शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

स्वच्छता सर्वेक्षण: एड़ी से चोटी का जोर लगाया

अश्वनी उपाध्याय    

गाजियाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में बेहतर रैंकिग हासिल करने के लिए गाजियाबाद नगर निगम एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहा है। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में बेहतर रैंकिग हासिल करने के लिए खुद लगातार सफाई कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है। म्युनिसिपल कमिश्रर का कहना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में अच्छी रैकिंग के लिए शहर की सफाई व्यवस्था में आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है। जो इस बार भरपूर मिल रहा है। सफाई के प्रति भी आम नागरिक जागरूक हो रहा है। क्योंकि हर सभ्य संभ्रात नागरिक अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए अपना योगदान दे रहा है। शहर को खूबसूरती संवारने में नगर निगम भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। पार्षदों तथा जनता की शिकायतों के आधार पर म्युनिसिपल कमिश्रर स्वयं निरीक्षण की तिथि निर्धारित कर वहां पहुंचते हैं तथा तत्काल मौके पर समस्या का समाधान कराते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने निगम के पांचो जोन में विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर सफाई कार्यो का जायजा लिया। वार्ड 59 पार्षद राजेश शर्मा, वार्ड 39 पार्षद हिमांशु लव, वार्ड 19 पार्षद साक्षी नारंग, वार्ड 21 पार्षद आनंद गौतम, वार्ड 84 पार्षद राजेंद्र त्यागी, वार्ड 65 पार्षद राजकुमार, वार्ड 28 पार्षद विभा देवी, वार्ड 16 पार्षद प्रवीण तथा अन्य पार्षदों के क्षेत्र में म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने पहुंचकर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से कराई। आंतरिक गलियों में नालियों की समस्या अवैध रूप से बने रैम्प की समस्या आंतरिक गलियों से जुड़े हुए नालों की समस्या,कूड़ा घर की समस्या, लाइट की समस्या तथा जन जीवन से जुड़ी गाजियाबाद नगर निगम से संबंधित समस्याओं का समाधान मौके पर कराया गया। म्युनिसिपल कमिश्रर की इस प्रकार की कार्यशैली को देखकर पार्षदों एवं आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों द्वारा आभार जताया गया। निरीक्षण के दौरान एसबीएन के नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, नगर स्वास्थ अधिकारी डॉ. मिथलेश, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, सीटीओ डॉ. संजीव सिन्हा, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहें।

सेना दिवस: पीएम और राष्ट्रपति ने किया नमन

सेना दिवस: कोविंद, मोदी ने सेना के शौर्य और बलिदान को ऐसे किया नमन
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। 73वें सेना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैनिकों को बधाई दी और सेना के शौर्य के साथ ही सैनिकों के बलिदान को याद कियें। रामनाथ कोविंद ने  ट्वीट सेना दिवस पर किया। भारतीय सेना के सभी बहादुर पुरुषों और महिलाओं को बधाई। हम उन बहादुरों को याद करते हैं। जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया। भारत साहसी एवं प्रतिबद्ध सैनिकों, सेवानिवृत्त जवानों और उनके परिवारों का सदा आभारी रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा मां भारती की रक्षा में पल-पल मुस्तैद देश के पराक्रमी सैनिकों और उनके परिजनों को सेना दिवस की हार्दिक बधाई। हमारी सेना सशक्त, साहसी और संकल्पबद्ध है। जिसने हमेशा देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। समस्त देशवासियों की ओर से भारतीय सेना को मेरा नमन।
नड्डा ने सेना दिवस पर सैनिकों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ट्वीट कर कहा, “राष्ट्र की सुरक्षा को अपना कर्त्तव्य मानकर सर्वस्व अर्पण करने वाले वीरता, शौर्य एवं बलिदान के प्रतीक सेना के बहादुर जवानों तथा उनके परिवारों को भारतीय सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ भारती की सेवा में प्रतिपल समर्पित आपके त्याग और सेवा को मैं नमन करता हूं।
हर्षवर्धन ने दी सेना दिवस की बधाई...
डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट किया सेना दिवस पर सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का हार्दिक अभिनंदन। भारतीय सीमा की रक्षा और प्राकृतिक आपदाओं में नागरिकों की सहायता में अग्रणी भूमिका निभाने वाली भारतीय सेना के साहस व उनकी अमूल्‍य सेवाओं के समक्ष यह देश सदैव नतमस्तक रहेगा। शौर्य को सलाम। वर्ष 1949 में आज ही के दिन भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर के स्थान पर तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ बने थे। इसीलिए हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। सेना दिवस के अवसर पर पूरा देश थल सेना की वीरता, अदम्य साहस, शौर्य और उसकी कुर्बानी को याद करता है।

