मंगलवार, 8 दिसंबर 2020

दो से अधिक संतान वालों को राहत मिली

जयपुर। कैबिनेट बैठक में राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम 2017 में संशोधन कर राज्य सरकार के कार्मिकों की 1 जून, 2002 के बाद संतानों की संख्या दो अधिक होने पर 3 वर्ष के लिए एसीपी रोकी जाकर आगामी एसीपी में उसके पारिणामिक प्रभाव को समाप्त करने का निर्णय भी लिया गया। राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियमों में संशोधन कर वरिष्ठ उपाध्याय स्कूल, संस्कृत शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य को शिक्षा विभाग के सीनियर सैकंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य के समकक्ष वेतनमान देने को मंजूरी दी है। अब प्रधानाचार्य, वरिष्ठ उपाध्याय स्कूल, संस्कृत शिक्षा विभाग को दिनांक 01.07.2013 से 31.12.2015 तक काल्पनिक आधार पर ग्रेड-पे 6000 से बढ़ाकर 6600 तथा 01.01.2016 से सातवें वेतन आयोग की पे-मैट्रिक्स में एल-15 से बढ़ाकर एल-16 के अनुसार दिया जाएगा।वास्तविक भुगतान अधिसूचना की दिनांक से देय होगा।               


बिहार: 'भारत बंद' के कारण परिक्षाएं रद्द

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। भारत बंद के कारण बिहार में होने वाली कई परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इसको लेकर अब नई तारीख की घोषणा कर दी गई है। डीएलएड प्रथम सत्र की परीक्षा आज होने वाली थी, लेकिन भारत बंद की वजह से 15 दिसंबर को होगी। इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी डीएम और डीईओ को पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है।             


'भारत बंद' में सड़क पर नहीं उतरेंगे तेजस्वी

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। कृषि कानून के खिलाफ बुलाई गई भारत बंद के समर्थन में बिहार में पूरा विपक्ष सड़क पर उतर गया है। राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों समेत विभिन्न संगठनों ने भारत बंद को समर्थन दिया है और इसे सफल बनाने को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार के विभिन्न जिलों में बंद समर्थकों ने ट्रेनों को रोक दिया। बंद समर्थक सड़क पर टायर जलाते हुए सड़क जाम कर दिया। पटना ,मुजफ्फरपुर,हाजीपुर समेत अन्य जगहों पर बंद समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन किया है।राजधानी पटना में भी डाकबंगला चौराहे पर तमाम विपक्षी दल के नेता मौजूद हैं। हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गौरमौजूदगी से सारे विपक्षी नेता आश्चर्यचकित हैं।               


बिहार में कार्यकर्ताओं ने मचाया उत्पात

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। किसान बिल के विरोध में किसानों द्वारा बुलाई गई भारत बंद को सफल बनाने के लिए पटना विश्वविद्यालय के छात्र इकाइयां भी सड़क पर उतर गई है। कांग्रेस की छात्र इकाई और पप्पू यादव की पार्टी जाप की छात्र इकाई सड़कों पर टायर जलाकर भारत बंद को सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच अशोक राजपथ से गुजर रही एक प्रशासनिक महिला अधिकारी के गाड़ी के ऊपर भी छात्र ने उत्पात मचाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।               


किसानों का साथ देने का आह्वानः कांग्रेस

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ के बीच मंगलवार को लोगों का आह्वान किया कि वे किसानों का साथ दें और उनके संघर्ष को सफल बनाएं।


