गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

भारत-चीन के सैनिकों की झड़प, साजिश

नई दिल्ली/ बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख में गलवान घाटी पर हुई हिंसक झड़प के बाद से दोनों देशों के बीच के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए। एलएसी पर भी संघर्ष पूर्ण स्थिति बन गयी। इस मामले में अमेरिका भारत के समर्थन में खुल कर खड़ा है। वहीं अब अमेरिका के एक शीर्ष आयोग ने वहां की संसद में इस बाबत एक रिपोर्ट दी, जिसमे दावा किया गया कि चीन ने प्लान बनाकर गलवान घाटी में हिंसक झड़प को अंजाम दिया।


गलवान घाटी पर भारत-चीन के सैनिकों की हिंसक झड़प एक साजिश


दरअसल, अमेरिका लगातार चीन पर पड़ोसी देशों के खिलाफ आक्रमक अभियान चलाने का आरोप लगा रहा है। भारत के साथ चीन के विवाद पर भी अमेरिका ने शुरू से अपना पक्ष स्पष्ट रखा, वहीं अब एक वरिष्ठ अमेरिकी आयोग ने यूएस की संसद में चीन पर एक रिपोर्ट दी, जिसमे कहा गया कि चीन जानबूझ कर अपने पड़ोसी देशों को उकसा रहा है और आक्रामक अभियानों को तेज कर रहा है।             


दुनिया में कहीं भी 2 घंटे में पहुंचेंगे 'चीन'

बीजिंग। चीन की तरफ से ध्वनि की गति से करीब 16 गुणा तेज चलने वाले हाइपरसोनिक जेट इंजन तैयार करने का दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह इंजन किसी विमान में लगा दिया जाए तो वह दुनिया में कहीं भी 2 घंटे में पहुंच सकता है।साउथ टाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट को अनुसार, चीन ने इस नए जेट इंजन को नाम दिया है। शोधकर्ता का कहना है कि परंपरागत रनवे ने उड़ान भरने वाले विमानों में भी इस इंजन को फिट किया जा सकता है। गौरतलब है कि ध्वनि की रफ्तार 1234.8 km/h घंटे होती है। बीजिंग की एक सुरंग में इसका जेट इंजन का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान जेट इंजन सुरंग में हासिल की जा सकने वाली अधिकतम रफ्तार तक पहुंचने में सफल रहा।           


भारत में 7 प्रकार के कमांडोज दल तैयार

नई दिल्ली। आतंकवाद से लेकर वैश्विक स्तर पर युद्ध की किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक देश के पास विशेष सेना का दल होता है। इसी प्रकार भारत में भी सात प्रकार के कमांडोज के दल तैयार किए गए हैं। जिनके चंगुल में आने के बाद दुश्मन थर-थर कांपता है। पूरा विश्व इनका लोहा मानता है।


नेशनल सिक्योरिटी गार्ड 


नेशनल सिक्योरिटी गार्ड ब्लैक केट कमांडोज के नाम से मशहूर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड  के इन कमांडोज की सेवा देश में आंतरिक युद्ध जैसी स्थिति को संभालने के लिए ली जाती है।  की स्थापना सन 1984 में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद की गई थी। आतंकवादी हमले और अन्य आपातकालीन स्थिति में भी देश के इस सबसे प्रसिद्ध कमांडोज फोर्स का इस्तेमाल किया जाता है।


पैरा कमांडोज


पैरा कमांडोज सेना के सबसे प्रशिक्षित कमांडोज माने जाते हैं। 1965 ई. में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गठित पैरा कमांडोज फोर्स 1971 और 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने में अहम भूमिका निभाई थी। बता दें 29 सितंबर 2016 को भारत द्वारा पाक अधिकृत कश्मिर के आतंकी कैंपों पर सर्जिकल सट्राइक पैरा कमांडोज ने ही की थी। 3000 फीट से भी ऊपर की ऊंचाई से छलांग लगाने में एक्सपर्ट इस फोर्स ने देश-विदेश में कई कामयाब ऑपरेशन्स को अंजाम दिया है।             


दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी है 'करेला'

कई सारे लोगों को करेले की सब्जी खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। लेकिन आपको बता दें कि हरे रंग की कंटोला एक बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है। जिसे ककोड़े और मीठा करेला के नाम से भी जाना जाता है। यह सब्जी सिर्फ टेस्टी ही नहीं होती बल्कि आपके शरीर को कई सारे फायदे भी पहुंचाती है। इसके साथ ही इसमें बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। यह फाइबर मिनरल्स विटामिंस आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर मानी जाती है।