ऑपरेशन, विभाग कसेगा डग्गामार वाहनों पर लगाम

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। सड़क पर दौड़ रहे डग्गामार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए ऑपरेशन नकेल चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस लगातार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। यातायात पुलिस व उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर अवैध तरीके से संचालित की जा रही तीन फर्जी रोडवेज बसों को कौशांबी बस डिपो के पास से बरामद किया गया है। वहीं उनके मालिक, चालक व परिचालक सहित कुल 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि उक्त अभियुक्त उत्तर प्रदेश परिवहन रोडवेज बसों की तरह ही अपनी प्राइवेट बसों पर UPSRTC का स्लोगन एवं मोनोग्राम आदि बनाकर कौशांबी रोडवेज बस डिपो के पास से सवारियों को भ्रमित करते हुए आवाज लगाकर बिठा लेते थे। यात्री सामान्यत: रोडवेज बस में बैठ जाते थे बाद में जब किराए। टिकट की जानकारी करने पर उन्हें पता चलता था कि यह रोडवेज बस नहीं है। बसों के मालिकों चालकों व परिचालकों द्वारा रोडवेज के उसी रंग रूप से संचालित पर यात्रियों को धोखा देकर इनके द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को आर्थिक हानि पहुंचाई जा रही थी एवं अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था। सभी अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना लिंक रोड पर मुकदमा अंतर्गत धारा 419, 420, 482 में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अमेरिकी सांसद ने भारत की योजना की तारीफ की

अमेरिकी सांसद ने की भारत की इस योजना की तारीफ, बोले- ये देखकर अच्छा लगा

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद ने पड़ोसी देशों और दुनिया में अपने सहयोगी देशों को कोविड-19 टीके की आपूर्ति करने की भारत की योजना की सराहना की है। सांसद ब्रैड शरमन ने ट्वीट किया यह देखकर अच्छा लगा कि हमारा सहयोगी देश भारत कोविड-19 टीकों की लाखों खुराक को खरीद रहा है। और स्वदेश में निर्मित टीकों की अपने पड़ोसियों और दुनियाभर में सहयोगी देशों को आपूर्ति कर रहा है।
शरमन ने कहा भारत दुनिया में सबसे बड़े टीका निर्माता देशों में से एक है। ऐस वक्त में जब समूचे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसकी सख्त जरूरत है। तब भारत ने इस महामारी से निपटने में दुनिया की मदद के लिए कदम बढ़ाया है। भारत की कोविड-19 टीकों की लाखों खुराक खरीदने और नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, सेशेल्स तथा मॉरीशस में इनकी आपूर्ति कराने की योजना है।

भूकंप: 26 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा घायल

इंडोनेशिया फिर भूकंप से कांपा, 26 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा घायल

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर आधी रात के बाद आये तेज भूकंप के कारण हुये भूस्खलन की वजह से कई लोगों को रात के अंधेरे में अपना घर छोड़ना पड़ा। भूकंप एवं भूस्खलन की घटना में 26 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 600 से ज्यादा घायल हुए हैं। बचावकर्मी अब भी घायलों की तलाश कर रहे हैं।
राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी की ओर से जारी की गई। एक वीडियो में एक बच्ची एक घर के मलबे में फंसी और मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है। बच्ची यह भी कहती दिखी कि उसकी मां जिंदा है। लेकिन बाहर नहीं निकल पा रही। वहीं बचावकर्मियों ने उससे कहा कि वह उसकी मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
टीवी चैनलों की खबर के अनुसार भूकम्प से एक अस्पताल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मरीजों को बाहर अस्थायी आपात तंबुओं में पहुंचाया गया। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि करीब दो हजार लोगों को कई अस्थायी आश्रय स्थलों में रखा गया है। उसने बताया कि शुक्रवार तड़के आए भूकंप की तीव्रता 6.2 थी। इसका केन्द्र पश्चिम सुलावेसी प्रांत के मामुजु जिले में 18 किलोमीटर की गहराई में था। इसी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को समुद्र के अंदर 5.9 की तीव्रता का भूकंप आया था।

