सोमवार, 7 दिसंबर 2020

एमएसपी बना सरकार के गले की फांस

एमएसपी बना केंद्र सरकार के गले की फांस


नई दिल्ली। किसान संगठन ही नहीं अपने भी चाहते हैं। गारंटी
तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए चल रहे किसान आंदोलन में मुख्य पेच न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी को लेकर बना हुआ है। एमएसपी के सवाल पर आंदोलनकारी किसान संगठन ही नहीं बल्कि संघ के अनुषांगिक संगठन भी सरकार के खिलाफ हैं। हालांकि इस मांग से जुड़ी जटिलताओं के कारण सरकार पूरी तरह असमंजस में है।
सरकार के सूत्रों का भी कहना है। कि अगर एमएसपी की कानूनी गारंटी की घोषणा कर दी जाए तो तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग संबंधी स्वर धीमे हो सकते हैं। क्योंकि सरकार पहले से ही इन कानूनों के कई प्रावधानों में संशोधन के लिए तैयार है। मसलन सरकार किसानों को सीधे अदालत का दरवाजा खटखटाने, एनएसआर क्षेत्र से जुड़े नए प्रदूषण कानून में बदलाव करने, निजी खरीददारों के लिए पंजीयन अनिवार्य करने और छोटे किसानों की हितों की रक्षा के प्रावधानों में जरूरी बदलाव के लिए तैयार है।
छठे दौर से पहले माथापच्ची
पांचवें दौर की बैठक के बेनतीजा रहने के बाद सरकार में आंदोलन खत्म कराने के लिए माथापच्ची जारी है। मुख्य चिंता एमएसपी को लेकर है। कृषि मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के बीच शनिवार रात से ही कई दौर की बातचीत हुई है। इस पर अंतिम निर्णय से पहले सरकार 8 दिसंबर को किसान संगठनों की ओर से बुलाए गए भारत बंद के जरिए उनका दमखम भी तौलना चाहती है। एक मुश्किल यह भी
आजादी के बाद से ही सरकारें किसान और ग्राहकों के बीच सीधा संबंध स्थापित करने में नाकाम रही हैं। इसके कारण ग्राहकों को तो ज्यादा कीमत चुकानी पड़ी मगर ग्राहक के द्वारा चुकाई गई रकम का मामूली हिस्सा ही किसानों की जेब तक पहुंचा। मसलन ग्राहकों ने कई बार किसान द्वारा बेची गई रकम से चार से पांच गुना अधिक कीमत चुकाई। कृषि क्षेत्र का मुनाफा बिचौलियों की भेंट चढ़ता रहा। आजादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सरकारें किसानों का आय बढ़ाने में नाकाम रही।
इसको लेकर है। असमंजस
सरकार का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में निजी भागीदारी बढ़ाने की है। एमएसपी को सरकार कानूनी तो बना देगी मगर निजी क्षेत्र को खरीदारी के लिए बाध्य नहीं कर पाएगी। ऐसे में अगर फसल की मांग कम हुई तो निजी क्षेत्र खरीददारी करेंगे ही नहीं।
सरकार एक सीमा तक ही एमएसपी के तहत खरीदारी कर सकती है। सरकार औसतन कुल उपज का छह फीसदी की ही खरीद करती है। वर्तमान क्षमता के अनुरूप इसे दस फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। भंडारण क्षमता अर्थव्यवस्था पर बोझ सहित कई ऐसे कारण है। जिसके चलते सरकार बहुत अधिक मात्रा में अनाज नहीं खरीद सकती।
किसी एक फसल की अधिक उपज होने के बाद उसकी मांग में कमी आएगी। सरकार एक सीमा से अधिक फसल नहीं खरीदेगी। इसके बाद एमएसपी से कम कीमत पर खरीद गैरकानूनी होने पर निजी क्षेत्र खरीदारी प्रक्रिया से नहीं जुड़ेंगे। ऐसे में किसान उन फसलों का क्या करेगा?
- बड़ा सवाल कीमत तय करने का भी है। एमएसपी के दायरे में आने वाली फसलों की अलग-अलग गुणवत्ता होती है। गुणवत्ता के हिसाब से एक फसल का अलग-अलग मानक तय करते हुए अलग-अलग एमएसपी तय करनी होगी। मानकों पर खरा नहीं उतरने वाली फसलों का क्या होगा? सरकार के सूत्र इसे बेहद जटिल प्रक्रिया मानते हैं। सरकार का कहना है। कि तीनों कानूनों के जरिए उसकी कोशिश कृषि क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा कराने की थी। निजी क्षेत्र अपनी सूझबूझ से ऐसी फसलों की खेती कराएंगे जिनकी भविष्य में मांग ज्यादा होने की संभावना रहेगी। मगर एमएसपी को कानूनी बनाने से नए कानूनों का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। सरकार प्रतिस्पर्धा के लिए निजी क्षेत्र पर शर्तें नहीं थोपना चाहती। सरकार के सूत्रों का कहना है कि वैसे भी कृषि क्षेत्र निजी क्षेत्र के लिए आकर्षण की प्राथमिकता वाला क्षेत्र नहीं है। शर्तें थोपने से निजी क्षेत्र कृषि क्षेत्र की ओर आकर्षित नहीं होगा। एमएसपी का प्रावधान एक तरह से किसानों को सुरक्षा देने के लिए किया गया था। मसलन मांग और आपूर्ति में ज्यादा अंतर होने से किसानों को होने वाले घाटे से बचाने के लिए एमएसपी प्रक्रिया अपनाई गई थी। दूसरी ओर निजी क्षेत्र का कारोबार मांग और आपूर्ति के आधार पर चलता है। इसमें जिस फसलों की मांग ज्यादा होगी उसकी कीमत एमएसपी से ज्यादा होगी।                                    


