सोमवार, 7 दिसंबर 2020

सालों बाद 'अंतरिक्ष' में होगा चमत्कार

400 साल बाद अंतरिक्ष में होगा चमकत्कार, दिखेगा ये दुर्लभ नजारा


इस साल 21 दिसंबर को अंतरिक्ष में ऐसा चमकत्कार होगा जो इससे पहले 1623 ईस्वी में हुआ था। दरअसल एक दुर्लभ खगोलीय घटना होगी जिसमें बृहस्पति और शनि इस दिन एक दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे। इस दौरान यह चमकदार तारे की तरह लोगों को नजर आएंगे। यह अद्भुत संयोग करीब 400 साल बाद बना है। और अगर आप इसे देखने से चूक गए तो इसके लिए फिर आपको 60 साल इंतजार करना होगा 1623 ईस्वी के बाद से दोनों ग्रह इतने करीब कभी नहीं रहे हैं। और इसलिए इसे एक महान संयोजन बताया जा रहा है। एमपी बिड़ला तारामंडल के निदेशक देबी प्रसाद दुआरी ने अपने बयान में कहा कि यह बेहद दुर्लभ संयोग है। जो हजारों वर्षों में एक बार बनता है।
उन्होंने कहा अगर दो खगोलीय पिंड पृथ्वी से एक दूसरे के करीब दिखाई देते हैं। तो इसे एक संयुग्मन कहा जाता है। और अगर शनि और बृहस्पति के ऐसे संयोग बनते हैं। तो इसे महान संयुग्मन कहते हैं। दुआरी ने कहा 21 दिसंबर की रात इन दोनों ग्रहों की भौतिक दूरी लगभग 735 मिलियन किमी होगी इसके बाद ऐसा अद्भुत संयोग 15 मार्च, 2080 को बनेगा उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर को दोनों ग्रह एक-दूसरे के करीब आते दिखाई देंगे 21 दिसंबर के दिन भारत भर के अधिकांश प्रमुख शहरों में सूर्यास्त के बाद इस अद्भुत नजारे को लोग अपनी आंखों से आसानी से देख सकते हैं।                                 


सोना निखरा, चांदी की चमक फीकी पड़ीं

सोना निखरा या चांदी की चमक पड़ी फीकी,जानें-आज की कीमतों का ताजा अपडेट


वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में राहत पैकेज की उम्मीदों और कोरोना वैक्सीन की अच्छी संभावनाओं की वजह से गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया। इसका असर घरेलू मार्केट में भी पड़ा और यहां भी एमसीएक्स में गोल्ड के दाम 0.20 फीसदी यानी 98 रुपये बढ़ कर 49,310 रुपये प्रति दस ग्राम की ऊंचाई पर पहुंच गए। वहीं सिल्वर की कीमत 103 रुपये की गिरावट आई और यह 63710 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। जबकि अहमदाबाद में गोल्ड हाजिर की कीमत 50,700 रुपये प्रति दस ग्राम रही। 6 दिसंबर को इसकी कीमत 50,690 रुपये थी।


दिल्ली मार्केट में गिरा सोना


दिल्ली मार्केट में सोमवार को गोल्ड की कीमत 142 रुपये घट कर 47,483 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई. वहीं पिछले सत्र में यह 47,625 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी में भी 701 रुपये की गिरावट आई और यह 57,808 रुपये प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड 1781.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, वहीं सिल्वर की कीमत है 22.29 डॉसर प्रति औंस।
भारत में हाजिर बाजार में सोने की कीमतें कम होने की सबसे बड़ी वजह कोरोना वैक्सीन के मोर्चे पर अच्छी खबरों का आना है। इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड में थोड़ी सी बढ़त दिखी और 1842 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं सिल्वर 24.20 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा। दरअसल डॉलर में गिरावट की वजह से गोल्ड के दाम में लगातार बढ़त दिख रहा है।                                   


