मंगलवार, 19 जनवरी 2021

नगर निगम कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष बनाया गया

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। भाजपा पार्षद अभिषेक चौधरी को नगर निगम कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष चुना गया है। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के चुनाव मे कांग्रेस और बसपा को झटका लगा है। भाजपा के अभिषेक चौधरी सर्वाधिक 8 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए। जबकि बसपा के हिमांशु चौधरी को सिर्फ 4 वोट मिले। नगर निगम कार्यकारिणी में कुल 12 सदस्य हैं। इनमें से 8 भाजपा, 2 बसपा और 2 कांग्रेस के सदस्य हैं। नगर निगम सभागार में सोमवार को महापौर आशा शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी चुनाव कराया गया। उपाध्यक्ष पद पर पार्षदों में सहमति नहीं बनने पर चुनाव पूरी प्रक्रिया के तहत शुरू किया गया। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर, पार्षद अनिल स्वामी, भाजपा महानगराध्यक्ष संजीव शर्मा, पार्षद सुनील यादव, पप्पू पहलवान, मनोज चौधरी, यशपाल पहलवान, अजय शर्मा, अमित डबास, सुरेंद्र कुमार, हिमांशु चौधरी, हेमलता शर्मा, श्रीभगवान अग्रवाल, दिलशाद मलिक, हरबीर सिंह, मीनल रानी, जाकिर अली सैफी के अलावा अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय, प्रमोद कुमार, लेखाधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह आदि की मौजूदगी में चुनाव कराया गया। सदन सचिव प्रमोद कुमार एवं चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई। सुबह 11 बजे नामांकन पत्र लिया गया। साढ़े 11 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र भरकर जमा किए गए। चुनाव में भाजपा के अभिषेक चौधरी को 8 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी हिमांशु चौधरी को 4 वोट मिले। भाजपा ने 3-4 दिन पहले कार्यकारिणी सदस्य यशपाल पहलवान, श्री भगवान शर्मा एवं अभिषेक चौधरी के नाम पर गहन मंथन किया था। लेकिन अंत समय में भाजपा ने अभिषेक चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस के जाकिर अली को 4 वोट मिले। दूसरे चरण में नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में वित्तीय वर्ष-2020-21 के बजट पर चर्चा की गई। मूल और पूरक बजट पेश किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति के बाद महापौर ने बजट पास कर दिया। नगर निगम के लेखाधिकारी अरूण कुमार मिश्रा ने पूरक बजट पेश किया। पुनरीक्षित बजट 31 दिसंबर तक के डाटा के साथ पेश किया गया।

विभागीय कार्यालय-विद्यालयों का औचक निरीक्षण

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। उप-जिलाधिकारी (सदर) देवेंद्र पाल सिंह ने गाज़ियाबाद के 3 सरकारी विद्यालयों और बेसिक शिक्षा विभाग के ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में उपस्थिति रजिस्टर चेक कर शिक्षकों को डयूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। स्कूल में शिक्षकों से लेकर अधिकारी नहीं मिले। एसडीएम ने मौके पर फोन के जरिए सभी अधिकारियों की लोकेशन मंगाई। एसडीएम देवेंद्र पाल सिंह सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय कविनगर पहुंचे। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग के नगर क्षेत्र कार्यालय और रजापुर-2 के कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। एसडीएम ने स्कूलों में शिक्षकों व अधिकारी-कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर में सभी की उपस्थिति मिली। उन्होंने स्कूल में शिक्षकों को उपस्थित होने और बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीरता से कोर्स पूरा कराने के निर्देश दिए। स्कूल में कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित रहने और क्षेत्र में जाने पर उसकी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने के भी निर्देश दिए। एडीएम सदर देवेंद्र पाल सिंह ने रात में नगर निगम द्वारा बेआसरा नागरिकों के लिए बनाए गए शेल्टर होम में निरीक्षण किया। अर्थला स्थित शेल्टर होम में निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मौके पर कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनेटाइजर और हाथ धोने के लिए साबुन आदि रखने के निर्देश दिए। एसडीएम सदर को अर्थला शेल्टर होम में रात में ठहरे 12 लोग मिले। शेल्टर होम में कंबल, गद्दे, बेडशीट व तख्त पर्याप्त मिले। वहीं, शेल्टर होम में साफ-सफाई और पानी आदि की व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए मौके पर कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।

