रविवार, 27 दिसंबर 2020

प्रधानों के कार्यालय में हुए खर्च की जांच हो: योगी

हरिओम उपाध्याय 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त होने के बाद से अब पंचायत चुनाव तक ग्राम सभा का कार्यभार एडीओ के पास रहेगा। पंचायत के नये चुनाव होने से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार अब प्रधानों के कार्यकाल में हुए सभी खर्च की जांच कराएगी। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को खत्म हो गया है। भ्रष्टाचार के मामले में जरा भी ढील न देने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार को इस जांच में बड़ा मामला सामने आने की आशंका है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पंचायती राज विभाग प्रधानों के कार्यकाल में आवंटित और आहरित धनराशि की जांच की कराएगी। इस दौरान कमी मिलने पर ग्राम प्रधानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होगी। सूबे की सरकार ने ग्राम प्रधानों को आवंटित और 25 दिसंबर तक निकाली धनराशि से कराए गए सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश में इस बार पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। अब प्रदेश में 58 हजार गांवों में प्रधान के पद खाली हैं। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलों पर मतपत्र भेजे जाने लगे हैं। इस बार ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में 2021 में जनवरी के अंतिम सप्ताह तक पंचायत चुनाव कराने की तैयारी है।

खेत में तैयार आलू की फसल को किया बर्बाद

राणा ऑबरॉय
चंडीगढ़। पंजाब के कपूरथला में एक किसान ने अपने खेतों में तैयार आलू की फसल को नष्ट कर दिया। किसान के मुताबिक ये आलू अब उसके किसी काम के नहीं। इसकी वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल पंजाब के दोआब खासकर कपूरथला और जालंधर इलाके में आलू की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इन दिनों आलू की फसल तैयार होने वाली है। किसान भी इंतजार में हैं कि कब उनका आलू खेत से निकले और मंडी में बिके लेकिन उससे पहले ही आलू किसानों के लिए परेशान करने वाली खबर आ गई है।दरअसल आलू के बिकने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए उनकी लागत निाकालनी तक भारी पड़ रही है।लेकिन आलू बिकने का इंतजार कर रहे कपूरथला के किसान उदास हैं। वजह है, आलुओं का दाम गिरना। इसी वजह से खेतों में खड़ी फसल पर ट्रैक्‍टर चलाने वाले किसान ने कहा कि उसे आलू की बेहद कम कीमत मिल रही थी। मजबूरन उसे अपने 11 एकड़ खेत में लगी फसल पर ट्रैक्टर चलाना पड़ा। किसान जसकिरत के मुताबिक मंडी में किसानों को आलू का उचित दाम नहीं मिल रहा है। इसी वजह से उसने निराश होकर अपनी 11 एकड़ आलू की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। आलू की खेती कर रहे किसानों के मुताबिक आलू की फसल पर प्रति एकड़ करीब 60 हजार रुपये का खर्च आता है।लेकिन पिछले कुछ ही दिनों में आलू का दाम आधे पर आ गया है। जिसकी वजह से किसानों को प्रति एकड़ 25000 रुपये के करीब लागत से भी नुकसान हो रहा है। जसकिरत ने बताया कि अब गर वो खेतों से आलू को निकालकर मंडी ले जाता है तो उसे मजदूरी और ट्रांसपोर्ट का खर्च भी लगेगा। जिससे उसका नुकसान और बढ़ जाएगा। इसी वजह से उसने इस खेती को खेतों में ही नष्ट करने का फैसला किया है। वहीं एक और किसान के मुताबिक अगर आने वाले समय में यही हालात रहते हैं तो उन्हें आलू की खेती से पहले सोचना पड़ेगा कि वो ये करें या नहीं। किसान इसलिए भी नाराज हैं। क्‍योंकि किसान 4 से 6 महीने खेती करता है। मेहनत करता है। लेकिन उसके बावजूद वो अपनी लागत तक नहीं निकाल पाता है। जबकि व्यापारी कुछ ही घंटे की जोड़ तोड़ में कई गुना मुनाफा कमा लेता है। गौर करने वाली बात ये है कि आलू की फसल पर किसानों को एमएसपी नहीं मिलता है। इसी वजह से किसानों ने सरकार से मांग की है कि वो कुछ ऐसा तरीका निकाले। जिससे किसानों को कम से कम उनकी फसल की लागत मिल पाए।

