रविवार, 3 जनवरी 2021

भाजपा से विधानसभा के मुकाबले में जुटी सपा

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी 2022 मे होने वाले विधान सभा चुनाव की तय्यारी मे अभी से एक जुट हो कर भाजपा से मुक़ाबला करने की तैयारी में जुट गई है।शहर दक्षिणी विधान सभा में नव वर्ष की पार्टी मे सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए भाजपा नीतियों पर जमकर हमला बोला। शहर दक्षिणी विधान सभा में मो०ग़ौस द्वारा आयोजित चोखा बाटी पार्टी में जहाँ कार्यकर्ताओं की नूतन वर्ष की बधाई दी गई वहीं भाजपा सरकार मे सपाईयों को फर्जी मुक़दमे मे फंसाने के आरोप के साथ कोरोना के बहाने लोगों के साथ दोहरा मापदण्ड अपनाने का आरोप भी लगाया गया। नव वर्ष की पार्टी में मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी के पूर्व विधायक हाजी परवेज़,ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,नगर महासचिव रविन्द्र यादव,महिला सभा की नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव,शिक्षक सभा के ज़िलाध्यक्ष संतोष यादव,अधिवक्ता सभा के ज़िलाध्यक्ष राकेश यादव,अल्पसंख्यक सभा के  ज़िलाध्यक्ष मो०इसराइल,पूर्व नगर अध्यक्ष के के श्रीवास्तव व पूर्व नगर अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद  का कार्यक्रम मे फूल माला पहना कर स्वागत किया गया।वक्ताओं ने जहाँ 2022 के विधान सभा चुनाव मे हर एक व्यक्ति को अखिलेश यादव बन कर एक एक बूथ और सेक्टर में समाजवादी परचम लहराने का मंत्र दिया वहीं भाजपा की नीतियों को पूंजीपतियों के लिए बताते हुए जम कर हमला बोला। सभी ने कोरोना के बहाने सपाईयों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा गया की सपाईयों को महामारी एक्ट लगा कर जेल भेजा जाता है। वहीं भाजपा के नेता और मंत्री कोविड का उलंघन करते हुए बड़े बड़े आयोजन में भीड़ लगा कर महामारी फैलाते रहते है। उन पर प्रशासन आँखे मूंदे रहता है। पार्टी नेताओं ने नव वर्ष की मंगलकामना के साथ सभी को अभी से विधान सभा चुनाव में जुट जाने की बात कही।कार्यक्रम का संचालन मो० गौस ने किया। नूतन वर्ष की पार्टी में बब्बन द्वबे,भोला गुप्ता,महेन्द्र निषाद,इसरार अन्जुम,प्रभात कुमार,महबूब उसमानी,ननकऊ यादव,महावीर यादव,सै०मो०अस्करी,अशोक गुप्ता,घन्श्याम गुप्ता,परवीन केसरी,अंकित विश्वकर्मा,मशहद अली खाँ,मंजू यादव,सुरेखा यादव,निशा शुक्ला,गुड्डी यादव,संतोश यादव,मोइन हबीबी,नन्दलाल नन्दा,नेम यादव,जी एस यादव,अनिल यादव,ब्रिजेश केसरवानी,जयभारत यादव,काशान सिद्दीकी,श्यामू यादव,विजय महतो,आसिफ हुसैन,शानू हाशमी,अखीलेश गुप्ता गुड्डू,बच्चा यादव,वीरु पासी,यथांश केसरवानी,मो०ज़ैद,अरशद नकवी,अब्बन नकवी,रॉबिन लोहिया गीहार,आशीष यादव लल्ला,अक्कुन अंसारी,अभिषेक रंजन,रविन्द्र गुप्ता,आसिफ अंसारी आदि मौजूद रहे।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित तमंचे के साथ गिरफ्तार

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। माण्डा थाना क्षेत्र मोनाई निवासी अभियुक्त जो की गैगस्टर एक्ट का अपराध में वाँछित चल रहा था।रविवार को करीब नौ बजे थाना क्षेत्र से अवैध तमंचा संग गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्व श्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा डा. भीम कुमार गौतम के निर्देशन में वाँछित अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत माण्डा पुलिस को गैगेस्टर एक्ट मामले के एक अपराधी को पकड़ने में सफलता हाथ लगी। थाना प्रभारी माण्डा सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय  के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी नवीन कुमार सिंह हे. का परवेज अहमद का जवाहर लाल के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए क्षेत्र में मौजूद थे। तभी मोनाई रोड पेट्रोल पम्प के पास गाँव से आरोपी अजय कुमार पुत्र राम प्रेम निवासी मोनाई मांडा को हिरासत में लिया।तलासी में उसके कब्जे से पुलिस को एक नाजायज तमंचा 315 वोर एक जिन्दा कारतूस 315 वोर बरामद हुआ। जिसके बाद गिरफ्तार पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की गयी।

