मंगलवार, 19 जनवरी 2021

नगर निगम कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष बनाया गया

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। भाजपा पार्षद अभिषेक चौधरी को नगर निगम कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष चुना गया है। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के चुनाव मे कांग्रेस और बसपा को झटका लगा है। भाजपा के अभिषेक चौधरी सर्वाधिक 8 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए। जबकि बसपा के हिमांशु चौधरी को सिर्फ 4 वोट मिले। नगर निगम कार्यकारिणी में कुल 12 सदस्य हैं। इनमें से 8 भाजपा, 2 बसपा और 2 कांग्रेस के सदस्य हैं। नगर निगम सभागार में सोमवार को महापौर आशा शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी चुनाव कराया गया। उपाध्यक्ष पद पर पार्षदों में सहमति नहीं बनने पर चुनाव पूरी प्रक्रिया के तहत शुरू किया गया। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर, पार्षद अनिल स्वामी, भाजपा महानगराध्यक्ष संजीव शर्मा, पार्षद सुनील यादव, पप्पू पहलवान, मनोज चौधरी, यशपाल पहलवान, अजय शर्मा, अमित डबास, सुरेंद्र कुमार, हिमांशु चौधरी, हेमलता शर्मा, श्रीभगवान अग्रवाल, दिलशाद मलिक, हरबीर सिंह, मीनल रानी, जाकिर अली सैफी के अलावा अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय, प्रमोद कुमार, लेखाधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह आदि की मौजूदगी में चुनाव कराया गया। सदन सचिव प्रमोद कुमार एवं चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई। सुबह 11 बजे नामांकन पत्र लिया गया। साढ़े 11 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र भरकर जमा किए गए। चुनाव में भाजपा के अभिषेक चौधरी को 8 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी हिमांशु चौधरी को 4 वोट मिले। भाजपा ने 3-4 दिन पहले कार्यकारिणी सदस्य यशपाल पहलवान, श्री भगवान शर्मा एवं अभिषेक चौधरी के नाम पर गहन मंथन किया था। लेकिन अंत समय में भाजपा ने अभिषेक चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस के जाकिर अली को 4 वोट मिले। दूसरे चरण में नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में वित्तीय वर्ष-2020-21 के बजट पर चर्चा की गई। मूल और पूरक बजट पेश किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति के बाद महापौर ने बजट पास कर दिया। नगर निगम के लेखाधिकारी अरूण कुमार मिश्रा ने पूरक बजट पेश किया। पुनरीक्षित बजट 31 दिसंबर तक के डाटा के साथ पेश किया गया।

विभागीय कार्यालय-विद्यालयों का औचक निरीक्षण

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। उप-जिलाधिकारी (सदर) देवेंद्र पाल सिंह ने गाज़ियाबाद के 3 सरकारी विद्यालयों और बेसिक शिक्षा विभाग के ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में उपस्थिति रजिस्टर चेक कर शिक्षकों को डयूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। स्कूल में शिक्षकों से लेकर अधिकारी नहीं मिले। एसडीएम ने मौके पर फोन के जरिए सभी अधिकारियों की लोकेशन मंगाई। एसडीएम देवेंद्र पाल सिंह सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय कविनगर पहुंचे। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग के नगर क्षेत्र कार्यालय और रजापुर-2 के कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। एसडीएम ने स्कूलों में शिक्षकों व अधिकारी-कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर में सभी की उपस्थिति मिली। उन्होंने स्कूल में शिक्षकों को उपस्थित होने और बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीरता से कोर्स पूरा कराने के निर्देश दिए। स्कूल में कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित रहने और क्षेत्र में जाने पर उसकी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने के भी निर्देश दिए। एडीएम सदर देवेंद्र पाल सिंह ने रात में नगर निगम द्वारा बेआसरा नागरिकों के लिए बनाए गए शेल्टर होम में निरीक्षण किया। अर्थला स्थित शेल्टर होम में निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मौके पर कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनेटाइजर और हाथ धोने के लिए साबुन आदि रखने के निर्देश दिए। एसडीएम सदर को अर्थला शेल्टर होम में रात में ठहरे 12 लोग मिले। शेल्टर होम में कंबल, गद्दे, बेडशीट व तख्त पर्याप्त मिले। वहीं, शेल्टर होम में साफ-सफाई और पानी आदि की व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए मौके पर कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।

