रविवार, 22 नवंबर 2020

मंत्री की अध्यक्षता में गृह विभाग की बड़ी बैठक

रायपुर। मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में गृह विभाग की बड़ी बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश के सभी संभाग के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता व जिलों के पुलिस अधीक्षक समेत विधायक विकास उपाध्याय मौजूद है।                         


 


चूर: गौशाला में अचानक 80 गायों की मौत

सरकार की चिंता बढ़ी: गौशाला में अचानक 80 गायों की मौत, इलाके में फैली सनसनी


चूरू। राजस्थान के चूरू जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक गौशाला में अचानक 80 गायों की मौत हो गई है। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, सूचना के बाद मौके पर आलाधिकारी पहुंच गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, सरदारशहर के तहसीलदार कुतेंद्र कंवर ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आखिर इतनी सारी गायों की मौत विषाक्त चारा खाने या बीमारी से हुई है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो जाएंगे। पति का अपनी भाभी से था अवैध संबंध, पत्नी ने की शिकायत तो हुआ ये हैरान करने वाला वाकया जानकारी के मुताबिक, यह घटना सरदारशहर में बिल्युबास रामपुरा की श्रीराम गोशाला की है। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार शाम के बाद से इस गोशाला में 80 गायों की मौत हो चुकी है जबकि कुछ अन्य भी बीमार हैं। पशुपालन एवं चिकित्सा विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं. विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जगदीश बरबड़ ने बताया कि गोशाला में शुक्रवार शाम को गायें अचानक बीमार होने लगी। रात में 80 गायों ने दम तोड़ दिया. कुछ और गायें भी बीमार हैं. हालांकि उनमें से ज्यादातर की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि संभवत: कुछ विषाक्त चीज खाने के कारण ऐसा हुआ। चारे के नमूने लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया है। ASI गिरफ्तार: फिरौती गैंग से मिली भगत का आरोप पंचकुला में अचानक 70 गायों की मौत हो गई थी बता दें कि बीते महीने पंचकुला के माता मनसा देवी मंदिर के पास गौशाला में फूड प्वाइजनिंग की वजह से 70 गायों की मौत हो गई थी। वहीं, 30 गायों का इलाज चल रहा था. बताया जा रहा था कि देर शाम बाहर से आए शख्स ने इन गायों को खाना डाला था। गायों की हालत खाना खाने के बाद खराब हो गई, जिसके बाद सुबह होते तक 70 गायों की मौत हो गई। वहीं, पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी। इसके साथ ही भविष्य में गौशाला में चारा डालने से पहले उसकी जांच के निर्देश भी दिए गए थे।                         


मकान में आग लगने से 2 की मौत हुई

रायपुर। डीडी नगर थाना इलाके में देर रात मकान में आग लगने से 2 लोग झुलस गए हैं। राजधानी रायपुर के सरोना की BSUP कॉलोनी के एक मकान में देर रात आग लगने से ये हादसा हुआ । दमकल के 2 वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।                 


दिल्ली: ऑनलाइन गेमों पर लगने वाला है बैन

नई दिल्ली। इंटरनेट पर ऑनलाइन गेम की बहार है और हजारों तरह के गेम आज इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक को इसकी लत लग चुकी है। वहीं कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि राज्य में बहुत जल्द ही ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा इसके कारण लोग अपने पैसे भी खो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेम के बारे में माता-पिता और अन्य लोगों की कई शिकायतें आईं। इसके बाद राज्य में ऐसी चीजों को बढ़ावा न मिले इसके लिए ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने की सोचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक जुआ की तरह है।                                 


