रविवार, 6 दिसंबर 2020

गरीबों की मदद के लिए अमीरों पर टैक्स


ब्यूनस आर्यस। लातिन अमेरिकी देश अर्जेंटीना ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए एक नया संपत्ति क़ानून पास किया है जिसके तहत देश के पूंजीपतियों पर एक ख़ास टैक्स लगया जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे इकट्ठा किए धन का इस्तेमाल दवा और ज़रूरी चीज़ों को ख़रीदने में और राहत कार्य में किया जाएगा। शुक्रवार को सीनेटरों ने 'लखपतियों पर टैक्स' कहे जा रहे इस विशेष संपत्ति कर के प्रस्ताव को 42 मतों से पारित कर दिया। इसके विरोध में 26 मत पड़े। इस नए क़ानून के अनुसार ये टैक्स एक बार ही लगाया जाएगा। ये उन लोगों पर लागू होगा जिनके पास 20 करोड़ पेसो यानी 25 लाख डॉलर से अधिक की संपत्ति है. देश में क़रीब 12,000 ऐसे लखपति हैं जिन्हें इस टैक्स के तहत सरकार को कर देना होगा।                         



महाप्रबंधक में जंक्शन का निरीक्षण किया

मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के महाप्रंबधक आशुतोष गंगल ने रविवार को मुरादाबाद जंक्शन का निरीक्षण किया। हालांकि उनका निरीक्षण प्रस्तावित नहीं था। लेकिन ट्रेन का स्टॉपेज होने के कारण वह प्लेटफार्म एक पर उतरे। यहां से मुख्य द्वार से बाहर आकर डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों से वार्ता की। पांच से सात मिनट निरीक्षण करने के बाद वह शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए। उत्तर रेलवे महाप्रबंधक का कार्यभार संभालने के बाद आशुतोष गंगल पहली बार अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन से मुरादाबाद पहुंचे। इस दौरान डीआरएम तरुण प्रकाश, एडीआरएम मान सिंह मीणा सहित मंडल के तमाम अधिकारियों ने स्वागत किया।


ट्रेन का 10 मिनट स्टॉपेज होने के कारण जीएम रेलवे कुछ देर बाद ही स्पेशल बोगी से बाहर निकले। उन्होंने प्लेटफार्म एक से होते हुए मुख्य द्वार तक आकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। जीएम के निरीक्षण के चलते स्टेशन पर साफ सफाई के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। मुख्य द्वार से बाहर आकर उन्होंने डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डीआरम को रेलवे स्टेशन के बेहतर रखरखाव ओर सफाई व्यवस्था पर बधाई देते हुए इसको बरकरार रखने को कहा।


रीक्षण के बाद जीएम मुरादाबाद से शाहजहांपुर तक विडों ट्रेलिंग से निरीक्षण करने के लिये रवाना हुए। इस दौरान डीआरएम तरुण प्रकाश, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा, सीनियर डीओएम नवीन कुमार, डीएसई (सी) नीरज कुमार शाहजहांपुर के लिए रवाना हुए।                               


दिग्गज अभिनेता रवि पटवर्धन का निधन

कविता गर्ग


मुंबई। दिग्गज अभिनेता रवि पटवर्धन का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। वह 84 साल के थे। उनके बड़े बेटे निरंजन पटवर्धन ने यह जानकारी दी। मराठी शो ‘आगाबाई सासुबाई’ से लोकप्रिय हुए पटवर्धन ने 80 के दशक की ‘तेजाब’ और ‘अंकुश’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। मनोरंजन की दुनिया में उनका चार दशक का लंबा करियर है। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें ठाणे के जुपिटर अस्पताल में ले जाया गया था।


निरंजन पटवर्धन ने रविवार को कहा, ‘‘ कल रात करीब नौ-साढ़े नौ बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी और जकड़न आ गई जिसके बाद हम उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। इलाज पर उन्होंने प्रतिक्रिया देनी बंद कर दी और आधे घंटे के भीतर उनका निधन हो गया।’’उन्होंने बताया कि ठाणे में दोपहर के समय उनका अंतिम संस्कार किया गया। अभिनेता ने करीब 200 फिल्मों में काम किया था।                                