कौशाम्बी: सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया

कौशाम्बी। शासन की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील मंझनपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदाशीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होेने कहा कि जन समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिन्दुओं में से एक है। उन्होने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कर दिए जाने पर शिकायतकर्ता को बार-बार उसी शिकायत के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 65 शिकायती प्रार्थना पत्र दर्ज कराये गयेे। जिनमे से 13 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिये जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि मंगलवार को ही अपने विभागों से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त करते हुए उनकों निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करें।  
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्रार्थी कमलाकांत निवासी ग्राम ओसा करारी का खतौनी में नाम दर्ज न होने की शिकायत किये जाने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मंझनपुर को जांचोपरान्त खतौनी में नाम दर्ज कराये जाने का निर्देश दिया है। प्रार्थी महेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व. गुलाब सिंह निवासी ग्राम देवाना के द्वारा ग्रामसभा के ही राजेन्द्र प्रसाद के द्वारा ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत किये जाने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को गठित टीम द्वारा जांच कराकर अवैध कब्जा को हटवाये जाने का निर्देश दिया है। तहसील दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में स्वास्थ्य विभाग, दिब्यांगजन कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य विभागों के द्वारा योजनाओं के संबंध में स्टॉल लगाये गये। जिसमें योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों के द्वारा दिये गये आवेदन पत्र पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निस्तारित करने का निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को लाभार्थियों के आवेदन पत्रों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी, उप जिलाधिकारी मंझनपुर राजेश चन्द्रा, तहसीलदार मंझनपुर सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सुशील केसरवानी 

संसद: लोकसभा का सत्र 15 फरवरी तक चलेगा

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। लोकसभा का बजट सत्र 29 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को कहा है कि संसद संत्र के पहले चरण के अंदर 12 बैठक होंगी, दूसरा चरण 8 मार्च से 8 अप्रैल तक होगा जिसमें 21 बैठक होंगी। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि सदन सबके सहयोग से चले। लोकसभा स्पीकर ने कहा है कि संसद की कैंटीन में खाने पर मिलने वाली सब्सिडी को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कैंटीन इससे जुड़े वित्तीय पहलुओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि सांसदों और अन्य लोगों को मिलने वाली सब्सिडी पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। आपको बता दें कि लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में सभी दलों के सदस्यों ने एक राय बनाते हुए इसे खत्म करने पर सहमति जताई थी। अब कैंटीन में मिलने वाला खाना तय दाम पर ही मिलेगा।

दैनिक हिन्दुस्तान के अनुसार हर साल संसद की कैंटीन को सालाना करीब 17 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा रही थी। 2017-18 में एक आरटीआई में संसद की रेट लिस्ट सामने आई थी जिसके मुताबिक, संसद की कैंटीन में चिकन करी 50 रुपए में और वेज थाली 35 रुपए में परोसी जाती है। वहीं थ्री कोर्स लंच की कीमत करीब 106 रुपए है। इतना ही नहीं साउथ इंडियन फूड में प्लेन डोसा सांसदों को मात्र 12 रुपए में मिलता है। लोकसभा अध्यक्ष ने बजट सत्र की तैयारियों के बारे में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि उत्तर रेलवे के बजाय अब आईटीडीसी संसद की कैंटीनों का संचालन करेगा। उन्होंने कहा कि संसद सत्र शुरू होने से पहले सभी सांसदों से कोविड-19 जांच कराने का अनुरोध किया जाएगा। बिरला ने कहा कि सांसदों के आवास के निकट भी उनके आरटी-पीसीआर कोविड-19 परीक्षण किए जाने के प्रबंध किए गए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र, राज्यों द्वारा निर्धारित की गई टीकाकरण अभियान नीति सांसदों पर भी लागू होगी। उन्होंने कहा कि संसद परिसर में 27-28 जनवरी को आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी, सांसदों के परिवार, कर्मचारियों की आरटी-पीसीआर जांच के भी प्रबंध किए गए हैं। बिरला ने कहा कि 29 जनवरी से शुरू होने वाले संसद सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगी और लोकसभा की कार्यवाही शाम चार से रात आठ बजे तक होगी।उन्होंने कहा कि संसद सत्र के दौरान पूर्व निर्धारित एक घंटे के प्रश्नकाल की अनुमति रहेगी।

