मंगलवार, 22 दिसंबर 2020

कौशाम्बी: अंतर्जनपदीय दो लुटेरे गिरफ्तार किए

अंतर्जनपदीय दो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से मोटरसाइकल, मोबाईल अवैध तमंचा बरामद
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना पुलिस ने अंतर प्रांतीय दो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी कौशांबी के साथ-साथ पड़ोसी जनपदों में भी लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने सात मोटरसाइकिल पांच स्मार्ट मोबाइल फोन और दो अवैध तमंचा बरामद करने का दावा किया है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के दिवार कोतारी गाव की रहने वाली रेनू चौधरी पत्नी संजय चौधरी के साथ कुछ दिन पहले लूट की घटना हुई थी। जिसका मुकदमा दर्ज कर सराय अकिल पुलिस विवेचना कर रही थी।तिलहापुर चौकी इंचार्ज हनुमान प्रताप सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो लोग ग्राम बजहा मुसिर भट्ठा के पास किसी घटना को अंजाम देने के लिये खड़े है। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज हनुमान प्रताप सिंह मय फ़ोर्स मौके पर पहुँच कर घेराबंदी किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम राहुल द्विवेदी पुत्र मनीष द्विवेदी निवासी ग्राम कपुरीपुर मजरा उरई अशरफपुर थाना व जनपद कौशाम्बी बताया दूसरे ने अंकुर त्रिपाठी पुत्र स्व0 इंद्रपाल त्रिपाठी निवासी ग्राम कनैली के बताया।रेनू चौधरी लूट कांड में यह दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।    
दोनों बदमाशो की निशानदेही पर पुलिस ने सात बाइक,पांच स्मार्ट मोबाइल फोन,सहित दो अवैध तमंचा बरामद किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने जानकारी दिया कि यह लोग चित्रकूट और कौशाम्बी जनपद में लूट और छिनैती जैसी घटना को अंजाम देते थे। दो बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इनके गैंग में कितने लोग है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सुशील केसरवानी 

सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द नहीं होगी: शिक्षा मंत्री

अश्वनी उपाध्याय   

गजियाबाद। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्रीय बोर्ड के शिक्षकों से ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द नहीं होंगी। उन्होंने परीक्षाएं निश्चित रूप से होंगी। क्योंकि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं कराना बहुत ही जरूरी है। दरअसल कान्फ्रेंस के दौरान एक शिक्षिका ने प्रश्न पूछा – क्या बोर्ड परीक्षा का स्थगन संभव है? क्या इसमें तीन माह की देरी हो सकती है? इसके जवाब में शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा, “मोदी सरकार छात्रों के साथ है। हम लगातार छात्रों के साथ बात कर रहे हैं। हमने कोरोना काल में जेईई मेन और नीट जैसी बड़ी परीक्षाएं कराईं। बिहार चुनाव में इन परीक्षाओं का उदाहरण लिया गया। जनवरी-फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी। फरवरी माह तक इसे कराना संभव नहीं होगा। फरवरी के बाद परीक्षाएं कब कराई जा सकती है, इस पर मंथन करेंगे। आगे सूचना दी जाएगी। लगातार बातचीत चल रही है।”

आंदोलनकारी किसानों के सम्मान में कैंडल मार्च

अश्वनी उपाध्याय  

गाजियाबाद। विपक्षी दल कांग्रेस, समाजवादी, राष्ट्रीय लोकदल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों की ओर से कृषि बिल विधेयक के विरोध में चल रहे आंदोलन में शहीद हुए किसानों की याद में राज चौराहे से शहीद मेजर आशाराम त्यागी की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ बस स्टैंड से शहीद मेजर आशा राम त्यागी स्मारक स्थल पर पहुंचा। 

यूपी: विद्युत विभाग मानव सेवाएं उपलब्ध करेगा

अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। बिजली उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। इसके तहत नियम जारी कर उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने और तय समय पर सेवाएं देने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नियमों के तहत अगर वितरण कंपनियां विद्युत (उपभोक्ता अधिकार) नियम के अंतर्गत मानक सेवा उपलब्ध नहीं कराएंगी। उन्हें जुर्माना देना होगा।

जिला स्तरीय उद्योग बंधुओं की सभा आयोजित

अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। जिले की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. अस्मिता लाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिला स्तरीय उद्योग बंधु बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सीडीओ द्वारा विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में व्याप्त अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया। इस संबंध में सीडीओ ने अपर नगर आयुक्त नगर निगम को क्षेत्रवार रोस्टर तैयार कर उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वही औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुचारु रखने को कहा।