सरकारः किसानों की कमर तोड़ने का काम

नई दिल्ली। पिछले 2 हफ्ते से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के आह्वान पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों किसान उत्तराखंड उत्तर प्रदेश हाईवे पर भुराहेड़ी बॉर्डर पर जाम लगा कर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव व पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुकी एडवोकेट ने कहा की इस समय सरकार ने तीन अध्यादेश लाकर कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। जिसको किसान बिरादरी कभी स्वीकार नहीं करेगी वही मण्डल मसचिव प्रधान नवीन राठी ने कहा कि इस सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। लेकिन यह सरकार किसान विरोधी साबित हुई और हर मोर्चे पर विफल रही वही भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि यह लड़ाई किसानों के मान सम्मान की लड़ाई है। जब तक किसानों का सम्मान वह तीनों बिल वापस नहीं होंगे तब तक किसान आंदोलन करता रहेगा इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने कहा के राष्ट्रीय लोक दल हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी इस मौके पर बाबर प्रधान खोजा नगला मुरसलीन जिला उपाध्यक्ष बिट्टू राठी कपिल राठी  भारतीय किसान यूनियन के  नगर अध्यक्ष सुलेमान सभासद भारतीय ब्लॉक उपाध्यक्ष रियासत खलीफा ग्राम अध्यक्ष छपार मोहम्मद शहजाद ब्लॉक मीडिया प्रभारी मोहम्मद फरमान ब्लॉक महामंत्री मोनू पवार शाहनवाज खान जिला सचिव हरिओम त्यागी मनीष प्रधान अनवार प्रधान जान मोहम्मद सोनू कामिल तस्लीम आदि लोग मौजूद रहे।                 


संगठनों ने जाम करने की तैयारी शुरू की

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान करने वाले किसान संगठनों ने प्रमुख मार्ग और ‘टोल प्लाजा’ जाम करने की तैयारी शुरू कर दी है। अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के महासचिव हन्नान मोल्ला ने कहा कि ‘भारत बंद’ किसानों की ताकत दिखाने का एक जरिया है और उनकी जायज मांगों को देशभर के लोगों का समर्थन मिला है।             


दिल्ली सीएम को पुलिस ने नजरबंद किया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सिंघू बॉर्डर पर केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलने के बाद से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। हालांकि पुलिस ने पार्टी के दावों को खारिज किया है। केजरीवाल ने सिंघू बॉडर्र पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से सोमवार को मुलाकात की थी। आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को नजरबंद कर दिया है।                         


मुठभेड़ के बाद 3 कुख्यात गिरफ्तार किए

एलबी कुर्मी


बरेली। यूपी के जनपद बरेली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली और पुलिस अधीक्षक ग्रमीण व क्षेत्राधिकारी तहसील बहेड़ी में अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत थाना शेरगड़ की पुलिस ने बैरमनगर गौटिया के पास बंद सुदा मुर्गीफार्म के पास मुठभेड़ के दौरान तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया ।


तीनों ने एक सुर में अपनी चोरी को कबूल किया है और चोरी द्वारा लूट में पास के गाँव रमपुरा के कोल्हू पर रात में दो लोगों की कनपटी पर तमंचा दिखाकर मोबाइल फोन छीने और इस वारदात को अंजाम देने के बाद पास के गाँव सलपुरा में एक खेत में मधुमक्खी पालन पर दो लोगों के मोबाइल फोन और छीने । इनके पास असलहा नाजायज और चोरी किये गये चार मोबाइल फोन पाये गये।


जो कि धर्मपुरा गाँव थाना-शीशगड़ के निवासी हैं, इनके पास असलहा में एक नाल की 12 बोर की बंदूक नाजायज अथवा दो 12 बोर के तमंचा नाजायज तथा एक 315 बोर का नाजायज तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर और एक जिन्दा कारतूस 15 बोर बरामद किये गये हैं ।


जिसमें एक अपराधी कामिल पर एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं ।जो कि थाना शीशगड़ में दर्ज हैं ।अप० जनपद बरेली का हिस्ट्रीशीटर है । थाना शेरगड़ की पुलिस ने थानाध्यक्ष श्री अशवनी कुमार के कुशल नेतृत्व में कानून-व्यवस्था के अन्तर्गतअपराधी (1).कामिल शेख पुत्र भूरा शेख निवासी धर्मपुरा
(2).अली रजा खाँ पुत्र नबी रजा खाँ निवासी धर्मपुरा
(3).बाबू खाँ पुत्र युसूफ़ खाँ निवासी धर्मपुरा


तीनों अपराधी शातिर किस्म के हैं ।जिनमें अपराधी कामिल पर थाना शीशगड़ में आई०पी०सी० की तमाम धारायें (धारा 363 , 366 , 376 , 380 , 307 ,, 457 ,, 480) दर्ज हैं ।
थाना शेरगड़ की पुलिस ने तीनों अपराधियों पर आपराधिक घटनाओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है ।                                      


