सोमवार, 25 जनवरी 2021

प्रशासनिक व्यवस्था में किसान पूरा सहयोग करेंगे

अश्वनी उपाध्याय           

गाजियाबाद। कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन को दो महीने पूरे हो चुके हैं। मंगलवार को गणतंत्र दिवस के दिन किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के किसान हजारों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर गाज़ीपुर बॉर्डर पहुंच रहे हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारी और गाजियाबाद के जिलाधिकारी-एसएसपी ने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर ट्रैक्टर मार्च की व्यवस्थाओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ बैठक की। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि अधिकारियों के साथ ट्रैक्टर मार्ग की व्यवस्था को लेकर बातचीत हुई है। पुलिस प्रशासन की व्यवस्था में किसान भी अपना पूरा सहयोग करेंगे। भारतीय किसान यूनियन द्वारा ट्रैक्टर मार्च में वॉलिंटियर्स की तैनाती भी की जाएगी। राकेश टिकैत ने बताया कि सुबह 11 बजे गाजीपुर बॉर्डर से ट्रैक्टर मार्च निकलेगा जोकि दिल्ली में प्रवेश करेगा। ट्रैक्टर मार्च में लाखों की संख्या में ट्रैक्टर शामिल होंगे। गाज़ीपुर बॉर्डर से निकलने के बाद ट्रैक्टर मार्च अक्षरधाम होते हुए अप्सरा बॉर्डर पहुंचेगा।

मतदाता दिवस पर थाना अध्यक्षो को शपथ दिलाई

पंकज कुमार    
एटा। जनपद के सभी थानों पर थाना प्रभारियों द्वारा तथा पुलिस कार्यालय पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पूर्ण हर्ष एवं उल्लास के साथ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया, कि सभी पुलिसकर्मी बिना किसी प्रलोभन से अपने मत का सही प्रयोग करें। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सकीट देव आनंद मौजूद रहे। हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं, कि हम अपने देश की लोकतांत्रित परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए। निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पुराने वाहनों पर परिवहन मंत्रालय का नया कर

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदूषण फैलाकर पर्यावरण को दूषित करने वाले वाहनों पर 'हरित कर' लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि मंत्री नितिन गडकरी ने जिन प्रस्तावों को मंजूरी दी है। उन्हें अधिसूचित करने से पहले राज्य सरकारों को विचार विमर्श के लिए भेजा जा रहा है। देश में वाणिज्यिक वाहन कुल वाहनों का पांच फीसदी है। लेकिन वे 65 से 70 फीसदी तक पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं। प्रस्ताव में प्रावधान है, कि जो वाहन आठ साल से ज्यादा पुराने हैं। उनको फिटनेस सर्टिफिकेट देते समय रोड टैक्स के दस से 25 प्रतिशत की दर से हरित कर देना होगा। निजी वाहनों को पंजीकरण के नवीकरण के समय 15 साल का हरित कर लिया जाएगा। सिटी बस जैसे सार्वजनिक वाहनों पर हरित कर कम दर से लगाया जाएगा। बहुत अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर रोड टैक्स का 50 फीसदी तक हरित कर लगाया जा सकता है। टैक्स के बारे में मंत्रालय का कहना है कि डीजल, पेट्रोल तथा सीएनजी वाहनों पर हरित कर अलग अलग दर से लगाया जाएगा।

अधिकारियों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ली

अश्वनी उपाध्याय         

गाजियाबाद। देश भर में सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गाजियाबाद में अधिकारियों ने मतदाता दिवस पर ली जाने वाली शपथ ली। मतदाता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। सीडीओ अस्मिता लाल ने कहा कि भारतीय संविधान के मुताबिक जनता ही इस अनूठे लोकतंत्र की बुनियाद है। जहां जनता सरकार को चुनती है। भारत निर्वाचन आयोग पूरे देश में इस बार 7वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस सेलीब्रेट कर रहा है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य लोगों की मतदान में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ मतदाताओं को एक अच्छा साफ-सुथरी छवि का प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान के लिए जागरूक करना है। इस बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम मतदाताओं को सशक्त, सचेत, सुरक्षित और जागरूक बनाना है। मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी 2011 से शुरू हुआ था। इस दिन तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस का शुभारंभ किया। इसका आरंभ 1950 में चुनाव आयोग के 61वें स्थापना दिवस पर हुआ। साल 2011 के पहले यह दिन अस्तित्व में नहीं था। इस मौके पर एडीएम प्रशासन संतोष वैश्य, एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव, तहसीलदार प्रवर्धन शर्मा के अलावा स्कूली बच्चें और अध्यापकगण उपस्थित रहे।