लड़ाई जारी रखने की जरूरतः सीएम राव

हैदराबाद। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। किसान संगठन और ट्रेड यूनियनों के साथ ही कई राजनीतिक दलों ने भी इस बंद का समर्थन किया है। अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने भी इस बंद को समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने 8 दिसंबर को किसानों के भारत बंद को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि टीआरएस के कार्यकर्ता इस बंद में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में टीआरएस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।             


3 दिन बाद फिर सोने-चांदी का भाव गिरा

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। सोने के भाव में शुक्रवार को अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में राष्ट्रीय राजधानी में सोने का मूल्य 136 रुपये टूटकर 48,813 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र यानी गुरुवार को दिल्ली में सोने का बंद भाव 48,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। सिक्योरिटीज के मुताबिक रुपये की कीमतों में मजबूती और वैश्विक स्तर पर सोने एवं चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह से घरेलू सर्राफा बाजार में भी इन धातुओं की कीमतों में कमी देखने को मिली।  .


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत भी 346 रुपये घटकर 63,343 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 63,689 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। मुद्रा बाजार में शुक्रवार को शुरुआती सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 73.77 के स्तर पर पहुंच गया। 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत मामूली बढ़त के साथ 1,842 डॉलर प्रति औंस पर रही। वहीं, चांदी की कीमत 24.20 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।  


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम में तेजी के संदर्भ में कहा, ''डॉलर में गिरावट से मूल्यवान धातुओं की डिमांड बढ़ी और इस वजह से सोने के दाम में इजाफा देखने को मिला। प्रोत्साहन पैकेज को लेकर नई उम्मीदों से डॉलर के भाव कमजोर पड़े हैं और इससे सर्राफा बाजार में तेजी देखने को मिली है।'' 


सोने का वायदा भाव 


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 18 रुपये या 0.04 फीसद की बढ़त के साथ 49,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसमें 12,108 लॉट के लिए बिजनेस हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि प्रतिभागियों के नए सौदे बनाने से सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।                                                  


बाबरी विध्वंस की बरसी पर बोलें औवेसी

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआइएमआइएम के अध्यक्ष असादुद्दीन औवेसी ने 6 दिसंबर को विध्वंस की बरसी पर बाबरी मज्जिद को याद किया है। उन्होंने कहा कि 400 सालों तक बाबरी अयोध्या में खड़ी थी, इसे आने वाली पीढ़ियों को याद दिलाने और सिखाने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस नाइंसाफी को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।           


अवैध तरीके से रह रहे 6 विदेशी गिरफ्तार

ठाके। महाराष्ट्र के ठाके जिला में अवैध तरीके से रहे रहे छह नाइजीरियाई नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस के आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को इस क्षेत्र में अवैध तरीके रहे रहे विदेशी नागरिकों का पता लगाने का निर्देश दिया था। उनके आदेश के मद्देनजर वाशी पुलिस ने तलाश अभियान चलाया और छह नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धुमल ने बताया कि जुहू गांव में शुक्रवार की रात को लगभग 10 बजे छापा मारा गया था, जहां एक फ्लैट में छह नाइजीरियाई नागरिक मिले। ये सभी एक महिला द्वारा संचालित रेस्तरां मिले, जहां पर गर्म पेय पदार्थ परोसा जा रहा था। पकड़े गये आरोपियों के नाम ओबिओरा अनिवाव्वेवा (57), प्रिंस ओकी जॉन (49), एहमो इले हेलन (47), चुकुंडी लुके उस्लौर (30) नालोमोरिसा कोस्मोस चिनेंवे (50) तथा ओकाइयो टुचुकोआ फिलिप (43) है।               


उत्थान के लिए बाबा का मिशन जारी रहेगा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सत्ता की मास्टर चाबी के जरिये उनकी पार्टी दलित, पिछड़ों के उत्थान के भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर के मिशन को जारी रखेगी। डॉ. अम्बेडकर की पुण्यतिथि की मौके पर मायावती ने रविवार को कहा "बाबा साहेब के सपनों का मानवतावादी भारत बनाने के सपना को साकार करने वाले लोग ही इस देश के शासक वर्ग बनेंगें।"





