गुरुवार, 10 दिसंबर 2020

कौशांबी: सचिव ने मंझनपुर का किया निरीक्षण

प्रमुख सचिव ने निर्माणाधीन बस डिपो मंझनपुर का किया औचक निरीक्षण

कौशाम्बी। नोडल अधिकारी ने निर्माणाधीन बस डिपो मंझनपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन बस डिपो स्थल पर जाकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होने निर्माण एजेन्सी फैक्सफेड को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ निर्माण कार्य को समय से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बस डिपो के बाउण्ड्रीवाल के चारो तरफ बृक्षोरोपण कराये जाने के लिए कहा है, जिससे प्रदूषण को नियन्त्रित करने में मदद मिलेगी। नोडल अधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार से कमी नहीं होनी चाहिए।

गणेश साहू 

कौशांबीः नोडल अधिकारी ने हाउस का निरीक्षण किया

नोडल अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित नव निर्माणाधीन ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

कौशाम्बी। नोडल अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित नव निर्माणाधीन ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। उन्होने वेयरहाउस के शेष बचे हुए कार्य को समय से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी मनोज, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विनय कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ज़ैगम अब्बास

हटकेः कृषि कानूनों के खिलाफ किसान हुए लामबंद

संदीप मिश्र
बरेली। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में किसान सड़कों पर डटे हुए हैं। बरेली समेत आसपास के तमाम जिलों से भी बड़ी संख्या में किसान दिल्ली कूच कर चुके हैं। बुधवार रात जिले से निकला सैकड़ों किसानों का जत्था यूपी-दिल्ली सीमा पर पहुंच गया। यहीं किसानों ने डेरा जमा लिया है।

सिविल लाइंस से मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरफ्तार

बदायूं। बदायूं पुलिस ने सिविल लाइन्स क्षेत्र से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 क्विंटल दस किलो डोडा बरामद किया। जिसकी कीमत लगभग एक करोड़़ रूपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कल रात सिविल लाइन्स पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान चंदऊ गांव के पास घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार दो तस्करों धर्मेन्द्र और मोहित को गिरफ्तार किया, जबकि उनके अन्य साथी फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

कॉलेज की प्रयोगात्मक परीक्षाओं में हंगामा हुआ

संदीप मिश्र 
बरेली। बरेली कॉलेज में गुरुवार को सुबह खेलकूद व शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा में हंगामा हो गया। एक गलत सूचना की वजह से सैकड़ों विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंच गए। विद्यार्थियों ने परीक्षा को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। विद्यार्थियों की भीड़ से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर प्राचार्य डा. अनुराग मोहन, चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा व प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अन्य सदस्य पहुंच गए। हालात बिगड़ने पर चीफ प्रॉक्टर ने न मानने वाले विद्यार्थियों को खदेड़ना शुरू कर दिया और पुलिस की भी मदद ली।

आंदोलन छोड़, वार्ता का रास्ता अपनाएं: तोमर

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरुवार को कहा, कि कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को आंदोलन छोड़ वार्ता का रास्ता अख्तियार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के किसी भी मुद्दे पर यदि किसानों को आपत्ति है तो सरकार उस पर खुले मन से चर्चा को तैयार है। तोमर ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि वार्ता की प्रक्रिया के बीच में किसानों द्वारा अगले चरण के आंदोलन की घोषणा करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार वार्ता के लिए पूरी तरह तत्पर है।

शाहजहांपुर: 2 अफीम तस्कर गिरफ्तार किए

आदर्श श्रीवास्तव 
शाहजहांपुर। उत्तर-प्रदेश की शाहजहांपुर पुलिस ने कटरा इलाके से अन्तरर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के कार सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार किलो अफीम बरामद की, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटरा प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने सूचना पर कार सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार किलो अफीम बरामद की। पकड़े गये तस्करों में पंजाब के तरन-तार निवासी गुरपाल सिंह और बरेली निवासी मुबारक शामिल है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

