शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

मुंबई: शेयर मार्केट ने लगाई छलांग, उचाईं पर

मुंबई। सुबह 10:50 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 380.68 अंक (0.85 फीसदी) ऊपर 45013.33 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 105.20 अंकों की तेजी (0.80 फीसदी) के साथ 13239.10 पर कारोबार कर रहा था। गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य पर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार, बॉन्ड और मुद्रा बाजार बंद थे। अगले कुछ महीने अर्थव्यवस्था के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।             


ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ जीता टॉस

नई दिल्ली/ सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला जा रहा है।ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया था।शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को मनुका ओवल मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे में हार मिली थी।भारत ने आस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया था और इस जीत से उसका आत्मविश्वास ऊपर होगा।           


वैक्सीन का साइड इफेक्ट, मुआवजा देगा ब्रिटेन

कोरोना वैक्सीन का साइड इफेक्ट होने पर लोगों को मुआवजा देगा ब्रिटेन


लंदन। ब्रिटेन सरकार ने फाइजर और बायोएनटेक के इमरजेंसी उपयोग के मंजूरी मिलने के बाद यह एलान किया
कोरोना वायरस वैक्सीन का साइड इफेक्ट होने पर ब्रिटेन पीड़ित लोगों को मुआवजा देगा। ब्रिटेन सरकार ने फाइजर और बायोएनटेक के इमरजेंसी उपयोग के मंजूरी मिलने के बाद यह एलान किया है। ब्रिटेन पहला ऐसा देश है। जिसने सबसे पहले अपने नागरिकों को कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा की है।
बता दें कि ब्रिटेन ने बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए देशभर में फाइजर-बायोएनटेक द्वारा तैयार कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। ऐसा करने वाला वह दुनिया का पहला देश बन गया है। ब्रिटेन के ड्रग रेगुलेटर एमएचआर ने कहा कि यह वैक्सीन 95 फीसदी तक प्रभावी है। और इसके व्यापक उपयोग की अनुमति देना सुरक्षित है। 
देश में सबसे पहले उन लोगों का टीकाकरण किया जाएगा जो उच्च जोखिम वाले समूह से हैं। ब्रिटेन ने पहले से ही चार करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया है। जिसकी मदद से दो करोड़ लोगों का दो बार टीकाकरण किया जा सकता है।                 


धीमी गति से चल रही नई भर्तियों की प्रक्रिया

प्रदेश में धीमी गति से चल रही नई भर्तियों की प्रक्रिया


नई दिल्ली। बेरोजगारों को बड़ी भर्तियों का अब भी इंतजार राज्य सरकार ने पिछले दो बजट में सवा लाख से अधिक भर्तियों का ऐलान किया। लेकिन दो साल में अभी तक 18 हजार से अधिक पदों पर ही भर्तियां शुरू हो पाई है। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती व स्कूल व्याख्याता जैसी बड़ी भर्तियों का अब भी बेरोजगार इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इतना जरूर है। कि इन दो सालों में सरकार ने भाजपा शासन में निकाली गई कई भर्तियों को पूरा कर दिया। इसमें एलडीसी, वरिष्ठ अध्यापक, पीटीआई सहित कई भर्तियां शामिल हैं।
राज्य सरकार ने वर्ष 2019 के बजट में 75 हजार पदों पर नई भर्तियों का ऐलान किया था। इनमें से अधिकांश पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हो पाई थी। कि इस साल फरवरी में पेश हुए बजट में सरकार ने एक बार फिर 53181 और पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी गई। इस प्रकार दो सालों में सरकार ने 128181 पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी। इस साल बजट घोषणा के अगले ही महीने मार्च में प्रदेश में कोरोना के चलते लॉकडाउन हो गया।
इसके बाद से ही राज्य सरकार अब तक कोरोना से जूझ रही है। नई भर्तियां निकालने का काम धीमी गति से चल रहा है। इन दो सालों में सरकार ने 18692 पदों पर ही भर्तियां निकाली हैं। जो ऊंट के मुहं में जीरा समान है। बेरोजगार नई भर्तियों को लेकर आए दिन आंदोलन कर रहे हैं। जो भर्तियां निकाली गई हैं। उनमें भी अधिकतर भर्तियां कोरोनाकाल से पहले ही निकाल दी गई थी।               