20 करोड़ की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

एनसीआर में फ्लैट देने के नाम पर 20 करोड़ की ठगी


महिला निदेशक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड पति फरार


राजनगर। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित परियोजना में फ्लैट देने के नाम पर निवेशकों से 20 करोड़ की ठगी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने सीआरपीएफ के पूर्व अधिकारी की पत्नी व कंपनी की महिला निदेशक को मुंबई से गिरफ्तार किया है। महिला वैल्यू इन्फ्राकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की निदेशक है। और इस कंपनी पर फर्जीवाड़े के दर्जनों मामले दर्ज हैं। महिला का पति पूरे मामले का मास्टरमाइंड है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आर्थिक अपराध शाखा ने संयुक्त आयुक्त डॉक्टर ओपी मिश्रा ने बताया कि लोगों ने गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन स्थित विस्टा प्रोजेक्ट के तहत आवासीय फ्लैट बुक कराए थे। कंपनी ने निवेशकों ने समय पर फ्लैट देने का वादा किया था। लेकिन उन्हें न तो फ्लैट ही मिले और न ही पैसे ही वापस किए।
इस पर निवेशकों ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत की। छानबीन के बाद वर्ष 2019 में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि कंपनी ने आवासीय प्रोजेक्ट के लिए गाजियाबाद प्राधिकरण से कोई अनुमति नहीं ली थी। इसके अलावा निवेशकों से मिले पैसों को गलत तरीके से अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया। कंपनी का प्रमुख सीआरपीएफ का पूर्व अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह मामला दर्ज होने के बाद  फरार हो गया। पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान महिला निदेशक के मुंबई में होने की जानकारी मिली। पलिस की एक टीम ने वहां दबिश देेकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में दो निदेशकों प्रवीण कुमार सिंह और आशीष वर्मा की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। महिला निदेशक ने गोरखपुर से स्नातक की पढ़ाई की है। वह पति के साथ कंपनी के सभी बैंक खातों की अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता थी।                               


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचना एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

दिसंबर 08, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-113 (साल-02)
2. मंगलवार, दिसंबर 08, 2020
3. शक-1983, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 07:03, सूर्यास्त 05:15।


5. न्‍यूनतम तापमान 09+ डी.सै., अधिकतम-20+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                  


रविवार, 6 दिसंबर 2020

बॉर्डर पर निहंग सिखों ने संभाला मोर्चा

मोमिन मलिक


नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 11वें दिन में प्रवेश कर गया है। दिल्ली-हरियाणा पर स्थित सिंधु बॉर्डर पर हजारों किसानों की भीड़ पिछले 10 दिनों से 24 घंटे से दिन रात डटी है। किसानों का प्रदर्शन गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर पर भी जारी है। इसके अलावा बुराडी ग्राउंड पर भी कुछ किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि सिंघु बॉर्डर पर एक तरफ RAF के जवानों को फ्रंटलाइन पर तैनात किया गया है तो दूसरी ओर किसानों की तरफ से फ्रंट लाइन पर निहंग सरदार तैनात हैं। हांथों में तलवार कृपाण लिए, घोड़े के साथ मौजूद निहंग सरदार वक्त वक्त पर तलवारबाजी दिखा रहे हैं। हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग हरियाणा में जहां किसान धरना दे रहे हैं वहां पर मेडिकल हेल्थ कैंप लगा रहा है। इन स्थानों पर डॉक्टर दवाइयां एम्बुलेंस सब मौजूद रहेंगी। ताकि आपात स्थिति में किसानों को चिकित्सा सेवा दी जा सके। दरअसल सिंघु बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों की संख्या हर रोज बढ़ रही है तो यहां फोर्स की तैनाती में भी इजाफा हो रहा है। दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर स्क्वाड, स्पेशल सेल के सीनियर अफसर भी अब ड्यूटी में तैनात किए गए हैं। ये अधिकारी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।


