सोमवार, 11 जनवरी 2021

निराश्रित गायों की जगह सड़क नहीं, 'नंदी' पार्क

अश्वनी उपाध्याय 

गाज़ियाबाद। सड़कों पर घूम रहे पशु आए दिन सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। ऐसे ही निराश्रित गौ वंश के प्रति संवेदनशीलता दिखते हुए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने शहर की मुख्य सड़कों पर घूम रहे गौवंश को गौशाला में लाने के निर्देश दिए। जिससे गायों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और उनकी देखभाल की जा सकें। इसी क्रम में आज (सोमवार को) म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने नंदी पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी हालत में गोवंश सड़कों पर नहीं घूमनी चाहिए। उनके लिए ठंड से बचाव के लिए गोशालाओं के उचित व्यवस्था होनी चाहिए। नंदी पार्क पहुंचने के बाद सबसे पहले म्युनिसिपल कमिश्रर ने देखा कि गायों के लिए टीन शेड की व्यवस्था है या नहीं। इसके बाद उन्होंने गायों को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाने के साथ ओढ़ने की व्यवस्था की गई। इसके अलावा गोवंशों के खाने पीने की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने का आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि गोवंशों की देखभाल शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई और गोशालाओं की पड़ताल या गोशाला की समस्या के निवारण में अनदेखी हुई तो उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसबीएम के नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ.अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

विधायक ने जनसुनवाई कार्यक्रम में समस्याएं सुनी

कौशांबी। विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने अपने कार्यालय भरवारी में जनसुनवाई का कार्यक्रम किया। जन सुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री आवास, हैण्डपम्प, जमीनी विवाद व नाली से संबंधित लगभग 185 शिकायतें पत्र प्राप्त हुए 10 से अधिक शिकायतों को विधायक ने मौके पर ही निस्तारण किया। शेष बची शिकायतों को निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया। शिकायतकर्ता में मुख्य रूप से भिखारी का पुरवा से राजू विश्वकर्मा के साथ दर्जनों महिलाओं ने अपने गांव का रास्ता बनवाने हेतु शिकायती पत्र दिया। शाहिदा रोही से भानमती यादव समसपुर से अनारकली काजू से प्रधानमंत्री आवास के लिए प्रार्थना पत्र दिया। रानी देवी परसरा से अंतोदय कार्ड हेतु प्रार्थना पत्र दिया। निकी पुत्री संगम लाल बिसरा से परिवारिक मारपीट होने पर प्रार्थना पत्र दिया। गिरसा से पेयजल हेतु शीला देवी ने प्रार्थना पत्र दिया नौढिया से राघवेंद्र सिंह ने अपने मोहल्ले की नाली बनवाने के लिए प्रार्थनाा पत्र विधायक ने सभी पत्रोंं का अवलोकन करते हुए संबंधित विभाग को निस्तारण हेतु पत्र के माध्यम से आदेश किया।
गणेश साहू 

कौशाम्बी: हवन यज्ञ भंडारे के साथ कथा संपन्न हुई

हवन यज्ञ भंडारे के साथ भागवत कथा संपन्न

कौशांबी। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम चांदेराई में सप्ताहिक श्रीमद्भागवत भागवत कथा सोमवार को संपन्न हो गयी। कथा के समापन के अवसर पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। भागवत कथा का आयोजन नवीन संस्कार सेवा समिति की ओर जिला पंचायत अध्यक्ष अवध रानी व उनके पुत्र जगजीत सिंह के सौजन्य से करवाया गया था। कथा व्यास पं. नागेन्द्र गुरु जी ने 7 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। आचार्य पं. नागेन्द्र गुरु जी ने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। कथावाचक आचार्य पं. नागेन्द्र गुरु ने भंडारे के प्रसाद का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु, दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन। जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं। हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान का लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है। कथा समापन के दिन रविवार को हुआ तथा सोमवार को विधिविधान से पूजा करवाई एवम् दोपहर तक हवन और भंडारा कराया गया। इसमें यजमान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अवधरानी ने अपने परिवार के साथ आहुति डाली। ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी हवन में आहुति डाली। पूजन के बाद दोपहर को भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, रमेश पासी, उदयन सिंह, संजय जायसवाल, आशीष केसरवानी, धर्मराज मोर्य, नितिन पासी, एवम् क्षेत्र से आए हुए अपार जनमानस ने भोजन कर प्रसाद ग्रहण किया।
सुशील केसरवानी 

