रविवार, 22 नवंबर 2020

सरसों तेल का करतें है इस्तेमाल ?






सरसों का तेल भारतीय किचन की एक आम सामग्री है। तेल का इस्तेमाल कई तरह के पकवान में किया जाता है। लेकिन आप कैसे जांचेंगे कि इस्तेमाल किया जानेवाला तेल शुद्ध है?























ट्विटर पर शेयर वीडियो देगा शुद्ध तेल की जानकारी


भारत सरकार ने एक आसान तरकीब जांचने के लिए साझा की है। आप उपाय के जरिए पता लगा सकते हैं कि आपका सरसों तेल आर्जिमोन तेल के साथ मिलाया गया है या नहीं।आर्जिमोन तेल आर्जिमोन बीज से निकाला जाता है। रिपोर्ट से पता चला है कि सरसों की तेल की मात्रा बढ़ाने के लिए आर्जिमोन तेल का मिश्रण किया जाता है।             



















सपा संरक्षक मुलायम का जन्मदिन मनाया

सपा संरक्षक एवं पूर्व रक्षा मंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव नेताजी के 82 वा जन्मदिन  पर लंबी उम्र की कामना


बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के जुझारू एवं कर्मठ नेता श्री बृजेश केसरवानी ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव नेताजी के 82 वा जन्मदिन के अवसर पर प्रयागराज के बंधवा हनुमान मंदिर, दरयागंज, गऊघाट एवं स्टेशनों पर जरूरतमंद गरीब असहाय लोगों को फल ,मार्क्स, एवं कपड़ा वितरण का लंबी उम्र की कामना की।


आज के कार्यक्रम की खास बात यह रही कि समाजवादी नेता श्री बृजेश केसरवानी ने वितरण कार्यक्रम के समय किसी भी प्रकार की फोटो एवं वीडियो लेने से अपने लोगों को मना कर दिया। इसी क्रम में समाजवादी नेता बृजेश केसरवानी ने कहां कि हमारे माननीय नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव जी सब के दिलों मैं बसे हैं और माननीय नेता जी सब समाज को साथ लेकर चलते हैं। माननीय नेता जी अपने कार्यकाल में चौतरफा विकास कर अपनी अलग पहचान और छवि बनाई है नेता जी ने उत्तर प्रदेश को बहुत कुछ दिया।
  वर्तमान समय में नेता जी ने अखिलेश यादव जी को पार्टी कमान सौंपी और हम सब समाजवादी मिलकर 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
समाजवादी नेता श्री बृजेश केसरवानी ने जिला अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष से अनुरोध करते हैं सभी पुराने एवं नए समाजवादी साथियों का सम्मान एवं कार्यक्रम की जानकारी सभी समाजवादी साथियों तक पहुंचाने का काम करें। ताकि 2022 में समाजवादी पार्टी को जीता कर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करें। वितरण कार्यक्रम में सुमित अग्रहरि रानू सिंह अतुल सोनकर धीरज द्विवेदी टीपू आलम आदि लोग मौजूद थे।                                        


फूलगोभी की खेती एवं व्यापारिक लाभ

नई दिल्ली। फूलगोभी भारत की प्रमुख सब्जी है इसकी खेती पूरे भारतवर्ष में की जाती है। इससे किसान अत्याधिक लाभ उठा सकते है। इसको सब्जी, सूप और आचार के रूप में प्रयोग करते है। इसमे विटामिन-बी की पर्याप्त मात्रा के साथ-साथ प्रोटीन भी पायी जाती है।


जलवायु:- फूलगोभी के लिए ठंडी और आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है। यदि दिन  छोटे हों तो फूल की बढ़ोत्तरी अधिक होती है।  अगेती जातियों के लिए  तापमान  की थोड़ी अधिक हो  तथा दिन बड़े।इसकी  खेती जुलाई से शुरू होकर अप्रैल तक होती है।                 


