सोमवार, 23 नवंबर 2020

मुंबई: कॉमेडियन भारती को मिली जमानत

मुंबई। ड्रग केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को जमानत मिल गई है। आपको बता दें कि शनिवार (21 नवंबर) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान वहां से गांजा बरामद किया गया था। पूछताछ में भारती सिंह ने कबूला कि उन्होंने ड्रग्स लिए थे।                           


दूसरे धर्म में शादी करने वालों को ₹50,000

नई दिल्ली। देश के कई भाजपा शासित राज्य लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने में लगे हैं, वहींं दूसरी तरफ उत्तराखंड सरकार दूसरे धर्म और जाति में शादी करने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है। उत्तराखंड सरकार दूसरे धर्म में शादी करने के लिए जोड़ों को प्रोत्साहन स्वरूप पचास हजार रुपये की धनराशि दे रही है। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड सरकार नगद प्रोत्साहन उन सभी जोड़ो को देगी जो कानूनी रूप से पंजीकृत हैं। ये जानकारी राज्य के समाज कल्याण विभाग से जुड़े अधिकारियों ने दी है। वैसे राज्य सरकार का ये फैसला दूसरे राज्यों की भाजपा सरकारों को आईना दिखा रहा है।                               

सीजी: यात्रियों की एयरपोर्ट पर होगी 'स्क्रीनिंग'

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विमान से आने जाने वाले यात्रियों का कोविड स्क्रीनिंग करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।                                   


दिल्ली: सोना-चांदी में आई जबरदस्त गिरावट

नई दिल्ली। दिवाली के बाद कोरोना वायरस की वैक्सीन बीते एक सप्ताह काफी चर्चा में रही है। जिसके बाद इंटरनेशनल मार्केट में सोना और चांदी के दाम में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। जिसका असर भारत के वायदा बाजार पर भी हुआ है। भारतीय वायदा बाजार में दिवाली के दिन स्पेशल ट्रेडिंग के बाद से शुक्रवार को बाजार बंद होने तक सोना 800 रुपए प्रति दस ग्राम से ज्यादा सस्ता हो चुका है। जबकि चांदी के दाम में करीब 1800 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिल चुकी है। जानकारों की मानें तो आने वाले सप्ताह में वैक्सीन का असर सोने और चांदी के दाम में और देखने को मिल सकता है।                                 


पीएम मोदी ने फ्लैटों का किया उद्घाटन

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में संसद सदस्यों के लिए डॉ बीडी मार्ग पर बनाए गए बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस उद्घाटन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और संसद की आवास समिति के अध्यक्ष सी आर पाटिल भी शामिल हुए। बिरला ने 2017 में इस परियोजना का शिलान्यास किया गया था। बिरला ने बताया कि इसके निर्माण में 27 माह लगे और इसमें कुल लागत 188 करोड रुपये की आई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में अनुमानित लागत से 30 करोड़ की बचत की गई। उन्होंने कहा कि लोकसभा के गठन के बाद सांसदों के आवास की अक्सर दिक्कतें आया करती थी और उन्हें होटलों में ठहराया जाता था। जिससे सरकार पर आर्थिक बोझ भी पड़ता था। उन्होंने उम्मीद जताई कि 18 वीं लोकसभा की जब शुरुआत होगी तो किसी भी सांसद को होटल में ठहरने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।                           


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


 


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)



 नवंबर 24, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-99 (साल-02)
2. मंगलवार, नवंबर 24, 2020
3. शक-1981, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दशमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:49, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 11+ डी.सै., अधिकतम-23+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                               




यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...