बुधवार, 9 दिसंबर 2020

विश्व में कुल 6.80 करोड़ संक्रमित हुयें

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामले


नई दिल्ली। दुनिया भर में अब तक घातक वायरस से 6.80 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 15.53 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। इस बीच, अमेरिका में संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद न्यूयार्क शहर में प्राथमिक स्कूल खोल दिए गए हैं। जबकि फ्रांस ने स्पष्ट कह दिया है कि वह देश से फिलहाल लॉकडाउन नहीं हटाएगा। 
ब्रिटेन में मंगलवार से टीकाकरण की शुरुआत हुई है। यहां कि ब्रिटेन की 90 साल की माग्रेट कीनन फाइजर की वैक्सीन लेने वाली दुनिया की पहली शख्स बन गई हैं। उन्हें यह टीका सेंट्रल इंग्लैंड के लोकल कोवेंट्री अस्पताल में यह टीका लगाया गया। टीका लगवाने के बाद कीनन ने कहा- मुझे खुशी है कि मैं यह कोरोना वैक्सीन लेने वाली पहली इंसान हूं। मुझे खुशी है कि अब मैं नए साल पर निश्चिंत होकर अपने परिवार के साथ समय बिता पाऊंगी। 
हांगकांग में मंगलवार से फिर से सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़ी पाबंदियां सख्त कर दी गईं। नियमों के अनुसार शाम 6 बजे के बाद लोग रेस्तरां  नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा जिम और सैलून बंद रहेंगे। हांगकांग की चीफ एक्जीक्यूटिव कैरी लाम ने मंगलवार को कहा, संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा होने के कारण नियमों में सख्ती बरती गई है। यहां अब तक कुल 7076 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं।
अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद न्यूयार्क शहर में प्राथमिक स्कूल खोल दिए गए हैं। न्यूयॉर्क में करीब 10 लाख छात्र हैं और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण यहां मात्र दो सप्ताह पहले स्कूल बंद किए गए थे, लेकिन अभिभावकों के दबाव बनाने के बाद प्राथमिक स्कूल पुन: खोलने का फैसला किया गया।
न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने भी कहा है कि यदि जांच बढ़ा दी जाए तो स्कूल खोलना सुरक्षित है। अमेरिका में संक्रमण के प्रतिदिन औसतन दो लाख मामले सामने आ रहे है, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। देश में एक करोड़ 48 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और दो लाख 80 हजार लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।                               


ऑस्ट्रेलिया-चीन के बीच दरार के आसार

कैनबरा द्वारा पारित नया कानून बना वजह


ऑस्ट्रेलिया-चीन के रिश्तों में दरार बढ़ने के आसार


सीडनी। ऑस्ट्रेलिया की संसद ने मंगलवार को एक नए कानून को पास किया, जिसके बाद विदेशी मुल्कों के साथ किए गए कैनबरा के समझौतों को विदेश नीति का हवाला देते हुए खत्म किया जा सकेगा। इससे चीन-ऑस्ट्रेलिया के बीच रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है, क्योंकि बीजिंग ने हाल में कैनबरा के साथ कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किया है। चीन ने पहले ही चेतावनी दी थी कि ये कानून द्विपक्षीय रिश्तों में तनाव पैदा कर सकता है। 
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट की बताया गया कि नए कानून के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री अन्य देशों और उप-राष्ट्रीय निकायों जैसे राज्य और क्षेत्र सरकारों, स्थानीय परिषदों और विश्वविद्यालयों के बीच समझौतों को रद्द करने में सक्षम होंगे जहां वह मानते हैं कि वे विदेश नीति को कमजोर कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मरीस पेन ने कहा, यह कानून इस बात को पुख्ता करेगा कि तेजी से भूमंडलीकृत दुनिया में जिन भी समझौतों पर हस्ताक्षर किया जाए, वह ऑस्ट्रेलिया की विदेश नीति के अनुरूप हों। 
ऑस्ट्रेलियाई, अमेरिकी और ब्रिटिश सरकारों द्वारा आंशिक रूप से वित्त पोषित ऑस्ट्रेलियाई रणनीतिक नीति संस्थान में एक शोधकर्ता नेथन एट्रील ने कहा, यह निश्चित रूप से दोनों सरकारों के बीच मौजूदा लड़ाई को कम करने में मदद करने वाला नहीं है, लेकिन जैसा कि बीजिंग को विदेशी देशों के साथ चीन के रिश्तों का दायरा तय करने का अधिकार है, वैसे ही कैनबरा को भी है।  
चीन-ऑस्ट्रेलियाई संबंध अप्रैल से बिगड़ने शुरू हो गए थे। दरअसल, कैनबरा ने कोरोना वायरस महामारी की उत्पत्ति की स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच का प्रस्ताव देकर बीजिंग को क्रोधित कर दिया था। बीजिंग ने हाल के महीनों में अरबों डॉलर के ऑस्ट्रेलियाई निर्यात पर कई प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें गोमांस, जौ और वाइन शामिल हैं। 
इस कानून के बाद ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच रिश्तों में तल्खियां बढ़ सकती हैं, क्योंकि इसमें 14 शिकायतों की एक सूची को भी शामिल किया गया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 14 शिकायतों की सूची को पिछले महीने कैनबरा स्थित चीनी दूतावास द्वारा जारी किया गया था। इस सूची में कैनबरा द्वारा 2018 में हुआवेई के 5जी में शामिल होने पर प्रतिबंध और चीन विरोधी मीडिया रिपोर्ट्स भी शामिल हैं।                           


