सोमवार, 28 दिसंबर 2020

अमेरिका: राहत पैकेज से अमेरिकी नागरिक नाखुश

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने काफी बहानेबाजी के बाद कोरोना वायरस राहत एवं खर्च विधेयक पर अंतत: हस्‍ताक्षर कर दिया है। करीब 2.3 ट्रिल्‍यन डॉलर के इस पैकेज के जारी होने से अब सरकार के ठप होने और कोरोना महासंकट के बीच आर्थिक सहायता रूकने का खतरा खत्‍म हो गया है। उधर, इस बिल को नाकाफी बताते हुए अमेरिकी भड़क उठे हैं। उनका कहना है कि इससे केवल ब्रेड आएगी।इससे पहले ट्रंप ने साल के अंत वाले कोविड राहत एवं खर्च विधेयक पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। इससे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे लाखों अमेरिकी लोगों को मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता लाभ शनिवार आधी रात से बंद हो गया। माना जा रहा था कि ट्रंप इस पर हस्ताक्षर कर ही देंगे लेकिन अचानक उन्होंने इसपर आपत्तियां जतानी शुरू कर दीं। ट्रंप ने कोविड राहत में अधिक राशि की मांग करते हुए तथा इस संबंध में अन्य सवाल उठाते हुए द्विपक्षीय पैकेज पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। विधेयक में अधिकतर अमेरिकियों के लिए 600 डॉलर के भुगतान के प्रावधान का प्रस्ताव किया गया है, लेकिन ट्रंप ने कहा कि वह संसद से इसमें संशोधन करने और ‘एक दंपती के लिए 600 डॉलर की अत्यंत कम राशि को बढ़ाकर 2,000 या 4,000 डॉलर करने को कहेंगे।’ हालांकि, ऐसा हुआ नहीं और ट्रंप को बिल पर हस्‍ताक्षर करना पड़ा। इससे पहले वाइट हाउस के रिपब्लिकन सदस्यों के यह आश्वासन देने के बाद कि ट्रंप विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे, इसे संसद के दोनों सदनों ने मंजूरी दे दी थी। ट्रंप ने मंगलवार रात ट्वीट किए गए एक वीडियो में कहा था कि विधेयक में विदेशों को बहुत अधिक धन देने की बात की गई है, लेकिन इसमें अमेरिकियों के लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था नहीं है।उधर, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्रंप से इस विधेयक पर तुरंत हस्ताक्षर करने को कहा था। बाइडन ने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप के आर्थिक राहत विधेयक पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने के कारण लाखों लोगों को अब यह नहीं पता कि उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी हो भी पाएंगी या नहीं।’ उन्होंने ट्रंप पर ‘जिम्मेदारी नहीं निभाने’ का आरोप लगाया और कहा कि इसके परिणाम ‘विनाशकारी’ हैं।

संगठन के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

दनकौर। बिलासपुर स्थित एच. एस. गार्डन पर आयोजित करप्शन फ्री इंडिया संगठन के 7 वे स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में संजना सिंह व बालक वर्ग में प्रतीक नागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण कुमार गुप्त व वरिष्ठ समाजसेवी मनिंद्र जैन रहे। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक प्रवीण भारतीय व आलोक नागर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करप्शन फ्री इंडिया संगठन के 7 वे स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण व जल बचाओ को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार सरस्वती स्कूल रोशनपुर के छात्र प्रतीक नागर ने जबकि जबकि द्वितीय पुरस्कार मनु नागर ने जीता। वही बालिका वर्ग में प्रथम पुरुस्कार रियान स्कूल की छात्रा संजना सिंह ने जीता। प्रवीण भारतीय ने बताया कि इस  चित्रकला प्रतियोगिता में कई स्कूलों के सैकड़ों छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार गुप्त ने पर्यावरण पर लोगो को जागरूक करते हुए आह्वान किया कि सभी को पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ लेनी चाहिए व पेड़ लगाने चाहिये। मुख्य अतिथि मुनिन्द्र जैन ने भी लोगो से जल बचाने की मुहिम को आगे बढाने की शपथ ली। कार्यक्रम में  उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। नहर में कूदकर महिला की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी मौ. इरफान, गायक कलाकार प्रियंका चौधरी व जयवीर भाटी, बेकार प्लास्टिक से पेंटिंग बनाने वाले उदित नारायण बैसला व पुशअप में गिनीज बुक में नामी रोहताश चौधरी व वेटलिफ्टिंग में चैम्पियन बने राजपाल सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला संरक्षक संजय भैया, बलराज हूण, कर्नल महकार सिंह, शीतला प्रसाद, सतीश नम्बरदार, प्रेम प्रधान, राकेश नागर ,अरुण नागर, हरेन्द्र कसाना, जिंतेंद्र भाटी, सुनील भाटी, जतन भाटी, अमित भाटी, दीपक, साहिल, रवि , बलबीर प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