नगर निगम कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष बनाया गया

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। भाजपा पार्षद अभिषेक चौधरी को नगर निगम कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष चुना गया है। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के चुनाव मे कांग्रेस और बसपा को झटका लगा है। भाजपा के अभिषेक चौधरी सर्वाधिक 8 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए। जबकि बसपा के हिमांशु चौधरी को सिर्फ 4 वोट मिले। नगर निगम कार्यकारिणी में कुल 12 सदस्य हैं। इनमें से 8 भाजपा, 2 बसपा और 2 कांग्रेस के सदस्य हैं। नगर निगम सभागार में सोमवार को महापौर आशा शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी चुनाव कराया गया। उपाध्यक्ष पद पर पार्षदों में सहमति नहीं बनने पर चुनाव पूरी प्रक्रिया के तहत शुरू किया गया। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर, पार्षद अनिल स्वामी, भाजपा महानगराध्यक्ष संजीव शर्मा, पार्षद सुनील यादव, पप्पू पहलवान, मनोज चौधरी, यशपाल पहलवान, अजय शर्मा, अमित डबास, सुरेंद्र कुमार, हिमांशु चौधरी, हेमलता शर्मा, श्रीभगवान अग्रवाल, दिलशाद मलिक, हरबीर सिंह, मीनल रानी, जाकिर अली सैफी के अलावा अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय, प्रमोद कुमार, लेखाधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह आदि की मौजूदगी में चुनाव कराया गया। सदन सचिव प्रमोद कुमार एवं चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई। सुबह 11 बजे नामांकन पत्र लिया गया। साढ़े 11 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र भरकर जमा किए गए। चुनाव में भाजपा के अभिषेक चौधरी को 8 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी हिमांशु चौधरी को 4 वोट मिले। भाजपा ने 3-4 दिन पहले कार्यकारिणी सदस्य यशपाल पहलवान, श्री भगवान शर्मा एवं अभिषेक चौधरी के नाम पर गहन मंथन किया था। लेकिन अंत समय में भाजपा ने अभिषेक चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस के जाकिर अली को 4 वोट मिले। दूसरे चरण में नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में वित्तीय वर्ष-2020-21 के बजट पर चर्चा की गई। मूल और पूरक बजट पेश किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति के बाद महापौर ने बजट पास कर दिया। नगर निगम के लेखाधिकारी अरूण कुमार मिश्रा ने पूरक बजट पेश किया। पुनरीक्षित बजट 31 दिसंबर तक के डाटा के साथ पेश किया गया।

नगर निगम कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष बनाया गया

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। भाजपा पार्षद अभिषेक चौधरी को नगर निगम कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष चुना गया है। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के चुनाव मे कांग्रेस और बसपा को झटका लगा है। भाजपा के अभिषेक चौधरी सर्वाधिक 8 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए। जबकि बसपा के हिमांशु चौधरी को सिर्फ 4 वोट मिले। नगर निगम कार्यकारिणी में कुल 12 सदस्य हैं। इनमें से 8 भाजपा, 2 बसपा और 2 कांग्रेस के सदस्य हैं। नगर निगम सभागार में सोमवार को महापौर आशा शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी चुनाव कराया गया। उपाध्यक्ष पद पर पार्षदों में सहमति नहीं बनने पर चुनाव पूरी प्रक्रिया के तहत शुरू किया गया। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर, पार्षद अनिल स्वामी, भाजपा महानगराध्यक्ष संजीव शर्मा, पार्षद सुनील यादव, पप्पू पहलवान, मनोज चौधरी, यशपाल पहलवान, अजय शर्मा, अमित डबास, सुरेंद्र कुमार, हिमांशु चौधरी, हेमलता शर्मा, श्रीभगवान अग्रवाल, दिलशाद मलिक, हरबीर सिंह, मीनल रानी, जाकिर अली सैफी के अलावा अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय, प्रमोद कुमार, लेखाधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह आदि की मौजूदगी में चुनाव कराया गया। सदन सचिव प्रमोद कुमार एवं चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई। सुबह 11 बजे नामांकन पत्र लिया गया। साढ़े 11 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र भरकर जमा किए गए। चुनाव में भाजपा के अभिषेक चौधरी को 8 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी हिमांशु चौधरी को 4 वोट मिले। भाजपा ने 3-4 दिन पहले कार्यकारिणी सदस्य यशपाल पहलवान, श्री भगवान शर्मा एवं अभिषेक चौधरी के नाम पर गहन मंथन किया था। लेकिन अंत समय में भाजपा ने अभिषेक चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस के जाकिर अली को 4 वोट मिले। दूसरे चरण में नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में वित्तीय वर्ष-2020-21 के बजट पर चर्चा की गई। मूल और पूरक बजट पेश किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति के बाद महापौर ने बजट पास कर दिया। नगर निगम के लेखाधिकारी अरूण कुमार मिश्रा ने पूरक बजट पेश किया। पुनरीक्षित बजट 31 दिसंबर तक के डाटा के साथ पेश किया गया।

