रविवार, 29 नवंबर 2020

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)




 नवंबर 30, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-105 (साल-02)
2. सोमवार, नवंबर 30, 2020
3. शक-1983, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:53, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 09+ डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                   





शनिवार, 28 नवंबर 2020

निवेश मित्र 'पोर्टल' मनोरंजन का माध्यम

’मनोरंजन’ से सम्बन्धित सेवाओं को प्राप्त करने हेतु ’’निवेश मित्र पोर्टल’’ बना माध्यम 


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। वाणिज्य कर अरविंद वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि विभाग द्वारा जनहित गारण्टी अधिनियम-2011 के अन्तर्गत प्रदान की जा रही मनोरंजन से सम्बन्धित सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान करने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है। विभाग में जिन सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान करने की व्यवस्था पूर्ण रूप से स्थापित एवं संचालित हो चुकी हैं। उन सेवाओं में ऑफलाइन व्यवस्था समाप्त की जा रही है। जनहित गारण्टी अधिनियम-2011 के अन्तर्गत विभाग द्वारा मनोरंजन से सम्बन्धित एकल सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, सचल सिनेमा/विशेष चलचित्र प्रदर्शन, वीडियो सिनेमा, सचल वीडियो सिनेमा, स्थानीय चैनल और वीडियो लाइब्रेरी हेतु नवीन लाइसेंस, एकल सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, सचल सिनेमा/विशेष चलचित्र प्रदर्शन, वीडियो सिनेमा, सचल वीडियो सिनेमा, स्थानीय चैनल और वीडियो लाइब्रेरी हेतु लाइसेंस का नवीनीकरण, चलचित्र/डिजिटल प्रोजेक्शन सिस्टम के लिए आपरेटर परमिट, विभिन्न मनोरंजन के लिए अनुमति (लाइसेंस्ड मनोरंजन, केबिल और डी.टी.एच. को छोड़ कर यथा मनोरंजन पार्क/वाटर पार्क, कैबरे या फ्लोर शो, झूला, वीडिया गेम्स, कौशल के खेल, मिमिकरी, कार्निवाल, पपेट शो, अशास्त्रीय संगीत, घुड़दौड, पूल गेम, बाॅलिंग येले, बिलियडर्स, स्नूकर तथा उक्त सूची के अतिरिक्त अन्य मनोरंजन, सेवाऐं प्राप्त करने के लिए विभागीय वेब पोर्टल 
समस्त मनोरंजन आमोद के स्वामी/लाइसेंसी/संचालकों एवं जन सामान्य को सूचित करते हुए निर्देशित किया जाता है।


बाइडन का सम्मान दुनिया करेगीः हैरिस

बाइडन ऐसे नेता हैं जिनका सम्मान दुनिया करेगीः हैरिस


वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ऐसे नेता हैं। जिनका सम्मान दुनिया करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाले 78 वर्षीय बाइडन की प्रशंसा करते हुए हैरिस ने कहा कि वह सभी अमेरिकियों के राष्ट्रपति होंगे। हैरिस ने ट्वीट किया हम जानते हैं। कि वह ऐसे राष्ट्रपति होंगे जो हममें से बेहतरीन हैं। ऐसे नेता जिनका सम्मान दुनिया करेगी और हमारे बच्चे उनसे प्रेरणा लेंगे। वहीं बाइडन ने कई ट्वीट कर देश में एकता का आह्वान किया।
उन्होंने ट्वीट करके कहा यह देश में अब तक का एक नया, साहसी और अधिक कृपालु इतिहास लिखने का हमारा क्षण है। हम सबका। उन्होंने कहा कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार रोकने की हर किसी की जिम्मेदारी है। हमें अपने कोशिशें दुगुनी कर कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष के प्रति दोबारा प्रतिबद्धता जाहिर करनी है। हम सभी इसमें एकजुट हैं।                 


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की गलती

आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया ने की ये गलती, लग गया जुर्माना


