बुधवार, 2 दिसंबर 2020

सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट


उन्नाव: सड़क हादसे में 2 की मौत, 2 घायल

उन्नाव। उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।                                  


सिर्फ 4.99 लाख में लॉन्च की धांंसू कार

नई दिल्ली। भारत में एसयूवी की बढ़ती डिमांड के चलते आज निसान इंडिया ने भारत में निसान मैग्न्नाइट (Nissan Magnite) को लॉन्च किया है। इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का लुक बेहद ही आकर्षक है। मैग्न्नाइट के माइलेज की बात करें तो 1.0 लीटर पेट्रोल मॉडल 18.75kmpl, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (MT) पर 20kmpl, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (CVT) पर 17.7kmpl माइलेज देने में सक्षम होगा। भारत में Nissan Magnite की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 4,99,000 रखी गई है। निसान ने अपनी इस कार को इंट्रोडक्टरी कीमतों पर बाजार में उतारा है। इंट्रोडक्टरी प्राइस का फायदा सिर्फ उन लोगों को मिलेगा जो 31 दिसंबर तक गाड़ी की बुकिंग करेंगे। इसके बाद निसान मैग्न्नाइट एक्स शोरूम कीमत 5.54 लाख रुपए हो जाएगी।                               


मेयर प्रत्याशी के लिए कांग्रेसियों ने मांगा न्याय

मुख्यमंत्री के विरोध कार्यक्रम में पुलिस बल का शिकार हुए पूर्व मेयर प्रत्याशी के लिए कांग्रेसियों ने मांगा न्याय


रुद्रपुर। शहर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने पर पुलिस की लाठियों का शिकार हुए पूर्व मेयर प्रत्याशी नंदलाल के समर्थन में आज कई कांग्रेसियों ने एसएसपी दफ्तर में धरना दिया। कांग्रेसियों ने मांग की कि उक्त पुलिसकर्मी पर तत्काल रुप से कार्यवाही की जाये अन्यथा कांग्रेसियों का धरना उग्र रुप ले लेगा। कांग्रेसियों को धरना देने के कुछ देर बाद ही एसपी सिटी देवेंद्र पींचा धरनास्थल पर पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। जिसके बाद एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने सोमवार तक बल प्रयोग करने वाले पुलिसकर्मी पर उचित कार्यवाही देने का आश्वासन दिया। एसपी सिटी देंवेंद्र पींचा के आश्वासन के बाद कांग्रेसियों ने अपना धरना खत्म किया और चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक कार्यवाही नहीं की गई तो कांग्रेसजन पुनः धरना देने को बाध्य होंगे।
बता दें बीती 21 नंवबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के रुद्रपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया था। जिस क्रम में जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के क्रम में पूर्व मेयर प्रत्याशी नंदलाल द्वारा नैनीताल हाईवे पर मुख्यमंत्री का काले गुब्बारे उड़ाकर विरोध किया जा रहा था कि उसी दौरान पुलिस द्वारा पूर्व मेयर प्रत्याशी के साथ अमानवीय व्यवहार किया व बल प्रयोग भी किया। जिसके बाद उक्त पुलिसकर्मी पर कार्यवाही को लेकर कांग्रेसियों द्वारा पुतला भी फूंका गया लेकिन उक्त पुलिसकर्मी पर कार्यवाही नहीं हुई। तदउपरांत प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा व पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आज (बुधवार को) एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना देकर कार्यवाही की मांग की। धरना देने के कुछ देर बाद ही एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने कांग्रेसियों से मिलकर सोमवार तक कार्यवाही का आश्वासन दिया।                 


पुलिसकर्मियों और अफसरों पर भड़के आइजी

इंदौर। इंदौर के आईजी योगेश देशमुख मंगलवार को एक्शन में नजर आए। आईजी पुलिस कार्यालय में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे। लेकिन यहां कुछ ऐसा हुआ कि आईजी ने वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मियों तक सभी को फटकार लगाई।             


24 घंटे में 36,604 नए मामले सामने आए

अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में जालेवा कोरोना वायरस के 36 हजार 604 नए मामले सामने आए हैं और पिछले 17 दिनों में पांचवीं बार 40 हजार से कम केस आए हैं. कल कोरोना से 501 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है और ठीक होने की दर 93.94 प्रतिशत हो गई है।



स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 94 लाख 99 हजार 414 हो गए हैं। वहीं अबतक एक लाख 38 हजार 122 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 43 हजार 62 लोग ठीक हुए हैं। जिसके बाद अब देश में एक्टिव मामलों की संख्या चार लाख 28 हजार 644 रह गई है। इसके साथ ही लगातार 21वें दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या पांच लाख से नीचे है।                                