रेप के बाद किशोरी की हत्या की, शव फेंका

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के बहरियाबाद क्षेत्र के खाजेपुर मठिया गांव के पास रविवार की सुबह एक किशोरी छात्रा की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका कक्षा 12 की छात्रा है। उसके गले पर जख्म का निशान है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर सैदपुर-चिरैयाकोट मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने कहा कि बहरियाबाद इलाके की खाजेपुर मठिया गांव निवासी किशोरी रविवार सुबह 6:00 बजे नित्य की भांति घर से शौच के लिए कुछ दूर खेत की तरफ गई। लगभग एक घंटा से अधिक समय बीत जाने के बाद जब किशोरी घर नहीं लौटी तो उसकी मां उसे ढूंढते हुए खेत की तरफ गई। जहां निर्वस्त्र किशोरी जमीन पर पड़ी हुई मिली। आनन-फानन में परिजनों द्वारा किशोरी को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।           


एक, दो, तीन नहीं, 4 बच्चों को जन्म दिया

सीतापुर। मां बनना बहुत सुखद एहसास होता है, कहते है जब एक महिला बच्चे को जन्म देती है तो वो भी दोबारा जन्म लेती है। प्रसव पीड़ा के दौरान होने वाले दर्द का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। सोचिए एक बच्चे को पैदा करने में महिला मौत के मुंह से गुजर कर आती है तो 4 बच्चे एक साथ पैदा करने वाली महिला का क्या हाल हुआ होगा। मामला उत्तर प्रदेश के सीतापुर का है, जहाँ एक गर्भवती महिला ने एक साथ एक नहीं दो नहीं बल्कि 4 बच्चों को जन्म दिया। जिनमें 1 बेटा है और 3 बेटियाँ हैं। इतना ही नहीं बल्कि चारों बच्चे पूरी तरह से स्वास्थ्य भी है।


मुन्नू लाल भार्गव ने बताया कि उनकी पत्नी मौसम देवी को बीती रात तेज दर्द शुरू हो गए। घरवालों नें अस्पताल ले जाने की तैयारी की लेकिन दर्द बहुत अधिक बढ़ गया जिसकी वजह से घर पर ही डिलीवरी करनी पड़ी। लेकिन हैरानी की बात है कि चारों बच्चे बिल्कुल स्वास्थ्य है।बच्चों के साथ माँ मौसम देवी की तबीयत बिल्कुल ठीक है। जन्म के बाद कुछ घंटों बाद डॉक्टर को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है। सभी इस कुदरत के करिश्मे को देखकर खुश है।                                


डीएम ने मिडिया से दुर्व्यवहार पर संज्ञान लिया

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे को सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि जिला महिला अस्पताल में रानी नाम की महिला के द्वारा एक बच्चे को जन्म दिया गया। जिसमें बच्चे को स्टाफ के द्वारा कई घंटों तक मां को नहीं दिया गया और संबंधित परिवार के साथ स्टाफ के द्वारा दुर्व्यवहार भी किया गया। बता दें कि जैसे ही जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे के संज्ञान में यह खबर आई तो उन्होंने इसे तत्काल गंभीरता से लेते हुए संपूर्ण प्रकरण की जांच मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता को सौंपते हुए तत्काल सायंकाल तक रिपोर्ट चाहि गई हैं, ताकि दोषी पाए जाने वाले स्टाफ के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही प्रस्तावित की जा सकें।               


59 वें स्थापना दिवस पर सीएम से कई उम्मीदें

लखनऊ। प्रदेश के करीब 90 हज़ार होमगार्ड जवानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बड़ी उम्मीदें हैं। आज यानी रविवार को मुख्यमंत्री होमगार्ड के 59 वें स्थापना दिवस पर आलमबाग स्थित होमगार्ड मुख्यालय में आयोजित रैतिक परेड का मान प्रणाम स्वीकार करेंगे। शनिवार को अफसरों ने परेड ग्राउंड का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया हैं। समारोह में मुख्यमंत्री ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए होमगार्ड जवानों के आश्रितों को आर्थिक मदद के रूप में चेक वितरित करेंगे। मुरादाबाद में बनकर तैयार मंडलीय कमाण्डेन्ट प्रशिक्षण संस्थान का लोकार्पण करेंगे। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में महिला होमगार्ड की 180 दिन की प्रसूता अवकाश की घोषणा कर सकते हैं। महिलाओं की यह मांग लंबे समय से चल रही है। होमगार्ड मुख्यालय द्वारा इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है।