पाकिस्तान के पीएम ट्रोलिंग का शिकार हुए

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान हो गए ट्रोलिंग का शिकार


इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट से सभी को अनफॉलो कर दिया। इसमें उनकी पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ भी शामिल हैं।
जैसे ही ट्विटर यूजर्स की नजर इस पर पी तो उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने इमरान के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की। इमरान के खिलाफ ट्विटर पर लेट्स अनफॉलो इमरान खान को ट्रेंड कराने की अपील की गई।
इमरान ने अपना ट्विटर अकाउंट 2010 में बनाया था। जेमिमा एक ब्रिटिश फिल्म प्रोड्यूसर हैं। इमरान ने उनसे दो बार शादी की और दोनों ही बार अलग हो गए। हालांकि, वह पिछले कुछ समय तक जेमिमा को फॉलो किया करते थे।
एक ट्विटर यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, इमरान खान ने नवाज शरीफ का के ट्विटर अकाउंट की नकल की है। उन्हें महसूस हुआ कि नवाज किसी को फॉलो नहीं करते हैं। इससे वह नाराज हो गए। उन्हें लगा कि अगर वे किसी को फॉलो करेंगे तो नवाज से कमतर हो जाएंगे। इसके बाद उन्होंने अपने सभी सांसदों और पहली पत्नी को अनफॉलो कर दिया।                                      


ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, वॉर्नर बाहर हुए

 ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका पहले टेस्ट मैच से डेविड वॉर्नर बाहर


सिडनी। आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ग्रोइन की चोट के कारण भारत के खिलाफ एडीलेड में 17 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वॉर्नर ने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट में सौ फीसदी फिट होकर ही उतरना चाहते हैं। और उनका लक्ष्य मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू हो रहा बॉक्सिंग डे टेस्ट है।
उन्होंने कहा अब चोट पहले से बेहतर है। लेकिन मैं अपनी तसल्ली के लिये सौ प्रतिशत फिट होकर ही उतरना चाहता हूं ताकि विकेटों के बीच दौड़ और क्षेत्ररक्षण अपेक्षा के अनुरूप रहे।उन्होंने कहा अभी मैं उस स्तर पर नहीं हूं। अगले दस दिन में काफी फर्क आ जायेगा।
वॉर्नर को दूसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी। और वह कैनबरा में तीसरा वनडे तथा तीन टी20 मैचों की श्रृंखला नहीं खेल सके थे। आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा उम्मीद है। कि वह मेलबर्न टेस्ट से पहले फिट हो जायेगा। मुझे उस पर पूरा भरोसा है।वॉर्नर के नहीं खेलने से पारी की शुरूआत को लेकर चयनकर्ताओं का सिरदर्द बढ़ जायेगा। विल पुकोवस्की को भारत ए के खिलाफ अभ्यास मैच में सिर में चोट लगी है। दूसरे सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स खराब फार्म में हैं।                             