आबुधाबी। भारतीय क्रिकेट टीम पर सिडनी में श्रृंखला के शुरूआती वनडे में आस्ट्रेलिया के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिये मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। भारत ने पहले वनडे में अपने 50 ओवर पूरे करने के लिये चार घंटे और छह मिनट के लिये जिसमें उसे 66 रन से हार का सामना करना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) मैच रैफरी डेविड बून ने यह जुर्माना लगाया। आईसीसी ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘आईसीसी की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये न्यूनतम ओवर गति उल्लघंन की आचार संहिता के अनुसार खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में गेंदबाजी नहीं कर पाने की स्थिति में प्रत्येक ओवर से उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। ’’विज्ञप्ति में कहा गया है कि कप्तान विराट कोहली ने उल्लघंन और प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार लिया है इसलिये अधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर रॉड टकर और सैम नोगाजस्की, टीवी अंपायर पॉल रेफेल और चौथे अंपायर गेरार्ड एबोड ने यह उल्लंघन तय किया। यहां तक कि स्टीव स्मिथ ने मैच के बाद स्वीकार किया कि वह जितने मैच खेले हैं, उसमे यह सबसे लंबा 50 ओवर का मैच था। भारतीय टीम तीन मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ रही है और दूसरा वनडे सिडनी में रविवार को खेला जायेगा।              


अमेरिका ने पारस की खाड़ी में पोत तैनात किए

वाशिंगटन। अमेरिका ने इराक और अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी में सहयोग के लिए विमानवाहक युद्ध पोत यूएसएस निमित्ज और अन्य युद्धपोतों को फारस की खाड़ी में भेजा है। सीएनएन ने शनिवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि यह निर्णय ईरान के परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फाखरीज़ादेह की हत्या से पहले लिया गया था। सीएनएन ने एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी के हवाले से इस जानकारी की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कदम फखरीजादे की हत्या की रिपोर्ट आने से पहले लिया गया था, लेकिन फिर भी ईरान के लिए एक संदेश का काम करेगा।


इससे पहले शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने इजरायल पर परमाणु वैज्ञानिक की हत्या के पीछे होने का आरोप लगाया, जबकि संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत माजिद तख्त रावान्ची ने इसके लिए अमेरिका तथा इजरायल को चेतावनी दी है। उल्लेखनीय है कि ईरान के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया था कि उसके अनुसंधान और नवाचार केंद्र के प्रमुख फखरीजादेह की हत्या कर दी गई है।                         


राष्ट्रपति भवन में तैनात आर्मी गार्ड समारोह

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में तैनात आर्मी गार्ड बटालियन के बदलाव समारोह को देखा। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। प्रथम गोरखा राइफल्स की पांचवें बटालियन ने रस्मी आर्मी गार्ड बटालियन के तौर पर साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद सिख रेजिमेंट की छठी बटालियन को प्रभार सौंपा। सेना की विभिन्न इकाइयां राष्ट्रपति भवन में बारी-बारी से रस्मी आर्मी गार्ड के तौर पर काम करती हैं।


राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी कर कहा, ”आर्मी गार्ड बटालियन विभिन्न महत्वपूर्ण समारोहों जैसे हस्तियों को गार्ड ऑफ ऑनर देना, गणतंत्र दिवस परेड, स्वतंत्रता दिवस परेड, बीटिंग रिट्रीट समोराह आदि में रस्मी कर्तव्य निभाते हैं। इसके अलावा वे राष्ट्रपति भवन में रस्मी गार्ड के कर्तव्य भी निभाते हैं।


इसमें बताया गया है कि प्रथम गोरखा राइफल्स की पांचवी बटालियन और सिख रेजिमेंट की छठी बटालियन के कमांडिंग अधिकारी बाद में राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति प्रथम गोरखा राइफल्स की निवर्तमान हो रही पांचवी बटालियन से भी बात करेंगे।                                       


नहीं मिला तेंदुआ, मेरठ से विशेषज्ञ बुलाएंं गए

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद के राजकुंज में दिखाई दिए तेंदुए का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। तेंदुए को पकड़ने में जब गाज़ियाबाद वन विभाग के कर्मचारियों को सफलता नहीं मिली तो मेरठ ज़ोन से विशेषज्ञ बुलाए गए। ज़ोन के मुख्य वन संरक्षक गंगा प्रसाद के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने शहर का चप्पा-चप्पा छान मारा लेकिन तेंदुए का कहीं कोई पता नहीं चला। शहर को चार हाई रिस्क ज़ोन में बांटकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। ड्रोन ऑपरेशन भी तेंदुए को तलाशने में ना काम रहा।


नालें से 1 अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ

अंकित गोस्वामी


साहिबाबाद। इंडस्ट्रियल एरिया में इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित नाले से शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शिनाख्त की कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना सुबह 11 बजे की है, जब स्थानीय लोगों ने इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिग कालेज के पास नाले में शव को बहते हुए देखा और इसकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। युवक की उम्र करीब 35 साल की थी। उसके सिर पर चोट के निशान थे और दाहिने पैर में प्लास्टर चढ़ा था। लिंक रोड थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है, छानबीन की जा रही है।                                               


अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरा होगा अनिवार्य

प्राइवेट अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरा होगा अनिवार्य: जिलाधिकारी 


कौशाम्बी। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में प्राइवेट अस्पतालों के प्रतिनिधिगणों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्राइवेट अस्पतालों के प्रतिनिधिगणों को माह में हुई शिशु जन्मदर एवं मृत्युदर की सूचना को तत्काल उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया हैं। जिलाधिकारी ने सभी प्राइवेट अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगवाये जाने एवं सीसीटीवी कैमरा न लगवाये जाने वाले अस्पतालों का लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया है। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने प्राइवेट अस्पतालो के प्रबन्धकों को निर्देशित करते हुए कहा है कि भर्ती मरीजों को किसी भी दशा में परेशानी न हो। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक सेठ, डॉ. प्रकाश मणि, डॉक्टरों सहित प्राइवेट अस्पतालों के प्रबन्धकगण उपस्थित रहे।


राजकुमार                                     


कलाकारों का मंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 29 नवम्बर को


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। जनपद स्तर के विजेता कलाकारों द्वारा मण्डल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में किया जाएगा। प्रतिभाग
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी दिनेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है, कि दिनांक 29 नवम्बर, 2020 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक विकास भवन स्थित सरस केन्द्र में 01 दिवसीय जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में लोकगीत, एकांकी, एकल शास्त्रीय/संगीत प्रस्तुतिकरण हिन्दुस्तानी एवं शास्त्रीय वाद्य-वादन (सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम), हारमोनियम लाइट, गिटार, शास्त्रीय नृत्य(भरतनाट्यम, कत्थक) तथा एक्सटेम्पोर विद्या में जिनकी आयु 13 से 29 वर्ष के मध्य होगी, प्रतिभाग करेंगे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में इच्छुक कलाकार प्रतिभाग करने का कष्ट करें। साथ ही कलाकारों से अनुरोध है कि वो मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन प्रत्येक दशा में करेंगे। जनपद स्तर के विजेता कलाकारों द्वारा दिनांक 30 नवम्बर, 2020 को प्रातः 10ः00 बजे से सांय 04ः00 बजे तक विकास भवन स्थित सरस केन्द्र में आयोजित मण्डल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा।                                       


2022 में किसानों की आय दोगुनी होने का दावा

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। तीन कृषि कानून जिन्हें केंद्र सरकार ने कोरोना काल के दौरान पास किया था। सरकार का दावा है 2022 में इन बिलों के आधार पर किसान की आय दोगुनी हो जाएगी। किसान इसे भविष्य का खतरा मान रहे हैं। जिसे लेकर पूरे देश खासतौर पर हरियाणा-पंजाब में बड़ा बवाल देखने को मिल रहा है। हरियाणा-पंजाब के किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं और देश का एनएच-1 यानी जीटी रोड तक किसान जाम किए हुए हैं। इससे हरियाणा सरकार के हाथ पांव फूले नजर आ रहे हैं। किसानो के प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज के सम्पादक राणा ओबराय ने हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारीलाल से चर्चा करी। सवालों के जवाब में मंत्री बनवारीलाल ने बताया कि इन कृषि कानूनों की शुरुआत कांग्रेस के समय में हुई लेकिन वह बिल पास नहीं करवा पाए। भारतीय जनता पार्टी ने इन कानूनों को किसानों के लिए बेहतर मानते हुए इन्हें लोकसभा में पास किया। जिसका भारी लाभ 2022 में किसानों को मिलेगा। लेकिन आज कांग्रेस किसानों को एमएसपी और मंडियां खत्म होने का डर दिखाकर सड़कों पर उतार रही है जो कि काफी शर्मनाक बात है।                               


हापुड़ः पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान

अतुल त्यागी


जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान, लोगों में मचा हड़कंप


हापुड़। मामला जनपद के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गढ़ बुलंदशहर रोड सलारपुर एसआई हजार हसन ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते चलाया मास्क चेकिंग अभियान लोगों को बिना मास्क देखते हुए अजर हसन ने मास्क न लगाने वाले घूम रहे लोगों पर शिकंजा कसा। 100रुपये प्रति व्यक्ति की रसीद काटकर जुर्माना वसूल कर मास्क न लगाने पर अगली बार ₹500 जुर्माने की चेतावनी देते हुए कहा लोगों को समझाया और यही नहीं टू व्हीलर वह फोर व्हीलर वाहन चालक को भी समझाया और मास्क न लगाने पर और यातायात के नियमों का पालन ना करने पर चालान काटें गए।                                 


