गुरुवार, 10 दिसंबर 2020

कौशांबी: सचिव ने मंझनपुर का किया निरीक्षण

प्रमुख सचिव ने निर्माणाधीन बस डिपो मंझनपुर का किया औचक निरीक्षण

कौशाम्बी। नोडल अधिकारी ने निर्माणाधीन बस डिपो मंझनपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन बस डिपो स्थल पर जाकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होने निर्माण एजेन्सी फैक्सफेड को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ निर्माण कार्य को समय से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बस डिपो के बाउण्ड्रीवाल के चारो तरफ बृक्षोरोपण कराये जाने के लिए कहा है, जिससे प्रदूषण को नियन्त्रित करने में मदद मिलेगी। नोडल अधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार से कमी नहीं होनी चाहिए।

गणेश साहू 

कौशांबीः नोडल अधिकारी ने हाउस का निरीक्षण किया

नोडल अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित नव निर्माणाधीन ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

कौशाम्बी। नोडल अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित नव निर्माणाधीन ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। उन्होने वेयरहाउस के शेष बचे हुए कार्य को समय से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी मनोज, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विनय कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ज़ैगम अब्बास

हटकेः कृषि कानूनों के खिलाफ किसान हुए लामबंद

संदीप मिश्र
बरेली। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में किसान सड़कों पर डटे हुए हैं। बरेली समेत आसपास के तमाम जिलों से भी बड़ी संख्या में किसान दिल्ली कूच कर चुके हैं। बुधवार रात जिले से निकला सैकड़ों किसानों का जत्था यूपी-दिल्ली सीमा पर पहुंच गया। यहीं किसानों ने डेरा जमा लिया है।

सिविल लाइंस से मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरफ्तार

बदायूं। बदायूं पुलिस ने सिविल लाइन्स क्षेत्र से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 क्विंटल दस किलो डोडा बरामद किया। जिसकी कीमत लगभग एक करोड़़ रूपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कल रात सिविल लाइन्स पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान चंदऊ गांव के पास घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार दो तस्करों धर्मेन्द्र और मोहित को गिरफ्तार किया, जबकि उनके अन्य साथी फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

कॉलेज की प्रयोगात्मक परीक्षाओं में हंगामा हुआ

संदीप मिश्र 
बरेली। बरेली कॉलेज में गुरुवार को सुबह खेलकूद व शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा में हंगामा हो गया। एक गलत सूचना की वजह से सैकड़ों विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंच गए। विद्यार्थियों ने परीक्षा को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। विद्यार्थियों की भीड़ से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर प्राचार्य डा. अनुराग मोहन, चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा व प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अन्य सदस्य पहुंच गए। हालात बिगड़ने पर चीफ प्रॉक्टर ने न मानने वाले विद्यार्थियों को खदेड़ना शुरू कर दिया और पुलिस की भी मदद ली।

आंदोलन छोड़, वार्ता का रास्ता अपनाएं: तोमर

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरुवार को कहा, कि कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को आंदोलन छोड़ वार्ता का रास्ता अख्तियार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के किसी भी मुद्दे पर यदि किसानों को आपत्ति है तो सरकार उस पर खुले मन से चर्चा को तैयार है। तोमर ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि वार्ता की प्रक्रिया के बीच में किसानों द्वारा अगले चरण के आंदोलन की घोषणा करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार वार्ता के लिए पूरी तरह तत्पर है।

शाहजहांपुर: 2 अफीम तस्कर गिरफ्तार किए

आदर्श श्रीवास्तव 
शाहजहांपुर। उत्तर-प्रदेश की शाहजहांपुर पुलिस ने कटरा इलाके से अन्तरर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के कार सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार किलो अफीम बरामद की, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटरा प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने सूचना पर कार सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार किलो अफीम बरामद की। पकड़े गये तस्करों में पंजाब के तरन-तार निवासी गुरपाल सिंह और बरेली निवासी मुबारक शामिल है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