शिलान्यास की अनुमति, निर्माण की नहीं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले नये संसद भवन के शिलान्यास को सोमवार को हरी झंडी तो दे दी, लेकिन वहां फिलहाल कोई भी निर्माण कार्य शुरू नहीं करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की खंडपीठ ने थोड़े अंतराल पर दो बार हुई सुनवाई के बाद कहा, ”केंद्र सरकार को इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कागजी कार्रवाई और 10 दिसंबर को प्रस्तावित नए संसद भवन के शिलान्यास समारोह की अनुमति होगी लेकिन वह निर्माण या तोड़फोड़ संबंधी कार्यों को अंजाम नहीं दे सकती।”                                                                   


देश में संक्रमितों की संख्या- 96 लाख हुई

देश में अबतक 96 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित, 24 घंटे में आए करीब 32 हजार केस, 39 हजार ठीक हुए


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 96 लाख के पार पहुंच गई है। लगातार आठवें दिन 40 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए। देश में पिछले 24 घंटे में 32,981 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 391 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए अच्छी बात ये है। कि बीते दिन 39,109 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं मौत की संख्या दुनिया में सातवें नंबर पर है।
संक्रमितों की कुल संख्या 96 लाख पार पहुंची...
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 96 लाख 77 हजार 203 हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 40 हजार 577 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस घटकर तीन लाख 96 हजार 729 हो गए। अब तक कुल 91 लाख 39 हजार 901 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 42,533 मरीज कोरोना से ठीक हुए।
 6 दिसंबर तक हुए टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक 6 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14,77,87,656 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,01,081 सैंपल कल टेस्ट किए गए
26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं। और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ( आईसीएमआर) के अनुसार देश में 2 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14 करोड़ 58 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11.57 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है।
मृत्यु दर और रिकवरी रेट
महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। राहत की बात है। कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। जबकि रिकवरी रेट 94 फीसदी है। एक्टिव केस 5 फीसदी से भी कम है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का सातवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।                                         


ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज में हराया

विराट कोहली की कप्तानी में जीत मिली तो आया रोहित शर्मा का बयान


नई दिल्ली/ सिडनी। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज़ में हरा दिया है। तीन मैचों की सीरीज़ के दूसरे मैच में रविवार को भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी भारत को अब 3 मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त मिल गई है। टीम इंडिया की इस जीत की हर तरफ तारीफ हो रही है। आखिरी 5 ओवर में भारत ने 54 रन बनाकर हर किसी को हैरान कर दिया। खास बात ये रही कि इस सीरीज़ में रोहित शर्मा जैसे दिग्गज ओपनर नहीं खेल रहे थे। सीरीज़ जीतने के बाद रोहित ने टीम के सारे खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की क्या बोले रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने के बाद से रोहित शर्मा बिल्कुल शांत हो गए थे। चोट के चलते वो ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सके थे। अब पहली बार टी-20 सीरीज़ में जीत दर्ज करने के बाद रोहित ने ट्विटर पर लिखा है, ‘टीम इंडिया के लिए सीरीज़ में ये जबरदस्त जीत है। जिस अंदाज़ में टीम इंडिया को ये जीत मिली वो देखकर काफी अच्छा लगा हर किसी को बहुत-बहुत बधाई।                                     


जम्मू: पीओके की 2 लड़कियों को वापस भेजा

गलती से भारतीय क्षेत्र में पहुंचीं पीओके की दो लड़कियों को वापस भेजा


श्रीनगर। नियंत्रण रेखा पारकर भूलवश जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आ पहुंची पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की दो बहनों को सोमवार को वापस भेज दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लैबा जाबैर (17) और उनकी बहन साना जाबैर (13) को रविवार को भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के इस पार भटकते हुए देखा और उन्हें हिरासत में ले लिया। दोनों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कहुटा की रहने वाली हैं। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ”पुंछ में पीओके के फारवार्ड कहुआ के अब्बासपुर की दो लड़कियां भटककर भारतीय क्षेत्र में आ गयी थीं। उन्हें आज चक्कन दा बाग (सीडीबी) सीमाचौकी से वापस भेज दिया गया। ”उन्होंने बताया कि सीडीबी चौकी पर दोनों बहनों को पाकिस्तान के असैन्य एवं सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सौंप दिया गया। सद्भावना के तौर पर उन्हें भारतीय सेना ने सौगात एवं मिठाइयां प्रदान कीं।                                                                           