रेलवे ने ट्रेनों का परिचालन शुरू किया, टिकट

रेलवे ने इन ट्रेनों का परिचालन किया शुरू, जल्दी करे टिकट बुक, यहाँ देखें लिस्ट


नई दिल्ली। त्योहारों के इस सीजन में रेलवे भीड़-भाड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चला रही हैं। अगर आप इन ट्रेनों से सफर करना चाहते हैं, तो आप आइआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक करके यात्रा कर सकते हैं। टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं। ट्रेन संख्या 03253 पटना-बानसवाड़ी पूजा स्पेशल 26 नवंबर को पटना से खुलेगी।


उत्तराखंडः देश का पहला मास गार्डन बना

नैनीताल: विदेशी मीडिया में छाया नैनीताल का यह इलाका, देश का बना पहला मास गार्डन, जानिए खासियत


नैनीताल। उत्तराखंड का नैनीताल जिला देश का पहला ऐसा इलाका बनने जा रहा है। जहां सबसे बड़ा मॉस गार्डन बनाया जा रहा है। यह उत्तराखंड वन अनुसंधान केंद्र के लिये बहुत बड़ी उपलब्धि है। एक जानकारी के मुताबिक पूरे विश्व मे मॉस की करीब 26000 प्रजातियां पायी जाती हैं, लेकिन नैनीताल जिले के खुर्पाताल में 10 हेक्टेयर ज़मीन में बनाये जा रहे इस मॉस गार्डन में 50 से अधिक स्थानीय प्रजातियों को संरक्षित करने का काम किया जा रहा है। जैसे ही यह गार्डन बनकर तैयार हो जाएगा यहां शोधार्थी अपना शोध भी पूरा कर सकेंगे,मॉस का उपयोग बड़े पैमाने पर एंटीबायोटिक बनाने में होता है, इसके अलावा मॉस की अधिकतर प्रजातियां एन्टी फंगल भी होती हैं, ज़मीन में नमी बनाए रखना वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण को दूर करने में मॉस का बड़ा योगदान है।
बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम इन दिनों उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में, जानिए क्या कर रहे है। जानकारी: सन 1917 में जो पहला विश्व युद्ध हुआ उसमे जर्मनी सरकार ने अपने घायल सैनिकों के इलाज में मॉस का प्रयोग किया था।


1: मॉस
2: लाइकेन
3: लीवर वर्ड


यही नही उत्तराखंड राज्य के जिन जगहों में फलों का उत्पादन ज्यादा होता है। वहां कास्तकार सेब और अन्य फलों को पैक करने के लिए पेटी में हैंगिंग मॉस का प्रयोग करते हैं। जिससे फलों के जल्दी ख़राब होने का खतरा भी टल जाता है।               


25 से 30 तक हापुड़ जिले की सीमा सीज

योगी सरकार का बड़ा फैसला- 25 से 30 नवम्बर तक इस जिले की सीमा रहेगी सीज


अतुल त्यागी


हापुड। गढ़मुक्तेश्वर पर प्रतिवर्ष लगने वाला कार्तिक पूर्णिमा मेला इस बार नहीं लग पाएगा। इसके लिए अभी से हापुड़ प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत गढ़ से लगने वाली सभी जिलों की सीमाओं पर बैरिकेटिंग की जा रही है। एसडीएम गढ़ विजय वर्धन सिंह तौमर के अनुसार 25 से 30 नवंबर तक गढ़ में आंशिक रूप से लॉक डाउन रहेगा। इस अवधि में यातायात पर प्रतिबंधित रहेगा सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही छूट रहेगी। यानी साफ है कि, गढमुक्तेश्वर के गंगा घाट पर लॉक डाउन रहेगा जिसके चलते किसी को भी गंगा घाट के पास जाने की अनुमति नहीं होगी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह निर्णय किया। सरकार के इन कड़े फैसलों का कारण यह है कि देश में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य होने के बावजूद यहां पर कोरोना की स्थिति बिगड़ती जा रही है। यहबलग बात है कि सरकारी प्रयासों और कार्रवाई से काफी हद तक इस पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब योगी सरकार ने एक और कड़ा फैसला लेते हुए हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में 25 से 30 नवम्बर तक लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर में 25 से 30 नवम्बर तक 6 दिनों के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। यहां पर गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है। ऐसे में इस बार कोरोना संकट के दौरान भी यहां भारी भीड़ ना जुट जाए और लोगों में संक्रमण की आशंका बढ़ जाने से रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इस दौरान यहां केवल शादी के लिए आने वाले वाहनों को छूट दी जाएगी।