आज: जर्जर सड़क-क्षतिग्रस्त नालियों का पुनर्निर्माण

अश्वनी उपाध्याय    

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के प्रह्लाद गढ़ी की माता मंदिर वाली गली में बरसों से जर्जर सड़क और क्षतिग्रस्त हुई पड़ी नालियों का पुनर्निर्माण आखिरकार शुरू हो ही गया। इस कार्य के लिए वार्ड 36 के निगम पार्षद अरविंद चौधरी चिन्टू ने अपनी पार्षद निधि से 17 लाख रुपए इस योजना के पास कराया। इस प्रोजेक्ट में इंटरलॉकिंग टाईल्स द्वारा सड़कों का निर्माण होगा। साथ ही गलियों की नालियों का भी निर्माण होगा, ताकि बरसात में जलभराव की स्तिथि उत्पन न हो। इस कार्य का शिलान्यास निगम पार्षद अरविंद चौधरी चिन्टू ने स्थानीय निवासियों संग किया। निगम पार्षद ने कहा कि इस दशकों से जर्जर अवस्था में पड़े सड़क और नाली का निर्माण आखिर शुरू हो गया। इससे गाँव प्रह्लाद गढ़ी में रहने वाले सैंकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा और इससे जलभराव की समस्या भी खत्म हो जाएगी। वही इस शिलान्यास समारोह में समाजसेवी डॉक्टर प्रवीण कुमार, प्रेमपाल, सुपरवाइजर अजीत, नीरज जाटव, सचिन राघव, तिलोकचंद, प्रिंस जाटव, रविंदर व फैजल आदि उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री के पिता को 'श्रद्धांजलि' अर्पित की

भानु प्रताप उपाध्याय
शामली। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री के आवास पर पहुंचकर उनके पिता को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री नागेंद्र प्रताप सिंह तोमर के नेतृत्व में सुनील कुमार सिंह प्रधानाचार्य डी एन इंटर कॉलेज मेरठ, अशोक सिंह पूर्व प्रधान दखोड़ी, बिट्टू कुमार जिला प्रभारी, चौधरी रविंदर सिंह  कॉलखंडे जिला संयोजक ,अरविंद कौशिक जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार राणा जिला उपाध्यक्ष, मनोज रोहिल्ला नगर अध्यक्ष, आदि पदाधिकारियों के साथ कैबिनेट मंत्री माननीय सुरेश राणा के आवास पर थाना भवन पहुंचे और उनके स्वर्गीय पिता को शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दुख की घड़ी में नागेंद्र प्रताप सिंह तोमर मंत्री हिंदू युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश ने कहा हिंदू युवा वाहिनी परिवार माननीय सुरेश राणा के पूजनीय पिताजी के स्वर्गवास होने पर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित करता है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता है। दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करते हुए अपने श्री चरणों में स्थान दें। क्योंकि माननीय सुरेश राणा कैबिनेट मंत्री के पूजनीय पिता श्री मृदुभाषी, मिलनसार, व धार्मिक विचारों वाले व्यक्ति थे। उनके स्वर्गवास होने से शोकाकुल परिवार को जो क्षति पहुंची है। उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता और दुख की इस घड़ी में आशीष निरवाल, प्रदीप निरवाल, अमित गर्ग, अनुराग गोयल, पंकज गुप्ता, उपेंद्र  द्विवेदी, राजेश गुप्ता, महेश गोयल, अमरीश शर्मा, भानु प्रताप उपाध्याय, डॉ राजेंद्र बालियान, मांगेराम नामदेव ,गौरव  ठाकुर, आदि ने कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पूजनीय पिताश्री के स्वर्गवास होने पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुलिस पदाधिकारियों-सदस्यों को किया सम्मानित

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। कोविड़ -19 की महामारी के दौरान जन सेवा, पुलिस प्रशासन का सहयोग एवं जन भ्रांतियों के स्वयं सेवकों द्वारा क्यूआरटी टीमों के माध्यम से किए गये सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के प्रथम चरण में नगर के समस्त थानों के पदाधिकारियों व सदस्यों को माघ मेला रिजर्व पोलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक (अपराध) आशुतोष मिश्रा एवं भूतपूर्व कमिश्नर आरव एसव वर्मा के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन संगठन सचिव सतीष चन्द्र मिश्रा के द्वारा किया गया। सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद देते हुए माघ मेला 2021 को सफल बनाने का आहवाहन किया। समारोह में लक्ष्मी कांत मिश्रा, भावना त्रिपाठी, कुलदीप धर, अशोक सिंह, पीपी सिंह, रामराज सिंह, राजेश कुमार, अनंत अग्रवाल, विशाल श्रीवास्तव, संदीप सोनी, प्रशान्त सिंह आदि ने विशेष सहयोग दिया।