जिंदगी की जंग हार कर भी चार को जीवन दिया

 अश्वनी उपाध्याय  
 गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद के इंदिरापुरम की 41 साल की महिला जिंदगी की जंग हारकर भी 4 लोगों को नया जीवन दे गई। रफत परवीन (41 साल) को 19 दिसंबर को तेज सिरदर्द की शिकायत के बाद वैशाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने जांच की, तो पता चला कि वो एन्युरिज्म से पीड़ित थी। यानी दिमाग की एक रक्त वाहिनी से खून निकल रहा था। वह दिमाग के दूसरे हिस्सों तक पहुंच रहा था। जटिल बीमारी के चलते महिला की हालत लगातार बिगड़ रही थी।शुक्रवार को डॉक्टरों ने महिला को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। गुरुवार रात को वैशाली मैक्स अस्पताल से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दिल्ली साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में दिल लाया गया। जहां उत्तराखंड के रहने वाले 56 वर्षीय मरीज को दिल प्रत्यारोपित किया गया। बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद उनके परिजनों ने अंगदान का फैसला लिया था। परिजनों की सहमति के महिला की मौत के बाद उनके परिजनों ने अंगदान का फैसला लिया था। परिजनों की सहमति के बाद डॉक्टरों ने राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में जरुरतमंद मरीजों को रफत परवीन के अंग प्रत्यारोपित करने का फैसला लिया। महिला के शरीर से दिल, तथा दोनों किडनी और लिवर को निकाला गया।मैक्स वैशाली से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के बीच पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया। दोनों अस्पतालों के बीच की 23.8 किमी की दूरी दोनों अस्पतालों के बीच की 23.8 किमी की दूरी को सिर्फ 18 मिनट में तय किया गया। महिला की किडनी गाजियाबाद में ही किडनी की बीमारी से जूझ रही 37 वर्षीय महिला को प्रत्यारोपित किया गया। महिला के लिवर को 59 साल की दिल्ली की एक महिला को लगाया गया। दूसरी किडनी को महिला के लिवर को 59 साल की दिल्ली की एक महिला को लगाया गया। दूसरी किडनी को गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में भर्ती मरीज को प्रत्यारोपित किया गया।वैशाली से गुरुग्राम तक की दूरी करीब 45 मिनट में तय की गई। महिला के दिल को साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती 56 साल के मरीज में प्रत्यारोपित किया गया।उत्तराखंड का ये मरीज काफी दिनों से गंभीर बीमारी से लड़ रहा था।

बचपन की दोस्त से स्टार रहाणे ने विवाह किया

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे की हर कोई तारीफ कर रहे है। रहाणे की जबरदस्त बल्लेबाजी की वजह से टीम इंडिया ने दूसरे दिन बढत बना ली है। पहले टेस्ट मैच में हार के बाद अब दूसरे मैच में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस मैच में रहाणे ने अपना शतक पूरा कर लिया है। पहले मैच में हार के बाद दूसरे मैच में रहाणे के ऐसे प्रदर्शन की खूब तारीफ हो रही है।खैर आज हम आपको उनकी निजी जिंदगी के बारे में बताते हैं, जो काफी दिलचस्प है। अजिंक्य रहाणे ने अपनी बचपन की दोस्त तथा एकमात्र गर्लफ्रेंड राधिका धोपावकर के साथ 26 सितंबर 2014 को फेरे लिये थे।दोनों की शादी काफी धूम-धाम से घर वालों की इच्छा से हुई थी, इस लव कम दोनों की शादी काफी धूम-धाम से घर वालों की इच्छा से हुई थी। इस लव कम अरेंज मैरिज की स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। रहाणे की पत्नी राधिका मूल रुप से पुणे की रहने वाली हैं, लेकिन उनका परिवार मुंबई में रहाणे के पड़ोस में ही रहता है। दोनों बचपन से ही काफी अच्छे दोस्त थे। अजिंक्य और राधिका बचपन से ही एक-दूसरे के दोस्त हैं। समय के साथ ये दोस्ती प्यार में बदल गई। घर वालों को इनकी दोस्ती की जानकारी थी. लेकिन प्यार के बीज भी वहां है। ये पता नहीं था, इसी दौरान एक लेकिन प्यार के बीज भी वहां है। ये पता नहीं था, इसी दौरान एक बार कॉलेज में दोनों लव बर्ड्स चुपके से फिल्म देखने निकल पड़े थे।लेकिन लौटते समय राधिका की मां ने दोनों को एक साथ सड़क पर देख लिया। भागने के चक्कर में रहाणे ने एक ऑटो वाले को टक्कर भी मार दी। इस बात का खुलासा खुद रहाणे ने एक इंटरव्यू में किया। हालांकि, जब दोनों के घर में इस बात की जानकारी लगी तो उन्होने इस पर ज्यादा बवाल नहीं किया। कुछ समय बाद 2014 में दोनों के घर वालों ने शादी का फैसला लिया।बड़ी धूम-धाम से दोनों की शादी हुई। बड़ी धूम-धाम से दोनों की शादी हुई। हालांकि अपनी शादी में रहाणे टीशर्ट पहनकर गये थे। जिसके बारे में भी उन्होने खुद ही एक इंटरव्यू में बताया था।