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच शातिर अरेस्ट

देहरादून- एसटी एफ को मिली बड़ी कामयाबी, इंटरनेशनल कॉल सेंटर का खुलासा, ऐसे करते थे काम...
पंकज कपूर
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने वसंत विहार इलाके में एक इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में कंप्यूटर मोबाइल सहित अन्य उपकरण भी जप्त किए हैं। शुरुआती दौर में यह पता चला है कि यह कॉल सेंटर विदेशों में बैठे बुजुर्गों को अपनी ठगी का शिकार बनाता था यही नहीं स्पेशल टास्क फोर्स को इस कॉल सेंटर के जरिए करोड़ों की ट्रांजैक्शन का पता चला है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एक सीनियर सिटीजन की शिकायत पर जब स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा जांच की गई तो इन शातिर ठगों तक पुलिस पहुंची और रात भर चले ऑपरेशन के बाद दिल्ली से चार और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। यह शातिर थक विदेशों व दिल्ली मुंबई जैसे बड़े शहरों में बुजुर्गों को ठगी का शिकार बनाते थे। इनके पास से लगभग ₹4 लाख कैश और करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन का भी पता चला है। फिलहाल अभी इन्वेस्टिगेशन जारी रहैगा।

विश्व में कोरोना से 9.30 करोड़ लोग संक्रमित

विश्व में कोरोना से 9.30 करोड़ लोग संक्रमित, अब तक इतने लोगों ने गंवाई जान

वाशिंगटन डीसी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप कम नहीं हो रहा है और विश्वभर में अब तक 9.30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। जबकि 19.92 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक नौ करोड़ 30 लाख 51 हजार 654 लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 19 लाख 91 हजार 997 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.33 करोड़ हो गयी है। जबकि 3.88 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है। भारत में संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ पांच लाख 27 हजार से अधिक हो गया। कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ एक लाख 62 हजार 738 हो गयी है। जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,51,918 हो गया है। ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 83.24 लाख से ज्यादा हो गयी है जबकि इस महामारी से 2.07 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 34.59 लाख हो गयी है जबकि 63,016 लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन में 32.69 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 86,163 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में करीब 29.10 लाख लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 69,452 मरीजों की मौत हाे चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 23.65 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 23,495 लाेगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 23.36 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 80,848 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 22.12 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 53,079 लोगों की मौत हुई है।
जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 20.04 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं तथा 44,672 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 18.49 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 47,491 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से 17.70 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 45,125 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से करीब 15.72 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग1.38 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
पोलैंड में संक्रमण के 14.14 मामले सामने आए हैं तथा 32,456 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक करीब 13.12 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 56,538 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में करीब 12.97 लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 35,552 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में 11.75 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 21,300 लोगों की मौत हो चुकी है।
पेरू में इस वायरस से अब तक 10.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 38,399 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से 9.08 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 12,875 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 8.69 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 25,246 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 8.66 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,856 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक 6.99 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 17,559 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से करीब 6.85 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 17,035 लोगाें की मौत हो चुकी है।
बेल्जियम में करीब 6.70 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 20,294 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से 6.56 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 17,294 लोगों ने जान गंवाई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.06 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,922 तक पहुंच गया है। इजरायल में इस महामारी से करीब 5.30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 3,870 लोगों की जान जा चुकी है।बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 5.25 लाख को पार कर गयी है। और 7849 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वीडन में इस महामारी से 5.12 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,834 लोगों की मौत हुई है। पुर्तगाल में कोरोना में 5.17 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 8384 लोगों की मौत हो चुकी हैं।पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 5.12 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,863 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में 4.94 लाख लोग इसकी चपेट में हैं तथा 9739 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से करीब 4.93 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 8586 लोगों की मौत हो चुकी है।
मोरक्को में इस महामारी से 4.56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 7884 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 3.89 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 6921 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.64 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6310 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,246, बोलीविया में 9530, मिस्र में 8421, ग्वाटेमाला में 5151 तथा चीन में 4,796 लोगों की मौत हो चुकी है।