तेवरः भड़के चीन ने कार्रवाई की घोषणा की

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। चीन ने अपने अधिकारियों पर नए प्रतिबंध लगाए जाने और ताइवान को हथियारों की और अधिक बिक्री किए जाने के मुद्दे पर मंगलवार को अमेरिका की निंदा की है।विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका की कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से अधिक दबाव वाले तौर तरीकों की है जिससे नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए चीन के साथ संबंधों को सुगम करने में जटिलता उत्पन्न हो सकती है।   


पतंग के साथ उड़ा 12 साल का बच्चा

जकार्ता। विशालकाय पतंग पर करतब दिखा रहे एक लड़के के साथ हादसा हुआ है। एक बड़े मैदान में पतंग को पकड़कर हवा में झूल रहा था, तभी ये दुर्घटना सामने आई।....


इस घटना के समय वहां बहुत भीड़ थी, वही इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ये हादसा होते हुए दिख रहा है। यह घटना 1 दिसंबर को लम्पुंग के प्रिंगसेवू रीजेंसी के एक हाई स्कूल में हुई थी। एक चौंकाने वाली घटना में, प्रिंगसेवू रीजेंसी में भीड़ के सामने 30 फीट गिरने से पहले इंडोनेशिया में एक 12 वर्षीय लड़के को एक विशाल पतंग द्वारा हवा में उठा दिया गया था, इस घटना को कैमरे में कैद किया गया और सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।


वायरल फुटेज में पतंग द्वारा लड़के को हवा में ऊंचा उठाते हुए दिखाया गया है फिर अचानक वो नीचे गिरने लगता है जब तक कि वह नीचे नहीं गिरता है वहीं जमीन पर बैठे लोग डरावने स्वर में चिल्ला रहे हैं।               


केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने नए नियम लागू किए

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग ने मोटर साइकिल सवारों को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए कई नए नियम बनाए हैं। इसमें गाड़ियों की बनावट और उसमें मिलने वाली सुविधाएं भी शामिल हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि सरकार ने आपके लिए क्या-क्या बदला है। नई गाइडलाइन के अनुसार बाइक के पीछे की सीट के दोनों तरफ हैंड होल्ड जरूरी है। हैंड होल्ड पीछे बैठे सवारी की सेफ्टी के लिए है। बाइक ड्राइवर के अचानक ब्रेक मारने की स्थिति में हैंड होल्ड काफी मददगार साबित होता है। अभी तक अधिकतर बाइक में ये सुविधा नहीं होती थी। इसके साथ ही बाइक के पीछे बैठने वाले कि लिए दोनों तरफ पायदान अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा बाइक के पिछले पहिए के बाएं हिस्से का कम से कम आधा हिस्सा सुरक्षित तरीके से कवर होगा ताकि पीछे बैठने वालों के कपड़े पिछले पहिए में नहीं उलझे।                         


हमदर्दः संक्रमित के ना लगे पोस्टरः एससी

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में राज्यों को आदेश दिया है कि कोरोना मरीजों के घरों के बाहर कोई भी पोस्टर नहीं लगाया जाए। कोर्ट का कहना है कि कोरोना संक्रमितों के घरों के बाहर, राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा उनकी पहचान को देखते हुए पोस्टर चिपकाए जाने की आवश्यकता नहीं है। जब तक कि एक सक्षम अधिकारी से कोई निर्देश न हो। इससे पहले केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा था कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के घरों के बाहर से पोस्टर हटाए जाएं। दरअसल शीर्ष अदालत ने ने केंद्र से कहा था कि मरीजों के मकान के बाहर एक बार पोस्टर लग जाने पर उनके साथ समाज में अछूतों जैसा व्यवहार हो रहा है। इसके जवाब में केंद्र सरकार ने अदालत से कहा था कि कोरोना मरीजों को लेकर ऐसी कोई भी मंशा नहीं है। सरकार ने कहा था कि लोगों की सुरक्षा के लिए ये कदम उठाए गए हैं।                                             


