मंगलवार, 24 नवंबर 2020

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)



 नवंबर 25, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-100 (साल-02)
2. बुधवार, नवंबर 25, 2020
3. शक-1981, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि- एकादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:49, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 11+ डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                                               




सोमवार, 23 नवंबर 2020

सभी राज्यों से मांगी 'कोरोना' रिपोर्ट

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस महामारी की भयावह होती स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सोमवार को सभी राज्यों से स्थिति रिपोर्ट तलब की। न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति एम आर शाह की खंडपीठ ने कोरोना पर स्वत: संज्ञान वाले मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि देश भर से कोरोना के मामले ने तीव्र वृद्धि की खबर आ रही है। पिछले दो सप्ताह में दिल्ली में स्थिति भयावह हुई है।                                 


'राष्ट्रपिता' गांधी के पर-पोते का निधन हुआ

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के परपोते सतीश धुपेलिया का कोरोना वायरस से निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। गौरतलब है कि सतीश धुपेलिया ने तीन दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। धुपेलिया की बहन उमा धुपेलिया ने इस बात की पुष्टि की कि उनके भाई की कोरोना  संबंधित जटिलताओं से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि उनके भाई को निमोनिया हो गया था और उसके उपचार के लिए वह एक माह अस्पताल में थे और वहीं वह संक्रमण की चपेट में आ गए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, निमोनिया से एक माह पीड़ित रहने के बाद मेरे प्यारे भाई का निधन हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान वह कोरोना की चपेट में आ गए थे।                                       

दुनिया भर में 7,375 लोगों की मौत हुई

वाशिंगटन डीसी। दुनिया भर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर दुनिया भर में 4 लाख 87 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। वहीं 7,375 लोगों की मौत हुई। कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 5 करोड़ 89 लाख 68 हजार हो चुका है। वहीं 4 करोड़ 7 लाख से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 13 लाख 93 हजार लोग जिंदगी और मौत की ये जंग हार चुके हैं। वर्तमान में 1 करोड़ 68 लाख 19 हजार एक्टिव केस हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका प्रथम स्थान पर है। यहां अभी भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां सवाल लाख से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। सूची में दूसरे स्थान पर भारत है। भारत में अब तक 91 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 44 नए केस सामने आए हैं। वहीं सबसे प्रभावित देशों की सूची में ब्राजील का नंबर तीसरा है। यहां पिछले 24 घंटों में 18 हजार नए मामलें आए।                                   


पृथ्वी पर खतरनाक चीजें फेंक रहा 'जूपिटर'

खतरनाक चीजें फेंक रहा जूपिटर


वाशिंगटन डीसी। धरती को विनाशकारी हमलों से बचाने वाला बृहस्पति ग्रह (जूपिटर) अब उसे नुकसान पहुंचा सकता है। ताजा रिसर्च में बताया गया है, कि बृहस्पति ग्रह सौरमंडल के भीतर लगातार कुछ खतरनाक चीजें फेंक रहा है। जो कि पृथ्वी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सौरमंडल का सबसे बड़ा और सबसे भारी ग्रह बृहस्पति हमेशा से पृथ्वी को धूमकेतु और क्षुद्रग्रहों से बचाता आया है। लेकिन हालिया रिसर्च के मुताबिक यह अब ठीक इसके विपरीत कर सकता है।
आपको बता दें कि बृहस्पति की कोई जमीन यानी सरफेस नहीं है। बल्कि ये मूल रूप से गैस से बना ग्रह है। पॉपुलर जुपिटर शील्ड थ्योरी के मुताबिक यह ग्रह सौरमंडल में एक जायंट स्पेस शील्ड (बड़े आकार वाला अंतरिक्ष कवच) के तौर पर काम करता है। भारी द्रव्यमान के चलते यह खतरनाक मलबे को या तो अपने अंदर समा लेता है। या फिर उसे डिफलेक्ट कर देता है।
मशहूर स्पेस एक्सपर्ट केविन ग्रेजियर की माने तो उनके मुताबिक जूपिटर शील्ड थ्योरी अब धीरे धीरे फीकी पड़ती जा रही है। उन्होंने ऐसे कई रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं। जिसमें उन्होंने कहा है। कि बृहस्पति एक कवच नहीं बल्कि निशानेबाज या हमलावर है। उन्होंने अपने अध्ययन में स्पष्ट किया है। कि वह ऐसा क्यों मानते हैं। ग्रेजियर की रिसर्च ने सौरमंडल में जूपिटर शील्ड थ्योरी पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए उसे खतरे में बता दिया है। उन्होंने गिजमोडो से कहा, असल में मैं इस थ्योरी को कोई संकट की स्थिति में नहीं कहूंगा, मैं कहूंगा कि इसका कोई अब मतलब नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पति पृथ्वी की तरफ धूमकेतुओं को धकेल सकता है।                                 


