शनिवार, 26 दिसंबर 2020

डीएम-कप्तान ने गौसंरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गौसंरक्षण केन्द्र बंधवा रजबर का किया औचक निरीक्षण

कौशाम्बी। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने शनिवार को गौसंरक्षण केन्द्र बंधवा रजबर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौसंरक्षण केन्द्र में जेल अधीक्षक बाल मुकुन्द ने गौवंशों को ठण्ड से बचाव हेतु काउ कोट प्रदान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गौसंरक्षण केन्द्र में चारा, पानी एवं विद्युत की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया है। उन्होने गोसंरक्षण केन्द्र में अभियान चलाकर गोवंशों का टीकाकरण कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने गोवंशों को साफ-सुथरा रखने एवं बीमार पशु का इलाज तत्काल कराये जाने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने गौसंरक्षण केन्द्र के चारो तरफ छायादार बृक्ष लगवाये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने गोआश्रय स्थल में खाली स्थान पर टीन सेड लगवाये जाने का भी निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीपी पाठक सहित अन्य अधिकारी एंव कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सुशील केसरवानी

अयोध्या को प्रतिष्ठित रूप में स्थापित करने के निर्देश

हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में विकास कार्यों की गति तेज करने का निर्देश देते हुए शनिवार को कहा कि भगवान राम की जन्मस्थली के महत्व को ध्यान में रखकर केन्द्र व राज्य सरकार उसे उसके प्राचीन गौरव के अनुरूप प्रतिष्ठित करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को लोक भवन में अयोध्या धाम के समेकित पर्यटन विकास संबंधी कार्यों के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या नगरी का विकास इस प्रकार से किया जाए जिससे वहां पहुंचने वाले लोगों को स्तरीय सुविधाएं प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि अयोध्या में विकास कार्यों की गति तेज की जाए और यातायात की व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सड़कों को चौड़ा किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न दिशाओं से अयोध्या पहुंचने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए सड़कों का प्रभावी और निर्बाध नेटवर्क तैयार किया जाए तथा सड़कों के दोनों ओर पेयजल, शौचालय जैसी जनसुविधाओं की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अपने वाहनों से आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थलों पर ‘मल्टी लेवल’ पार्किंग का निर्माण किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों को अयोध्या धाम का भ्रमण कराने के लिए प्रशिक्षित गाइडों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और भरत कुण्ड, सूर्य कुण्ड तथा नन्दी ग्राम का तेजी से विकास किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग से संबंधित समस्त कार्य तेजी से कराए जाएं जिससे श्रद्धालुओं को परिक्रमा करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। योगी ने कहा कि श्री मखौड़ा धाम, बस्ती में पर्यटन संबंधी सभी कार्य भी निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अयोध्या का विकास ‘सोलर सिटी’ के रूप में किया जाए।

सहायक अध्यापकों की भर्ती में अब नया खेल जारी

बाराबंकी। उच्च न्यायलय के आदेश पर शुरू की गयी 69,000 सहायक अध्यापको की भर्ती में अब साक्ष्य प्रमाण का खेल शुरू हो गया है। जिला बेसिक शिक्षा विभाग से नियुक्ति पत्र मिलने के बावजूद प्रथम चरण में 31,277 शिक्षक भर्ती में दो दर्जन नियुक्ति निरस्त किये जाने पर पीड़ित भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इन सभी 24 शिक्षकों की बीती 24 दिसम्बर तक शिक्षक कार्यालय पर उपस्थित दर्ज करायी गयी है। इन सभी का भारांक और गुणांक भी इनके पात्र होने का पुख्ता प्रमाण है। भूख हड़ताल कर रहे पीड़ितो का कहना है कि जिस कमेटी के प्रधान अधिकारी को उन सभी ने अपनी समस्या से अवगत कराया। उक्त प्रकरण पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात किये जाने पर उनका कहना है कि जल्दबाजी में हुई त्रुटि के चलते अपात्रों की नियुक्ति हुई थी। जिसे सुधारा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कमेटी के जरिये ही सभी निर्णय लिये गये हैं। इसमें उनका सीधे सीधे निर्णय लेने का कोई अधिकार इस विषय में नहीं है।बीएसए ने यह भी बताया की एडीएम और कमेटी के माध्यम से कार्यवाही की गयी है। विभाग की एक बात और सामने निकल कर आई है कि इन लोगों को रखे जाने पर वेतन का निर्वहन करना पड़ता। लेकिन प्रशासन का आदेश आने से पहले विभाग का जल्दबाजी में लिया गया निर्णय दो दर्जन शिक्षकों के भविष्य से खिलवाड़ प्रतीत हो रहा है।