14 जिलों में बोर्ड बनाने की स्थिति में भाजपा

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस को पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए हुए चुनावों में जबरदस्त टक्कर दी है। अब तक ज़िला परिषद सदस्यों के घोषित नतीजों के मुताबिक़ बीजेपी कुल 14 ज़िलों में बोर्ड बनाने की स्थिति में आ चुकी है, जबकि कांग्रेस का सिर्फ पाँच ज़िलों में बोर्ड बनता दिख रहा है। राज्य में ज़िला परिषद की कुल 636 सीटों के लिए चुनाव हुए थे। इनमें से 323 सीटें भारतीय जनता पार्टी और 246 सीटें कांग्रेस के कब्जे में आई हैं। पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव के अब तक घोषित नतीजों से साफ़ है कि ग्रामीण इलाक़ों में भी भाजपा कांग्रेस पर हावी हो रही है। यहाँ कुल 4371 सीटों में से बीजेपी को 1836 और कांग्रेस को 1718 सीटों पर जीत मिली है।                                             


नरमीः 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 11 भर्ती

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय जैविक संस्थान (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स) में 12वीं पास और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए 11 वैकेंसी निकली है। ये भर्ती असिस्टेंट और जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के पद पर निकाली गई है। आवेदकों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 02 फरवरी 2021 है। एप्लीकेशन फॉर्म nib.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।                                             


सहजता व सरलता हेतु आत्मा से नाता जोड़े

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जीवन में स्थिरता, सहजता और सरलता लाने के लिए परमात्मा के साथ नाता जोड़े।’’ यह विचार सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने मानवता को प्रेरित करते हुए तीन दिवसीय 73वें वर्चुअल वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के समापन दिवस पर अपने प्रवचनों में व्यक्त किए। इस समागम का सन्त निरंकारी मिशन की वेबसाईट एवं संस्कार टी.वी. चैनल पर, विश्व में फैले लाखों श्रद्धालु भक्तों द्वारा आनंद प्राप्त किया गया। सद्गुरु माता सुदीक्षा ने कहा कि जीवन के हर पहलू में स्थिरता की आवश्यकता है। परमात्मा स्थिर, शाश्वत एवं एक रस है। जब हम अपना मन इसके साथ जोड़ देते हैं तो मन में भी ठहराव आ जाता है। जिससे हमारी विवेकपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाती है और जीवन के हर उतार-चढ़ाव का सामना हम उचित तरीके से कर पाते हैं।                                          


सीएचसी संचालित करने हेतु ज्ञापन सौंपा

चायल सीएचसी को चालू कराने के लिए किसान नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन


कौशाम्बी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल के बंद रहने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने चायल तहसील में धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। नेताओं ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जर्जर बताकर उस अस्पताल को चालू नहीं किया जा रहा है। जब उसी अस्पताल भवन में स्वास्थ्य कर्मी निवास बनाए हुए हैं। किसान नेताओं ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों का यह दोगलापन बेहद निंदनीय है और इस पर आला अधिकारी संज्ञान लें और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल की स्वास्थ्य व्यवस्था शुरू कराई जाएंं। जिससे आम जनता को सरकार की मंशा के अनुसार सस्ता और सुलभ इलाज मिल सके। गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन की तरफ से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ब्लॉक व तहसील चायल परिसर में बुधवार को किया गया। जिसमें प्रमुख मांगे तीनों बिल वापस हो। एसडीएम चायल को किसान यूनियन नेताओ ने ज्ञापन सौंपा है। लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र बंद चल रहा है। उसे चालू करवाने के लिए बराबर किसान नेता परेशान है। चायल स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी चालू करवाने के लिए यूनियन के नेताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। क्योंकि सीएचसी में सारे कर्मचारी रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग के लेकिन सुचारू रूप से चलाने के लिए कहते हैं की बिल्डिंग जर्जर है। लेकिन वह खुद रहते हैं, तो क्या जर्जर नहीं है। इसीलिए यह सब बातें एसडीएम चायल से कही गई इस पर एसडीएम चायल ने आश्वासन दिया है की सीएचसी चालू कराई जाएगी लेकिन कई बार यह बातें एसडीएम कह चुकी हैं। लेकिन आज तक शुरू नहीं हुई। यह धरना भारतीय किसान यूनियन तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी व ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण मौर्य और अन्य तमाम पदाधिकारी की उपस्थिति में हुआ।


