बुधवार, 9 दिसंबर 2020

काले कानून तत्काल निरस्त करें सरकार

किसान विरोधी काले कानून को तत्काल रद्द किया जाए- गादरे
मेरठ। बहुजन क्रांति मोर्चा एवं राष्ट्रीय किसान मोर्चा के तत्वावधान में भारत सरकार महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन जिला अधिकारी मेरठ  जिसमें बहुजन मुक्ति पार्टी के पदाधिकारियों ने जाहिर समर्थन देकर मांग की है कि इस काले कानून को तुरंत तत्काल रद्द किया जाए।
बहुजन मुक्ति पार्टी के पश्चिमांचल महासचिव एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज मोदी सरकार के खिलाफ किसान आंदोलन समस्त भारत देश में चलाया जा रहा है क्योंकि किसान विरोधी काले कानून को जनता हित में लागू नहीं किया जा रहा है इसलिए इस आंदोलन को दबाने के लिए केंद्र सरकार ने पुलिस द्वारा किसानों पर ठंडे पानी के फव्वारे और आंसू गैस  गोले की बौछार कराई कराकर बुजुर्ग आंदोलनकारी किसान शहीद हो गए इसमें एक किसान को एक करोड रुपए मुआवजा केंद्र सरकार से देने की मांग की और पूरे देश में किसानों द्वारा उत्पादित माल उपज का उसके लागत मूल्य से डेढ़ गुना ज्यादा मूल्य को न्यूनतम निर्धारित मूल्य मानकर उस पर अनिवार्य रूप से खरीदारी कराई जाए केंद्र सरकार और ने कामगार और किसान विरोधी कानून बनाए हैं इससे यह सिद्ध होता है कि उनको जनता के आक्रोश का डर नहीं है क्योंकि उनके पास ई वी एम है और ई वी एम में गड़बड़ी करके चुनाव जीत सकते हैं इसलिए हम लोग मांग करते हैं कि केंद्र सरकार का यह काला कानून तत्काल रद्द किया जाए और आने वाले वक्त में ई वी एम से चुनाव ना कराकर पेपर बैलेट पेपर से कराए जाएं ईवीएम के अनुसार जो पर ट्रेल मशीन लगाने और रिकॉन्सलिंग कराने का आदेश भी दिया जाए किसानों गरीब मजदूर जनता की यह विरोधी सरकार हमें स्वीकार नहीं ज्ञापन देने में पश्चिमांचल प्रदेश महासचिव एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे  जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह राष्ट्रीय किसान मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी राम सिंगार जिला अध्यक्ष चौधरी इस्तयाक मेरठ मंडल महासचिव कारी इरफान उत्तर प्रदेश महासचिव ज्ञानेंद्र पटेल ऐसे डॉक्टर फारूक इरशाद अली एडवोक राष्ट्रीय एडवोकेट एडवोकेट एडवोकेट जावेद एडवोकेट कृष्ण पाल गुर्जर बहुजन क्रांति मोर्चा से डॉ एस पी सिंह राष्ट्रीय किसान मोर्चा के सिंह कश्मीर सिंह प्रीतम सिंह खजान सिंह गुरदेव सिंह मोहन सिंह जगसीर सिंह और बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ खुर्शीद मेरठ मंडल के सचिव सुखबीर यादव मेरठ दक्षिण विधानसभा सचिव मोहम्मद सलमानी संगठन मंत्री अमजदद अली आदि मौजूद रहे।                                   


पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं

नई दिल्ली। सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई इजाफा नहीं किया है। लगातार दूसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 83.71 रुपये पर तो डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।  लेकिन पिछले कई दिनों लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के चलते कई शहरों में पेट्रोल के भाव 90 रुपये प्रति लीटर के ऊपर चला गया। बता दें कि अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार एक बार फिर से 1.141 मिलियन बैरल तक पहुंच चुका है। अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट  ने कल ही क्रूड ऑयल इंवेंट्री का डाटा रिलीज किया, जो कि 4 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के लिए है।इससे पहले के सप्ताह में इंवेंट्री 4.146 मिलियन बैरल का था। यह आंकड़ा आने के बाद डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में नरमी आई।                