सीएम रावत के आदेश, 48 घंटे में मिलेंं रिपोर्ट

सीएम त्रिवेंद्र ने की कोविड-19 की समीक्षा ,जिलाधिकारियों को दिए निर्देश


पंकज कपूर


देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि कोविड डेथ रेट को कम करने के लिए विशेष प्रयास किये जाय। कोविड के कारण जिन लोगों की मृत्यु हो रही है, किसी अन्य रोग से ग्रसित होने, देरी से अस्पताल में पहुंचने या अन्य किस कारण से हो रही है, इसका पूरा विश्लेषण किया जाय। किसी भी कोविड के मरीज को हायर सेंटर रेफर किया जाना है, तो इसमें बिलकुल भी विलम्ब न किया जाय। रिकवरी रेट बढ़ाने के लिए और प्रयासों की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिलों में टेस्टिंग और तेजी से बढ़ाई जाय। आरटीपीसीआर टेस्ट पर विशेष ध्यान दिया जाय। एन्टीजन टेस्ट में नेगेटिव पाये जाने पर यदि व्यक्ति सिम्पटोमैटिक है, तो उनका शत प्रतिशत आरटीपीसीआर हो। यह सुनिश्चित किया जाय कि सैंपल लेने के बाद शहरी क्षेत्रों में 24 घण्टे के अन्दर व पर्वतीय क्षेत्र में 48 घण्टे के अन्दर लोगों को कोविड की रिपोर्ट मिल जाय। रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ एवं देहरादून को पोजिटिविटी को नियंत्रित करने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। मास्क न लगाने पर जिन लोगों के चालान किये जा रहे हैं, उनको मास्क जरूर उपलब्ध हो। हमारा उद्देश्य कोविड से लोगों को बचाना है, न कि चालान कर राजस्व वसूलना। बिना मास्क दिये चालान करने वालों पर सख्त कारवाई की जायेगी।


मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सर्दियों, आगामी हरिद्वार कुंभ, योग महोत्सवों व पर्यटन की दृष्टि से आने वाले कुछ माह चुनौतीपूर्ण होंगे। इन सबको ध्यान में रखते हुए कोविड से बचाव के लिए जनपदों में लगातार जागरूकता अभियान चलाये जाएं। कोविड से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाय कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर कोविड कन्ट्रोल रूम एवं टोल फ्री नम्बर पर कॉल करें। जो लोग होम आईसोलेशन में हैं, उनके नियमित स्वास्थ्य की जानकारी ली जाय एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विजिट किया जाय। कोविड के लक्षण पाये जाने पर भी यदि कोई टेस्ट कराने के लिए मना कर रहें है, तो ऐसे लोगों पर सख्ती बरती जाय। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आती है, तब तक पूरी सतर्कता बरती जाय।


मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि कोरोना वैक्सिनेशन के लिए भी पूरी प्लांनिंग कर ली जाय। जिला टास्क फोर्स एवं ब्लॉक टॉस्ट फोर्स की नियमित बैठकें की जाय। सभी को मॉर्बिड, ओल्ड ऐज, प्रेग्नेंट महिलाओं, हैल्थ एवं फ्रंट लाईन वर्कर का पूरा डाटा रखा जाय। वैक्सीनेशन को ध्यान में रखते हुए मानव संसाधन की अभी से पूरी व्यवस्था रखी जाय। ट्रू-नाट टेस्टिंग और बढ़ाने की जरूरत है। ओल्ड ऐज एवं को मार्बिड लोगों को यदि कोई सिम्पटम आता है तो उन्हें होम आइसोलेशन के बजाय अस्पताल में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया जाय।                                    


डोभाल ने त्रिपक्षीय वार्ता-बैठक में हिस्सा लिया

कोलंबो। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने शनिवार को भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय त्रिपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया। श्रीलंका, भारत और मालदीव के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग पर चौथी त्रिपक्षीय बैठक का आयोजन कर रहा है। छह साल बाद यह बैठक हो रही है। इससे पहले यह बैठक 2014 में नयी दिल्ली में हुई थी।


कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा, ”समुद्री और सुरक्षा सहयोग पर भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच त्रिपक्षीय वार्ता चल रही है।” उसने कहा कि श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्धने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं। वार्ता के लिए शुक्रवार को कोलंबो पहुंचे डोभाल ने कल ही मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी से मुलाकात की थी और हिंद महासागर में प्रमुख द्वीपीय देश के साथ द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर सौहार्दपूर्ण और विस्तृत चर्चा की थी।


डोभाल ने शुक्रवार को श्रीलंका के रक्षा सचिव मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) कमल गुणारत्ने से भी मुलाकात की थी और वे दोनों देशों के बीच ”मूल्यवान” सहयोग को और बढ़ाने के लिए कई कदमों पर सहमत हुए थे। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक अन्य ट्वीट में कहा था, ”एनएसए अजित डोभाल ने मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) कमल गुणारत्ने से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा साझेदारी से संबंधित मामलों को लेकर विचार-विमर्श हुआ।”                                   


प्रभास-दीपिका की फिल्में में होंगे 'अमिताभ'

प्रभास-दीपिका की फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे अमिताभ


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर आने वाली फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आयेंगे। प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर नाग अश्विन की आने वाली फिल्म इन दिनों सुर्खियों में है। अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म में अमिताभ कैमियो नहीं बल्कि अहम किरदार में नजर आयेंगे। फिल्म की निर्माता प्रियंका दत्ता ने बताया कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड एक्टर प्रभास की तरह ही फुल फ्लेज्ड रोल निभाएंगे। प्रियंका दत्ता ने बताया कि उनकी यह फिल्म चार भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलगु और मलयालम में आएगी। हालांकि, उन्होंने फिल्म में अमिताभ के किरदार की ज्यादा जानकारी नहीं दी। बताया जा रहा है कि फिल्म में अमिताभ, प्रभास और दीपिका जमकर एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे। फिल्म में प्रभास पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगे। फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ बताया जा रहा है। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज होगी।            


बुराड़ी के मैदान में डटे आंदोलनकारी किसान

नई दिल्ली। नारे लगाते हुए, गीत गाते हुए और लाल, हरे और नीले रंग के झंडे लेकर नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विभिन्न समूहों और राज्यों के लगभग 400 किसान शनिवार को उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित मैदान में एकत्रित हुए। जहां सरकार ने उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी है। लगातार तीन दिनों से दिल्ली के विभिन्न सीमा क्षेत्रों में डटे हजारों किसानों में से कई ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश किया और महानगर के सबसे बड़े मैदानों में से एक निरंकारी मैदान में इकट्ठा हुए।


ज्यादातर किसान पंजाब और हरियाणा से आए हैं, जबकि कुछ मध्य प्रदेश और राजस्थान के भी हैं। ये किसान ट्रकों और ट्रैक्टरों से यहां पहुंचे। ”धरती माता की जय”, ‘नरेंद्र मोदी किसान विरोधी’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ जैसे नारे, उड़ती धूल से भरे विशाल मैदान के विभिन्न हिस्सों से सुने जा सकते हैं। कुछ किसान नेताओं ने भाषण दिए, किसानों ने ढोल बजाकर नृत्य किया और ”हम होंगे कामयाब” गीत भी सुनाई दिया। हंगामे के बीच किसान अपनी बात रखने के लिए दृढ़ हैं। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के सदस्य “चाहे कुछ भी कर लो, हम बढ़ते जाएंगे” गाते रहे।


बंगला साहिब गुरुद्वारे ने प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने के लिए ‘लंगर’ की व्यवस्था की है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने भी भोजन की व्यवस्था की है। कोविड-19 महामारी और मास्क पहनने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ई-रिक्शा से प्रचार किया गया। बुराड़ी में पुरुषों और महिलाओं के एक समूह के साथ पहुंची सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने कहा, ”किसानों की अभूतपूर्व एकता, किसान विरोधी तीन कानूनों को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाएगी।”


उन्होंने कहा कि यह एक विकेन्द्रीकृत आंदोलन है और विरोध देश में अन्याय के खिलाफ हो रहा है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों ने आशंका व्यक्त की है कि इन कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली खत्म हो सकती है और उन पर देश के बड़े कॉर्पोरेट घरानों का नियंत्रण हो जाएगा।                         