रिश्वत लेते यूआईटी के 3 अधिकारी गिरफ्तार

रिश्वत लेते यूआईटी के 3 अधिकारी गिरफ्तार, बिल पास करने के लिए मांगे थे 1 लाख रुपए


जयपुर। एसीबी की टीम ने गुरुवार सुबह भीलवाड़ा में तीन अधिकारियों को 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। तीनों यूआईटी के एसई रामेश्वर शर्मा, एक्सईएन संतोष शारदा और एईएन ब्रहमलाल शर्मा बताए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता की ओर से सूचना मिलने के बाद जयपुर एसीबी की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी अनुसार, एसई रामेश्वर शर्मा, एक्सईएन संतोष शारदा ने 75 हजार की रिश्वत ली। वहीं एईएन ब्रह्मलाल शर्मा ने 25 हजार की रिश्वत ली थी। तीनों आरोपियों ने बिल पास करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। कुछ रुपए पहले ही लिए जा चुके थे। इस संबंध में शिकायतकर्ता एसीबी के पास पहुंचा। फिर एसीबी की टीम ने कार्रवाई कर तीनों अधिकारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। पहले ले चुके थे, 1 लाख 25 हजार रुपए
एसीबी टोंक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीणा ने कहा कि परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। कि यूआईटी भीलवाड़ा में उसके द्वारा करवाए गये विभिन्‍न निर्माण कार्यों के बिल पास करने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। इस पर मामले का सत्यापन करवाया गया तो यूआईटी अधीक्षण अभियंता रामेश्वर शर्मा ने परिवादी से 1 लाख 25 हजार रुपए प्राप्‍त किए। इसके साथ 75 हजार रुपए आगे देना तय हुआ। इसके साथ अधिशाषी अभियंता सतीश शारदा और सहायक अभियंता ब्रह्मलाल शर्मा ने भी 50 हजार रुपए मांगे। जिसमें दोनों को 25-25 हजार रुपए देना तय हुआ। आज परिवादी तयशुदा राशि 1 लाख रुपए लेकर रामेश्वर शर्मा के घर पहुंचा। जहां पर रामेश्वर शर्मा ने 50 हजार और सतीश शारदा व ब्रह्मलाल शर्मा ने 25-25 हजार रुपए रिश्वत ले ली। इस पर परिवादी की सूचना मिलते ही तीनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पूरी कार्रवाई एसीबी के डीजी बीएल सोनी और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में एसीबी के एडिश्नल एसपी नरोत्तम वर्मा के सहयोग से टोंक एसीबी के एडिश्नल एसपी विजय सिंह मीना ने अंजाम दिया। तीनों आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है।             


मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध कार्रवाई

मास्क नही पहने वाले बेपरवाह लोगो के विरुद्ध होगी कार्यवाही आयुक्त  


हेमन्त साहू


ब्यावर। नगर परिषद ब्यावर द्वारा कोविड-19 कोरोना की रोकथाम एवं बचाव हेतु नगर परिषद मीटींंग हॉल में गुरुवार को एन.जी.ओ रिपलेस ऑफ चेन्ज फाउण्डेशन एवं रामचन्द्र मिशन व हार्टफुलनेस इन्सटीटयूट के सहयोग से एन 95 मास्क वितरण एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं कोविड-19 की राज्य सरकार की एडवाईजरी की पालना कराने हेतु व स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छा कार्य किये जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर परिषद के आयुक्त जब्बर सिंह, ने कहा कि मास्क नही पहनने वाले लोगो के विरुद्ध कयर्यवाही कडी की जाएगी। 4 दिसम्बर शुक्रवार से नगर परिषद टीम व पुलिस प्रशासन शहर के हर चौराहे, बाजार सहित सार्वजनिक स्थल पर बिना मास्क पाए जाने पर तुरंत कार्यवाही करते हुए 500 सौ रुपए जुर्माना वसुला जाएगा। अत सभी शहरवासियो से अनुरोध है। कि कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकले।  इस दौरान आयुक्त  जब्बरसिंह ने  मोहिन्द्रराय फुलवारी कार्यालय अधीक्षक,  मनोज शर्मा पेरोकार प्रथम,  अशोक जादम लोकवास्तु मिस्त्री नगर परिषद कर्मचारी स्ंध अध्यक्ष, उमर फारूख दफ्तरी उपस्थित हुए।
स्वास्थ्य निरीक्षक, समस्त जमादारों, सहायक जमादारों  चेतन बोयत,  नीरज तर्क,  रोहित पण्डित,  शिवराज चांवरिया,  कमलेश,  मुकेश डुलग्च,  संतोष तेजी,  गोपाल गोयर,  लक्ष्मण तेजी,  दुलीचन्द,  अंकित पण्डित,  राकेश पडियार,  नोरत गुजराती,  राजेन्द्र पण्डित,  सोनू काकडा को सफाई व स्वच्छता का कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य निरीक्षक, समस्त जमादारों, सहायक जमादारों को सफाई व स्वच्छता का कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों आयुक्त  जब्बर सिंह द्वारा एन.जी.ओ सस्था रिपलस ऑफ चेन्ज फाउण्डेशन एवं  रामचन्द्र मिशन व हार्टफुलनेस इन्सटीटयूट के ब्यावर शहर के सेन्टर कार्डिनेटर  हर्ष खत्री व प्रशिक्षक  मनोज कुमार शर्मा,  मनोज भंवरिया,  मोहिन्द्रराय एन. 95 मास्क वितरित किये गये तथा मास्क निरन्तर पहने रखने के लिए जागरूक किया गया।
आयुक्त  जब्बर सिंह मय टीम द्वारा माईक एनाउन्समेन्ट कर आवश्यक कार्य होने से ही बाजार में आने राज्य सरकार की एडवाईजरी की पालना करने, मास्क निरन्तर पहने रखने तथा दुकान पर भीड नही करके एक-एक ग्राहक को क्रमबद्व तरीके से माल का विक्रय करने के लिए समझाईश की गई साथ ही सभी से यह भी अपील की गई की राज्य सरकार द्वारा बिना मास्क पाये जाने पर जुर्माना राशि में बढोतरी करते हुए अब 500/- रूपये का जुर्माना निर्धारित किया गया एवं राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के अन्तर्गत जारी किये गये विनियमों में आमंत्रित किये गये मेहमानों की संख्या 100 से अधिक नही होने के प्रावधान की पालना नही करने पर 25,000/- रूपये का जुर्माना वसूल किया जायेगा साथ ही कानूनन कार्यवाही के संबंध में जागरूक किया गया एवं उक्त प्रावधानों की पालना के साथ-साथ एवं कोविड-19 प्रोटोकोल जैसे अनिवार्य फेसमास्क, सामाजिक दूरी, सेनेटाईजर की उपलब्धता, थर्मल स्केनिक आदि की अनुपालना सुनिष्चित करने का प्रचार-प्रसार किया जावे साथ ही उपखण्ड अधिकारी द्वारा दिसम्बर माह हेतु कोविड-19 जन आन्दोलन की समय-समय पर पूर्ण पालना करते हुए जागरूकता अभियान को निरन्तर जारी रखे, साथ ही कोविड-19 गाईडलाईन की निरन्तर की जावे।                 


महिलाओं ने किया मटकी फोड़ प्रदर्शन

पेयजल समस्या से परेशान महिलाओ ने किया मटकी फोड प्रदर्शन 


हेमन्त साहू


मसुदा। शहर के मसुदा रोड भाटी नगर क्रांति नगर में पेयजल समस्या से परेशान महिलाओं ने आज जलदाय विभाग ब्यावर के खिलाफ मटकिया फोड कर प्रदर्शन किया। वार्ड 52 भाटी नगर क्रांति नगर में पिछले 3 महीनों से पीने का पानी बहुत ही कम मात्रा में आता है। कम प्रेशर से परेशान होकर क्षेत्रवासियों ने जलदाय विभाग और उपखण्ड प्रसाशन को अनेक बार अवगत करवाया लेकिन इस समस्या का समाधान नही हुआ क्षेत्र में मात्र 4 या 5 मटकी ही पानी आता है। क्षेत्र की महिलाओ द्वारा प्रसाशन के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम किया गया खाली मटकिया फोड कर विरोध किया गया। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो जलदाय विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान इंद्रा देवी रावत, मंजू देवी, कमला रावत, इंद्रा देवी, ममता देवी, हाजरी रावत, सुगना देवी, भवरी देवी, खुशी, निर्मला देवी, सीता देवी, कौशल्या देवी, मुमताज काठात, गीता देवी, संग्राम सिंह, किशन लाल भाटी, महेन्द्र भाटी, राहुल आदि थे।             