कानून हाथ में लेने पर होगी कार्रवाईः योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज चेतावनी दी कि बंद के दौरान अगर कोई कानून व्यवस्था हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। किसानों के भारत बंद को देखते हुए योगी फील्ड में तैनात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देश दे रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए लेकिन फिर भी कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उसके साथ सख्ती से पेश आया जाए। शान्ति व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बंद के दौरान आम जन को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके पुख्ता इंतजाम किए जायें। सड़क मार्ग, रेल मार्ग व अन्य यातायात पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए।                 


आधे रेट पर आ गई मुर्गियां, अंडे भी सस्ते

नई दिल्ली। “पोल्ट्री फार्म मालिक भी किसान हैं। हम अंडा उत्पादन करते हैं। लेकिन हमे कोई सुविधा नहीं दी जाती है। हमारे अंडे का तो एमएसपी (MSP) भी निर्धारित नहीं है। हमारे पोल्ट्री के लिए बिजली भी कॉमर्शियल रेट पर मिलती है। फिर भी हम इस किसान आंदोलन  में किसानों के साथ हैं। तो क्या हुआ जो हम कुछ दिन तक बाज़ार में अंडा नहीं बेचेंगे। साथ ही एक आम आदमी की हैसियत से भी हम इस बिल के खिलाफ हैं।” यह कहना है पोल्ट्री फार्म हाउस के मालिक और यूपी पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के अध्यक्ष नवाब अली का, आधे रेट पर बिक रही हैं मुर्गियां-अध्यक्ष नवाब अली ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते पोल्ट्री फार्म वाले भी थोड़ा संभलकर माल यहां-वहां भेज रहे हैं। ग्राहक भी कम ही आ रहा है। ग्राहक को भी पता है कि पोल्ट्री वाले खुद भी किसान हैं और आंदोलन में किसानों का समर्थन कर रहे हैं। इसलिए माल की उतनी सप्लाई नहीं हो पा रही है जितनी पहले जा रही थी।यही वजह है कि जो मुर्गी आंदोलन से पहले तक 80 रुपये किलो जा रही थी, वही अब 40 रुपये किलो पर आ गई है।


लेकिन हमे इसकी परवाह नहीं है। हम अपनी आने वाली पीढ़ी की जिंदगी को देख रहे हैं। किसानों के भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। सस्ती तो छोड़िए, अगर हमें मुर्गियां और अंडे घर में भी रखने पड़े तो भी हम आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
आंदोलन के चलते लगातार कम हो रहे हैं अंडों के दाम-किसान आंदोलन के चलते अंडों के दाम भी कम होना शुरु हो गए हैं। मान्या ट्रेडर्स के राजेश राजपूत बताते हैं कि आंदोलन के 6-7 दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला।  2 दिसम्बर को थोक में 100 अंडों के दाम 463 रुपये थे। यह वो वक्त था जब हर रोज़ अंडे पर 5 से 8 रुपये तक कम-ज़्यादा हो रहे थे।लेकिन 2 तारीख के बाद से तो अंडे के दाम जो गिरना शुरु हुए तो अभी तक गिर ही रहे हैं। 7 दिसम्बर को बाज़ार में अंडा 420 रुपये प्रति सैकड़ा तक बिका। जबकि 6 दिसम्बर को यह रेट 423 रुपये थे।              


प्रभावः भारत बंद से यूपी-बिहार में सख्ती

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज देशभर के किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों ने सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक यानी चार घंटे का सांकेतिक बंद बुलाया था लेकिन इसका असर सुबह आठ बजे से ही दिखने लगा। तमाम राजनीतिक दलों ने सुबह आठ बजे से ही बंद के तहत विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बंद को देश के सभी विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया है। इसके अलावा किसान यूनियनें भी किसानों के साथ हैं। किसानों की मांग है कि सरकार इन कानूनों को वापस ले। वहीं बंद के अंतर्गत पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और ओडिशा में ट्रेनों को रोका गया। इसके कारण कई जगहों पर आवाजाही प्रभावित है।                 


संगठनों ने 'भारत बंद' रखने की अपील की

पुणे। केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे मंगलवार को एक दिन के अनशन पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने मंगलवार को ‘भारत बंद’ रखने की अपील भी की है। हजारे ने कहा कि देश में आंदोलन होना चाहिए ताकि सरकार पर दबाव बने और वह किसानों के हित में कदम उठाए।             