हापुड़ः न्याय के लिए भटक रहा है विकलांग

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार 

हापुड़़। भगवानों के जमाने में भी विकलांगों की पीड़ा सुनी जाती थीं। जब सुदामा अपनी परेशानी को लेकर कृष्ण भगवान के दरबार पहुंचे थे। तब कृष्ण भगवान ने भी देखते ही सुदामा को गले लगा कर उनकी सारी समस्या का समाधान कर दिया था। जो आज भी चर्चाओं का विषय बना हुआ है और लोग उससे आज भी मानते हैं। लेकिन हापुड़ न्याय के लिए आज भी दर-दर भटकना पड़ रहा है। एक विकलांग को धौलाना थाना क्षेत्र में गुरुवार को भी एक विकलांग थाने में मुकदमा लिखे जाने के बाद भी दर-दर भटक रहा है। थाने से लेकर सीओ साहब तक एसपी से लेकर आईजी तक सभी जगह अपनी गुहार लगा चुका है पीड़ित विकलांग। अब देखना यह है, विकलांग आईजी प्रवीण कुमार के दरबार पहुंचा है।

सालों में डेढ़ गुना बढ़ी अनाजों की एमएसपी

पिछले पांच सालों में डेढ़ गुना बढ़ी है अनाजों की एमएसपी

नई दिल्ली। पिछले पांच साल में अनाजों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और सरकारी खरीद, दोनों में करीब डेढ़ गुना बढ़ोतरी हुई है। आंदोलनकारी किसानों और सरकार के बीच नए कृषि कानूनों को लेकर चल रही वार्ता के परिणाम का तो फिलहाल अनुमान ही लगाया जा सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का यह दावा पुख्ता है। कि उनके कार्यकाल के पिछले पांच साल में अनाजों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और सरकारी खरीद, दोनों में करीब डेढ़ गुना बढ़ोतरी हुई है। पिछले सीजन में सरकार ने गेहूं और धान की रिकार्डतोड़ खरीदारी की थी। सरकार ने पंजाब के किसानों से 127 लाख टन तो मध्य प्रदेश के किसानों से 129.42 लाख टन गेहूं खरीदा था। हरियाणा से 74 लाख टन, उत्तर प्रदेश से 35.77 लाख टन जबकि राजस्थान से 17 लाख टन के खरीद लक्ष्य के मुकाबले सरकार ने 22.25 लाख टन गेहूं की खरीदारी की थी। इसी तरह सरकार 7 दिसंबर तक 202.78 लाख टन धान भी पंजाब से खरीद चुकी है। हरियाणा से 56.1 और उत्तर प्रदेश से भी 27.2 लाख टन धान खरीदा जा चुका है।
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2016 में उसका खाद्यान्न भंडार 496 लाख टन था, जो साल 2020 में बढ़कर 832.62 लाख टन हो गया। इसी तरह 2015-16 में चावल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1410 रुपये प्रति कुंतल था। जबकि पिछले साल चावल पर एमएसपी 1868 रुपये रहा था।
इसी तरह गेहूं का समर्थन मूल्य भी 1525 रुपये से बढ़ाकर 1975 रुपये प्रति कुंतल किया जा चुका है। ज्वार का एमएसपी 1590 से बढ़ाकर 2640 रुपये और बाजरा का 1330 से बढ़ाकर 2150 रुपये हो गया है। रागी के दाम तो पिछले 5 वर्षों में दोगुने हो चुके हैं। इसका दाम 2015-16 में 1650 रुपये प्रति कुंतल था। जबकि पिछले साल केंद्र सरकार ने 3295 रुपये एमएसपी घोषित किया था।

