बुधवार, 25 नवंबर 2020

'राष्ट्रीय सुरक्षा दल' देश को सुरक्षित रखेगा

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उनका राष्ट्रीय सुरक्षा दल देश को सुरक्षित रखेगा ताकि यह प्रदर्शित किया जा सके कि ‘‘अमेरिका विश्व का नेतृत्व करने को एक बार फिर तैयार है, इससे पीछे हटने को नहीं’’। डेलावेयर के विलमिंगटन में अपने सत्ता हस्तांतरण मुख्यालय से बाइडन ने मंगलवार को अनुभवी राजनयिक एंटनी ब्लिनकेन को विदेश मंत्री, एलेजांद्रो मयोरकास को ‘होमलैंड सिक्योरिटी’ मंत्री, लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत और एवरिल हैंस को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के तौर पर नामित करने के अपने इरादे की घोषणा की।





एवरिल राष्ट्रीय खुफिया निदेशक बनने वाली पहली महिला होंगी। बाइडन ने जॉन कैरी को राष्ट्रपति का विशेष जलवायु दूत और जेक सुलिवन (43) को राष्ट्रीय सलाहकार के पद के लिए नामित करने की भी घोषणा की थी। सुलिवन, दशकों में इस पद पर सेवा देने वाले सबसे कम उम्र के लोगों में से





कई प्रमुख ‘केबल नेटवर्क’ पर प्रसारित संबोधन में बाइडन ने कहा, ‘‘यह एक ऐसा दल है जो हमारे देश और हमारे लोगों को सुरक्षित रखेगा और यह एक ऐसा दल है जो उस तथ्य को प्रदर्शित करेगा कि अमेरिका विश्व का नेतृत्व करने को एक बार फिर तैयार है, इससे पीछे हटने को नहीं। एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ होने, अपने प्रतिद्वंद्वियों का सामना करने , सहयोगियों के साथ खड़ा होने, हमारे मूल्यों के लिए खड़े होने को तैयार है।’’


अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे, जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन को विजेता घोषित किया जा चुका है।                                        


रेपिस्ट को नपुसंक बनाने का कानून पास

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की मीडिया में मंगलवार को जारी एक खबर में दावा किया गया कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक कानून को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी जिसमें बलात्कार के दोषियों को रासायनिक तरीके से नपुंसक बनाने और यौन उत्पीड़न के मामलों में त्वरित सुनवाई का प्रावधान है। एक निजी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार संघीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसमें कानून मंत्रालय ने बलात्कार रोधी अध्यादेश का मसौदा प्रस्तुत किया। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


खबर के अनुसार, मसौदे में पुलिस व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका बढ़ाना, बलात्कार के मामलों में तेजी से सुनवाई करना और गवाहों का संरक्षण शामिल है। खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री खान ने कहा कि यह गंभीर मामला है और इस मामले में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इमरान खान ने कहा, ‘हमें अपने नागरिकों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना होगा।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि बलात्कार पीड़िताएं बिना डर के शिकायतें दर्ज करा सकेंगी और सरकार उनकी पहचान छिपाकर रखेगी।


रिपोर्ट के अनुसार, कुछ संघीय मंत्रियों ने दुष्कर्म के दोषियों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिए जाने की भी सिफारिश की। सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सांसद फैसल जावेद खान ने ट्विटर पर लिखा कि कानून जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा।                                      

ना राहुल पीएम बनेंगे, ना हरदा संन्यास लेंगे











पंकज कपूर

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के बाद कांग्रेस से सन्यास लिए जाने की उनकी सोशल मीडिया पर कही गई बात पर अलग-अलग टिप्पणियां सामने आ रही है अब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वह नैनीताल संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने हरीश रावत के राजनीतिक संन्यास पर चुटकी लेते हुए कहा है कि ना राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री बन पाएंगे और ना ही हरीश रावत राजनीति से संन्यास लेंगे यही नहीं अजय भट्ट ने कहा कि क्या गजब का फार्मूला हरीश रावत लेकर आए हैं यह उनकी इस बात से ही समझा जा सकता हैं।