'भारत बंद' को लेकर राज्यों में एडवाइजरी जारी

‘भारत बंद’ को लेकर राज्यों में एडवाइजरी जारी, सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने किसान संगठनों के आह्वान पर मंगलवार को देश भर में ‘भारत बंद’ के मद्देनजर सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और शांति बनाये रखने को कहा है। मंत्रालय के अनुसार केन्द्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को परामर्श जारी कर कहा है कि मंगलवार को किसान संगठनों ने देश भर में भारत बंद का आह्वान किया है। इस बंद को विपक्षी दलों और कई अन्य संगठनों तथा ट्रेड यूनियनों ने भी समर्थन दिया है। राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि वे बंद के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें तथा कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखें। परामर्श में कहा गया है कि राज्य सरकारों का हर संभव प्रयास करने चाहिए कि कहीं भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो और सब जगह शांतिपूर्ण स्थिति बनी रहे। इसके अलावा राज्य प्रशासन से यह भी कहा गया है कि वे कोरोना महामारी को देखते हुए देश भर में कोविड के संबंध में जारी राष्ट्रीय दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें। इस तरह के सभी उपाय किये जायें जिससे कि कोविड संबंधी निर्देशों का उल्लंघन न होने पाये। उल्लेखनीय है कि किसान हाल ही में बनाये गये तीन कृषि विधेयकों का विरोध कर रहे हैं और पिछले दस दिनों से राजधानी में कूच करने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। किसान संगठनों के प्रतिनिधियों तथा सरकार के बीच पांच दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन इसमें कोई नतीजा नहीं निकला है। किसानों ने अपने विरोध को देश भर में पहुंचाने के लिए मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया है। विपक्षी दल और कई अन्य संगठन तथा ट्रेड यूनियनों ने भी बंद का समर्थन करने की घोषणा की है।                                  


राष्ट्रपति भवन तक खिलाड़ियों का पैदल मार्च

किसान आंदोलन: पुरस्कार लौटाने को राष्ट्रपति भवन की ओर खिलाड़ियों का मार्च, पुलिस ने रोका


नई दिल्ली। एशियाई खेलों के दो बार के स्वर्ण पदक विजेता पूर्व पहलवान करतार सिंह की अगुआई में पंजाब के कुछ खिलाड़ियों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए ’35 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार’ लौटाने के लिए राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।
वर्ष 1982 में अर्जुन पुरस्कार और 1987 में पद्म श्री से नवाजे गए करतार के साथ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य पूर्व हॉकी खिलाड़ी गुरमेल सिंह और महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान राजबीर कौर आदि शामिल थे। गुरमेल को 2014 में ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया जबकि राजबीर को 1984 में अर्जुन पुरस्कार मिला।
एशियाई खेल 1978 और 1986 में स्वर्ण पदक जीतने वाले करतार ने कहा, ”किसानों ने हमेशा हमारा साथ दिया है। हमें उस समय बुरा लगता है जब हमारे किसान भाईयों पर लाठीचार्ज किया जाता है, सड़कें बंद कर दी जाती हैं। किसान अपने अधिकारों के लिए कड़कड़ाती सर्दी में सड़कों पर बैठे हुए हैं।” उन्होंने कहा, ”मैं किसान का बेटा हूं और पुलिस महानिरीक्षक होने के बावजूद अब भी खेती करता हूं।” करतार ने कहा, ”मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि इस क्रूर कानून को वापस लें। पूरा देश जब कोरोना के डर से सहमा हुआ है तब उन्होंने दोनों सदनों में यह विधेयक पारित करा लिया और राष्ट्रपति से स्वीकृति ले ली।” उन्होंने पूछा, ”मैं सहमत हूं कि कृषि कानूनों में बदलाव की जरूरत है लेकिन जब हमारे बच्चे खुश नहीं हैं तो सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए कि उन्हें खुशी दें… आखिर क्यों ये सरकार किसानों पर जबरन विवादास्पद कानून को स्वीकार करने पर जोर दे रही है?” मार्च करने वाले खिलाड़ियों ने दावा किया कि उन्हें कई अर्जुन पुरस्कार और अन्य राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं का समर्थन हासिल है। इससे पहले खेल रत्न पुरस्कार विजेता और मुक्केबाजी में भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह ने भी किसानों के समर्थन में अपना पुरस्कार लौटाने की धमकी दी थी। नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर एक हफ्ते से अधिक समय से डटे हुए हैं।                                                                                                                                                                        