एसबीआई ने अपने ग्राहकों को किया सावधान

एसबीआई ने अपने ग्राहकों को किया सावधान


नई दिल्ली। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने ट्वीट करके ग्राहकों से जरूरी जानकारी शेयर की है, बैंक ने बताया है कि 22 नंवबर 2020 को INB/YONO/YONO लाइट का उपयोग करते समय बैंक के ग्राहकों को कुछ असुविधाएं हो सकती हैं।
अगर आप इन ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको आज ट्रांजेक्शन करने में या किसी भी तरह की मोबाइल बैंकिग करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अगर ऐसा कुछ भी होता है तो ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक अकाउंट पर एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है। बैंक ने बताया कि 22 नवंबर को INB/YONO/YONO लाइट का उपयोग करते समय बैंक के ग्राहकों को कुछ असुविधाएं हो सकती हैं।
यानि इस दिन यदि आप इन एप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको किसी तरह की तकनीकी परेशानी हो सकती है. यह जानकारी बैंक ने गुरुवार शाम को ही अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है।
SBI ने बताया कि हम ग्राहकों की सुविधाओं के लिए इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म को अपग्रेड कर रहे हैं। बैंक ने ग्राहकों को यह जानकारी इसलिए दी है ताकि वह अगर कुछ अर्जेंट काम कर रहे हैं तो उसे पहले निपटा लें और 22 नवंबर को कुछ समस्याएं आएं तो परेशान न हों। SBI ने जानकारी इसलिए दी है ताकि ग्राहक इसी हिसाब से अपने काम की प्लानिंग कर लें ताकि उन्हें कोई समस्या का सामना न करना पड़े। ऐसे में अगर आप एसबीआई की नेटबैंकिंग के जरिए अपना कोई काम निपटाना चाहते हैं तो इसमें समस्या आ सकती है। ऐसे में आप इसी हिसाब से अपने काम की प्लानिंग कर लें।
बैंक ने बताया है कि इस अपग्रेडेशन प्रोसेस के तहत योनो ऐप और योनो लाइट ऐप पर भी असर पड़ेगा। ऐसे में ग्राहक पहले से ही सारी तैयारी कर लें और जरूरी कामों को आज ही निपटा लें।             


मुलायम के जन्मदिन पर योगी ने दी बधाई

मुलायम के जन्मदिन पर योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 81वें जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है और उनकी दीर्घ आयु की कामना की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा संस्थापक को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने ट्वीट में कहा कि प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
समाजवादी पार्टी ने भी मुलायम को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया कि समाजवादी पार्टी के जनक आदरणीय नेताजी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पार्टी ने कहा कि नेता जी के आशीर्वाद से हम सब एक साथ मिलकर सामाजिक न्याय के संघर्ष को जारी रखते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के प्रति संकल्पित हैं। ईश्वर से नेताजी की दीर्घायु एवं स्वास्थ्य की प्रार्थना।
इस बीच मुलायम के छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी की प्रेरणा व ऊर्जा के स्त्रोत और अपने जनसंघर्षों की बदौलत संवेदनशील सियासत की इबारत लिखने वाले आदरणीय नेताजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें व देश और समाज को दिशा दें, ऐसी मंगलकामना।             


पीएम मोदी ने परियोजना का किया शिलान्यास

पीएम मोदी ने विंध्‍य क्षेत्र में 5,555 करोड़ की पेयजल परियोजना का किया शिलान्‍यास


लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जल जीवन मिशन, उत्‍तर प्रदेश के अन्‍तर्गत विंध्‍य क्षेत्र के मिर्जापुर एवं सोनभद्र जिलों की 23 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं का शिलान्‍यास वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से किया। योजना पर कुल 5,555.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मुख्‍य कार्यक्रम स्‍थल सोनभद्र जिले के विकास खंड चतरा की ग्राम पंचायत करमांव में शामिल हुए। अपने संबोधन में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार मिर्जापुर में नौ और सोनभद्र में 14 परियोजना शुरू करने जा रही है जिससे 41 लाख से ज्‍यादा ग्रामीणों को हर घर नल योजना की सौगात मिलेगी। जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगले दो साल के भीतर योजना को पूरा कर गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।                 


30 सेकण्ड्स में मारा जा सकता है 'वायरस'

कोरोना पॉजिटिव होने पर 30 सेकण्ड्स में मारा जा सकता है यह वायरस, जानिए कैसे?