हापुड़ः न्याय के लिए भटक रहा है विकलांग

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार 

हापुड़़। भगवानों के जमाने में भी विकलांगों की पीड़ा सुनी जाती थीं। जब सुदामा अपनी परेशानी को लेकर कृष्ण भगवान के दरबार पहुंचे थे। तब कृष्ण भगवान ने भी देखते ही सुदामा को गले लगा कर उनकी सारी समस्या का समाधान कर दिया था। जो आज भी चर्चाओं का विषय बना हुआ है और लोग उससे आज भी मानते हैं। लेकिन हापुड़ न्याय के लिए आज भी दर-दर भटकना पड़ रहा है। एक विकलांग को धौलाना थाना क्षेत्र में गुरुवार को भी एक विकलांग थाने में मुकदमा लिखे जाने के बाद भी दर-दर भटक रहा है। थाने से लेकर सीओ साहब तक एसपी से लेकर आईजी तक सभी जगह अपनी गुहार लगा चुका है पीड़ित विकलांग। अब देखना यह है, विकलांग आईजी प्रवीण कुमार के दरबार पहुंचा है।

सालों में डेढ़ गुना बढ़ी अनाजों की एमएसपी

पिछले पांच सालों में डेढ़ गुना बढ़ी है अनाजों की एमएसपी

नई दिल्ली। पिछले पांच साल में अनाजों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और सरकारी खरीद, दोनों में करीब डेढ़ गुना बढ़ोतरी हुई है। आंदोलनकारी किसानों और सरकार के बीच नए कृषि कानूनों को लेकर चल रही वार्ता के परिणाम का तो फिलहाल अनुमान ही लगाया जा सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का यह दावा पुख्ता है। कि उनके कार्यकाल के पिछले पांच साल में अनाजों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और सरकारी खरीद, दोनों में करीब डेढ़ गुना बढ़ोतरी हुई है। पिछले सीजन में सरकार ने गेहूं और धान की रिकार्डतोड़ खरीदारी की थी। सरकार ने पंजाब के किसानों से 127 लाख टन तो मध्य प्रदेश के किसानों से 129.42 लाख टन गेहूं खरीदा था। हरियाणा से 74 लाख टन, उत्तर प्रदेश से 35.77 लाख टन जबकि राजस्थान से 17 लाख टन के खरीद लक्ष्य के मुकाबले सरकार ने 22.25 लाख टन गेहूं की खरीदारी की थी। इसी तरह सरकार 7 दिसंबर तक 202.78 लाख टन धान भी पंजाब से खरीद चुकी है। हरियाणा से 56.1 और उत्तर प्रदेश से भी 27.2 लाख टन धान खरीदा जा चुका है।
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2016 में उसका खाद्यान्न भंडार 496 लाख टन था, जो साल 2020 में बढ़कर 832.62 लाख टन हो गया। इसी तरह 2015-16 में चावल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1410 रुपये प्रति कुंतल था। जबकि पिछले साल चावल पर एमएसपी 1868 रुपये रहा था।
इसी तरह गेहूं का समर्थन मूल्य भी 1525 रुपये से बढ़ाकर 1975 रुपये प्रति कुंतल किया जा चुका है। ज्वार का एमएसपी 1590 से बढ़ाकर 2640 रुपये और बाजरा का 1330 से बढ़ाकर 2150 रुपये हो गया है। रागी के दाम तो पिछले 5 वर्षों में दोगुने हो चुके हैं। इसका दाम 2015-16 में 1650 रुपये प्रति कुंतल था। जबकि पिछले साल केंद्र सरकार ने 3295 रुपये एमएसपी घोषित किया था।