नैनीतालः कार्यों की गहनता से समीक्षा की गई

नैनीताल- जिले के विकास कार्यों से काफी खुश हुए मंडलायुक्त ,डीएम को दी शाबाशी


नैनीताल। आयुक्त कुमाऊ मण्डल अरविन्द सिह हृयांकी ने निर्धारित रोस्टर के अनुसार सर्किट हाउस सभागार मे जनपद नैनीताल में संचालित किये जा रहे विकास कार्यो की गहनता से समीक्षा की। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा जनपद मे अभिनव प्रयोग कर शासकीय चिकित्सालयो तथा दूरदराज के सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट टीचिंग तथा दूरदराज के अस्पतालों में आशाघर, अल्टासाउन्ड, वैंटीलेटर, एचडीयू, आईसीयू के अलावा शौचालय निर्माण सुन्दर वाॅलपेंटिंग, हिलांस कैन्टीन, नैनीझील संरक्षण-सत्त निगरानी कार्य, बेतालघाट में टेलीमेडिसन व्यवस्था के लिए बधाई दी। उन्होने कहा इस प्रकार के जनहित एवं जनस्वास्थ्य के कार्यो के लिए जिलाधिकारी सविन बधाई के पात्र है। उन्होने कहा कि सविन वैलडन। आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल श्री हयांकी ने जनपद में संचालित हो रहे विकास कार्यों जिला योजना, राज्य सैक्टर, केन्द्र पोषित व वाह्य सहायतित योजनाओं में आवंटित बजट के सापेक्ष व्यय तथा लम्बित बजट की समीक्षा की गई। उन्होने कहा कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति में काफी कम समय शेष है ऐसे में आवंटित धनराशि का सदुपयोग करते हुये विकास कार्यो को धरातल पर उतारा जाए।
बैठक में आयुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में कोराना संक्रमण के कार्यों के कारण विकास कार्यों की गति धीमी हुई है लेकिन अब विकास कार्यों को पूर्ण गति देने के लिए सम्बन्धित अधिकारी लम्बित निर्माण कार्यों को गति देते हुए उन्हें धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें ताकि आम लोगो को योजनाओं का लाभ मिल सके। आयुक्त ने निर्देश दिये कि जिन विभागों ने जिला योजना व अन्य मदो में व्यय नही किया है वे शीघ्र टेण्डर निकाल कर व्यय करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेषकर लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, चिकित्सा, पशुपालन, पर्यटन, मत्स्य, गन्ना विकास, लद्यु उद्योग, युवा कल्याण, उरेडा, पंचायतीराज, जलसंस्थान, जिला पंचायत व पेयजल निगम के अधिकारियों को स्वीकृत बजट को तत्परता से व्यय करने के निर्देश दिये।