गन्ना भुगतान को लेकर डीएम को ज्ञापन

गन्ना किसानों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।


संतकबीरनगर /जिले में खलीलाबाद चीनी मिल को बंद होने के बाद किसानों को अनेको समस्यो का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की समस्या को लेकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा। किसान पिछले कई वर्षों से अकबरपुर चीनी मिल को अपना गन्ना बेचते थे। और उन किसानों को अकबरपुर चीनी मिल द्वारा। अच्छे प्रकार के बीज भी मुहैया कराया गया था और उनके लिये गन्ने की खरीदारी के लिए धनघटा तहसील में क्रय केंद्र भी खोले गये। परंतु उन किसानों की समस्या को सचिव द्वारा यह कहकर बढ़ाया जा रहा है। कि उन किसानों का गन्ना मुंडेरवा चीनी मिल में भेजा जायेगा।पर किसान अपना गन्ना मुंडेरवा चीनी मिल को नही देना चाहते उन किसानों का आरोप है की मुंडेरवा चीनी मिल में उनके फसल का सही मूल्य और उसका भुकतान समय से नही हो रहा है। जो कि अकबर पुर चीनी मिल में उन्हें गन्ने का सही मूल्य व समय से उसका भुगतान हो जा रहा है। इन्हीं सब मामलों को लेकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से अनुरोध किया कि किसानों का गन्ना अकबरपुर चीनी मिल को बेचने के लिए उन्हें स्वतंत्र किया जाए। और सचिवों को भी निर्देशित किया जाय की किसानों के ऊपर किसी प्रकार का दबाव न बनाये किसान जहाँ चाहें वही अपनी फसल को अपनी स्वेच्छा से बेच सके। इन सारे मामलों पर जिला अधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया की अगर किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य और समय से उनका भुकतान हो जा रहा है।तो हम पूरी कोशिश करेंगे कि जिले के किसानों का गन्ना अकबरपुर चीनी मिल को ही जाए जिससे किसानों को उचित लाभ मिल ।                                        


वैक्सीन के लिए वीआइपी में मची आपाधापी




नई दिल्ली। देश में कोरोना के टीकाकरण को लेकर चल रही तैयारियों के बीच कई राज्यों में नौकरशाही को अभी से असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल अपने परिजनों को पहले कोरोना वायरस वैक्सीन उपलब्ध कराने को लेकर नेताओं ने स्थानीय अफसरों पर दबाव बढ़ा दिया है | नेताओं ने अपने करीबियों और परिजनों के लिए पहले दिन ही वैक्सीन की बुकिंग कर दिए | अफसर हैरत में है कि उनके समक्ष एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति ना निर्मित हो जाये |दरअसल सरकार पहले ही साफ़ कर चुकी है कि वैक्सीन सिर्फ जरूरतमंदों को ही उपलब्ध कराएगी | पूरी जनता के लिए वैक्सीन जरुरी नहीं है। सरकार इसके लिए तीन कंपनियों को ऑर्डर दिया हुआ है।जानकारी के मुताबिक भारत ने तीन वैश्विक वैक्सीन उम्मीदवारों के साथ सौदे किया है। इसमें ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के लिए लगभग 50 करोड़ की रकम से 500 बिलियन, अमेरिकी कंपनी नोवावैक्स इंक से एक अरब की लागत से एक बिलियन और रूस के गामालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की गई स्पुतनिक-वी वैक्सीन की लागत 10 करोड़ से 100 मिलियन खुराक का ऑर्डर दिया है।












हालांकि, अभी तक देश में वैक्सीन आई नहीं है, लेकिन इसे लेकर वीआईपी लोगों के बीच अभी से इसे हासिल करने की होड़ शुरू हो गई है। सबसे ख़राब हालत महाराष्ट्र की है। इस मामले में यहाँ के नेताओं ने स्थानीय अफसरों की नाक में दम कर रखा है। मामले को लेकर मचे बवाल के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे को सफाई देनी पड़ी है। उन्होंने दो टूक कहा कि कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त करने के लिए किसी भी राजनेता या प्रभावशाली व्यक्ति को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। बताया जाता है कि कुछ नौकरशाहों पर प्रभावशाली राजनेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पहले दौर में ही वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए दबाव बनाया गया है। उधर पहले प्राप्तकर्ताओं में नाम शामिल करने के लिए बनाए जा रहे दबाव के बारे में मिल रही शिकायतों के मद्देनजर स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे को सफाई देनी पड़ी है।                              