तनावः एलएसी पर चीन बढ़ा रहा ताकत

नई दिल्ली/बीजिंग। डोकलाम विवाद के समय भारत से मिली कड़ी चुनौती से सबक लेते हुए चीनी सेना अपने आप को मजबूत करने में जुट गई है। नई जानकारी के मुताबिक चीनी सेना ने भारतीय सेना के खिलाफ अपनी तैयारी बेहतर करने के लिए कई मिलिट्री कैंप बनाए हैं। आजतक से बात करते हुए शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने बताया है कि चीनी सेना ने एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) के गहराई वाले इलाकों में 20 से ज्यादा मिलिट्री कैंप बनाए हैं। इस मिलिट्री कैंप बनाने के पीछे उनका उद्देश्य भारत के खिलाफ अपनी तैयारियों को ज्यादा मजबूत करना है। शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक यह कैंप, भारत के साथ तनातनी के बाद बनाया गया है, जिसमें मिलिट्री से संबंधित सभी आवश्यक वस्तुएं रखी गई हैं।                                   


अस्पताल के प्रबंधक सहित डॉक्टरों पर मुकदमा

उत्तराखंड- यहां अस्पताल के प्रबंधक सहित 5 डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज, ये है मामला


पंकज कपूर


देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर इलाके में बीमार महिला के इलाज में लापरवाही करने और जान से खिलवाड़ करने के आरोप में पुलिस ने निजी अस्पताल के प्रबंधक सहित पांच डाक्टरों समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यही नहीं इस मामले की शिकायत सीएम पोर्टल में किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूर्व में ही इस निजी अस्पताल को सील कर चुका है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इन सभी के खिलाफ 420, 120 बी और धारा 34 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। दरअसल बाजपुर के ही मोहल्ला गांधी नगर वार्ड नंबर 4 निवासी महिला ने कुछ महीने पहले इस निजी अस्पताल में पित्त की थैली का ऑपरेशन कराया था। जिसके बाद महिला के स्वास्थ्य में ज्यादा परेशानी आ गई महिला की पुत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएम पोर्टल सहित सीएमएस और सीएमओ को भी शिकायत दर्ज की थी। आरोपियों था। कि डॉक्टरों ने 20 से 25 बार मरीज की रीढ़ की हड्डी में अनिश्चितता का इंजेक्शन लगाया है। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।                   


3 दिन दंपत्ति को नहीं जाने देते शौचालय

दुनिया का ऐसा देश जहां शादी के तीन दिन तक दूल्हा-दुल्हन को नही जाने देते शैचालय, कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप


जकार्ता। इस दुनिया में शादी को लेकर कई रीति-रिवाज़ निभाए जाते है। लेकिन आज हम आपको इंडोनेशिया के एक ऐसे रिवाज़ के बारे में बताने जा रहे है। जिसके बारे में सुनकर आप भी चौक जाएंगे। इंडोनेशिया में एक ऐसा समुदाय है। जिसका नाम है। टीडॉन्ग, जिनके शादी के रीति-रिवाज बेहद अनोखे हैं। यहां दूल्हा और दुल्हन को शादी के तीन दिन तक शौचालय जाने की इजाजत नहीं होती। माना जाता है। ऐसा करने से उनकी शादी नहीं टिकेगी। दरअसल यहाँ के लोगो का ऐसा मानना है कि दूल्हा-दुल्हन बहुत पवित्र होते है। और अगर वो शादी के तीन दिन के भीतर टॉयलेट जाते है। तो उनकी पवित्रता भंग हो जाती है। ऐसे में दोनों ही अशुद्ध हो जाते है। इसके लिए घरवाले उन पर नजर भी रखते हैं। यदि दूल्हा-दुल्हन ये प्रथा तोड़ते है। तो उनकी शादी का रिश्ता भी टूट सकता है।               


हवाई यात्रा करने वालों को बड़ा झटका लगा

हवाई यात्रा करने वालों के लिए झटका!


