मंगलवार, 8 दिसंबर 2020

पीएम ने मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तीन दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया और निवेशकों को भारत में तेजी से बढ़ते दूरसंचार प्रौद्योगिकी एवं सेवा क्षेत्र में उभरती संभावनाओं की और आकर्षित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोबाइल तकनीक के इस्तेमाल से विभिन्न कार्यों में पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है। प्रधानमंत्री ने दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े देश विदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों को संबोधित करते हुये कहा कि भारत में आज एक अरब से अधिक मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले लोग हैं और भारत इस क्षेत्र में दुनिया का बड़ा केन्द्र बनता जा रहा है। मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा, भारत में मोबाइल दरें सबसे कम। हमारा देश सबसे तेजी से बढ़ता ऐप बाजार बन रहा है।                 


कानून-व्यवस्था बनाए रखने के इंतजाम किएंं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केन्द्र के नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को आहूत ‘भारत बंद’ के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी और शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के पूरे इंतजाम किए हैं। किसान नेताओं ने कहा था कि ‘भारत बंद’ के दौरान आपातकालीन सेवाओं को छूट दी जाएगी। प्रदर्शन कर रहे किसान पूर्वाह्र 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच टोल प्लाजाओं को बंद कर देंगे। पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में, खासकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।                           


किसान आंदोलन ने खट्टर के हाथ-पांव फूलाए

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और उनकी माता नैना चौटाला को छोड़कर बाकि 7 विधायकों ने किसान आन्दोलन का समर्थन किया है। 

राणा ओबरॉय


करनाल। किसानों के भारत बंद आह्वाहन के बाद सरकार की विपक्षी पार्टियां भी उग्र तेवर में हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भारत बंद के ठिक एक दिन पहले खट्टर सरकार को विधान सभा में आने की ललकार लगाई है। उन्होंने राज्यपाल को ई-मेल के जरिए पत्र भेजकर विधानसभा का आपात कालीन सत्र बुलाने की मांग की है।


कृषि बिल 2020 के खिलाफ चल रहे ऐतिहासिक किसान आन्दोलन अंतर्राष्ट्रीय बन चुका है। 36 ब्रिटिश सांसदों और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टीन ट्रूडो ने भी किसान आन्दोलन का समर्थन किया है। सरकार ने कई बार किसानों के साथ बैठक की लेकिन बेनतीजा रहा। किसानों का मानना है कि कृषि बिल 2020 एक काला कानून है जैसा कि ईस्ट इंडिया कम्पनी का था। कुछ वरिष्ठ पत्रकारों का भी मानना है कि ऐसा कानून गरीब- मझोले किसानों बड़ी ही बेदर्दी से कूचल देगा। भारी जन दबाव को देखते हुए कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने किसान आन्दोलन और भारत बंद का समर्थन किया है। 


भारी जनआक्रोश और किसानों के गुस्से को देखते हुए हरियाणा केपूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यपाल को पत्र में लिखा है कि राजनीतिक अस्थिरता और सरकार के प्रति अविश्वास को देखते हुए विशेष सत्र जरूरी है। श्री हुड्डा ने कहा कि इन असाधारण परिस्थितियों में राज्यपाल अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार जनता और विधायकों का विश्वास खो चुकी है। इसलिए कांग्रेस पार्टी  हरियाणा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का अन्नदाता दिल्ली बॉर्डर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन सरकार ने आंदोलन को दबाने के लिए अलोकतांत्रिक तरीके अपनाएं। हुड्डा ने कहा कि किसानों को एमएसपी की गारंटी और एमएसपी से कम पर खरीद करने वालों को सजा का प्रावधान जरूरी है।


कृषि बिल जब संसद में पेश किया गया तभी से हरियाणा और पंजाब में किसान आंदोलन कर रहे है। किसानों के इस आक्रोश को दबाने के लिए हरियाणा सरकार किसानों को देशद्रोही बनाने पर तुल गयी। सरकार के दमनकारी योजनाओं की भनक जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंची तो ,काफी केन्द्र सरकार और हरियाणा सरकार की काफी आलोचना हुयी। कनाडा ने साफ कहा है कि भारत के किसान आंदोलन का जल्द से जल्द समाधान नहीं निकला गया तो, विश्व को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।