आर्थिक तंगी से परेशान 3 ने की आत्महत्या

मुंबई। मुंबई के कांदिवली इलाके में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक परिवार के तीन लोगों ने सुसाइड कर ली है। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची गई है और जाँच में जुट गई है | इस घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल छाया हुआ है।यह परिवार कांदिवली वेस्ट में एक फ्लैट में रहता था। इस फ्लैट के एक ही परिवार के लोगों ने आत्महत्या कर ली। इस ख़ुदकुशी में दो नाबालिग बच्चियां भी शामिल हैं। पड़ोसियों ने जब इस घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिसकर्मी आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | घर की तलाशी शुरू कर दी है। तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद भी ले रही है।इस मामले के संबंध में डीसीपी विशाल ठाकुर ने न्यूज़ टुडे को बताया कि इस सुसाइड नोट से पता चलता है कि परिवार ने आर्थिक तंगी से परेशान था | लेकिन जांच जैसे आगे बढ़ेगी, तभी आत्महत्या के सही कारण का पता चल पायेगा। फ़िलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।                              


सर्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)




दिसंबर 05, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-110 (साल-02)
2. शनिवार, दिसंबर 05, 2020
3. शक-1983, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि- षष्ठी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:59, सूर्यास्त 05:16।


5. न्‍यूनतम तापमान 09+ डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                 





गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

4 साल बाद फिर वापस आऊंगाः ट्रंप

मैं चार साल बाद फिर वापस आऊंगा वापस : डोनाल्ड ट्रंप


वाशिंगटन। तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि वे एक बार फिर वापसी करेंगे। जो बाइडेन के हाथों हारने वाले ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में एक क्रिसमस पार्टी के दौरान समर्थकों से ये बात कही। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं। ट्रम्प को 232 जबकि जो बाइडेन को 306 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। ट्रम्प ने अब तक साफ तौर पर हार कबूल नहीं की है।


अमेरिकी मीडिया में पहले भी इस तरह की खबरें आई हैं कि ट्रम्प 2024 में फिर रिपब्लिकन पार्टी के प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट हो सकते हैं। हालांकि, ट्रम्प की उम्र इस मामले में रोढ़ा बन सकती है। बुधवार को व्हाइट हाउस में एक क्रिसमस पार्टी हुई। इसके होस्ट ट्रम्प ही थे। पार्टी में ट्रम्प के बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। मेहमानों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा- व्हाइट हाउस में मेरे चार साल बेहद शानदार तरीके से गुजरे। मैं फिर चार साल के लिए यहां आना चाहता हूं। इस बार न सही। लेकिन, अगली बार यहां फिर आना चाहूंगा। इस पार्टी में रिपब्लिकन पार्टी के सीनियर लीडर्स भी शामिल हुए। हालांकि, मीडिया को एंट्री नहीं दी गई थी। लेकिन, ट्रम्प ने जो कुछ कहा वो बहुत जल्द लोगों तक पहुंच गया।


राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आए एक महीना हो चुका है। हालांकि, औपचारिक ऐलान बाकी है। लेकिन, इसके बावजूद ट्रम्प ने न तो अब तक स्पष्ट तौर पर हार मानी है और न ही बाइडेन को जीत की बधाई दी है। उनकी कैम्पेन टीम और वकीलों ने कई राज्यों में चुनावी धांधली के आरोपों में केस दर्ज कराए हैं। हालांकि, ये भी सच है कि हार के बाद सार्वजनिक तौर पर काफी कम नजर आए हैं। वे या तो गोल्फ खेलते नजर आए या फिर मीडिया से सिर्फ अपनी बात कहते दिखे।