हापुड़ः टीबी रोग हारेगा और 'भारत' जीतेगा

अतुल त्यागी
हापुड़। भारत सरकार के कार्यक्रम टी.बी. हारेगा देश जीतेगा। कैम्पेन के 9 वे दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदया डॉ. रेखा शर्मा के कुशल निर्देशन में सघन छय रोगी खोज अभियान में दिनांक 11 जनवरी 2021 को तीन लाख की चिन्ह्ति शहरी आबादी में 98 टीमो द्वारा 5805 घरों में जाकर 29276 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिला छय रोग अधिकारी द्वारा जनपद में चल रहे टी.वी. रोगी खोज अभियान का फील्ड में जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह जिला कार्यक्रम समन्वयक दीपक शर्मा जिला पी.पी.एम. समन्वयक सुशील चौधरी, एसीएफ सुपरवाइजर, गजेन्द्र पाल सिंह, नंदकिशोर, ब्रजेश कुमार, हरिश्चन्द्र रामसेवक, संगीता अरोरा इत्यादि मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डॉ. राजेश सिंह द्वारा टीम के द्वारा किए गए कार्य की गहनता से जांच की गई। टीम द्वारा किए गए कार्य को क्रॉस चेक किया गया। पी.पी.सी. कोठी गेट सभागार में सभी सुपरवाइजर की शाम को बैठक लेकर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। अभियान में अभी तक 22 टी बी रोगी खोजे जा चुके है।

हापुड़: पुलिस ने 5 जुआरियों को अरेस्ट किया

अतुल त्यागी 
हापुड़। पुलिस ने पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया।
जुआ खेलतें पांच जुआरी गिरफ्तार कर नगदी बरामद की। थाना जनपद क्षेत्र में जुआ खेलतें पुलिस ने पांच जुआरी गिरफ्तार किए हैं। जानकारी के अनुसार जनपद के खुर्जा पेंज में जुआ खेलते जनपद निवासी शकील, नौशाद, आबिद, लख्मी व शोएब को गिरफ्तार कर तीन हजार रुपये व ताश की गढ्ढी बरामद की।

बिजली का तार टूट कर गिरने से दंपत्ति की मौत

प्रशांत कुमार 
कौशांबी। जनपद के सरायअकिल थाना क्षेत्र के पुरखास गांव में सोमवार सुबह तकरीबन 10 बजे खेत में काम कर रहे पति.पत्नी के ऊपर बिजली का हाइटेंशन तार टूटकर गिर गया। इस अनहोनी में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। खबर फैली तो वहां भीड़ लग गई। परिवार के लोग फौरन उन्हें पुलिस की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी सरायअकिल लेकर गए। जहां हालत बेहद नाजुक देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना से लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। जर्जर तार टूटने की घटनाएं लगातार हो रही हैं मगर तार नहीं बदले जाने की वजह से कोई सुधार नहीं हो रहा है।खेत में कर रहे थे काम तभी टूटकर गिरा तार
पुरखास गांव निवासी बच्चीलाल रैदास 58 पुत्र गरीबदास मजदूरी करता है। सोमवार सुबह वह पत्नी मझिलकी 56 के साथ अपने ही गांव स्थित आरा मशीन के पीछे मटर के खेत में काम कर रहा था। खेतों के ऊपर से ही बिजली का हाइटेंशन तार गुजरा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक बिजली का हाइटेंशन तार दोनों के ऊपर टूट कर गिर गया। तार की चपेट में आकर वे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने देखा तो चीख.पुकार की। और भी ग्रामीण आ गए। लोगों ने किसी तरह सूखे बांस से तार हटाकर दोनों को अलग किया। इस बीच उन दोनों के परिवार के लोगों समेत आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पावर हाउस में सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करवाई गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर ग्रामीणों व स्वजनों की मदद से दोनों पति.पत्नी को सीएचसी सरायअकिल भेजा। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। लोगों ने बिजली अधिकारियों से भी शिकायत कर दी है।

हद: बच्चों पर पेट्रोल डालकर मां ने आग लगाईं

बुलंदशहर (डेस्क)। पति-पत्नी में आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साई महिला ने अपनी छह माह और तीन साल की बेटियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वारदात उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अगौता थाना इलाके के गांव गढ़िया की है। पति-पत्नी में आपसी विवाद गैस खत्म होने पर चूल्हे पर खाना बनाने की बात को लेकर हुआ। आग से चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाई और घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रेफर कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गांव गढ़िया निवासी मुकेश लोधी बेलदारी का कार्य करता है। शनिवार को उसके घर में खाना बनाने के दौरान सिलिंडर में गैस खत्म हो गई। इस पर मुकेश ने अपनी पत्नी को चूल्हे पर खाना बनाने के लिए कहा। महिला ने चूल्हे पर खाना बनाने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान मुकेश ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। पति की पिटाई से गुस्साई महिला ने बाइक से पेट्रोल निकाल लिया और घर में जमीन पर लेटे अपनी दो बच्चियों यशोदा और छह माह की भूमिका के ऊपर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी। दोनों बच्चियों की चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। तब तक भूमिका 50 प्रतिशत से अधिक झुलस चुकी थी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी अगौता इंस्पेक्टर ध्रुव भूषण दूबे पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। अस्पताल में भूमिका जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। वहीं, पुलिस ने आरोपी महिला को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ की। देर शाम तक मामले में परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

अभय चौटाला ने विधानसभा को भेजा इस्तीफा

राणा ओबरॉय  
चंडीगढ़। चौधरी अभय सिंह चौटाला ने विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा लिखकर भेज दिया है। आज मीडिया के सामने इस्तीफे पर हस्ताक्षर कर कृषि कानूनों को लेकर विरोध जताया है। वहीं कृषि कानूनों के विरोध में संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अगर केंद्र सरकार कृषि कानूनों को लागू करने पर रोक नहीं लगाना चाहती तो हम इन पर रोक लगाएंगे। भारत के मुख्य ​न्यायाधीश ने केंद्र सरकार से कहा कि आपने इसे ठीक से नहीं संभाला है हमें आज कोई कदम उठाना होगा।

