जींद। जिले में चोरों का बोलबाला पूरे जोरों पर है। धुंध का प्रकोप बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। कोई भी दिन ऐसा नहीं जाता जिस दिन शहर में किसी के घर के ताले न टूटे हों। कल रात को चोरों ने आम लोगों को तो छोड़िये पुलिस कालोनी में पुलिस कर्मचारियों के क्वार्टरों को भी नहीं बख्शा। जहां पर डीएसपी के रीडर सहित चार पुलिस कर्मियों के क्वार्टरों के ताले तोड़कर वहां से हजारों का सामान चोरी हो गया।पुलिस कालोनी में ही चोरी की वारदात होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। दूसरों को सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस के क्वार्टरों में चोरी होने पर पुलिस अधिकारी इसमें कुछ भी कहने से बचते रहे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि कालोनी में महिलाओं ने बताया कि चोरी की वारदात को किसी बाहरी व्यक्ति की बजाए कालोनी में रहने वाले किसी व्यक्ति ने अंजाम दिया। सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सदर थाने में तैनात एएसआइ आत्माराम के क्वार्टर के दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ मिला। एएसआइ आत्माराम ड्यूटी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था, जबकि उसके परिवार के लोग शाम को ही गांव में गए थे। सुबह जब उसकी पत्नी क्वार्टर पर आई तो दरवाजा खुला पड़ा था और मकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जब उसने अलमारी को संभाला तो वहां से चार तोले सोने व पांच तोले चांदी के जेवरात व कुछ नकदी गायब थी। इसके बाद दूसरे बंद पड़े क्वार्टरों की कालोनी के लोगों ने देखा तो एएसआई संजय कुमार के क्वार्टर का भी ताला टूटा हुआ था, लेकिन वहां से कुछ चोरी नहीं मिला। इसके बाद कालोनी के सी ब्लॉक में हवलदार राकेश व रोहताश के क्वार्टर का भी ताला टूटा हुआ था। कालोनी के लोगों ने इन पुलिस कर्मियों के परिवार को भी सूचित किया। जहां पर उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि वहां से कितना सामान चोरी हुआ है। पुलिस कालोनी में चोरी की वारदात हो रही है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं। अब कहा जा सकता है कि शहर का भगवान ही मालिक है।
1. अंक-152 (साल-02)
2. शनिवार, जनवरी 16, 2021
3. शक-1983, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी संवत 2077।
4. प्रातः 07:12, सूर्यास्त 05:34
5. न्यूनतम तापमान -04 डी.सै.,अधिकतम-16+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@
संपर्क सूत्र :- +91935030275 (सर्वाधिकार सुरक्षित)