अमेरिकी अटॉर्नी जनरल विलियम बार ने बुधवार को ट्रम्प के धांधली के आरोप खारिज कर दिए थे। बार ने कहा था- आज की तारीख में भी यही सच है कि चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली हुई। अगर ये नहीं हुई होती तो नतीजा कुछ और होता। अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के लिए जो शर्तें हैं, उसमें ये साफ है कि कैंडिडेट की उम्र 35 साल से कम नहीं होनी चाहिए, लेकिन अधिकतम उम्र जैसी कोई शर्त नहीं है। ट्रम्प ने कैम्पेन के दौरान कई बार जो बाइडेन की उम्र पर सवाल उठाए। बाइडेन अभी 77 साल के हैं। 20 नवंबर को 78 के हो जाएंगे। ट्रम्प भी जीवन के 74 बसंत देख चुके हैं। 2024 में 78 के हो चुके होंगे। यानी अभी बाइडेन की जो उम्र है, अगले चुनाव के वक्त ट्रम्प की उतनी हो जाएगी।                                   


अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन को झटका दिया

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने चीन को बड़ा झटका दिया है जो कि यह मानकर चल रहा था कि बिडेन के आने के बाद सबकुछ सामान्य हो जाएगा। बिडेन ने कहा है कि वह चीन से कई आयातों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए शुल्कों या ट्रम्प के शुरुआती व्यापार सौदों को तत्काल तोड़ने नहीं जा रहे हैं। बिडेन की रणनीति संयुक्त राज्य अमेरिका के भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के साथ भविष्य की बातचीत में अपने लाभ को अधिकतम करने की है। न्यूयॉर्क टाइम्स के स्तंभकार थॉमस फ्रीडमैन से बात करते हुए, बिडेन ने कहा, 'मैं तत्काल कोई कदम नहीं उठाने जा रहा हूं, और टैरिफ पर भी यही बात लागू होती है'।             


इटलीः दादी ने कोरोना को 3 बार चखाई हार

रोम। इटली में 101 साल की एक ऐसी महिला हैं जिन्हें तीन बार कोरोना का संक्रमण हो चुका है। पिछले एक साल में उन्हें तीन बार संक्रमण हुआ लेकिन हर बार बीमारी को मात देते हुए स्वस्थ हो गईं। बड़ी बात ये है कि उम्र के दस दशक पार कर चुकी इस महिला ने स्पैनिश फ्लू और दूसरे विश्व युद्ध के खतरे के भी देखा है। महिला का नाम मारिया ओरसिंघर है। मारिया ओरसिंघर को 100 की उम्र में कोरोना होना और तीन बार उसे मात देना इटली के डॉक्टर्स को परेशान करता रहा है। जब देश-दुनिया में कोरोना से मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है और इसमें बुजुर्गों की संख्या अच्छी खासी है, ऐसे में ओरसिंघर का उदाहरण बुजुर्गों को प्रेरित करता है कि वे किसी भी बीमारी से लड़ सकते हैं और उसके खिलाफ जीत हासिल कर सकते हैं।               


ब्रिटेन के पीएम गणतंत्र पर होगें मुख्य अतिथि

भारतीय गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि हो सकते हैं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन


नई दिल्ली। भारत के गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मुख्य अतिथि हो सकते हैं। चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक औपचारिक बातचीत में उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है। इस बारे में ब्रिटिश हाई कमीशन के प्रवक्ता से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा अभी इसे लेकर पुष्टि नहीं कर सकते, लेकिन ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत आने के इच्छुक हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पहले भी भारत आने की इच्छा जता चुके हैं और कई बार भारतीय संस्कृति की तारीफ भी कर चुके हैं। जब जॉनसन को कोरोना हुआ था तो प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर उनका हालचाल जाना था। कोरोना के खिलाफ दोनों ही देश बहुत मजबूती से लड़ रहे हैं। ब्रिटेन में फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। भारत में भी बहुत जल्द इसके मंजूरी के आसार हैं।                                   


विवादित द्वीप पर रूस ने तैनात की मिसाइलें

मॉस्‍को। रूस ने जापान के संवेदनशील मगर रणनीतिक रूप से अहम द्वीप पर अपना नया एडवांस्‍ड मिसाइल सिस्‍टम तैनात कर दिया है। इस घटना के बाद से रूस के बीच तनाव बढ़ गया है। जापान, रूस के इस चौंकाने वाले सैन्‍य कदम से खासा नाराज है। रूस ने जापान के उत्‍तर-पूर्व में आने वाले होकाईदो में इस मिसाइल सिस्‍टम को तैनात किया है। यह जगह रूस के पूर्वी क्षेत्र के तहत आने वाले कमछतका के करीब है। रूसी रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि रूस ने अपना एडवांस्‍ड और नया मिसाइल सिस्‍टम एस-300 यहां पर तैनात किया है।             