ऐलान: यूपी और उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगी 'बसपा'

मायावती का ऐलान- यूपी और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को कहा कि अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी किसी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर सरकार बनाएगी। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के मौके पर केंद्र सरकार से यह आग्रह भी किया कि वह सभी नागरिकों को मुफ्त में टीका लगाए जाने की सुविधा प्रदान करे तथा तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने समेत किसानों की सभी मांगें भी स्वीकार करे। मायावती आज 65 साल की हो गईं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में उनका जन्मदिन मनाने की अपील की। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी पुस्तक ‘मेरे संघर्षमय जीवन और बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा’ का विमोचन भी किया।
उन्होंने एक बयान में कहा, ”उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बसपा इन दोनों राज्यों में किसी भी दल के साथ किसी तरह का चुनावी समझौता नहीं करेगी। इसका मतलब यह है कि बसपा इन दोनों राज्यों में सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी।”
बसपा प्रमुख ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में पहले के सपा और कांग्रेस के शासनकाल तथा अब भाजपा के शासनकाल को भी लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। वे बसपा को मौका देना चाहते हैं। उत्तराखंड में भी यही स्थिति है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। दोनों राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ”विरोधी पार्टियों ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर बसपा को सत्ता में आने से रोका है। अब तो ये पार्टियां ख्ररीद-फरोख्त करके और पर्दे के पीछे से दूसरे संगठन बनवाकर कमजोर वर्गों के वोट बांट रही हैं। ये पार्टियां अंग्रेजों की तरह से ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर चलकर गरीबों और कमजोरों पर राज करती आ रही हैं।
मायावती ने कहा, ”हमें गरीबों, कमजोरों और उपेक्षित वर्गों के वोटों को बंटने नहीं देना है। हमें इन वर्गों को फिर साथ करके सत्ता हासिल करनी है। 2003 के अनुभवों से प्रेरणा लेकर बसपा को फिर से सत्ता में आना है। उस समय की मेहनत का नतीजा था कि 2007 में बसपा की बहुमत की सरकार बनी थी। उसी तरह से एक बार फिर सत्ता प्राप्त करनी है।” उन्होंने कहा, ”अगर कार्यकर्ता मेहनत करके उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों में बसपा की सरकार लाते हैं तो यही मेरे जन्मदिन का तोहफा होगा।”
किसान आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने केंद्र से आग्रह किया, ”सरकार को तीनों कानूनों को वापस लेने समेत किसानों की सभी मागों को स्वीकार करना चाहिए।” मायावती ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की ओर से सबको कोरोना का टीका मुफ्त लगाया जाना चाहिए और अगर वह ऐसा नहीं करती है तो फिर राज्य सरकारों को लोगों को यह सुविधा देनी चाहिए। उन्होंने कहा, ”अगर उत्तर प्रदेश में टीके की सुविधा मुफ्त में नहीं दी जाती है। तो हमारी सरकार बनने के बाद लोगों को मुफ्त में टीका लगाया जाएगा।