ट्रैक्टर रैली, दिल्ली-गाजियाबाद 8 घंटे रहेगा जाम

अश्वनी उपाध्याय     

गाजियाबाद। किसानों की ट्रैक्‍टर रैली के चलते 26  जनवरी को पूर्वी दिल्‍ली और गाजियाबाद करीब 8 घंटे पूरी तरह जाम रहेगी। किसान यूनियन ने दिल्‍ली पुलिस द्वारा ट्रैक्‍टर रैली के लिए पूर्व में तय किए गए रूट में थोड़ा बदलाव करते हुए अक्षरमधाम तक जाने का फैसला किया है। इस वजह से दोपहर 11 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक पूर्वी दिल्‍ली से जुड़े दिल्‍ली के अन्‍य इलाकों में भी ट्रैफिक जाम रहने की पूरी संभावना है। रैली को देखते हुए आनंद विहार बस अड्डा बंद रखने का फैसला लिया गया है। वहीं दिल्‍ली पुलिस ने अक्षरधाम तक जाने की इजाजत नहीं दी है। भारतीय किसान यूनियन के अध्‍यक्ष राकेश टिकैत ने सोमवार दोपहर पुलिस प्रशासन के साथ हुई बैठक के बाद कहा, क‍ि रैली सुबह 11 बजे शुरू होगी। जो अक्षरधाम होकर वापस गाजीपुर के रास्‍ते पूर्व के निर्धारित रूट पर आ जाएगी। फेडरेशन ऑफ ऑटो मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन्‍स  के अध्‍यक्ष विंकेश गुलाटी बताते है क‍ि सामान्‍य तौर पर किसी भी रैली की अधिकतम स्‍पीड 10 से 20 किमी। प्रति घंटे होती है।चूंकि इस रैली में 15  हजार ट्रैक्‍टरों के शामिल होने का अनुमान है। एक प्‍वाइंट से पहला ट्रैक्‍टर निकलने और वहां से आखिरी निकलने में 5 घंटे समय लगेगा। चूंक‍ि रैली पूर्वी दिल्‍ली के कई इलाकों से घूमेगी। इसलिए दो से तीन घंटे अतिरिक्‍त समय लगेगा। ट्रैफिक सामान्‍य होने में एक दो घंटे और लग सकते हैं।