सांसद अजय भट्ट रानीखेत होते हुए द्वाराहाट अपने पैतृक गांव में इगास यानी बूढ़ी दीपावली मनाने जा रहे हैं रास्ते में मीडिया से मुखातिब होते हुए अजय भट्ट ने कहा हरीश रावत ने ऐसे ही राजनीति से संन्यास लेने की बात नहीं कही है क्योंकि ना राहुल गांधी कभी पीएम बन पाएंगे और हरीश रावत कभी संन्यास लेंगे इसलिए उन्होंने यह फार्मूला अपनाया है।                       







अहमद के निधन पर राष्ट्रपति-पीएम की संवेदनाएं

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


कोविंद ने ट्वीट के जरिए अपने शोक संदेश में कहा, “कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। पटेल न केवल दक्ष सांसद थे, बल्कि उनमें कुशल रणनीतिकार का कौशल और जननेता का जादू भी समाहित था।” उन्होंने कहा, “अपने मैत्री भाव के कारण पार्टी के बाहर भी उन्होंने दोस्त बनाए थे। उनके परिजनों और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं।   


नायडू ने कहा, “राज्य सभा के सदस्य अहमद पटेल जी के निधन का समाचार पाकर स्तब्ध हूं। वरिष्ठ सांसद पटेल अपने संसदीय अनुभव, सद्भाव और सौहार्दपूर्ण सम्बन्धों के लिए जाने जाते थे। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति तथा उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करें।”


मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, “अहमद पटेल जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक समाज की सेवा की। अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के लिए जाने जाने वाले श्री पटेल का कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा, “पुत्र फैजल से बात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। भगवान से प्रार्थना है की अहमद भाई की आत्मा को शांति प्रदान करें।”


शाह ने कहा , “कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। अहमद पटेल जी का कांग्रेस पार्टी और सार्वजनिक जीवन में बड़ा योगदान रहा। मैं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।”


बिरला ने अपने शोक संदेश में कहा, “वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एवं राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का निधन दुखद है। वह सभी से मधुर संबंध रखने वाले व्यक्तित्व थे और सभी दलों के नेताओं से उनकी सद्भावना रही।” उन्होंने कहा, “उनके निधन से उत्पन्न शून्य की पूर्ति असम्भव है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।”


केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पटेल के निधन पर गहरा शोक शोक व्यक्त करते हुए कहा, “कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कुशल सांसद, सौम्य एवं शानदार व्यक्ति अहमद भाई के निधन से स्तब्ध हूँ। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना।” पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी तथा अन्य प्रमुख नेताओं ने श्री पटेल के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।


उल्लेखनीय है कि पटेल का बुधवार तड़के तीन बजे निधन हो गया। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके पुत्र फैसल ने ट्विटर पर अपने पिता के निधन की जानकारी साझा की। इकहत्तर वर्षीय पटेल अक्टूबर में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें 15 नवंबर को मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।


मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा बुधवार को किये गये एक ट्वीट के मुताबिक ”मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।’’ मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक ट्वीट में कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के आज सुबह निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। उनका व्यक्तित्व बहुत सादा व काफी मिलनसार था। भारतीय राजनीति में उनकी गहरी छाप को हमेशा याद किया जाएगा। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अहमद पटेल जी के निधन से बहुत दुखी हूं इस कठिन समय मे उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनायें।                             


                                                                                                                                                                                                        


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया वह 71 वर्ष के थे। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पिछले लंबे समय से वे अस्पताल में भर्ती थे। आज तड़के 3.30 बजे उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दम तोडा। अहमद पटेल का कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिये कां करते रहे हैं। वे 8 बार के सांसद और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार भी रहे। वर्तमान में गुजरात से राज्यसभा सांसद थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
अहमद के बेटे फैजल ने ट्वीट में बताया, ‘बड़े दुख के साथ मैं यह बताना चाहता हूं कि मेरे पिता अहमद पटेल का बुधवार तड़के 3.30 बजे निधन हो गया है। करीब एक महीने पहले उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी और उनके शरीर के कई अंग काम करना बंद कर चुके थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। ’ फैजल ने अपने सभी शुभचिंतकों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने को कहा है।                            


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)



 नवंबर 26, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-101 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, नवंबर 26, 2020
3. शक-1981, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:49, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 10+ डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                     




प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-188, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024 3. शक-1945, बैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त...