दौरे पर थलसेना के प्रमुख जनरल नरवणे

यूएई-सऊदी अरब के दौरे पर थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे संयुक्त अरब अमीरात (यूएएई) और सऊदी अरब की छह दिनों की यात्रा पर रवाना हुए हैं। किसी भारतीय थलसेना प्रमुख की खाड़ी क्षेत्र में रणनीतिक रूप से दो महत्वपूर्ण देशों की अब तक की यह पहली यात्रा है। जनरल नरवणे की इस यात्रा से दोनों देशों के साथ भारत के बढ़ते रणनीतिक संबंध प्रदर्शित होते हैं। और इससे रक्षा एवं सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग के नए आयाम खुलने की उम्मीद है। कई अरब देशों के साथ इस्राइल के सामान्य हो रहे संबंधों और ईरान के शीर्ष परमाणु हथियार वैज्ञानिक मोहसिन फख्रीजादेह की हत्या से उपजी स्थिति सहित खाड़ी क्षेत्र में तेजी से घट रही घटनाओं के बीच जनरल नरवणे की यह यात्रा है।
जनरल नरवणे का पहला गंतव्य संयुक्त अरब अमीरात है। जहां वह वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग प्रगाढ़ करने पर चर्चा करेंगे। थल सेना ने एक बयान में कहा थल सेना प्रमुख जनरल नरवणे संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब की नौ से 14 दिसंबर तक की यात्रा पर रवाना हुए हैं। 
बयान में कहा गया है। अपनी यत्रा के दौरान, वह इन देशों के अपने समकक्षों और वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। यह यात्रा इस मायने में ऐतिहासिक है। कि यह पहला मौका है। जब कोई भारतीय थल सेना प्रमुख यूएई और सऊदी अरब की यात्रा कर रहे हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक थलसेना प्रमुख 13 से 14 दिसंबर तक सऊदी अरब की यात्रा करेंगे।
वह सऊदी अरब और भारत के बीच उत्कृष्ट रक्षा सहयोग को सुरक्षा प्रतिष्ठानों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकों के माध्यम से आगे बढ़ाएंगे तथा रक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।  जनरल नरवणे रॉयल सऊदी लैंड बल के मुख्यालय और किंग अब्दुल अजीज मिलिट्री एकेडमी का भी दौरा करेंगे।
थल सेना प्रमुख के सऊदी अरब के राष्ट्रीय डिफेंस यूनिवर्सिटी का दौरा करने और संस्थान के छात्रों एवं संकाय सदस्यों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। विदेश मंत्री एस जयशंकर की बहरीन और यूएई की यात्रा के कुछ दिनों बाद जनरल नरवणे की खाड़ी क्षेत्र की यह यात्रा हो रही है।
चीन, अमेरिका और जापान के बाद सऊदी अरब , भारत का चौथा व्यापारिक साझेदार है और ऊर्जा (तेल) का एक बड़ा स्रोत है। भारत इस देश से अपने कच्चे तेल की जरूरत का करीब 18 प्रतिशत आयात करता है। सऊदी अरब भारत के लिए एलपीजी का भी एक बड़ा स्रोत है।
पिछले महीने, थलसेना प्रमुख ने नेपाल की तीन दिवसीय यात्रा की थी।जिसके महत्वपूर्ण कूटनीतिक मायने हैं। अक्तूबर में जनरल नरवणे ने विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला के साथ म्यामांर की यात्रा की थी।..

एनसीबी ने बॉलीवुड के आर्टिस्ट को किया गिरफ्तार

मनोज सिंह ठाकुर 

मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने गुरुवार को बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट सूरज गोदांबे को मुंबई में गिरफ्तार किया और उसके पास से कोकीन बरामद की। एक अधिकारी ने बताया कि बॉलीवुड के एक तबके में मादक पदार्थ के इस्तेमाल से जुड़े मामलों की जांच कर रही एनसीबी ने छापे के बाद गोदांबे को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि गोदांबे एक चर्चित मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट है और वह कुछ प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर चुका है। उन्होंने बताया कि गोदांबे को अदालत में पेश किया जाएगा।

बंगालः जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव किया

पश्चिम बंगाल: जे पी नड्डा के काफिले पर पथराव, विजयवर्गीय की गाड़ी में भी तोड़ फोड़