विभागीय जांच, लापता वाहन कागजों में दौड़ते मिले

अश्वनी उपाध्याय     

गाज़ियाबाद। जिले में पुलिस के 120 से ज्यादा वाहन लापता हैं। विभागीय जांच में कागजों में यह वाहन दौड़ते मिले हैं। एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने अब इन वाहनों की खोज करने को सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। दरअसल गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा पिछले कुछ वर्षों के भीतर पुलिस को लैपर्ड बाइक दी गई थीं। मगर इनमें से अधिकांश अब लापता हैं। जबकि कागजों में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 350 लैपर्ड बाइक अभी भी दौड़ रही हैं। इन पर प्रतिमाह लाखों रुपए का पेट्रोल भी फूंक रहा है। एसपी सिटी (निपुण) अग्रवाल ने रात में गश्त करने वाले लैपर्ड समेत स्कार्पियो आदि वाहनों की कुंडली खंगाली तो इसमें लैपर्ड के लापता होने का खुलासा हुआ। एसपी सिटी ने इस मामले में ट्रैक न होने वाले वाहनों का पेट्रोल रोकने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जिन थाना क्षेत्रों के लैपर्ड समेत दूसरे वाहन ट्रैक नहीं हो पाए हैं। उन क्षेत्रों के थाना प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। एसपी सिटी ने चेकिंग प्वाइंट निर्धारित करने का काम शुरू किया था। इसके तहत अनावश्यक चेकिंग प्वाइंट को कैंसिल कर जरूरी स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए। एक चेकिंग प्वाइंट से दूसरे चेकिंग प्वाइंट के बीच निरंतर गश्त की प्लानिंग तैयार की गई थी। लेकिन जैसे ही थानेवार आवंटित दोपहिया वाहनों का ऑडिट किया तो उनमें से अधिकांश वाहन ट्रैक नहीं हो सके। वाहनों के आवंटन की जिम्मेदारी व पेट्रोल खर्च का जिम्मा रखने वाले पुलिस लाइन में एमटी से जवाब-तलब किया तो उनके पास भी कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद वाहनों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। इनमें लैपर्ड, चीता मोबाइल व अन्य वाहन कहां चल रहे हैं। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि लैपर्ड व चीता समेत अन्य वाहनों को तलाश कराया जा रहा है। जिन थाना क्षेत्र में इनका पता नहीं लगेगा। उसी क्षेत्र के थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन सभी वाहनों का ऑडिट के बाद यह निर्धारित किया जाएगा। कितने वाहन किस चौकी व थाना क्षेत्र में चलेंगे।

अवैध टावरों के खिलाफ नागरिकों में गुस्सा-आक्रौश

गोविंदपुर। इंदिरा एंक्लेव कॉलोनी में आवासी भवन में व्यवसायिक गतिविधि होने से नागरिकों में गुस्सा बढ़ रहा है। आरोप है, कि 4 मंजिला भवन की छत पर मोबाइल टावर बूस्टर लगाया जा रहा है। आरडब्ल्यूए ने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री के अलावा जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जीडीए उपाध्यक्ष से शिकायत की है। आपको बता दें, कि इंद्रा एंक्लेव सहकारी आवास समिति द्वारा गोविंदपुर में इंद्रा एंक्लेव कॉलोनी विकसित की गई है। आवास समिति ने काफी समय पहले आवासीय भूखंड का आवंटन किया था। इस भूखंड का व्यवसायिक प्रयोग प्रतिबंधित है। इसके बाद भी संबंधित भवन स्वामी ने दुकान का निर्माण कर लिया। अब 4 मंजिला भवन की छत पर अवैधानिक रूप से मोबाइल टावर बूस्टर लगवाया जा रहा है। मोबाइल टावर की अर्थिंग के लिए वृक्ष को भी काट दिया गया। यह वृक्ष वन विभाग की कैम्पा योजना वर्ष 2015-16 के तहत लगाया गया था। करीब 20 फुट ऊंचे बोटल प्लांट को काट कर गायब कर दिया गया। वहां बिजली की अर्थिंग करा दी गई है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुज तोमर और सचिव हरिओम त्यागी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है। पत्र में लिखा है कि बहुमंजिला मकान की छत पर मोबाइल टावर लगने पर हमेशा हादसे का खतरा कायम रहेगा। आरडब्ल्यूए ने जिलाधिकारी और जीडीए उपाध्यक्ष को भी पत्र भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

...जय किसान 'संपादकीय'