महाराष्ट्र दौरे पर योगी, मनसे ने किया विरोध

लखनऊ। के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे का शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने विरोध किया है।सीएम योगी,मुंबई में जिस पांच सितारा होटल में हैं,उसके बाद मनसे ने मराठी में पोस्टर लगाए,इस पोस्टर में नोएडा में प्रस्तावित फिल्म सिटी को लेकर निशाना साधा गया।
मनसे ने सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना उन्हें ठग कहा। मनसे ने अपने पोस्टर में लिखा है, ‘दादासाहेब फालके द्वारा बनाए गए फिल्मसिटी को युपी ले जाने का मुंगेरी लाल का सपने है।पोस्टर में यह भी लिखा है,’कहां राजा भोज,कहां गंगू तेली, कहां महाराष्ट्र का वैभव और कहां यूपी की दरिद्रता।
मनसे ने अपने पोस्टर में लिखा, ‘नाकाम राज्य की बेरोजगारी छुपाने के लिए मुंबई के उद्योग को यूपी ले जाने आया है ठग। हालांकि,बीएमसी ने यह पोस्टर हटा दिया है,इससे पहले शिवसेना नेता और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी सीएम योगी आदित्ययाथ का नाम लिए बिना कहा था, ‘दम हैं तो यहां के उद्योग को बाहर लेकर जाएं।                           


यूकेः सीएम ने महानुभवों को दायित्व सौंपे

पंकज कपूर


देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा विभिन्न महानुभावों को दायित्व सौपें गये हैं। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर दर्शन रावत ने बताया कि शेर सिंह गड़िया, पूर्व विधायक कपकोट (जिला बागेश्वर) को उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति तथा विनय रोहिला, ऊधम सिंह नगर को उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग का दायित्व सौंपा गया है। इन्हें कैबिनेट मंत्री स्तर प्रदान किया गया है।
इसके साथ ही अनिल नौटियाल, पूर्व विधायक कर्णप्रयाग, उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड औषधीय पादप बोर्ड, संजय सहगल, हरिद्वार को उपाध्यक्ष राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद्, राजपाल सिंह रावत देहरादून उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अनुश्रवण परिषद्, गोविन्द पिल्खवाल, अल्मोड़ा को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड चाय विकास बोर्ड, जगवीर सिंह भण्डारी, उत्तरकाशी को उपाध्यक्ष राज्य बागवानी बोर्ड, तरूण बंसल हल्द्वानी को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय उद्योग मित्र परिषद्, संजय नेगी, टिहरी गढ़वाल को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड अन्य पिछडा वर्ग आयोग, सुरेन्द्र मोघा, ऋषिकेश को उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति का दायित्व सौंपा गया है। इन सभी को राज्य मंत्री स्तर प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त ले.ज. (से.नि.) जयवीर सिंह नेगी को सलाहकार, मुख्यमंत्री , सैन्य एवं सीमांत क्षेत्र सुरक्षा बनाया गया है।


मुख्यमंत्री ने सभी दायित्व धारकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ निर्वहन करेंगे। उनके अनुभवों का लाभ प्रदेश को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमो व जनहित में किये गये कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुँचाने की भी अपेक्षा की है।                               

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)




दिसंबर 03, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-108 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, दिसंबर 03, 2020
3. शक-1983, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि- चतुर्थी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:55, सूर्यास्त 05:17।


5. न्‍यूनतम तापमान 09+ डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                





मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक

कोरोना की स्थिति को लेकर केंद्र सतर्क, चार दिसंबर को पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी सर्वदलीय बैठक


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। कोरोना की स्थिति पर चर्चा करने के लिए केंद्र सरकार ने चार दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 स्थिति पर चर्चा करने के लिए सभी दलों के नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है  दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वैक्सीन पर काम कर रही तीन टीमों के साथ बातचीत की। उन्होंने जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स लिमिटेड पुणे, बायोलॉजिकल ई लिमिटेड हैदराबाद और हैदराबाद की डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड के साथ वैक्सीन के विकास को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री की इन टीमों के साथ चर्चा को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने जानकारी दी है। पीएमओ ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने इन कंपनियों के कोविड-19 से निपटने के लिए वैक्सीन समाधान के साथ आने को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। टीके के विकास के लिए विभिन्न प्लेटफार्मों की क्षमता पर भी चर्चा की गई।’ कार्यालय ने आगे बताया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंपनियों से विनियामक प्रक्रियाओं और संबंधित मामलों के बारे में अपने सुझाव और विचार रखने को कहा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि वे टीके के बारे में आम लोगों को सरल भाषा में सूचित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें।’ बता दें कि शनिवार को प्रधानमंत्री ने तीन वैक्सीन सेंटरों- जाइडस कैडिला, भारत बायोटेक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा किया था।                   