देश के टॉप 5 आईपीएस, दिलों पर है राज

ये हैं देश के टॉप-5 ईमानदार IPS, जो आम लोगों के दिलों पर करते हैं राज, पढ़ें


नई दिल्ली। देश के टॉप -5 ईमानदार आईपीएस, जो आम लोगों के दिलों पर राज करत हैं। इन 5 अफसरों ने अपने काम के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाई है। इन लोगों ने मुश्किल से मुश्किल घड़ी में अपनी ड्यूटी निभाई है और ये किसी के दबाव में नहीं आते है।
ऐसे अफसरों को लिस्ट बहुत लंबी है जिन्होंने अपने काम प्रति ईमानदारी और निष्ठा दिखाई है। लेकिन हम सिर्फ इन पांच आईपीएस अफसरों की बात करेंगे।
असम के लोग संजुक्ता पराशर को लेडी सिंघम भी कहते हैं। संजुक्ता ने जेएनयू से पीएचडी की है। साल 2006 में उन्होंने यूपीएससी में 85 रैंक हासिल कर अपने आईपीएस बनने का सपना साकार किया। संजुक्ता ने बोडो उग्रवादियों के खिलाफ चलाए गए आॅपरेशन में प्रमुख भूमिका निभाई थी। संजुक्ता ने 2015 में असम के जोरहाट जिले को एसपी के तौर पर लगातार असम के जंगलों में एके-47 थामे सीआरपीएफ के जवानों और कामंडो को लीड करती रहीं।
अप्रैल में उनकी टीम ने सेना पर हमला करने वाले उग्रवादियों को दबोचा था, साथ ही उन उग्रवादियों को भी पकड़ा को जंगल का इस्तेमाल छुपने के लिए करते थे। ऐसी जगह पर आॅपरेशन करना बहुत मुश्किल होता है जहां पर मौसम का भरोसा नहीं रहता है। यह इलाका बेहद दुर्गम है।
नदी और जंगली जानवरों को खतरा हमेशा सामने रहता है। लोकल लोग उग्रवादियों को पुलिस के बारे में सूचना देते रहते है। उनके नेतृत्व में 16 उग्रवादियों को मार गिराया गया और 64 को गिरफ्तार कर भरी मात्रा में गोला बारूद भी जब्त किया गया। आईपीएस रूपा मुदगिल अखबारों की हेडलाइन्स बनने से बचती है लेकिन अपने साहसी कारनामों के कारण वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। ब्यूरोक्रेट्स की दुनिया में कुछ ही लोग ऐसे होते है जो अलग हटकर कुछ काम करने की हिम्मत जुटा पाते है। रूपा मुदगिल उन कुछ लोग में से एक हैं।
रूपा मुदगिल अपनी निडरता और बेकबकी के लिए जानी जाती है। उन्होंने देश के जैल सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार का उजागर किया था। रूपा ने एआईएडीएमके कि नेता वीके शशि कला को जेल में मिल रही वीआईपी ट्रीटमेंट के खिलाफ आवाज उठाई थी। उस वक्त शशिकला बैंगलुरू के प्रपन्ना अग्रहार सेंट्रल जेल में बंद थीं।
बिहार कैडर के आईपीएस शिवदीप वामनराव लांडे 2006 के आईपीएस आॅफिसर है। यह अपनी दिलेरी के लिए काफी मशहूर हैं। इन्होंने पटना में रहते हुए अपराधियो पर लगाम कसने के लिए नए नए आइडियास पर काम किया। जैसे, लांडे ने मगध महिला कॉलेज और पटना वूमेंस कॉलेज की लड़कियों को अपना फोन नंबर दे दिया था और कहा था कि जब भी कोई मनचला फोन करे तो उनके नंबर पर उस कॉल को डायवर्ट कर दें।
यूपी कैडर की श्रेष्ठा ठाकुर ने साबित किया है वह आयरन लेडी हैं। साल 2017 में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने बुलंदशहर के बतौर डीएसपी बीजेपी कार्यकर्ताओं को क्लास लगाई थी। बीजेपी कार्यकर्ता बिना गाड़ी के पेपर, नंबर प्लेट और हेलमेट के गाड़ी चला रहे थे।
उन पर जुर्माना लगाया तो वह धौंस दिखाने। लोगों से घिरे होने के बावजूद श्रेष्ठा उनकी धमकियों और भभकियों से डरी नहीं। उन्होंने पांच बीजेपी कार्यकर्ताओं को जेल भेजा। इसके 15 दिन बाद उनका ट्रांसफर हो गया। उन्होंने कविताई अंदाज में फेसबुक पर लिखा जहां भी जाएंगे, रोशनी लुटाएंगे, किसी चिराग का अपना मकां नहीं होता है।                    