नई दिल्ली। कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में न जाने कौन कब कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आ जाए। आपको बता दें कि अगर आपको किसी शख्स के लक्षणों के आधार पर उसके कोरोना पॉजिटिव होने का शक है तो ऐसे में आप खुद को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत माउथवॉश करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में हुई एक रिसर्च से पता चला है कि बाजार में मिलने वाले माउथवॉश को अगर समय पर इस्तेमाल करें तो इस खतरनाक वायरस को 30 सेकेंड्स में मुंह के अंदर ही खत्म किया जा सकता है।रिसर्च कोरोना मरीजों पर की गई, जिससे साबित हुआ कि अगर कोई शख्स कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ जाता है और वायरस उसके मुंह में प्रवेश कर जाए तो ऐसे में तुरंत माउथवॉश करके कोरोना का खात्मा किया जा सकता है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि माउथवॉश करने के बाद आए लार को तुरंत बाहर थूक दें। वहीं साइंटिस्ट का कहना है कि माउथवॉश की मदद से कोरोना वायरस को तभी तक खत्म किया जा सकता है, जब तक वो मुंह के अंदर थूक में ही उपस्थित है। रिसर्च से साबित होता है कि इंसान को समय समय पर हाथ धोने और सेनिटाइज करने के साथ साथ माउथवॉश करना भी बहुत जरूरी है।             


दिल्लीः शहर के कई हिस्सों में शीतलहर जारी

दिल्ली में पिछले 17 साल में नवंबर की सबसे सर्द सुबह, शहर के कई हिस्सों में शीत लहर


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर के बीच रविवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2003 के बाद से नवंबर में सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले 14 साल में इस महीने में सबसे कम रहा। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह नवंबर 2003 के बाद से दिल्ली में इस महीने में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान है। नवंबर 2003 में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।’’ उन्होंने बताया कि पालम मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
आईएमडी मैदानों में 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे तापमान होने पर और लगातार दो दिन सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहने पर शीत लहर की घोषणा करता है। श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘दिल्ली जैसे छोटे क्षेत्रों में एक दिन के लिए भी यदि यह मापदंड पूरा होता है, तो शीत लहर की घोषणा की जा सकती है।’’ दिल्ली में नवंबर के महीने में पिछले साल 11.5 डिग्री सेल्सियस, 2018 में 10.5 डिग्री सेल्सियस और 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। नवंबर से अब तक का सबसे कम तापमान 28 नवंबर, 1938 को दर्ज किया गया था। उस समय 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। श्रीवास्तव ने कहा कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी इलाकों से ठंडी हवा बहने के कारण तापमान में गिरावट आई है। हालांकि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी चार से पांच दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि 16 नवंबर को छोड़कर शेष पूरे नवंबर में न्यूनतम तापमान बादलों की गैरमौजूदगी के कारण सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर में तापमान पिछले 58 साल में सबसे कम रहा था। इस साल अक्टूबर में मध्यमान न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह 1962 के बाद से सबसे कम तापमान है। 1962 में 16.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।               


विधान परिषद के 8 सदस्यों को दिलाई शपथ

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित 8 सदस्यों ने आज सदन की सदस्यता की शपथ ले ली। परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी। परिषद सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद भी मौजूद रहे।


जिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई  गई उनमें नीरज कुमार, देवेश चंद्र ठाकुर, सर्वेश कुमार, डॉक्टर एनके यादव, प्रोफेसर नवल किशोर यादव, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, केदारनाथ पांडे, मदन मोहन झा शामिल हैं। मदन मोहन झा ने मैथिली में शपथ ली। सभी सदस्य स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर आये हैं।                           


