शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

11 दिसंबर को इशांत टेस्ट सीरीज से बाहर

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस पर फैसला 11 दिसम्बर को उनके अगले फिटनेस टेस्ट के बाद लिया जाएगा। जबकि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्टों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने गुरूवार रात को जारी एक बयान में रोहित और इशांत की फिटनेस पर ताजा जानकारी देते हुए बताया कि रोहित बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उनका अगला आकलन 11 दिसम्बर को किया जाएगा।                               


हाई कोर्ट ने लालू की जमानत सुनवाई टाली

अविनाश श्रीवास्तव


रांची। इस वक्त की बड़ी खबर रांची से आ रही है। हाईकोर्ट ने चारा घोटाला केस में लालू प्रसाद को जमानत की सुनवाई टल गई है। अब अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। सुनवााई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चल रही थी। लालू की ओर से वकील प्रभात कुमार और दिल्ली से कपिल सिब्बल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हुए थे। इस केस की सुनवाई अपरेश सिंह ही अदालत में हो रही थी। प्रभात कुमार ने कहा कि बेल रिजेक्ट नहीं हुआ है, लोअर कोर्ट के रिकार्ड देखा जाएगा। सीबीआई ने लोअर कोर्ट का रिकॉर्ड देखने का हाईकोर्ट से आग्रह किया था। आधी सजा पूरा करने पर हमलोग जमानत मांगी है उस पर 11 दिसंबर को सुनवाई होगी।


9 अक्टूबर को चाईबासा केस में मिली थी जमानत


9 अक्टूबर को चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को चाईबासा ट्रेजरी केस में लालू प्रसाद को जमानत मिल गई थी। लालू प्रसाद के वकील ने कहा था कि 30 माह लालू प्रसाद जेल में रह चुके हैं। सीबीआई के काउंटर फाइल देर से जमा करने के कारण 6 नवंबर को जमानत पर सुनवाई नहीं हो पाई। पहले 9 नवंबर को सुनवाई होने वाली थी, लेकिन अर्जेंट मेंशन करते हुए 6 नवंबर को ही सुनवाई के लिए लालू के वकील ने अपील की थी। लेकिन सीबीआई ने इसका विरोध किया था।


बीामारी का दिया है हवाला


लालू प्रसाद ने अपनी जमानत याचिका में अपनी बीमारी के बारे में भी बताया था। याचिका में बताया गया था कि वह करीब 15 बीमारी ग्रसित है। उनका इलाज कई सालों से रांची के रिम्स में हो रहा है। उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है। इसलिए उनको जमानत दे दी जाए. जमानत के लिए लालू ने 4 जुलाई को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। बता दें कि लालू प्रसाद ने 23 दिसंबर 2017 से चारा घोटाले मामले में जेल में बंद हैं, दुमका, देवघर और चाईबासा मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनाई है। देवघर और चाईबासा केस में उनको जमानत मिल चुकी है, लेकिन दुमका मामले में उन्हें जमानत नहीं मिली है। चार मामलों में सीबीआई कोर्ट ने उन्हें सजा सुना दी है। पांचवा मामला डोरंडा कोषागार से संबंधित है और इसकी सुनवाई अभी सीबीआई कोर्ट में चल रही है।


CBI की दलील


लालू की याचिका पर कोर्ट ने सीबीआई से जवाब मांगा था। जिसके बाद सीबीआई ने अपना पक्ष रख था। सीबीआई ने कहा था कि लालू यादव ने दुमका कोषागार से घोटाले के मामले में अब तक आधी सजा नहीं काटी है। लिहाजा उन्हें इस आधार पर जमानत नहीं दिया जा सकता। सीबीआई ने अपने जवाब में सीआरपीसी की धारा 427 का भी जिक्र किया है। CRPC की धारा 427 के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति को अलग अलग मामलों में सजा मिलती है तो एक सजा पूरी होने के बाद दूसरी सजा शुरू होगी। अगर कोर्ट ने सारी सजा के साथ चलने का आदेश दिया हो तभी वे साथ साथ गिनी जायेंगी। सीबीआई इस आधार पर लालू की जमानत का विरोध कर रही है। सीबीआई ने अपने जवाब में कहा है कि लालू प्रसाद को चार मामले में अलग-अलग सजा हुई है। उन्हें सजा सुनाने वाली कोर्ट ने सभी सजा को एक साथ चलाने का निर्देश नहीं दिया है। ऐसे में ये नहीं माना जा सकता है कि लालू यादव चारों मामले की सजा साथ साथ काट रहे हैं। उन्हें एक सजा पूरी करने के बाद दूसरे मामले में मिली सजा को पूरा करना होगा।                      