इंडियन ओपन की 11 मई से होगी शुरुआत

इंडिया ओपन की 11 मई से होगी शुरुआत, 2021 के पहले हाफ का कैलेंडर जारी

टोक्यो। बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने आगामी साल के लिए नया कैलेंडर जारी किया है। जिसमें इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट टोक्यो ओलंपिक के लिए आखिरी क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट होगा। इसका आयोजन 11 से 16 मई तक किया जाएगा। टोक्यो खेलों के लिए ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय अगले साल से दोबारा शुरू होगा। पहला क्वालीफाइंग टूर्नामेंट स्विस ओपन होगा जो 2 से 7 मार्च तक खेला जाएगा। इसके बाद नौ से 14 मार्च तक जर्मन ओपन होगा। चार लाख डॉलर इनामी इंडिया ओपन तोक्यो ओलंपिक के लिए अंक हासिल करने वाली 17 प्रतियोगिताओं में से आखिरी होगी। दिसंबर तक स्थगित किया गया। बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। नए बीडब्ल्यूएफ कैलेंडर में सत्र के पहले और दूसरे क्वार्टर से कुछ टूर्नामेंटों को स्थगित किया गया है। और ग्रेड दो के कुछ टूर्नामेंट रद्द किए गए हैं। बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स 2020 के साथ दोबारा शुरू होंगी जिसकी शुरुआत 27-31 जनवरी तक होनी है। अगली विश्व रैंकिंग सूची की गणना की घोषणा दो फरवरी को की जाएगी।
बीडब्ल्यूएफ ने साथ ही पुष्टि कि थॉमस एवं उबेर कप फाइनल्स अब डेनमार्क के आरहस में होंगे। इन्हें इस साल स्थगित किया गया है। बीडब्ल्यूएफ ने साथ ही टूर्नामेंट के मेजबानों के लिए कोविड-19 समर्थन पैकेज की भी घोषणा की जिसमें वित्तीय सहायता दी जाएगी जिससे कि टूर्नामेंट का आयोजन जारी रह सके।

रतन टाटा को एफआईआईसीसी ने सम्मानित किया

दुबई। वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा को फेडरेशन ऑफ इंडो-इजरायल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स (एफआईआईसीसी) ने एकता शांति और स्थिरता के लिए प्रतिष्ठित ग्लोबल विजनरी ऑफ सस्टेनेबल बिजनेस एंड पीस पुरस्कार से सम्मानित किया है। द्विपक्षीय उद्योग संगठन के अध्यक्ष गुल कृपलानी ने कहा इजरायल के प्रति रतन टाटा का समर्थन अटूट रहा है। भारत को गरिमा और सम्मान के साथ वैश्विक पटल पर लाने की उनकी प्रतिबद्धता को सभी ने देखा है। एक व्यक्ति, जिसका तीनों देशों- भारत, इजरायल और यूएई के व्यापारिक समुदाय सम्मान करते हैं। वह एकता शांति और स्थिरता के के प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि वह भारत के सर्वाधिक सम्मानित और नैतिक व्यवसायी हैं। पुरस्कार समारोह के लिए एक आभासी कार्यक्रम के दौरान टाटा ने कहा कि उनका हमेशा मानना रहा है, कि इजरायल भारत के लिए एक बड़े अवसरों का देश है और इसकी रचनात्मकता की मदद से भारत में विनिर्माण लागत कम की जा सकती है। ताकि निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा इजरायल जैसे देश के साथ जुड़ना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है। मैंने हमेशा इसे भारत के लिए अवसर का देश कहा है। इजरायल के लोगों में कुछ खासबात है। जो उन्हें रचनात्मक बनाती है।

हादसा: कार पेड़ से टकराईं 2 की मौत, 3 घायल

ऋषिकेश: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार! दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
पंकज कपूर
ऋषिकेश। देर रात ऋषिकेश से रुड़की की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है। रात करीब 2 बजे मनसा देवी रेलवे फाटक के पास एक कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एम्स ऋषिकेश में उपचार के लिए भेजा गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक कार ऋषिकेश से रुड़की की ओर जा रही थी। तभी सड़क के किनारे लगे एक पोल को बचाने से बचने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और यह हादसा हो गया। कार हरिद्वार आरटीओ से रजिस्टर्ड है। कार में सवार सभी लोग रुड़की के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

एलओसी: पुंछ क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने दागे मोर्टार

जम्मू कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तानी सेना ने दागे मोर्टार

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित अग्रिम चौकियों पर मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई और मोर्टार दागे गए। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस हमले में भारतीय पक्ष को कोई नुकसान नहीं हुआ।
प्रवक्ता ने कहा आज पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे पाकिस्तानी सेना की ओर से बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। नियंत्रण रेखा पर पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई और मोर्टार दागे गए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले एक दिसंबर को राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए मोर्टार हमले में बीएसएफ के एक उप निरीक्षक शहीद हो गए थे।