...जय किसान    'संपादकीय'
विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र में 'गणतंत्र दिवस' के मौके पर लोकतांत्रिक व्यवस्था दो भागों में विभाजित हो गई। एक और राजतंत्र और दूसरी तरफ किसान परस्पर एक दूसरे के विरोधी हो गए हैं। 'कृषि' प्रधान लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसान सरकार की अनिती, हट और जबरदस्ती की अवधारणा के विरोध में इस सीमा तक जिद पर अड़ गया है कि संपूर्ण विश्व के सामने वर्तमान सरकार को दोषियों की भांति कटघरे में खड़ा कर दिया है। जनता के द्वारा चुनी गईं सरकार का एक वर्ग, किसानों का भरोसा खो चुकी है। सरकार यदि गरीब-मजदूर को ही गणतंत्र का आधार मान रही है, तो सरकार को यह बात समझ लेनी चाहिए कि किसान और गरीब-मजदूर परस्पर एक दूसरे के सहयोगी है और उनका रिश्ता आजीवन बना रहता है। दोनों सदैव एक दूसरे के पूरक बने रहते हैं। "मुट्ठी भर अरबपतियों से गणतंत्र प्रतिस्थापित नहीं होता है। वरन, अरबपति वर्ग गणतंत्र से प्रतिस्थापित होता हैं। 
किसान और मजदूर दोनों एक दूसरे के पूरक होते हैं। देश का किसान और मजदूर वर्ग ही वास्तविक रूप में गणतंत्र का ताना-बाना है। इस ताने-बाने के विरुद्ध खड़ी सरकार को अपने पैरों के नीचे की जमीन का ध्यान रखना चाहिए। जिस राष्ट्र में 'जय जवान-जय किसान' का उद्घोष होता है। उसी देश में जवान और किसान अलग-अलग मोर्चा संभाल रहे हैं। 'गणतंत्र दिवस' पर लोगों को विभाजित कर दिया गया है। यह  मोर्चाबंदी दुनिया के अन्य देशों के लिए एक सीख होगी। सरकार की दमनकारी नीतियों से विश्व में भारत गणराज्य की वास्तविक स्थिति का जो खाका तैयार होगा। वह किसी भी सूरत में भारत के स्वरूप को कितना मैला और कुचैला कर सकता है। इसका शायद सरकार को भान नहीं है। राष्ट्र की प्रतिष्ठा और गौरव दोनों को भारी क्षति होगी। ब्लकि, विश्व पटल पर राष्ट्र को एक बदसूरत तस्वीर के रूप में पेश किया जाएगा। यह 'गणतंत्र दिवस' संवैधानिक ढांचे और संसद के बीच गणतंत्र की पैरवी नहीं कर रहा है। देश की कुल आबादी का एक बड़ा हिस्सा संविधान और उससे प्राप्त अधिकार से संसद को गणतंत्र की आभा से साक्षात करने का कार्य कर रहा है। दोनों पक्षों के परस्पर विरोध से राष्ट्र को आवश्यक रूप से क्षति पहुंचेगी। हालांकि, अंत में किसी एक पक्ष को तो झुकना ही होगा। विश्वास कीजिए, वह केवल 'सरकार' ही होगी। आंदोलनकारियों का 'धर्म' आंदोलन है। जिसे लोकतंत्र में किसी प्रकार से रोका नहीं जा सकेगा।
 राधेश्याम 'निर्भयपुत्र'

हरियाणा मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा जोरों पर

राणा ओबराय
चंडीगढ। राजनीतिक गलियारों औऱ हरियाणा सिविल सचिवालय में जबरदस्त चर्चा चल रही है कि फरवरी माह में कभी भी हरियाणा मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। चर्चा के अनुसार एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री को पद से हटाया जा सकता है। उनके स्थान पर बनाये जाने वाले मन्त्रियों के नाम के पर भी चर्चा जोरो पर हैं। एक औऱ आजाद विधायक को भी मंत्री बनाये जाने की चर्चा है।

72वें गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों को बधाइयां

राणा ओबराय
चंडीगढ। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री सुभाष बराला ने प्रदेशवासियों को देश के 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में भाईचारे, सौहार्द और परस्पर प्रेम की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह दिन वह पावन पर्व है। जब हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। आज यहां जारी एक संदेश में श्री बराला ने कहा कि देशभक्तों के बलिदान से हम स्वतंत्र हुए हैं। स्वतंत्रता संग्राम में हमारे प्रदेश का विशेष योगदान रहा है। बलिदान देने में हरियाणा के बहादुर जवान सदैव आगे रहे हैं। देशभक्ति की भावना हमारे प्रदेश के नौजवानों में कूट कूट कर भरी है। बस इस मशाल को जलाए रखना है और आने वाली पीढियों को इसे सौंपना है। उन्होंने कहा कि ‘वासुधैव कुटुम्बकम्‘ की सोच को सदा याद रखना चाहिए और सारे प्रदेश और प्रदेशवासियों को अपने परिवार का ही भाग समझना चाहिए। यह पुरखों के संस्कार ही हैं जो हम अपने देश-प्रदेश की सेवा के लिए सदा तत्पर रहते हैं। हमें गणतंत्र दिवस के शाश्वत पर्व को देश के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन कल्याण के लिए सरकार ने कई अभियान चलाए हैं। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो प्रदेश के बोर्ड्स, कॉरपोरेशन्स और कॉपरेटिव संस्थानों के उत्थान और उन्नति की दिशा में कार्य कर रहा है। हम विकास पथ पर आगे बढने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री बराला ने प्रदेशवासियों से देश सेवा के लिए सदा तैयार रहने और संविधान के इस उत्सव को सौहार्द से मनाने का आह्वान किया।