धोनी के नए अंदाज ने लूटीं महफिल

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ दुबई में हैं। धोनी की वाइफ साक्षी का बर्थडे पिछले हफ्ते थे और इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए धोनी दुबई गए। कैप्टन कूल इसी साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग भी खत्म हो चुका है तो माही को फुर्सत ही फुर्सत है। आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी वापस रांची लौटे थे लेकिन कुछ दिनों के अंदर ही वापस चले गए। दुबई से धोनी का एक डांस वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह जमकर थिरक रहे है।                             


भीषण चक्रवात में हजारों पेड़ टूटे, तीन की मौत

भीषण चक्रवाती तूफान निवार पुडुचेरी के पास समुद्र तट पर गुरुवार को पहुंच गया है। जिसके चलते हुई भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गई और 1,000 से अधिक पेड़ उखड़ गए।


चेन्नई। भीषण चक्रवाती तूफान निवार गुरुवार को पुडुचेरी के पास समुद्र तट पर पहुंच गया। वहीं इस वजह से हुई भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गयी और 1,000 से अधिक पेड़ उखड़ गए। साथ ही कई निचले इलाकों में पानी भर गया।


इसके बाद निवार कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में और उसके बाद और गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के अनुसार यह दोपहर में 1430 बजे तिरुपति से पश्चिम दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था। आईएमडी के अनुसार, अगले छह घंटों में यह कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा।


केन्द्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया- अमित शाह


इस तूफान के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हुई जिससे बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए। वहीं निचले इलाकों में पानी भर गया। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘हम तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवात निवार की स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और उन्हें केन्द्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। एनडीआरएफ के दल लोगों की मदद के लिए पहले ही मौके पर मौजूद हैं।’ अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गयी और 1,086 पेड़ उखड़ गए। उन सभी पेड़ों को हटा दिया गया है।


कई पेड़ बिजली के तारों पर और वाहनों पर भी गिर गए. चेन्नई में, कई इलाकों में नागरिकों ने इंटरनेट सेवाओं के बाधित होने की शिकायत की। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कुडलूर का दौरा किया और वहां नुकसान का जायजा लिया। पानी भरे इलाकों में बचाव कर्मियों ने नावों का उपयोग कर लोगों तक खाना पहुंचाया वहीं कुछ लोग रिश्तेदारों के यहां चले गए।


स्थगित राज्य परिवहन बस सेवाएं फिर शुरू हो गयीं


शहरी इलाकों में नगर निकाय के कार्यकर्ताओं ने जमा हो गए पानी को बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि हाल के वर्षों में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने से पानी को बाहर निकालने में काफी मदद मिली। हवाई अड्डे, मेट्रोरेल और बसों का संचालन गुरुवार को फिर से शुरू हो गया। कई जिलों में 24 नवंबर से ही स्थगित राज्य परिवहन बस सेवाएं दोपहर में फिर शुरू हो गयीं।


29 नवंबर से एक बार फिर भारी बारिश होने की आशंका
तमिलनाडु में गुरुवार को आए चक्रवाती तूफान निवार के बाद 29 नवंबर से एक बार फिर भारी बारिश होने की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) कहा कि 29 नवंबर से बंगाल की खाड़ी में एक नया, कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि 29 नवंबर से बन रहे कम दबाव के क्षेत्र से तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा, हालांकि यह देखने की जरूरत है कि क्या कम दबाव का क्षेत्र और गहरा होकर चक्रवात में तो नहीं बदलेगा। कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात बनने का पहला चरण है।


सीरीज के साथ रेडमी ने लॉन्च की 'स्मार्टवॉच'

नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफ़ोन एक्सएओमआई के तहत आने वाला ब्रांड रेडमी ने पहली बार स्मार्टवॉच लॉन्च किया है। रेडमी ने इस स्मार्ट वॉच को रेडडी नोट 9 5G सीरीज़ के साथ ही लॉन्च किया है। रेडमी स्मार्ट वॉच का का डायल स्क्वॉयर शेप का है और इसमें कई तरह के फिटनेस फीचर्स भी दिए गए है। ये स्मार्ट वॉच बजट कैटिगरी की है और इसमें एनएफसी का सपोर्ट दिया गया है।                         