मुखिया की हत्या करने वाले 3 नक्सली किए ढे़र

अविनाश श्रीवास्तव


गया। इस वक्त की बड़ी खबर गया के बाराचट्टी से आ रही है, जहां पुलिस ने एनकाउंटर में 10 लाख के कुख्यात नक्सली सहित तीन नक्सलियों को मार गिराया है। इसके साथ ही पुलिस ने इसके पास से एक एके-47 रायफल, एक इंसास रायफल बरामद किया है।


पहले नक्सलियों ने किया मुखिया का मर्डर


खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि महुआरी के नगरपुरडीह में शनिवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान नक्सली संगठन के इंदल ग्रुप ने बीती रात बाराचट्टी की के महुआरी में नगरपुरडीह के मुखिया के देवर वीरेंद्र यादव और एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।


सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़


मुखिया की हत्या की सूचना मिलने के बाद बाराचट्टी थाने की पुलिस और कोबरा 205 कंपनी की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाते हुए महुआरी में नक्सलियों को चारो तरफ से घेर लिया। पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। उसके बाद दोनों तरफ से सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई, जिसमें  झारखंड सरकार के 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर आलोक यादव को सुरक्षाबलों ने मौके पर ही ढेर कर दिया गया। इस मुठभेड़ में दो और नक्सलियों को गोली लगी पर वह दोनों मौके से फरार हो गए। लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को उनदोनों की भी लाश मिली है। 


मुठभेड़ में पुलिसकर्मी घायल
इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और दो अन्य ग्रामीण भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस बारे में एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया की एक नक्सली आलोक का शव बरामद हो गया है, जबकि दो अन्य नक्सली घायल होने के बाद भाग गए थे। पुलिस ने उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद उन दोनों की ही लाश बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक एके-47 और एक इंसास राइफल के साथ ही कई कारतूस और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। सुरक्षाबलों की तरफ से अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।                            


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 23, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-98 (साल-02)
2. सोमवार, नवंबर 23, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:49, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 11+ डी.सै., अधिकतम-23+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                       



शनिवार, 21 नवंबर 2020

मास्क पहनें और सभी को प्रेरित करें

मास्क पहने व सभी को पहनाए, कोरोना से बचाव के उपाय अपनाए


सब्जी मंडी में कोविड एडवाइजरी का उल्लंघन करने वालों के चालान बनाए


हेमन्त साहू


ब्यावर। उपखंड क्षेत्र ब्यावर उपखण्ड अधिकारी श्वेता चौहान के निर्देशन में, कोरना के विरुद्ध जन आंदोलन मुहिम में, नगर वार्ड संख्या 54 एवं 55 पपीहा गार्डन देलवाडा रोड ब्यावर के पास मे कोरोना महामारी से बचाव जागरूकता कार्यक्रम एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अभियान प्रभारी शलभ  टंडन ने बताया कि स्वयं व अपनों के लिए मुश्किल ना बढ़ाएं, कोरोना से बचाव के उपाय अपनाएं तथा कोरोना, असावधानी से हाथ धोने एवं लापरवाही के कारण फैलता है।भीड़ में जाने से बचें, नगर परिषद ब्यावर द्वारा, सभी टू व्हीलर,  फोर व्हीलर पर कोरोना के विरुद्ध जन आंदोलन मुहिम में वाहन स्टिकेर्स चिपकाए एवं मास्क बांटे। तथा सब्जी मंडी में कोविड-19 एडवाइजरी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान भी बनाए, सह प्रभारी कल्याणमल सोनल द्वारा कोरोना के लक्षण, बचाव एवं सावधानी के उपायों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई, तथा होम आइसोलेट किए जाने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को क्या क्या सावधानियां रखनी है।के बारे में विस्तृत चर्चा करके बताया, वार्ड नंबर 54 और 55 मे जन सहयोग से, आकर्षक, ज्ञानवर्धक रोड पेंटिंग्स, के माध्यम से, जन जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पार्षद 54  ममता कमल छत्रावात पार्षद 55 सरला दलपत राजपुरोहित नगर परिषद ब्यावर के जमादार मनीष टांक एवं रोबिन,प्रेरणा फाउंडेशन ,चेतन सेन, रजत चौहान, पूजा सेन,सह प्रभारी, खीमराज कटारिया, ब्यावर सिटीजन काउंसिल के सदस्य, दिलीप जाजू, जगदीश रामपुरिया, विमल चौहान, शिक्षक मोहन सिंह चौहान,  दिलीप जैमन,  कुलदीप शर्मा,  बबलू सिंह  वार्ड वासी जय देव यादव, हेम सिंह रावत, शंकर दास चारण, महावीर प्रसाद शर्मा, रणजीत सिंह गौड़, नरेंद्र सिंह चौहान मुकेश सिंह, कन्हैया लाल शर्मा मनोज जांगिड़, मान सिंह यादव ने जागरूकता रैली मे भाग लिया तथा जरूरतमंद लोगों को रोक कर, टोका गाया एवं निशुल्क 400 मास्क वितरण किया, रैली के दौरान ई-रिक्शा लाउडस्पीकर के माध्यम से गली मोहल्लों में, कोरोना से खतरे से लोगों को आगाह किया गया। शादी समारोह में कोविड-19 एडवाइजरी की पालना करने के लिए गांधीवादी आग्रह किया गया।                             