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता से दक्षिण 24 परगना जिले में जाने के दौरान डायमंड हार्बर इलाके में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर बृहस्पतिवार को पत्थर फेंके गए। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि पथराव की घटना में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की कार में तोड़-फोड़ की गयी। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक मीडियाकर्मियों के वाहनों को भी नहीं छोड़ा गया।
पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने बताया, ”डायमंड हार्बर की हमारी यात्रा के समय तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने रास्ता अवरुद्ध कर दिया और नड्डा के वाहन तथा दूसरी गाड़ियों पर पत्थर फेंके। यह तृणमूल कांग्रेस का असली रंग दिखाता है।” बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप किया और सुनिश्चित किया कि काफिला वहां से गुजर सका।

मानवता के विरुद्ध सरकार ने अपराध किया

मानवता के विरुद्ध अपराध कर रही मोदी सरकार: राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा हमला करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व वाली सरकार किसी की नहीं सुन रही है और मनमानी कर मानवता के विरुद्ध अपराध कर रही है। राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “मोदी सरकार ग़रीबों के मौलिक अधिकार छीन रही है। ये मानवता के विरुद्ध अपराध है। देश के बेहतर भविष्य के लिए हमें हर वर्ग के अधिकारों का सम्मान करना ही होगा।” कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी सरकार पर किसानों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया और कहा कि वह आंदोलन कर रहे किसानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा “इतिहास में यह भी दर्ज होगा कि जब अन्नदाता सड़कों पर 16 दिन से हक़ों की लड़ाई लड़ रहे थे तब आप सेंट्रल विस्टा के नाम पर अपने लिए महल खड़ा कर रहे थे। लोकतंत्र में सत्ता, सनक पूरी करने का नहीं, जनसेवा और लोक कल्याण का माध्यम होती है।”

तानाशाह की बहन ने मंत्री पर साधा निशाना

दक्षिण कोरियाई मंत्री पर भड़की किम जोंग की बहन

प्योंगयांग/ सियोल। उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन की बहन किम यो-जोंग ने अपने देश के कोरोना वायरस मुक्त होने के दावे पर सवाल उठाने को लेकर दक्षिण कोरिया की विदेश मंत्री पर बुधवार को निशाना साधा। उन्होंने ऐसी टिप्पणियों पर दक्षिण कोरिया को नतीजे भुगतने की धमकी भी दे डाली कि पड़ोसी देश परिणामों की चिंता किए बिना लापहवाही भरे बयान दे रहा है। बता दें कि दक्षिण कोरिया की विदेश मंत्री कांग क्यूंग-वहा ने हाल ही में कहा था। कि यह मानना मुश्किल है। कि उत्तर कोरिया में कोरोना वायरस का एक भी मामला नहीं है।...
उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया इस महामारी से निपटने के साझा प्रयास संबंधी हमारे प्रस्ताव के प्रति भी उदासीन रहा है।
इस पर किम जोंग की बहन ने कहा, पड़ोसी देश को इन अनर्गल टिप्पणियों के नतीजे पता होने चाहिए। दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री दोनों देशों के खराब रिश्तों को और भी बदतर करना चाहती हैं।
किम यो-जोंग ने कहा कि हम उनके शब्द कभी नहीं भूलेंगे और उन्हें भी इसके परिणाम भुगतने होंगे। बता दें कि उत्तर कोरिया शुरू से दावा करता रहा है। कि उसने कोरोना वायरस पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया है। इसके तहत उसने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को बंद कर दिया है। और संदिग्ध लक्षण वालों को अलग-थलग कर दिया है।

महाराष्ट्र: दुष्कर्म के अपराध पर मिलेगी सजा-ए-मौत

महाराष्ट्रः रेप पर मिलेगीं सजा-ए-मौत
मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। महाराष्ट्र में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी। जिसमें दोषियों के लिए मृत्युदंड, आजीवन कारावास और भारी जुर्माना सहित कड़ी सजा और मुकदमे की त्वरित सुनवाई के प्रावधान हैं।
प्रस्तावित कानून को राज्य में लागू करने के लिये विधेयक के मसौदे में भादंसं, सीआरपीसी और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में संशोधन करने का प्रस्ताव है।