एमपीः पटाखों के शोर से हुईं तीन की मौत

भोपाल। मध्‍य-प्रदेश के रतलाम में हुए ट्र‍िपल मर्डर की गुत्‍थ‍ियां धीरे-धीरे सुलझने लगी हैं। पुलिस की जांच में यह माना जा रहा है ये हत्याएं लूट या चोरी की नीयत से नहीं की गई हैं। इसका दूसरा अर्थ यह भी है कि यह हत्याकाण्ड कहीं न कहीं आपसी रंजिश के कारण हुआ है। गोली भी इतनी सटीक तरीके से मारी गई है कि एक गोली में एक की मौत हो गई। इससे पुलिस को लग रहा है कि हत्‍यारे प्रोफेशनल किलर हैं।                   


बंगालः ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खास माने जाने वाले तृणमूल कांग्रेस के ताकतवर नेता शुभेंदु अधिकारी ने नाराजगी की खबरों के बीच परिवहन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे टीएमसी से उनकी बगावत की अटकलों को मजबूती मिली है। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने हुगली रिवर ब्रिज कमीशन चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि, अभी तक उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है।                            



पलवलः दादी-पोती समेत 3 लोग की मौत

पलवल। जनपद में शादी समारोह से लौटते समय हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दादा-पोती सहित तीन लोगों की मौत हो गई और वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए। पहली घटना पलवल-मोहना रोड पर गांव अलावलपुर के नजदीक हुई। चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामचंद्र जाखड़ ने बताया कि गांव कटेसरा निवासी गिर्राज अपने परिवार के साथ कुसलीपुर में आयोजित शादी समारोह से कार से वापस लौट रहे थे।             


टक्कर लगने से किसान की मौत, विरोध

नई दिल्ली। कृषि कानून के विरोध में दिल्ली जा रहे किसानों में एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा भिवानी जिले के मुंढाल गांव के पास बैरियर पर हुआ। एक ट्रक ने दिल्ली कूच कर रही किसानों की ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर में सवार 45 वर्षीय धन्ना सिह नामक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किसान धन्ना सिंह पंजाब के खयाली चेहला वाली गांव जिला मानसा थाना चनीर निवासी है।             


पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी मारा गया

वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैयां इलाके में गुरुवार की रात पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी रौशन गुप्ता उर्फ किट्टू मारा गया। उसे सिर में गोली लगी। इस दौरान क्राइम ब्रांच के दारोगा विनय तिवारी व एक सिपाही जितेंद्र सिंह भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गए जबकि एक लाख का इनामी मनीष सिंह उर्फ सोनू अंधेरे में भाग निकला। घायल पुलिसकर्मियों को मलदहिया क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।             


सड़क हादसे में पिता सहित 4 की मौत हुई

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में हुए एक सड़क हादमें चार लोगों की मौत हो गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात की है जहां तिलक चढ़ा कर लौट रहे नबीनगर निवासी संजय प्रसाद तथा तीन अन्य लोगों की मौत छतरपुर के महिंन्द्रा पेट्रोल पम्प के पास कार को खड़ी ट्रक में टक्कर मारने से हो गयी। बताया गया कि संजय अपनी पुत्री का तिलक चढ़ा कर लौट रहे थे। घटना के बाद दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी जबकि दो लोगों की मौत इलाज के दौरान हास्पिटल में  हुई है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है।मृतकों में संजय प्रसाद 55,सरयू प्रसाद 46,उमेश साव 54 तथा उमेश प्रसाद 50 बताये गये है जो सभी लोग आपस में रिस्तेदार थे।               


सड़क दुर्घटना में 2 की मौत, 2 घायल

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती के हर्रैया इलाके के संसारीपुर चौराहे के समीप लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसमे सवार दो व्यक्तियो की मौत हो गयी और दो गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रो ने शुक्रवार को यहां कहा कि कार सवार पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिपराकाजी ग्राम मे बारात जा रहे थे संसारीपुर चौराहे के समीप अज्ञात ट्रक ने कल देर रात टक्कर मार दी जिससे सोनघटा ग्राम निवासी जनार्दन प्रसाद तथा पृथ्वीपुर निवासी बहरैची की मौके पर मौत हो गयी है।                     


