रविवार, 3 जनवरी 2021

भाजपा से विधानसभा के मुकाबले में जुटी सपा

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी 2022 मे होने वाले विधान सभा चुनाव की तय्यारी मे अभी से एक जुट हो कर भाजपा से मुक़ाबला करने की तैयारी में जुट गई है।शहर दक्षिणी विधान सभा में नव वर्ष की पार्टी मे सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए भाजपा नीतियों पर जमकर हमला बोला। शहर दक्षिणी विधान सभा में मो०ग़ौस द्वारा आयोजित चोखा बाटी पार्टी में जहाँ कार्यकर्ताओं की नूतन वर्ष की बधाई दी गई वहीं भाजपा सरकार मे सपाईयों को फर्जी मुक़दमे मे फंसाने के आरोप के साथ कोरोना के बहाने लोगों के साथ दोहरा मापदण्ड अपनाने का आरोप भी लगाया गया। नव वर्ष की पार्टी में मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी के पूर्व विधायक हाजी परवेज़,ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,नगर महासचिव रविन्द्र यादव,महिला सभा की नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव,शिक्षक सभा के ज़िलाध्यक्ष संतोष यादव,अधिवक्ता सभा के ज़िलाध्यक्ष राकेश यादव,अल्पसंख्यक सभा के  ज़िलाध्यक्ष मो०इसराइल,पूर्व नगर अध्यक्ष के के श्रीवास्तव व पूर्व नगर अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद  का कार्यक्रम मे फूल माला पहना कर स्वागत किया गया।वक्ताओं ने जहाँ 2022 के विधान सभा चुनाव मे हर एक व्यक्ति को अखिलेश यादव बन कर एक एक बूथ और सेक्टर में समाजवादी परचम लहराने का मंत्र दिया वहीं भाजपा की नीतियों को पूंजीपतियों के लिए बताते हुए जम कर हमला बोला। सभी ने कोरोना के बहाने सपाईयों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा गया की सपाईयों को महामारी एक्ट लगा कर जेल भेजा जाता है। वहीं भाजपा के नेता और मंत्री कोविड का उलंघन करते हुए बड़े बड़े आयोजन में भीड़ लगा कर महामारी फैलाते रहते है। उन पर प्रशासन आँखे मूंदे रहता है। पार्टी नेताओं ने नव वर्ष की मंगलकामना के साथ सभी को अभी से विधान सभा चुनाव में जुट जाने की बात कही।कार्यक्रम का संचालन मो० गौस ने किया। नूतन वर्ष की पार्टी में बब्बन द्वबे,भोला गुप्ता,महेन्द्र निषाद,इसरार अन्जुम,प्रभात कुमार,महबूब उसमानी,ननकऊ यादव,महावीर यादव,सै०मो०अस्करी,अशोक गुप्ता,घन्श्याम गुप्ता,परवीन केसरी,अंकित विश्वकर्मा,मशहद अली खाँ,मंजू यादव,सुरेखा यादव,निशा शुक्ला,गुड्डी यादव,संतोश यादव,मोइन हबीबी,नन्दलाल नन्दा,नेम यादव,जी एस यादव,अनिल यादव,ब्रिजेश केसरवानी,जयभारत यादव,काशान सिद्दीकी,श्यामू यादव,विजय महतो,आसिफ हुसैन,शानू हाशमी,अखीलेश गुप्ता गुड्डू,बच्चा यादव,वीरु पासी,यथांश केसरवानी,मो०ज़ैद,अरशद नकवी,अब्बन नकवी,रॉबिन लोहिया गीहार,आशीष यादव लल्ला,अक्कुन अंसारी,अभिषेक रंजन,रविन्द्र गुप्ता,आसिफ अंसारी आदि मौजूद रहे।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित तमंचे के साथ गिरफ्तार

