शनिवार, 5 दिसंबर 2020

देश में कोरोना के 36,652 नए मामले

देश में कोविड-19 के 36,652 नए मामले, 96 लाख से ज्यादा संक्रमित


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में 36,652 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 96.08 लाख के पार चले गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक कुल 90,58,822 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गए जिससे ठीक होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 94.28 फीसदी हो गई।
मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 96,08,211 मामले हैं। इसके मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 512 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,39,700 हो गई है। कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर 1.45 फीसदी है। आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 4,09,689 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.26 फीसदी है।               


नेताओं के साथ बात कर सकते हैं 'पीएम'

किसान संगठनों के नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अब खुद ही पिछले दस दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के समाधान की कमान थाम ली है। नये कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसानों के साथ पांचवें दौर की बैठक से पूर्व प्रधानमंत्री ने मंत्रियों की एक अहम बैठक बुलाई। बैठक में किसानों की मांग और उन बिंदुओं पर चर्चा की गई जिस पर किसान संगठनों और सरकार के बीच सहमति बनी है। राजधानी दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री के साथ हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल शामिल रहे। तकरीबन दो घंटे तक चली इस बैठक में किसानों की मांगों पर बिंदुवार चर्चा करते हुए गंभीर चिंतन किया गया। दोपहर दो बजे किसानों और सरकार के बीच आरंभ होने वाली वार्ता से पहले प्रधानमंत्री की अगुवाई में हुई इस बैठक को आंदोलन के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के बाद कृषि मंत्री तोमर ने उम्मीद जताई कि किसान आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे और सकारात्मक दिशा में सोचकर समाधान की तरफ आगे बढेगें। सूत्रों की माने तो बैठक में प्रधानमंत्री ने इस बात के संकेत दिए हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो वह स्वयं किसान संगठनों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। उधर, किसान संयुक्त मोर्चा के प्रधान रामपाल सिंह ने कहा कि आज आर-पार की लड़ाई करके आएंगे, रोज-रोज बैठक नहीं होगी। आज बैठक में कोई और बात नहीं होगी, सिर्फ कानूनों को रद्द करने के मुद्दे पर ही बात होगी। अगर आज हल नहीं निकलता तो 8 दिसम्बर को प्रस्तावित भारत बंद करेंगे।                 


मुंबई: खिलाड़ी ने शुरू की फिल्म 'अतरंगी रे'

खिलाडी ने शुरू की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड के खिलाडी कुमार उर्फ़ अक्षय कुमार ने सारा अली खान के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग शुरू कर दी है। अक्षय कुमार ने फिल्मकार आनंद एल. राय की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग शुरू कर दी है। अक्षय ने इसकी सूचना सोशल मीडिया के ज़रिए दी। अक्षय ने सारा अली ख़ान के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "उन तीन जादुई शब्दों से जो आनंद मिलता है, उसका कोई मुकाबला नहीं। लाइट्स, कैमरा, एक्शन। आनंद एल राय की फ़िल्म अतरंगी रे की शूटिंग शुरू कर रहा हूं। आप सबका प्यार और शुभकामनाएं चाहिए। फ़िल्म में एआर रहमान का संगीत होगा। फ़िल्म की कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी है।" गौरतलब है कि अतरंगी रे में अक्षय और सारा अली ख़ान के साथ धनुष भी लीड स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। फिल्म में सारा अली ख़ान डबल रोल निभा रही हैं। अतरंगी रे अगले साल रिलीज होगी।             


टक्कर मारकर पलटी कार 2 की मौत, 4 घायल

कार टक्कर मार कर पलटी, दो लोगें की मौत, चार घायल


छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सिवनी मार्ग पर सिहोरा माल गांव के पास एक कार दो दुपहिया वाहनों को टक्कर मार कर पलट गई। जिससे मोटरसायकल सवार एक भाई - बहन की मौत हो गई जबकि दुपहिया वाहन पर सवार एक बुजुर्ग सहित चार लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले में छिंदवाड़ा-सिवनी मार्ग पर सिहोरा माल गांव के पास कल हुए इस हादसें में सिवनी जिले के पलारी गांव के निवासी आशु ठाकुर (21)और उनकी बहिन साक्षी ठाकुर (20) की मौत हो गई और आकांक्षा ठाकुर (14) गंभीर रूप से घायल हो गई। कार की टक्कर लगने से दुपहिया वाहन पर सवार चोरगांव के निवासी गोवर्धन (55) घायल हो गए है। इस सड़क दुर्घटना में सिवनी से छिंदवाड़ा जा रही कार दुपहिया वाहनों को टक्कर मार कर पलट गई, जिससे उसमें महिला एवं बच्ची को भी चोटें आई है। गंभीर रुप से घायल बुजुर्ग और 14 वर्षीय बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।                   