कौशाम्बी: सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया

कौशाम्बी। शासन की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील मंझनपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदाशीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होेने कहा कि जन समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिन्दुओं में से एक है। उन्होने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कर दिए जाने पर शिकायतकर्ता को बार-बार उसी शिकायत के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 65 शिकायती प्रार्थना पत्र दर्ज कराये गयेे। जिनमे से 13 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिये जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि मंगलवार को ही अपने विभागों से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त करते हुए उनकों निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करें।  
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्रार्थी कमलाकांत निवासी ग्राम ओसा करारी का खतौनी में नाम दर्ज न होने की शिकायत किये जाने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मंझनपुर को जांचोपरान्त खतौनी में नाम दर्ज कराये जाने का निर्देश दिया है। प्रार्थी महेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व. गुलाब सिंह निवासी ग्राम देवाना के द्वारा ग्रामसभा के ही राजेन्द्र प्रसाद के द्वारा ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत किये जाने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को गठित टीम द्वारा जांच कराकर अवैध कब्जा को हटवाये जाने का निर्देश दिया है। तहसील दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में स्वास्थ्य विभाग, दिब्यांगजन कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य विभागों के द्वारा योजनाओं के संबंध में स्टॉल लगाये गये। जिसमें योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों के द्वारा दिये गये आवेदन पत्र पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निस्तारित करने का निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को लाभार्थियों के आवेदन पत्रों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी, उप जिलाधिकारी मंझनपुर राजेश चन्द्रा, तहसीलदार मंझनपुर सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सुशील केसरवानी 

संसद: लोकसभा का सत्र 15 फरवरी तक चलेगा

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। लोकसभा का बजट सत्र 29 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को कहा है कि संसद संत्र के पहले चरण के अंदर 12 बैठक होंगी, दूसरा चरण 8 मार्च से 8 अप्रैल तक होगा जिसमें 21 बैठक होंगी। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि सदन सबके सहयोग से चले। लोकसभा स्पीकर ने कहा है कि संसद की कैंटीन में खाने पर मिलने वाली सब्सिडी को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कैंटीन इससे जुड़े वित्तीय पहलुओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि सांसदों और अन्य लोगों को मिलने वाली सब्सिडी पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। आपको बता दें कि लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में सभी दलों के सदस्यों ने एक राय बनाते हुए इसे खत्म करने पर सहमति जताई थी। अब कैंटीन में मिलने वाला खाना तय दाम पर ही मिलेगा।

दैनिक हिन्दुस्तान के अनुसार हर साल संसद की कैंटीन को सालाना करीब 17 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा रही थी। 2017-18 में एक आरटीआई में संसद की रेट लिस्ट सामने आई थी जिसके मुताबिक, संसद की कैंटीन में चिकन करी 50 रुपए में और वेज थाली 35 रुपए में परोसी जाती है। वहीं थ्री कोर्स लंच की कीमत करीब 106 रुपए है। इतना ही नहीं साउथ इंडियन फूड में प्लेन डोसा सांसदों को मात्र 12 रुपए में मिलता है। लोकसभा अध्यक्ष ने बजट सत्र की तैयारियों के बारे में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि उत्तर रेलवे के बजाय अब आईटीडीसी संसद की कैंटीनों का संचालन करेगा। उन्होंने कहा कि संसद सत्र शुरू होने से पहले सभी सांसदों से कोविड-19 जांच कराने का अनुरोध किया जाएगा। बिरला ने कहा कि सांसदों के आवास के निकट भी उनके आरटी-पीसीआर कोविड-19 परीक्षण किए जाने के प्रबंध किए गए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र, राज्यों द्वारा निर्धारित की गई टीकाकरण अभियान नीति सांसदों पर भी लागू होगी। उन्होंने कहा कि संसद परिसर में 27-28 जनवरी को आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी, सांसदों के परिवार, कर्मचारियों की आरटी-पीसीआर जांच के भी प्रबंध किए गए हैं। बिरला ने कहा कि 29 जनवरी से शुरू होने वाले संसद सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगी और लोकसभा की कार्यवाही शाम चार से रात आठ बजे तक होगी।उन्होंने कहा कि संसद सत्र के दौरान पूर्व निर्धारित एक घंटे के प्रश्नकाल की अनुमति रहेगी।

नगर निगम कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष बनाया गया

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। भाजपा पार्षद अभिषेक चौधरी को नगर निगम कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष चुना गया है। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के चुनाव मे कांग्रेस और बसपा को झटका लगा है। भाजपा के अभिषेक चौधरी सर्वाधिक 8 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए। जबकि बसपा के हिमांशु चौधरी को सिर्फ 4 वोट मिले। नगर निगम कार्यकारिणी में कुल 12 सदस्य हैं। इनमें से 8 भाजपा, 2 बसपा और 2 कांग्रेस के सदस्य हैं। नगर निगम सभागार में सोमवार को महापौर आशा शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी चुनाव कराया गया। उपाध्यक्ष पद पर पार्षदों में सहमति नहीं बनने पर चुनाव पूरी प्रक्रिया के तहत शुरू किया गया। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर, पार्षद अनिल स्वामी, भाजपा महानगराध्यक्ष संजीव शर्मा, पार्षद सुनील यादव, पप्पू पहलवान, मनोज चौधरी, यशपाल पहलवान, अजय शर्मा, अमित डबास, सुरेंद्र कुमार, हिमांशु चौधरी, हेमलता शर्मा, श्रीभगवान अग्रवाल, दिलशाद मलिक, हरबीर सिंह, मीनल रानी, जाकिर अली सैफी के अलावा अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय, प्रमोद कुमार, लेखाधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह आदि की मौजूदगी में चुनाव कराया गया। सदन सचिव प्रमोद कुमार एवं चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई। सुबह 11 बजे नामांकन पत्र लिया गया। साढ़े 11 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र भरकर जमा किए गए। चुनाव में भाजपा के अभिषेक चौधरी को 8 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी हिमांशु चौधरी को 4 वोट मिले। भाजपा ने 3-4 दिन पहले कार्यकारिणी सदस्य यशपाल पहलवान, श्री भगवान शर्मा एवं अभिषेक चौधरी के नाम पर गहन मंथन किया था। लेकिन अंत समय में भाजपा ने अभिषेक चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस के जाकिर अली को 4 वोट मिले। दूसरे चरण में नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में वित्तीय वर्ष-2020-21 के बजट पर चर्चा की गई। मूल और पूरक बजट पेश किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति के बाद महापौर ने बजट पास कर दिया। नगर निगम के लेखाधिकारी अरूण कुमार मिश्रा ने पूरक बजट पेश किया। पुनरीक्षित बजट 31 दिसंबर तक के डाटा के साथ पेश किया गया।