आंदोलन बढ़ने से सरकार की हलचल ज्यादा हुई

राणा ओबराय
चंडीगढ़। किसान आंदोलन को लेकर इन दिनों हरियाणा सरकार में कुछ ज्यादा हलचल मची हुई है। पहले अमित शाह के पास मुलाकात के लिए जजपा विधायक गये और चंडीगढ़ में लंच दिया गया। सरकार बचाने के लिए या यह कहे अपनी कुर्सी बचाने के लिए निर्दलीय विधायकों को चौ. रणजीत सिंह चौटाला ने लंच दिया। सरकार में बैठे मंत्री को लंच डिप्लोमेसी की जरूरत क्यों आन पड़ी। क्या सरकार में सब कुछ ठीक नही चल रहा है? हरियाणा कांग्रेस किसान अधिकार दिवस मना रही है और राज्यपाल से सत्र बुलाने का आग्रह कर चुकी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कह रहे हैं कि खुद गिरती है जन भावनाओं के खिलाफ चलने वाली सरकार। दीपेंद्र सिंह हुड्डा कह रहे हैं कि सरकार किसानों के हित की तरफ ध्यान दे। सैलजा बाॅर्डरों पर जाकर किसानों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का भी दर्द छलक उठा और वे कह रहे हैं कि सरकार बनाने में हमारा योगदान है। लेकिन हमारे लोगो को पूरा महत्व मिल नहीं रहा। इधर जजपा विधायकों रामकुमार गौतम और जोगीराम सोहाग के घरों के बाहर प्रदर्शन यह दबाब बनाने के लिए कि छोड़ दो किसानों के हक में लड़ने के लिए विधायक पद। वैसे रामकुमार गौतम के सुर सरकार बनने के बाद से ही सरकार के खिलाफ हैं। जोगीराम ने चेयरमैन बनने से इनकार कर दिया। ये किसानों के पक्ष में ही खड़े दिखाई दे रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के कार्यक्रमों के विरोध को देखते हुए यह आदेश जारी हुए हैं कि पंचायतों का आयोजन स्थगित कर दिया जाये। जब जनता गाड़ियों के काफिले पर डंडे मारने लगी तो यही सही कदम है। यही है राइट च्वाइस नेता। गंगवा के लिए गांवों में हुक्का पानी बंद करने के पोस्टर भी लग गये हैं। भाजपा में शामिल होने के बावजूद वरिष्ठ नेता प्रो सम्पत सिंह और,उनके बेटे गौरव सिंह की बोली किसानों के पक्ष में है और गौरव तो एक टाॅल प्लाजा पर जाकर किसानों का समर्थन भी कर आए हैं। यह भी राइट च्वाइस बेबी कहने को दिल कर रहा है। वैसे सम्पत सिंह यह महसूस करने लगे हैं कि शायद इस समय भाजपा छोड़ने में ही भलाई है पर यह कदम कब उठायेंगे? कही सम्प्पत सिंह को देर न हो जाये! केन्द्र सरकार बातचीत के अगले दौर में प्रवेश कर रही है जिससे कोई हल निकलने की उम्मीद अब भी नहीं है। कमेटी सदस्य भूपेंद्र मान ने कमेटी में शामिल होने से इंकार कर दिया है। यह किसानों के लिए शुभ संकेत है।

चंडीगढ़-हिसार के बीच हवाई सेवा की शुरुआत

राणा ओबराय
हरियाणा में हवाई सेवाओं की दिशा में आज एक नए अध्याय की हुई शुरुआत: सीएम खट्टर

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और हिसार के बीच हवाई सेवा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इस उड़ान के पहले यात्री को बोर्डिंग पास दिया एवं हवाई पट्टी पर जाकर जहाज के बारे में जानकारी ली। यह सेवा एयर टैक्सी एविएशन कम्पनी ने शुरू की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में हवाई सेवाओं की दिशा में आज एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि आज मकर संक्रांति के शुभ दिन चंडीगढ़ से हिसार हवाई सेवा शुरु होने पर मैं सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूँ। एयर टैक्सी कम्पनी ने चार सीटर हवाई जहाज मंगाए हैं। इसमें एक समय में पायलट के अलावा तीन लोग यात्रा कर सकेंगे। इस हवाई जहाज से चंडीगढ़ से हिसार की दूरी 45 मिनट में तय की जा सकेगी। यह सेवा भारत सरकार की ‘उड़ान’ स्कीम के तहत शुरू हुई है। इस स्कीम की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की थी जिनका सपना है कि हवाई चप्पल वाला भी हवाई यात्रा करे। ‘उड़ान’ स्कीम के तहत शुरू हुई यह विमान सेवा प्रधानमंत्री के सपने को साकार करेगी। उन्होंने कहा कि कम्पनी ने हिसार से चंडीगढ़ तक के लिए 1755 रुपये का बहुत ही किफायती किराया तय किया है। इसकी बुकिंग http://flyairtaxi.in पर ऑनलाइन हो सकेगी। कम्पनी ने प्राइवेट बुकिंग की सुविधा भी रखी है जिसका किराया अलग होगा। हिसार से चंडीगढ़ के बीच हर रोज आवागमन की एक उड़ान निर्धारित समय पर होगी भले ही एक यात्री ने बुकिंग कराई हो। आज से चंडीगढ़-हिसार हवाई सेवा की शुरुआत करने के बाद कम्पनी 18 जनवरी, 2021 से हिसार से देहरादून और 23 जनवरी, 2021 को हिसार से धर्मशाला के लिए हवाई सेवा शुरू करेगी।

