शनिवार, 21 नवंबर 2020

पति सहित 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पठान टोला मे दहेज उत्पीड़न मामले मे पत्नी ने पति सहित चार व्यक्तियो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रो ने शनिवार को यहां कहा कि पठान टोला निवासी शालिनी यादव ने शशिपाल यादव, जोखू प्रसाद यादव, शांन्ति देवी, अमर पाल के विरूद्ध धारा 498 ए, 323, 506, दहेज उत्पीड़न एक्ट के मामले मे मुकदमा दर्ज कराया है।               


सेना ने कसा शिकंजा, 2 आतंकी गिरफ्तार किए

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए शनिवार को कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान वागड़ त्राल निवासी बिलाल अहमद चोपन और चटलाम पंपोर निवासी मुर्सलीन बशीर के रूप में हुई है।


उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया है कि दोनों आतंकवादी पुलवामा के पंपोर और त्राल इलाके में आतंकवादियों को हथियार और गोला बारूद के लिए परिवहन तथा आश्रय मुहैया करा रहे थे। उन्होंने बताया कि ये दोनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को संवेदनशील जानकारी देने के मामले में भी लिप्त पाए गए हैं और उनके पास से कुछ सामग्री भी जब्त की गई है।

प्रवक्ता ने कहा कि दोनों आतंकवादियों के खिलाफ त्राल और पम्पोर पुलिस थाने में कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत प्राथमिकी नंबर 96/2020 और 90/2020 दर्ज करा दी गई है तथा आगे की जांच की जा रही है। इससे पहले गुरुवार को जम्मू शहर के नागरोटा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गये थे तथा इस दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के दो जवान घायल भी हो गये।                                


पहली बार गुलदारों की गिनती कराएगी सरकार












 



रिपोर्ट- प्रवेश राणा




देहरादून। उत्तराखंड में जहां पहाड़ जैसी समस्याएं मुंहबाए खड़ी हैं वहीं गुलदारों के आतंक ने ग्रामीणों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित किया है कब कहां गुलदार आ धमकें कहा नहीं जा सकता आए दिन इनके हमलों की घटनाएं सुर्खियां बन रही हैं स्थिति ये है कि गुलदार अब घरों की चैखट तक धमकने लगे हैं। ऐसे में राज्यवासी खौफ के साये में जीने को विवश हैं आंकड़े भी इसकी गवाही दे रहे हैं। वन्यजीवों के हमले की घटनाओं में 80 फीसद से ज्यादा गुलदारों की हैं गुलदारों के लगातार हमलों को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण ये मानकर चल रहे हैं कि इनकी संख्या में भारी इजाफा हुआ है हालांकि इसका आकलन करने के लिए कोई अधिकृत आंकड़ा विभाग के पास नहीं है।

 राज्य स्तर पर आखिरी बार वर्ष 2008 में गुलदारों की गणना हुई थी तब इनकी संख्या 2335 थी। इसके बाद वर्ष 2014 व 2018 में टाइगर लैंडस्केप कार्बेट व राजाजी टाइगर रिजर्व समेत 12 वन प्रभाग में भारतीय वन्यजीव संस्थान ने बाघ गणना के दौरान वहां आकलन जरूर किए लेकिन वन विभाग की ओर से राज्य स्तर पर गणना नहीं कराई गई गुलदारों की वास्तविक संख्या और सर्वाधिक घनत्व वाले क्षेत्रों का पता न चलने के कारण गुलदार मानव संघर्ष थामने को ठोस पहल नहीं हो पा रही। इस सबको देखते हुए वन महकमा 12 साल बाद अब गुलदारों की गणना कराने जा रहा है राज्य के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने इसकी पुष्टि की उन्होंने बताया कि गणना के मद्देनजर प्रभाग स्तर पर ग्रिड चिह्नित करने शुरू कर दिए गए हैं इन ग्रिड में दिसंबर से गणना प्रस्तावित है इससे राज्य में गुलदारों की वास्तविक संख्या सामने आ सकेगी।                             







शून्य पर सिमटी बसपा का चुनावी आकलन

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमों मायावती को उत्तर प्रदेश में फिर से सत्ता प्राप्त करनी है। इसके लिए वह हरसंभव प्रयास कर रही हैं। उन्होंने गठबंधन से लेकर एकला चलो की भी रणनीति अपनाई और उनके नतीजों को देखकर संगठन में बदलाव भी किया है। प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। उनका राजनीतिक अनुभव भी पर्याप्त है। अभी कुछ दिन पहले ही प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव संपन्न हुए थे। इस उपचुनाव में सभी प्रमुख दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। बसपा ने भी अपनी पुरानी रणनीति छोड़कर उपचुनाव में जोर-आजमाइश करनी शुरू कर दी है। उपचुनाव में सात में से 6 सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा और एक सीट सपा को मिली। कांग्रेस और बसपा को एक भी सीट नहीं मिल पायी। बसपा सिर्फ एक सीट पर ही दूसरे स्थान पर रही। दलित राजनीति के विश्लेषक अशोक चैधरी के अनुसार बसपा में मतदाताओं के एक तबके का उससे मोहभंग हो रहा है और पुनर्विचार शुरू हो गया है। चौधरी कहते हैं कि अभी ऐसे मतदाता पूरी तरह भले ही कांग्रेस के साथ नहीं गये लेकिन उसे एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं। इसीलिए बसपा प्रमुख अपने संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने में युद्ध स्तर पर जुटी हैं।                   