आयुक्त श्री हृयांकी ने पेयजल निगम के अधीक्षण अभियन्ता ओपी सिह द्वारा बजट की विस्तृत जानकारी समीक्षा बैठक मे ना दे पाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुये मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री केके गुप्ता को निर्देश दिये कि जनपद मे 16 विद्यालयो जो जीर्णशीर्ण अवस्था मे है मरम्मत हेतु कार्यदायी संस्था से सामंजस्य स्थापित कर शीघ्र टेंडर निकालने के निर्देश दिये ताकि ससमय आवंटित बजट का उपयोग हो सके। आयुक्त ने उद्यान विभाग की समीक्षा करते हुये कहा कि बीज हम खुद पैदा कर सकते है इसके लिए हमें बाहरी राज्यो ंसे बीज खरीदने के लिए निर्भर नही रहना है। अगर हम बीज का उत्पादन स्वयं करेंगे तो किसानो को बीज के लिए कोई परेशानी नही होगी। उन्होने पूल्ड आवास की समीक्षा के दौरान नाराजगी व्यक्त की कि नियोजन की कमी के कारण बजट व्यय नही हो पा रहा है। उन्होने अधिकारियों को पूल्डआवास योजना के तहत शीघ्र टेंडर कराने के साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन पर कार्य करने के निर्देश दिये ताकि ससमय बजट का उपभोग हो सके। युवा कल्याण की समीक्षा के दौरान श्री हृयांकी ने युवा कल्याण अधिकारी दीप्ति सिह को निर्देश दिये कि जनपद मे युवक मंगल दलों को जो खेल सामग्री कोविड 19 के चलते वितरित नही हुई थी उसकी व्यवस्था कर वितरण सुनिश्चित किया जाए।


आयुक्त श्री हृयांकी ने कहा कि कोविड 19 का खतरा पूरी तरह टला नही है लेकिन वाबजूद इसके जनमानस में कोविड 19 के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरती जा रही है। शादी, विवाह व अन्य समारोह मेे स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासनिक अधिकारियो को चाहिए कि वह सामाजिक दूरी, मास्क व सेनेटाइजेशन व्यवस्था का निरीक्षण करें मानको के अनुसार वैकेट हाल, विवाह एवं समारोह आयोजकों द्वारा कोविड 19 के सम्बन्ध मे दिये गये दिशा निर्देशो का यदि अनुपालन ना रहा होतो नियमाुनसार कार्यवाही अमल मे लाई जाए। उन्होने कहा कि जिला योजना मद से कोेविड 19 के तहत सरकारी अस्पतालों की बेहतरी के लिए कार्य किया जाए।


आयुक्त श्री हृयांकी ने रोजगार परक योजनाओं की समीक्षा करते हुये उद्योग, पर्यटन नगर निकाय विभागो की जो स्वरोजगार योजनायें संचालित हैं उसका लाभ लाभार्थी तक पहुचाने के लिए दूर क्षेत्रो मे जाकर लोगो को जानकारी दें। जितने भी आवेदन समिति द्वारा स्वीकृत किये जा रहे है सम्बन्धित बैक से समन्वय कर लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने लिए समन्वय की भूमिका का निर्वहन करें साथ ही जो भी प्रवासी जनपद मे वापस आये हैं उन्हें स्थानीय स्तर पर ही स्वरोजगार से जोडने के लिए उद्योग विभाग पूर्ण तत्परता से कार्य करे। उन्होने जिला पर्यटन अधिकारी को होमस्टे को बढाये जाने हेतु नये पंजीकरण करने के भी निर्देश दिये। श्री हृयांकी ने उरेड विभाग को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित करें तथा प्राप्त आवेदनो को तत्काल आॅनलाइन करते हुये शीघ्र कार्य प्रारम्भ करायें। उन्होनेे कहा कि ग्रोथ सेन्टरो ंके माध्यम से स्थानीय लोगो विशेषकर महिलाओ की आर्थिकी विकास किया जा सकता है ऐसे मे उद्योग एवं ग्राम विकास विभाग को संयुक्त रूप से ग्रोथ सेन्टर के माध्यम से आजीविका बढाने के कार्य करने चाहिए।


