आंदोलन में भी वह यही कर रही है।
भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जावडेकर ने कहा कि सभी तथ्य सबके सामने हैं। एक तरफ किसान नेताओं ने भड़काया तो दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं और यूथ कांग्रेस की ओर से हुड़दंगियों को सही ठहराया गया। एक इकाई ने तो लालकिले की फतह का संदेश दे दिया था। सभी जानते हैं कि एक युवा किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत हुई लेकिन कांग्रेस ने यह ट्वीट कर आग में घी डालने का काम किया कि पुलिस की गोली से उसकी जान गई।
किसान नेताओं पर गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुई किसान ट्रैक्टर रैली में भड़की हिंसा के लिए जिम्मेदार किसान नेताओं पर सरकार सख्त कदम उठाने की तैयारी कर चुकी है। इसी कड़ी में गृह मंत्रालय ने किसान नेताओं के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। यानी लुक आउट नोटिस का सीधा मतलब यह हुआ कि इस हिंसा के लिए जिम्मेदार जिन लोगों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया जायेगा वे लोग देश से बाहर नहीं जा सकेंगे। गृह मंत्रालय ने किसान नेताओं के पासपोर्ट जब्त करने के भी आदेश दिए है। गौरतलब है राजधानी दिल्ली में कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले 2 महीने से आंदोलनरत किसानों की गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली प्रस्तावित थी। किसानों ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता किया था कि वह इस ट्रैक्टर रैली को शांति पूर्वक निकालेंगे और किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं फैलाएंगे, लेकिन किसानों ने ऐसा नहीं किया। ट्रैक्टर रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने तय रूट को बदला और दिल्ली के कई इलाकों में तोड़फोड़ की। उन्होंने बैरिकेड्स भी तोड़ दिए और सुरक्षाकर्मियों के साथ भी हिंसक झड़पें की। जिसमें कई पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें भी आईं।
आइपीएल: 18 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नए सीजन से पहले होने वाली नीलामी की तारीख का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को होगी। ये नीलामी चेन्नई में ही आयोजित की जाएगी। इसमें सबसे खास बात ये है कि ये नीलामी भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में होने वाले दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन के ठीक बाद होगी। भारत और इंग्लैंड का दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी के बीच खेला जाएगा। 2022 में होने वाली मेगा ऑक्शन से पहले ये आखिरी छोटी नीलामी होगी। नए सीजन के लिए होने वाली नीलामी में कई दिग्गजों की किस्मत इस बार दांव पर हो।हाल ही में सभी 8 फ्रेंचाइजियों की ओर से कई खिलाड़ियों को रिलीज किया गया था, जिनमें कुछ बड़े नाम भी थे।चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रिलीज किए गए हरभजन सिंह, किंग्स इलेवन पंजाब के पूर्व ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरॉन फिंच इनमें प्रमुख नाम हैं।
गांगुली का मैडिकल टेस्ट, स्टेंट लगाने पर फैसला
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली के गुरूवार को कई मेडिकल टेस्ट किये जायेंगे जिसके बाद ही उपचार के अगले कदम के बारे में फैसला लिया जायेगा। गांगुली का उपचार कर रही पैनल में शामिल एक सीनियर डॉक्टर ने यह जानकारी दी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गांगुली को बुधवार को सीने में बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी एंजियोग्राफी किये जाने की संभावना है। डॉक्टर इसके बाद फैसला लेंगे कि दूसरा स्टेंट डालना जरूरी है या नहीं।
हर चुनौती से निपटने के लिए सक्षम है देश: पीएम
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी से मुकाबला हो या सीमा पार से देश की सुरक्षा को चुनौती देने वाली ताकतें, भारत हर मोर्चे पर समर्थ है और अपनी रक्षा के लिए पूरी मजबूती से हर कदम उठाने में सक्षम भी है। राजधानी दिल्ली स्थित करियप्पा मैदान में राष्ट्रीय कैडेट कोर की रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश में नक्सलवाद अब सिमट कर कुछ जिलों में ही सीमित रह गया है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत सहित तीनों सेनाओं के प्रमुख भी उपस्थित थे। आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर तथा एनसीसी दलों के मार्च पास्ट का निरीक्षण भी किया।