पुलिस ने डकैती के मुकदमे में अपराधी को दबोचा

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। थाना करैली की पुलिस ने डकैती के मुकदमे में वांछित चल रहे अपराधी को दबोचा। पुलिस के अनुशार आरोपी लगभग एक वर्ष से फरार चल रहा था।जो मुखबीर की खास सुचना पर आज अब्दुल बारी मस्जिद के पास ऐ हिरासत में लिया गया। आज दिनांक 19-01-2021को डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर एसपी नगर दिनेश कुमार सिंह व सीओ प्रथम के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में मामूर थानाध्यक्ष करैली बृजेश सिंह उ.नि कौशेलन्द्र बहादुर सिंह उ.नि शेर सिंह यादव कास्टेबल योगेश कुमार कास्टेबल धर्मेन्द्र कुमार द्वारा संदिग्ध ब्यक्तियों की चेकिंग कर रह रहे थे।

114 प्रत्याशियों की हार-जीत मतपेटियों में बंद

 बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान में कड़ाके की ठंड के बावजूद वकीलों ने जमकर मतदान किया। संघ की 18 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 4048 सदस्यों में 2930 मतदाताओं ने किया। मतदान का आंकड़ा करीब 72 प्रतिशत रहा। चुनाव मैदान में कुल 114 प्रत्याशी हैं।जिनके भाग्य मतपेटियों में बंद हो गए हैं। मतगणना मंगलवार सुबह नौ बजे से कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में होगी। देर शाम तक परिणाम आ जाने की उम्मीद है। मतदान के दौरान अव्यवस्था के चलते एल्डर कमेटी के सदस्य सहित मतदान में सहयोग कर रहे लगभग 70 अधिवक्ता मतदान करने से वंचित रह गए।  मतदान लगभग साढ़े चार बजे समाप्त करने की घोषणा की गई और मत पेटिका कड़ी सुरक्षा में कोषागार स्थित स्ट्रांग रूम में रखी गई है।

प्रयागराज: गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। प्रेम प्रकाश ने अपने कैंप कार्यालय पर गूगल मीट के माध्यम से विन्दुवार समीक्षा करते हुए पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में क्या कार्यवाही की गयी। उसके सम्बन्ध में  समीक्षा निम्न लिखित विदुओ पर किये।  महिला अपराध (थानावार/ सर्किलवार) अनसूचित जाति/जनजाति उत्पीडन संबंधित अपराध... थानावार लंबित विवेचना की समीक्षा क्षेत्राधिकारी के पास  लंबित  विवेचना एवं उन अभियोगो के वांछित अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही समीक्षा की। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के स्तर से निर्गत परिपत्र संख्या 27/ 2020 के अनुपालन समीक्षा की। पुरस्कारघोषितअपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की समीक्षा की गई।
व कानून व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रयागराज जोन के सभीसर्किल के क्षेत्राधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देशित किया गया।

वितरण कार्यक्रम का एनआईसी में किया प्रसारण

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंगलवार को लखनऊ में आयोजित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित प्रवक्ताओं/सहायक अध्यापकों के पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्रों का आनलाइन वितरण किया गया। प्रयागराज में मुख्यमंत्री  के कार्यक्रम का वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एनआईसी में सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में सांसद इलाहाबाद श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, सांसद फूलपुर श्रीमती केशरीदेवी पटेल, विधायक फूलपुर- प्रवीण कुमार पटेल, विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, विधायक कोरांव श्री राजमणि कौल एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री आशीष कुमार, सचिव माध्यिक शिक्षा-श्री दिव्य कांत शुक्ल, जिला विधालय निरीक्षक श्री आर0एन0 विश्वकर्मा सहित चयनित लाभार्थीगण मौजूद रहे। जनपद में कुल 47  प्रवक्ताओं/सहायक अध्यापकों(एल0टी0गे्रड) का चयन हुआ है। जिनमें से आज उपस्थित 32 लोगों को नियुक्ति पत्र सांसदगण एवं  विधायकगणों के द्वारा चयनित लाभार्थिंयों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. प्रभाकर त्रिपाठी द्वारा किया गया।