नई दिल्‍ली। कोरोना संकट के बीच ज्‍यादातर सेक्‍टर्स आर्थिक दिक्‍कतों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में नकदी संकट और घाटे से उबरने के लिए हर सेक्‍टर कुछ कदम उठा रहा है। इसी क्रम में एविएशन सेक्‍टर में ऐसे कदम उठाए जाने की योजना है। जो हवाई यात्रियों के लिए महंगे साबित हो सकते हैं। दरअसल, दिल्‍ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने हवाई यात्रियों पर पर नया चार्ज लगाने का फैसला किया है। इससे देश की राजधानी से हवाई सफर करना महंगा हो जाएगा। डायल का कहना है। कि कोरोना संकट के कारण ऑपरेशंस बंद रहने से कमाई में आई गिरावट की भरपाई करने की योजना बनाई जा रही है।इसके लिए डायल ने रेग्‍युलेटरी मंजूरी मांगी है।
डायल ने दिल्‍ली से उड़ान भरने वाले हर डोमेस्टिक पैसेंजर से 200 रुपये और इंटरनेशनल पैसेंजर से 300 रुपये चार्ज करने की योजना बनाई है। डायल ने एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेग्‍युलेटरी अथॉरिटी से नए चार्ज को मार्च 2024 तक जारी रखने की मंजूरी मांगी है। इसके अलावा डायल ने पिछले हफ्ते नागरिक विमानन मंत्रालय को दूसरी याचिका दी है। इसमें मंत्रालय से एईआरए को यह निर्देश देने के लिए कहा गया है। कि वह एयरपोर्ट के टैरिफ तय करते वक्‍त कोरोना संकट के चलते कमाई में आई गिरावट को ध्‍यान में रखे। कंपनी ने कहा है। कि ऐसा नहीं करने पर नकदी की जबरदस्‍त समस्‍या पैदा हो सकती है। इसके चलते एयरपोर्ट परिचालन जारी रखना मुश्किल हो जाएगा।


मुंबई एयरपोर्ट ने भी हर घरेलू यात्री पर 200 रुपये और अंतरराष्‍ट्रीय यात्री पर 500 रुपये चार्ज लगाने की मांग की है। साथ ही कहा है।कि इसे अस्‍थायी रूप से डेवलपमेंट फीस के तौर पर वसूला जाएगा। उसकी याचिका पर एईआरए विचार कर रहा है। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और हैदराबाद व कोच्चि के पीपीपी एयरपोर्ट्स ने कहा है। कि वे अभी कोई चार्ज लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। बता दें कि एविएशन इंडस्‍ट्री पर कोविड-19 का बहुत बुरा असर पड़ा है। करीब दो महीने बंद रहने के बाद मई 2020 के आखिरी सप्‍ताह में केंद्र ने घरेलू उड़ान की मंजूरी दी थी।
डायल प्रबंधन ने विमानन मंत्रालय को लिखी चिट्ठी में आशंका जताई है। कि उसे अप्रैल 2020 से मार्च 2024 तक 3,538 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। डायल ने अप्रैल-सितंबर 2020 में 419 करोड़ रुपये के नुकसान की बात कही है। साथ ही पूरे वित्‍त वर्ष के लिए नुकसान 939 करोड़ रुपये रहने के आसार हैं। दिल्‍ली एयरपोर्ट से वित्‍त वर्ष 2019-20 में 7 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की है। चालू वित्‍त वर्ष में इसके 2 करोड़ से कम रहने के आसार हैं। कंपनी ने अनुमान जताया है। कि यह स्थिति वित्‍त वर्ष 2024 तक बनी रहेगी।                     


मुंबई: राहुल की सेहत में हो रहा है सुधार

सम्राट सिंह राठौड़


मुंबई। बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय की सेहत में अब सुधार हो रहा है। अभी वह नानावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। जहां डॉक्टर्स और हॉस्पिटल स्टाफ उनकी पूरी देख-रेख कर रहे हैं। आशिकी’ फेम ऐक्टर राहुल रॉय करगिल में फिल्म की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक के शिकार हो गए थे। राहुल मुंबई के नानावती हॉस्पिटल के आईसीयू से बाहर आ चुके हैं। और स्वस्थ हैं। राहुल रॉय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जो काफी वायरल हो रहा है। राहुल रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी बहन भी उनके साथ नजर आ रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा मैं ठीक हो रहा हूं। मेरे सभी दोस्तों परिवार और प्रशंसकों का धन्यवाद जो उन्होंने मुझे इतना प्यार दिया और मेरे लिए प्रार्थनाएं कीं। मैं जल्द ही वापस आऊंगा। लव यू ऑल – राहुल रॉय।               