खेलकूद प्रतियोगिता में 'दीपक' को प्रथम स्थान

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। 3000 मीटर दौड़ में दीपक कुमार यादव निवासी सिरसा प्रथम अखिलेश कुमार निवासी सीआईडी दूसरा स्थान प्राप्त किए। 200 मीटर दौड़ में नीरज कुमार बिंद निवासी जैगुआरशोधा प्रथम स्थान रवि यादव निवासी सीआईडी दूसरा स्थान प्राप्त किए। लंबी कूद में प्रमोद विश्वकर्मा निवासी भैरोपुर प्रथम राहुल कुमार बिंद निवासी जमुआ शोधा तृतीय स्थान प्राप्त किए। इसी प्रकार वालीबाल में अंसार गंज प्रथम एवं हडिया की टीम दूसरा स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम में माननीय श्री वासुदेव यादव एमएलसी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनिधि यादव ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। इसी क्रम में हडिया नगर पंचायत के श्री जवाहर लाल जयसवाल ने उपस्थित होकर के खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया। खिलाड़ियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री दिनेश कुमार ने पुरस्कार प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में शैलेश कुमार उपाध्याय क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस क्रम में श्री रविंद्र कुमार श्यामधर शर्मा और ढेर सारे पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री पदम कांत तिवारी ने भी सहयोग प्रदान किया।

मैदानी क्षेत्र में बरसात से किसानों के चेहरे खिलें

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार
हापुड़। एनसीआर में जैसे ही बारिश पड़ने लगी। वैसे ही किसानों के चेहरे खेलते हुए नजर आए। हल्की-फुल्की बारिश से गेहूं की फसल हुई सुहानी। इस समय गेहूं की फसल, सरसों की फसल, मटर की फसल व आलू की फसल खेत में आने वाले समय के लिए तैयार हो रही है। जैसे ही बारिश पढ़नी शुरू हुई तो किसानों के चेहरे खिल उठे। इस समय बारिश पड़ना किसानों के लिए अमृत की तरह बहुत लाभदायक बताईं गई है। क्योंकि फसल अभी अपनी तैयारी पर है। उसी तरह बारिश भी अमृत की तरह परस्कर अपना कार्य कर रही है। वहीं किसानों का कहना है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी से होने वाली सभी फसलों में फायदा हो रहा है। अगर ज्यादा पड़ जाती है तो कुछ फसलें इनमे ऐसी हैं जिन्हें नुकसान की आशंका रहती है लेकिन फिलहाल अभी किसी भी फसल को कोई नुकसान की आशंका नहीं है।

प्रथम महिला 'शिक्षक' का 190वां जन्मदिन मनाया

अतुल त्यागी
हापुड़। जनपद में रविवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का 190वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। विभिन्न संस्थाओं के सामाजिक संगठनों ने माता सावित्री का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में मीनाक्षी रोड पर सावित्रीबाई फुले का 190 का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस समय शिक्षा का बीड़ा उठाया। जिस समय महिलाओं को घर से बाहर निकलने तक की इजाजत नहीं थी। उन्होंने पत्थर खाकर शिक्षा की ज्योत जगाई। इस अवसर पर उन्होंने सावित्री फुले जयंती को महिला शिक्षा दिवस व सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिराव फुले को भारत रत्न की मांग भारत सरकार की। सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल अध्यक्ष डॉ,मुकेश सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने देश की 50% आबादी (महिलाएं) के लिए सीधे-सीधे कार्य किया हैं और यदि संपूर्ण देश को देखो तो करीब 92% आबादी के लिए सीधी सीधी शिक्षा की लड़ाई माता सावित्रीबाई फुले ने ही लड़ी हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पोषण लाल सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा की जो अलग जगाई। उसी का नतीजा है कि रविवार को देश राष्ट्रपति से लेकर सभी छोटे बड़े पदों पर महिलाएं कार्य कर रही है। उन्होंने विधवा पुनर्विवाह के लिए लड़ाई लड़ी तथा सती प्रथा जैसी कुप्रथा के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। इस अवसर पर जिला महासचिव मुकेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सैनी,अमित सैनी, सुनील सैनी, तोताराम सैनी,महेन्द्र सैनी,बोबी सैनी, जतिन प्रजापति, सत्यपाल सिंह पाल,अंकुश सैनी, अंकुश सैनी, निशत, सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शहरों का नाम बदलने के मिशन में जुटी सरकार

कविता गर्ग  
मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार भी अब शहरों के नाम बदलने के मिशन में लग गई है। इसको लेकर राज्य में सियासी घमासान भी छिड़ गया है।

अब महाराष्ट्र सरकार ने भी जगहों और शहरों का नाम बदलने की राजनीति शुरू कर दी है। दरअसल, राज्य सरकार ‘औरंगाबाद’ शहर का नाम बदलने जा रही है। इसकी जानकारी शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में दी है। सामना में एक आर्टिकल में लिखा गया है कि पार्टी जल्द ही औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर करने वाली है। शिवसेना के इस ऐलान के बाद कांग्रेस ने इस कदम पर आपत्ति जताई है। जिससे राज्य सरकार के सहयोगी दलों के बीच आपस में ही सिर फुटौव्वल मच गया है।