बैठक मे आयुक्त कुमाऊ श्री हृयांकी ने कि राजस्व व अन्य विभागो मे विभिन्न कार्मिेको के लम्बित पेंशन, पदोन्नित, विभिन्न देयको आदि की समीक्षा करते हुये ऐसे प्रकरणों को निस्तारित किया जाए। उन्होने कहा कि किसी भी कार्मिक का अहित ना हो तथा उसे सेवा के दौरान समय पर पदोन्नित सहित सेवानिवृत्ति तत्काल सभी भुगतान प्राप्त के साथ ही समय पर पेंशन का लाभ मिले इस हेतु सम्बन्धित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें। इस कार्य मे सम्बन्धित कोषागारो को भी अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी होगी।


श्री हृयांकी ने कहा कि सीएम हैल्प लाइन के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतो एवं जनसमस्याओ का तत्परता से निराकरण करने को कहा। उन्होने कहा कि सीएम हैल्प लाइन की अधिकांश कार्यवाही एल-1 स्तर पर लम्बित रहती है जो कि उचित नही है। समीक्षा के दौरान आयुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि वह अनिवार्य रूप से अपने कार्यस्थल पर रहे ताकि लोगों को कठिनाई ना हो और लोगों को अपने कार्यो के लिए जिला कार्यालय या आयुक्त कार्यालय ना आना पडे।


आयुक्त ने कहा कि कहा कि कोर्ट केसों के निस्तारण में तेजी लायें क्योंकि लाकडाउन के चलते कोर्ट केसों के निस्तारण की गति ठहर गई थी, लिहाजा कोर्ट केसों के निस्तारण को अपनी प्राथमिकता मे शामिल करते हुये अधिक से अधिक संख्या मे लम्बित केसों का निस्तारण करें। उन्होनेे कहा कि वादो के निस्तारण होने से वादकारियों को राहत होती है।


समीक्षा दौरान जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि जनपद में जिला योजना के अन्तर्गत 46.72 करोड अनुमोदित परिव्यय के सापेक्ष शासन से 38.61 करोड अवमुक्त हुये हैं जिसके सापेक्ष कोविड के चलते 12.98 करोड व्यय हुये है। इसी तरह राज्य सेेक्टर में 283.27 करोड के सापेक्ष 145.46 करोड अवमुक्त हुआ है जिसमें से 108.82 करोड व्यय हुये हैं। केन्द्र पोषित सेक्टर में 354.56 करोड के सापेक्ष 198.75 करोड के सापेक्ष 136.83 करोड व्यय हुये हैे। इसी तरह वाहृय सहायतित सेक्टर में 27.52 करोड के सापेक्ष 14.55 करोड अवमुक्त हुआ है जिसके सापेक्ष 13.50 करोड व्यय हुआ है। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत 250 लक्ष्य के सापेक्ष 505 प्रार्थना पत्र बैंकों को स्वीकृत हेतु भेजे गये। जिसमे से बैकों द्वारा 125 प्रार्थना पत्रो पर ऋण स्वीकृत करते हुये 91 प्रार्थना पत्रो पर ऋण वितरित कर दिया गया है। वीरचन्द्र गढवाली योजना के अन्तर्गत 30 प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष 32 प्रार्थना पत्र बैको को भेजे गये। जनपद में 332 होमस्टे संचालित हैं जबकि 101 होमस्टे पर कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत 114 लक्ष्य के सापेक्ष 736 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये हैं, जांच के उपरान्त 117 प्रार्थना पत्र ऋण स्वीकृति हेतु विभिन्न बैकों को भेजे गये जिसमे से 96 लाभार्थियो को ऋण वितरित किया गया है। उन्होने बताया कि उद्यमिता विकास के लिए उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न व्यवसायों हेतु 450 लोगो ंको प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होने बताया कि जनपद मे 7 ग्रोथ सेन्टर प्रस्तावित हैं जिसमे ंसे 6 स्वीकृत हो चुके है, 1 ग्रोथ सेन्टर संचालित है तथा 5 ग्रोथ सेन्टरो का निर्माण कार्य गतिमान है जिनको शीघ्र संचालित किया जायेगा। श्री बंसल ने बताया कि जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है, किसान सम्मान निधि का लाभ पात्र किसानो को दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य व शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चिकित्सालयों के अपग्रेेडेशन के साथ ही आधुनिक उपकरण व जांच लैब स्थापित किये गये हैं वही चिकित्सालयों मे जनस्वास्थ्य हेतु आईसीयू, एसएनसीयू व एचडीयू यूनिटेें भी स्थापित की गई हैैं। शिक्षा की गुणवत्ता बढाने एवं ई-लर्निग को बढावा देने के प्रयास किये जा रहे हैं सभी विद्यालयो मे बिजली,पानी की व्यवस्था के साथ ही स्मार्ट टीवी, व्हाइटबोर्ड लगाये गये है तथा प्रयोगशाला एवं लाइब्र्रेरी की स्थापना की गई है।


बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिह भण्डारी, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, उपजिलाधिकारी विवेक राय,मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी,अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान ए.एस अंसारी, अधीक्षण अभियन्ता सिचाई संजय शुक्ला, अघीक्षण अभियन्ता नलकूप संजय कुशवाहा, महाप्रन्धक उद्योग विपिन कुमार, अधिशासी अभियन्ता दीपक गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्व, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, उपनिदेशक अर्थ संख्या राजेन्द्र तिवारी, जिला अर्थ संख्या अधिकारी एलएम जोशी, एसीएमओ डा0 रश्मि पंत, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।                              


सुरक्षा के साथ शांति सुनिश्चित की जाएंं

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। किसान संगठनों और उनके समर्थन में विपक्षी दलों द्वारा आहूत ‘भारत बंद को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि बंद दौरान सुरक्षा कड़ी की जाए और साथ ही शांति सुनिश्चित की जाए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी देशव्यापी परामर्श में कहा कि राज्य सरकारों तथा केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासकों को सुनिश्चित करना चाहिए कि कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन किया जाए और सामाजिक दूरी बनाए रखी जाए।                                      


गाजियाबादः मतदाता सूची में नाम शामिल करें

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए युवाओं को मौका दिया गया है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों के तहत डीएम अजय शंकर पाण्डेय ने आज आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार एक जनवरी 2021 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं को नाम मतदाता सूची में शामिल हो सकेगा। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के इस चरण में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एंव डीएम अजय शंकर पांडे ने पूर्व में जारी सूचना के आधार पर संशोधित सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए कहा कि युवाओं के साथ वो सभी अब अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। जो अभी तक किन्हीं कारणों से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं करवा पाया है।                                       


विद्युत विभाग की लापरवाही से 1 की मौत

बिजली विभाग की लापरवाही से घट रही घटना


कौशांबी। विद्युत करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है, मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है। सूचना पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी गुड़िया देवी निषाद पत्नी प्रमोद 28 वर्ष की बिजली का करेंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने घर पर टीवी चलाने के लिए प्लक लगा रही थी तभी अचानक टीवी में आग लग गयी।और वह विजली करंट की चपेट में आ गई। जिससे गुड़िया देवी की मौत हो गई है।गुड़िया का पति राज कोट में एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता हैं। जबकि महिला की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी ।ग्रामीणों ने बताया कि गॉव के अंदर ग्यारह हजार की सप्लाई है। जिसके कारण यह घटना घटी हैं। पुलिस को दी गयी सूचना लेकिन घंटो बीते मौके पर पुलिस नही पहुँची है।


अजीत कुशवाहा


कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...