बागेश्वर के डीएम-सीडियों कोरोना पॉजीटिव

बागेश्वर के डीएम और सीडिओ कोरोना पाॅजिटिव, आइसोलेशन में गए


बागेश्वर। उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। कारण लोग कोरोना के प्रति वैसे गंभीर नहीं है। जैसा होना चाहिए। पुलिस-प्रशासन भी अब कोरोना के प्रति लापरवाह नजर आ रहा है। अब बागेश्वर जनपद से ऐसा समाचार है। जिसने कोरोना के प्रति बरती जा रही लापरवाही को बेपर्दा कर दिया है। बागेश्वर जनपद के डीएम विनीत कुमार और सीडीओ डीडी पंत कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। जिले के प्रभारी सीएमओ डा. वीके सक्सेना ने बताया कि ट्रूनेट टेस्ट में जिले के दोनों शीर्ष अधिकारियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके बाद दोनों अधिकारी आइसोलेशन में चले गए हैं। दोनों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।
उल्लेखनीय है। कि एक दिन पहले ही डीएम विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में एक बैठक आहूत की गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस बैठक सहित दोनो अधिकारियों के संपर्क में आए लोगों की सूची खंगाल रहे हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सभी कर्मचारियों की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे है।                       


अभिनेत्री चित्रा ने लगाईं फांसी, सुसाइड

अब इस अभिनेत्री ने फांसी लगाकर की सुसाइड


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। मशहूर अभिनेत्री वीजे चित्रा के सुसाइड करने की खबर है। साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वीजे चित्रा की उम्र महज 28 साल थी। बताया जा रहा है। कि चित्रा ने चेन्नई के नसरपेट में एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। होटल के कमरे में उनका शव लटका पाया गया है। उन्होंने हाल ही में चेन्नई के एक मशहूर बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी। जानकारी के अनुसार चित्रा अपने मंगेतर के साथ ही रह रही थीं। फिलहाल उनके मंगेतर से भी पूछताछ की जाने वाली है। चित्रा को पांडियन स्टोर्स के सीरियल में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। जो फिलहाल विजय टीवी पर प्रसारित होता है। रिपोर्ट्स के अनुसार दावा किया जा रहा है। कि चित्रा डिप्रेशन में थी जिसके चलते उन्होंने ये चौंकाने वाला कदम उठाया है।             


जानवरों में घुसा वायरस, 4 शेर संक्रमित

बर्सिलोना। कोरोना वायरस इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी लगातार परेशान कर रहा है। अब स्पेन के बार्सिलोना शहर के एक चिड़ियाघर में चार शेर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा इस चिड़ियाघर के दो स्टाफ के सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


जाला, नीमा और रन रन नाम की तीन मादा शेरों में कोरोना के हल्के लक्षण देखे गए थे। वही कियुंबे नाम के नर शेर में भी ये लक्षण मिले थे। इन चारों का जब टेस्ट कराया गया तो ये सभी शेर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये चिड़ियाघर इस मामले की जांच हो रही है कि आखिर इन शेरों को कोरोना कैसे हुआ है।  इस चिड़ियाघर के स्टाफ ने इन चारों शेरों पर स्टैंडर्ड पीसीआर स्वैब टेस्ट किया था। ये वही टेस्ट है जो इंसानों पर भी किया जाता है। माना जा रहा है कि ये शेर किसी ऐसे स्टाफ के सदस्य के संपर्क में आए होंगे जो एसिम्टोमैटिक था।
इस चिड़ियाघर की तरफ से आए एक बयान में कहा गया है कि इन सभी शेरों को एंटी इंफ्लेमेटरी ड्रग्स दिए जा रहे हैं और इन शेरों की मॉनीटरिंग भी की जा रही है। इन शेरों को उनके हल्के लक्षणों के चलते ऐसी ही देखभाल की जा रही है। जैसी आमतौर पर हल्के फ्लू के समय की जाती है और ये शेर इस ट्रीटमेंट पर अच्छी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

इस चिड़ियाघर द्वारा जारी स्टेटमेंट में ये भी कहा गया कि कोरोना पॉजिटिव शेरों द्वारा चिड़ियाघर में आने वाले लोगों में कोरोना इंफेक्शन फैलने का खतरा बेहद कम है और इसकी वजह साफ है। क्योंकि जो लोग भी यहां शेरों को देखने आते हैं वो शेरों के इतने करीब नहीं जाते हैं। जिससे इनके बीच संपर्क स्थापित हो पाए।

बार्सिलोना के पशु चिकित्सा सेवा के स्टाफ ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित ब्रॉन्क्स जू से भी इस बारे में संपर्क किया है। इस जू में चार टाइगर और तीन शेर अप्रैल के महीने में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। स्पेन के जू से पहले अमेरिका के इस शहर के जू में ही शेरों के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सबसे पहले सामने आया था। न्यूयॉर्क के इस जू के सभी शेर और टाइगर कोविड से रिकवरी कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नाडिया नाम का टाइगर पहला ऐसा जानवर है जो अमेरिका में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।                                


