शनिवार, 5 दिसंबर 2020

हल्द्वानी में कांग्रेसियों ने ढूंढी मछली, विरोध

हल्द्वानी- कांग्रेसियों ने ढूंढी मछली, ऐसे किया विरोध


हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों में हो रहे गड्ढों में भरे पानी में मछली ढूंढने का काम किया, राज्य सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों में हो रहे गड्ढों में भरे पानी में मछली ढूंढने का काम करते हुए विरोध जताया, कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू ने कहा कि इस सरकार और नगर निगम में अधिकारी और जनप्रतिनिधि पूरी तरह नींद में सोए हुए हैं सड़कों में जगह-जगह खड्डे हैं लोग गिर रहे हैं तथा उन्हें चोटें लग रही हैं कई लोग घायल हो गए हैं, बावजूद उसके सड़कों के गड्ढे भरने का नाम नहीं लिया जा रहा है लिहाजा सरकार को नींद से जगाने के लिए आज इस तरह का प्रदर्शन किया गया है और सरकार से मांग की गई है कि तत्काल सड़कों को ठीक किया जाए।               


नियुक्ति-पत्र मिलने से अभ्यर्थियों का हंगामा

बरेली: नियुक्ति-पत्र मिलने से पहले अभ्यर्थियों का हंगामा


सुनील श्रीवास्तव


बरेली। संजय कम्युनिटी हॉल में शनिवार को 490 नवनियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति पत्र बांटने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। नियुक्ति पत्र बांटने से पहले ही हंगामा हो गया। अभ्यर्थियों ने बीएसए का घेराव किया। नियुक्ति पत्र देने की जिद पर अड़े रहे। किसी तरह बीएसए ने अभ्यर्थियों को समझा कर शांत कराया। कोर्ट के आदेश के बाद 69 हजार शिक्षक भर्ती के सापेक्ष पूरे प्रदेश में 37,723 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा जाना है। जिसमें बरेली के लिए 490 शिक्षकों को चयनित किया गया। इसमें से 452 अभ्यर्थियों ने ही काउंसलिंग कराई। जिन्हें नियुक्ति पत्र मिलना था। मगर इसमें से 31 शिक्षक ऐसे मिले जिनके नाम और अंकों में गड़बड़ी थी। बीएसए ने इनके नियुक्ति पत्रों को रोक दिया है।नियुक्ति पत्र बांटने से पहले ही यह शिक्षक संजय कमेटी हॉल में पहुंचे और वहां जाकर हंगामा शुरू कर दिया, बीएसए के आते ही उन्हें बीएसए का घेराव किया। बोले उन्हें नियुक्ति पत्र चाहिए। किसी तरह व्यक्ति ने समझाया और कहा कि वह एक एफिडेविट बनवाएं और आकर विभाग में जमा कर दें। इसके बाद ही उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। फिलहाल अभ्यर्थियों को पीएम के आने का इंतजार है। उधर बीएसए का कहना है कि इनके नाम और अंकों में गड़बड़ी मिली थी। एफिडेविट देने के बाद कमेटी इस पर विचार करके नियुक्ति पत्र देने का आदेश करेगी।               


देश में कोरोना के 36,652 नए मामले

देश में कोविड-19 के 36,652 नए मामले, 96 लाख से ज्यादा संक्रमित


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में 36,652 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 96.08 लाख के पार चले गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक कुल 90,58,822 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गए जिससे ठीक होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 94.28 फीसदी हो गई।
मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 96,08,211 मामले हैं। इसके मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 512 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,39,700 हो गई है। कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर 1.45 फीसदी है। आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 4,09,689 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.26 फीसदी है।               


नेताओं के साथ बात कर सकते हैं 'पीएम'