सरकार: गोवंश की चिंता का वास्तविक चेहरा

अंकित गोस्वामी
गाजियाबाद। थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के अंतर्गत सेवा धाम चौकी के पास हनुमान वाटिका ऑटो स्टैंड नई पाइप लाइन चौक पर देर रात अज्ञात वाहन ने गोवंश को टक्कर मारी। सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोगों में से हिंदू रक्षा दल के वार्ड संयोजक छोटा हिंदू ने वार्ड-21 अध्यक्ष अरुण भीम को सूचना दी। सूचना पाकर अरुण भीम, बृजेश चौधरी वार्ड नंबर 17 अध्यक्ष अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर पहुंचकर अरुण भीम द्वारा सूचना की जानकारी राहुल गोला गौ रक्षक (राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा विभाग बजरंग दल हिंदुस्तान) को दी। राहुल गोला गौ रक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर कई बार 112 पर कॉल की परंतु कॉल रिसीव नहीं की गई। जिसके उपरांत लोनी ब्लॉक में डॉक्टर को कॉल की वहां से भी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। राहुल गोला गौ रक्षक ने घटना की सूचना फिर राहुल गार्डन निवासी डॉक्टर नकुल आर्य को दी। सूचना के उपरांत डॉ नकुल आर्य ने उपचार किया। उपचार के उपरांत डॉक्टर नकुल आर्य ने गोवंश की देखरेख के लिए कहा। जिसकी जिम्मेदारी वार्ड 21 संयोजक छोटा हिंदू ने ली। इस दौरान अमन हिन्दू, कमल, बजरंग दल हिंदुस्तान से लोनी नगर मंत्री कुंवर अनुपम ठाकुर, सचिन पाल, विकास, अनिकेत गड़रिया, वीर बघेल ललित प्रजापति, अजय, रजत, रंजीत व अन्य कार्यकर्ता और कॉलोनी वासी मौजूद रहे।

महामारी: समुद्री डकैती में 26 प्रतिशत की वृद्धि

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के दौरान समुद्री डकैती की बढ़ती घटनाओं के बीच समुद्री परिवहन के संगठन एमयूआई ने सोमवार को कहा, कि ये दो लाख से अधिक भारतीय नाविकों के लिए चिंता की बड़ी वजह है। भारत में मर्चेंट नेवी के सबसे पुराने संगठन मैरीटाइम यूनियन ऑफ इंडिया (एमयूआई) ने कहा कि महामारी के कारण समुद्री डकैती में लगभग 26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एमयूआई ने एक बयान में कहा, ”समुद्री डकैती का खतरा दो लाख से अधिक भारतीय समुद्री नाविकों के लिए चिंता की एक प्रमुख वजह है। क्योंकि वैश्विक समुद्री नाविकों में भारत की लगभग 9.35 प्रतिशत हिस्सेदारी है।” बयान में कहा गया कि अफ्रीका के पश्चिमी तट में बेनिन, अंगोला, इक्वेटोरियल गिनी और घाना में समुद्री डकैती का सबसे अधिक जोखिम है।एमयूआई के महासचिव अमर सिंह ठाकुर ने कहा, ”दुर्भाग्य से यह एक राजनीतिक मुद्दा बन गया है। क्योंकि कुछ देशों की सरकारें समुद्री लुटेरों के विभिन्न समूहों पर नियंत्रण पाने में असमर्थ हैं या वे ऐसा करना ही नहीं चाहती हैं और समुद्री डकैत बिना किसी कठिनाई के हथियार और गोला-बारूद जमा करते हैं।” ठाकुर ने कहा कि थोड़े से धन के लालच में अविकसित देशों के कुछ नागरिक इस अवैध रास्ते पर आगे बढ़त हैं। जिससे भारतीय नागरिकों सहित दुनिया भर के समुद्री नाविक आतंकित हैं।