इसी कड़ी मे हरियाणा की राजनीति चरम पर आ गयी। सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी कई बार सरकार को सचेत किया कि किसान के साथ बैठ कर मुद्दे को सुलझा लेना बेहतर होगा। लेकिन खट्टर सरकार पर इसका कोई असर नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार सरकार के भीतर विधायक नाराज चल रहे हैं। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और उनकी माता नैना चौटाला को छोड़कर बाकि 7 विधायकों ने किसान आन्दोलन का समर्थन किया है। जजपा के 10 विधायकों में से 5 विधायक पहले ही किसानों को अपना समर्थन दे चुके हैं। किसानों को समर्थन देने वाले नारनौंद से विधायक राम कुमार गौतम, बरवाला से जोगीराम सिहाग, जुलाना से अमरजीत ढांडा, गुहला-चीका से ईश्वर सिंह व पांचवे विधायक नरवाना से रामनिवास सुरजखेड़ा हैं।  रामनिवास सुरजखेड़ा ने कहा है कि वे किसानों की आवज बुलंद करने के लिए जल्द ही दिल्ली पहुंचेगे और विधायक के पद से इस्तीफा देंगें। विधायकों की नाराजगी से विपक्ष को मौका मिल गया और हुड्डा ने राज्यपाल से खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए विधान सभा सत्र बुलाने की मांग कर दी।                         


बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 4 की मौत

महेंद्र कुमार साहू


अंबिकापुर। सरगुजा के धौलपुर थाना अंतर्गत बीती रात बारातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिएअम्बिकपुर मेडिकल अस्पताल मे उपचार जारी है।


मिली जानकारी के मुताबिक, बरडीह के ग्रामीण शादी समारोह में एक पिकअप में सवार होकर सेमरडीह गए थे। बारातियों से भरी पिकअप लौटते वक़्त बरडीह के पास बाइक सवार को बचाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के दौरान कुल 4 लोगों की मौत हो गई। जिसमें 2 पुरुष 1 बच्चा और 1 लड़की शामिल हैं। आपको बता दें पिकअप में कुल 11 लोग सवार थे। पिकअप गांव के ही रुद्रनारायण चला रहे थे। घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रात करीब 2 बजे भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा हैं साथ ही जिन्हें मामूली चोट लगी है उन्हें दौरपुर अस्पताल में इलाज के लिए रेफेर कर दिया गया है।                        


अभिनेत्री कृति सेनन हुईं वायरस पॉजिटिव

कविता गर्ग


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर है। बताया जा रहा है कि कृति सेनन राजकुमार राव के साथ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही थी। इस दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में कृति सेनन ने फ्लाइट की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो चंडीगढ़ में अपने शेड्यूल को पूरा करने के बाद घर लौट रही है।


इस खबर के आने के बाद से ही कृति के फैंस उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआएं कर रहे हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि हाल ही में वरुण धवन, नीतू कपूर, मनीष पॉल और निर्देशक राज मेहता ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ये सारे कलाकार वे चंडीगढ़ में ‘जुग जुग जेयो’ की शूटिंग कर रहे थे।


अनिल कपूर और कियारा आडवाणी भी फिल्म जुग जुग जियो का हिस्सा हैं। अनिल कपूर मुंबई लौट आए थे और बयान जारी कर कहा, “आराम करने के लिए किसी भी तरह की अफवाहें डालने के हित में, COVID-19 टेस्ट निगेटव रहा। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।”                                          


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

दिसंबर 09, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-114 (साल-02)
2. बुधवार, दिसंबर 09, 2020
3. शक-1983, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसवीं, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 07:03, सूर्यास्त 05:15।


5. न्‍यूनतम तापमान 09+ डी.सै., अधिकतम-20+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                 


यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...