कोरोना के चलते इससे पहले गंगा स्थान पर लगने वाले मेला को प्रशासन द्वारा स्थगित किया जा चुका है। लोगों को एक स्थान पर जुटने से रोकने के लिए इसके बाद से पूरे हापुड़ जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस दौरान दीप दान के लिये आने वालों को छूट दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि गंगा स्नान के लिए विभिन्न जिलों से लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। प्रशासन द्वारा लोगों को यहां पहुंचने से रोकने के लिए मेरठ, हापुड, बुलंदशहर, मुरादाबाद, गजरौला, संभल, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद जैसे जिलों में स्नान करने के लिए आने वालों को रोकने के लिए पत्र भेजा गया है। इसके अलावा मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा और गाजियाबाद की सीमा पर बेरिकेडिंग की जा रही है।               


जनता को झटका, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

आम आदमी को बड़ा झटका, तीसरे दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज की कीमत


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। भारतीय तेल कंपनियों (IOC, HPCL, BPCL) ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। तेल कंपनियों ने देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। जबकि डीजल के दाम में 19 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.46 रुपये पर तो डीजल 71.07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव बढ़कर क्रमश: 81.46 रुपये, 83.03 रुपये, 88.16 रुपये और 84.53 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत शुक्रवार को बढ़कर क्रमश: 71.07 रुपये, 74.64 रुपये, 77.54 रुपये और 76.55 रुपये प्रति लीटर हो गई।               


एक्सप्रेस-वे पर बस पलटीं, 20 यात्री घायल

आगरा, एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 यात्री घायल, 4 की हालत नाजुक


लखनऊ। यूपी के उन्नाव जिले में रविवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वही 4 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल लोगों को चिकित्सकीय उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बस में 82 पैसेंजर सवार थे। पुलिस ने दूसरे वाहनों से यात्रियों को गंतव्य तक भेजा। डबल डेकर बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी। घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सिरधरपुर गांव की है।                 


मंत्री की अध्यक्षता में गृह विभाग की बड़ी बैठक

रायपुर। मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में गृह विभाग की बड़ी बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश के सभी संभाग के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता व जिलों के पुलिस अधीक्षक समेत विधायक विकास उपाध्याय मौजूद है।                         


 


चूर: गौशाला में अचानक 80 गायों की मौत

सरकार की चिंता बढ़ी: गौशाला में अचानक 80 गायों की मौत, इलाके में फैली सनसनी


चूरू। राजस्थान के चूरू जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक गौशाला में अचानक 80 गायों की मौत हो गई है। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, सूचना के बाद मौके पर आलाधिकारी पहुंच गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, सरदारशहर के तहसीलदार कुतेंद्र कंवर ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आखिर इतनी सारी गायों की मौत विषाक्त चारा खाने या बीमारी से हुई है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो जाएंगे। पति का अपनी भाभी से था अवैध संबंध, पत्नी ने की शिकायत तो हुआ ये हैरान करने वाला वाकया जानकारी के मुताबिक, यह घटना सरदारशहर में बिल्युबास रामपुरा की श्रीराम गोशाला की है। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार शाम के बाद से इस गोशाला में 80 गायों की मौत हो चुकी है जबकि कुछ अन्य भी बीमार हैं। पशुपालन एवं चिकित्सा विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं. विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जगदीश बरबड़ ने बताया कि गोशाला में शुक्रवार शाम को गायें अचानक बीमार होने लगी। रात में 80 गायों ने दम तोड़ दिया. कुछ और गायें भी बीमार हैं. हालांकि उनमें से ज्यादातर की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि संभवत: कुछ विषाक्त चीज खाने के कारण ऐसा हुआ। चारे के नमूने लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया है। ASI गिरफ्तार: फिरौती गैंग से मिली भगत का आरोप पंचकुला में अचानक 70 गायों की मौत हो गई थी बता दें कि बीते महीने पंचकुला के माता मनसा देवी मंदिर के पास गौशाला में फूड प्वाइजनिंग की वजह से 70 गायों की मौत हो गई थी। वहीं, 30 गायों का इलाज चल रहा था. बताया जा रहा था कि देर शाम बाहर से आए शख्स ने इन गायों को खाना डाला था। गायों की हालत खाना खाने के बाद खराब हो गई, जिसके बाद सुबह होते तक 70 गायों की मौत हो गई। वहीं, पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी। इसके साथ ही भविष्य में गौशाला में चारा डालने से पहले उसकी जांच के निर्देश भी दिए गए थे।                         