गौरतलब है कि शिवसेना लंबे अरसे से औरंगाबाद का नाम बदलने की मांग कर रही है। ये शिवसेना की पुरानी मांग है। शिवसेना इसके पहले भी नाम बदलने की कोशिश कर चुकी है। दरअसल, जब 1995 में महाराष्ट्र में शिव सेना-बीजेपी की गठबंधन सरकार सत्ता में आई थी तो मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की कैबिनेट ने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर करने का प्रस्ताव पास कर दिया था, लेकिन उस प्रस्ताव को कोर्ट में चुनौती दे दी गई थी। तब ये मामला पहले हाईकोर्ट में गया फिर सुप्रीम कोर्ट में। अब शिवसेना ने सत्ता में आते ही फिर औरंगाबाद का नाम बदलने का ऐलान किया है। जिसके बाद कांग्रेस ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है।

वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज भी जरूरी

तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो फॉलो करें
खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते आजकल कई प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं। जिनमें एक मोटापा है। मोटापे से कई बीमारियां भी दस्तक देती हैं। इनमें डायबिटीज, जोड़ों में दर्द, उच्च रक्त चाप और ह्रदय रोग शामिल हैं। यह एक आनुवांशिक बीमारी है। जो पीढ़ी देर पीढ़ी चलती रहती है। इसके अलावा, जंक फ़ूड के अधिक सेवन से भी वजन बढ़ता है। इसके लिए डाइट में कम कैलोरीज लें। विशेषज्ञों की मानें तो केवल खानपान पर ध्यान देने से वजन कम नहीं किया जा सकता है। इसके लिए एक्सरसाइज जरूरी है। एक्सरसाइज वजन कम करने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में आप रोजाना एक्सरसाइज के अलावा वॉकिंग और जॉगिंग का भी सहारा ले सकते हैं। साथ ही वर्कआउट जरूर करें।  अगर आप सभी हथकंडे अपना चुके हैं। इसके बावजूद बढ़ते वजन को कम करने में सफलता नहीं मिली है, तो सहारा ले सकते
इस डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, सीफ़ूड खाने की सलाह दी जाती है। चिकन और अंडे भी इस डाइट के हिस्से होते हैं। साथ ही रेड मीट को सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। वहीं, चीनी, प्रोसेस्ड फूड्स, रिफाइंड ऑयल आदि चीज़ों से परहेज करें। जबकि, सीमित मात्रा में अल्कोहल का सेवन कर सकते हैं। यह डाइट सभी के लिए फ्लेक्सिएबल है। 

1 साल तक मुफ्त में मिलेगी सर्विस: बीएसएनल

बीएसएनल: एक साल के लिए मुफ्त में मिल रही है ये सर्विस।

नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनल ने अपने सालाना प्रीपेड वाले 1,999 रुपये वाले पॉपुलर प्लान में बड़ा बदलाव किया है। टेलिकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अब अपने 1,999 रुपये वाले प्लान में एक्सटेंडेड मिलेगा।.वहीं कंपनी ने लोकधुन सब्सक्रिप्शन की वैलिडिटी को कम कर दिया गया है। खास बात ये है। कि कंपनी ने इसके बाकी फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके अलावा बता दें कि इस पैक को भारत के सभी ऑपरेटिंग सर्किलों के लिए उपलब्ध कराया गया है। नए बदलाव को भी सब्सक्राइबर्स जल्द ही देख पाएंगे। बीएसएनल ने अपने 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है।इस बदलाव के बाद अब इस प्लान में 60 दिन के लिए लोकधुन कंटेंट सब्सक्रिप्शन मिलेगा जो कि पहले 1 साल के लिए दिया जाता था। वहीं इस प्लान में 365 दिन के लिए एरोज नाउ का सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जो कि पहले सिर्फ 60 दिन के लिए मिलता था।
ये प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। वैलिडिटी को शिफ्ट किए जाने के अलावा इस प्लान में और कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये बदलाव फिलहाल अभी वेबसाइट पर नजर नहीं आ रहा है।
ऐसे हैं कॉलिंग बेनिफिट्स
बीएसएनल के 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग (होम + एल एस ए + मुंबई और दिल्ली के साथ भी नेशनल रोमिंग) मिलती है. फ्री कॉलिंग के लिए इसमें रोज 250 मिनट की लिमिट है। इसके अलावा प्लान में रोज जीबी हाई-स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है।
बीएसएनल के 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग (होम + एलएसए+ मुंबई और दिल्ली के साथ भी नेशनल रोमिंग) मिलती है। फ्री कॉलिंग के लिए इसमें रोज 250 मिनट की लिमिट है। इसके अलावा प्लान में रोज 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है।
इसके बाद डेटा की स्पीड घटकर 80 केबिपीएस हो जाती है। इन सब बेनिफिट्स के अलावा इस प्लान में ग्राहकों को रोज 100म एस और अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन के साथ फ्री पीआरवीटी रिंगटोन भी ऑफर किया जाता है।

जाकिर नाईक ने जहर घोलने वाला बयान दिया

हरिओम उपाध्याय  
नई दिल्ली। भगोड़े इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाईक ने एक बार फिर जहर घोलने वाला बयान दिया है। नाईक ने पाकिस्तान में मंदिर तोड़े जाने की घटना का समर्थन किया है। कहा कि इस्लामिक देश में मंदिर नहीं होने चाहिए। अगर इस्लामिक देश में कोई मंदिर है, तो उसे भी तोड़ देना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताजा वीडियो में जाकिर ने कहा कि इस्लाम में छवि बनाना मना है। फिर चाहे वो पेंटिंग हो या ड्राइंग। चाहे किसी जीवित पशु-पक्षी की मूर्ति हो या फिर इंसानों की। जाकिर नाईक ने अपनी बात को साबित करने के लिए पैगंबर मोहम्मद से जुड़े एक किस्से का उदाहरण दिया। कुरान की एक आयत सुनाते हुए जाकिर ने कहा कि मूर्ति कहीं भी नहीं बनाई जानी चाहिए और अगर ऐसा कुछ है, तो इसे तोड़ दिया जाना चाहिए।

पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने तोड़ा मंदिर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में कट्टरपंथियों की बेकाबू भीड़ ने हिंदुओं के एक मंदिर को तोड़ दिया। इसके बाद उसमें आग लगा दी। शर्मनाक घटना की दुनिया के कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने निंदा की। वहीं स्थानीय लोगों के विरोध के बाद सूबे के एक मंत्री ने घटना की निंदा की और पुलिस ने इस मामले में करीब 45 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि भारत में धनशोधन मामले में आरोपी जाकिर नाईक देश से भागकर मलेशिया में छिपा है। वह 2016 से ही मलेशिया में है। वहां रहकर भी जाकिर विवादित बयान देता रहता है।

पीएम के जिला कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

मिशन मोदी अगेन पीएम के जिला कार्यालय का किया गया शुभारम्भ।

नई दिल्ली। मिशन मोदी अगेन पीएम के जिला कार्यालय (करबला मैदान रावतपुर गांव) का उद्घाटन दिनांक 01/01/2021 दिन शुक्रवार नववर्ष के दिन बीजेपी नेता आदरणीय अनूप पचौरी (सांसद प्रतिनिधि) के द्वारा फीता काटकर सम्पन्न हुआ। आये हुए मुख्य अतिथि का स्वागत हेमराज वर्मा हैयवंशी जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष हेमराज हैहयवंशी जी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करके नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस शुभ अवसर पर श्री अभिषेक चौबे प्रदेश उपाध्यक्ष , श्री कृष्ण कुमार आचार्य , पार्षद महेंद्र, जिला संयोजक  बृजेश सिंह ,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ,  महामंत्री धीरज वर्मा , अक्षय त्रिवेदी , जिला मीडिया प्रभारी शुभम बाजपेई ( मोनू ) व मिशन मोदी अगेन पीएम के समस्त कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
आयोजन में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी को 2024 लोकसभा चुनाव में 2/3 बहुमत से जिताने के संकल्प के साथ समाज को जागरुक करने के लक्ष्य के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया।

आप रचनाकार है तो अपनी रचनाएं यहां भेजें

नमस्कार प्रिय पाठकों,
आपके लिए एक रोमांचकारी योजना के तहत प्रतिष्ठित समाचार-पत्र 'यूनिवर्सल एक्सप्रेस' आपसे आपकी लिखित रचनाएं आमंत्रित करता है। रचनाओं में आपके द्वारा लिखित कविताएं, आर्टिकल, लेख व चुटकलें आदि शामिल हो सकते हैं। 
आप अपनी रचनाओं के अंत में अपना नाम, पता व मोबाइल नंबर भी जरूर लिखें। सभी लेखकों व कवियों की रचनाओं को प्रमुखता से यथायोग्य स्थान दिया जाएगा। आप अपनी रचनाएं हमें इस मेल आईडी पर भेजें।
universalexpress.editor@gmail.com
                    

एक्ट्रेस कंगना को हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका

कंगना को कोर्ट से बड़ा झटका
 मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर रहीं कंगना रनौत को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। फ्लैट्स में अनधिकृत निर्माण गिराए जाने को रोकने के लिए दायर की गई कंगना की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि कंगना ने नियमों का उल्लंघन कर तीन फ्लैट्स का आपस में मर्जर कर लिया अब इस पर कंगना का बयान सामने आया है। कंगना ने ट्वीट कर कहा, ये महाविनाशकारी सरकार का फेक प्रोपेगैंडा है। मैंने कोई फ्लैट आपस में नहीं जोड़े हैं। पूरी बिल्डिंग इसी तरह बनी हुई है। हर फ्लोर पर एक अपार्टमेंट है। मैंने ऐसे ही ये फ्लैट खरीदा था। बीएमसी मुझे पूरी बिल्डिंग में प्रताड़ित कर रही है। हम उच्च न्यायालय में लड़ेंगे।