असम में होगें मदद से चलने वाले मदरसे बंद

दिसपुर। असम सरकार ने एक अप्रैल 2021 से राज्य में सभी सरकारी मदरसों को बंद करने और उन्हें स्कूलों में बदलने संबंधी एक विधेयक सोमवार को विधानसभा में पेश किया। राज्य में विपक्ष की आपत्ति के बावजूद शिक्षा मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने विधानसभा के तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र के पहले दिन असम निरसन विधेयक, 2020 को पेश किया। विधेयक में दो मौजूदा कानूनों असम मदरसा शिक्षा (प्रांतीयकरण) कानून, 1995 और असम मदरसा शिक्षा (कर्मचारियों की सेवा का प्रांतीयकरण और मदरसा शिक्षण संस्थानों का पुनर्गठन) कानून, 2018 को निरस्त करने का प्रस्ताव दिया गया है। शर्मा ने कहा, ‘विधेयक निजी मदरसे पर नियंत्रण और उनको बंद करने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि विधेयक के ‘लक्ष्यों और उद्देश्यों के बयान’ में ‘निजी’ शब्द गलती से शामिल हो गया। उन्होंने कहा कि सभी मदरसे उच्च प्राथमिक, उच्च और माध्यमिक स्कूलों में बदले जाएंगे और शिक्षक तथा गैर शिक्षण कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और सेवा शर्तों में कोई बदलाव नहीं होगा। मंत्री ने पूर्व में कहा था कि असम में सरकार संचालित 610 मदरसे हैं।

देहात में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी

कौशाम्बी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा पथरावा और संभुई ग्राम सभा की लगने वाली सीमा से पहले रजबहा के निकट पथरावा निवासी नरसिंह के खेत मे पुआल के ढेर के बगल में एक युवती का शव बरामद किया गया है।अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रथम दृष्टया युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। जिसकी पुष्टि तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। दरिंदो की ऐसी दरिंदगी देखने को मिली जिसे सोंच कर ही लोगों की रूह कांप जाए। हैवानों ने अज्ञात युवती के साथ ऐसी हैवानियत की है। जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। आशंका यह जताई जा रही है। जिस खेत जिसमे लगभग 2 दिन पहले पानी भी लगा था। ।पापियों ने इस घटना को अंजाम देते हुए चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया था। शव में एक भी कपड़ा नही था एक ब्लाउजनुमा मिट्टी से सना शव के नीचे था। ऐसी विभत्स घटना की कल्पना मात्र से सिहरन होती है। ग्रामीणों की सूचना पर सैनी कोतवाल प्रदीप सिंह, कड़ा धाम कोतवाल राकेश तिवारी एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता चौकी प्रभारी अझुवा विजय कुमार कुशवाहा मय हमराहियों घटना स्थल पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच कर रही है। तमाम तरह के सबूत इकट्ठा किये जा रहे थे। शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया गया लेकिन खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नही हो सकी थी। वहीं ग्रामीणों के अनुसार युवती कहीं दूसरे क्षेत्र की रहने वाली हो सकती है। घटना को कारित करने के उद्देश्य से यहां लायी गयी थी। साड़ी और कुछ कपड़े घटना स्थल से 500 मीटर दूर एक खेत मे मिला था। एक जोड़ी पुरानी जूती पुराना बैग सहित तमाम चीजें रजबहा की पटरियों पर मिला है। जिसे पुलिस कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
सन्तलाल मौर्य 

एक्सीडेंट: सड़क हादसे में 4 की मौत, 5 घायल

अतुल त्यागी
हापुड़। तेज रफ्तार ने एक बार फिर कई लोगों की जीवन की लीला समाप्त कर दी हैं। पुलिस अभी तक यह जानकारी नहीं जुटा पाई है कि हादसे में कार के साथ टकराने वाला अन्य वाहन क्या था ?  जिसके कारण पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर प्रश्न चिन्ह अंकित हो जाता है। हाइवे पर तेज रफ्तार कार व अज्ञात वाहन से टकरानें पर चार लोगों की मौके पर मौत हुई और 5 लोग घायल हुए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। बरेली से दिल्ली जा रहे थे कार सवार, देर रात हुआ हादसा। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हाइवे की घटना।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...