धूमधाम से शहीद उधम सिंह का जन्मदिन मनाया

रूद्रपुर/गदरपुर। इग्लैण्ड जाकर जलियावाला बाग काण्ड के दोषी जनरल ओडायर को मौत के घाट उतारने वाले वीर क्रान्तिकारी शहीद उधम सिंह का जन्म दिन जनपदभर में भावपूर्ण तरीके से मनाया गया। उनकी प्रतिमाओं पर अधिकारियों/जनप्रतिनिधियों ने सुमन अर्पित कर श्राजंलि दी गईं। जिला मुख्यालय कलक्टेªट में जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला मेयर रामपाल सिंह, एडीएम जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तम सिंह चैहान, ओसी कलैक्ट्रेट नरेश चन्द्र दुर्गापाल, एनएस नबियाल, एवं अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रदांजलि दी। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने कहा कि शहीद उधम सिंह समेत देश के महानक्रान्तिकारी एवं सेनानियों के सपनों का भारत बनाने की चुनौती आज भी हमारे सामने खडी है। हमें भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम रखने का संकल्प लेना होगा। विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा शहीद उधम सिंह का नाम दुनियां में विख्यात है। उन्होंने कहा कि जलियावाला बागकाण्ड के बीभत्स हत्याकाण्ड के प्रत्यक्षदर्शी जिसमें सैकडों बेगुनाह लोगों की मौत हो गई थी के दोषी जनरल डायर को इग्लैण्ड जाकर भरी सभा में गोलियों के भूनकर मौत के घाट उतार दिया। ऐसे क्रान्तिकारी शहीदों के सपनों को साकार करना हम सबका दायित्व है।विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि बीभत्स जलियावंाला बागकाण्ड के प्रत्यक्षर्दाी क्रान्तिकारी शहीद उधम सिंह का देश प्रेम व देश भक्ति का जज्वा प्रेरणा दायक है। उन्होंने कहा कि उधम सिंह ने देश की अस्मिता के खातिर अपने प्राणों का उत्सर्ग किया। ऐसे वीर सेनानियों को देश पर नाज है। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि शहीद उधम सिंह ने भारत मां को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिये जिस तरह अपना बलिदान दिया वह दुनिया के इतिहास में अनूठा है। उनकी जीवन गाथा युगों-युगों तक भारत के युवाओं में देश भक्ति का ज्वार भरती रहेगी। उधर विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना एवं विकास भवन के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद उधम सिंह की जयन्ती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्र(ांसुमन अर्पित किये। गदरपुर- श्री अमृतसर के जलियांवाला बाग में वैशाखी पर्व पर जनरल डायर के निर्देश पर हुए हत्याकांड का बदला लेने वाले तथा अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फांसी के फंदे पर चढ़ाए जाने वाले शहीद शिरोमणि उधम सिंह के 122 वें जन्मदिन पर शहीद उधम सिंह कंबोज धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ मिष्ठान वितरण किया गया। राष्ट्रीय कंबोज महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहीद उधम सिंह के जन्मदिन पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शाे पर चलने का संकल्प लिया कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूर्व जिप सदस्य टेक चंद कंबोज ने उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं प्रदान की महासभा की गदरपुर इकाई के अध्यक्ष किशनलाल कम्बोज ने शहीद उधम सिंह के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय कंबोज महासभा के महामंत्री सुरेश कंबोज ने शहीद उधम सिंह के जीवन की घटनाओं को व्यक्त करते हुए अन्य शहीदों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा अन्य शहीदों की भी याद हमें मनाते हुए उनकी यादगार बनाए जाने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस ने बताया कि शहीद उधम सिंह के नाम पर सकैनिया रोड पर एक पार्क तथा सकैनिया रोड का नाम बाबा भूमन शाह के नाम पर किया गया है। कार्यक्रम को ओम प्रकाश कंबोज, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया, सचिव राकेश कुमार, अशोक कुमार एवं देवेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूरन चंद कम्बोज, बाबा सतनाम चंद, जगदीश कंबोज, श्यामचंद कम्बोज, अकबर अली, राजीव शर्मा, वरियाम चंद कम्बोज, अशोक कम्बोज, राजकुमार गुंबर, अशोक कुमार, सद्दाम हुसैन, रमेश कुमार मदान, अकरम अली, राकेश कम्बोज, महेंद्रपाल सिंह एवं शकील अहमद आदि मौजूद थे।

