रविवार, 6 दिसंबर 2020

डीएम ने मिडिया से दुर्व्यवहार पर संज्ञान लिया

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे को सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि जिला महिला अस्पताल में रानी नाम की महिला के द्वारा एक बच्चे को जन्म दिया गया। जिसमें बच्चे को स्टाफ के द्वारा कई घंटों तक मां को नहीं दिया गया और संबंधित परिवार के साथ स्टाफ के द्वारा दुर्व्यवहार भी किया गया। बता दें कि जैसे ही जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे के संज्ञान में यह खबर आई तो उन्होंने इसे तत्काल गंभीरता से लेते हुए संपूर्ण प्रकरण की जांच मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता को सौंपते हुए तत्काल सायंकाल तक रिपोर्ट चाहि गई हैं, ताकि दोषी पाए जाने वाले स्टाफ के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही प्रस्तावित की जा सकें।               


59 वें स्थापना दिवस पर सीएम से कई उम्मीदें

लखनऊ। प्रदेश के करीब 90 हज़ार होमगार्ड जवानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बड़ी उम्मीदें हैं। आज यानी रविवार को मुख्यमंत्री होमगार्ड के 59 वें स्थापना दिवस पर आलमबाग स्थित होमगार्ड मुख्यालय में आयोजित रैतिक परेड का मान प्रणाम स्वीकार करेंगे। शनिवार को अफसरों ने परेड ग्राउंड का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया हैं। समारोह में मुख्यमंत्री ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए होमगार्ड जवानों के आश्रितों को आर्थिक मदद के रूप में चेक वितरित करेंगे। मुरादाबाद में बनकर तैयार मंडलीय कमाण्डेन्ट प्रशिक्षण संस्थान का लोकार्पण करेंगे। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में महिला होमगार्ड की 180 दिन की प्रसूता अवकाश की घोषणा कर सकते हैं। महिलाओं की यह मांग लंबे समय से चल रही है। होमगार्ड मुख्यालय द्वारा इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है।


यह हैं मांगे


  • महिलाओं को 180 दिन का प्रसूता अवकाश

  • वर्दी भत्ता नगद दिया जाय

  • प्रशिक्षण व अंतर्जनपदीय भत्ता बढ़ाया जाय

  • प्रत्येक होमगार्ड की मौत पर उसके आश्रित को पांच लाख रुपये की अर्थिक मदद दी जाय                                          

  • वैतनिक स्टाफ अफसर को पुलिस की तरह पौष्टिक आहार भत्ता

  • वर्दी धुलाई भत्ता बढ़ाने



महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी सतर्क नजर आ रही हैं और उनकी तत्काल रुप से सुनवाई भी करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि जनसंपर्क अधिकारी उपनिरीक्षक अतुल चौहान महिलाएं द्वारा की जा रही शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित चौकी प्रभारियों को अवगत करा रहे हैं तथा थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाईया करनी सुनिश्चित कराते नजर आ रहे हैं। वहीं, महिला हेल्प डेस्क पर बैठी महिला सिपाही पूनम द्वारा शिकायत करने वाले पीड़ितों को सेनीटाइज कराते हुए उनकी एंट्रियां रजिस्टर में की जा रही हैं। जिसको मद्देनज़र रखते पीड़ितए और उनके परिवार वाले पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा कर रहें हैं।                 


नशे में पति ने की पत्नी के साथ मार-पीट

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। मुरादनगर थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला के साथ नशे में धुत पति द्वारा मार-पीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। आपको बता दें कि गाज़ियाबाद की एक कॉलोनी निवासी महिला मनीषा की शादी अब से लगभग बारह वर्ष पहले दीपक निवासी ग्राम नेकपुर मुरादनगर के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि उसका पति चरस, गांजा, शराब आदि का सेवन करता है और फिर नशे की हालत में उसके साथ मार-पीट करता हैं। महिला का यह भी कहना है कि आज तक वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया हैं। आपको बता दें कि महिला के परिवार वालों ने उसके पति को काफी बार समाज के गणमान्य व्यक्तियों के बीच बुलाया और फिर समझाया, लेकिन वह अपनी नशे की लत को नही जोड़ता। इतना ही नहीं, पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि वह तीन वर्ष से अपने पति से अलग किराए के एक घर में थानाक्षेत्र की शिवम विहार कॉलोनी में रहती आ रही है तथा उसका किराया भी वह खुद ही बच्चों को ट्यूशन देकर कमाए गए पैसों से चुकाती हैं।               


बाल सुधार गृह में नाबालिगो की आत्महत्या

बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा के शासकीय बाल निरीक्षण गृह (बाल सुधार गृह/रिमांड होम) में रहने वाले 2 नाबालिग लड़कों ने शनिवार सुबह तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सामने आने के बाद जिले में हडकंप मच गया। बाल निरीक्षण गृह में रात 2 बजे के करीब आत्महत्या की घटना हुई। बाल निरीक्षण गृह में रह रहे अन्य लड़कों को सुबह दोनों लाशें लटकती दिखाई दी जिससे घबराए बच्चों ने बाल निरीक्षणकर्मियों को इसकी जानकारी दी।



जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। शनिवार की सुबह दो नाबालिग लड़कों जिनकी उम्र 15 और 17 साल थी, की लाशें लोहे के एंगल पर चादर और टॉवेल से बने फंदे में से लटकती हुई मिली। इन दोनों नाबालिगों ने बुलढाणा के शेगाव शहर में घर में चोरी की थी, जिसके चलते उन्हें बाल निरीक्षण गृह में 1 हफ्ते पहले ही लाया गया था।

बुलढाणा के एसपी अरविंद चावरिया ने पूरे मामले में कहा कि यह आत्महत्या है, क्योंकि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। इन लड़कों ने यह आत्महत्या क्यों की अब इसकी जांच की जाएगी।

बुलढाणा के एसपी ने कहा कि शेगाव शहर के एक मामले इन मृतकों का लिंक था। फ्तेभर पहले ही इन्हें बुलढाणा लाया गया था। आज सुबह हमें जानकारी मिली कि इन्होंने आत्महत्या की है। जिला सत्र न्यायाधीश ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है जिससे प्राथमिक तौर पर यह आत्महत्या है, आगे की जांच की जाएगी।                          


गाजियाबादः पुलिस ने कई अपराधी गिरफ्तार किएंं

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद में बड़ते अपराध पर विराम लगाने हेतु चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के अंतर्गत चलाए जा रहे एबीसी स्कीम के चेकिंग अभियान के तहत थाना कविनगर पुलिस ने अपनी सक्रियता के चलते शुक्रवार रात्रि दो शातिर तस्करों को गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस को इनके पास से एक अवैध तमंचा, एक कारतूस और पांच किलो अवैध गांजा भी बरामद हुआ हैं। वहीं, पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम निसार पुत्र मुस्तकीम निवासी थाना करावल नगर दिल्ली और दूसरे ने अमित कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी थाना बादलपुर गौतमबुधनगर बताया हैं।                     


मोटरसाइकिल सहित 2 शातिर गिरफ्तार किएं

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा सभी थानाक्षेत्रों में शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ताबड़तोड़ अभियानों के अंतर्गत थाना साहिबाबाद पुलिस ने एबीसी स्कीम के चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार देर रात्रि 25 फुटा रोड शालीमार गार्डन से दो शातिर लुटेरों को उस समय गिरफ़्तार कर लिया गया जब वह अवैध असलहा एवं फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सक्रिय थे। पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम परवेज पुत्र नवाब और दूसरे ने रिजवान पुत्र अब्दुल निवासी थाना टीला मोर गाज़ियाबाद बताया हैं।                   


संविधान के शिल्पकार की पुण्यतिथि मनाई

पंकज कुमार/आदर्श श्रीवास्तव


लखीमपुर खीरी। 6 दिसंबर को भारतीय संविधान के शिल्पकार प्रमुख अर्थशास्त्री एवं समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर नगर गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी के अंबेडकर तिराहे पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने बाद गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें जिला उपाध्यक्ष सहजेंद्र दीक्षित ,जिला महासचिव प्रेम कुमार वर्मा, युवा नेता अमित गुप्ता, रामकुमार वर्मा, कमलेश कुमार वर्मा, रामासरे चौरसिया, राकेश विश्वकर्मा ,सदस्य जिला पंचायत  रघुनंदन राजपासी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बेटे मास्टर सत्य प्रकाश बाजपेई, टोनी शुक्ला ,दादा देवीदीन मिश्रा, खलील अहमद, हेमू शुक्ला ,अकील अहमद, फकीर मोहम्मद, इसरार अली, पंकज पटेल, सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे सभी ने एक स्वर से अखंड भारत के निर्माण में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के योगदान को सराहा और उनके नारे लगाए बाबा जी का मिशन अधूरा! हम सब मिलकर करेंगे पूरा!! बाबा साहब अमर रहे! भारतीय संविधान अमर रहे!! जय भीम !जय भारत !आदि नारों से चौराहा गूंजता रहा!                               


4 मंजिला मकान में लगी आग, हुआ खाक

श्रीराम मौर्य


शिमला। शिमला जिला के तहत पड़ने वाले नावर क्षेत्र के गुजांदली गांव में आधी रात मकान में आग लग गई। भयंकर अग्‍िनकांड में 4 मंजिला मकान जलकर खाक हो गया। चार मंजिला इस भवन में करीब आठ परिवार रहते थे। मकान पूरी तरह जल जाने के बाद ये परिवार बेघर हो गए हैं। आग की इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्राप्त सूचना के अनुसार आग की यह घटना रात करीब 12 बजे पेश आई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। चार मंजिला इस भवन में 20 से ज्यादा कमरे थे। पूरा मकान लकड़ी का बना हुआ था। आग लगने के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई।


मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस की टीम भी पहुंची व साथ लगते घरों को बचाया गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को तुरंत आग लगने की सूचना दे दी थी। अन्‍यथा साथ लगते मकान भी आग की चपेट में आ सकते थे। रातभर ठंड में राहत कार्य चलता रहा। गनीमत रही कि अग्‍िनकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।


डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया रात के समय यह घटना पेश आई है। उन्होंने कहा प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के साथ हर संभव सहायता दी जाएगी।                              


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)




दिसंबर 07, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-112 (साल-02)
2. सोमवार, दिसंबर 07, 2020
3. शक-1983, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 07:03, सूर्यास्त 05:15।


5. न्‍यूनतम तापमान 09+ डी.सै., अधिकतम-20+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                       





मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...