पंजाब नेशनल बैंक ने कैश का नियम बदला

पंजाब नेशनल बैंक के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर!, कैश का नियम बदला…


राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक 1 दिसंबर से एटीएम से कैश निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को अच्छी बैंक फैसिलिटी और फ्रॉड एटीएम ट्रांजैक्शन से बचाने के लिए ये कदम उठाया है। बैंक वन टाइम पासवर्ड आधारित कैश विदड्रॉल सिस्टम शुरू करने जा रहा है। यह नई प्रणाली 1 दिसंबर, 2020 से शुरू होगी। इसके तहत एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी बताना होगा। यह नियम 10 हजार रुपये से ज्यादा के कैश ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। बैंक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। PNB के ट्वीट के मुताबिक, 1 दिसंबर से रात 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे के बीच PNB 2.0 ATM से एक बार में 10000 रुपये से ज्यादा की कैश निकासी अब OTP बेस्ड होगी। यानी इन नाइट आवर्स में 10000 रुपये से ज्यादा का अमाउंट निकालने के लिए PNB ग्राहकों को OTP की जरूरत होगी, इसलिए ग्राहक अपना मोबाइल साथ लेकर जाएं। बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स मर्ज हो चुका है, जो कि 1 अप्रैल 2020 से प्रभाव में आया है। इसके बाद जो एंटिटी अस्तित्व में आई है, उसे PNB 2.0 नाम दिया गया है। बैंक के ट्वीट व मैसेज में साफ कहा गया है कि ओटीपी बेस्ड कैश विदड्रॉअल PNB 2.0 ATM में ही लागू होगा। यानी OTP बेस्ड कैश निकासी सुविधा PNB डेबिट/ATM कार्ड से अन्य बैंक ATM से पैसे निकालने पर लागू नहीं होगी।             


बस में जा घुसी इनोवा कार, 4 की मौत

इनोवा कार बस में पीछे से जा घुसी, 4 की मौत


नोएडा। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक शख्स बुरी तरह से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस में इनोवा कार ने पीछे से टक्कर मारी है। इस हादसे में इनोवा कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। यह सड़क हादसा आगरा से नोएडा आने वाली लेन पर एचपी पेट्रोल पंप से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हुआ है। इनोवा कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। इनोवा सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। कुछ लोगों का कहना है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।             


'लव-जिहाद' पर 10 साल की कठोर सजा

अगर ऐसा किया तो होगी 10 साल की कठोर सजा.., अध्यादेश मंजूर


लखनऊ। यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन ने शनिवार सुबह विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 को मंजूरी दे दी है। आज से महज शादी के लिए अगर लड़की का धर्म बदला गया तो न केवल ऐसी शादी अमान्य घोषित कर दी जाएगी, बल्कि धर्म परिवर्तन कराने वालों को दस साल तक जेल की सजा भी भुगतनी पड़ सकती है। इस नए अध्यादेश के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बलपूर्वक, झूठ बोलकर, लालच देकर या अन्य किसी कपटपूर्ण तरीके से अथवा विवाह के लिए धर्म परिवर्तन गैर जमानती अपराध होगा। इस गैर जमानती अपराध के मामले में प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में मुकदमा चलेगा। दोष सिद्ध हुआ तो दोषी को कम से कम 1 वर्ष और अधिकतम 5 वर्ष की सजा भुगतनी होगी, साथ ही न्यूनतम 15,000 रुपए का जुर्माना भी भरना होगा। अगर मामला अवयस्क महिला, अनूसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति की महिला के सम्बन्ध में हुआ तो दोषी को 03 वर्ष से 10 वर्ष तक कारावास की सजा और न्यूनतम 25,000 रुपये जुर्माना अदा करना पड़ेगा।             