दौरे पर थलसेना के प्रमुख जनरल नरवणे

यूएई-सऊदी अरब के दौरे पर थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे संयुक्त अरब अमीरात (यूएएई) और सऊदी अरब की छह दिनों की यात्रा पर रवाना हुए हैं। किसी भारतीय थलसेना प्रमुख की खाड़ी क्षेत्र में रणनीतिक रूप से दो महत्वपूर्ण देशों की अब तक की यह पहली यात्रा है। जनरल नरवणे की इस यात्रा से दोनों देशों के साथ भारत के बढ़ते रणनीतिक संबंध प्रदर्शित होते हैं। और इससे रक्षा एवं सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग के नए आयाम खुलने की उम्मीद है। कई अरब देशों के साथ इस्राइल के सामान्य हो रहे संबंधों और ईरान के शीर्ष परमाणु हथियार वैज्ञानिक मोहसिन फख्रीजादेह की हत्या से उपजी स्थिति सहित खाड़ी क्षेत्र में तेजी से घट रही घटनाओं के बीच जनरल नरवणे की यह यात्रा है।
जनरल नरवणे का पहला गंतव्य संयुक्त अरब अमीरात है। जहां वह वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग प्रगाढ़ करने पर चर्चा करेंगे। थल सेना ने एक बयान में कहा थल सेना प्रमुख जनरल नरवणे संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब की नौ से 14 दिसंबर तक की यात्रा पर रवाना हुए हैं। 
बयान में कहा गया है। अपनी यत्रा के दौरान, वह इन देशों के अपने समकक्षों और वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। यह यात्रा इस मायने में ऐतिहासिक है। कि यह पहला मौका है। जब कोई भारतीय थल सेना प्रमुख यूएई और सऊदी अरब की यात्रा कर रहे हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक थलसेना प्रमुख 13 से 14 दिसंबर तक सऊदी अरब की यात्रा करेंगे।
वह सऊदी अरब और भारत के बीच उत्कृष्ट रक्षा सहयोग को सुरक्षा प्रतिष्ठानों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकों के माध्यम से आगे बढ़ाएंगे तथा रक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।  जनरल नरवणे रॉयल सऊदी लैंड बल के मुख्यालय और किंग अब्दुल अजीज मिलिट्री एकेडमी का भी दौरा करेंगे।
थल सेना प्रमुख के सऊदी अरब के राष्ट्रीय डिफेंस यूनिवर्सिटी का दौरा करने और संस्थान के छात्रों एवं संकाय सदस्यों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। विदेश मंत्री एस जयशंकर की बहरीन और यूएई की यात्रा के कुछ दिनों बाद जनरल नरवणे की खाड़ी क्षेत्र की यह यात्रा हो रही है।
चीन, अमेरिका और जापान के बाद सऊदी अरब , भारत का चौथा व्यापारिक साझेदार है और ऊर्जा (तेल) का एक बड़ा स्रोत है। भारत इस देश से अपने कच्चे तेल की जरूरत का करीब 18 प्रतिशत आयात करता है। सऊदी अरब भारत के लिए एलपीजी का भी एक बड़ा स्रोत है।
पिछले महीने, थलसेना प्रमुख ने नेपाल की तीन दिवसीय यात्रा की थी।जिसके महत्वपूर्ण कूटनीतिक मायने हैं। अक्तूबर में जनरल नरवणे ने विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला के साथ म्यामांर की यात्रा की थी।..

एनसीबी ने बॉलीवुड के आर्टिस्ट को किया गिरफ्तार

मनोज सिंह ठाकुर 

मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने गुरुवार को बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट सूरज गोदांबे को मुंबई में गिरफ्तार किया और उसके पास से कोकीन बरामद की। एक अधिकारी ने बताया कि बॉलीवुड के एक तबके में मादक पदार्थ के इस्तेमाल से जुड़े मामलों की जांच कर रही एनसीबी ने छापे के बाद गोदांबे को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि गोदांबे एक चर्चित मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट है और वह कुछ प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर चुका है। उन्होंने बताया कि गोदांबे को अदालत में पेश किया जाएगा।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...