तरबूज की खेती एवं व्यापारिक लाभ

नई दिल्ली। तरबूज जायद मौसम का फल है जिसकी खेती करने के लिए कम समय, कम खाद और कम पानी की जरुरत पड़ती है। तरबूज के कच्चे फलों को सब्जी और पकने पे फल के रूप में खाया जाता है।


गर्मियों में तरबूज की मांग बहुत बढ़ जाती है जिससे किसान इसकी खेती कर अच्छा कमाई कर सकते है। तरबूज की खेती ज्यादातर कर्नाटक, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में की जाती है।             


अमेरिका-चीन के बीच युद्ध की दस्तक

वाशिंगटन डीसी। ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनातनी चरम पर है। संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका में भले ही सत्‍ता परिवर्तन को लेकर सियासी संकट चल रहा हो, लेकिन चीन को लेकर उसकी धारणा साफ है। अमेरिका ने हाल ही में चीन की वायु रक्षा क्षेत्र में बमवर्षक विमान भेज कर उसे सावधान किया था। अमेरिका का यह कदम चीन को खुली चेतावनी थी। अमेरिका ने साफ संदेश दिया कि चीन अपनी हरकतों से बाज आए नहीं तो अमेरिकी सेना की क्षमता उसके घर के अंदर जाकर मारने की क्षमता रखती हैं।  खास बात यह है कि अमेरिकी विमान ऐसे वक्‍त चीन की हवाई सीमा में प्रवेश किए जब चीन एक नौसना अभ्‍यास कर रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव इस कदर है कि एक नए शीत युद्ध को जन्‍म दे सकता है।                 


डब्ल्यूएचओ में दोबारा शामिल होगा अमेरिका

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को पलट दिया है। जो बाइडन ने ऐलान किया है कि अमेरिकी विश्व स्वास्थ्य संगठन में फिर से शामिल होगा। इससे पहले ट्रंप सरकार ने डब्ल्यूएचओ पर लगातार कोरोना वायरस को लेकर चीन का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए खुद को अलग कर लिया था। अप्रैल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका डब्ल्यूएचओ से हट जाएगा। अमेरिका ने आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर विश्व को गुमराह किया। जिसके कारण इस वायरस से दुनिया भर में लाखों लोगों की जान गई। बाइडेन ने कहा कि उनका प्रशासन पहले दिन से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन में फिर से शामिल होने जा रहा है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि बाकी दुनिया और हम एक साथ मिलकर काम करें।            