मकान में आग लगने से 2 की मौत हुई

रायपुर। डीडी नगर थाना इलाके में देर रात मकान में आग लगने से 2 लोग झुलस गए हैं। राजधानी रायपुर के सरोना की BSUP कॉलोनी के एक मकान में देर रात आग लगने से ये हादसा हुआ । दमकल के 2 वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।                 


दिल्ली: ऑनलाइन गेमों पर लगने वाला है बैन

नई दिल्ली। इंटरनेट पर ऑनलाइन गेम की बहार है और हजारों तरह के गेम आज इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक को इसकी लत लग चुकी है। वहीं कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि राज्य में बहुत जल्द ही ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा इसके कारण लोग अपने पैसे भी खो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेम के बारे में माता-पिता और अन्य लोगों की कई शिकायतें आईं। इसके बाद राज्य में ऐसी चीजों को बढ़ावा न मिले इसके लिए ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने की सोचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक जुआ की तरह है।                                 


एसबीआई ने अपने ग्राहकों को किया सावधान

एसबीआई ने अपने ग्राहकों को किया सावधान


नई दिल्ली। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने ट्वीट करके ग्राहकों से जरूरी जानकारी शेयर की है, बैंक ने बताया है कि 22 नंवबर 2020 को INB/YONO/YONO लाइट का उपयोग करते समय बैंक के ग्राहकों को कुछ असुविधाएं हो सकती हैं।
अगर आप इन ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको आज ट्रांजेक्शन करने में या किसी भी तरह की मोबाइल बैंकिग करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अगर ऐसा कुछ भी होता है तो ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक अकाउंट पर एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है। बैंक ने बताया कि 22 नवंबर को INB/YONO/YONO लाइट का उपयोग करते समय बैंक के ग्राहकों को कुछ असुविधाएं हो सकती हैं।
यानि इस दिन यदि आप इन एप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको किसी तरह की तकनीकी परेशानी हो सकती है. यह जानकारी बैंक ने गुरुवार शाम को ही अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है।
SBI ने बताया कि हम ग्राहकों की सुविधाओं के लिए इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म को अपग्रेड कर रहे हैं। बैंक ने ग्राहकों को यह जानकारी इसलिए दी है ताकि वह अगर कुछ अर्जेंट काम कर रहे हैं तो उसे पहले निपटा लें और 22 नवंबर को कुछ समस्याएं आएं तो परेशान न हों। SBI ने जानकारी इसलिए दी है ताकि ग्राहक इसी हिसाब से अपने काम की प्लानिंग कर लें ताकि उन्हें कोई समस्या का सामना न करना पड़े। ऐसे में अगर आप एसबीआई की नेटबैंकिंग के जरिए अपना कोई काम निपटाना चाहते हैं तो इसमें समस्या आ सकती है। ऐसे में आप इसी हिसाब से अपने काम की प्लानिंग कर लें।
बैंक ने बताया है कि इस अपग्रेडेशन प्रोसेस के तहत योनो ऐप और योनो लाइट ऐप पर भी असर पड़ेगा। ऐसे में ग्राहक पहले से ही सारी तैयारी कर लें और जरूरी कामों को आज ही निपटा लें।             


