सोमवार, 11 जनवरी 2021

निराश्रित गायों की जगह सड़क नहीं, 'नंदी' पार्क

अश्वनी उपाध्याय 

गाज़ियाबाद। सड़कों पर घूम रहे पशु आए दिन सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। ऐसे ही निराश्रित गौ वंश के प्रति संवेदनशीलता दिखते हुए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने शहर की मुख्य सड़कों पर घूम रहे गौवंश को गौशाला में लाने के निर्देश दिए। जिससे गायों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और उनकी देखभाल की जा सकें। इसी क्रम में आज (सोमवार को) म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने नंदी पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी हालत में गोवंश सड़कों पर नहीं घूमनी चाहिए। उनके लिए ठंड से बचाव के लिए गोशालाओं के उचित व्यवस्था होनी चाहिए। नंदी पार्क पहुंचने के बाद सबसे पहले म्युनिसिपल कमिश्रर ने देखा कि गायों के लिए टीन शेड की व्यवस्था है या नहीं। इसके बाद उन्होंने गायों को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाने के साथ ओढ़ने की व्यवस्था की गई। इसके अलावा गोवंशों के खाने पीने की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने का आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि गोवंशों की देखभाल शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई और गोशालाओं की पड़ताल या गोशाला की समस्या के निवारण में अनदेखी हुई तो उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसबीएम के नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ.अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

विधायक ने जनसुनवाई कार्यक्रम में समस्याएं सुनी

कौशांबी। विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने अपने कार्यालय भरवारी में जनसुनवाई का कार्यक्रम किया। जन सुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री आवास, हैण्डपम्प, जमीनी विवाद व नाली से संबंधित लगभग 185 शिकायतें पत्र प्राप्त हुए 10 से अधिक शिकायतों को विधायक ने मौके पर ही निस्तारण किया। शेष बची शिकायतों को निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया। शिकायतकर्ता में मुख्य रूप से भिखारी का पुरवा से राजू विश्वकर्मा के साथ दर्जनों महिलाओं ने अपने गांव का रास्ता बनवाने हेतु शिकायती पत्र दिया। शाहिदा रोही से भानमती यादव समसपुर से अनारकली काजू से प्रधानमंत्री आवास के लिए प्रार्थना पत्र दिया। रानी देवी परसरा से अंतोदय कार्ड हेतु प्रार्थना पत्र दिया। निकी पुत्री संगम लाल बिसरा से परिवारिक मारपीट होने पर प्रार्थना पत्र दिया। गिरसा से पेयजल हेतु शीला देवी ने प्रार्थना पत्र दिया नौढिया से राघवेंद्र सिंह ने अपने मोहल्ले की नाली बनवाने के लिए प्रार्थनाा पत्र विधायक ने सभी पत्रोंं का अवलोकन करते हुए संबंधित विभाग को निस्तारण हेतु पत्र के माध्यम से आदेश किया।
गणेश साहू 

कौशाम्बी: हवन यज्ञ भंडारे के साथ कथा संपन्न हुई

हवन यज्ञ भंडारे के साथ भागवत कथा संपन्न

कौशांबी। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम चांदेराई में सप्ताहिक श्रीमद्भागवत भागवत कथा सोमवार को संपन्न हो गयी। कथा के समापन के अवसर पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। भागवत कथा का आयोजन नवीन संस्कार सेवा समिति की ओर जिला पंचायत अध्यक्ष अवध रानी व उनके पुत्र जगजीत सिंह के सौजन्य से करवाया गया था। कथा व्यास पं. नागेन्द्र गुरु जी ने 7 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। आचार्य पं. नागेन्द्र गुरु जी ने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। कथावाचक आचार्य पं. नागेन्द्र गुरु ने भंडारे के प्रसाद का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु, दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन। जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं। हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान का लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है। कथा समापन के दिन रविवार को हुआ तथा सोमवार को विधिविधान से पूजा करवाई एवम् दोपहर तक हवन और भंडारा कराया गया। इसमें यजमान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अवधरानी ने अपने परिवार के साथ आहुति डाली। ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी हवन में आहुति डाली। पूजन के बाद दोपहर को भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, रमेश पासी, उदयन सिंह, संजय जायसवाल, आशीष केसरवानी, धर्मराज मोर्य, नितिन पासी, एवम् क्षेत्र से आए हुए अपार जनमानस ने भोजन कर प्रसाद ग्रहण किया।
सुशील केसरवानी 