दिल्ली: गुरुद्वारा प्रबंधन समिति आंदोलन में कूदी

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। किसान बिल देशभर में जारी है। जगह-जगह से किसान दिल्ली पहुंचकर अपना विरोध जता रहे हैं। वहीं, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के चैयरमेन व दिल्ली राजौरी गार्डन से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा भी इस आंदोलन में कूद चुके हैं। विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने किसान बिल की तुलना फांसी के फंदे से की है। विधायक सिरसा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के गले में फांसी का फंदा डाल रही है। कहा कि किसान बिल किसान विरोधी है और किसान हित में नही है। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि सरकार का कहना है कि किसान बिल किसानों के हित में है। इसकी गारंटी सरकार ले रही है। लेकिन जब किसान लूट जाएगा।असमर्थ हो जाएगा तो वह गारंटी का हक किस पर जमाएगा। विधायके सिरसा ने बताया कि इस देश के बिल के विरोध को लेकर विश्वभर में यह आंदोलन चल रहा है। जिसके बाद भी केंद्र सरकार मौन है। उन्होंने इस मामले में जल्द ही न्याय मिलने की बात कही।

चीमा ने दिल्ली पहुंचकर आंदोलन को समर्थन किया

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। किसान बिल के विरोध में बीते कुछ समय से हो रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए ऊधमसिंह नगर के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन दिया। चीमा दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के साथ धरने पर भी बैठे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जबरन किसान बिल किसानों पर थोपा जा रहा है, किसान बिल किसानों के हित में नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा किसान बिल वापिस ले लेना चाहिए। अगर किसान बिल वापिस नहीं लिया गया तो किसानों का धरना इसी तरह जारी रहेगा। इस दौरान सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, मित्रपाल सिंह, दीन दयाल, जसपवन सिंह, राजवीर सिंह, जितेंद्र पाल, बलविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, हरपिंदर सिंह, आशीष यादव, सरवन गुप्ता, अरुण सम्राट, राकेश चौधरी, राजेश पासवान आदि मौजूद रहे।

आग घटना, संदिग्ध परिस्थितियों में 4 लोगों की मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के दुबेन के पुरवा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार की रात एक घर में आग लगने की घटना में एक महिला और उसके तीन बच्चों की जल कर मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने शनिवार को बताया, “संदिग्ध परिस्थिति में घर में आग लगने की घटना शुक्रवार रात की है। गांव के लोग आज सुबह करीब पांच बजे धुआं उठता देख मौके पर पहुंचे। हादसे में संगीता यादव (28) और उसकी बेटी अंजली (आठ), बेटा आशीष (छह) और दो साल की बेटी की जलकर मौत हो गई।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...