विशिष्ट सेवा के लिए 14 अधिकारियों का चयन हुआ

राणा ओबराय    

चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने सोमवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) हरियाणा, नवदीप सिंह विर्क और रोहतक रेंज के एडीजीपी श्री संदीप खिरवार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। जबकि 12 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में अंग्रेज सिंह डीएसपी हेडक्वार्टर नारनौल, अरुण देसवाल सब-इंस्पेक्टर 5वीं बटालियन एचएपी मधुबन, सुरेश कुमार एसआई रोहतक, कुलविंदर कौर लेडी एसआई स्टेट क्राइम ब्रांच, हरदेव सिंह ईएसआई पुलिस हेडक्वार्टर, जोगिंदर सिंह एएसआई हरियाणा पावर यूटिलिटी, अमित कुमार एएसआई राज्य सतर्कता ब्यूरो, परवीन कुमार एएसआई चरखी दादरी, दीपक कुमार एएसआई करनाल, दीदार सिंह एएसआई पंचकूला, हरीश कुमार एसआई पंचकूला और जोगिंदर सिंह ईएसआई अंबाला शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा, मनोज यादव ने पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा। 

इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट मैच में श्रीलंका को मात दी

 लंदन। ऑफ स्पिनर डोमिनिक बेस और लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच ने चार-चार विकेटों तथा डोमिनिक सिब्ले (नाबाद 56) और जोस बटलर (नाबाद 46) की टर्न लेती पिच पर शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने श्रीलंका को दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को छह विकेट से हराकर सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। इंग्लैंड को इस सीरीज जीत से आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में 120 अंक हासिल हुए। इंग्लैंड ने श्रीलंका को आज दूसरी पारी में मात्र 126 रन पर ढेर कर दिया जिससे उसे जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने अपने चार विकेट 89 रन पर गंवा दिए थे लेकिन सिब्ले और बटलर ने पांचवें विकेट के लिए 75 रन की अविजित साझेदारी कर टीम को चौथे दिन ही जीत दिला दी। इंग्लैंड ने 43.3 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाकर सीरीज अपने नाम की।

हापुड़: क्षेत्र में बड़े स्तर पर चल रहा है मिट्टी खनन

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र की चौकी सपनावत क्षेत्र में लगातार मिट्टी खनन का काम जोरों पर चल रहा है। मोटे रुपयों में बड़े प्लॉट और फैक्ट्रियों में किया जाता है। भराव दिन रात चलते हैं। अवैध मिट्टी के डंपर।वही मोटे स्तर पर चल रहे मिट्टी खनन के कार्य को लेकर खनन अधिकारी शैलेंद्र मौर्य का कहना है। अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिल रही है। अगर ऐसा कोई मामला पाया जाता है तो कार्रवाई अवश्य होगी उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए डंपर सीज करने की बात कही है।अब देखना यह है। मोटे रुपयों में भराव करने वाले मिट्टी खनन माफियाओं पर कब तक कार्यवाही होती है और क्या कार्रवाई होती है। अधिकारियों को चकमा देकर बड़े स्तर पर अबैध मिट्टी खनन का काम कर रहे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। अब से पहले भी अवैध मिट्टी खनन माफियाओं की आपकी रही हैं। खबरें लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