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। माण्डा थाना क्षेत्र मोनाई निवासी अभियुक्त जो की गैगस्टर एक्ट का अपराध में वाँछित चल रहा था।रविवार को करीब नौ बजे थाना क्षेत्र से अवैध तमंचा संग गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्व श्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा डा. भीम कुमार गौतम के निर्देशन में वाँछित अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत माण्डा पुलिस को गैगेस्टर एक्ट मामले के एक अपराधी को पकड़ने में सफलता हाथ लगी। थाना प्रभारी माण्डा सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय  के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी नवीन कुमार सिंह हे. का परवेज अहमद का जवाहर लाल के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए क्षेत्र में मौजूद थे। तभी मोनाई रोड पेट्रोल पम्प के पास गाँव से आरोपी अजय कुमार पुत्र राम प्रेम निवासी मोनाई मांडा को हिरासत में लिया।तलासी में उसके कब्जे से पुलिस को एक नाजायज तमंचा 315 वोर एक जिन्दा कारतूस 315 वोर बरामद हुआ। जिसके बाद गिरफ्तार पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की गयी।

खेलकूद प्रतियोगिता में 'दीपक' को प्रथम स्थान

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। 3000 मीटर दौड़ में दीपक कुमार यादव निवासी सिरसा प्रथम अखिलेश कुमार निवासी सीआईडी दूसरा स्थान प्राप्त किए। 200 मीटर दौड़ में नीरज कुमार बिंद निवासी जैगुआरशोधा प्रथम स्थान रवि यादव निवासी सीआईडी दूसरा स्थान प्राप्त किए। लंबी कूद में प्रमोद विश्वकर्मा निवासी भैरोपुर प्रथम राहुल कुमार बिंद निवासी जमुआ शोधा तृतीय स्थान प्राप्त किए। इसी प्रकार वालीबाल में अंसार गंज प्रथम एवं हडिया की टीम दूसरा स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम में माननीय श्री वासुदेव यादव एमएलसी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनिधि यादव ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। इसी क्रम में हडिया नगर पंचायत के श्री जवाहर लाल जयसवाल ने उपस्थित होकर के खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया। खिलाड़ियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री दिनेश कुमार ने पुरस्कार प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में शैलेश कुमार उपाध्याय क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस क्रम में श्री रविंद्र कुमार श्यामधर शर्मा और ढेर सारे पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री पदम कांत तिवारी ने भी सहयोग प्रदान किया।

मैदानी क्षेत्र में बरसात से किसानों के चेहरे खिलें

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार
हापुड़। एनसीआर में जैसे ही बारिश पड़ने लगी। वैसे ही किसानों के चेहरे खेलते हुए नजर आए। हल्की-फुल्की बारिश से गेहूं की फसल हुई सुहानी। इस समय गेहूं की फसल, सरसों की फसल, मटर की फसल व आलू की फसल खेत में आने वाले समय के लिए तैयार हो रही है। जैसे ही बारिश पढ़नी शुरू हुई तो किसानों के चेहरे खिल उठे। इस समय बारिश पड़ना किसानों के लिए अमृत की तरह बहुत लाभदायक बताईं गई है। क्योंकि फसल अभी अपनी तैयारी पर है। उसी तरह बारिश भी अमृत की तरह परस्कर अपना कार्य कर रही है। वहीं किसानों का कहना है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी से होने वाली सभी फसलों में फायदा हो रहा है। अगर ज्यादा पड़ जाती है तो कुछ फसलें इनमे ऐसी हैं जिन्हें नुकसान की आशंका रहती है लेकिन फिलहाल अभी किसी भी फसल को कोई नुकसान की आशंका नहीं है।

प्रथम महिला 'शिक्षक' का 190वां जन्मदिन मनाया

अतुल त्यागी
हापुड़। जनपद में रविवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का 190वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। विभिन्न संस्थाओं के सामाजिक संगठनों ने माता सावित्री का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में मीनाक्षी रोड पर सावित्रीबाई फुले का 190 का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस समय शिक्षा का बीड़ा उठाया। जिस समय महिलाओं को घर से बाहर निकलने तक की इजाजत नहीं थी। उन्होंने पत्थर खाकर शिक्षा की ज्योत जगाई। इस अवसर पर उन्होंने सावित्री फुले जयंती को महिला शिक्षा दिवस व सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिराव फुले को भारत रत्न की मांग भारत सरकार की। सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल अध्यक्ष डॉ,मुकेश सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने देश की 50% आबादी (महिलाएं) के लिए सीधे-सीधे कार्य किया हैं और यदि संपूर्ण देश को देखो तो करीब 92% आबादी के लिए सीधी सीधी शिक्षा की लड़ाई माता सावित्रीबाई फुले ने ही लड़ी हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पोषण लाल सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा की जो अलग जगाई। उसी का नतीजा है कि रविवार को देश राष्ट्रपति से लेकर सभी छोटे बड़े पदों पर महिलाएं कार्य कर रही है। उन्होंने विधवा पुनर्विवाह के लिए लड़ाई लड़ी तथा सती प्रथा जैसी कुप्रथा के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। इस अवसर पर जिला महासचिव मुकेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सैनी,अमित सैनी, सुनील सैनी, तोताराम सैनी,महेन्द्र सैनी,बोबी सैनी, जतिन प्रजापति, सत्यपाल सिंह पाल,अंकुश सैनी, अंकुश सैनी, निशत, सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शहरों का नाम बदलने के मिशन में जुटी सरकार