नकली शराब बनाने वालें का पर्दाफाश, 2 अरेस्ट

अतुल त्यागी 
हापुड़। नकली शराब से जनता की जान जाने की घटनाएं सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस हाई अलर्ट पर है। जिसके चलते हापुड़ जनपद की गढ़ मुक्तेश्वर पुलिस को नकली शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों व बदमाशों की धरपकड़ के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को मुखबिर से नकली शराब बनाने की जानकारी मिली। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच 09 के पास ग्राम सिखेड़ा से नकली शराब बनाने और तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। इस दौरान पुलिस ने  सिर्फ दो अभियुक्त कपिल और सुनील को दबोच लिया बल्कि उनके कब्जे से 216 बोतल नकली अंग्रेजी शराब ओल्ड मोंक, ट्रिपल एक्स रम तथा 223 बोतल देसी शराब एवं एक सेंट्रो कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने बताया कि नकली शराब के कारोबार में उनके साथ फरीदाबाद और सोनीपत में रहने वाले दो अन्य साथी भी शामिल हैं। जो नकली रैपर छाप कर बोतलों पर चिपकाते हैं और उनमें नकली शराब भरकर असली शराब के रूप में बेचते हैं। पुलिस की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।

तीनों कृषि कानून खेती को बर्बाद कर देंगे: राहुल

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर मंगलवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि तीनों कृषि कानून खेती को बर्बाद कर देंगे, मैं इनका विरोध करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश खिलाफ हो जाए, मैं फिर भी सही के लिए लड़ता रहूंगा। मैं नरेंद्र मोदी या बीजेपी से नहीं डरता हूं। राहुल गांधी ने दावा किया कि कृषि क्षेत्र पर तीन-चार पूंजीपतियों का एकाधिकार हो जाएगा जिसकी कीमत मध्यम वर्ग और युवाओं को चुकानी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की कोशिशों के बावजूद किसान थकने वाले नहीं हैं क्योंकि ”वे प्रधानमंत्री से ज्यादा समझदार हैं।” राहुल गांधी ने ‘किसानों की पीड़ा’ पर ‘खेती का खून’ शीर्षक से एक पुस्तिका जारी की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”देश में एक त्रासदी पैदा हो रही है। सरकार इस त्रासदी को नजरअंदाज करना चाहती है और लोगों को गुमराह करना चाहती है। किसानों का संकट इस त्रासदी का एक हिस्सा मात्र है।” कांग्रेस नेता ने दावा किया, ”हवाई अड्डों, बुनियादी ढांचे, दूरसंचार, रिटेल और दूसरे क्षेत्र में हम देख रहे हैं कि बड़े पैमाने पर एकाधिकार स्थापित हो गया है। तीन-चार पूंजीपतियों का एकाधिकार है। ये तीन-चार लोग ही प्रधानमंत्री के करीबी हैं और उनकी मदद करते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि क्षेत्र अब तक एकाधिकार से अछूता था, लेकिन अब इसे भी निशाना बनाया जा रहा है। ये तीनों कानूनों इसीलिए लाए गए हैं।राहुल गांधी ने कहा, ”नतीजा यह होगा कि तीन-चार लोग पूरे देश के मालिक बन जाएंगे। किसानों को उनकी उपज की वाजिब कीमत नहीं मिलेगी। बाद में मध्यम वर्ग को इसकी वो कीमत अदा करनी होगी, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी।” उन्होंने आरोप लगाया, ”ये कानून सिर्फ किसानों पर हमला नहीं हैं, बल्कि मध्यम वर्ग और युवाओं पर हमला है। युवाओं से कहना चाहता हूं कि आपकी आजादी छीनी जा रही है।” कांग्रेस नेता के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा के किसान इस देश के रक्षक हैं। वे कृषि क्षेत्र को कुछ लोगों के हाथ में जाने से रोकने के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ”सरकार को लगता है कि किसानों को थकाया जा सकता है और उनको बेवकूफ बनाया जा सकता है। किसान प्रधानमंत्री से ज्यादा होशियार हैं। समाधान एक ही होगा कि तीनों कानूनों को वापस लेना होगा।”