उपद्रव: 800 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया

राणा ओबरॉय  

करनाल। कैमला गांव में हुई किसान महापंचायत में हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 71 प्रदर्शनकारी पर नाम से मामला दर्ज कर लिया है। कुल 800 लोगों से ज़्यादा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। आपको बता दें कि इस महापंचायत में हरियाणा के मुख्यमंत्री को आना था पर प्रदर्शनकारी किसानों के हंगामे के बाद उन्होंने हेलीकॉप्टर लैंड नहीं करवाया था।कल जो करनाल के कैमला गांव में हुआ वो सबने बड़े करीब से देखा, ना मंच बचा, ना पोस्टर, ना कुर्सियां, ना हेलिपैड सब तहस नहस था। प्रदर्शनकारी किसानों ने कानून अपने हाथ मे लिया और मुख्यमंत्री के आने से पहले ही वो प्रदर्शनकारी किसान उस जगह पर पहुंच गए जहां सीएम मनोहर लाल ने 3 कृषि कानूनों के बारे में जनता को बताना और समझाना था। पहले हेलिपैड, फिर मंच के पास रखा पोडियम, फिर कुर्सियां, फिर गमले, फिर साउंड सिस्टम और अंत मे पोस्टर तक फाड़ दिया। कल मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इस घटनाक्रम को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी पर हमला बोला था और कल रात रात होते पुलिस कप्तान गंगा राम पूनियां ने भी 71 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नाम से मामले दर्ज कर दिए। जबकि कुल 800 से ज़्यादा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

क्योंकि जब कल हंगामा हो रहा था तो बड़े आईपीएस अधिकारियों के साथ साथ प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर थे पर पुलिस उनके सामने बेबस नज़र आ रही थी। कुल 800 से ज़्यादा प्रदर्शनकारी के ऊपर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करने, उन्हें धमकी देने,  साजिश रचने और उकसाने के तहत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। भले ही अब उन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हो लेकिन क्या जो कल हुआ उसे होने से रोका जा सकता था। देखना अब ये होगा कि आगे किसानों की तरफ से क्या रणनीति रहती है। फिलहाल एक जांच कमेटी बनाई गई है जो लगातार उस महापंचायत वाले स्थान पर जो जो हुआ उसके वीडियो चेक कर रही है। फिलहाल किसी भी प्रदर्शनकारी को हिरासत में नहीं लिया गया है।


दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर का प्रकोप जारी

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर और कोहरे ने कहर मचा कर रखा है। सोमवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग इलाके में सात डिग्री तापमान दर्ज किया गया, वहीं पालम में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार की तरह आज भी भले ही धूप खिली हुई है लेकिन तेज चल रही ठंडी हवाओं से लोग ठिठुर रहे हैं।

आईएमडी दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 14 जनवरी को पारा एक बार फिर पांच डिग्री तक गिर सकता है। उन्होंने ये भी बताया कि आने वाले दिनों में घना कोहरा भी छा सकता है। वहीं अनुमान है कि आज के बाद से शीतलहर का प्रकोप कम होगा और ठंडी हवाएं आज के बाद से नहींं चलेंगी।

दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर का प्रकोप जारी…दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर और कोहरे ने कहर मचा कर रखा है। सोमवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग इलाके में सात डिग्री तापमान दर्ज किया गया, वहीं पालम में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार की तरह आज भी भले ही धूप खिली हुई है लेकिन तेज चल रही ठंडी हवाओं से लोग ठिठुर रहे हैं।

आप विधायक सोमनाथ के चेहरे पर स्याही फेंकी

संदीप मिश्र  
रायबरेली/अमेठी। रायबरेली में सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर एक युवक ने स्याही फेंक दी। अमेठी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती रविवार की रात सिंचाई विभाग में रुके थे। सोमवार की सुबह वह क्षेत्र में जाने के लिए तैयार होकर जैसे ही बाहर निकले एक युवक ने उन पर स्याही फेंक दी। सूचना मिलते ही अमेठी पुलिस वहां पहुंची और एक मामले में विधायक को अपने साथ अमेठी ले गई।पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्लोक कुमार ने बताया कि आप विधायक पर स्याही फेंकने की घटना हुई है। इसकी छानबीन की जा रही है। उधर अमेठी से मिली खबर के अनुसार जिले की जगदीशपुर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को सोमवार को गिरफ्त्तार किया है।

अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने बताया कि सोमनाथ भारती के खिलाफ जगदीशपुर थाने में मामला दर्ज था, उसी सिलसिले में उन्हें रायबरेली से गिरफ्तार किया गया है। सोमनाथ भारती द्वारा उत्तर प्रदेश के अस्पतालों को लेकर की गयी विवादित टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता सोमनाथ शाहू ने जिले के जगदीशपुर थाने मे मामला दर्ज कराया था।

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...