यह हैं मांगे


  • महिलाओं को 180 दिन का प्रसूता अवकाश

  • वर्दी भत्ता नगद दिया जाय

  • प्रशिक्षण व अंतर्जनपदीय भत्ता बढ़ाया जाय

  • प्रत्येक होमगार्ड की मौत पर उसके आश्रित को पांच लाख रुपये की अर्थिक मदद दी जाय                                          

  • वैतनिक स्टाफ अफसर को पुलिस की तरह पौष्टिक आहार भत्ता

  • वर्दी धुलाई भत्ता बढ़ाने



महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी सतर्क नजर आ रही हैं और उनकी तत्काल रुप से सुनवाई भी करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि जनसंपर्क अधिकारी उपनिरीक्षक अतुल चौहान महिलाएं द्वारा की जा रही शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित चौकी प्रभारियों को अवगत करा रहे हैं तथा थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाईया करनी सुनिश्चित कराते नजर आ रहे हैं। वहीं, महिला हेल्प डेस्क पर बैठी महिला सिपाही पूनम द्वारा शिकायत करने वाले पीड़ितों को सेनीटाइज कराते हुए उनकी एंट्रियां रजिस्टर में की जा रही हैं। जिसको मद्देनज़र रखते पीड़ितए और उनके परिवार वाले पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा कर रहें हैं।                 


नशे में पति ने की पत्नी के साथ मार-पीट

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। मुरादनगर थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला के साथ नशे में धुत पति द्वारा मार-पीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। आपको बता दें कि गाज़ियाबाद की एक कॉलोनी निवासी महिला मनीषा की शादी अब से लगभग बारह वर्ष पहले दीपक निवासी ग्राम नेकपुर मुरादनगर के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि उसका पति चरस, गांजा, शराब आदि का सेवन करता है और फिर नशे की हालत में उसके साथ मार-पीट करता हैं। महिला का यह भी कहना है कि आज तक वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया हैं। आपको बता दें कि महिला के परिवार वालों ने उसके पति को काफी बार समाज के गणमान्य व्यक्तियों के बीच बुलाया और फिर समझाया, लेकिन वह अपनी नशे की लत को नही जोड़ता। इतना ही नहीं, पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि वह तीन वर्ष से अपने पति से अलग किराए के एक घर में थानाक्षेत्र की शिवम विहार कॉलोनी में रहती आ रही है तथा उसका किराया भी वह खुद ही बच्चों को ट्यूशन देकर कमाए गए पैसों से चुकाती हैं।               


बाल सुधार गृह में नाबालिगो की आत्महत्या

बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा के शासकीय बाल निरीक्षण गृह (बाल सुधार गृह/रिमांड होम) में रहने वाले 2 नाबालिग लड़कों ने शनिवार सुबह तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सामने आने के बाद जिले में हडकंप मच गया। बाल निरीक्षण गृह में रात 2 बजे के करीब आत्महत्या की घटना हुई। बाल निरीक्षण गृह में रह रहे अन्य लड़कों को सुबह दोनों लाशें लटकती दिखाई दी जिससे घबराए बच्चों ने बाल निरीक्षणकर्मियों को इसकी जानकारी दी।



जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। शनिवार की सुबह दो नाबालिग लड़कों जिनकी उम्र 15 और 17 साल थी, की लाशें लोहे के एंगल पर चादर और टॉवेल से बने फंदे में से लटकती हुई मिली। इन दोनों नाबालिगों ने बुलढाणा के शेगाव शहर में घर में चोरी की थी, जिसके चलते उन्हें बाल निरीक्षण गृह में 1 हफ्ते पहले ही लाया गया था।

बुलढाणा के एसपी अरविंद चावरिया ने पूरे मामले में कहा कि यह आत्महत्या है, क्योंकि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। इन लड़कों ने यह आत्महत्या क्यों की अब इसकी जांच की जाएगी।

बुलढाणा के एसपी ने कहा कि शेगाव शहर के एक मामले इन मृतकों का लिंक था। फ्तेभर पहले ही इन्हें बुलढाणा लाया गया था। आज सुबह हमें जानकारी मिली कि इन्होंने आत्महत्या की है। जिला सत्र न्यायाधीश ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है जिससे प्राथमिक तौर पर यह आत्महत्या है, आगे की जांच की जाएगी।                          