आपको बता दें कि अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो यह शरीर                 


चुहिया ने सांप पर हमला बोला, विडीयों वायरल

नई दिल्ली। वैसे तो सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। इनमें हंसी मजाक, डांस व् रोमांस से लेकर जानवरों तक के वीडियो होते हैं। जिसे लोग काफी पसंद करते हैं और शेयर भी करते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक चुहिया सांप के मुंह से अपने बच्चे को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। और बाद में वह अपने बच्चे को बचाने में सफल भी हो जाती है। इसे लोग माँ के प्यार की ताकत कह रहे हैं।               


एक सिरफिरे से परेशान है यूपी पुलिस

आगरा। एक सिरफिरा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 40 महिला सिपाहियों सहित कई अन्य युवतियों को कॉल और गंदे संदेश भेजकर परेशान कर रहा है। उनका व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उन्हें अश्लील संदेश भेजता है। सिरफिरे को इनके मोबाइल फोन नंबर फिरोजाबाद के हेड कांस्टेबल की बेटी के गुम हुए फोन से मिले हैं। उसे यह मोबाइल मिल गया। मामले की शिकायत पर पुलिस पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल रकाबगंज क्षेत्र निवासी हेड कांस्टेबल फिरोजाबाद के पचोखरा थाने में तैनात हैं। कुछ दिन बाद उनकी बेटी की शादी है। हेड कांस्टेबल ने साइबर सेल में प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा कि उसकी बेटी पहले सिपाही थी, लेकिन बाद में पुलिस विभाग की नौकरी छोड़ टीचर बन गई। सीतापुर में की गई सिपाही की ट्रेनिंग के दौरान उसके बैच की युवतियों के मोबाइल नंबर भी उसके फोन में थे। बेटी 27 नवंबर को लुहार गली और बिजलीघर गई थी। रास्ते में उसका फोन गुम हो गया। आशंका है कि यह चोरी किया गया। फोन में सौ से अधिक युवतियों, रिश्तेदार, बहन और भाइयों के नंबर हैं। इसके अलावा बेटी के बैच की सिपाहियों के भी नंबर हैं। हेड कांस्टेबल ने बताया कि सिरफिरा अपनी पहचान नहीं बताता। वह उनकी बेटी बनकर बात करता है। बेटी ने अपना सिम ब्लॉक करा लिया। इसके बाद सिरफिरे ने अपना सिम डाल लिया है। बेटी ने एक व्हाट्स एप ग्रुप बना रखा था। उससे नंबर लेकर नया ग्रुप बना लिया। वह बेटी के नाम से अश्लील संदेश भेज रहा है। उसकी सहेलियों के उसके पास फोन आए, तब सिरफिरे की करतूत का पता चला। उसने अपने जिस नंबर से संदेश भेजे, उस पर फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं की। मैसेज करने पर उनकी बेटी बनकर ही जवाब देता है कि उसने नंबर बदल लिया है। हेड कांस्टेबल ने बताया कि सिरफिरे ने व्हाट्सएप ग्रुप से 200 युवतियों और महिलाओं को जोड़ा था। ये सभी बेटी की सहेलियां और उनकी रिश्तेदार हैं। अश्लील संदेश देख इनमें से 140 ने बेटी को फोन कर जानकारी की। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने ग्रुप छोड़ दिया। वह व्हाट्सएप कॉलिंग करता है। एप की मदद से युवती की आवाज में बात करता है। हेड कांस्टेबल की बेटी ने एक मोबाइल नंबर से सिरफिरे को संदेश किया। उससे चैटिंग कर उसका पता पूछा तो उसने बताया कि वह फतेहाबाद का रहने वाला है। हेड कांस्टेबल ने इसकी शिकायत एसपी क्राइम से की है। उन्होंने साइबर सेल को जांच सौंपी है।             