भारत में मलेरिया के मामलों में आई गिरावट

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्यूएचओ) ने कहा है कि भारत ने मलेरिया से निपटने की दिशा में बड़ी प्रगति दिखाई है। दक्षिण-पूर्व एशिया में मलेरिया के मामले 2000 में दो करोड़ थे, जो पिछले साल कम होकर 56 लाख हो गए। ‘विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2020’ के अनुसार 2019 में दुनियाभर में मलेरिया के 22.9 करोड़ मामले सामने आए। एक वार्षिक अनुमान जो पिछले चार वर्षों में लगभग अपरिवर्तित रहा है।           


चौथी मंजिल से गिरी बच्ची की जान बचीं

मियामी (अमेरिका)। अमेरिका के मियामी में एक इमारत की चौथी मंजिल की खिड़की से गिरी बच्ची की जान ताड़ के पेड़ के कारण बच गई। मियामी के दमकल और बचाव विभाग के कैप्टन इगनाटिअस कैरोल ने बताया कि इमारत के बाहर ताड़ के एक पेड़ के कारण बच्ची की जान बच गयी। बच्ची सोमवार तड़के इमारत की खिड़की से नीचे गिरी, लेकिन पेड़ के कारण उसके गिरने की गति धीमी हो गई और वह झाड़ियों में जाकर गिरी।


एयरक्राफ्ट कैरियर 'विक्रांत' होने वाला है तैयार

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत के जल्द ही समुद्र में उतरने की संभावना है। देश का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर,आईएनएस विक्रांत जल्द बनकर तैयार होने वाला है बता दें सोमवार को कोच्चि में विक्रांत का ‘बेसिन-ट्रायल’ भी किया गया, जो सफल रहा। बेसिन ट्रायल के बाद अब माना जा रहा है कि विक्रांत का समुद्री-ट्रायल अगले साल के शुरूआत में होने की संभावना है।वही विक्रांत के तैयार होने पर भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में तो शामिल हो ही जाएगा, जो विमान-वाहक युद्धपोत बना सकते हैं साथ ही नौसेना की ताकत में भी बड़ा इजाफा हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को नौसेना की दक्षिणी कमान के कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल एके चावला और कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड के सीएमडी मधु एस. नायर की मौजूदगी में स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर,आईएनएस विक्रांत का बेसिन-ट्रायल सफलता पूर्वक हुई।             


'ब्रह्मोस' के एंटी शिप वर्जन का सफल परीक्षण

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने मंगलवार को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एंटी शिप वर्जन का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में किया गया।इससे पहले 24 नवंबर को सतह से सतह तक मार करने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया गया था। आपको बता दें कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर जारी तनाव के बीच भारत अपनी ताकत बढ़ाने में जोर-शोर से जुटा है।                   


अवैध असलहे के साथ वांछित गिरफ्तार किया

अवैध असलहे के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


कौशाम्बी। लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे एक अभियुक्त को सैनी कोतवाली के अझुवा चौकी इन्चार्ज ने अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन के निर्देशानुसार अपराध एवम अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंर्तगत अझुवा चौकी इंचार्ज विजय कुमार कुशवाहा ने विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार अवैध गुटखा अपराध 2/19 धाराएँ 419,420,467,468,471 में वांछित सैनी कोतवाली का टॉप टेन में शुमार इलाके में बदनाम अभियुक्त उदयभान लोध पुत्र स्व.रामचरन निवासी ग्राम सभा धुमाई के मजरे मुराइन का पुरवा थाना सैनी को गिरफ्तार न्यायालय को सुपुर्द किया। बीते कई दिनों से सटीक सूचना पर तलाश में पुलिस थी बीती देर शाम रेलवे क्रासिंग के पास किसी घटना को कारित करने की ताक में छिपे अभियुक्त को अझुवा चौकी इंचार्ज विजय कुमार कुशवाहा ने 315 बोर के तमंचे जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया है।