किसान संगठनों के नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अब खुद ही पिछले दस दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के समाधान की कमान थाम ली है। नये कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसानों के साथ पांचवें दौर की बैठक से पूर्व प्रधानमंत्री ने मंत्रियों की एक अहम बैठक बुलाई। बैठक में किसानों की मांग और उन बिंदुओं पर चर्चा की गई जिस पर किसान संगठनों और सरकार के बीच सहमति बनी है। राजधानी दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री के साथ हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल शामिल रहे। तकरीबन दो घंटे तक चली इस बैठक में किसानों की मांगों पर बिंदुवार चर्चा करते हुए गंभीर चिंतन किया गया। दोपहर दो बजे किसानों और सरकार के बीच आरंभ होने वाली वार्ता से पहले प्रधानमंत्री की अगुवाई में हुई इस बैठक को आंदोलन के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के बाद कृषि मंत्री तोमर ने उम्मीद जताई कि किसान आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे और सकारात्मक दिशा में सोचकर समाधान की तरफ आगे बढेगें। सूत्रों की माने तो बैठक में प्रधानमंत्री ने इस बात के संकेत दिए हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो वह स्वयं किसान संगठनों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। उधर, किसान संयुक्त मोर्चा के प्रधान रामपाल सिंह ने कहा कि आज आर-पार की लड़ाई करके आएंगे, रोज-रोज बैठक नहीं होगी। आज बैठक में कोई और बात नहीं होगी, सिर्फ कानूनों को रद्द करने के मुद्दे पर ही बात होगी। अगर आज हल नहीं निकलता तो 8 दिसम्बर को प्रस्तावित भारत बंद करेंगे।                 


मुंबई: खिलाड़ी ने शुरू की फिल्म 'अतरंगी रे'

खिलाडी ने शुरू की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड के खिलाडी कुमार उर्फ़ अक्षय कुमार ने सारा अली खान के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग शुरू कर दी है। अक्षय कुमार ने फिल्मकार आनंद एल. राय की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग शुरू कर दी है। अक्षय ने इसकी सूचना सोशल मीडिया के ज़रिए दी। अक्षय ने सारा अली ख़ान के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "उन तीन जादुई शब्दों से जो आनंद मिलता है, उसका कोई मुकाबला नहीं। लाइट्स, कैमरा, एक्शन। आनंद एल राय की फ़िल्म अतरंगी रे की शूटिंग शुरू कर रहा हूं। आप सबका प्यार और शुभकामनाएं चाहिए। फ़िल्म में एआर रहमान का संगीत होगा। फ़िल्म की कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी है।" गौरतलब है कि अतरंगी रे में अक्षय और सारा अली ख़ान के साथ धनुष भी लीड स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। फिल्म में सारा अली ख़ान डबल रोल निभा रही हैं। अतरंगी रे अगले साल रिलीज होगी।             


टक्कर मारकर पलटी कार 2 की मौत, 4 घायल

कार टक्कर मार कर पलटी, दो लोगें की मौत, चार घायल


छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सिवनी मार्ग पर सिहोरा माल गांव के पास एक कार दो दुपहिया वाहनों को टक्कर मार कर पलट गई। जिससे मोटरसायकल सवार एक भाई - बहन की मौत हो गई जबकि दुपहिया वाहन पर सवार एक बुजुर्ग सहित चार लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले में छिंदवाड़ा-सिवनी मार्ग पर सिहोरा माल गांव के पास कल हुए इस हादसें में सिवनी जिले के पलारी गांव के निवासी आशु ठाकुर (21)और उनकी बहिन साक्षी ठाकुर (20) की मौत हो गई और आकांक्षा ठाकुर (14) गंभीर रूप से घायल हो गई। कार की टक्कर लगने से दुपहिया वाहन पर सवार चोरगांव के निवासी गोवर्धन (55) घायल हो गए है। इस सड़क दुर्घटना में सिवनी से छिंदवाड़ा जा रही कार दुपहिया वाहनों को टक्कर मार कर पलट गई, जिससे उसमें महिला एवं बच्ची को भी चोटें आई है। गंभीर रुप से घायल बुजुर्ग और 14 वर्षीय बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।                   