बिहार: अगले दो दिनों में ठंड की दस्तक

पटना। देशभर में अब ठंड दस्तक दे चुका है। इसके साथ ही कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में दिल्ली समेत अन्य राज्यों में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। वहीं विगत 24 घंटे की बात करें तो बिहार की राजधानी पटना में आसमान में बादल छाये रहने की वजह से तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं रिकॉर्ड की गई।              


नहाती हुई महिला का विडियों बनाया

जांजगीर चांपा। कुक का काम खाना बनाना होता है। लेकिन कुछ कुक ऐसे होते है, जो मानमर्यादा के लिबाज से बाहर आकर किसी महिला को शर्मसार करने में कोई कसर बाकि नहीं छोड़ते। एक ऐसे ही मामले में छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा लोकसभा के सांसद गुहाराम अजगळे के कुक का नाम सुर्खियों में है। इस कुक की हरकत से सांसद अजगले भी हैरत में है। उनके कुक ने ऐसी हरकत की है कि लोगों ने पहले तो उसकी जमकर पिटाई की, फिर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। मामला जांजगीर चांपा जिले का है। यहाँ के अकलतरा रोड में स्थित शिवराम कॉलोनी में भाजपा सांसद गुहाराम अजगळे निवासरत है।                 


अभिनेत्री भारती के घर पर एनसीबी ने मारा छापा




















मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों के घर पर छापेमारी कर रहा है। इसी कड़ी में एनसीबी की टीम ने शनिवार को एक मशहूर महिला कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापा मारा है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक एनसीबी की टीम को टीवी अभिनेत्री भारती सिंह के घर से कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई है।
























नवंबर के महीने में ही लगेगा 'चंद्र ग्रहण'

नई दिल्ली। इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण नवंबर के महीने में लगने जा रहा है। चंद्रग्रहण 30 तारीख़ दिन सोमवार को लगेगा। बताया जा रहा है कि इस वर्ष कुल 6 {चंद्र ग्रहण -4 और सूर्य ग्रहण-2} ग्रहण लगने हैं। जिसमें से ये अंतिम चंद्रग्रहण होगा। जबकि इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दिसंबर के महीने में लगेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष आखिरी चंद्र ग्रहण एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा, इस वजह से चंद्रग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।             


ओवैसी ने सांसद संघ पर साधा निशाना

हैदराबाद। हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने संसद और तमाम विधानसभाओं में मुस्लिम प्रतिनिधित्व की वकालत की है। उन्होंने संघ के खिलाफ निशाना साधते हुए कहा है कि संसद और तमाम विधानसभा में मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। ओवैसी ने ट्वीट किया।'हिंदुत्व इस झूठ पर बना है कि केवल एक समुदाय के पास सभी राजनीतिक शक्ति होनी चाहिए और मुसलमानों को राजनीति में भाग लेने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। संसद और विधानसभाओं में हमारी अधिक उपस्थिति हिंदुत्व संघ के खिलाफ चुनौती का काम करेगी। अगर अपनी मौजूदगी कायम कर पाए तो जश्न मनाएंगे।           

ईयर फोन लगाकर सफर करना है खराब

बुराहनपुर। एमपी के बुरहानपुर जिले के रेलवे ट्रैक पर कर्नाटका एक्सप्रेस से कटने से दो लड़कों की मौत हो गई। दोनों के शरीर के 50 से 60 टुकड़े हो गए। करीब 100 मीटर दूर तक उनके चिथड़े उड़ते हुए गए। आक्रोशित सैकड़ों लोग ट्रैक पर पहुंच गए तो सुरक्षा की दृष्टि से वाघोड़ा में तीन ट्रेनें आधा घंटा खड़ी रहीं। बुुुुुुुरहानपुर के बिरोदा के रहने वाले 19 साल के इरफान और 16 साल के कलीम शुक्रवार शाम 6 बजे ट्रैक से बुरहानपुर की ओर आ रहे थे, देर बाद कर्नाटका एक्सप्रेस भुसावल से लालबाग रेलवे स्टेशन पर आ रही थी. रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 496/2 से 496/4 के बीच दोनों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई।                  


सर्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 22, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-97 (साल-02)
2. रविवार, नवंबर 22, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:49, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 11+ डी.सै., अधिकतम-23+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                      



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...