निरीक्षण में बड़ें अधिकारी गैरहाजिर मिले

सहारनपुर। मंडलायुक्त द्वारा किए गए विकास भवन के निरीक्षण में सीडीओ समेत कई बड़े अधिकारी गैरहाजिर मिले। मामले की रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी गई है।उप्र शासन लखनऊ के मुख्य सचिव से प्राप्त निर्देशों के क्रम में शुक्रवार की सवेरे प्रातः 10बजकर 10 मिनट पर मण्डलायुक्त ए.वी.राजमौली द्वारा विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिला समाज कल्याण अधिकारी ए.के.सिंह, सहायक निबन्धक सहकारिता अशोक कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बी.एस.शर्मा, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभिकरण विजय कुमार दुबे, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण दुष्यन्त कुमार सिंह, महा प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र सिद्धार्थ यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना अधिकारी नेडा एस.के.सिंह अनुपस्थित मिले। मुख्य विकास अधिकारी प्रणय कुमार सिंह और जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद भी निरीक्षण के समय अनुपस्थित थे।           


भाकियू के आंदोलन से हाईवे हुआ जाम

अंकित गोस्वामी


मुजफ्फरनगर। आंदोलन कर रहे देशभर के किसानों के समर्थन में आज भाकियू भी सड़कों पर उतर गयी है। कार्यकर्ताओं ने एनएच-58 सहित अन्य राष्ट्रीय राजमार्गो को बाधित करते हुए जाम लगा दिया। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर मौजूद रही पुलिस व्यवस्था बनाने के प्रयासों में लगी रही। भाकियू के जाम से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाइनें लग गई। भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि सरकार किसानों के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है।             


खुराफातः नशे में पीएम को मारने की धमकी

नई दिल्ली। कहीं जान से मारने की धमकीभरे कॉल और मैसेज आते हैं तो कहीं खत|जिसके बाद पुलिस की टेंशन बढ़ जाती है और वह जुट जाती है यह पता लगाने में कि ऐसी नापाक सोच कौन रख रहा है। फिलहाल, ऐसा ही कुछ देश की राजधानी दिल्ली में हुआ है। दरअसल, दिल्ली पुलिस के पास एक कॉल आया और उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की बात कही गई|जहाँ यह सुन दिल्ली पुलिस के होश उड़ गए और वह एकदम अलर्ट हो गई। कॉल कट होने के कुछ ही देर बाद दिल्ली पुलिस उसतक जा पहुंची जिसने कॉल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की बात कही थी।


नशे में मिला कॉल करने वाला….


पुलिस जब कॉल करने वाले व्यक्ति के पास पहुंची तो वह भयंकर नशे में मिला। पुलिस ने उसे पकड़ा तो पता चला कि व्यक्ति ने नशे में ही पुलिस को कॉल कर दिया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को दक्षिणपुरी इलाके के ब्लॉक-18 से पकड़ा गया है। बतादें कि, पाकिस्तान की नापाक चालों के बीच आतंकी खतरा बराबर बना रहता है। जिसके कारण ऐसे धमकीभरे कॉल, मैसेज और खत आने पर पुलिस और अन्य सुरक्षा एंजेंसियों का अलर्ट हो जाना बहुत जरूरी हो जाता है। हाँ यह अलग बात है कि कभी-कभी पुलिस को कुछ ऐसे सिरफिरों के कारण तकलीफ उठानी पड़ती है। बेवकूफाना हरकत करते हैं लोग और नींद उड़ जाती सुरक्षा विभाग की।                                      