बॉर्डर पर आईटीबीपी, आरएएफ, सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए है। यहां पर नए सिरे से सीमेंटेड बैरिकेडिंग की जा रही है। तो वहीं हरियाणा जाने के लिए धंसा, दरौला, कापसेहड़ा, रजोकरी एनएच-8, बिजवासन, पलाम विहार और दुंढेरा बॉर्डर का इस्तेमाल किया जा सकता है। नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली आने के लिए नोएडा लिंक रोड का इस्तेमाल न करें बजाय इसके डीएनडी का इस्तेमाल करें।


बतादें कि दिल्ली पुलिस ने राजधानी में ट्रैफिक मैनेजमेंट की जानकारी देते हुए कहा है कि कालिंदी कुंज, सूरज कुंड, बदरपुर और आयानगर बॉर्डर दोनों ओर खुला हुआ है। गौरतलब है कि किसानों और सरकार के बीच 5 राउंड की बात हो चुकी है, लेकिन गतिरोध जारी है। अब किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। इसी के साथ सबकी निगाहें अब 9 दिसंबर को सरकार के साथ होने वाली किसानों पर बातचीत पर टिकी है।                               


पीएम किसान योजना से 2 करोड़ नाम गायब








पालूराम

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश भर के किसानों को दी जाने वाली 6 हजार रुपये की सहायता वाली पीएम किसान सम्मान निधि योजना से 2 करोड़ से अधिक किसानों को हटा दिया है। सरकार फिलहाल किसानों के खातों में सातवीं किस्त के तहत 2 हजार रुपये ट्रांसफर कर रही है।

















कसी जा रही फर्जी किसानों पर नकेल
वहीं दूसरी तरफ सरकार फर्जी किसानों पर भी अपनी नकेल कस रही है, इस वजह से लिस्ट में से ऐसे किसानों को हटाया गया है। इस समय पीएम किसान पोर्टल में योजना का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या 9 करोड़ 97 लाख के आसपास रह गई है जबकि कुछ दिन पहले तक यह संख्या 11 करोड़ के करीब थी।

हर बार कम हो रहे हैं किसान
किस्त-दर-किस्त योजना का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या घटती जा रही है। पीएम किसान पोर्टल के मुताबिक पहली किस्त  10.52 करोड़ किसानों को मिली थी, वहीं दूसरी किस्त  9.97 करोड़, तीसरी  9.05 करोड़, चौथी  7.83 करोड़ और पांचवीं किस्त 6.58 करोड़ किसानों तक पहुंची, जबकि छठी किस्त पाने वाले किसानों की संख्या केवल 3.84 करोड़ रह गई है।
नई लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम



  • वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. 

  • होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं.

  • यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें.

  • इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें.

  • इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट                           













प्राथमिक विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण पर प्राथमिक विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित


कौशाम्बी। सिराथू तहसील क्षेत्र के कड़ा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय टांडा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए विद्यालय द्वारा संगोष्ठी का आयोजन कर बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन पर चर्चा की गई है। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं अध्यापकों द्वारा एक रैली निकालकर बाबा भीमराव के बारे में चर्चा की गई है। विद्यालय से निकाली गई रैली गांव गांव घूमी इस मौके पर चित्र वितरण और खिचड़ी भोज का भी आयोजन विद्यालय की ओर से किया गया है। कार्यक्रम में तान्या केसरवानी, शिप्रा मौर्या, रिचा पांडेय, दीपू कुमार, अवनीश कुमार, मधु यादव, दीपेंद्र बिहारी, अनुज पांडेय, अर्जुन प्रसाद, शुभम सिंह, सौरभ केसरवानी, संतोष विश्वकर्मा सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।


राजकुमार


महिला हिंसा विरोध में रैली व कैंडल मार्च

गाजीपुर। मरदह क्षेत्र के रविदास मंदिर से अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस पर गाँव की बेटियों ने साइकिल रैली निकालकर महिलाओं के अधिकार और रोजगार के बारे में पर्चा, पोस्टर, और नारों के ज़रिए जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाया। यात्रा का नेतृत्व कर रही रेड ब्रिगेड ट्रस्ट की सचिव प्रियंका भारती ने कहा सरकार उत्पीड़न रोकने को तमाम कार्यक्रम चला रही है लेकिन महिलाओं में जागरूकता का अभाव होने से वे अधिकारों से अनभिज्ञ हैं। इसके लिए सभी का शिक्षित होना जरूरी है।                       


भारत बंद में किसानों को कांग्रेस का समर्थन

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संघों द्वारा आठ दिसंबर को आहूत ‘भारत बंद’ के प्रति कांग्रेस ने रविवार को पूरा समर्थन जताया और घोषणा की कि इस दिन वह किसानों की मांगों के समर्थन में सभी जिला एवं राज्य मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर 26 नवंबर से डटे हजारों किसानों के प्रतिनिधियों ने कहा है कि आठ दिसंबर को पूरी ताकत के साथ ‘भारत बंद’ किया जाएगा। यहां कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं यहां घोषणा करना चाहता हूं कि कांग्रेस आठ दिसंबर को होने वाले भारत बंद को पूरा समर्थन देती है।’’


उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ट्रैक्टर रैलियों, हस्ताक्षर अभियानों और किसान रैलियों के जरिए किसानों के पक्ष में पार्टी की आवाज बुलंद कर रहे हैं। खेड़ा ने कहा, ‘‘हमारे सभी जिला मुख्यालय एवं प्रदेश मुख्यालयों के कार्यकर्ता इस बंद में हिस्सा लेंगे। वे प्रदर्शन करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि बंद सफल रहे।’’


उन्होंने कहा, ‘‘सारी दुनिया हमारे किसानों की दयनीय अवस्था देख रही है। पूरा विश्व यह भयावह मंजर देख रहा है कि किसान जाड़े की रातों में राजधानी के बाहर बैठे इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि सरकार उनकी बात सुन ले।’’ कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा कि सरकार को कानूनों को लागू करने की इतनी जल्दी क्या थी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कोविड-19 महामारी के बीच, जून में सरकार चोरी छिपे अध्यादेश ले आई। इतनी जल्दी किस बात की थी। जब पूरे देश का ध्यान कोविड-19 के आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों पर था तब सरकार अपने उद्योगपति-कॉर्पोरेट मित्रों की मदद करने के लिए चोरी-छिपे अध्यादेश लाने में व्यस्त थी।’’


खेड़ा ने कहा कि सरकार ने किसानों को भरोसे में नहीं लिया और अब किसानों के हितों की आड़ में छिप रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आपको वाकई में किसानों के हितों की चिंता होती तो आपने इन विधेयकों को लाने से पहले उनकी सलाह ली होती।’’ खेड़ा ने आगे कहा, ‘‘जो कुछ भी आज देखने को मिल रहा है वह सरकार और उसके कॉर्पोरेट मित्रों के बीच की साजिश का नतीजा है जिसमें पीड़ित किसान ही होगा और किसान इस बात को जानता है।’’ शनिवार को प्रदर्शनकारी किसानों और सरकार के बीच वार्ता बेनतीजा रही। पांच चरणों की बातचीत हो चुकी है तथा अगली बैठक केंद्र ने नौ दिसंबर को बुलाई है।                                


चांद पर फहराया चीन ने अपना झंडा

बीजिंग। चीन ने चांद की सतह पर अपना झंडा फहरा दिया है। ऐसा करने वाला चीन दुनिया का दूसरा देश बन गया। चीन ने अपने अनमैंड स्पेसक्राफ्ट 'Chang'e-5' के जरिए यह कारनामा कर दिखाया। चीन के नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि स्पेसक्राफ्ट ने चांद की सतह पर फहराए झंडे की फोटो भी ली। यह झंडा 2 मीटर चौड़ा और 90 सेमी लंबा है। अब तक अमेरिका ही दुनिया में ऐसा देश था, जिसने चांद की सतह पर झंडा फहराया था। अमेरिका ने 50 साल पहले यह उपलब्धि हासिल की थी। चीन ने अब जाकर यह सफलता पाई है। चीन का अनमैंड स्पेसक्राफ्ट 1 दिसंबर को चांद की सतह पर लैंड हुआ था। इसके बाद स्पेसक्राफ्ट ने चांद की सतह से नमूने जुटाने से पहले यह झंडा फहराया।              


हैरतअंगेजः चीन ने बनाया नकली 'सूरज'

बीजिंग। चीन ने तकनीक के मामले में नित नए मुकाम हासिल कर रहा है। तकनीक के मामले में चीन ने अमेरिका, रूस और जापान जैसे विकसित देशों को पछाड़ दिया है। चीन के वैज्ञानिकों ने कृत्रिम सूरज परमाणु संलयन रिएक्टर को सफलतापूर्वक कर दुनिया में दूसरे सूरज के दावे को सच कर दिखाया है। ये ऐसा परमाणु फ्यूजन है, जो असली सूरज से कई गुना ज्यादा ऊर्जा देगा।चीन की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है।
चीन की कृत्रिम सूरज बनाने की ये कोशिश कई साल से जारी थी। कृत्रिम सूरज के प्रोजेक्ट की कामयाबी ने चीन को विज्ञान की दुनिया में उस मुकाम पर पहुंचा दिया है, जहां आज तक अमेरिका, जापान जैसे तकनीकि रूप से उन्नत देश भी नहीं पहुंच पाए।               


चीन ने बनाया महाशक्तिशाली कम्प्यूटर

बीजिंग। टेक्नॉलजी की रेस में सुपरकंप्यूटर्स एक बड़ा पड़ाव माना जाता है और चीन के वैज्ञानिकों ने रोशनी पर आधारित दुनिया का पहला क्वॉन्टम कंप्यूटर बनाने का दावा किया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह कंप्यूटर पारंपरिक सुपरकंप्यूटर के मुकाबले कहीं अधिक तेजी से काम कर सकता है। चीन की सरकारी मीडिया में शनिवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक यह वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता है। जिसकी मदद से ऐसी शक्तिशाली मशीन को बनाने के तरीके में मौलिक बदलाव आएगा।                   