प्रदेश कांग्रेस ने किसानो संग यज्ञ में आहुति दी

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। यूपी गेट पर कई दिनों से किसान विरोधी बिल के विरोध अनेक प्रदेशों से आए किसान धरना देकर लगातार भाजपा सरकार से इस बिल को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। जिनको समर्थन देने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अजय कुमार लल्लू ,उत्तर प्रदेश पश्चिमी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय ओमवीर यादव समर्थन देने पहुंचे और किसानों द्वारा यज्ञ हवन में भी बैठ कर पूजा की और किसानों के स्वास्थ्य कि कामना की। कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी हर तरीके से किसानों के साथ हैं और जब तक किसानों की शर्तों को नहीं मान लिया जाता तब तक पूरी कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर इस बीजेपी की सरकार को इसी की भाषा में समझाने का कार्य करेंगे। किसानों को मांगते हुए बीजेपी सरकार को इस बिल को वापस लेना पड़ेगा मौजूद रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू, पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री ओमबीर यादव जी, उत्तर प्रदेश महासचिव विदित चौधरी जी, उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री श्री डॉक्टर संजीव शर्मा, पूर्व संगठन मंत्री श्री नरेंद्र राठी जी, महानगर अध्यक्ष पंडित मनोज कौशिक, गाजियाबाद यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अकबर चौधरी, गाजियाबाद जिला उपाध्यक्ष अमूल वशिष्ट, उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव चौधरी मुस्तकिम, गाजियाबाद महानगर महासचिव अनुज चौधरी तेवतिया, उपाध्यक्ष यामिन मलिक , सचिव वैभव चोपड़ा, यूथ कांग्रेस जिला सचिव रिजवान अली, युवा नेता अरशद चौधरी, पार्षद दल के नेता जाकिर अली सैफी, पूर्व जिला महामंत्री सकिजान सैफी, यूथ कांग्रेस लोनी नगर अध्यक्ष मास्टर रिजवान खान, दलित कांग्रेस नगर अध्यक्ष पंकज तेजानिया, मोहित गॉड, विजयपाल चौधरी एवं सभी यूथ कांग्रेस एवं कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।                            


किसान आंदोलन को मिला ब्रिटेन का समर्थन

लंदन। नये कृषि काूननों को वापस लेने समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन शनिवार को 10वें दिन जारी है। हालांकि किसान संगठनों के नेता अपनी मांगों को लेकर आज फिर केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक में पहुंचेंगे। इस बीच लेबर पार्टी के तनमनजीत सिंह धेसी के नेतृत्व में ब्रिटेन के 36 सांसदों का एक धड़ा भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सामने आया है। इसने ब्रिटिश विदेश सचिव डॉमिनिक रैब से इस मामले को नई दिल्ली के साथ उठाने के लिए कहा है। सांसदों ने रैब को हाल ही में लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ भारत पर दबाव बनाने के लिए कहा है, जो किसानों और खेती पर निर्भर लोगों का ‘शोषण’ करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने विदेश सचिव से पंजाब और विदेशों में सिख किसानों के समर्थन के जरिए भारत सरकार के साथ बातचीत करने का आग्रह किया है।                     


चीनः मोनोऑक्साइड का बढ़ा स्तर, 18 की मौत

बीजिंग। चीन के एक कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड का स्तर बढ़ने की वजह से 18 मजदूरों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि यह घटना चोंगकिंग नगर निगम के योगचुआन जिले स्थित दियाओशुइदोंग कोयला खदान में शुक्रवार शाम पांच बजे हुई।                   


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)




दिसंबर 06, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-111 (साल-02)
2. रविवार, दिसंबर 06, 2020
3. शक-1983, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:59, सूर्यास्त 05:16।