बागेश्वर में टीकाकरण कार्य सफलतापूर्वक शुरू

बागेश्वर। जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य जिलाधिकारी विनीत कुमार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज तीसरे दिन का टीकाकरण कार्य सफलतापूर्वक शुरू किया गया। जिसमें सीएमओ कार्यालय में बनाये गए वैक्सिनेशन सेंटर में आज तीसरे दिन स्वास्थ कर्मचारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का वैक्सीन टीकाकरण किया जा रहा है। जिसमें अब तक 26 लोगों द्वारा अपना पंजीकरण किया गया है, जिसमें से 15 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिला चिकित्सालय में बनाये गए वैक्सिनेशन सेंटर में 39 लोगों द्वारा पंजीकरण किया गया है जिसमें से 35 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।टीकाकरण के लिए स्वास्थ कर्मचारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में भारी उत्साह दिख रहा है जो टीकाकरण के लिए वेटिंग रूम में अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। टीकाकरण के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थायें चाकचौबंद की गयी है।

3 महीने से सफाई कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

पंतनगर। विश्वविद्यालय में तीन महीने से सफाई कर्मचारियों का वेतन ना मिलने के कारण पाई पाई को तरस रहे सफाई कर्मचारी आज झाड़ुओं के साथ विवि के गेट पर जमा हुए और जोरदार नारेबाजी की। कुछ देर बाद विवि के कुलपति तेज प्रताप उनसे मिलने गेट पर आए और उनकी समस्या सुनीं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि आज शाम तक उन्हें उनका वेतन दे दिया जाएगा। इससे पूर्व कल कर्मचारियों के प्रतिनिधि और अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चंद, प्रेमचंद, सुरेंद्र बाल्मीकि, मुनीश बाल्मीकि, सुनील बाल्मीकि, राजेश बाल्मीकि, महेश बाल्मीकि एवं विनोद बाल्मीकि समस्त कर्मचारियों ने निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण से वार्ता की थी। जिसमें निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण द्वारा तुरंत वेतन देने का आश्वाशन दिया गया, परन्तु आज सुबह जब कर्मचारियों ने देखा कि ठेकेदार द्वारा वेतन देने की कोई कारवाही नहीं की गई है। तो उन्होंने विवि के गेट पर ही नारेबाजी शुरू कर दी। आज सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले पन्तनगर विश्वविद्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने शीघ्र वेतन दिए जाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारी अपने साथ झाड़ू भी लाए थे। उनका कहना था कि वेतन न मिलने के कारण उन्हें सामने आर्थिक परेशानी की वजह से परिवार का भरण पोषण करने में दिक्कत आ रही है। सफाई मज़दूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र तेश्वर ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों कहा कि यदि इनको एक माह भी वेतन न मिले तो इनके घर का बजट बिगड़ जाता है लेकिन इन गरीबो की चिंता अधिकारियों को बिल्कुल नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र विश्वविद्यालय के सफाई कर्मियों को वेतन न मिला तो प्रदेश संगठन भी पन्तनगर शाखा के साथ आंदोलन में भागीदारी करने पर विवश होगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

तमिलनाडु: शांता का निधन, पीएम ने जताया शोक

चेन्नई। कैंसर इलाज के क्षेत्र में देश और दुनिया की जानी मानी विशेषज्ञ डॉ. वी शांता का आज मंगलवार (19 जनवरी) सुबह चेन्नई में निधन हो गया। डॉ. वी शांता 94 साल की थीं और शांता को सांस लेने में परेशानी थी इसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉ. वी शांता देश के उन डॉक्टरों में शामिल थीं जिन्होंने कैंसर के इलाज को आम आदमी के लिए सुलभ कराया, उन्होंने कैंसर के क्षेत्र में गहन रिसर्च किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ वी शांता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “डॉक्टर वी शांता को कैंसर रोगियों की देखभाल करने सुनिश्चित करने में उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। चेन्नई के अदयार में स्थित कैंसर संस्थान गरीबों और दलितों की सेवा करने में सबसे आगे है। मुझे 2018 में संस्थान की अपनी यात्रा याद है। डॉ. वी शांता के निधन से दुखी हूं, ओम शांति।” वहीं वित्त मंत्री डॉ निर्मला सीतारमण ने दुख जताते हुए कहा कि अदयार कैंसर संस्थान की चेयरपर्सन डॉ. वी शांता अब नहीं रहीं। हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में वह आगे रहीं। वह अस्पताल परिसर के भीतर ही एक कमरे में रहती थीं, कैंसर रोगियों का इलाज उनका एकमात्र लक्ष्य होता था। वह एक संत समान थीं, अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्हें हाथ जोड़कर नमन। डॉ. शांता का जन्म 11 मार्च 1927 को चेन्नई में हुआ था। नेशनल गर्ल्स हाई स्कूल से प्राथमिक शिक्षा हासिल करने के बाद वह मेडिसीन के क्षेत्र में आईं और इसी क्षेत्र में जीवन पर्यन्त रहीं। उन्होंने 1940 में एमबीबीएस की डिग्री ली, 1952 में डीजीओ बनी फिर 1955 में गायनीकोलॉजी में एमडी की डिग्री हासिल कीं।