अनुराग कुमार कुशवाहा


भरण-पोषण, कल्याण के नियम में संशोधन

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। योगी सरकार माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण नियमावली में संशोधन करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो इस नियमावली प्रस्ताव भी सरकार तक पहुंच गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार, नियमावली संशोधन को अगली कैबिनेट में मंजूरी मिल सकती है। हालांकि सरकार की ओर कोई जानकारी नहीं मिली है। संशोधन में बेदखली भी जोड़ा जा सकता है। प्रस्तावित संशोधन में बुजुर्ग माता पिता के बच्चों के साथ रिश्तेदारों को भी रखा गया है। इसमें बेटा और रिश्तेदार बुजुर्ग माता- पिता को परेशान करता है तो पीड़ित एसडीएम या प्रधिकरण में केस कर सकते हैं। कार्रवाई के बाद मां-बाप अपने बेटे को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं। वर्ष 2014 में यूपी  में माता-पिता तथा वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण नियमावली बनी थी। नियमावली के बाद भी इसे सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया। बुजुर्ग माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों की सम्पति के संरक्षण के लिए कोई भी विस्तृत कार्य योजना नहीं बनाई गई थी। आपको बता दें कि अभी 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश, 2020 पास कर दिया। इस नए कानून के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बलपूर्वक, झूठ बोलकर, लालच देकर या अन्य किसी कपटपूर्ण तरीके से अथवा विवाह के लिए धर्म परिवर्तन गैर जमानती अपराध होगा।                            


112 के कार्यालय का निरीक्षण एवं निर्देश

डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी डायल 112 कार्यालय का निरीक्षण कर सम्बन्धित निर्देश दिएंं


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने प्रयागराज पुलिस लाइन में स्थित 112 डायल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिएं। प्रयागराज जनपदो के थाने एवम कार्यालयों की सुरक्षा एवं ब्यवस्था प्रबंधन को चुस्त एवं दुरुस्त करने डीआईजी/एसएसपी सर्व सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी आज दोपहर में रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे और उन्होंने वहां पर डायल 112 कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में नियुक्ति कर्मचारीयो से उनके हाल जाने वहीँ उनके द्वारा किये जा रहे कार्य व रखे अभिलेखों को चेक किया गया। साथ ही साफ सफाई हेतु भी आवश्यक निर्देश दिये।इसके अलावा डीआईजी एसएसपी ने कर्मियों के कार्यो में किसी भी प्रकार की शितिलता न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने वहां सभी सिस्टमो एवं उपकरणों व अन्य की सघन जाँच पड़ताल की जहा भी कमिया रही सुधार हेतु निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी कर्मचारियों को पुरे लगन से कार्य करने को कहा।



3,209 नलकूप चालकों को नियुक्ति-पत्र

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा बुधवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रदेश में नवचयनित 3209 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री ने नलकूप चालकों को खेती का महत्वपूर्ण अंग बताया। उन्होंने पहली बार नलकूप चालक के पद पर महिलाओं के चयन पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह 516 महिला नलकूप चालक एक नया इतिहास रच रही हैं। सीएम ने नवचयनित सभी नलकूप चालकों को बधाई देते हुए उन्हें जल संरक्षण की सीख भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी 3209 नवचयनित अभ्यर्थियों को इस बात पर गर्व करना चाहिए कि उन्हें किसी सिफारिश या जुगाड़ से यह सरकारी नौकरी नहीं मिली है। यह नौकरी आपकी अपनी मेधा, क्षमता और मेहनत से मिली है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में तैनाती पाने वाले वाले नवचयनित नलकूप चालकों से संवाद भी किया।
जनपद प्रयागराज में कलेक्टेट स्थित एनआईसी में मा0 सांसद फूलपुर-श्रीमती केशरी देवी पटेल, मा0 विधायक कोरांव-श्री राजमणि कौल, मण्डलायुक्त-श्री आर0 रमेश कुमार, जिलाधिकारी-श्री भानु चन्द्र गोस्वामी व मुख्य विकास अधिकारी-श्री आशीष कुमार की उपस्थिति में मा0 मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त नलकूप चालक प्रदीप कुमार पटेल से बात भी की। एनआईसी में ही मा0 सांसद फूलपुर-श्रीमती केशरी देवी पटेल के कर-कमलों द्वारा जनपद के नवनियुक्त नलकूप चालक प्रदीप कुमार पटेल, अजीत कुमार सरोज एवं अलका देवी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कलेक्टेट स्थित संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जनपद के कुल 98 नवनियुक्त नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।                                                                 


