शनिवार, 12 दिसंबर 2020

उद्घाटन के बाद सीएम 'योगी' ने गहन अध्ययन किया

संदीप मिश्र

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम में नवनिर्मित कैलाश मानसरोवर भवन का लोकार्पण किया। सीएम योगी ने लोकार्पण करने के बाद अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की हर मंजिल पर जाकर गहन अवलोकन किया। इस भवन का निर्माण उत्तर-प्रदेश सरकार के धर्मार्थ विभाग द्वारा किया गया है। नवनिर्मित कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण 9000 वर्ग मीटर में लगभग 69.48 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।

4 विकेट पर 386 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया

सिडनी। हनुमा विहारी (नाबाद 104) और विकेटकीपर ऋषभ पंत (नाबाद 103) के शानदार शतकों तथा मयंक अग्रवाल (61) और शुभमन गिल (65) के अर्धशतकों से भारत ने ऑस्ट्रेलिया ए खिलाफ गुलाबी गेंद से दिन रात्रि अभ्यास मैच के दूसरे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 386 रनों का मजबूत स्कोर बना लिया। भारत के पास अब कुल बढ़त 472 रन की हो गयी है। भारत ने 17 दिसम्बर से एडिलेड में होने वाले पहली दिन रात्रि टेस्ट से पूर्व इस अभ्यास मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में 194 रन बनाये थे। जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 55 रन बनाकर अपने करियर का किसी भी प्रारूप में पहला अर्धशतक बनाया था।

विश्व की सबसे बड़ी धोखाधड़ी 'विश्लेषण'

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली/ सिडनी/ लंदन/ रियाद/सियोल/ मास्कों। 'गूगल' दुनिया की सबसे बड़ी धोखाधड़ी करने वाली डिजिटल व्यवस्था है। जिसके कारण दुनिया की ज्यादातर व्यवस्था विभिन्न प्रकार की विपदा और आपदाओं से घिंरे हुए हैं। गूगल अपने आर्थिक स्वार्थ और निजी लाभ के लिए दुनिया की विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं का निजीकरण कर रहा है। इससे हमारा देश भी अछूता नहीं है। दुनिया में ज्यादातर अपराध साइबर के आधार पर किए जाते हैं। जिसकी सारी जिम्मेदारी 'गूगल' की है। लेकिन गूगल से संबंध तोड़ने के चक्कर में सभी व्यवस्थाएं थर-थर कांपती है। इसी कारण यह व्यवस्था पूरी दुनिया में प्रचलित है। जिसका दंश आधुनिक युग का मानव झेल भी रहा है। भारत देश की जनता ही नहीं बल्कि, कई अरब नागरिक इस वायरस की शिकार है। जिसका "डब्ल्यूएचओ" के पास भी कोई समाधान, नहीं है। किसी सरकार या किसी सामान्य प्रक्रिया के तहत इसका कोई भी उपचार नहीं है। यह केवल शोषण और राजनीतिक विश्लेषण का प्रायोगिक केंद्र है। इस प्रकार की व्यवस्थाओं से बचने के लिए कोई भी प्रतिभा अभी तक सामने क्यों नहीं आई है? क्या किसान आंदोलन को हम इसका पूरक समझ सकते हैं ?
चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'

पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनी

अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने फरियादियों की बातों को सुना और तमाम समस्याओं का मौके पर किया
निस्तार
कौशाम्बी। कोखराज थाना के समाधान दिवस में एसओ प्रदीप कुमार राय व राजस्व निरीक्षक ने फरियादियों की बातों को सुना और फरियादियों की तमाम समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। समाधान दिवस में लोगो ने अपनी ब्यथा अपर पुलिस अधीक्षक से की। जिस पर सभी सर्किल के लेखपालों को विवादित मामलों को जाँच कर निस्तारण करने के लिए उन्होंने कहा इस मौके पर कानून गो रियाज लेखपाल मदन सिह अमन,अम्रत सिह,मान सिह, धर्म राज ,अनुराधा,दिलीप सिंह आदि लेखपालों की मौजूदगी रही समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को तत्काल निस्तारण करने का भी अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया। इस मौके पर चौकी इंचार्ज योगेश तिवारी,सहित उप निरीक्षक एव पुलिस के जवान मौजूद रहे।
संतलाल मौर्य

दरोगा, सिपाही के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला

दरोगा को महिला सिपाही के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, पत्नी से मीटिंग का बनाया था बहाना

रामपुर। थानेदार पत्नी को कॉल कर कहा कि आज घर नहीं आ पाएगा वह मीटिंग में जा रहा है। इसके बाद वह अपनी प्रेमिका महिला सिपाही को लेकर एक फ्लैट पर चला गया। पहले से पति पर शक कर रही पत्नी भी उस फ्लैट पर पहुंच गई और पति को महिला सिपाही के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। यह घटना ग्वालियर की है। पत्नी ने पति और प्रेमिका को पीटा
थानेदार की पत्नी अपने साथ परिजनों को लेकर भी पहुंची थी, इस दौरान महिला सिपाही बाथरूम में जाकर छिप गई। लेकिन उससे बाहर निकालकर थानेदार की पत्नी ने जमकर पिटाई कर दी। प्रेमिका की पिटाई देख थानेदार रोने लगा, पत्नी ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। गंदी हरकत करने वाला थानेदार सुनील बानोरिया सबलगढ़ के रामपुर थाना में तैनात है। युवती भी मुरैना पुलिस लाइन में महिला सिपाही के पद पर है। दोनों के बीच कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी पत्नी को हो गई थी, जब सुनील बहाना बनाया तो पत्नी कंचन को पहले से ही उस पर संदेह था। हंगामा के बाद पुलिस पहुंची और दोनों को थाना लेकर गई।

सीएम भूपेश ने की अधिकारियों के साथ बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिले स्तर के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। वहीं अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए काम करने को लेकर प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री शिव डहरिया, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम मौजूद रहे।

जम्मू-कश्मीर में हुई भारी बर्फबारी, गिरा बर्फ

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...