सोमवार, 7 दिसंबर 2020

सालों बाद 'अंतरिक्ष' में होगा चमत्कार

400 साल बाद अंतरिक्ष में होगा चमकत्कार, दिखेगा ये दुर्लभ नजारा


इस साल 21 दिसंबर को अंतरिक्ष में ऐसा चमकत्कार होगा जो इससे पहले 1623 ईस्वी में हुआ था। दरअसल एक दुर्लभ खगोलीय घटना होगी जिसमें बृहस्पति और शनि इस दिन एक दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे। इस दौरान यह चमकदार तारे की तरह लोगों को नजर आएंगे। यह अद्भुत संयोग करीब 400 साल बाद बना है। और अगर आप इसे देखने से चूक गए तो इसके लिए फिर आपको 60 साल इंतजार करना होगा 1623 ईस्वी के बाद से दोनों ग्रह इतने करीब कभी नहीं रहे हैं। और इसलिए इसे एक महान संयोजन बताया जा रहा है। एमपी बिड़ला तारामंडल के निदेशक देबी प्रसाद दुआरी ने अपने बयान में कहा कि यह बेहद दुर्लभ संयोग है। जो हजारों वर्षों में एक बार बनता है।
उन्होंने कहा अगर दो खगोलीय पिंड पृथ्वी से एक दूसरे के करीब दिखाई देते हैं। तो इसे एक संयुग्मन कहा जाता है। और अगर शनि और बृहस्पति के ऐसे संयोग बनते हैं। तो इसे महान संयुग्मन कहते हैं। दुआरी ने कहा 21 दिसंबर की रात इन दोनों ग्रहों की भौतिक दूरी लगभग 735 मिलियन किमी होगी इसके बाद ऐसा अद्भुत संयोग 15 मार्च, 2080 को बनेगा उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर को दोनों ग्रह एक-दूसरे के करीब आते दिखाई देंगे 21 दिसंबर के दिन भारत भर के अधिकांश प्रमुख शहरों में सूर्यास्त के बाद इस अद्भुत नजारे को लोग अपनी आंखों से आसानी से देख सकते हैं।                                 


सोना निखरा, चांदी की चमक फीकी पड़ीं

सोना निखरा या चांदी की चमक पड़ी फीकी,जानें-आज की कीमतों का ताजा अपडेट


वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में राहत पैकेज की उम्मीदों और कोरोना वैक्सीन की अच्छी संभावनाओं की वजह से गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया। इसका असर घरेलू मार्केट में भी पड़ा और यहां भी एमसीएक्स में गोल्ड के दाम 0.20 फीसदी यानी 98 रुपये बढ़ कर 49,310 रुपये प्रति दस ग्राम की ऊंचाई पर पहुंच गए। वहीं सिल्वर की कीमत 103 रुपये की गिरावट आई और यह 63710 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। जबकि अहमदाबाद में गोल्ड हाजिर की कीमत 50,700 रुपये प्रति दस ग्राम रही। 6 दिसंबर को इसकी कीमत 50,690 रुपये थी।


दिल्ली मार्केट में गिरा सोना


दिल्ली मार्केट में सोमवार को गोल्ड की कीमत 142 रुपये घट कर 47,483 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई. वहीं पिछले सत्र में यह 47,625 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी में भी 701 रुपये की गिरावट आई और यह 57,808 रुपये प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड 1781.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, वहीं सिल्वर की कीमत है 22.29 डॉसर प्रति औंस।
भारत में हाजिर बाजार में सोने की कीमतें कम होने की सबसे बड़ी वजह कोरोना वैक्सीन के मोर्चे पर अच्छी खबरों का आना है। इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड में थोड़ी सी बढ़त दिखी और 1842 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं सिल्वर 24.20 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा। दरअसल डॉलर में गिरावट की वजह से गोल्ड के दाम में लगातार बढ़त दिख रहा है।                                   


शिलान्यास की अनुमति, निर्माण की नहीं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले नये संसद भवन के शिलान्यास को सोमवार को हरी झंडी तो दे दी, लेकिन वहां फिलहाल कोई भी निर्माण कार्य शुरू नहीं करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की खंडपीठ ने थोड़े अंतराल पर दो बार हुई सुनवाई के बाद कहा, ”केंद्र सरकार को इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कागजी कार्रवाई और 10 दिसंबर को प्रस्तावित नए संसद भवन के शिलान्यास समारोह की अनुमति होगी लेकिन वह निर्माण या तोड़फोड़ संबंधी कार्यों को अंजाम नहीं दे सकती।”                                                                   


देश में संक्रमितों की संख्या- 96 लाख हुई

देश में अबतक 96 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित, 24 घंटे में आए करीब 32 हजार केस, 39 हजार ठीक हुए