करंट की चपेट में आए 3 मजदूर, मौत

लखनऊ। काकोरी क्षेत्र के तेज किशन खेड़ा गांव में बुधवार देर रात शादी समारोह में हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे तीनों मजदूरों की ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। तीनों बारात की अगुवानी के दौरान रोड लाइट सिर पर उठाकर चल रहे थे। इस बीच रोड लाइट के ऊपरी हिस्से की छतरी हाई-टेंशन लाइन से टकरा गई थी। इंस्पेक्टर काकोरी के मुताबिक हादसे में मृत मजदूरों की शिनाख्त जगदीश (50) निवासी गोंडा बाजार गोपीपुरवा बेनीगंज हरदोई, उसका साथी राजू (45) और बेनीगंज खेरवा कमालपुर के रहने वाले राजकुमार उर्फ कमल (32) के रूप में हुई। तेज किशन खेड़ा गांव निवासी बेचालाल लोधी की बेटी की शादी थी। बारात सरोजनी नगर क्षेत्र से आयी थी।
इंस्पेक्टर काकोरी के मुताबिक, बारात में अगुवानी उठने के दौरान बैंड के साथ मजदूर रोड लाइट सिर पर उठाकर चल रहे थे। इस बीच बारात में शामिल लोग डांस करते हुए आगे बढ़ रहे थें। तभी रोड लाइट के ऊपरी हिस्से में लगी छतरी हाई-टेंशन लाइन से टकरा गई। एकाएक तेज धमाका हुआ चिंगारियां उठने लगीं और रोड लाइट में करंट उतर आया। अगुवानी में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान गिरने से कई लोग चोटिल हो गए। लोगों ने आनन-फानन में बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। इसके बाद घायल चौकी मजदूरों को चौकी प्रभारी घुरघुरी तालाब पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों के साथ निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से हालत गंभीर देख तीनों को ट्रामा लेकर पहुंचे। ट्रामा में इलाज के दौरान गुरुवार तड़के तीनों की मौत हो गई।               


एमपी: डैम में डूबने से 5 लोगों की मौत हुई

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगर मालवा जिले के पचेटी डैम में डूबने से पांच लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दुख जताया है। दुख जताते हुए उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा,’आगर जिले के पचेटी डैम में डूबने से हुई पांच नागरिकों की मृत्यु का दुःखद समाचार मिला। ईश्वर उनकी आत्माओं को शांति दें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। मैंने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा 5 हजार रुपये की अंत्येष्टि सहायता देने के निर्देश दिए हैं’।                   


तमिलनाडु तट के पास पहुंचा चक्रवर्ती 'तूफान'

चेन्नई। चक्रवाती तूफान बुरेवी त्रिंकोमाली के नजदीक श्रीलंका को पार करने के बाद गुरुवार की सुबह पश्चिम-उत्तर पश्चिम में बढ़ते हुए तमिलनाडु तट के पास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के तटों के लिए एक रेड अलर्ट बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बुरेवी ने बुधवार की मध्य रात्रि में त्रिंकोमाली के पास श्रीलंका को पार किया। तूफान पिछले छह घंटों के दौरान 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।                   


डीएम ने सर्दी से बचने के लिए व्यवस्था की

हल्द्वानी। जनपद में गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है दिन प्रतिदिन तापमान मे गिरावट भी दर्ज होने लगी है। आने वाले समय मेे शीतलहर, पाला व ठिठुरन भरी सर्दी भी होगी, ऐसे में निराश्रितों को सम्भावित शीतलहरी व सर्दी के प्रकोप से बचाने के लिए जिला प्रशासन क्रियाशील हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी उपजिलाधिकारियों, नगर आयुक्त नगर निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये हैं कि वह सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही पर्यटन नगरी में अलाव जलाने का कार्य तत्काल प्रारम्भ कर दिया जाए, क्योकि पहाडी इलाको मे तापमान काफी कम हो गया है। ऐसे मे इन इलाकों मे तत्काल अलावों की व्यवस्था की जाए।


उन्होने उपजिलाधिकारियों एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों को निशुल्क कब्बल वितरण के साथ ही रैनबसरों की व्यवस्थायें भी समय रहते पूरी करने के निर्देश दिये है।             


प्रियंका की पति के साथ तस्वीरें वायरल

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पति निक जोनस के साथ दूसरी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जो जमकर वायरल हो रही हैं। कपल ने साल 2018 में जोधपुर के उमेद भवन में शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग की कुछ फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वह लाल लहंगा में दुल्हन की तरह सजी हुई दिखाई दे रही हैं।                            