हनुमान को मंगल ग्रह का नियंत्रक कहा गया हैं

रायपुर। भगवान हनुमान का जन्म मंगलवार के दिन हुआ था। यही कारण है, कि हनुमान को मंगल ग्रह का नियंत्रक भी कहा गया है। हनुमान की पूजा अर्चना से व्यक्ति के सारे संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही वे भक्त जो सच्चे मन से पाठ करता है। वह हमेशा हर आपदा से सुरक्षित रहता है। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से साहस, आत्मविश्वास और शक्ति का वरदान भी प्राप्त होता है। साथ ही मंगलवार के दिन व्रत और 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति को कर्जे से मुक्ति मिलती है।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर

रायपुर/ गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरो-शोरो से शुरू हो चुकी है। सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई है। विगत दिनों गृहमंत्री अमित शाह भी असम दौरे पर थे। कांग्रेस ने भी असम विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। पार्टी ने सभी प्रमुख चेहरों को ग्राऊंड पर उतार दिया है। मंगलवार को विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पूरे नॉर्थ ईस्ट के दूसरे दौर की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में समन्वयक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुकुल वासनिक, सकील अहमद खान, प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह, प्रभारी सचिव विकास उपाध्याय, पृथ्वीराज साठे व असम कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन वोरा के साथ ही मेघालय, अरुणाचल, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और नागालैंड के सभी 7 प्रदेश अध्यक्ष एवं इन प्रदेशों के पूर्व मुख्यमंत्री सम्मिलित हैं।

भारत की ब्रिसबेन में हुई जीत, 2-1 से जीती सीरीज

भारत की ब्रिस्बेन में ऐतिहासिक जीत, 2-1 से जीती सीरीज

सिडनी। युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (91), टीम इंडिया की दीवार चेतेश्वर पुजारा (56) और प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (नाबाद 89) की करिश्माई बल्लेबाजी से भारत ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में ऑस्ट्रेलिया को चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पांचवें दिन मंगलवार को तीन विकेट से हराकर नया इतिहास रच दिया। भारत ने पहली बार ब्रिस्बेन में टेस्ट जीत हासिल की और चार मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया। भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 328 रन का लक्ष्य मिला था।
भारत ने सुबह जब बिना कोई विकेट खोए चार रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारत चौथी पारी में इतने मुश्किल लक्ष्य को हासिल कर लेगा। भारतीय बल्लेबाजों ने आखिर में करिश्मा कर दिखाया जिसका करोड़ों देशवासियों को इंतजार था। भारत ने 97 ओवर में सात विकेट पर 329 रन बनाकर ऐतिसाहिक जीत दर्ज की।
भारत की गाबा मैदान में सात टेस्ट मैचों में यह पहली जीत है। भारत ने इस मैदान पर अपने पिछले छह टेस्ट मैचों में पांच हारे थे और एक ड्रॉ खेला था। गाबा मैदान में भारत की ऐतिहासिक जीत के तीन बड़े हीरो रहे। शुभमन, पुजारा और पंत ने मैच के अंतिम दिन ऐसी बल्लेबाजी की जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
शुभमन ने 146 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 91 रन की पारी खेली जिसने भारत को जीत का आधार दिया। पुजारा ने चट्टान की तरह एक छोर संभाल कर खेलते हुए 211 गेंदों में सात चौकों के सहारे 56 रन बनाए। पुजारा की इस पारी ने भी टीम इंडिया को मजबूती प्रदान की और पंत ने 138 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 89 रन बनाकर मुकाबले में भारत की जीत की मुहर लगा दी।
कप्तान अजिंक्या रहाणे ने 24, मयंक अग्रवाल ने नौ रन और वाशिंगटन सुंदर ने 29 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के के सहारे 22 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया अपनी पूरी ताकत के साथ गेंदबाजी करने के बावजूद टीम इंडिया के हौंसलों को नहीं डगमगा पाया और भारत ने 2-1 की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त किया। भारत ने इस दौरे में वनडे सीरीज 1-2 से गंवायी लेकिन फिर वापसी करते हुए टी-20 सीरीज 2-1 से और टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...