शताब्दी दिवस समारोह में भाग लेगें 'पीएम'

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना के शताब्दी दिवस समारोह में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल होंगे। इस अवसर पर वह एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना 1920 में हुई थी। इस साल लखनऊ विश्वविद्यालय अपने 100 साल पूरे कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी 25 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शताब्दी दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री विश्वविद्यालय के 100 साल पूरा होने पर एक स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे। इस दौरान वह एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस समारोह में शिरकत करेंगे।                                 


चित्रकला के माध्यम से जागरूकता अभियान

यातायात विषय पर चित्रकला के माध्यम से किया गया जागरूक


कौशाम्बी। यातायात माह नवंबर के जारुकता कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात प्रभारी रविंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में यातायात विषय पर चित्रकला का आयोजन किया गया। राजकीय हाई स्कूल महेवा घाट में यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत कक्षा 9 और 10 के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाले खुशी देवी कक्षा 10 तथा द्वितीय स्थान मंजेश कुमार कक्षा 9 और तृतीय स्थान सोनाक्षी मिश्रा ने प्राप्त किया, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य दीपमाला सोनकर एवं स्कूल स्टाफ के साथ छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया तथा यातायात के विषयक पंपलेट आवश्यक जानकारी के पर्चे वितरित कर यातायात का प्रशिक्षण दिया गया तथा सड़क पर बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया। इस अवसर विद्यालय का समस्त स्टाफ सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।


सन्तलाल मौर्य


कौशाम्बीः वृक्ष पूजन परिक्रमा के बाद, भोजन

आंवले के वृक्ष का पूजन परिक्रमा कर महिलाओं ने किया भोजन


कौशाम्बी। कार्तिक माह के दूसरे पक्ष आवंला नवमी के अवसर पर नगर पंचायत अझुवा की तमाम महिलाओं सहित लड़किया परिवार के साथ पंचम लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्थित आंवला के तमाम वृक्षो की पूजा अर्चना कर परिक्रमा किया है। विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन गृहण किया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन आंवला के वृक्ष की पूजा करने से महिलाओं की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं एवं व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलकर धन धान्य की पूर्ति होती है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी य अक्षय नवमी के रूप में मनाया जाता है। साहित्याचार्य पंडित आलोक मिश्रा ने बताया इस दिन आंवले की पूजा करने का विधान है। अक्षय नवमी के दिन सबसे पहले माता लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष की पूजा और इसके वृक्ष के नीचे भोजन किया था। एक बार माता लक्ष्मी पृथ्वी भ्रमण करने आई रास्ते में भगवान विष्णु और शिव की पूजा एक साथ करने की इच्छा हुई। लक्ष्मी मां ने विचार किया एक साथ भी पूजा कैसे हो सकती है। तभी उन्हें ख्याल आया तुलसी व बेल का गुण एक साथ आंवले में पाया जाता है। बेल भगवान शिव और तुलसी भगवान विष्णु के प्रिय है। तभी से इस तिथि को महिलाये याद कर पूजा अर्चना और विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करती हैं।