देश में मामलों की संख्या-97 लाख पार हुई

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में 24 घंटे में करीब पांच महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 के 27 हजार से कम नए मामले सामने आए। इसके साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 97 लाख के पार चले गए, जिनमें से 91.78 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के 26,567 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 97,03,770 हो गए। वहीं 385 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,40,958 हो गई।             


पीएम ने मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तीन दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया और निवेशकों को भारत में तेजी से बढ़ते दूरसंचार प्रौद्योगिकी एवं सेवा क्षेत्र में उभरती संभावनाओं की और आकर्षित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोबाइल तकनीक के इस्तेमाल से विभिन्न कार्यों में पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है। प्रधानमंत्री ने दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े देश विदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों को संबोधित करते हुये कहा कि भारत में आज एक अरब से अधिक मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले लोग हैं और भारत इस क्षेत्र में दुनिया का बड़ा केन्द्र बनता जा रहा है। मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा, भारत में मोबाइल दरें सबसे कम। हमारा देश सबसे तेजी से बढ़ता ऐप बाजार बन रहा है।                 


कानून-व्यवस्था बनाए रखने के इंतजाम किएंं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केन्द्र के नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को आहूत ‘भारत बंद’ के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी और शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के पूरे इंतजाम किए हैं। किसान नेताओं ने कहा था कि ‘भारत बंद’ के दौरान आपातकालीन सेवाओं को छूट दी जाएगी। प्रदर्शन कर रहे किसान पूर्वाह्र 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच टोल प्लाजाओं को बंद कर देंगे। पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में, खासकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।                           


किसान आंदोलन ने खट्टर के हाथ-पांव फूलाए

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और उनकी माता नैना चौटाला को छोड़कर बाकि 7 विधायकों ने किसान आन्दोलन का समर्थन किया है। 

राणा ओबरॉय


करनाल। किसानों के भारत बंद आह्वाहन के बाद सरकार की विपक्षी पार्टियां भी उग्र तेवर में हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भारत बंद के ठिक एक दिन पहले खट्टर सरकार को विधान सभा में आने की ललकार लगाई है। उन्होंने राज्यपाल को ई-मेल के जरिए पत्र भेजकर विधानसभा का आपात कालीन सत्र बुलाने की मांग की है।


कृषि बिल 2020 के खिलाफ चल रहे ऐतिहासिक किसान आन्दोलन अंतर्राष्ट्रीय बन चुका है। 36 ब्रिटिश सांसदों और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टीन ट्रूडो ने भी किसान आन्दोलन का समर्थन किया है। सरकार ने कई बार किसानों के साथ बैठक की लेकिन बेनतीजा रहा। किसानों का मानना है कि कृषि बिल 2020 एक काला कानून है जैसा कि ईस्ट इंडिया कम्पनी का था। कुछ वरिष्ठ पत्रकारों का भी मानना है कि ऐसा कानून गरीब- मझोले किसानों बड़ी ही बेदर्दी से कूचल देगा। भारी जन दबाव को देखते हुए कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने किसान आन्दोलन और भारत बंद का समर्थन किया है। 


भारी जनआक्रोश और किसानों के गुस्से को देखते हुए हरियाणा केपूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यपाल को पत्र में लिखा है कि राजनीतिक अस्थिरता और सरकार के प्रति अविश्वास को देखते हुए विशेष सत्र जरूरी है। श्री हुड्डा ने कहा कि इन असाधारण परिस्थितियों में राज्यपाल अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार जनता और विधायकों का विश्वास खो चुकी है। इसलिए कांग्रेस पार्टी  हरियाणा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का अन्नदाता दिल्ली बॉर्डर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन सरकार ने आंदोलन को दबाने के लिए अलोकतांत्रिक तरीके अपनाएं। हुड्डा ने कहा कि किसानों को एमएसपी की गारंटी और एमएसपी से कम पर खरीद करने वालों को सजा का प्रावधान जरूरी है।