कौशाम्बीः अधिकारियों की लापरवाही का दंश

जाम के झाम और लोडर ड्राइवर की लापरवाही से बालक गंभीर घायल


कौशाम्बी। नगर पंचायत अझुवा शायरी माता से अझुवा बस्ती तक 870 मीटर सड़क का 96 लाख से अधिक रुपये से सड़क पुनर्निर्माण हो रहा है। जिसमे 3 मीटर सीसी मार्ग और दोनों तरफ डेढ़ मीटर इंटरलॉकिंग सहित सीमेंटेड नाली प्रस्तावित है। निर्माण भी हो रहा लेकिन गुणवत्ता तो छोड़िए सीसी मार्ग निर्माण करने के बाद महीनों बीते इंटरलॉकिंग का कार्य बंद है। एक चार पहिया के साथ मे मोटरसाइकिल निकलने में भी दिक्कत होती है। ठेकेदार द्वारा सर्विस रोड नहीं बनाई गई है। जिससे निकलने वालों को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। लोगों का कहना है, कि यदि संबंधित ठेकेदार गिट्टी डलवा दे तो समस्या से छुटकारा मिल जाये आये दिन प्रतिदिन पहले हम निकलेंगे की होड़ में विवाद मारपीट गाड़ियों का एक दूसरे में धक्का लगना आम बात हो गयी है। शीघ्र निकलने की होड़ में कई लोग चुटहिल हो चुके हैं, कई बार जमकर गाली गलौज मारपीट हो चुकी है। फिर भी जिम्मेदारों की कान में जू नही रेंग रही स्थानीय निवासियों ने अपने क्षेत्रीय विधायक से भी अनुरोध किया एक बार सड़क की गुणवत्ता परखें वहीं पुलिस प्रशासन भी कभी कभी फोटो सेंसन करवाकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लेते हैं। इसी जाम के झाम से आज एक बच्चे आनंद कुमार रैदास उम्र लगभग 12 वर्ष पुत्र सन्तलाल निवासी ग्राम सभा सांखा जो अपनी माँ गीता देवी के साथ नगर पंचायत में लगने वाली बाजार से सामान खरीदने आया था। अनियंत्रित लोडर चालक सागर मौर्य ने स्पीड से लोडर को पीछे करने के प्रयास में गंभीर घायल कर दिया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने लोडर चालक के साथ मोटरसाइकिल से स्थानीय अस्पताल भेजा जहां पर घायल बच्चे की स्थिति दयनीय बनी हुई है। वहीँ लोडर और ड्राइवर पुलिस कब्जे में।


सन्तलाल मौर्य


जादौन के इंचार्ज लेने के बाद मचा हड़कंप

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


कप्तान नीरज कुमार जादौन के चार्ज लेते ही हापुड़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई।


हापुड़। थाना सिंभावली पुलिस को बड़ी सफलता मिलीं। सिंभावली पुलिस और एसओजी 1 की संयुक्त टीम ने अवैध/ अपमिश्रित शराब बनाने वह बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के कब्जे से शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो कार 35 बोतल अंग्रेजी शराब, और शराब बनाने का केमिकल 1 कैन वे भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। हापुड़ कप्तान नीरज कुमार जादौन के चार्ज संभालते ही हापुड़ पुलिस लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। पुलिस ताबडतोड कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। हापुड़ कप्तान लगातार पुलिस को कार्यवाही करने के निर्देश दे रहे हैं। जिसका असर हापुड़ में साफ साफ दिखाई दे रहा है।                             


हापुड़ः विकलांग की 'जान' के दुश्मन दबंग

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


विकलांग की जान के दुश्मन बने दबंग, नहीं मिल रहा न्याय। कप्तान साहब को सुनाया अपना दुखड़ा।