मुलायम के जन्मदिन पर योगी ने दी बधाई

मुलायम के जन्मदिन पर योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 81वें जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है और उनकी दीर्घ आयु की कामना की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा संस्थापक को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने ट्वीट में कहा कि प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
समाजवादी पार्टी ने भी मुलायम को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया कि समाजवादी पार्टी के जनक आदरणीय नेताजी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पार्टी ने कहा कि नेता जी के आशीर्वाद से हम सब एक साथ मिलकर सामाजिक न्याय के संघर्ष को जारी रखते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के प्रति संकल्पित हैं। ईश्वर से नेताजी की दीर्घायु एवं स्वास्थ्य की प्रार्थना।
इस बीच मुलायम के छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी की प्रेरणा व ऊर्जा के स्त्रोत और अपने जनसंघर्षों की बदौलत संवेदनशील सियासत की इबारत लिखने वाले आदरणीय नेताजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें व देश और समाज को दिशा दें, ऐसी मंगलकामना।             


पीएम मोदी ने परियोजना का किया शिलान्यास

पीएम मोदी ने विंध्‍य क्षेत्र में 5,555 करोड़ की पेयजल परियोजना का किया शिलान्‍यास


लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जल जीवन मिशन, उत्‍तर प्रदेश के अन्‍तर्गत विंध्‍य क्षेत्र के मिर्जापुर एवं सोनभद्र जिलों की 23 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं का शिलान्‍यास वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से किया। योजना पर कुल 5,555.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मुख्‍य कार्यक्रम स्‍थल सोनभद्र जिले के विकास खंड चतरा की ग्राम पंचायत करमांव में शामिल हुए। अपने संबोधन में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार मिर्जापुर में नौ और सोनभद्र में 14 परियोजना शुरू करने जा रही है जिससे 41 लाख से ज्‍यादा ग्रामीणों को हर घर नल योजना की सौगात मिलेगी। जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगले दो साल के भीतर योजना को पूरा कर गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।                 


30 सेकण्ड्स में मारा जा सकता है 'वायरस'

कोरोना पॉजिटिव होने पर 30 सेकण्ड्स में मारा जा सकता है यह वायरस, जानिए कैसे?


नई दिल्ली। कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में न जाने कौन कब कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आ जाए। आपको बता दें कि अगर आपको किसी शख्स के लक्षणों के आधार पर उसके कोरोना पॉजिटिव होने का शक है तो ऐसे में आप खुद को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत माउथवॉश करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में हुई एक रिसर्च से पता चला है कि बाजार में मिलने वाले माउथवॉश को अगर समय पर इस्तेमाल करें तो इस खतरनाक वायरस को 30 सेकेंड्स में मुंह के अंदर ही खत्म किया जा सकता है।रिसर्च कोरोना मरीजों पर की गई, जिससे साबित हुआ कि अगर कोई शख्स कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ जाता है और वायरस उसके मुंह में प्रवेश कर जाए तो ऐसे में तुरंत माउथवॉश करके कोरोना का खात्मा किया जा सकता है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि माउथवॉश करने के बाद आए लार को तुरंत बाहर थूक दें। वहीं साइंटिस्ट का कहना है कि माउथवॉश की मदद से कोरोना वायरस को तभी तक खत्म किया जा सकता है, जब तक वो मुंह के अंदर थूक में ही उपस्थित है। रिसर्च से साबित होता है कि इंसान को समय समय पर हाथ धोने और सेनिटाइज करने के साथ साथ माउथवॉश करना भी बहुत जरूरी है।             


दिल्लीः शहर के कई हिस्सों में शीतलहर जारी

दिल्ली में पिछले 17 साल में नवंबर की सबसे सर्द सुबह, शहर के कई हिस्सों में शीत लहर