हापुड़ः टीबी रोग हारेगा और 'भारत' जीतेगा

अतुल त्यागी
हापुड़। भारत सरकार के कार्यक्रम टी.बी. हारेगा देश जीतेगा। कैम्पेन के 9 वे दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदया डॉ. रेखा शर्मा के कुशल निर्देशन में सघन छय रोगी खोज अभियान में दिनांक 11 जनवरी 2021 को तीन लाख की चिन्ह्ति शहरी आबादी में 98 टीमो द्वारा 5805 घरों में जाकर 29276 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिला छय रोग अधिकारी द्वारा जनपद में चल रहे टी.वी. रोगी खोज अभियान का फील्ड में जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह जिला कार्यक्रम समन्वयक दीपक शर्मा जिला पी.पी.एम. समन्वयक सुशील चौधरी, एसीएफ सुपरवाइजर, गजेन्द्र पाल सिंह, नंदकिशोर, ब्रजेश कुमार, हरिश्चन्द्र रामसेवक, संगीता अरोरा इत्यादि मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डॉ. राजेश सिंह द्वारा टीम के द्वारा किए गए कार्य की गहनता से जांच की गई। टीम द्वारा किए गए कार्य को क्रॉस चेक किया गया। पी.पी.सी. कोठी गेट सभागार में सभी सुपरवाइजर की शाम को बैठक लेकर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। अभियान में अभी तक 22 टी बी रोगी खोजे जा चुके है।

हापुड़: पुलिस ने 5 जुआरियों को अरेस्ट किया

अतुल त्यागी 
हापुड़। पुलिस ने पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया।
जुआ खेलतें पांच जुआरी गिरफ्तार कर नगदी बरामद की। थाना जनपद क्षेत्र में जुआ खेलतें पुलिस ने पांच जुआरी गिरफ्तार किए हैं। जानकारी के अनुसार जनपद के खुर्जा पेंज में जुआ खेलते जनपद निवासी शकील, नौशाद, आबिद, लख्मी व शोएब को गिरफ्तार कर तीन हजार रुपये व ताश की गढ्ढी बरामद की।

बिजली का तार टूट कर गिरने से दंपत्ति की मौत

प्रशांत कुमार 
कौशांबी। जनपद के सरायअकिल थाना क्षेत्र के पुरखास गांव में सोमवार सुबह तकरीबन 10 बजे खेत में काम कर रहे पति.पत्नी के ऊपर बिजली का हाइटेंशन तार टूटकर गिर गया। इस अनहोनी में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। खबर फैली तो वहां भीड़ लग गई। परिवार के लोग फौरन उन्हें पुलिस की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी सरायअकिल लेकर गए। जहां हालत बेहद नाजुक देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना से लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। जर्जर तार टूटने की घटनाएं लगातार हो रही हैं मगर तार नहीं बदले जाने की वजह से कोई सुधार नहीं हो रहा है।खेत में कर रहे थे काम तभी टूटकर गिरा तार
पुरखास गांव निवासी बच्चीलाल रैदास 58 पुत्र गरीबदास मजदूरी करता है। सोमवार सुबह वह पत्नी मझिलकी 56 के साथ अपने ही गांव स्थित आरा मशीन के पीछे मटर के खेत में काम कर रहा था। खेतों के ऊपर से ही बिजली का हाइटेंशन तार गुजरा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक बिजली का हाइटेंशन तार दोनों के ऊपर टूट कर गिर गया। तार की चपेट में आकर वे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने देखा तो चीख.पुकार की। और भी ग्रामीण आ गए। लोगों ने किसी तरह सूखे बांस से तार हटाकर दोनों को अलग किया। इस बीच उन दोनों के परिवार के लोगों समेत आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पावर हाउस में सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करवाई गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर ग्रामीणों व स्वजनों की मदद से दोनों पति.पत्नी को सीएचसी सरायअकिल भेजा। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। लोगों ने बिजली अधिकारियों से भी शिकायत कर दी है।

हद: बच्चों पर पेट्रोल डालकर मां ने आग लगाईं

बुलंदशहर (डेस्क)। पति-पत्नी में आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साई महिला ने अपनी छह माह और तीन साल की बेटियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वारदात उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अगौता थाना इलाके के गांव गढ़िया की है। पति-पत्नी में आपसी विवाद गैस खत्म होने पर चूल्हे पर खाना बनाने की बात को लेकर हुआ। आग से चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाई और घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रेफर कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गांव गढ़िया निवासी मुकेश लोधी बेलदारी का कार्य करता है। शनिवार को उसके घर में खाना बनाने के दौरान सिलिंडर में गैस खत्म हो गई। इस पर मुकेश ने अपनी पत्नी को चूल्हे पर खाना बनाने के लिए कहा। महिला ने चूल्हे पर खाना बनाने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान मुकेश ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। पति की पिटाई से गुस्साई महिला ने बाइक से पेट्रोल निकाल लिया और घर में जमीन पर लेटे अपनी दो बच्चियों यशोदा और छह माह की भूमिका के ऊपर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी। दोनों बच्चियों की चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। तब तक भूमिका 50 प्रतिशत से अधिक झुलस चुकी थी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी अगौता इंस्पेक्टर ध्रुव भूषण दूबे पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। अस्पताल में भूमिका जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। वहीं, पुलिस ने आरोपी महिला को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ की। देर शाम तक मामले में परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...