सन्तलाल मौर्य


मौर्य पर भ्रष्टाचारियो के संरक्षण का आरोप

जिला विकास अधिकारी अशोक मौर्य पर भ्रष्टाचारियो के संरक्षण का आरोप


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। जनपद प्रयागराज के बहादुरपुर विकासखंड के चकिया घरहरा ग्राम सभा के निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता क्रांतिगुरु गणेश वल्लभ द्विवेदी ने प्रयागराज के वर्तमान जिला विकास अधिकारी अशोक कुमार मौर्या की शिकायत मुख्यमंत्री और राज्यपाल से की है। क्रांतिगुरु गणेश बल्लभ द्विवेदी ने अपनी शिकायत में कहा है, कि जिला विकास अधिकारी अशोक कुमार मौर्या लगातार शिकायत किए जाने के बावजूद भ्रष्टाचार के मामले में मूकदर्शक बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई 2020 को जिला अधिकारी ने एक पत्र जारी कर महरौडा ग्राम सभा में मनरेगा भुगतान।सड़क निर्माण, गौशाला निर्माण और अन्य कार्यों के लिए 12 बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। परंतु अशोक कुमार मौर्या ने आज तक जांच तो अवश्य किया। उस दौरान ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता खंड विकास अधिकारी और अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे, परंतु ना तो कोई कार्यवाही की और ना ही किसी के खिलाफ कोई एक्शन लिया। क्रांतिगुरु गणेश बल्लभ द्विवेदी ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया है, कि प्रयागराज के जिला विकास अधिकारी ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा मैनेज हो कर भ्रष्टाचारियों का संरक्षण कर रहे हैं। इसलिए उनके ऊपर विधिक कार्यवाही होनी चाहिए दूसरी तरफ पता चला है, कि महरौडा ग्रामीण वासियों में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई कार्यवाही ना होने से जिला विकास अधिकारी अशोक मौर्या के खिलाफ रोष है।


छात्रा का किया अपहरण, 4 के खिलाफ मुकदमा

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार 


नाबालिग छात्राओं के साथ मिशन शक्ति अभियान चलाए जाने के बाद भी लोग अपने कारनामों से नहीं आ रहे बाज नाबालिग छात्रा का किया अपहरण चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज


हापुड़। मामला जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां कक्षा 9 में पढ़ने वाली नाबालिग 14 वर्षीय छात्रा को गांव के ही महिला सहित चार लोगों ने घर से सोते हुए अपहरण कर लिया। जब इसकी भनक नाबालिक छात्रा के परिजनों को पता चली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और आनन-फानन में उन्होंने गांव के ही सगे दो भाई और माता पिता के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों लोगों के खिलाफ 363, 506, 120, बी में मुकदमा दर्ज कर लिया। वही पुलिस की ताबड़तोड़ छापामारी के कुछ दिन बाद छात्रा को स०कुशलता पूर्वक बरामद कर लिया, लेकिन वही अब परिजनों का आरोप है। पुलिस ने मात्र एक व्यक्ति को ही जेल भेजा है। बाकी 3 लोग अभी बाहर घूम रहे हैं। जबकि तीनों ने छात्रा को अपरहण  करने की साजिश में पूरी भागीदारी निभाई है। बाहर घूम रहे नाम दर्ज तीनों आरोपी क्षत्रा के परिजनों पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं नाबालिग छात्रा और उसके परिजनों ने मीडिया को दिए गए अपने वर्जन में बताया है। बाहर घूम रहे तीनों नाम दर्ज आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर फैसले का दबाव बना रहे हैं।और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। फिलहाल नाबालिग छात्रा के परिजन गरीब होने के कारण अपने घर में कैद हुए बैठे हैं। दबंगों के डर की वजह से घर से निकलना भी दुश्वार हो रहा है। वही बाहर घूम रहा अपरहण में नाम दर्ज एक आरोपी अबसे पहले फौज में फ्रॉड गर्दी के दस्तावेज लगाकर नौकरी प्राप्त कर चुका है। जब इसके बारे में गहनता से छानबीन की गई तो सारा सच सामने आ गया। अधिकारियों को पता चलते ही वहां से फरार हो गया जो आज तक भी वहां से फरार है और फौज की वर्दी में हथियार लेकर अपने फोटो वायरल करते हुए लोगों को डरा धमका कर दबाव बनाता है। जिसके फौज की वर्दी में फोटो सोशल मीडिया से लेकर फेसबुक पर जमकर वायरल हो रहे हैं। अब देखना यह है पुलिस बाकी तीन आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा कर। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए गए मिशन महिला सशक्तिकरण को कितना आगे बढ़ाती है।                             