शाइन सिटी स्कैम में एसटीएफ हुई सक्रिय

संदीप मिश्र


लखनऊ। उत्तर प्रदेश, प्रशासन पर लगातार बन रहे दबाव के कारण अब मामला पुलिस के हाथ से एसटीएफ को सौंप दिया गया। पिछले कई दिनों से राशिद नसीम के छोटे भाई आसिफ नसीम की तलाश में लगी शाइनसिटी स्कैम यूनियन को कल कुछ खबर आसिफ नसीम के लखनऊ में होने की दी गई थी जिसकी त्वरित सूचना एसटीएफ को दे दी गयी। एसटीएफ ने तत्काल छापामारी कर दिया परंतु वहां आसिफ नाम का दूसरा व्यक्ति पकड़ाया गया जो शाइन सिटी का ही टीम लीडर था। उसके साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय ठग राशिद नसीम की तर्ज पर काम करने वाले और अरबों की ठगी करने वाले दो और जालसाज मुकेश सिंह और अभय कुशवाहा की कम्पनियों वास्तुम इन्फ्रा लैंड इंडिया और हैलो राइड दोनों में ही जी.एम.रहते हुए बड़ी लूट को अंजाम देने वाले सिद्धार्थ उप्रेती और वीजी मार्ट कम्पनी के जरिए करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले हरिनाम यादव सहित 3 लोगों की कल गिरफ्तारी सुनिश्चित हुयी। दोनों फर्जी कम्पनियों के मालिक मुकेश सिंह और अभय कुशवाहा की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।
आज यूनियन की एसटीएफ से हुई बातचीत में एसटीएफ ने असली आसिफ नसीम की सटीक सूचना देने पर तत्काल गिरफ्तारी का भरोसा दिया। साथ ही साथ शाइनसिटी के अन्य अभियुक्तों की जानकारी मांगी। यूनियन आप सभी शाइन फाइटर्स से गुजारिश करती है कि आप लोग यूनियन को सपोर्ट कीजिये और शाइनसिटी के गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए सही सूचना दीजिये।
बिजलेश केसरी
                             


संविधानः गरीब व्यक्ति भी बन सकता है पीएम

रजनीकांत अवस्थी


रायबरेली। संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय अनुशासन मंत्री ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया, और दीप जलाकर संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा तथा वहां मौजूद लोगों को सविधान के विषय में जानकारी दी।


    आपको बता दें कि, शपथ दिलाते हुए श्री तिवारी ने कहा कि, जिस दिन देश आजाद हुआ और देश में पहली बार 26 जनवरी 1950 को संविधान तैयार होकर लागू हुआ, उस दिन से रानी के पेड़ से राजा का पैदा होना बंद हो गया। देश में गरीब के बच्चों को भी देश का राजा बनने का मौका मिलने लगा। संविधान की वजह से ही देश के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, मायावती, नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी मामूली घर का होने के बावजूद देश और प्रदेश का राजा बनने का गौरव प्राप्त किया।


     यह जानकारी उन्होंने देते हुए कहा कि, हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, ठाकुर, पंडित, बनिया, ओबीसी, एससी घर के बच्चे आईएएस आईपीएस बनने का गौरव संविधान की वजह से ही प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, जब तक देश में संविधान है, तब तक देश का लोकतंत्र जिंदा है। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि, हम सब संविधान की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहें। इस अवसर पर भारतीय संविधान को मनाने वाले रमेश चंद चौरसिया, प्रदेश संरक्षक जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव, गीतेश दीक्षित, हरीश रावत आदि लोग उपस्थित रहे।                                  


सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 44 जोड़ों की शादी

बांदा। जनपद के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत विंध्यवासिनी मंदिर के सामने आज सामूहिक विवाह का कार्यक्रम संपन्न किया गया है। इस सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में 44 जोड़ो को परिणय सूत्र में बांधने का काम किया गया है। पूरे कार्यक्रम में सदर विधायक ने शामिल होकर सभी नव दंपति को आशीर्वाद देते हुए प्रमाण पत्र वितरण करने का काम किया है।             


विरोध में जालौन के किसान सड़कों पर उतरेंं

जालौन। केन्द्र सरकार के तीनों अध्यादेशों के विरोध में तथा दिल्ली आने वाले किसानों को रोकने के लिए बर्वरता तरीके से अत्याचार के विरोध में शुक्रवार को भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन के नेतृत्व एवं भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लम्बरदार के मुख्य अतिथि में झांसी-कानपुर हाईवे बड़़ागांव के पास जाम लगा दिया, जो कई घंटे तक चला जिससे हाईवे की इकरफा पट्टी पूरी तरह से जाम रही। भाकियू के चक्का जाम को देखते हुए पुलिस प्रशासन के अधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन के बाद भाकियू नेताओं ने सात सूत्रीय मांगपत्र प्रधानमंत्री को सम्बोधित उप जिलाधिकारी सदर सत्येंद्र सिंह को.भेंट. किया। धरना सभा का संचालन डा. द्विजेन्द्र सिंह निरंजन जिलाध्यक्ष ने किया।             


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)




 नवंबर 28, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-103 (साल-02)
2. , शनिवार नवंबर 27, 2020
3. शक-1983, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि- चतुर्दशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:49, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 10+ डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                                                           





यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...