नगर निगम कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष बनाया गया

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। भाजपा पार्षद अभिषेक चौधरी को नगर निगम कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष चुना गया है। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के चुनाव मे कांग्रेस और बसपा को झटका लगा है। भाजपा के अभिषेक चौधरी सर्वाधिक 8 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए। जबकि बसपा के हिमांशु चौधरी को सिर्फ 4 वोट मिले। नगर निगम कार्यकारिणी में कुल 12 सदस्य हैं। इनमें से 8 भाजपा, 2 बसपा और 2 कांग्रेस के सदस्य हैं। नगर निगम सभागार में सोमवार को महापौर आशा शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी चुनाव कराया गया। उपाध्यक्ष पद पर पार्षदों में सहमति नहीं बनने पर चुनाव पूरी प्रक्रिया के तहत शुरू किया गया। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर, पार्षद अनिल स्वामी, भाजपा महानगराध्यक्ष संजीव शर्मा, पार्षद सुनील यादव, पप्पू पहलवान, मनोज चौधरी, यशपाल पहलवान, अजय शर्मा, अमित डबास, सुरेंद्र कुमार, हिमांशु चौधरी, हेमलता शर्मा, श्रीभगवान अग्रवाल, दिलशाद मलिक, हरबीर सिंह, मीनल रानी, जाकिर अली सैफी के अलावा अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय, प्रमोद कुमार, लेखाधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह आदि की मौजूदगी में चुनाव कराया गया। सदन सचिव प्रमोद कुमार एवं चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई। सुबह 11 बजे नामांकन पत्र लिया गया। साढ़े 11 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र भरकर जमा किए गए। चुनाव में भाजपा के अभिषेक चौधरी को 8 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी हिमांशु चौधरी को 4 वोट मिले। भाजपा ने 3-4 दिन पहले कार्यकारिणी सदस्य यशपाल पहलवान, श्री भगवान शर्मा एवं अभिषेक चौधरी के नाम पर गहन मंथन किया था। लेकिन अंत समय में भाजपा ने अभिषेक चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस के जाकिर अली को 4 वोट मिले। दूसरे चरण में नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में वित्तीय वर्ष-2020-21 के बजट पर चर्चा की गई। मूल और पूरक बजट पेश किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति के बाद महापौर ने बजट पास कर दिया। नगर निगम के लेखाधिकारी अरूण कुमार मिश्रा ने पूरक बजट पेश किया। पुनरीक्षित बजट 31 दिसंबर तक के डाटा के साथ पेश किया गया।

आज: जर्जर सड़क-क्षतिग्रस्त नालियों का पुनर्निर्माण

अश्वनी उपाध्याय    

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के प्रह्लाद गढ़ी की माता मंदिर वाली गली में बरसों से जर्जर सड़क और क्षतिग्रस्त हुई पड़ी नालियों का पुनर्निर्माण आखिरकार शुरू हो ही गया। इस कार्य के लिए वार्ड 36 के निगम पार्षद अरविंद चौधरी चिन्टू ने अपनी पार्षद निधि से 17 लाख रुपए इस योजना के पास कराया। इस प्रोजेक्ट में इंटरलॉकिंग टाईल्स द्वारा सड़कों का निर्माण होगा। साथ ही गलियों की नालियों का भी निर्माण होगा, ताकि बरसात में जलभराव की स्तिथि उत्पन न हो। इस कार्य का शिलान्यास निगम पार्षद अरविंद चौधरी चिन्टू ने स्थानीय निवासियों संग किया। निगम पार्षद ने कहा कि इस दशकों से जर्जर अवस्था में पड़े सड़क और नाली का निर्माण आखिर शुरू हो गया। इससे गाँव प्रह्लाद गढ़ी में रहने वाले सैंकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा और इससे जलभराव की समस्या भी खत्म हो जाएगी। वही इस शिलान्यास समारोह में समाजसेवी डॉक्टर प्रवीण कुमार, प्रेमपाल, सुपरवाइजर अजीत, नीरज जाटव, सचिन राघव, तिलोकचंद, प्रिंस जाटव, रविंदर व फैजल आदि उपस्थित रहे।

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...