गाजियाबादः पुलिस ने कई अपराधी गिरफ्तार किएंं

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद में बड़ते अपराध पर विराम लगाने हेतु चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के अंतर्गत चलाए जा रहे एबीसी स्कीम के चेकिंग अभियान के तहत थाना कविनगर पुलिस ने अपनी सक्रियता के चलते शुक्रवार रात्रि दो शातिर तस्करों को गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस को इनके पास से एक अवैध तमंचा, एक कारतूस और पांच किलो अवैध गांजा भी बरामद हुआ हैं। वहीं, पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम निसार पुत्र मुस्तकीम निवासी थाना करावल नगर दिल्ली और दूसरे ने अमित कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी थाना बादलपुर गौतमबुधनगर बताया हैं।                     


मोटरसाइकिल सहित 2 शातिर गिरफ्तार किएं

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा सभी थानाक्षेत्रों में शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ताबड़तोड़ अभियानों के अंतर्गत थाना साहिबाबाद पुलिस ने एबीसी स्कीम के चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार देर रात्रि 25 फुटा रोड शालीमार गार्डन से दो शातिर लुटेरों को उस समय गिरफ़्तार कर लिया गया जब वह अवैध असलहा एवं फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सक्रिय थे। पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम परवेज पुत्र नवाब और दूसरे ने रिजवान पुत्र अब्दुल निवासी थाना टीला मोर गाज़ियाबाद बताया हैं।                   


संविधान के शिल्पकार की पुण्यतिथि मनाई

पंकज कुमार/आदर्श श्रीवास्तव


लखीमपुर खीरी। 6 दिसंबर को भारतीय संविधान के शिल्पकार प्रमुख अर्थशास्त्री एवं समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर नगर गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी के अंबेडकर तिराहे पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने बाद गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें जिला उपाध्यक्ष सहजेंद्र दीक्षित ,जिला महासचिव प्रेम कुमार वर्मा, युवा नेता अमित गुप्ता, रामकुमार वर्मा, कमलेश कुमार वर्मा, रामासरे चौरसिया, राकेश विश्वकर्मा ,सदस्य जिला पंचायत  रघुनंदन राजपासी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बेटे मास्टर सत्य प्रकाश बाजपेई, टोनी शुक्ला ,दादा देवीदीन मिश्रा, खलील अहमद, हेमू शुक्ला ,अकील अहमद, फकीर मोहम्मद, इसरार अली, पंकज पटेल, सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे सभी ने एक स्वर से अखंड भारत के निर्माण में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के योगदान को सराहा और उनके नारे लगाए बाबा जी का मिशन अधूरा! हम सब मिलकर करेंगे पूरा!! बाबा साहब अमर रहे! भारतीय संविधान अमर रहे!! जय भीम !जय भारत !आदि नारों से चौराहा गूंजता रहा!                               


4 मंजिला मकान में लगी आग, हुआ खाक

श्रीराम मौर्य


शिमला। शिमला जिला के तहत पड़ने वाले नावर क्षेत्र के गुजांदली गांव में आधी रात मकान में आग लग गई। भयंकर अग्‍िनकांड में 4 मंजिला मकान जलकर खाक हो गया। चार मंजिला इस भवन में करीब आठ परिवार रहते थे। मकान पूरी तरह जल जाने के बाद ये परिवार बेघर हो गए हैं। आग की इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्राप्त सूचना के अनुसार आग की यह घटना रात करीब 12 बजे पेश आई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। चार मंजिला इस भवन में 20 से ज्यादा कमरे थे। पूरा मकान लकड़ी का बना हुआ था। आग लगने के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई।


मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस की टीम भी पहुंची व साथ लगते घरों को बचाया गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को तुरंत आग लगने की सूचना दे दी थी। अन्‍यथा साथ लगते मकान भी आग की चपेट में आ सकते थे। रातभर ठंड में राहत कार्य चलता रहा। गनीमत रही कि अग्‍िनकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।


डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया रात के समय यह घटना पेश आई है। उन्होंने कहा प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के साथ हर संभव सहायता दी जाएगी।                              


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)




दिसंबर 07, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-112 (साल-02)
2. सोमवार, दिसंबर 07, 2020
3. शक-1983, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 07:03, सूर्यास्त 05:15।


5. न्‍यूनतम तापमान 09+ डी.सै., अधिकतम-20+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                       





कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...