5. न्‍यूनतम तापमान 09+ डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                               





शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

विश्वः संक्रमितो की संख्या 1.41 करोड़

विश्वभर में कोरोना से हुई मौतों की संख्या 1.41 करोड़


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.41 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,76,157 मरीजों की मौत हुई है। वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से 15 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इस महामारी के चपेट में आने से दुनियाभर में अब तक 6.51 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 65,169, 904 लोग संक्रमित हुए हैं और 15,05,527 लोगों की मौत हो चुकी है। फिल्म फेस्टिवल में 30 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.41 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,76,157 मरीजों की मौत हुई है। भारत में पिछले 24 घंटों में 36,595 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 95.71 लाख हो गयी। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 90.16 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 540 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,39,188 हो गया है। विस्कॉन्सिन सुप्रीम कोर्ट का ट्रंप के मुदकमें पर सुनवाई से इंकार ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 64.87 लाख से ज्यादा हो गयी है जबकि 1,75,270 लोगों की मौत हो चुकी हैं। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 23.54 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 41,173 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 23.10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और 54,231 मरीजों की मौत हाे चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 16.71 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 46,038 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अब तक 16.78 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 60,210 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में करीब 16.64 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,038 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वैक्सीन मिलने के बाद भी कई चुनौतियां अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 14.47 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 39,305 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 13.34 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 37,305 लोगों ने जान गंवाई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 11.44 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,08,173 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 11.42 लाख लोग आ चुके हैं तथा 18,097 लोगों की मौत हुई है। पोलैंड में संक्रमण के 10.28 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 18,828 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 1,003,494 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 49,348 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.67 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 36,076 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में आठ लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 21,803 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 7.93 लाख से अधिक हो गई है तथा 13,394 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 7.33 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 14,316 लोगों की मौत हुई है। बेल्जियम में कोरोना से 5.84 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,033 लोगाें की मौत हो चुकी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.56 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,540 तक पहुंच गया है। चिली में कोरोना से करीब 5.55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,519 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 5.57 लाख से ज्यादा हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 17,355 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 5.46 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,645 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5.33 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 8,515 तक पहुंच गया है। रोमानिया में कोरोना वायरस से 4.92 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 11,876 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.71 लाख से ज्यादा हो गई है और 6,748 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 4.35 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,446 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 4.10 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,260 लोगों की मौत हो चुकी है। कनाडा ने कोरोना के मामले में सऊदी अरब को पीछे छोड़ दिया है और यहां संक्रमितों की संख्या 3.99 लाख से ज्यादा हो गई जबकि अब तक 12,423 लोगों की मौत हुई है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 3.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 6,063 लोगों की जान जा चुकी है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से करीब 3.58 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 5,930 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इजरायल में इस महामारी से अब तक 3.41 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2,891 लोगों की जान जा चुकी है। स्विटजरलैंड में इस महामारी से अब तक 3.40 लाख ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 5,181 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,612, बोलीविया में 8,982, मिस्र में 6,713, चीन में 4,745, ग्वाटेमाला में 4,205, पनामा में 3,141 और होंडुरास में 2,930 लोगों की मौत हो चुकी है।                   


न्यूजीलैंडः विलियमसन ने रचा इतिहास

हैमिल्टन। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज़ (NZ vs WI) के खिपलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार दोहरा शतक लगाया। ये उनके करियर का तीसरा दोहरा शतक है। विलियमसन टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए 3 या उससे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज़ बन गए हैं। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा चार दोहरा शतक ब्रैडन मैक्कलम ने लगाया है. जबकि रॉस टेलर और स्टिफन फ्लेमिंग ने भी इससे पहले 3-3 दोहरा शतक लगाया था।             


व्हाइट हाउस की संचार निदेशक का इस्तीफा

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में व्हाइट हाउस की संचार निदेशक एलिसा फराह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुश्री फराह ने ट्रम्प प्रशासन के साथ साढ़े तीन वर्ष काम करने के बाद व्हाइट हाउस को अपना इस्तीफा सौंप दिया। ट्रम्प प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी इस सप्ताह अपने प्रस्थान की घोषणा की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कोरोना वायरस महामारी पर विशेष सलाहकार स्कॉट एडम्स ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। संघीय संचार आयोग (एफसीसी) के प्रमुख अजीत पई ने सोमवार को दिए एक बयान में कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है और वह 21 जनवरी को पद छोड़ देंगे।                                 


कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...