भारतः कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट जारी

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश में कोरोना को शिकस्त देने वालों की संख्या में निरंतर इजाफे से सक्रिय मामले ढायी लाख से कम हो गये हैं। जिससे इसकी दर में लगातार गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 18,177 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ तीन लाख 23 हजार से अधिक हो गयी है। इसी दौरान 20,923 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 99.27 लाख तथा रिकवरी दर बढ़कर 96.16 प्रतिशत हो गयी। सक्रिय मामले 2963 घटकर 2.47 लाख रह गये और इनकी दर 2.39 प्रतिशत रह गयी। इसी अवधि में 217 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,49,435 हो गया है। और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है।
केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 322 बढ़कर 65,560 हाे गये है। वहीं मृतकों की संख्या 3116 तथा कोरोनामुक्त होने वालों का आंकड़ा 7.02 लाख हो गया है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलाें में सर्वाधिक 1057 की बढ़ोतरी हुई है। और इनकी संख्या 54,288 हो गयी है। वहीं 18.34 लाख लोग इस संक्रमण से निजात पा चुके हैं। जबकि 51 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 49,631 हो गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सक्रिय मामलों में निरंतर कमी आ रही है। और इनकी संख्या 5342 रह गयी। वहीं 14 मरीजों की मौत हुई है। जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10,571 हो गयी है। दिल्ली में 6.10 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 10,853 रह गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,099 हो गया है। तथा अब तक करीब 8.98 लाख मरीज स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मामले घटकर 3194 रह गये। राज्य में अब तक कोरोना से 7111 लोगों की मौत हुई है। और 8.72 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 515 कम होकर 13,316 रह गये। इस महामारी से 8387 लोगों की मौत हो चुकी है। तथा अब तक 5.65 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 8272 रह गयी है। तथा अभी तक 12,146 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.99 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। ओडिशा में सक्रिय मामले 15 बढ़कर 2272 हो गये हैं । वहीं करीब 3.25 लाख लोग इस संक्रमण से निजात पा चुके हैं। जबकि मृतकों की संख्या 1880 हो गयी है। तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले 183 घटकर 5388 रह गये हैं। और 1549 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 2.80 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले 608 कम होकर 11,008 रह गये हैं और 9766 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.33 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले कम होकर 3429 रह गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.58 लाख से अधिक हो गई है। जबकि अब तक 5364 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 9089 रह गयी है। तथा अब तक 2.30 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 3627 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले सर्वाधिक 827 कम होकर 10,517 रह गये हैं। राज्य में 2.67 लाख लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं वहीं 11 और मरीजों की मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3386 हो गयी है। गुजरात में सक्रिय मामले 9477 रह गये हैं। तथा 4314 लोगों की मौत हुई है और 2.32 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 153 कम होकर 4792 रह गये हैं। राज्य में कोरोना से 1403 लोगों की मौत हुई है। जबकि 2.46 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 2915, राजस्थान में 2705, जम्मू-कश्मीर में 1885, उत्तराखंड में 1522, असम में 1051, झारखंड में 1034, हिमाचल प्रदेश में 938, गोवा में 739, पुड्डुचेरी में 633, त्रिपुरा में 385, मणिपुर में 357, चंडीगढ़ में 319, मेघालय में 139, सिक्किम में 129, लद्दाख में 127, नागालैंड में 79, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में आठ तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

पुलिस मुख्यालय की तर्ज पर निगम का मुख्यालय

अयोध्या: पुलिस मुख्यालय की तर्ज पर बनेगा नगर निगम का मुख्यालय

अयोध्या। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के केंद्र बिंदु में रही राम नगरी अयोध्या को त्रेता कालीन वैभव के अनुरूप ढालने के लिए नित नई-नई योजनाओं का खाका तैयार किया जा रहा है। सुप्रीम फैसले के बाद सरकार ही नहीं सभी विभाग योजनाओं का खाका तैयार करने में जुटे हैं। वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुका नगर निगम भी अपने कार्यालय को आकर्षक और आधुनिक बनाने की कवायद में जुटा है। अयोध्या नगर निगम की ओर से इसका जिम्मा लखनऊ की स्पेस जीएनएस को सौंपा है। स्पेस जी एन एस के पार्टनर आर्किटेक्ट कपिल भाटिया मैं अयोध्या पहुंच शनिवार को नगर निगम कार्यालय में प्रस्तावित डिजाइन का प्रेजेंटेशन दिया। नगर निगम के कार्यालय की बिल्डिंग भी पुलिस मुख्यालय सिगनेचर बिल्डिंग के तर्ज पर बनेगी।
3 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुका नगर निगम भी अपने कार्यालय को आकर्षक और आधुनिक बनाने की कवायद में जुटा है। अयोध्या नगर निगम की ओर से इसका जिम्मा लखनऊ की स्पेस जीएनएस को सौंपा है। स्पेस जी एन एस के पार्टनर आर्किटेक्ट कपिल भाटिया मैं अयोध्या पहुंच शनिवार को नगर निगम कार्यालय में प्रस्तावित डिजाइन का प्रेजेंटेशन दिया। नगर निगम के कार्यालय की बिल्डिंग भी पुलिस मुख्यालय सिगनेचर बिल्डिंग के तर्ज पर बनेगी
अयोध्या नगर निगम के अनुबंध पर स्पेश जीएनएस नामक संस्था ने प्रस्तावित निगम कार्यालय के भवन का खाता तैयार किया है। संस्था ने वास्तुकार की मदद से पांच मंजिला आधुनिक और हाईटेक बिल्डिंग का डिजाइन तैयार कराया है। शनिवार को डिजाइन तैयार करने वाले वास्तुकार कपिल भाटिया ने पूरी योजना का खाका अयोध्या नगर निगम के आयुक्त विशाल सिंह और महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के समक्ष प्रस्तुत किया। डिजाइन करने वाली संस्था ने 80 हज़ार वर्ग फुट में निर्माण और विकास की कुल लागत 49 करोड़ रुपये आंकी है।
अयोध्या नगर निगम के आयुक्त  विशाल सिंह ने बताया कि प्रस्तावित नगर निगम मुख्यालय  पांच मंजिला होगा और  इसका  विभिन्न प्रकार से इस्तेमाल किया जा सकेगा। निर्माण के बाद इसके रखरखाव की कीमत वसूलने के लिए प्रस्तावित भवन में कैसे एरिया का निर्माण होगा। ग्राउंड फ्लोर पार्किंग और अन्य मंजिलों पर मल्टीपरपज हॉल व नगर निगम का कार्यालय बनाया जाएगा। नगर निगम परिसर में  बनने वाली  इस आधुनिक  भवन में नगर आयुक्त व महापौर के कार्यालय कार्यालय के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के कक्ष और कार्यालय बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि 15 जनवरी के पूर्व ही भूमि पूजन संपन्न करा लिया जाएगा।