हापुड़ः एसपी ने सुरक्षा का जायजा लिया

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार 


बाजारों में गश्त कर स्वयं सुरक्षाओं का जायजा ले रहे कप्तान


हापुुुड़। जनपद के नवनियुक्त एसपी नीरज कुमार जादौन लगातार सिटी के मैन बाजारों में भारी पुलिस फोर्स के साथ निरीक्षण कर जन सुरक्षाओं का जयजा ले रहे हैं। बुद्धवार को कप्तान ने अतरपुरा चौपला कोठी गेट गोल मार्केट आदि मैन बाजारों में पैदल गश्त की। दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यापारी सतर्कता बरतें सर्दियों में लूट चोरी इत्यादि की घटनाएं होने का खतरा बना रहता है और कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिये जाने पर तुरंत नजदीकी पुलिस को सूचित करें। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।                                       


हापुड़ः फार्म हाउस में फायरिंग और मारपीट

अतुल त्यागी 


हापुड के स्वर्ग आश्रम रोड पर फॉर्म हाउस में हुई फायरिंग और मारपीट


हापुड़। सगाई के प्रोग्राम के बाद रात में फार्म हाउस की पार्किंग में शराब पी रहा था दूल्हा और उसके साथी। फार्म हाउस संचालक ने वहा शराब पीने से मना किया तो की फायरिंग और पत्थरबाजी। फर्महाउस संचालक बुरी तरह घायल, दूल्हा और उसके साथी फरार। दूल्हे के पिता हैं दरोगा, तो पुलिस कार्रवाई में कर रही है आनाकानी।                                   


मिसालः 9 लाख में बेचा साधारण बल्ब, ठगी

ठगी की नई मिसाल, 9 लाख में बेचा साधारण बल्ब


नई दिल्ली। आपने अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेस खिलाड़ी’ जरूर देखी होगी। इस फिल्म में एक सीन है। जब अक्षय कुमार एक साधारण सी बकरी को भविष्य बांचने वाली बकरी बताकर 25 हजार रुपये में बेच देते हैं। ये महज एक फिल्म थी। लेकिन बरेली के कुछ ठगों द्वारा दिल्ली के एक व्यापारी को 9 लाख रुपये में जादुई बल्ब बेचने का मामला सामने आया है। ठगों ने व्यापारी को ऐसी पट्टी पढ़ाई कि इस बल्ब से उसे सोने-चांदी जैसी कीमती धातुएं मिलेंगी और घर में समृद्धि आएगी। लेकिन वास्तव में वो एक साधारण बल्ब निकला।
ये शातिर ठग लखीमपुर खीरी के निवासी हैं। आरोपी ने खास चुंबक के जरिए बल्ब को अलग- अलग तरह से जलाकर दिखाया और बिजनेसमैन का भरोसा जीत लिया। जब ठगों ने इस बात को भांप लिया कि व्यापारी उनकी बातों में आ गया है। तब ये ठग उस बल्ब को 9 लाख रुपये में बेचकर वहां से निकल लिए। व्यापारी कोरोना महामारी के कारण कारोबार में नुकसान झेल रहा था। ऐसे में आसानी से पैसा कमाने की चाहत में वो ठगों की बातों में आ गया।
इस अजीबो गरीब धोखाधड़ी का मामला तब सामने आया जब तीनों आरोपियों (छुटकन खान मासूम खान और इरफान खान) के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज हुई। पीड़ित बिजनेसमैन और शिकायतकर्ता का नाम नितेश मल्होत्रा है। वहीं इस मामले को लेकर खीरी के एसएसपी विजय ढुल ने बताया कि इरफान पर पहले से हीं आधा दर्जन धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।             