हदः किशोरी से गैंगरेप के बाद फिर गैंगरेप

बिलासपुर। एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी का गैंगरेप किया। इस दौरान वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी भी उनकी दोस्त थी। इसके बाद मंगलवार को मामला तारबहार थाना पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।


जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली क्षेत्र के टिकरापारा निवासी शेख रमजान उर्फ गग्गा (20), संदीप रजक (20)] रिशू रजक (20) और 16 साल के एक नाबालिग की तारबहार क्षेत्र में रहने वाली किशोरी से दोस्ती थी। आरोपियों ने इसी का फायदा उठाकर षड्यंत्र रचा। करीब एक सप्ताह पहले किशोरी से मिलने आरोपी रमजान बिना नंबर की बाइक लेकर पहुंचा और उसे घुमाने के बहाने साथ ले गया।


4 दिन पहले फिर आरोपियों ने बुलाया और दुष्कर्म किया


किशोरी को लेकर आरोपी रेलवे क्षेत्र स्थित एक खंडहरनुमा मकान के पास पहुंचा। वहां पहले से तीनों आरोपी मौजूद थे। उन्होंने किशोरी को पकड़ लिया और सभी ने दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी दी। इसी वीडियो का डर दिखाकर 4 दिन पहले भी आरोपियों ने किशोरी को बुलाया और उससे दुष्कर्म किया।


आरोपियों का मोबाइल भी जांच के लिए भेजा गया
घटना के बाद से किशोरी काफी परेशान थी। परिजनों ने उसकी हालत देखी और पूछा तो किशोरी ने सारी जानकारी दी। इसके बाद मंगलवार को परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और FIR दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे मोबाइल भी जब्त किया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल की जांच की जा रही है। उसे फारेंसिक को भिजवाया गया है।                                     


अगले साल से घटेगी आपकी सैलरी, झटका

झटकाः अगले साल से घट जाएगी आपकी सैलरी!


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। अगले साल से आपकी सैलरी थोड़ी कम आएगी लेकिन आपका बुढ़ापा संवर जाएगा। अप्रैल 2021 से नया वेतनमान नियम लागू होगा। इससे आपकी हाथ में आने वाली सैलरी, प्रोविडेंट फंड और ग्रेच्युटी पर फर्क पड़ेगा. क्या फर्क पड़ेगा इसे समझते हैं।
सरकार ने पिछले ही साल संसद में वेज कोड पास करवाया था। जो अब अगले वित्त वर्ष से लागू होना है। इसका असर प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले छोटे बड़े सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की सैलरी पर पड़ेगा।
खबर के मुताबिक नए नियम के हिसाब से कर्मचारियों को मिलने वाले तमाम भत्ते जैसे ग्रेच्युटी, पीएफ वगैरह कुल सैलरी के 50 परसेंट से ज्यादा नहीं हो सकते हैं। यानि कंपनियों को अप्रैल 2021 से कुल सैलरी में बेसिक सैलरी का हिस्सा 50 परसेंट या फिर इससे ज्यादा रखना होगा। ये नया वेज रूल आने के बाद सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस नए नियम के कुछ फायदे हैं। तो कुछ नुकसान भी हैं।
इस नए वेब रूल पर एक्सपर्ट्स बताते हैं। कि इसका क्या फायदा होगा, ये तो रिटायरमेंट के बाद ही पता चलेगा। क्योंकि नए नियम के तहत ग्रेच्युटी की रकम बढ़ जाएगी। क्योंकि ग्रेच्युटी बेसिक सैलरी के हिसाब से कैलकुलेट की जाती है। और बेसिक सैलरी बढ़ने से ग्रेच्युटी की रकम भी बढ़ जाएगी। ग्रेच्युटी के अलावा कंपनी और कर्मचारी दोनों का ही पीएफ योगदान भी बढ़ जाएगा। इससे लंबी अवधि में कर्मचारी की बचत भी बढ़ेगी।
नए वेतनमान नियम में आपकी घट जाएगी, इससे सबसे ज्यादा झटका ऊंची सैलरी वाले ऑफिशियल्स को होगा जिनकी सैलरी में 70-80 परसेंट हिस्सा ही भत्तों का होता है। इससे कंपनियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका है। क्योंकि ग्रेच्युटी और पीएफ योगदान पहले से ज्यादा बढ़ जाएगा।             


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...