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 96 लाख के पार पहुंच गई है। लगातार आठवें दिन 40 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए। देश में पिछले 24 घंटे में 32,981 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 391 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए अच्छी बात ये है। कि बीते दिन 39,109 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं मौत की संख्या दुनिया में सातवें नंबर पर है।
संक्रमितों की कुल संख्या 96 लाख पार पहुंची...
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 96 लाख 77 हजार 203 हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 40 हजार 577 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस घटकर तीन लाख 96 हजार 729 हो गए। अब तक कुल 91 लाख 39 हजार 901 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 42,533 मरीज कोरोना से ठीक हुए।
 6 दिसंबर तक हुए टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक 6 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14,77,87,656 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,01,081 सैंपल कल टेस्ट किए गए
26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं। और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ( आईसीएमआर) के अनुसार देश में 2 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14 करोड़ 58 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11.57 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है।
मृत्यु दर और रिकवरी रेट
महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। राहत की बात है। कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। जबकि रिकवरी रेट 94 फीसदी है। एक्टिव केस 5 फीसदी से भी कम है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का सातवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।                                         


ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज में हराया

विराट कोहली की कप्तानी में जीत मिली तो आया रोहित शर्मा का बयान


नई दिल्ली/ सिडनी। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज़ में हरा दिया है। तीन मैचों की सीरीज़ के दूसरे मैच में रविवार को भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी भारत को अब 3 मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त मिल गई है। टीम इंडिया की इस जीत की हर तरफ तारीफ हो रही है। आखिरी 5 ओवर में भारत ने 54 रन बनाकर हर किसी को हैरान कर दिया। खास बात ये रही कि इस सीरीज़ में रोहित शर्मा जैसे दिग्गज ओपनर नहीं खेल रहे थे। सीरीज़ जीतने के बाद रोहित ने टीम के सारे खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की क्या बोले रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने के बाद से रोहित शर्मा बिल्कुल शांत हो गए थे। चोट के चलते वो ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सके थे। अब पहली बार टी-20 सीरीज़ में जीत दर्ज करने के बाद रोहित ने ट्विटर पर लिखा है, ‘टीम इंडिया के लिए सीरीज़ में ये जबरदस्त जीत है। जिस अंदाज़ में टीम इंडिया को ये जीत मिली वो देखकर काफी अच्छा लगा हर किसी को बहुत-बहुत बधाई।                                     


जम्मू: पीओके की 2 लड़कियों को वापस भेजा

गलती से भारतीय क्षेत्र में पहुंचीं पीओके की दो लड़कियों को वापस भेजा


श्रीनगर। नियंत्रण रेखा पारकर भूलवश जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आ पहुंची पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की दो बहनों को सोमवार को वापस भेज दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लैबा जाबैर (17) और उनकी बहन साना जाबैर (13) को रविवार को भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के इस पार भटकते हुए देखा और उन्हें हिरासत में ले लिया। दोनों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कहुटा की रहने वाली हैं। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ”पुंछ में पीओके के फारवार्ड कहुआ के अब्बासपुर की दो लड़कियां भटककर भारतीय क्षेत्र में आ गयी थीं। उन्हें आज चक्कन दा बाग (सीडीबी) सीमाचौकी से वापस भेज दिया गया। ”उन्होंने बताया कि सीडीबी चौकी पर दोनों बहनों को पाकिस्तान के असैन्य एवं सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सौंप दिया गया। सद्भावना के तौर पर उन्हें भारतीय सेना ने सौगात एवं मिठाइयां प्रदान कीं।                                                                           


'भारत बंद' को लेकर राज्यों में एडवाइजरी जारी

‘भारत बंद’ को लेकर राज्यों में एडवाइजरी जारी, सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने किसान संगठनों के आह्वान पर मंगलवार को देश भर में ‘भारत बंद’ के मद्देनजर सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और शांति बनाये रखने को कहा है। मंत्रालय के अनुसार केन्द्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को परामर्श जारी कर कहा है कि मंगलवार को किसान संगठनों ने देश भर में भारत बंद का आह्वान किया है। इस बंद को विपक्षी दलों और कई अन्य संगठनों तथा ट्रेड यूनियनों ने भी समर्थन दिया है। राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि वे बंद के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें तथा कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखें। परामर्श में कहा गया है कि राज्य सरकारों का हर संभव प्रयास करने चाहिए कि कहीं भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो और सब जगह शांतिपूर्ण स्थिति बनी रहे। इसके अलावा राज्य प्रशासन से यह भी कहा गया है कि वे कोरोना महामारी को देखते हुए देश भर में कोविड के संबंध में जारी राष्ट्रीय दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें। इस तरह के सभी उपाय किये जायें जिससे कि कोविड संबंधी निर्देशों का उल्लंघन न होने पाये। उल्लेखनीय है कि किसान हाल ही में बनाये गये तीन कृषि विधेयकों का विरोध कर रहे हैं और पिछले दस दिनों से राजधानी में कूच करने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। किसान संगठनों के प्रतिनिधियों तथा सरकार के बीच पांच दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन इसमें कोई नतीजा नहीं निकला है। किसानों ने अपने विरोध को देश भर में पहुंचाने के लिए मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया है। विपक्षी दल और कई अन्य संगठन तथा ट्रेड यूनियनों ने भी बंद का समर्थन करने की घोषणा की है।                                  


यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...