क्रिकेटरों के लिये निरोधक प्रशिक्षण कोर्स शुरू होगा
लंदन। इंग्लैंड में महिला और पुरूष क्रिकेटरों के लिये नस्लवाद निरोधक प्रशिक्षण कोर्स शुरू किया जायेगा। जबकि एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि एक तिहाई से अधिक अश्वेत, एशियाई और अल्पसंख्यक देशज खिलाड़ियों को खेल में पूर्वाग्रहों का सामना करना पड़ता है। ‘द टेलिग्राफ’ की रिपोर्ट के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में ड्रेसिंग रूम कल्चर, अलग अलग संस्कृतियों से आये लोगों के साथ बर्ताव और अस्वीकार्य चीजों पर विरोध को प्रोत्साहित करने के बारे में बताया जायेगा। पेशेवर क्रिकेटर संघ द्वारा कराये गए सर्वे में 600 प्रतिभागियों में से 45 प्रतिशत ने कहा कि साथी खिलाड़ियों ने नस्लवादी टिप्पणी की, दस प्रतिशत ने कोच को और 30 प्रतिशत ने सोशल मीडिया या प्रशंसकों को दोषी ठहराया। सर्वे में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से 62 प्रतिशत का मानना है कि नस्लवाद के उन्मूलन को लेकर जागरूक किये जाने से ही हालात सुधरेंगे।
टाइगर को नेशनल पार्क भेजें जाने की तैयारियां
नई दिल्ली। टाइगर को जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी नेशनल पार्क भेजे जाने की कवायद अब कॉर्बेट नेशनल पार्क प्रशासन ने करनी शुरू कर दी है। इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल कुमार ने बताया कि कॉर्बेट लैंडस्केप से राजाजी में पांच बाघों को भेजे जाने का कार्य गतिमान है। इसमें एक बाघ और एक बाघिन को अभी तक भेजा जा चुका है। साथ ही उनका बिहेवियर अभी स्टडी किया जा रहा है। जो तीसरी मादा बाघ कॉर्बेट पार्क से जानी है। उसको आइडेंटिफिकेशन का कार्य भी शुरू हो चुका है, जो प्रोटोकॉल निर्धारित है।उसके हिसाब से कॉर्बेट लैंडस्केप से भेजा जाना है। पांच बाघों को राजाजी नेशनल पार्क में शिफ्ट किया जाना है। शुरुआत में दो बाघों की परमिशन दी गई है। बीते दिनों पहली बार एक बाघ और बाघिन को कॉर्बेट से राजाजी नेशनल पार्क शिफ्ट किया गया था। अभी तीन बाघिन और दो बाघों को राजाजी में शिफ्ट किया जाना है। इसमें से अभी तक एक बाघिन और एक बाघ को राजाजी में शिफ्ट किया जा चुका है। इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल कुमार ने बताया कि कॉर्बेट लैंडस्केप से राजाजी में पांच बाघों को भेजे जाने का कार्य गतिमान है। इसमें एक बाघ और एक बाघिन को अभी तक भेजा जा चुका है। साथ ही उनका बिहेवियर अभी स्टडी किया जा रहा है। जो तीसरी मादा बाघ कॉर्बेट पार्क से जानी है। उसको आइडेंटिफिकेशन का कार्य भी शुरू हो चुका है। जो प्रोटोकॉल निर्धारित है। उसके हिसाब से कॉर्बेट लैंडस्केप से भेजा जाना है।
हरियाणा: रेल मंत्रालय ने निवासियों को दी राहत
राणा ओबराय
चंडीगढ़। हरियाणा वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। रेल मंत्रालय की ओर से एक बड़ी राहत दी गई है।सिरसा से चलकर हिसार, भिवानी, चरखी दादरी होते हुए रेवाड़ी से दिल्ली तिलकब्रिज के बीच चलने वाली हरियाणा एक्सप्रेस को दोबारा चलाया जा रहा है। दरअसल, ये मांग लंबे समय से की जा रही थी जो अब करीब 25साल बाद पूरी की गई है। इस संबंध में कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने जानकारी दी और कहा कि हरियाणा एक्सप्रेस को दोबारा चलाया जा रहा है और इसके लिए रेल मंत्रालय की ओर से हरी झंडी दे दी गई। इस खुशी के अवसर पर विधायक लक्ष्मण यादव ने रेल मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और सांसद डॉ. अरविंद शर्मा का धन्यवाद किया।
हरियाणा में भाजपा को लगा झटका, दिया इस्तीफा
राणा ओबराय
चंडीगढ़। कृषि कानूनों के विरोध में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के इस्तीफे के बाद अब भाजपा के नेता रामपाल माजरा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रामपाल माजरा ने भाजपा को अलविदा कह दिया। रामपाल माजरा ने अभय चौटाला के इस्तीफा दिये जाने के बाद यह कदम उठाया है। आपको बता दें कि रामपाल माजरा ने विधानसभा चुनाव के वक्त इनेलो को छोड़कर भाजपा का दामन थामा था, लेकिन अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। रामपाल माजरा ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वो किसानों के आंदोलन में शामिल होंगे।
हरियाणा के बेटे ने की देश के लिए शहादत, शहीद
राणा ओबराय