उपाध्याय ने किया कामदगिरि अस्पताल का उद्घाटन

कौशांबी। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और कौशांबी जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने सोमवार को जनपद मुख्यालय मंझनपुर के ओसा रोड पर संचालित कामदगिरि अस्पताल का उद्घाटन फीता काटकर किया है। अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि कामदगिरि अस्पताल मरीजों को बेहतर इलाज करने में कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध है और कुशल चिकित्सकों की टीम इस अस्पताल में मरीजों का इलाज करेंगी। इस मौके पर सांसद विनोद सोनकर, विधायक संजय गुप्ता, विधायक लाल बहादुर, विधायक शीतला प्रसाद पटेल सहित विभिन्न लोग मौजूद रहे।
सुशील केसरवानी 

किसानों को सरकार की पेशकश सर्वश्रेष्ठ: तोमर

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को कहा कि नए कृषि कानूनों को एक से डेढ़ साल तक निलंबित रखने का सरकार का प्रस्ताव एक ”सर्वश्रेष्ठ पेशकश” है और उन्हें उम्मीद है कि प्रदर्शनकरी किसान संगठन इस पर पुनर्विचार करेंगे तथा अपने फैसले से अवगत कराएंगे। सरकार और 41 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच 11वें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही थी। दसवें दौर की वार्ता में सरकार ने नए कृषि कानूनों को एक से डेढ़ साल तक निलंबित रखने की पेशकश की थी, लेकिन किसान यूनियनों ने इसे खारिज कर दिया था।

वैक्सीन के खिलाफ अफवाह फैलाईं तो खैर नहीं

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। कोविड-19 टीकों की प्रभावशीलता पर अफवाहों का सामना कर रहे केंद्र ने राज्यों को इस तरह की भ्रामक सूचना के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए कहा है। केंद्र ने राज्यों को सलाह दी है कि वे गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करें।केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे एक पत्र में इसपर भी जोर दिया कि देश के राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण ने पाया है कि दोनों टीके- सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक लिमिटेड द्वारा निर्मित ‘कोवैक्सीन’ सुरक्षित हैं और रोग प्रतिरोधी क्षमता का निर्माण करते हैं। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों और केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रशासन के साथ मिलकर 16 जनवरी से देश भर में दो टीकों की सहायता से कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया है।

मंडी का निर्माण केबिनेट मंत्री की प्राथमिकता में है

गदरपुर। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा है कि गदरपुर में प्रस्तावित नवीन अनाज मंडी का निर्माण उनकी प्राथमिकता में है। मंडी सरकार बनाकर देगी इस संदर्भ में मुख्यमंत्राी व कृषि मंत्राी से उनकी वार्ता हो गयी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यापारियों से कोई ध्न नही लिया जाएगा। कैबिनेट मंत्राी अरविंद पांडेय ने गल्ला मंडी के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार भुसरी के कार्यालय में व्यापारियों को संबोध्ति करते हुए कहा कि किसानों की सुविध के लिए अनाज मंडी का निर्माण हो रहा है क्योंकि वर्तमान मंडी में आये दिन जाम की स्थिति रहती है। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में आया है कि मंडी की दुकान के निर्माण के नाम पर अग्रिम ध्नराशि का प्रस्ताव मंडी समिति से आया है,जबकि उनकी जानकारी में ऐसा कुछ नही आया है। वह शासन स्तर पर वार्ता कर रहे है क्या इस तरह का कोई निर्णय हुआ है,मुख्यमंत्राी व कृषि मंत्राी को भी अवगत कराया गया है। श्री पाण्डे ने कहा कि उनका प्रयास है कि नवीन मण्डी में दुकानों के निर्माण के नाम पर व्यापारियों से कोई पैसा न लिया जाये।

पीएम ने पुरस्कार विजेताओं से किया सीधा संवाद

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ हाथ धोने को लेकर जागरूकता अभियान में देश के बच्चों के योगदान की सराहना की और कहा कि कोई कार्यक्रम तभी सफल होता है जब बच्चे उसका हिस्सा बन जाते हैं। ‘प्रधाानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ विजेताओं से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद करते हुए उन्होंने पुरस्कार जीतने वाले बच्चों की तारीफ की और कहा कि उन्हें मेहनत जारी रखनी है और हमेशा विनम्र बने रहना है। उन्होंने बच्चों से देश के लिए काम करने को कहा और उनसे आग्रह किया कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर वे क्या कर सकते हैं, इस बारे में सोचें।

पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

सीएम त्रिवेंद्र ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा राज्य को वैश्विक पर्यटन स्थल बनाना चाहते हैं
पंकज कपूर    
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि एडवेंचर और वेलनेस टूरिज्म के जरिए राज्य को एक वैश्विक पर्यटन स्थल बनाना चाहते हैं। पर्यटन राज्य की तरक्की और रोजगार दोनों का आधार है। कोरोना काल में यह प्रभावित हुआ है। अब हम कोविड -19 से उबर रहे हैं। और पर्यटन शीघ्र ही पहले से बेहतर स्थिति में होगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि 13 डिस्ट्रिक्ट-13 न्यू डेस्टीनेशन से नए पर्यटन केन्द्रों का विकास हो रहा है। राज्य में 2200 से अधिक होम स्टे पंजीकृत किए जा चुके हैं। माउंटेनियरिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाईडिंग, माउंटेन बाईकिंग आदि गतिविधियों में काफी विस्तार हुआ है। लोकप्रिय ट्रैक रूट्स के निकट स्थित गांवों को ट्रैकिंग क्लस्टर के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोड़ कनेक्टिविटी एवं हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से निश्चित रूप से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की आर्थिकी के लिए लाभकारी होगा।

मशहूर अभिनेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बेंगलुरु। कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर उनका शव फांसी पर लटका हुआ मिला। हालांकि उन्होंने आत्महत्या की है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जयश्री पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रही थी। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने पिछले साल सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस दुनिया को छोड़ने की बात कही थी। उन्होंने वीडियो में कहा था कि वह डिप्रेशन से उभर नहीं पा रही हैं इसलिए मरना चाहती हैं। हालांकि कुछ देर बाद ही जयश्री रमैया ने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।इतना ही उन्होंने यह तक कह दिया कि वो डिप्रेशन से फाइट नहीं कर सकती और उन्हें इच्छा-मृत्यु चाहिए। आपको बता दें कि जयश्री रमैया एक मशहूर मॉडल और डांसर थीं। वह साल 2015 में कन्नड़ के रियलिटी शो बिग बॉस कन्नड का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं इस शो के होस्ट सुपरस्टार किच्चा सुदीप थे। जयश्री की पहली फिल्म Uppu Huli Khara थी।जयश्री की दोस्त ने उनके बारे में बात करते हुए बताया था, जयश्री अपने किसी पारिवारिक कारण की वजह से मानसिक रूप से परेशान हैं, वो अक्सर कहती हैं कि वो अच्छा महसूस नहीं कर रही और लो फील कर रही हैं, मैंने उनसे कई बार कहा कि आप परेशान ना हों, सब ठीक होगा लेकिन उनके साथ दिक्कत ये है कि वो बार-बार अपना फोन नंबर बदल देती हैं, जिससे उनसे संपर्क करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

सीएम ने प्रदेशवासियों से मतदान की अपील की

इंडियन आयल। उत्तराखंड के पवनदीप के लिए  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से की वोट देने की अपील

पंकज कपूर  
देहरादून। इंडियन आइडल में अपनी गायकी के दम पर जहां एक तरफ सभी के दिलों में उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले पवनदीप राजन जगह बना रहे हैं, तो वहीं अब प्रदेश को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी पवनदीप के लिए प्रदेशवासियों से वोट मांगने की अपील करते हुए एक संदेश जारी किया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने वीडियो संदेश में पवनदीप को शुभकामनाएं देते हुए कह रहे हैं। चंपावत के पवनदीप ने इंडियन आयडल के मंच पर पवनदीप ने ना केवल देशवासियों के दिल पर जगह बनाई है। बल्की उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है। उनहोंने आगे अपील करते हुए कहा की अधिक से अधिक संख्या में वोट और सपोर्ट कर पवनदीप को विजेता बनाए।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...