यमुनोत्री धाम के लिए 48 करोड़ की राशि स्वीकृत

यमुनोत्री तीर्थ धाम के लिए 48 करोड़ की धनराशि स्वीकृत यमुनोत्री विधायक
पंकज कपूर
देहरादून। उत्तरकाशी से अनिल रावत की रिपोर्ट केंद्र की मोदी सरकार तीर्थ धामो को भी बेहतर बनाने के लिए उनके सौंदर्यरण के लिए भी कार्य करने जा रही है। इसके लिए बंपर बजट भी रखा जा रहा है, ताकि धामों की सुंदरता के साथ आकर्षण भी बढ़े। केंद्र सरकार ने प्रसादम योजना के तहत यमुनोत्री तीर्थ धाम के लिए 48 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने देहरादून में एक मुलाकात के दौरान इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र के पर्यटन मंत्रालय से यह स्वीकृति मिली है। जो कि आने वाले समय में यमुनोत्री धाम का कायाकल्प करेगी। धाम का इस योजना से जहां बेहतर व आकर्षक सौंदर्यरण होगा तो वहीं मास्टर प्लान के तहत यमुनोत्री धाम में थ्री लेयर का भव्य ढांचा भी बनेगा जिसमें फर्स्ट फ्लोर में कुंड,सेकंड फ्लोर में मंदिर आदि नजर आयेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रसादम योजना स्वीकृत हो जाने के बाद अब गेल द्वारा स्वीकृत कार्य की जरूरत नहीं पड़ेगी। विधायक ने कहा कि इस योजना से यमुनोत्री धाम का सम्पूर्ण विकास होने के साथ ही धाम नए लुक में नजर आएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के व राज्य में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के नेतृत्व में जहां एक ओर विकास का क्रम जारी है। तो वहीं नदियों के संरक्षण,घाटों के निर्माण के साथ ही तीर्थ धामों को भी बेहतर,आकर्षक व सुविधा संपन्न बनाने के लिए हर संभव कार्य किए जा रहे हैं।

धर्म स्थानांतरण करने के आरोप में 3 गिरफ्तार

धर्मांतरण कराने के आरोप में तीन प्रचारक गिरफ्तार
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने लालच देकर लोगों का धर्म परिर्वतन कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दीदारगंज के थाना प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि तीन लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। डीह कैथौली गांव के लोगों ने बताया कि गांव के त्रिभुवन यादव के घर रविवार सुबह से दर्जनों लोग जुटे थे। वहां ईसाई धर्म के तीन प्रचारक बाहर से आए थे। उन्होंने बताया कि धर्म परिवर्तन को लेकर प्रार्थना सभा चल रही थी। इसी बीच गांव के अशोक यादव ने पुलिस के पास इस संबंध में शिकायत की।
अशोक यादव की तहरीर पर पुलिस ने लालच देकर धर्म परिर्वतन कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर तीनों धर्म प्रचारकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जौनपुर निवासी बालचंद जायसवार, वाराणसी निवासी गोपाल प्रजापति और आजमगढ़ निवासी नीरज कुमार के रूप में की गई है।

सत्ता पक्ष पर हमलावर मुद्रा, गन्ने के साथ प्रदर्शन

सत्ता पक्ष पर हमलावर मुद्रा में विपक्ष..... विधानसभा के बाहर गन्ने के साथ प्रदर्शन
पंकज कपूर
देहरादून। विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर मुद्रा में हैं। वहीं विधानसभा सत्र के दूसरे सदन दिन शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा के बाहर गन्ने के साथ प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला। गौरतलब है, कि विधानसभा सत्र का दूसरा दिन हंगामेदार रहने की उम्मीद जताई जा रही है। सदन शुरू होने से पहले जिस तरह से विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा के बाहर हंगामा किया उससे सदन के अंदर भी हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं। मंगलवार को सदन शुरू होने से पहले हरिद्वार जिले के तमाम विधायक जिनमें काजी निजामुद्दीन फुरकान अहमद, ममता राकेश के अलावा विपक्ष के तमाम विधायक सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए गन्ने को लेकर विधानसभा के बाहर पहुंचे और गन्ने मूल्य को लेकर सरकार का घेराव किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष के विधायकों ने कहा कि यह सरकार गन्ना किसानों के प्रति बेहद उदासीन है। पिछली कांग्रेस सरकार से लेकर अब तक कई किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ है।
वहीं विपक्ष के विधायक और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज वह सदन के भीतर किसानों के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएंगे। वहीं इसके अलावा प्रीतम सिंह ने कहा कि वह आज होने वाली कार्य मंत्रणा की बैठक में सदन बढ़ाने को लेकर मांग करेंगे और अगर सदन नहीं बढ़ाया जाता है। तो वह कार्य मंत्रणा का बहिष्कार करेंगे।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...