लापता मजदूर की डेड बॉडी मिलने से मचा हड़कंप

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


लापता मजदूर जली अवस्था में जंगल में मिलने से हड़कंप


हापुड़। उत्तर-"प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएस आईडीसी के जंगल में जली अवस्था में लापता मजदूर की डेड बॉडी मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक हरवीर पेशे से मजदूर था और जिसका शव यूपीएस आईडीसी में मिलने से वहां पर कार्य कर रहे मजदूरों में में हड़कम्प मच गया। इस पूरी घटना की सूचना ग्रामीणों ने मौके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद सूचना पाकर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद पुलिस अपनी जांच-पड़ताल में मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।                              


शांतिपूर्ण ढंग से हुआ एमएलसी मतदान

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जनपद में आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। जनपद में 60 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।  एमएलसी चुनाव में शिक्षक सीट के लिए मेरठ खंड से 15 उम्मीदवार मैदान में है।  वही स्नातक सीट के लिए मेरठ खंड क्षेत्र से 30 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जोकि प्रदेश में सबसे अधिक है।


गाजियाबाद की बात करें तो स्नातक के लिए 59 स्थानों पर वोट डाले जा रहे हैं।. वहीं शिक्षक के लिए 13 स्थानों पर वोट डाले जा रहे हैं. बीजेपी से स्नातक उम्मीदवार दिनेश गोयल ने सुबह के समय अपने मत का प्रयोग किया। जीत की कामना के लिए प्रत्याशी भगवान के द्वार पर भी पहुंच रहे हैं। दिनेश गोयल सुबह दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे।



अभी तक किसी घटना की सूचना नहीं


खबर लिखे जाने तक गाज़ियाबाद जिले के किसी भी मतदान केंद्र से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुबह 10 बजे तक स्नातक खंड के लिए 6.26 तथा शिक्षक खंड के लिए 7.43 प्रतिशत मतदान हुआ है।  आशा की जा रही है कि दोपहर होने तक मतदान की प्रक्रिया में तेजी आएगी। सभी मतदान केन्द्रों पर कोविड 19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।                             


हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सबके लिए जरूरी

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। अगर आपकी गाड़ी में अभी तक हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट (HSRP ) नहीं लगी है तो आज से आप आरटीओ में अधिकतर काम नहीं हो पाएंगे। आपको बता दें कि व्यावसायिक वाहनों  में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दी गयी है। प्रशासन ने एक अप्रैल 2019 से पहले खरीदे गए वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया था जो सोमवार को समाप्त हो गई।आपको बता दें कि  हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट पर एक होलोग्राम स्टीकर होता है, जिस पर वाहन के इंजन और चेसिस नंबर छपे होते हैं। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यह नंबर प्रेशर मशीन से लिखा जाता है। प्लेट पर एक तरह का पिन होगा जो आपके वाहन से जोड़ेगा। यह पिन एक बार आपके वाहन से प्लेट को पकड़ लेगा तो यह दोनों ही तरफ से लॉक होगा और किसी से नहीं खुलेगा।


व्यावसायिक वाहनों की बढ़ेंगी मुश्किल


एआरटीओ विश्वजीत सिंह ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना व्यावसायिक वाहनों के आवागमन में मुश्किल होगी। ट्रक, बस, छोटे सवारी वाहनों के लिए परमिट, मासिक टैक्स जमा नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि यदि आपने HSRP बुक करा रखी है और किसी कारणवश अभी प्लेट नहीं मिली है तो फिलहाल बुकिंग की रसीद से भी काम चल जाएगा। लेकिन अगर आपकी गाड़ी में हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है तो आप ये काम नहीं कर पाएंगे –



  • बिना HSRP के वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की सेकेंड कॉपी

  • वाहन का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर

  • एड्रेस चेंज

  • रजिस्ट्रेशन का रिन्यूवेशन

  • नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट

  • हाइपोथैकेशन केंसेलेशन

  • हाइपोथैकेशन एंडोर्समेंट

  • EMI वाले वाहनों का निस्तारण

  • मंथली टैक्स

  • नया परमिट

  • टेम्प्रेरी परमिट

  • स्पेशल परमिट

  • नेशनल परमिट का आदि काम नहीं होगा


कैसे भरे ऑनलाइन आवेदन


हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर कोड स्टीकर लगवाने की प्रक्रिया को आसान बना दिया गया है। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए विक्रेताओं के दो पोर्टल बनाए गए हैं। bookmyhsrp.com/index.aspx वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। इसके बाद निजी या फिर सार्वजनिक वाहन से जुड़े हुए एक विकल्प को चुनना होगा और फिर स्टेप वाई स्टेप जानकारी देनी होगी। इसके अतिरिक्त यदि वाहन चालक की गाड़ी में रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी हुई है और उसे महज स्टीकर लगवाना है तो उसे www.bookmyhsrp.comपोर्टल पर जाना पड़ेगा।                           


कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...