कृषि बिल जब संसद में पेश किया गया तभी से हरियाणा और पंजाब में किसान आंदोलन कर रहे है। किसानों के इस आक्रोश को दबाने के लिए हरियाणा सरकार किसानों को देशद्रोही बनाने पर तुल गयी। सरकार के दमनकारी योजनाओं की भनक जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंची तो ,काफी केन्द्र सरकार और हरियाणा सरकार की काफी आलोचना हुयी। कनाडा ने साफ कहा है कि भारत के किसान आंदोलन का जल्द से जल्द समाधान नहीं निकला गया तो, विश्व को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।


इसी कड़ी मे हरियाणा की राजनीति चरम पर आ गयी। सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी कई बार सरकार को सचेत किया कि किसान के साथ बैठ कर मुद्दे को सुलझा लेना बेहतर होगा। लेकिन खट्टर सरकार पर इसका कोई असर नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार सरकार के भीतर विधायक नाराज चल रहे हैं। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और उनकी माता नैना चौटाला को छोड़कर बाकि 7 विधायकों ने किसान आन्दोलन का समर्थन किया है। जजपा के 10 विधायकों में से 5 विधायक पहले ही किसानों को अपना समर्थन दे चुके हैं। किसानों को समर्थन देने वाले नारनौंद से विधायक राम कुमार गौतम, बरवाला से जोगीराम सिहाग, जुलाना से अमरजीत ढांडा, गुहला-चीका से ईश्वर सिंह व पांचवे विधायक नरवाना से रामनिवास सुरजखेड़ा हैं।  रामनिवास सुरजखेड़ा ने कहा है कि वे किसानों की आवज बुलंद करने के लिए जल्द ही दिल्ली पहुंचेगे और विधायक के पद से इस्तीफा देंगें। विधायकों की नाराजगी से विपक्ष को मौका मिल गया और हुड्डा ने राज्यपाल से खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए विधान सभा सत्र बुलाने की मांग कर दी।                         


बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 4 की मौत

महेंद्र कुमार साहू


अंबिकापुर। सरगुजा के धौलपुर थाना अंतर्गत बीती रात बारातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिएअम्बिकपुर मेडिकल अस्पताल मे उपचार जारी है।


मिली जानकारी के मुताबिक, बरडीह के ग्रामीण शादी समारोह में एक पिकअप में सवार होकर सेमरडीह गए थे। बारातियों से भरी पिकअप लौटते वक़्त बरडीह के पास बाइक सवार को बचाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के दौरान कुल 4 लोगों की मौत हो गई। जिसमें 2 पुरुष 1 बच्चा और 1 लड़की शामिल हैं। आपको बता दें पिकअप में कुल 11 लोग सवार थे। पिकअप गांव के ही रुद्रनारायण चला रहे थे। घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रात करीब 2 बजे भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा हैं साथ ही जिन्हें मामूली चोट लगी है उन्हें दौरपुर अस्पताल में इलाज के लिए रेफेर कर दिया गया है।                        


अभिनेत्री कृति सेनन हुईं वायरस पॉजिटिव

कविता गर्ग


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर है। बताया जा रहा है कि कृति सेनन राजकुमार राव के साथ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही थी। इस दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में कृति सेनन ने फ्लाइट की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो चंडीगढ़ में अपने शेड्यूल को पूरा करने के बाद घर लौट रही है।


इस खबर के आने के बाद से ही कृति के फैंस उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआएं कर रहे हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि हाल ही में वरुण धवन, नीतू कपूर, मनीष पॉल और निर्देशक राज मेहता ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ये सारे कलाकार वे चंडीगढ़ में ‘जुग जुग जेयो’ की शूटिंग कर रहे थे।


अनिल कपूर और कियारा आडवाणी भी फिल्म जुग जुग जियो का हिस्सा हैं। अनिल कपूर मुंबई लौट आए थे और बयान जारी कर कहा, “आराम करने के लिए किसी भी तरह की अफवाहें डालने के हित में, COVID-19 टेस्ट निगेटव रहा। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।”                                          


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

दिसंबर 09, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-114 (साल-02)
2. बुधवार, दिसंबर 09, 2020
3. शक-1983, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसवीं, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 07:03, सूर्यास्त 05:15।


5. न्‍यूनतम तापमान 09+ डी.सै., अधिकतम-20+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                 


कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...