हिमाचल फुटबॉल लीग में शाहपुर क्लब हारा

टेक्ट्रो स्वाड्स यूनाईटेड ने शाहपुर फुटबॉल क्लब को पराजित किया
सत्यदेव शर्मा सहोड़
ऊना। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा करवाई जा रही हिमाचल फुटबॉल लीग में शनिवार को हिमांशु और रणवीर के डबल से टेक्ट्रो स्वाड्स यूनाईटेड फुटबॉल क्लब ने शाहपुर फुटबॉल क्लब पर शानदार जीत दर्ज की। हिमांशु जांगड़ा और रणवीर सिंह काहलों ने टीम के लिए दो-दो गोल किए। मैच के 18वें मिनट में टेक्ट्रो स्वाड्स यूनाईटेड फुटबॉल क्लब के लिए पहला गोल विदेशी प्लेयर रिनरेथान शाजा ने किया। इसके बाद हिमांशु जांगड़ा ने 32वें मिनट में अपना पहला तथा टीम के लिए दूसरा गोल दागा। टीम के लिए तीसरा गोल भी विदेश प्लेयर ने किया। एकोमबॉग विक्टर ने मैच के 49वें मिनट में गोल किया। रणवीर सिंह कालहो ने टीम के लिए लगातार दो गोल किए। उसने मैच के 82वें तथा 85वें मिटन में गोल दागे। मैच के अंतिम क्षणों के 89वें मिनट में हिमांशु जांगड़ा ने छठा गोल दागा। शाहपुर फुटबॉल क्लब की ओर से एकमात्र गोल ईशु ने किया।
हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि हिमाचल फुटबॉल लीग के दौरान रविवार के दो मैच खेले जाएंगे। इसमें पहला मुकाबला हरोली उपमंडल के खड्ड फुटबॉल स्टेडियम में शाहपुर एफसी बनाम साईं कांगड़ा एफसी के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच शिमला एफसी बनाम समरहिल एफसी के बीच खेला जाएगा।                                 


हैदराबाद के बायोटेक केंद्र पहुंचे 'पीएम'

हैदराबाद के भारत बायोटेक केंद्र पहुंचे मोदी, ‘कोवैक्सीन’ पर वैज्ञानिकों से की चर्चा


हैदराबाद। कोरोना वायरस (कोविड-19) के टीकों का विकास और बड़े पैमाने पर इसके उत्पादन की तैयारी कर रही तीन भारतीय प्रयोगशालाओं के अपने दौरे के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दोपहर बाद अहमदाबाद से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से हैदराबाद के हकीमपेट में वायु सेना हवाई अड्डा पहुंचे। मोदी यहां पहुंचने के तुरंत बाद सड़क मार्ग के जरिये शमीरपेट में स्थित जेनोमी घाटी स्थित भारत बायोटेक अंतरराष्ट्रीय लिमिटेड (बीबीआईएल) के लिए रवाना हो गए। बीबीआईएल कोरोना वायरस के टीके ‘कोवैक्सीन’ के विकास में जुटा हुआ है। इससे पहले तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार, पुलिस महानिदेशक एम महेन्द्र रेड्डी, मेडचल की जिलाधिकारी श्वेता माेहंती, साइबराबाद के पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मोदी के पहुंचने पर उनकी आगवानी की। मोदी बीबीआईएल के दौरे के दौरान वैज्ञानिकों एवं अन्य संबंधित लोगों से विस्तार से विचार-विमर्श करेंगे तथा स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद मोदी हकीमपेट वायु सेना हवाई अड्डा रवाना हो जायेंगे जहां से वह पुणे के लिए रवाना हो जायेंगे। पुणे स्थित सिरम इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया का भी मोदी दौरा करेंगे। मोदी की वैज्ञानिकों के साथ चर्चा से उन्हें देश के आम लोगों के टीकाकरण करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में तैयारियों, चुनौतियों और रोडमैप के बारे में जानकारी मिलेगी। भारत बायोटेक इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के सहयोग से कोविड-19 की वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ विकसित कर रहा है। इस टीके के तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण की शुरुआत हाल ही में की गयी है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद में निजी क्षेत्र की अग्रणी दवा निर्माता कम्पनी जाइडस के प्रयोगशाला का दौरा कर वहां कोरोना वाइरस के टीके के विकास की प्रगति का जायज़ा लिया। कोरोना वाइरस के टीकों का विकास और बड़े पैमाने पर विनिर्माण की तैयारी कर रही तीन भारतीय प्रयोगशालों के अपने दौरे के क्रम में यहां पहुंचे। मोदी ने शहर के बाहर चांगोदर उपनगर में जाइडस बायोलाजिक्स बायोटेक पार्क स्थित प्रयोगशाला का दौरा किया। कम्पनी के चेयरमैन पंकज पटेल और उनके पुत्र तथा प्रबंध निदेशक शरविल पटेल ने उनका स्वागत किया। मोदी ने टीका विकास और इसके बड़े पैमाने पर उत्पादन प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। उन्होंने विशेष पीपीई किट पहन कर प्रयोगशाला का दौरा किया और पटेल तथा सम्बंधित वैज्ञानिकों से चर्चा भी की।             


नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प...