गोपाल ने मलाकराज-बैरहना इलाके का भ्रमण किया

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के नागरिक उडडयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन हज एवं वक्फ विभाग मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने शहर दक्षिणी विधान सभा क्षेत्र के मलाकराज और बैरहना इलाके का भ्रमण किया। बूथ अध्यक्षों व सेक्टर संयोजक के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। विधायक, मंत्री से अपनी बात कहने में झिझकने वाले लोगों ने मंत्री नन्दी को पकड़ पकड़ कर परिवार के मुखिया की तरह अपनी समस्याएं बताई। मंत्री नन्दी ने कई स्थानों पर बैठ कर अपने हाथों से लोगों की समस्याएं नोट की। संबंधित अधिकारियों से तत्काल मोबाइल पर वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। बूथ अध्यक्षों व सेक्टर संयोजकों के साथ परिवार के सदस्यों ने मंत्री नन्दी का अपने घर पर जोरदार स्वागत किया। मंत्री नन्दी ने शुक्रवार को मलाकराज में रेखा यादव, नीलेश केसरवानी, सनी सोनकर, राधिका कुमारी, अमर सिंह, दिलीप केसरवानी, मनीष त्रिवेदी, रमेश केसरवानी के आवास पर वहीं बैरहना में अमर बहादुर, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, संतोष दुबे, मंजू देवी, राजीव वर्मा के आवास पर जाकर लोगों से मुलाकात की। मंत्री नन्दी ने कहा कि पार्टी के एक एक कार्यकर्ता का परिवार उनके परिवार की तरह है। लोगों की समस्याओं का समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

आयोजन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय फल, शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के आयोजन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। मण्डलायुक्त रमेश कुमार शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में मण्डलीय फल, शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के आयोजन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक की। बैठक में चन्द्रशेखर आजाद पार्क की उद्यान अधीक्षिका सीमा सिंह ने मण्डलीय फल, शाकभाजी पुष्प् प्रदर्शनी के बारे में मण्डलायुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन 1975 से किया जाता रहा है। जिसके क्रम में इस वर्ष यह आयोजन 20 एवं 21 फरवरी, 2021 को कराया जाना प्रस्तावित है। प्रदर्शनी को कुल 22 विभागों में बाटा गया है। जिसमें गमलों में लगे मौसमी फूल, शोभाकार हरे भरे पौध, कैक्टस, शाकभाजी, फल, बंगला उद्यान आदि की प्रतियोगिता होती है। इसी क्रम मेें बंगला उद्यान प्रतियोगिता होती है। जो पुष्प प्रदर्शनी से 10-12 दिन पहले आयोजित की जाती है। जिसके क्रम में यह प्रतियोगिता दिनांक 13, 14 व 15 फरवरी, 2021 को किया जाना प्रस्तावित है। प्रदर्श प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में गमलों में लगे पुष्प, कट फ्लावर, फल, शाकभाजी आदि के प्रदर्श आते है। जिनकी जजिंग विशेज्ञनोें द्वारा की जाती है। विजेताओं को पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन पुरस्कृत किया जाता हैै। मण्डलायुक्त ने कोविड-19 के गाइडलाइन का पूर्णतः अुनपालन कराते हुए व्यवस्थित ढंग से प्रदर्शनी का आयोजन कराने के लिए कहा है। मण्डलीय पुष्प प्रदर्शनी का उद्देश्य पुष्प कृषकों, बागवानों एवं पुष्पों में अभिरूचि रखने वाले नागरिकों के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ उत्पाद प्रदर्शित करने के साथ ही साथ वैचारिक अदान-प्रदान एवं तकनीकी स्थानातरण का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किये जाने से जहां एक ओर उनमें प्रतिस्पर्धा का भाव उत्पन्न होता है। वहीं दूसरी ओर दर्शकों को नवीनतम जानकारी प्राप्त होती है। इस अवसर पर पीडीए के सचिव श्री दयानंद प्रसाद सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीणग उपस्थित रहे।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...