देश में कोरोना संक्रमण के 18,177 नए मामले

देश में कोरोना संक्रमण के 18,177 नए मामले, 99 लाख से अधिक संक्रमण मुक्त
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18,177 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,03,23,965 हो गई, जिनमें से 99,27,310 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। देश में संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 96.15 प्रतिशत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 217 और लोगों की मौत होने के बाद देश में संक्रमण से अब तक मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,49,435 हो गई है। देश में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 2,47,220 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है।
आईसीएमआर के अनुसार, देश में दो जनवरी तक 17,48,99,783 नमूनों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 9,58,125 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

नाइजर में बडा आतंकी हमला, 56 लोगों की मौत

नाइजर में बड़ा आतंकी हमला, कम से कम 56 लोगों के मारे जाने की खबर
माली। अफ्रीकी देश नाइजर में हुए एक आतंकवादी हमले में 56 लोगों के मारे जाने की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादियों ने माली की सीमा पर स्थित एक गांव पर हमला कर 56 लोगों की हत्या कर दी। इस हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हमले वाले इलाके में हिंसा और गृहयुद्ध के कारण साल 2017 से ही आपातकाल लगा हुआ है।
एएफपी ने नाइजर के अधिकारियों के हवाले से बताया है। कि आतंकवादियों ने दो गांवों को निशाना बनाया है। इस हमलें में मरने वाले लोगों की तादाद 70 से भी अधिक हो सकती है। आतंकवादियों ने नाइजर के जिन दो गांवों पर हमला बोला वे टिल्लाबेरी इलाके के चोमोबांगोऊ और जारोमदारेय के नाम से जाने जाते हैं। यह गांव माली की सीमा के पास स्थित है।
इस इलाके मे कई आतंकी संगठन सक्रिय
नाइजर की सरकार का आरोप लगाती रहती है। कि माली के सशस्त्र गुट उसकी राज्य की सीमा में घुसकर आतंकी वारदातों को अंजाम देते हैं। हालांकि, इस हमले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस क्षेत्र में अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं।

अधिवक्ता के पदों पर जल्द ही की जाएगी नियुक्ति

शासकीय अधिवक्ता के रिक्त पद, मांगे गए आवेदन

लखनऊ। जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) मण्डलीय न्यायालय तथा सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के रिक्त एक-एक पदों पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी की ओर से योग्य अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे गए हैं।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 25 जनवरी तक जिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा किए जा सकते हैं तथा अधिक जानकारी के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने मुकेश 'अंबानी'

मुकेश अम्बानी ने मारी बाजी, बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, शीर्ष पर रहा चीनी कारोबारी टाप टेन से हुआ बाहर

नई दिल्ली। किसान आन्दोलन के नाम पर रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अम्बानी पर तरह तरह के आरोप लगाने के साथ उनके मोबाइल टावरो को नुकसान पहुचाया जा रहा है। वही दूसरी ओर उन्होेंनें एक बार फिर भारत का सिर उंचा किया है। एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में उनहोेने पहला स्थान हासिल किया है।
एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची जारी करने वाले फोब्र्स रियल टाइम बिलेनियर्स इन्डेक्स के अनुसार रिलांयस प्रमुख मुकेश अम्बानी इस समय एशिया के सबसे अमीर कारोबारी हेैं इतना ही नही उन्होेनें विश्व मे सबसे अमीन लेागों की सुूची में नवां स्थान भी प्राप्त किया है। खास बात तो यह है। कि वर्ष 2020 के समाप्त होने के समय इस सूची से मुकेश अम्बानी को जिस शख्स ने बाहर किया था। बवह व्यक्ति इस सूची कें टाप टेन से ही बाहर हो गया हैं। ज्ञात हो कइस इन्डेक्स में वर्ष 2020 के अन्तिम समय में मुकेश अम्बानी टाप पर थे। परन्तु उन्हें चीन के कारोबारी झोंग शानशान ने दूसरे नम्बर पर ला दिया था।
फोबर््स के ताजा आंकडों के मुताबिक मुूकेश अम्बानी की कुल दौलत इस समय 76.8 अरब डालर है। जबकि झोंग शानशान की कुल सम्पत्ति इस समय 71.6 अरब डालर आंकी गयी है। जिसके अनुसार उन्है इस इन्डेक्स की टाप टेन की सूची से भी बाहर होना पडा है।
फोब्र्स ने विश्व के टाप टेन अमीरों की सूची भी जारी की है जिसमें मुकेश अम्बानी नौवें नम्बर पर हैं। तथा अमेजन के जेफ बेजोस 189.7 अरब डालर के साथ विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए है।