वैक्सीन को लेकर राहुल का केंद्र से सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में सभी लोगों को कोरोना वायरस के टीके की जरूरत नहीं पड़ने से संबंधित केंद्र के बयान को लेकर बृहस्पतिवार को उस पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रुख क्या है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री कहते हैं कि सभी के लिए टीका उपलब्ध होगा। बिहार चुनाव में भाजपा कहती है कि प्रदेश में सभी के लिए कोरोना का टीका मुफ्त में उपलब्ध होगा। अब भारत सरकार का कहना है कि उसने कभी ऐसा नहीं कहा कि सभी को टीका मिलेगा।’’                


फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वेलेरी का निधन

पेरिस। कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वेलेरी गिसकार्ड डिएस्टेंग का निधन हो गया। उन्होंने 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। हाल ही में सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर घर भी लौट गए थे, लेकिन बुधवार को परेशानी बढ़ने पर फिर से भर्ती कराना पड़ा। वहीं, बुधवार देर रात उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वेलेरी गिसकार्ड डिएस्टेंग 1974 से 1981 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे। डिएस्टेंग की गिनती यूरोपीय देशों को एकजुट करने के लिए होती है।                         


उत्तराखंड: संतों के साथ मुलाकात करेंगे 'नड्डा'

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। नड्ढा अपने चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे की शुरुआत हरिद्वार में संतों से मुलाकात के साथ करेंगे। बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरिद्वार में संतों से भेंट का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है।


जेपी नड्डा के 4 दिसंबर के हरिद्वार दौरे का कार्यक्रम तय


बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शांतिकुंज और निरंजनी अखाड़ा में संतों से भेंट करेंगे और शाम को गंगा आरती में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि जेपी नड्डा के 4 दिसंबर के हरिद्वार दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है।


अखाड़ा परिषद और संतों के साथ बैठक में लेंगे भाग 


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार दोपहर 12:40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से दिन में 1:30 बजे शांतिकुंज हरिद्वार आएंगे। दोपहर 3 बजे तक शांतिकुंज में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद दिन में 3:10 पर निरंजनी अखाड़ा जाएंगे। जहां वह अखाड़ा परिषद और संतों के साथ बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 5:10 पर हर की पैड़ी पहुंचेंगे और गंगा आरती में शामिल होंगे।


जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर नड्डा का भगत करेंगे भव्य स्वागत


हालांकि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर नड्डा के भव्य स्वागत के बाद उनके साथ हरिद्वार पहुंचेंगे। रास्ते में स्थान-स्थान पर उनके स्वागत व पुष्प वर्षा के कार्यक्रम हैं। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते हुए विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 नियमों का ध्यान रखते हुए मानव श्रृंखला भी बनाई जाएंगी।             


'महाभारत' हिंदुओं का प्रमुख काव्य ग्रंथ है

महाभारत हिन्दुओं का एक प्रमुख काव्य ग्रंथ है, जो स्मृति के इतिहास वर्ग में आता है। कभी कभी इसे केवल भारत कहा जाता है। यह काव्यग्रंथ भारत का अनुपम धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक और दार्शनिक ग्रंथ हैं।
महाभारत का कोई अध्याय हो या रामायण का कोई कांड, हिन्दू धर्म की ज़्यादातर किताबों में आपको किसी न किसी श्राप का जिक्र मिल ही जाता है. इन्हीं श्रापों में कुछ श्राप ऐसे भी थे, जो हिंदू पौराणिक कथाओं में बहुत ही ज़्यादा प्रचलित हुए।आज हम आपके लिए इंडियन माइथोलॉजी से कुछ ऐसे ही श्राप ले कर आये हैं, जो इतिहास की नज़र में काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
कुंती को श्राप: महाभारत में जिक्र मिलता है कि कर्ण, कुंती की संतान थे।                   


व्हाट्सएप एप का नया अपडेट चालू हुआ





नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग प्लैटफॉर्म है। यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी लगातार नए फीचर्स लाती रहती है। फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने पिछले कुछ सप्ताह में कई बार ऐप में अपडेट्स जारी किए हैं।अब वॉट्सऐप पर्सनलाइज्ड वॉलपेपर्स का ऑप्शन लेकर आई है। वॉट्सऐप का नया अपडेट आईओएस (iOS) यूजर्स के लिए आया है। अब वॉट्सऐप के यूजर्स अलग-अलग चैट विंडोज में अलग-अलग बैकग्राउंड लगा सकते हैं।                  





देश में मामलों की संख्या 95 लाख हुई

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को 95 लाख के पार पहुंच गए। जिनमें से 89.73 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.11 प्रतिशत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 35,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 95,34,964 हो गए। वहीं 526 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,38,648 हो गई।                     