बाजार में बिक रहें है प्लास्टिक के चावल

थोड़े से चावल को जलाए। अगर उन्हें जलाने पर प्लास्टिक की खुशबू आती है तो आप समझ सकते हैं कि यह प्लास्टिक के चावल है कि नहीं। आप चाहे तो चावल का पानी (माड़) को गाढ़ा कर उसे भी जलाकर देख सकते हैं। अगर चावल प्लास्टिक के है तो यह माड़ प्लास्टिक की तरह जलना शुरू हो जाएगा। एक बोतल में इन चावलों को दो से तीन दिन के लिए उबाल कर रख दें। अगर इन चावलों पर फंगस नहीं लगता तो इसका मतलब है कि आपके द्वारा खरीदे गये चावल प्लास्टिक के हैं। यदि चावलों में फंगस लग जाती है तो इसका मतलब चावल असली है। एक चम्मच चावल को एक गिलास पानी में डालें। कुछ देर बाद अगर चावल ऊपर तैरने लगे तो समझ जाएं कि चावल नकली है, क्योंकि प्लास्टिक कभी भी पानी में डूबता नहीं है।             


इंडियन ऑयल, 100 ऑक्टेन रेटेड पेट्रोल लॉन्च

नई दिल्ली। इंडियन ऑयल ने देश का पहला 100 ऑक्टेन रेटेड पेट्रोल लॉन्च किया है। XP100 के रूप में ब्रांडेड, प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल शुरू में भारत भर के 10 शहरों में उपलब्ध होगा। दिल्ली में ईंधन की कीमत 160 रुपये प्रति लीटर है। वर्तमान में, भारत में बिकने वाले नियमित पेट्रोल की रेटिंग 91 ओकटाइन है। कंपनी के अनुसार इंडियन ऑयल का पेट्रोल 100 ऑक्टेन के साथ बनाया गया है, जो तेज त्वरण, महत्वपूर्ण इंजन प्रदर्शन को बढ़ावा देने, और बेहतर अस्थिरता, बेहतर ईंधन अर्थव्यवस्था और इंजन जीवन देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।                       


सड़कों पर उतरे किसानों को मनाने का प्रयास

खेतों से सड़कों पर उतरे किसानों को मनाने का प्रयास जारी, केंद्रीय मंत्रियों ने की मुलाकात


नई दिल्ली। किसान संगठनों ने नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच चौथे दौर की वार्ता के लिए बृहस्पतिवार को तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेलवे, वाणिज्य एवं खाद्य मंत्री पीयूष गोयल और पंजाब से सांसद एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित विज्ञान भवन में 35 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।सरकार ने बताया कि वार्ता दोपहर को आरंभ हुई और सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत जारी है। नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों की चिंताओं पर गौर करने के लिए एक समिति गठित करने के सरकार के प्रस्ताव को किसान प्रतिनिधियों ने ठुकरा दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच एक दिसंबर को हुई बातचीत बेनतीजा रही थी। सरकार ने कानून निरस्त करने की मांग अस्वीकार कर दी थी और किसान संगठनों से कहा था कि वे हाल में लागू कानूनों संबंधी विशिष्ट मुद्दों को चिह्नित करें और बृहस्पतिवार को चर्चा के लिए दो दिसंबर तक उन्हें जमा करें। सरकार का कहना है कि सितंबर में लागू किए गए ये कानून बिचौलियों की भूमिका समाप्त करके और किसान को देश में कहीं भी फसल बेचने की अनुमति देकर कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार करेंगे, लेकिन प्रदर्शनकारी किसानों को आशंका है कि नए कानून न्यूनतम समर्थन मूल्य और खरीदारी प्रणाली को समाप्त कर देंगे और मंडी प्रणाली को अप्रभावी बना देंगे। प्रदर्शनकारी किसानों ने बुधवार को मांग की कि केंद्र संसद का विशेष सत्र बुलाकर नए कानूनों को रद्द करे।               


कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...