रायपुरः किसान की मौत पर सीएम का बड़ा बयान

किसान की मौत के मामले में सीएम का बयान 

रायपुर। राजनांदगांव के घुमका धान खरीदी केंद्र में किसान की मौत के मामले में सीएम बघेल ने राजनीति नहीं करने की सलाह दी है। सीएम ने कहा है कि  स्वाभाविक मौत को रोकना किसी के वस में नहीं है। घटना दुः खद है, भाजपा इस पर राजनीति नहीं करे। सीएम ने आगे कहा है, कि किसान की तबीयत खराब होती तो धान लेकर आता नहीं। अगर कोई दोषी है, तो कार्रवाई जरुर होगी। वहीं ड्रग मामले में गिरफ्तारियों पर भी सीएम ने बयान दिया है।

युवक ने बिजली विभाग के कर्मचारी को पीटा

युवक ने बिजली विभाग के कर्मचारी को पीटा

बिलासपुर। 10 रुपए के नोट की चक्कर में बिजली विभाग के एक कर्मचारी की पिटाई हो गई। सारा विवाद तेरे-मेरे रुपए को लेकर हुआ। दुकान पर सामान लेने के दौरान कर्मचारी 10 रुपए के नोट को अपना बता रहा था और युवक अपना। इसको लेकर बात इतनी बढ़ी की मारपीट में बदल गई। फिलहाल बिजली कर्मचारी की ओर से बेलगहना चौकी में मामला दर्ज कराया गया है।जानकारी के मुताबिक, बेलगहना निवासी मनोज कुमार राजपूत बिजली कंपनी में परिचालक श्रेणी-3 है। बुधवार को फॉल्ट की शिकायत मिलने पर आमागोहन में गए थे। वहां पर गड़बड़ी सुधारने के बाद लौटने लगे तो इस दौरान रास्ते में ललित किराना दुकान में सामान लेने के लिए रुक गए। मनोज ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 10 रुपए का सामान खरीदा और नोट काउंटर पर रख दिया।

माइक्रोमैक्स के धांसू स्मार्टफोन की कीमत

माइक्रोमैक्स के धांसू स्मार्टफोन की कीमत 

नई दिल्ली। माइक्रोमैक्स के आइएन सीरीज़ के बजट स्मार्टफोन्स 1B को पहली सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। सेल की शुरुआत फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। वैसे को इस फोन की पहली सेल 26 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन किसी कारण इसे टाल दिया गया। कंपनी ने इस फोन की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है और इसमें 5000 मीटर Ah की बैटरी और डुअल रियर कैमरे जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

माता-पिता को बाहर किया, संतानों की खैर नहीं

माता-पिता को बाहर निकालने वाली संतानों की खैर नहीं 

हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। उत्तर-प्रदेश में माता-पिता की संपत्ति हड़प कर उन्हें घर से बाहर निकालने वाली संतानों की अब खैर नहीं। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण नियमावली 2014 में संशोधन किया जाएगा। इसमें बेदखली की प्रक्रिया जोड़ी जाएगी। राज्य विधि आयोग ने संबंधित प्रस्ताव का प्रारूप तैयार कर शासन को भेजा है। आयोग की सचिव सपना त्रिपाठी ने बताया कि प्रस्तावित संशोधन में बच्चों के साथ रिश्तेदारों को भी जोड़ा गया है। यह प्रक्रिया भी जोड़ी गई है, कि किस तरह पीड़ित पक्ष अपने मामले को पहले एसडीएम और फिर प्राधिकरण के समक्ष रख सकता है। गौरतलब है कि उतर प्रदेश में माता-पिता तथा वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण नियमावाली वर्ष 2014 में प्रभाव में आई थी। परन्तु इस नियमावली में वृद्घ माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों की सम्पत्ति के संरक्षण हेतु विस्तृत कार्य योजना नहीं बन सकी थी।