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर के बीच रविवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2003 के बाद से नवंबर में सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले 14 साल में इस महीने में सबसे कम रहा। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह नवंबर 2003 के बाद से दिल्ली में इस महीने में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान है। नवंबर 2003 में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।’’ उन्होंने बताया कि पालम मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
आईएमडी मैदानों में 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे तापमान होने पर और लगातार दो दिन सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहने पर शीत लहर की घोषणा करता है। श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘दिल्ली जैसे छोटे क्षेत्रों में एक दिन के लिए भी यदि यह मापदंड पूरा होता है, तो शीत लहर की घोषणा की जा सकती है।’’ दिल्ली में नवंबर के महीने में पिछले साल 11.5 डिग्री सेल्सियस, 2018 में 10.5 डिग्री सेल्सियस और 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। नवंबर से अब तक का सबसे कम तापमान 28 नवंबर, 1938 को दर्ज किया गया था। उस समय 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। श्रीवास्तव ने कहा कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी इलाकों से ठंडी हवा बहने के कारण तापमान में गिरावट आई है। हालांकि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी चार से पांच दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि 16 नवंबर को छोड़कर शेष पूरे नवंबर में न्यूनतम तापमान बादलों की गैरमौजूदगी के कारण सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर में तापमान पिछले 58 साल में सबसे कम रहा था। इस साल अक्टूबर में मध्यमान न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह 1962 के बाद से सबसे कम तापमान है। 1962 में 16.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।               


विधान परिषद के 8 सदस्यों को दिलाई शपथ

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित 8 सदस्यों ने आज सदन की सदस्यता की शपथ ले ली। परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी। परिषद सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद भी मौजूद रहे।


जिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई  गई उनमें नीरज कुमार, देवेश चंद्र ठाकुर, सर्वेश कुमार, डॉक्टर एनके यादव, प्रोफेसर नवल किशोर यादव, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, केदारनाथ पांडे, मदन मोहन झा शामिल हैं। मदन मोहन झा ने मैथिली में शपथ ली। सभी सदस्य स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर आये हैं।                           


मुखिया की हत्या करने वाले 3 नक्सली किए ढे़र

अविनाश श्रीवास्तव


गया। इस वक्त की बड़ी खबर गया के बाराचट्टी से आ रही है, जहां पुलिस ने एनकाउंटर में 10 लाख के कुख्यात नक्सली सहित तीन नक्सलियों को मार गिराया है। इसके साथ ही पुलिस ने इसके पास से एक एके-47 रायफल, एक इंसास रायफल बरामद किया है।


पहले नक्सलियों ने किया मुखिया का मर्डर


खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि महुआरी के नगरपुरडीह में शनिवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान नक्सली संगठन के इंदल ग्रुप ने बीती रात बाराचट्टी की के महुआरी में नगरपुरडीह के मुखिया के देवर वीरेंद्र यादव और एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।


सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़


मुखिया की हत्या की सूचना मिलने के बाद बाराचट्टी थाने की पुलिस और कोबरा 205 कंपनी की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाते हुए महुआरी में नक्सलियों को चारो तरफ से घेर लिया। पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। उसके बाद दोनों तरफ से सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई, जिसमें  झारखंड सरकार के 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर आलोक यादव को सुरक्षाबलों ने मौके पर ही ढेर कर दिया गया। इस मुठभेड़ में दो और नक्सलियों को गोली लगी पर वह दोनों मौके से फरार हो गए। लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को उनदोनों की भी लाश मिली है। 


मुठभेड़ में पुलिसकर्मी घायल
इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और दो अन्य ग्रामीण भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस बारे में एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया की एक नक्सली आलोक का शव बरामद हो गया है, जबकि दो अन्य नक्सली घायल होने के बाद भाग गए थे। पुलिस ने उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद उन दोनों की ही लाश बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक एके-47 और एक इंसास राइफल के साथ ही कई कारतूस और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। सुरक्षाबलों की तरफ से अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।                            


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 23, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-98 (साल-02)
2. सोमवार, नवंबर 23, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:49, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 11+ डी.सै., अधिकतम-23+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                       



पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...