हापुड़़। मामला हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के मोहल्ला भटानियां का है। जहां एक विकलांग व्यक्ति काफी समय से अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा है। इतना ही नहीं मोबाइल के कबर आदि बेचने की दुकान करता है। सबसे पहली बात तो गरीब, दूसरी बात विकलांग, और तीसरी बात अपने परिवार का एक छोटी सी दुकान कर पालन-पोषण कर रहा है। लेकिन गरीब की दुकान के सामने दबंग लोगों  की मार्केट और घर बना हुआ है। 20 दिन पहले विकलांग व्यक्ति को सबके सामने सड़क पर दबंगों ने बुरी तरह पीटा था। जिसकी रोने चीखने की आवाज सुनकर ,विकलांग व्यक्ति की पत्नी भी अपने छोटे-छोटे मासूम बच्चों को लेकर वहां पर दौड़कर आ गई। जब पीड़ित की पत्नी ने अपने विकलांग पति का विरोध किया तो, दबंगों ने पत्नी को भी नहीं बख्शा सड़क पर गिरा कर धक्के मारते हुए गर्दन पर पैर रख दिया और तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दे डाली। तथा बुरी तरह पीटकर जान से मारने का प्रयास किया। अपनी मां को पीटते देख 11 साल की मासूम बच्ची बीच भी आ गई, दबंगों को बच्ची पर भी रहम नहीं आया बच्ची को भी बुरी तरह पीटा। अफसोस की बात तो यह है। सड़क पर गरीब परिवार को पिटते हुए देख  दबंगों के बीच में बचाने कोई नहीं आया। पीड़ित के लिए मात्र एक सहारा था पुलिस, जब पंडित दबंग व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर लेकर थाने में न्याय के लिए पहुंचा तो पुलिस ने तहरीर तो लेकर रख ली लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। और दबंगों से अपनी सेटिंग कर ली जब पंडित को इस बात का पता चला कि अब उसकी यहां पर सुनवाई नहीं होने वाली, तो अपने मासूम बच्चों और पत्नी को लेकर हापुड़ कप्तान रहे संजीव सुमन के दरबार पहुंच गया। और अपनी पीड़ा सुनाई कप्तान साहब ने भी विकलांग व्यक्ति की मजबूरी सुनी और देखा तुरंत स्थानीय अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए। कप्तान साहब के आदेश के बाद पुलिस ने जांच कर 307 सहित अन्य कई धाराओं में पीड़ित विकलांग व्यक्ति का मुकदमा दर्ज कर दिया। अब पीड़ित विकलांग व्यक्ति पर जगह-जगह से अपने लोगों को भेजकर फैसले का दबाव बना रहा है। लेकिन स्थानीय पुलिस का अभी भी दिल नहीं पसीज रहा 307 सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी किसी आरोपी को अभी तक जेल नहीं भेजा। अब नए कप्तान नीरज कुमार जादौन को दुखड़ा सुनाने पहुंचा पीड़ित विकलांग आरोपियों को गिरफ्तार करने की लगाई गुहार कप्तान साहब ने विकलांग व्यक्ति की सुनी पीड़ा जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी।                           


उप मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास एवं पूजन

उप मुख्यमंत्री ने टोंस नदी पर बनने जा रहे 02 लेन सेतु का किया शिलान्यास एवं भूमि-पूजन


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नाबार्ड योजना के अन्तर्गत जनपद में नारी बारी से कोरांव को जोड़ने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त एक्वाडक्ट के बगल में टोंस नदी पर बनने जा रहे 02 लेन सेतु का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने बारा और कोरांव तहसील के दोनों तरफ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस परियोजना की कुल लागत 6256.24 लाख रू. तथा सेतु की लम्बाई 718.88 मीटर है। परियोजना के पूर्ण होने का समय 24 माह निर्धारित है एवं सेतु का निर्माण उत्तर-प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमेटेड द्वारा किया जायेगा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री जी ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस सेतु के बन जाने से बारा और कोरांव के लोगो को यातायात में सुगमता होगी और समय की बचत होगी। भारी वाहनों को पुराने हो चुके पुल पर आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता था। इससे भारी वाहनों को लम्बा चक्कर लगाकर अपने गन्तव्य तक जाना होता था। इस सेतु के बन जाने से इस समस्या से भी निजात मिलेगी। भारी वाहन कम समय से फर्राटा भरते हुए अपने गन्तव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे। इससे इस क्षेत्र विकास कार्य तेज गति से होगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगो की यह पुरानी मांग चली आ रही थी। जिसको हमारी सरकार ने पूरा किया। उन्होंने वहां पर उपस्थित सेतु निगम के अधिकारियों से कहा कि पुल के निर्माण कार्य को तय समय से पहले ही पूरा कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए दृढ़संकल्पित है। प्रयागराज में विकास को गति प्रदान करने के लिए व जाम की समस्या से निजात के लिए पिछले कुछ वर्षो में कई पुलों व आरओबी का निर्माण कार्य कराया गया है। इसके अलावा कई पुलों और आरओबी का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज को चारों ओर से रिंग रोड़ से जोड़ा जा रहा है। उप मुख्यमत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रयागराज के साथ-साथ प्रदेश सभी जनपदों में विकास की गंगा बहा रही है। इसी तरह के आरओबी और पुलों का निर्माण कार्य लगभग हर जनपदों में चल रहा है। उन्होंने जसरा में लगने वाले जाम की समस्या के वहां के लोगो को निजात दिलाने के लिए जसरा रेलवे फाटक पर आरओबी के निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर  सांसद फूलपुर- केशरी देवी पटेल,  विधायक कोरांव- राजमणि कौल,  विधायक बारा- अजय भारतीय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।                           


आंदोलनः 'भारत बंद' में आप समर्थन करेगी

आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारणी की बैठक किसान द्वारा भारत बंद का समर्थन करेगीं