कविता गर्ग  
मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार भी अब शहरों के नाम बदलने के मिशन में लग गई है। इसको लेकर राज्य में सियासी घमासान भी छिड़ गया है।

अब महाराष्ट्र सरकार ने भी जगहों और शहरों का नाम बदलने की राजनीति शुरू कर दी है। दरअसल, राज्य सरकार ‘औरंगाबाद’ शहर का नाम बदलने जा रही है। इसकी जानकारी शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में दी है। सामना में एक आर्टिकल में लिखा गया है कि पार्टी जल्द ही औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर करने वाली है। शिवसेना के इस ऐलान के बाद कांग्रेस ने इस कदम पर आपत्ति जताई है। जिससे राज्य सरकार के सहयोगी दलों के बीच आपस में ही सिर फुटौव्वल मच गया है।

गौरतलब है कि शिवसेना लंबे अरसे से औरंगाबाद का नाम बदलने की मांग कर रही है। ये शिवसेना की पुरानी मांग है। शिवसेना इसके पहले भी नाम बदलने की कोशिश कर चुकी है। दरअसल, जब 1995 में महाराष्ट्र में शिव सेना-बीजेपी की गठबंधन सरकार सत्ता में आई थी तो मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की कैबिनेट ने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर करने का प्रस्ताव पास कर दिया था, लेकिन उस प्रस्ताव को कोर्ट में चुनौती दे दी गई थी। तब ये मामला पहले हाईकोर्ट में गया फिर सुप्रीम कोर्ट में। अब शिवसेना ने सत्ता में आते ही फिर औरंगाबाद का नाम बदलने का ऐलान किया है। जिसके बाद कांग्रेस ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है।

वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज भी जरूरी

तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो फॉलो करें
खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते आजकल कई प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं। जिनमें एक मोटापा है। मोटापे से कई बीमारियां भी दस्तक देती हैं। इनमें डायबिटीज, जोड़ों में दर्द, उच्च रक्त चाप और ह्रदय रोग शामिल हैं। यह एक आनुवांशिक बीमारी है। जो पीढ़ी देर पीढ़ी चलती रहती है। इसके अलावा, जंक फ़ूड के अधिक सेवन से भी वजन बढ़ता है। इसके लिए डाइट में कम कैलोरीज लें। विशेषज्ञों की मानें तो केवल खानपान पर ध्यान देने से वजन कम नहीं किया जा सकता है। इसके लिए एक्सरसाइज जरूरी है। एक्सरसाइज वजन कम करने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में आप रोजाना एक्सरसाइज के अलावा वॉकिंग और जॉगिंग का भी सहारा ले सकते हैं। साथ ही वर्कआउट जरूर करें।  अगर आप सभी हथकंडे अपना चुके हैं। इसके बावजूद बढ़ते वजन को कम करने में सफलता नहीं मिली है, तो सहारा ले सकते
इस डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, सीफ़ूड खाने की सलाह दी जाती है। चिकन और अंडे भी इस डाइट के हिस्से होते हैं। साथ ही रेड मीट को सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। वहीं, चीनी, प्रोसेस्ड फूड्स, रिफाइंड ऑयल आदि चीज़ों से परहेज करें। जबकि, सीमित मात्रा में अल्कोहल का सेवन कर सकते हैं। यह डाइट सभी के लिए फ्लेक्सिएबल है। 

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...