पठान में जासूस का किरदार निभाएंगी डिंपल

पठान में जासूस का किरदार निभायेंगी डिंपल कपाड़िया
मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया फिल्म पठान में जासूस का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू कर दी है। यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। बताया जा रहा है। कि फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। चर्चा है। कि फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी नजर आने वाली है। बताया जा रहा है, कि इस फिल्म में वह एक जासूस का किरदार निभाती नजर आएंगी जो कि उनकी ही टीम की एक सदस्य होने वाली हैं।
बताया जा रहा है, कि फिल्म में शाहरुख खान की एक टीम होगी जिसमें डिंपल कपाड़िया भी शामिल होंगी। फिल्म पठान में जहां शाहरुख खान एक्शन अवतार में दिखेंगे वहीं जॉन अब्राहम खलनायक का किरदार निभाएंगे। ऐसा माना जा रहा है। कि फिल्म पठान अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

नए कलेवर के साथ दस्तक देगी 'प्रियंका'

नए कलेवर के साथ यूपी में दस्तक देंगी प्रियंका
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले संगठन सृजन अभियान के जरिये ग्रामीण इलाकों में पैठ मजबूत करने जुटी कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करने के इरादे से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नये साल में वृहद संपर्क अभियान छेड़ सकती हैं। पार्टी सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा जनवरी के दूसरे पखवाड़े में उत्तर प्रदेश में डेरा जमा सकती है। अपने संपर्क अभियान के तहत वह मंडल वार क्षेत्रों का दौरा करेंगी और सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक उस क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की समस्याये जानने के साथ क्षेत्र में पार्टी की स्थिति की समीक्षा करेंगी।
उन्होने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा निर्धारित क्षेत्र में शाम छह से दस बजे के बीच चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद करेंगी जबकि वह रात्रि का भोजन किसी भी आम कार्यकर्ता अथवा साधारण ग्रामीण के घर पर करेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा का यह अभियान पंचायत चुनाव और उसके बाद वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा।
सूत्रों ने बताया कि पार्टी के लिये हाल ही में हुये विधानसभा उपचुनाव के नतीजे उत्साहवर्धक रहे हैं। इस चुनाव में पार्टी भले ही किसी सीट पर जीत दर्ज न कर सकी हो लेकिन बांगरमऊ और घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में जहां पार्टी दूसरे नम्बर पर रही वहीं सभी सात सीटों पर मत प्रतिशत में बढोत्तरी दर्ज की गयी। उन्होने बताया कि अब बारी पंचायत चुनाव की है। जिसके लिये पार्टी संगठन को ग्रामीण स्तर पर मजबूत करने में लगी है। पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता और पदाधिकारी लगातार ग्रामीणों इलाकों का भ्रमण कर रहे है। और संवाद के जरिये पार्टी की नीतियों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दे रहे हैं। पंचायत स्तर पर पार्टी काे मजबूत करने का यह अभियान जनवरी के मध्य तक जारी रहने की संभावना है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरों की शुरूआत होगी।
सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और उस क्षेत्र के कद्दावर पदाधिकारी साथ रहेंगे जो चलाये गये अभियान की समीक्षा करने के साथ चौपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान नये कृषि कानून के दूरगामी दुष्प्रभावों के बारे में किसानो को जागरूक किया जायेगा। गौरतलब है, कि कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान दो अक्टूबर से जारी है। अभियान में अब तक ब्लॉक स्तर में कमेटियों का गठन किया जा चुका है जबकि न्याय पंचायत ग्राम सभा स्तर तक कमेटियाें के गठन का काम प्रगति पर है। ब्लॉक कमेटी में 25 न्याय पंचायत में 21 और ग्राम पंचायत में 15 सदस्य होंगे। इस अभियान की मानीटरिंग भी सीधे प्रदेश मुख्यालय स्तर पर की जा रही है।

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...