रिया का ड्रग सप्लायर आरोपी अरेस्ट किया

रिया चक्रवती को ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में अब यह गिरफ्तार


मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े बॉलीवुड ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( एनसीबी) ने बुधवार को एक पैडलर को गिरफ्तार किया है। एनसीबी के मुताबिक पैडलर का नाम रिगल महाकाल है। दावा किया जा रहा है। कि ये सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रह चुकीं एक्ट्रेस रिया चक्रवती और उनके भाई शोविक को डायरेक्ट ड्रग्स की सप्लाई किया करता था। आज एनसीबी महाकाल को कोर्ट में पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक एनसीबी ने बड़ी मात्रा में हशीश और नगद बरामद किया है। खबर है, कि एनसीबी अधिकारी अंधेरी वेस्ट इलाके में छापेमारी कर रहे हैं।             


दिल्लीः लगातार किसानों का प्रदर्शन जारी

14वें दिन भी किसानों का प्रदर्शन जारी


नई दिल्ली। दिल्ली व इसके आसपास के इलाकों में प्रदर्शन की वजह से कई रास्ते बंद हैं। कुछ जगहों पर ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक आज सिंधु बार्डर, औचंदी बॉर्डर, पियाओ मनियारी बॉर्डर और मंगेश बॉर्डर यातायात के लिए पूरी तरह बंद है।
एनएच-44 भी दोनों तरफ से बंद रहेगा। जो लोग इन इलाकों से गुजरने वाले हैं। इन्हें वैकल्पिक रास्तों से आने जाने की सलाह दी गई है। दिल्ली के सिंध बॉर्डर पर दोपहर 12 बजे किसान संगठनों की बैठक होगी। किसान नेता हनन मुल्ला ने कहा है। कि सरकार को कृषि कानूनों को निरस्त करना होगा और बीच का कोई रास्ता नहीं है। किसान आंदोलन को लेकर शरद पवार समेत पांच विपक्षी नेता आज शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने वाले हैं। राष्ट्रपति से मिलने जाने वाले नेताओं में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, सीपीआई महासचिव डी राजा और डीएमके नेता टीआर बालू शामिल हैं। राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले पवार के घर सभी नेताओं की बैठक होगी उसके बाद राष्ट्रपति भवन रवाना होने का प्रोग्राम है।               


कानून में 3 बदलाव करने को तैयार सरकार

कृषि कानून में 3 बड़े बदलाव करने को तैयार सरकार


नई दिल्‍ली। किसान आंदोलन का आज 14वां दिन है। किसान कृषि कानूनों का वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कुछ किसान नेताओं के बीच मंगलवार की रात हुई बैठक विफल रहने के बाद सरकार और किसान यूनियनों के बीच बुधवार को प्रस्तावित छठे दौर की वार्ता अधर में लटक गई है। हालांकि सरकार कृषि कानूनों में संशोधन को तैयार है। लेकिन किसान यह नहीं चाहते। उनका कहना है। कि सभी कानून वापस लिए जाएं।
सरकार की ओर से बुधवार की वार्ता के संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन शाह के साथ हुई बैठक के बाद कुछ किसान नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित बैठक में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता। इन नेताओं ने कहा कि सरकार के लिखित प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद ही अगले कदम पर निर्णय लिया जाएगा। अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा ‘शाह जी ने कहा कि सरकार जिन संशोधनों के पक्ष में हैं। उन्हें बुधवार को लिखित में देगी। हम लिखित संशोधनों को लेकर सभी 40 किसान यूनियनों से चर्चा करने के बाद बैठक में शामिल होने के बारे में फैसला लेंगे।वहीं किसानों ने मंगलवार को कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया था। इसमें किसानों ट्रेड यूनियनों अन्य संगठनों और कांग्रेस सहित 24 विपक्षी दलों का समर्थन मिला था। वहीं सरकार और किसानों के बीच हुई पांच दौर की वार्ता में कोई सफलता नहीं मिली थी। सरकार कानूनों में संशोधन की इच्छा जता चुकी है और कई तरह के आश्वासन भी दे चुकी है। लेकिन किसान संगठन नए कृषि कानूनों को पूरी तरह वापस लिए जाने की मांग पर अड़े हैं।                 


यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...