सन्तलाल मौर्य


1 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

तकनीकी सहायकों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। स्टाफ आफिसर, कार्यालय संयुक्त विकास आयुक्त ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि सोमवार को संयुक्त विकास आयुक्त, प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज की अध्यक्षता में प्रयागराज मण्डल के जनपद कौशाम्बी, प्रतापगढ़ एवं फतेहपुर के समस्त तकनीकी सहायकों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यालय जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपायुक्त, श्रम रोजगार प्रयागराज कपिल कुमार के उद्बोधन से हुआ। तत्पश्चात् ग्राम्य विकास, उ0प्र0 लखनऊ से आये प्रशिक्षक जमाल अहमद सहायक अभियन्ता एवं मानिक चन्द्र राज्य गुणवत्ता मानीटर द्वारा मनरेगा से संबंधित समस्त कार्यों के निर्माण के समय रखी जाने वाली सावधानी एवं मानकों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। मण्डलीय प्राविधिक परीक्षक, टी0ए0सी0, ग्राम्य विकास, प्रयागराज मण्डल, सुनील कुमार गिरि द्वारा भी तकनीकी सहायकों को कार्य प्रक्रिया एवं इसमें आने वाली त्रुटियों के विषय में विस्तार से बताया गया। साथ ही तकनीकी सहायकों के प्रश्नों का अक्षरशः समाधान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बबिता सिंह, स्टाफ माफिसर, कार्यालय संयुक्त विकास आयुक्त, प्रयागराज मण्डल, उपायुक्त श्रम रोजगार, फतेहपुर पुतान सिंह, लक्ष्मण प्रसाद परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण/उपायुक्त श्रम रोजगार कौशाम्बी व अजय पाण्डेय आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।                                               


प्रयागराजः माफियां मार्केट में चला बुलडोजर

माफिया दिलीप मिश्रा की नैनी स्थित मार्केट में चला बुलडोजर


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। जमुना पार नैनी के मिर्जापुर रोड पर माफ़िया दिलीप मिश्रा की मार्किट पर कार्यवाही हुई। आरोप है, कि माफिया दिलीप मिश्रा अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण किया। कार्यवाही के दैरान नवनीत मिश्रा नामक शख्स ने विरोध किया। पुलिस ने उसको हिरासत में लिया, पिस्टल भी बरामद किया।   


हापुड़ः पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


बाबूगढ़ पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान


हापुड़। जनपद के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के आदेश पर, चेकिंग के दौरान थाना बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह अपनी टीम एसआई महाराज सिंह, कांस्टेबल नवनीत ,एन पी सिंह,गया प्रसाद, विजेंद्र सिंह के साथ बाबूगढ़ छावनी में चेकिंग अभियान चलाया। कोविड-19 तथा दुपहिया वाहनों पर हेलमेट व फोरव्हीलर वाहन चालकों ने सीट बेल्ट न लगाने पर पुलिस ने चलाई अपनी चाबुक, चेकिंग अभियान के चलते वाहन चालकों में परेशानी व अफरा-तफरी, का माहौल बना रहा। एसआई महाराज सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान में वाहन चालकों के चेहरे पर मास्क हेलमेट और फोर व्हीलर में सीट बेल्ट को लेकर चलाया गया। चेकिंग अभियान जो आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।अभियान में नगद 1400 रुपये समन शुल्क भी वसूला गया हैं।                                     


स्वास्थ्य विभागः 21 नए वायरस संक्रमित मिलें

अतुल त्यागी 


हापुड़। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीज लगातार बढ़ने का सिलसिला जारी है। जनपद में सोमवार को 21 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जिन की सूची स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तारा मील में एक, पिलखुआ में एक, पक्का बाग में एक, रामा कैंपस में एक, चमरी में दो, कोठी गेट एक, कुराना में एक, देवलोक कॉलोनी एक, प्रीत विहार एक, भगवान पुरी एक, शमशेर अली ईदगाह एक, गौशाला गढ़ में एक, मदापुर में एक, दुहरी में एक, न्यू शिवपुरी में एक, बाबूगढ़ में एक, कंदोला में एक, हापुड़ कोतवाली आवासीय परिसर में एक, रघुवीर गंज में एक कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।                                 


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...