चंद्रमा की गति पर आधारित सबसे पुराना कैलेंडर

 पूरी दुनिया ने अपने कैलेंडर बदलकर सोच लिया कि आज से दुनिया में सब कुछ बदल जाएगा ,लेकिन ये इतना आसान नहीं है। आसान इसलिए नहीं है क्योंकि सब कुछ केलेण्डर बदलने से नहीं बदलता । बदलाव की पहल न केवल सामूहिक स्तर पर करना पड़ती है बल्कि निजी स्तर पर भी करना पड़ती है। साल 2021 इस लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि साल 2020 नए साल के जिम्मे ढेर सारी चुनौतियाँ छोड़कर रफूचक्कर हो गया है।
दुनिया में जबसे कैलेंडर बने हैं। तभी से शायद नया साल मनाने की प्रथा शुरू हुई होगी । मै तो नहीं मानता लेकिन दुनिया के पुरातत्वविद दावा करते हैं। कि एडर्बीनशायर इलाके में चंद्रमा की गति पर आधारित दुनिया का सबसे पुराना कैलेंडर खोजा है।उनका कहना है। कि कार्थेस किले में एक खेत की खुदाई में 12 गड्ढ़ों की एक श्रृंखला मिली है। जो चंद्रमा की अवस्थाओं और चंद्र महीने की तरफ संकेत करती है।बर्मिंघम विश्वविद्यालय के नेतृत्व वाली एक टीम के मुताबिक़ इस प्राचीन स्मारक को क़रीब 10 हज़ार साल पहले शिकारियों ने बनवाया था।
दुनिया ने कब कौन सा कैलेंडर ईजाद किया इसकी जानकारी आपको कम्प्यूटर महाशय एक क्लिक पर दे देंगे,मै तो आपसे ये कह रहा हों कि कैलेंडर बदलने से चुनौनियाँ नहीं बदलतीं,वे कोशिशों से ही बदलती हैं और बदली जाती हैं। आजकल पूरी दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती जानलेवा विषाणु कोरोना और उसके नए स्ट्रेन से निबटने की ह।। दुनिया के अनेक देशों ने इस विष्णु से निबटने के लिए ठीके ईजाद कर लिए हैं।उनके इस्तेमाल का श्रीगणेश हो गया है। लेकिन बात यहीं समाप्त नहीं होती।
नए साल में कोरोना और उसके नए स्ट्रेन के खिलाफ बनाये गए दुनिया के तमाम प्रतिरोधी टीकों की अग्निपरीक्षा होगी। यदि टीके कामयाब होते हैं। तो दुनिया में एक बार फिर जनजीवन मामूल पर आ जाएगा ,अन्यथा जो बदहवासी कल तक थी वो आगे भी रहेगी। अच्छी बात ये है। कि दुनिया उम्मीदों की तिपाई पर खड़ी रहती है। ये उम्मीदें ही हैं। जो जीवन को गति देती है। कोरोना के खिलाफ भी हमारी उम्मीद कमजोर नहीं हुई है। हालांकि हम अभी तक कोरोना और उसके स्ट्रेन के मूल की खोज नहीं कर पाए हैं। नए साल में हमें टीके के साथ ही इस बीमारी की जड़ की भी तलाश करना चाहिए।
नए साल की बात काटते हुए हमें हर हाल में गए साल की बात करना ही पड़ती है। दुनिया की छोड़िये ,हम अपने देश की बात करते है। हमारे देश में गया साल जिसक अभूतपूर्व किसान आंदोलन का प्रत्यक्षदर्शी बना था,नया साल भी उसके साथ ही खड़ा है। आने वाले दिनों में सरकार और किसान किसी सहमति के बिंदु पर आ जाएँ तो देश का तनाव कम हो। हम जैसे लेखक और साहित्यकार रोजाना एक से बढ़कर एक दुखद विषय पर लिखते है। अनेक बार तो हमें लिखने के बाद न्यायधीशों की तरह अपनी कलम के पाते तोड़ देना पड़ते हैं।क्योंकि जिस ह्रदय विदारक मांमले पर हम लोग लिखते हैं। उस पर दोबारा नहीं लिखना चाहते।
सूरज उगने के साथ ही हमलोग अक्सर सोचते हैं कि लिखने के लिए अब कोई विसंगति नहीं चुनना पड़ेगी ,लेकिन ऐसा नहीं हो पाता क्योंकि ,विसंगतियों का सिलसिला अंतहीन है। विसंगतियों की संगत में रहे बिना हम रह नहीं सकते। शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र हो जिसमें विसंगतियां न हों। हमारे देश में तो विसंगतियों की इतनी प्रजातियाँ है कि गिनना मुश्किल हो जाए।
हम लेखकों की सबसे बड़ी विसंगति ये है। कि हम सबके मन का नहीं लिख पाते। सबके मन का न लिखा जा सकता है। और न कहा जा सकता ह। हमारे प्रधानमंत्री जी के मन की बात भी इसी तरह की विसंगतियों का जीवंत प्रमाण है। प्रधान जी जब अपने मन की बात करते हैं। तो शायद ही कोई माध्यम ऐसा होगा जिससे उसका प्रसारण न होता हो ,इस तरह उनके मन की बात तो सब तक पहुँच जाती है। लेकिन उन्हें सुनने वालों के मन की बात प्रधान जी तक नहीं पहुँच पाती।
बहरहाल नए साल में हम सब मिलकर देश,समाज और परिवार की समृद्धि और सुदृढ़ता के लिए प्रयत्नशील रहें तो ही कोई सार्थक परिणाम हासिल हो सकते हैं। अन्यथा नया साल भी गए साल की तरह अनपेक्षित दंश देकर हुआ आगे निकल जाएगा। हमें समय के साथ कदमताल करना होगी। दुनिया और हम सब इन्हीं विसंगतियों के साथ आगे बढ़कर खुशहाली तक अवश्य पहुंचेंगे। हमारे पास सभी समस्याओं के हल होना चाहिए । किसानों,मजदूरों,छात्रों,बेरोजगारों की समस्यायों के हल लम्बे आरसे से अनुत्तरित हैं। हमारा प्रयास होना चाहिए की हम नए साल में अपने निर्वाचित सदनों की गरिमा की रक्षा के लिए कृत संकल्प रहें। एक बार फिर नए साल की शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ।