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारणी की बैठक जिला अध्यक्ष डॉक्टर अल्ताफ़ अहमद की अध्यक्षता में हुई।बैठक मे निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी 8 दिसंबर को किसानों द्वारा 'भारत बन्द' का पूर्ण समर्थन करेगी। आम आदमी पार्टी प्रयागराज के कार्यकर्ता प्रयागराज की जनता से अपील करेगी की। हम सभी अन्नदाता का साथ दें और अपनी दुकान, व्यापार,को 1 दिन के लिए  बंद करें और अन्नदाताओं को समर्थन करें। ज़िला अध्यक्ष अल्ताफ़ अहमद ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार मनमाना कृषी बिल लाकर सिर्फ और सिर्फ अपने पूंजीपति दोस्तों को फायदा पहुंचना चाहती है। जब किसान ने किसी नए कृषि कानून की मांग ही नही की तो क्यों केंद्र सरकार किसानों पर ज़बरदस्ती कृषि बिल थोपना चाहती है। सरकार अगर चाह ले तो कृषि कानून तुरंत खत्म हो सकता है, पर सरकार सिर्फ किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। दक्षिण विधान सभा के अध्यक्ष मोहम्मद जैद ने कहा हम किसान भाइयों का पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि किसानों की मांग जायज है जिसे जल्द से जल्द पूरी करनी चाहिए।
पश्चिमी विधान सभा के अध्यक्ष राम लखन चौरसिया जी ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने नारा दिया था। 'जय जवान जय किसान' लेकिन आज दुर्भाग्य पूर्ण स्थिति है मोदी जी के राज्य में इस नारे का मतलब ही बदल गया। 'मार जवान मर किसान' मे बदल गया हम सब किसानों के कंधे से कंधे मिलाकर खड़े हैं।
उत्तरी विधान सभा के अध्यक्ष आर आर मिश्रा जी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जो किसान हमारी थाली में अन्न पहुंचाने का काम करते हैं। मोदी सरकार को आज उन्हीं किसानों की कोई चिंता ही नहीं है।                                         


डीआईजी ने वालेन्टियर्स को शपथ दिलाई

कार्यालय जिलाधिकारी/नियन्त्रक नागरिक सुरक्षा


बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। 58 वें सिविल डिफेन्स स्थापना दिवस पर जिलाधिकारी भानू चन्द्र गोस्वामी डीआईजी सर्वेश त्रिपाठी ने ध्वजा उत्तोलन राष्ट्र गान के उपरान्त वार्डेन्स वालेन्टियर्स को शपथ दिलाई। डिप्टी कन्ट्रोलर ओंकार शर्मा ने वर्ष भर किये गये कार्यो बताया चीफ वार्डेन अनिल कुमार ने मुख्य अतिथियो को स्मृती चिन्ह भेटं किया। जिलाधिकारी ने सिविल डिफेन्स वार्डेन्स द्वारा कोविड 19 वैश्विक महामारी लाक डाऊन में निष्काम सेवा से जिला प्रशासन पुलिस स्वास्थ विभाग,नगर निगम वार्ड में मोहल्ला निगरानी समिति क्रमित की पहचान व दवा वितरण राशन वितरण मास्क वितरण के साथ साथ बुजुर्ग बीमार लोगो के घरो तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई प्रवासी मजदूरो छात्रो को बसो द्वारा उनके मूल निवास भेजने के साथ वर्तमान समय कोविड 19 जांच केन्द्रो पर नागरिको की  जांच कराने में अपना सराहनीय योगदान दिया है,संगठन को गतिमान बनाएं रखने के लिए निरन्तरता आवश्यक है। उक्त विचार जिलाधिकारी/कन्ट्रोलर ने कहे।डी आई जी सर्वेश त्रिपाठी ने सिविल डिफेन्स का प्रत्येक वार्डेन्स सीधे आम जन मानस से जुड़ा है। जिला व पुलिस प्रशासन की महत्वपूण कड़ी है मै आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। मुख्य अतिथीयो द्वारा वर्ष भर किये गये कार्यो के लिए वार्डेन्स वालेन्टियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में दिल्ली से आई चीफ वार्डेन सध्या गौतम सुधीर सक्सेना राजीव भनोट एल के अहेरवार रवि शंकर द्विवेदी महेन्द्र सक्सेना आर के तिवारी राम जी पाण्डे डा रमा सिंह रौनक गुप्ता डा० शंशाक ओझा मो० याकूब नागेन्द्र अस्थाना एम राय सुरेन्दर यादव अबरार खाँ आशीष बाजपेई प्रवीण कुमार फूल चन्द्र ललित कुमार मनी मेहरा सहित सभी डिवीजन के पदाधिकारी वार्डेन्स स्वयं सेवक मौजूद रहे।                                                