प्रदेश कांग्रेस ने किसानो संग यज्ञ में आहुति दी

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। यूपी गेट पर कई दिनों से किसान विरोधी बिल के विरोध अनेक प्रदेशों से आए किसान धरना देकर लगातार भाजपा सरकार से इस बिल को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। जिनको समर्थन देने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अजय कुमार लल्लू ,उत्तर प्रदेश पश्चिमी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय ओमवीर यादव समर्थन देने पहुंचे और किसानों द्वारा यज्ञ हवन में भी बैठ कर पूजा की और किसानों के स्वास्थ्य कि कामना की। कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी हर तरीके से किसानों के साथ हैं और जब तक किसानों की शर्तों को नहीं मान लिया जाता तब तक पूरी कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर इस बीजेपी की सरकार को इसी की भाषा में समझाने का कार्य करेंगे। किसानों को मांगते हुए बीजेपी सरकार को इस बिल को वापस लेना पड़ेगा मौजूद रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू, पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री ओमबीर यादव जी, उत्तर प्रदेश महासचिव विदित चौधरी जी, उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री श्री डॉक्टर संजीव शर्मा, पूर्व संगठन मंत्री श्री नरेंद्र राठी जी, महानगर अध्यक्ष पंडित मनोज कौशिक, गाजियाबाद यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अकबर चौधरी, गाजियाबाद जिला उपाध्यक्ष अमूल वशिष्ट, उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव चौधरी मुस्तकिम, गाजियाबाद महानगर महासचिव अनुज चौधरी तेवतिया, उपाध्यक्ष यामिन मलिक , सचिव वैभव चोपड़ा, यूथ कांग्रेस जिला सचिव रिजवान अली, युवा नेता अरशद चौधरी, पार्षद दल के नेता जाकिर अली सैफी, पूर्व जिला महामंत्री सकिजान सैफी, यूथ कांग्रेस लोनी नगर अध्यक्ष मास्टर रिजवान खान, दलित कांग्रेस नगर अध्यक्ष पंकज तेजानिया, मोहित गॉड, विजयपाल चौधरी एवं सभी यूथ कांग्रेस एवं कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।                            


किसान आंदोलन को मिला ब्रिटेन का समर्थन

लंदन। नये कृषि काूननों को वापस लेने समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन शनिवार को 10वें दिन जारी है। हालांकि किसान संगठनों के नेता अपनी मांगों को लेकर आज फिर केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक में पहुंचेंगे। इस बीच लेबर पार्टी के तनमनजीत सिंह धेसी के नेतृत्व में ब्रिटेन के 36 सांसदों का एक धड़ा भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सामने आया है। इसने ब्रिटिश विदेश सचिव डॉमिनिक रैब से इस मामले को नई दिल्ली के साथ उठाने के लिए कहा है। सांसदों ने रैब को हाल ही में लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ भारत पर दबाव बनाने के लिए कहा है, जो किसानों और खेती पर निर्भर लोगों का ‘शोषण’ करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने विदेश सचिव से पंजाब और विदेशों में सिख किसानों के समर्थन के जरिए भारत सरकार के साथ बातचीत करने का आग्रह किया है।                     


चीनः मोनोऑक्साइड का बढ़ा स्तर, 18 की मौत

बीजिंग। चीन के एक कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड का स्तर बढ़ने की वजह से 18 मजदूरों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि यह घटना चोंगकिंग नगर निगम के योगचुआन जिले स्थित दियाओशुइदोंग कोयला खदान में शुक्रवार शाम पांच बजे हुई।                   


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)




दिसंबर 06, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-111 (साल-02)
2. रविवार, दिसंबर 06, 2020
3. शक-1983, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:59, सूर्यास्त 05:16।


5. न्‍यूनतम तापमान 09+ डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                               





चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...