ऐलान: मकर संक्रान्ति तक वैक्सीन हो जायेगी उपलब्ध

योगी ने किया ऐलान, मकर संक्रान्ति तक कोरोना वैक्सीन हो जायेगी उपलब्ध
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। उत्तर-प्रदेश वासियों के लिए बडी खुशखबरी आ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बात की घोषणा कर दी है, कि जनवरी में पडने वाले मकर संक्रान्ति तक प्रदेश के निवासियों के लिए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करा दी जायेगी।
अधिवक्ताओ के लिए भवन का शिलान्यास करने अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुचें योगी आदित्यनाथ ने जहा कलेक्ट्ट एंव सदर तहसील में लगभग 9 करोड की लागत से बनने वाले अधिवक्ता भवन की आधारशिला रखी वही इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित भी किया। उन्होनें कहा कि अधिवक्ताओं संहित सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग के चलते ही आज कोरोना उत्तर प्रदेश कोरोना की जगं में सबसे आगे चल रहा है।
उन्होनें कार्यक्रम में बडी घोषणा करते हुए कहा कि यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो मकंर संक्र्रान्ति तक प्रदेश वासियों के लिए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध हो जायेगी। श्री योगी अपने दो दिवसीय दौरे में जिले के कैम्पियरगंज, सहजनवा तथा बांसगांव में भी अधिवक्ता भवन का शिलान्यास करेगें।

यूपी: अखिलेश ने वैक्सीन लगवाने से किया इनकार

अखिलेश ने दिया बचकाना बयान, वैक्सीन को बताया भाजपा की वैक्सीन, लगवाने से किया इन्कार
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी अपरिपक्वता का पूरा पूरा परिचय आखिर दे ही दिया। उन्होनें वैक्सीन को भाजपा का बताते हुए लगवाने से इन्कार कर दिया। माना जा रहा है। उनका यह बयान एक खास वर्ग को खुश करने के लिए दिया गया है। जिन्होनें अफवाहों को फैलाते हुए वैक्सीन लगवाने से इन्कार किया है।
जहां एक तरफ पूरा विश्व पिछले एक वर्ष से कोरेाना महामारी से मुक्ति पाने के लिए आ रही वैक्सीन को लेकर पूरी तरह आशान्वित है। ओैर जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने को लेकर आतुर है। वही भारत और खासकर उत्तर प्रदेश के राजनेता इस पर भी राजनीति करने से बाज नही आ रहे। इतना ही नही वे इस भंयकर बीमारी के प्रति अपनी बचकाना सोंच को भी जगजाहिर कर रहे है। कुछ इसी तरह का बयान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उस समय दिया जब वे एक कार्यक्रम में पत्रकारो से वार्ता कर रहे थे। अखिलेश ने वैक्सीन को भाजपा का बताते हुए इसे लगवाने से यह कहते हुए साफ इन्कार कर दिया कि यह वैक्सीन भाजपा की है जब उनकी सरकार 2022 में सत्ता में आयेगी तब वे वैक्सीन लगवायेगे। उन्होनें यह भी कहा कि उनकी सरकार आने पर सभी को फ्री वैक्सीन उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होनें यह भी कहा कि यह भाजपा की वैक्सीन है मेैं इस पर विश्वास नही कर सकता, हम भाजपा वालों की वैक्सीन नही लगवायेगें।
अखिलेश के इस बयान के मायने यह भी लगाये जा रहे हेै कि उनका यह बयान उन लोगों को अपना परोक्ष समर्थन देने के लिए दिया गया है जो अफवाह फैलाने के साथ साथ वैक्सीन न लगवाने की अपील कर रहे हैं और यह अफवाह ओैर अपील एक खास वर्ग के धर्मगुरूओं द्वारा फैलाया जा रहा है। जिसे समाजवादी पार्टी का भरोसेमंद वोटर माना जाता है। 

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...