'पुलिसमित्र' का रक्तदान शिविर का आयोजित

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। रविवार को पुलिस मित्र"के द्वारा "स्वैच्छिक रक्तदान शिविर" का आयोजन काल्विन ब्लड बैंक प्रयागराज में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया। पुलिस मित्र की तरफ से रक्तदान शिविर अब "प्रत्येक महीने" के "प्रथम रविवार" को आयोजित किया जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज कवीन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी "जनवरी माह" में "स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 26 जनवरी 2021" को "माघ मेले के पुलिस लाइन" में आयोजित किया जाएगा। जिसमे लनभग 500 यूनिट रक्तदान किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस शिविर में रक्तदान की शुरुआत दो दम्पतियों "अमित अग्रवाल एवं माधुरी अग्रवाल" द्वारा अपने "शादी की सालगिरह" के अवसर पर  किया गया। अमित अग्रवाल पुलिस मित्र के सदस्य तो थे कि इनकी पत्नी माधुरी भी अपने पति और पुलिस मित्र से प्रेरित होकर रक्तदान करने का फैसला किया और शादी की सालगिरह पर आज स्वैच्छिक रक्तदान किये। इसके पाश्चत पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में नियुक्ति मीडिया सेल प्रभारी उ0नि0 श्री रवि प्रकाश द्वारा रक्तदान किया गया। रवि प्रकाश का यह प्रथम रक्तदान था जिन्होंने रक्तदान तो किया ही साथ ही साथी पुलिसकर्मियों और समाजसेवियों को इस मुहिम का हिस्सा बनने एवं रक्तदान करने हेतु प्रेरित भी किये।
इसके पश्चात अपने "बेटे की जन्मदिन" के अवसर पर अंकित यादव जी द्वारा रक्तदान किया गया। इनके द्वारा यह सन्देश दिया गया कि इंसान अपने बच्चो के जन्मदिन पर दूसरों को रक्तदान कर अगर जीवन देना शुरू कर दे तो देश मे किसी की मृत्यु रक्त के अभाव में कभी नही होगी। इसके बाद पत्रकार बन्धु श्री राजुल जी द्वारा "अपने जन्मदिन" के अवसर पर रक्तदान किया गया। इनके द्वारा देश को सन्देश दिया गया कि देश का युवा देश को बदल सकता है, रक्तदान की क्रांति ला सकता , रक्तदान से दूसरों को जान बचा सकता है। इसलिए युवाओ की भागीदारी बहुत जरूरी है।इसके बाद महिला पत्रकार मनु जी एवं विशाल जी द्वारा रक्तदान किया गया। बेसिक शिक्षा के प्रिंसिपल ओम नारायण , रचित अग्रवाल, विवेक, अनुराग वैश्य , पूनम सिन्हा, दिलीप , वैभव, मोहम्मद रिज़वान एवं कुल 20 रक्तदाताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। इस शिविर में सभी रक्तदानियों  द्वारा सोशल डिस्टसिंग का पालन किया गया और मास्क तथा सेनेटाइजर  का प्रयोग कर सावधानी बरतते हुए रक्तदान किया गया। "पुलिस मित्र" समूह आज उत्तर प्रदेश के साथ साथ भारत के अन्य राज्यो में रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। पुलिस मित्र द्वारा अयोजित यह 10वां शिविर था। इसके साथ ही "पुलिस मित्र" की वेबसाईट www.policemitraa.org का भी शुभारंभ 19 अगस्त 2020 को आईजी प्रयागराज रेंज श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया जा चुका है, जिसके माध्यम से देश का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर भी सकता है और वास्तविक जरूरतमंद रक्त प्राप्त भी कर सकता है। इसके पूर्व पुलिस मित्र का शिविर 17 सितंबर 2020 को लगाया गया था, जहा 25 लोगो ने रक्तदान किया था। "पुलिस मित्र" द्वारा अब तक लगभग 1500 से ऊपर व्यक्तिओ की जान बचाई जा चुकी है। इस अवसर पर पुलिस मित्र के सदस्य प्रवीण अग्रवाल, कुँवर जी तिवारी, आशीष शुक्ल, विकास सिंह, आदित्य निषाद एवं आशीष मिश्रा उपस्थित रहे।


हिमाचल का सड़ा हुआ सेबः कांग्रेस सांसद

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी बेबाक बोली के लिए काफी चर्चित हैं। लेकिन उनकी ये आदत कई बार उन्हें महंगी पड़ चुकी है। विवाद चाहे शिवसेना के साथ रहा हो या दिलजीत दोसांझ के साथ दोनों ही बार कंगना काफी ट्रोल हुई हैं। हाल ही में कंगना ने लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के एक पुराने ट्वीट को रिट्वीट किया, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें हिमाचल का सड़ा हुआ सेब करार दे दिया।           


भारतः 24 घंटे में 482 लोगों की मौत हुई

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की वजह से 482 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जबकि 36,011 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या अब 96,44,222 पहुंच गई है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के 4,03,248 एक्टिव मामले हैं। पिछले 24 घंटे में 41,970 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। भारत में अब तक 91,00792 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस की वजह से देश में अब तक 1,40,182 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।           


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...