पाक ने फिर किया नियंत्रण रेखा का उल्लंघन

श्रीनगर। नगरोटा हमले को लेकर नई दिल्ली द्वारा पाकिस्तान के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन को तलब किए अभी कुछ घंटे ही बीते हैं और शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया। इसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हुए संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान सेना का एक हवलदार शहीद हो गया।"               


निर्वाचन अधिकार के लिए मतदाता आवेदन करें

नैनीताल। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया है, कि यदि आप अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना चाहते है, तो अपने मतदान केन्द्र के बीएलओ के पास आवेदन कर सकते है। निर्वाचन आयोग ने लोगो से 15 दिसम्बर तक दावे-आपत्तियां देने को कहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने प्रारंभिक सूची जारी कर दावे-आपत्तियां मांगी है।                                


महबूबा मुफ्ती के आरोपों का खंडन किया

पुलिस ने महबूबा मुफ्ती के आरोपों का किया खंडन


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती के पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के एक नेता से पुलिस स्टेशन में प्रतदिन 12 घंटे तक रहने के आरोपों का खंडन किया। पुलिस ने कहा कि प्रदेश में किसी भी चुनाव के दौरान आतंकवादियों की पहचान को अपडेट करने के लिए उन्हें बुलाया जाता है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में चुनावों के दौरान पुलिस जेल से बाहर रह रहे आतंकवादियों को उनकी पहचान की ताजा पुष्टि करने के लिए पुलिस स्टेशन बुलाती है। उन्होंने कहा कि इसी तरह पीडीपी के नेता रौफ भट्ट को भी अपने पहचान की ताजा पुष्टि करने के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। क्योंकि वह आतंकवादी संगठन हिज़्बुल मुजाहिद्दीन के साथ जुड़ा हुआ था। इसलिए यह आरोप सरासर गलत है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने आरोप लगाया था। कि श्रीनगर में पुलिस ने उनके पार्टी के नेता को शुक्रवार को पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के लिए कहा था और श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के चुनाव खत्म होने तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे से लेकर दो बजे तक थाने में मौजूद रहने के लिए कहा था। महबूबा मुफ्ती ने प्रदेश के राज्यपाल मनोज सिन्हा से भी सवाल करते हुए कहा कि क्या प्रदेश में नए तरीके के चुनाव हो रहे हैं। जो ऐसा बर्ताव किया जा रहा है।                                 


आशंका के चलते पाक राजनयिक किया तलब

आतंकी हमले की साजिश को लेकर भारत ने पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब


नई दिल्ली/ इस्लामाबाद। भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को शनिवार को तलब किया और पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के जम्मू कश्मीर में स्थानीय चुनावों से पहले हमलों के प्रयासों को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। नगरोटा घटना का जिक्र करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद होना इस बात की ओर संकेत करता है। कि केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में शांति और सुरक्षा के माहौल को बिगाड़ने के उद्देश्य से एक बड़े हमल के लिए व्यापक साजिश की गई थी। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया और हमले की साजिश को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस हमले की साजिश को सतर्क भारतीय सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को प्रतिबद्ध और दृढ़ है। बयान में कहा गया है। यह मांग की जाती है। कि पाकिस्तान अपनी सरजमीं से संचालित आतंकवादी संगठनों और आतंकवादियों को समर्थन देने की अपनी नीति को छोड़े और अन्य देशों में हमले करने के लिए आतंकवादी संगठनों द्वारा संचालित आतंकी बुनियादी ढांचे को नष्ट करें। नगरोटा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बृहस्पतिवार की सुबह जैश-ए-मोहम्मद के चार संदिग्ध आतंकवादी मारे गये थे। विदेश मंत्रालय ने बताया जम्मू कश्मीर के नगरोटा में 19 नवम्बर को भारतीय सुरक्षा बलों ने एक बड़े आतंकवादी हमले की साजिश को नाकाम किया था। प्रारंभिक रिपोर्टों से ऐसे संकेत है। कि हमलावर पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे।                                       


कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...