चंडीगढ़। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली के गांव जुड्डी के बेटे ने देश के लिए शहादत दी है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना की रोड ओपनिंग पार्टी पर आतंकियों द्वारा आईईडी से किए गए हमले में 37 वर्षीय दीपक कुमार शहीद हो गए।
पुलिस का जबरन रिटायरमेंट, सरकार को चेतावनी
अविनाश श्रीवास्तव
पटना। राज्य में 50 साल की उम्र सीमा पार कर चुके अक्षम सरकारी सेवकों को जबरन रिटायरमेंट दिए जाने को लेकर सरकार ने जो कवायद शुरू की है, उसे लेकर विरोध शुरू हो गया है। बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। पुलिस मेंस एसोसिएशन ने सरकार के फैसले का ना केवल विरोध किया है। बल्कि, यह चेतावनी भी दे डाली है कि अगर ऐसा फैसला किया जाता है तो सरकार आंदोलन झेलने को तैयार है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धीरज ने कहा है कि पुलिस विभाग में सरकार के इस फैसले को लागू नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस मेंस एसोसिएशन का कहना है कि सरकार इस तरह के फैसले से सामूहिक जनसंघार जैसा कदम उठा रही है। एसोसिएशन का कहना है कि सरकारी सेवकों के ऊपर कई तरह की जिम्मेदारियां होती हैं और रिटायरमेंट की उम्र सीमा से पहले अगर उन्हें जबरन सेवानिवृत्ति दी जाती है तो इसे मृत्युदंड जैसा ही माना जाएगा। एसोसिएशन ने सरकार को चेतावनी दी है कि वह इस फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरने को भी तैयार है।
बता दें कि नीतीश सरकार ने इस काम के लिए एक कमिटी का गठन किया है। 3 सदस्यों और 4 सदस्यों की दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। अपर मुख्य सचिव और सचिव की अध्यक्षता में दो समितियों का गठन किया गया है। गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस समिति की अनुशंसा पर जून से जबरन रिटायरमेंट का ड्राइव शुरू हो जाएगा। गृह विभाग से शुरुआत के बाद अब अन्य विभागों में भी अगले महीने समिति बनने लगेगी।
बहू ने सास की हत्या की, फिर निकाल लीं आंख
लखनऊ। कभी-कभी इंसान गुस्से में वो कदम उठा लेता है जो उसके लिए तो परेशानी बनता ही और कई लोगों की भी मुसीबत बढ़ जाती है। ऐसा ही एक मामला पटना के परसा बाजार गांव से भी सामने आया। जहां एक बहू ने अपनी 55 साल की सास की पहले तो चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फिर घबराई बहू ने आग लगाकर अपनी जीवन लीला भी समाप्त करनी चाही। इस बेरहम बहू ने ना केवल अपनी सास को मौत के घाट उतारा बल्कि उसके मरने के बाद शरीर में से आंख भी निकाल ली। हत्यारिन बहू का नाम ललिता देवी बताया जा रहा है औऱ उसने हत्या की इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब महिला का पति और बेटा घर मौजदू नहीं था। क्रोध में आकर इसने वो कदम उठाया जिसके बाद अब इसके पास पछताने के अलावा कुछ ओर नहीं है।
बाइक से आए लुटेरे, बैंक से 40 लाख रूपये लूटे
अविनाश श्रीवास्तव
हाजीपुर। इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है। यहां पर अपराधियों ने एक्सिस बैंक में करीब 40 लाख रुपए लूट लिया है। यह घटना विदुपुर के कंचनपुर की है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चार बाइक सवार अपराधी बैंक में ग्राहक बनकर गए और इस घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस कई जगहों पर छापेमारी में जुट गई है। फिलहाल पुलिस लूट की अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। बताया जा रहा है कि सभी अपराधी नकाबपोश थे। सभी के पास हथियार था। दो बाइक से आए थे और चारों अपराधी ग्राहक बनकर बैंक में घुस गए। एक साइड में ग्राहकों को हथियार दिखाकर साइड कर दिया और बाकी अपराधी बैंक के कर्मियों पर पिस्टल दिखाकर अपने कब्जे में कर लिए। इस दौरान करीब 40 लाख रुपए बैग में भरे और अपराधी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने इस दौरान बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
जनवरी 29, 2021, RNI.No.UPHIN/2014/57254
1. अंक-165 (साल-02)
2. शुक्रवार, जनवरी 29, 2021
3. शक-1983, माह, कृष्ण-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी संवत 2077।
4. प्रातः 07:09, सूर्यास्त 05:44
5. न्यूनतम तापमान -05 डी.सै.,अधिकतम-18+ डी.सै.। शीत लहर के साथ, घना कोहरा पड़ने की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@
संपर्क सूत्र :- +91935030275 (सर्वाधिकार सुरक्षित)
पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया
पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया अखिलेश पांडेय वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...