कन्हैया ने किसानों से समर्थन की अपील की

भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने बुधवार को कहा कि कृषि बिलों के खिलाफ चल रही किसान की हलचल लोकतंत्र को क्रॉनिक पूंजीवाद से बचाने के लिए एक विद्रोह है और आंदोलन को बदनाम करने के प्रयासों को विफल कर दिया है।


अविनाश श्रीवास्तव


पटना। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कुमार ने किसानों द्वारा शुरू किए गए आंदोलन को अपना समर्थन देने के लिए सभी क्षेत्रों के लोगों से अपील की। उन्होंने जय जवान, जय किसान, जय समाजधन के नारे को रेखांकित किया कि हलचल के दूरगामी प्रभाव थे। कुछ लोग षड्यंत्रपूर्वक कानाफूसी कर रहे हैं कि ऐसा क्यों है कि पंजाब के केवल बेहतर किसान ही विरोध कर रहे हैं।


यह उतना ही घृणित है जितना कि उन गांवों में जादू टोने का चलन है जहां विधवाओं को अक्सर अपनी संपत्ति पर नजर रखने के लिए मजबूर किया जाता है, कुमार ने कहा, जिन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में आंदोलनकारी किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए बिहार में वाम दलों द्वारा संयुक्त प्रदर्शन के तहत सड़कों पर मारा। ।


मैं किसान नहीं हूं, लेकिन किसानों के परिवार से आता हूं। मैं समझ सकता हूं कि कृषि एक आर्थिक गतिविधि क्यों बन गई है, जिसमें शामिल लोग कभी नहीं चाहते कि उनके बच्चे उनके नक्शेकदम पर चलें, डॉक्टरों और नौकरशाहों के विपरीत, उन्होंने कहा। खबर के अनुसार, पटना में बुद्धा स्मृति पार्क के समीप आज सुबह से ही वाम दलों के कार्यकर्ता सहित आरजेडी के कार्यकर्ता जुटे, जहां संयुक्त रूप से एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाकपा के राज्य सचिवमंडल सदस्य का जानकी पासवान, माकपा के सचिवमंडल सदस्य का अरूण मिश्रा, माले के का केडी यादव तथा आरजेडी के आलोक मेहता ने संयुक्त रूप से की।


सभा को माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और राजाराम, सीपीएम के राज्य सचिव अवधेश कुमार, भाकपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड कन्हैया कुमार, गजनफ्फर नवाब ने संबोधित किया। सभी ने देश में जारी किसान आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया और कहा कि यह देश गांव व किसानों का है जो किसान मजदूरों के संघर्ष से बना है।                                      


ग्रेट खली का आंदोलनरत किसानों को समर्थन

डब्ल्यूडब्ल्यूई के चैंपियन रह चुके पहलवान दलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली भी किसान आंदोलन के समर्थन में आ गए हैं।



जालंधर। एजेंसी की खबर के अनुसार, जालंधर में होशियारपुर रोड पर रेसलिंग एकेडमी चलाने वाले खली ने सभी से किसानों के आंदोलन में साथ देने की अपील करते हुए कहा कि नए कृषि सुधार कानून से किसानों के साथ आम लोगों पर भी बहुत बड़ा बोझ पड़ेगा। खली ने कहा कि नए कानून से खरीदार किसानों से फसल दस रुपए किलो लेंगे और आपको 200 रुपए किलो बेचेंगे।


सबसे ज्यादा नुकसान उनका है, जो दिहाड़ी करते हैं, रेहड़ी लगाते हैं और आम इंसान हैं। सभी लोगों से मैं विनती करता हूं कि किसानों के साथ खड़े हों, कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दें, ताकि सरकार को किसान की मांग मानने के लिए मजबूर होना पड़े। खली ने कहा कि यह पंगा पंजाबियों व हरियाणवियों से पड़ा है, केंद्र सरकार को इनसे निपटना बहुत मुश्किल होगा।
खली ने कहा कि एक जत्था छह महीने का राशन लेकर जा रहा है। जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होती, तब तक वापस नहीं आएंगे।                                  



सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)




दिसंबर 04, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-109 (साल-02)
2. शुक्रवार, दिसंबर 04, 2020
3. शक-1983, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि- पंचमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:55, सूर्यास्त 05:17।


5. न्‍यूनतम तापमान 09+ डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                                        





डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...