यूपी दिवस पर खादी फैशन शो का होगा आयोजन

लखनऊ। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर अवध शिल्प ग्राम में खादी फैशन शो का आयोजन होगा। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव डो. नवनीत सहगल ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खादी के जरिए लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने की मुहिम को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। आधुनिकता के इस युग में खादी को फैशनेबुल रूप और रंगत देने के लिए देश के महशहूर फैशन डिजाइनर्स को खादी से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को यूपी दिवस के अवसर पर अवध शिल्प ग्राम में खादी फैशन.शो का आयोजन होगा। फैशन शो में ख्याति प्राप्त फैशन डिजाइनर रितु बेरी, रीना ढाका, मनीष मल्होत्रा, आस्मा हुसैन, रूना बनर्जी द्वारा डिजाइन किये गये खादी वस्त्रों को पहनकर माडल्स रैम्प वाॅक करते नजर आयेंगे। उन्होंने बताया कि यूपी दिवस पर अवध शिल्प ग्राम में 24 जनवरी से 02 फरवरी तक खादी एवं ग्राोद्योग इकाइयों की भव्य प्रदर्शनी लगेगी। कार्यक्रम में सोलर चर्खों का वितरण होगा। इसके अतिरिक्त दोना पत्तल मशीन भी वितरित की जायेगी। प्रदेश में कुम्हारी कला को बढ़ावा देने के लिए कुम्हारी चाक एवं लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र दिये जायेंगे। इसके साथ ही प्रदेश की विशिष्ट इकाइयों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। इसके अतिरिक्त अवध शिल्प ग्राम में एक जिला-एक उत्पाद ;ओडीओपी के 75 स्टाल्स भी लगेंगे। इसमें सभी जिलों की खास पहचान रखने वाले उत्पादा प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। अपर मुख्य सचिव डा0 नवनीत सहगल ने बताया कि पिछले वर्षों खादी फैशन का आयोजन किया गयाए जिसको काफी सराहा गया। इस प्रकार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य खादी से युवा वर्ग को जोड़ना है। सरकार के इन प्रयासों से आज खादी युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रही है। साथ ही लोग शादी-विवाह में भी खादी वस्त्रों को पहनना पसंद कर रहे हैं। प्रदेश में खादी की जिनती ज्यादा मांग बढ़ेगी, उतने अधिक रोजगार का सृजन होगा और स्वदेशाी को बढ़ावा भी मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलेगी।

बुलंदशहर: वर्दी में 3 लुटेरों ने ₹18 लाख की लूट की

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बुलंदशहर अलीगढ़ हाईवे पर पुलिस की वर्दी पहने तीन लुटेरों ने दिल्ली के बीड़ी व्यापारी मोहम्मद सिराज से साढ़े 18 लाख रुपये लूट लिए और व्यापारी की कार को छीन कर उस में बैठ भाग निकले। लूट की घटना कल रात हुई।बाद में व्यापारी की कार घटनास्थल से 2 किलोमीटर आगे सड़क किनारे खड़े मिली1 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह पूरे मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। दिल्ली सीलमपुर स्थित शास्त्री पार्क निवासी मोहम्मद सिराज कोलकाता की एक बीड़ी कंपनी के यहां काम करते है। वे अपने साथी मुन्ना के साथ शनिवार को हाथरस जिले के सासनी कस्बे से 18लाख 50 हजार रुपया लेकर, कार से दिल्ली के लिए चले। हाईवे स्थित रोहिडा मोड़ पर एक ढाबे पर उन्होंने खाना खाया। खाना खाकर वे जैसे ही कारों बैठे उसी समय पुलिस की वर्दी पहने दो लोगों ने हाथ देकर कार्य को रुकवा लिया और कहा कि वे पीछे एक्सीडेंट करके आए हैं। व्यापारी के अनुसार दोनों उसकी कार में बैठ गए थोड़ी दूर जाकर दोनों ने कार में रखे रुपए लूट लिए और व्यापारी मोहम्मद सिराज वह मुन्ना को गाड़ी से नीचे उतारकर कार छीन कर भाग निकले लुटेरे उनके दो मोबाइल भी अपने साथ ले गए।

पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया

गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र के तुलसीपुर मांझा से पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर एक शस्त्र निर्माता को निर्मित व अर्ध निर्मित असलहों संग आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डे ने रविवार को बताया कि चार वर्षों से नवाबगंज थानाक्षेत्र के तुलसीपुर मांझा इलाके मे खेती की आड़ मे अवैध असलहा फैक्ट्री चल रही थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने छापेमारी कर शाहजहांपुर के रहने वाले व्रिजेन्द्र नामक एक असलहा निर्माता को गिरफ्तार कर लिया। उन्होनें कहा कि उसके पास से तीन निर्मित और तीन अर्धनिर्मित असलहे, उपकरण और पैंतालीस हजार नगदी बरामद की गयी हैं। उन्होनें कहा कि असलहा करोबार मे लिप्त अन्य चार आरोपियों की तलाश मे पुलिस जुटी है।

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...